Chhattisgarh Rural Agriculture Extension Officer Question Paper छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी क्वेश्चन पेपर 2017 | CG RAEO Question Paper 2017 PDF Download
सीजी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र – CG RAEO Question Paper 2017 PDF Download Link
आपनी परीक्षा की तैयारी को और अधिक मजबूत और बेहतर बनाने के लिए, अभी हमारे Official WhatsApp Channel और Telegram ग्रुप से जुड़ें! प्रतिदिन नए मॉक टेस्ट (Mock Test) अपडेट किए जा रहे हैं!
1. भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(a) 1926
(b) 1929
(c) 1936
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
2. हरित क्रान्ति के भारतीय पिता के नाम से कौन जाने जाते हैं?
(a) डॉ० जी० एस० खुश
(b) डॉ० नॉर्मन ई० बोरलॉग
(c) डॉ० एम० एस० स्वामीनाथन
(d) डॉ० बी० पी० पाल
3. अंतर्राष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
(a) रोम, इटली
(b) लॉस बैनस, फिलिपीन्स
(c) मेक्सिको
(d) हैदराबाद, भारत
4. वर्तमान में निम्न में से किस रासायनिक उर्वरक का भारत में उत्पादन नहीं किया जाता एवं पूर्णतः आयात किया जाता है?
(a) ट्रिपल सुपरफॉस्फेट
(b) अमोनियम सल्फेट
(c) पोटैशियम सल्फेट
(d) उपर्युक्त सभी
5. राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान की स्थापना किस स्थान पर एवं किस वर्ष हुई थी?
(a) लभांडी, रायपुर एवं 1987
(b) बारामती एवं 2009
(c) बरोन्दा, रायपुर एवं 2012
(d) बैरकपुर एवं 2010
6. हरित क्रान्ति शब्द को किसने गढ़ा था?
(a) विलियम गॉड
(b) एम० एस० स्वामीनाथन
(c) डॉ० नॉर्मन ई० बोरलॉग
(d) सी० सुब्रमण्यन
7. हरित क्रान्ति का प्रभाव मुख्य रूप से देखा गया
(a) केवल धान में
(b) केवल गेहूँ में
(c) धान एवं गेहूँ में
(d) धान, गेहूँ एवं दालों में
8. निम्न में से कौन-सी अनाज की फसल है?
(a) अलसी
(b) गेहूँ
(c) एरंड
(d) लोबिया
9. फैलारिस माइनर मुख्य खरपतवार है
(a) धान की
(b) गेहूँ की
(c) मक्का की
(d) मूँगफली की
10. आइ० जी० के० वी० आर-1 (राजेश्वरी) किस्म है
(a) धान की
(b) गेहूँ की
(c) चना की
(d) कुसुम की
11. मृदा स्वास्थ्य का केन्द्र कौन-सा है?
(a) मृदा सूक्ष्मजीव
(b) मृदा नमी
(c) मृदा जैविक कार्बन
(d) मृदा संरचना
12. भारतवर्ष में वर्ष 2016-2017 में कृषि विकास हेतु विषय (थीम) है
(a) ज्यादा से ज्यादा
(b) कम से ज्यादा
(c) ज्यादा से कम
(d) ज्यादा ड्रॉप कम फसल
13. भारतवर्ष में वर्ष 2014-2015 में कुल खाद्यान्न का अनुमानित उत्पादन था
(a) 260 मिलियन टन
(b) 255 मिलियन टन
(c) 280 मिलियन टन
(d) 301 मिलियन टन
14. नीली क्रान्ति के पिता
(a) डॉ० आर० एस० परोदा
(b) डॉ० एम० एस० स्वामीनाथन
(c) डॉ० नॉर्मन ई० बोरलॉग
(d) डॉ० हीरालाल चौधरी
15. निम्न में से किस उर्वरक को ‘किसान खाद’ के नाम से जाना जाता है?
(a) यूरिया
(b) कैल्सियम अमोनियम नाइट्रेट
(c) अमोनियम सल्फेट
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
16. सिंचाई हेतु बाढ़ विधि का उपयोग किया जाता है जब
(a) प्रक्षेत्र समतल हो
(b) प्रचुर मात्रा में जल आसानी से उपलब्ध हो
(c) (a) एवं (b) दोनों
(d) जल सीमित हो
17. निम्न में से कौन-सा लंबे समय तक यूरिया के उपयोग का प्रभाव है?
(a) भूमि उदासीन हो जाती है
(b) भूमि अम्लीय हो जाती है
(c) भूमि खारी हो जाती है
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
18. सरसों तथा तोरिया में ‘डबल शून्य’ किस्मों से तात्पर्य है
(a) ईरुसिक अम्ल की कम मात्रा
(b) ग्लाइकोसिनोलेट की कम मात्रा
(c) ईरुसिक अम्ल एवं ग्लाइकोसिनोलेट दोनों की कम मात्रा
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
19. छत्तीसगढ़ की धान की एयरोबिक किस्म कौन-सी है?
(a) छत्तीसगढ़ एयरोबिक- 1
(b) छत्तीसगढ़ एयरोबिक 2
(c) इंदिरा एयरोबिक 1
(d) इंदिरा एयरोबिक 2
20. निम्न में से कौन-सा 2,4-D का संक्षिप्त नाम है?
(a) 2,4- डाइफीनॉलिक ऐसिड
(b) 2,4-डाइक्लोरोफीनॉक्सी ऐसीटिक ऐसिड
(c) 2,4-डाइफीनॉक्सी ऐसीटिक ऐसिड
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
21. किस फसल में मिट्टी चढ़ाना आवश्यक नहीं होता है?
(a) गन्ना
(b) सूरजमुखी
(c) आलू
(d) धान
22. फसल को काटना चाहिए
(a) शारीरिक परिपक्वता पर
(b) वास्तविक परिपक्वता पर
(c) अधिक परिपक्वता पर
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
23. छत्तीसगढ़ मधुराज 55 धान की किस विशेषता से संबंधित है?
(a) कम जिंक की मात्रा
(b) अधिक जिंक की मात्रा
(c) कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स
(d) अधिक ग्लाइसेमिक इंडेक्स
24. केन्द्रीय शुष्क क्षेत्र अनुसंधान संस्थान (CAZRI), जोधपुर की स्थापना हुई थी
(a) 1959 में
(b) 1957 में
(c) 1959 में
(d) 1961 में
25. मक्के की जड़ व्यवस्था में अस्थायी जड़ है
(a) सेमिनल जड़
(b) एरियल जड़
(c) क्राउन जड़
(d) कोरोनल जड़
26. समयबद्ध सिंचाई हेतु टेंसियोमीटर का उपयोग सबसे पहले किया था
(a) रिचर्डस ने
(b) टेलर ने
(c) मिलर ने
(d) इनमें से सभी
27. पत्तियों पर छिड़काव हेतु निम्न में से कौन-सा सबसे उपयुक्त है?
(a) सिंगल सुपरफॉस्फेट
(b) कैल्सियम अमोनियम नाइट्रेट
(c) यूरिया
(d) अमोनियम सल्फेट
28. आर्जीमोन मेक्सिकाना है
(a) ऑब्लीगेट खरपतवार
(b) फैकल्टेटिव खरपतवार
(c) (a) एवं (b) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
29. सुगंधित धान में खुशबू का कारण निम्न में से किसकी उपस्थिति होती है?
(a) 1 ऐसीटाइल- 1- पाइरेलिन
(b) 2- ऐसीटाइल- 1- पाइरेलिन
(c) 1 – ऐसीटाइल – 2- पाइरेलिन
(d) 2- ऐसीटाइल – 2- पाइरेलिन
30. कांग्रेस घास है
(a) साइनोडॉन डैक्टीलॉन
(b) डीजिटालिस परप्यूरिया
(c) सिम्बोपोगॉन साइट्रेटस
(d) पार्थेनियम हिस्टेरोफोरस
31. विशिष्ट उपज (Specific Yield) के रूप में भी जाना जाता है
(a) नालीदार छिद्रिलता (Drainable Porosity)
(b) प्रभावी वर्षा
(c) मिट्टी की नमी
(d) उपलब्ध पानी
32. वर्षा का क्षरण निम्न में से एक को छोड़कर सभी पर निर्भर करता है। उस एक कारण की पहचान कीजिए:
(a) वर्षा की तीव्रता
(b) मिट्टी के प्रकार
(c) वनस्पति आच्छादन
(d) मिट्टी का तापमान
33. जल स्तर रिकॉर्डर का उपयोग किया जाता है
(a) खुदाई कुओं में
(b) नलकूपों में
(c) धाराओं में
(d) जल निकासी के माप में
34. मूँगफली फसल में पानी की आवश्यकता होती है
(a) 400-600 mm
(b) 1000-1100 mm
(c) 200-300 mm
(d) 800-900 mm
35. भारत में चावल और गेहूँ के बाद सबसे अधिक सिंचित क्षेत्र है
(a) सोयाबीन का
(b) गन्ना का
(c) मूँगफली का
(d) दाल का
36. भारत में सबसे अधिक सिंचित क्षेत्र (प्रतिशत में) है
(a) तमिलनाडु में
(b) हरियाणा में
(c) पंजाब में
(d) गुजरात में
37. छत्तीसगढ़ में गाँव के टैंकों (तालाबों) की संख्या अनुमानित रूप से है
(a) 1200 +
(b) 20000 +
(c) 38000 +
(d) 100000 +
38. भारत में द्वितीय सिंचाई आयोग ने सिफारिशें की थीं
(a) 1972 में
(b) 1985 में
(c) 2000 में
(d) 2010 में
39. निम्न में से किस इकाई से सिंचाई की मात्रा मापी जाती है?
(a) लीटर
(b) हेक्टेयर सेन्टीमीटर
(c) मिलिमीटर
(d) क्यूबिक मीटर प्रति सेकण्ड
40. मिट्टी की नमी को किससे नहीं मापा जाता है?
(a) भारात्मक विधि
(b) जिप्सम ब्लॉक
(c) साइक्रोमीटर
(d) न्यूट्रॉन मीटर
41. शुष्कता सूचकांक (Aridity Index) इंगित करता है
(a) पानी की उपलब्धता
(b) सूखाई की कोटि
(c) संतृप्ति स्तर
(d) नमी का स्तर
42. बंगाल की खाड़ी में चक्रवात आमतौर पर किस अवधि के दौरान आते हैं?
(a) जनवरी-फरवरी
(b) मार्च-अप्रैल
(c) जुलाई-अगस्त
(d) नवम्बर-दिसम्बर
43. निम्न में से कौन-सा एक मौसम का खतरा नहीं है?
(a) अनावृष्टि (सूखा)
(b) बाढ़
(c) तुषार (पाला)
(d) भूकंप
44. बीज अंकुरण निर्भर होता है
(a) तापमान
(b) हवा
(c) वायुमंडलीय आर्द्रता
(d) बीज के वज़न
45. पौधों में श्वसन होता है
(a) केवल दिन के दौरान
(b) केवल रात के दौरान
(c) हमेशा (दिन और रात)
(d) केवल बादल भरे दिन में
46. फसल सूचकांक (Harvest Index) अनुपात होता है
(a) उपज से ऊँचाई का
(b) उपज से पत्रों के वज़न का
(c) आर्थिक उपज से जैविक उपज का
(d) उपज से वाष्पी-प्रस्वेदन का
47. ट्रोपोस्फीयर में ऊँचाई के साथ तापमान की औसत गिरावट (लैप्स रेट) होती है
(a) 6.5 °C / km
(b) 10.2 °C / km
(c) 8.5 °C / km
(d) 4.5 °C / km
48. अन्तर्राष्ट्रीय प्रणाली (SI) द्वारा निर्दिष्ट दबाव की इकाई है
(a) इंच
(b) मिलिबार
(c) सेन्टीमीटर
(d) पास्कल
49. सूर्य और पृथ्वी के बीच की अनुमानित दूरी है
(a) 80 million km
(b) 1000 million km
(c) 1200 million km
(d) 150 million km
50. कौन-सी फसल आमतौर पर अधिक रंध्री प्रतिरोध दर्शाती है?
(a) चारा
(b) सोयाबीन
(c) ज्वार
(d) गेहूँ
51. कीट के बाह्य-कंकाल का कौन-सा भाग कोशिकाओं से युक्त होता है?
(a) प्रोक्यूटिकल
(b) एपिडर्मिस
(c) क्यूटिकुलिन सतह
(d) आधार झिल्ली
52. कीट का सिर विशेषतः किस प्रयोजन के लिए होता है?
(a) प्रजनन एवं पाचन
(b) भोजन ग्रहण एवं प्रत्यक्षण (Sensory)
(c) अभिमुखीकरण एवं संचलन
(d) अनुकूलन एवं श्वसन
53. घातक मात्रा 50 (LD50) की इकाई क्या है?
(a) कीट का मिलिग्राम / ग्राम शारीरिक भार
(b) कीट का किलोग्राम / ग्राम शारीरिक भार
(c) कीट का ग्राम / ग्राम शारीरिक भार
(d) कीट का मिलिग्राम / किलोग्राम शारीरिक भार
54. समन्वित कीट प्रबंधन (IPM) का कौन-सा नियंत्रण प्राथमिकतः मान्य है?
(a) कृषिगत (Cultural)
(b) रासायनिक
(c) यांत्रिक
(d) वैधानिक
55. निम्नलिखित में से कौन-सी कीट नियंत्रण विधि नहीं है?
(a) कृषिगत
(b) यांत्रिक
(c) जैविक
(d) सभी नियंत्रण विधियाँ हैं
56. कौन-सी संरचनाएँ कीट के अंतःस्रावी अंग नहीं हैं?
(a) कॉर्पोरा कार्डिएका
(b) अग्रवक्षीय ग्रंथियाँ
(c) लार ग्रंथियाँ
(d) अधर गुच्छिकाएँ
57. मधु एवं मोम के उत्पादन के लिए, मधुमक्खी के वैज्ञानिक एवं व्यापारिक पालन की विधि को कहा जाता है
(a) मधुमक्खी पालन (Apiculture)
(b) रेशमकीट पालन
(c) वनवृक्ष-विज्ञान
(d) मत्स्य पालन
58. निम्नलिखित हानिकारक कीटों में से किसे सुसरी (Rice Weevil) भी कहा जाता है?
(a) ट्रोगोडर्मा ग्रैनैरियम
(b) ट्राइबोलियम कैस्टेनियम
(c) कैलेन्ड्रा (साइटोफिलस) ओराइजी
(d) राइज़ोपर्था डॉमिनिका
59. अविकल्प उपरति (Obligate Diapause) प्रायः किस कीट में होती है?
(a) एकलपीढ़ी प्रजाति (Univoltine)
(b) द्विपीढ़ी प्रजाति
(c) बहुपीढ़ी प्रजाति
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
60. कौन-से कीट डिप्टेरा (Diptera) गण में नहीं आते हैं?
(a) मच्छर
(b) काटने वाली मक्खियाँ
(c) मक्खियाँ
(d) सफेद मक्खियाँ (Whiteflies)
61. जलोढ़ (कछारी) मृदाएँ बनती हैं
(a) नदियों, उनकी सहायक नदियों व अन्य जलधाराओं द्वारा लाए गए तलछट के जमा होने से
(b) उच्च भूमियों के मृदा-क्षरण से
(c) पहाड़ी क्षेत्रों के भूस्खलनों से
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
62. लवण प्रभावित मृदाओं, जिनमें खारी एवं क्षारीय मृदाएँ सम्मिलित होती हैं, के बनने का कारण है
(a) समुद्री क्षेत्रों में ज्वार-भाटा से जल आप्लावन
(b) मृदा सतह पर, अधिक सिंचाई के कारण केशिकाओं द्वारा, लवणों का जमाव
(c) (a) एवं (b) दोनों
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
63. छत्तीसगढ़ की ज्यादातर उच्चभूमि मृदाएँ हैं
(a) जलोढ़
(b) खारी
(c) क्षारीय
(d) अम्लीय
64. किस पोषक तत्त्व की कमी के कारण पौधों की वृद्धि धीमी एवं अवरुद्ध हो जाती है, तथा पुरानी पत्तियों पर बैंगनी रंग दिखता है?
(a) नाइट्रोजन
(b) फॉस्फोरस
(c) पोटैशियम
(d) उपर्युक्त सभी
65. पत्तियों या पौधे के भागों के असामान्य पीले हो जाने की दशा कहलाती है
(a) क्लोरोसिस
(b) मोटल्ड
(c) नेक्रोसिस
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
66. भूमि सक्षमता वर्गों को 1 से 8 तक चिह्नांकित किया जाता है। ये नम्बर क्या दर्शाते हैं?
(a) बढ़ते क्रम में कम सीमाएँ तथा सँकरी पसंद
(b) बढ़ते क्रम में अधिक सीमाएँ एवं विस्तृत पसंद
(c) बढ़ते क्रम में अधिक सीमाएँ एवं सँकरी पसंद
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
67. छत्तीसगढ़ की भाटा (एन्टिसोल) मृदा का टेक्सचरल समूह कौन-सा है?
(a) कंकड़ीली (ग्रैवेली), मोटी रेतीली से दोमट
(b) रेतीली दोमट
(c) रेतीली चिकनी दोमट
(d) चिकनी मृदा
68. अधिकतर प्रकरणों में, अधिकतम पौध वृद्धि के लिए मृदा pH की आदर्श सीमा होती है
(a) >7.5
(b) 6.0 से 8.0 के बीच
(c) 6.5 से 7.5 के बीच
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
69. मृदा परीक्षण से क्या प्राप्त होता है?
(a) मृदा में पोषक तत्त्वों की मात्रा
(b) पौधों के लिए आवश्यक अतिरिक्त पोषक
(c) विशिष्ट उर्वरक प्रबंधन योजना
(d) उपर्युक्त सभी
70. लेग्यूम (दलहनी पौधों) में पर्याप्त मात्रा में नाइट्रोजन सुनिश्चित करने की उत्तम जैव विधि है
(a) राइजोबियम
(b) ऐज़ोटोबैक्टर
(c) ऐज़ोस्पिरिलम
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
71. मेन्डेल के पृथक्करण का नियम किस तथ्य पर आधारित है?
(a) समजातीय गुणसूत्र जोड़ी बनाते हैं एवं पृथक होते हैं
(b) समजातीय गुणसूत्र में क्रॉसिंग ओवर नहीं होती है
(c) एनालोगस क्रोमोसोम जोड़ी बनाते हैं एवं पृथक् होते हैं
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
72. वह स्थिति, जिसमें एक विशेष लोकस पर तीन या ज्यादा एलील पाए जाते हैं, कहलाती है
(a) प्लियोट्रोपी
(b) होमियोस्टैसिस
(c) मल्टीपल एलीलिज्म
(d) लिंकेज
73. कोशिकाद्रव्यी वंशानुगत (Cytoplasmic Inheritance) किस प्रकार के अंतर को प्रकट करते हैं?
(a) पारस्परिक (Reciprocal) अंतर
(b) क्रिस-क्रॉस
(c) मात्रात्मक
(d) उपर्युक्त सभी
74. वाटसन एवं क्रिक का डबल हेलिकल मॉडल किस आधार पर प्रस्तावित किया गया था?
(a) चारगाफ के नियम
(b) विल्किन्स एवं फ्रैंकलिन का एक्स-रे डिफ्रैक्शन डेटा
(c) (a) एवं (b) दोनों
(d) स्वयं की खोज द्वारा
75. पिरिमिडीन बेस, जो DNA के थाइमिन के स्थान पर RNA में पाया जाता है
(a) यूरेसिल
(b) ग्वानिन
(c) सायटोसीन
(d) एडीनीन
क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!
76. पौध प्रजनन का प्रथम चरण है
(a) विविधता की सृष्टि करना
(b) चयन
(c) संकरण
(d) प्रगुणन
77. निम्नलिखित में से कौन-सा अलैंगिक प्रजनन के प्रकार हैं?
(a) कृत्रिम कायिक प्रजनन
(b) एपोमिक्सिस
(c) प्राकृतिक कायिक प्रजनन
(d) उपर्युक्त सभी
78. हेटेरोजायगस जेनोटाइप की होमोजायगोट पर श्रेष्ठता कहलाती है
(a) हेटेरोबेल्टियोसिस
(b) इन्ब्रीडिंग
(c) रिलेटिव हेटेरोसिस
(d) हेटेरोसिस
79. एक पूर्ण पुष्प (Complete Flower) हमेशा होता है
(a) एक्टिनोमॉर्फिक
(b) द्विलिंगी
(c) जायगोमॉर्फिक
(d) उपर्युक्त सभी
80. मूक उत्परिवर्तन (Silent Mutation) का लक्षण है
(a) अमीनो एसिड अनुक्रम पर कोई प्रभाव नहीं
(b) टॉटोमेरिक शिफ्ट
(c) मिसपेयरिंग
(d) फ्रेमशिफ्ट
81. ‘प्रसार शिक्षा’ (Extension Education) शब्द की उत्पत्ति किस देश में हुई?
(a) अमेरिका
(b) फ्रांस
(c) इंग्लैण्ड
(d) जर्मनी
82. ‘विश्वविद्यालय प्रसार’ का पिता किन्हें कहा जाता है?
(a) जे० पाल लीगन
(b) जेम्स स्टुअर्ट
(c) स्मिथ लीवर
(d) एल० डी० कैल्से
83. प्रसार शिक्षा का सिद्धांत आधारित होता है
(a) प्रजातंत्र पर
(b) साम्यवाद पर
(c) ब्यूरोक्रेसी पर
(d) समाजवाद पर
84. प्रसार शिक्षा का मौलिक उद्देश्य है
(a) कृषि का समग्र विकास
(b) मनुष्य का संपूर्ण विकास
(c) पशुधन विकास
(d) राष्ट्र का आर्थिक विकास
85. सामाजिक स्तरीकरण (Social Stratification) है
(a) समाज के सदस्यों का विभिन्न स्तरों में विभाजन
(b) ग्रामीण संस्थाओं के स्तर का विश्लेषण
(c) राजनैतिक संस्थाओं का समाज पर प्रभाव
(d) ग्रामीण समाज की आर्थिक स्थिति का लेखा-जोखा
86. भारत का पहला कृषि विज्ञान केन्द्र (KVK) 1974 में किस स्थान पर प्रारंभ हुआ था?
(a) पूसा, नई दिल्ली
(b) पाण्डिचेरी
(c) बिलासपुर
(d) तिरुवनंतपुरम
87. सामुदायिक विकास कार्यक्रम (CDP) कब प्रारंभ हुआ था?
(a) 15 अगस्त, 1955
(b) 2 अक्टूबर, 1952
(c) 26 जनवरी, 1965
(d) 19 मई, 1975
88. IAAP का पूरा नाम है
(a) Indian Agriculture Adoption Project
(b) Integrated Agriculture Area Programme
(c) Intensive Agriculture Area Programme
(d) Indian Agriculture Area Project
89. सघन कृषि जिला कार्यक्रम (IADP) प्रारंभ हुआ था
(a) सन् 1955-56 में
(b) सन् 1974-75 में
(c) सन् 1982-83 में
(d) सन् 1960-61 में
90. प्रयोगशाला से खेत तक (Lab to Land) कार्यक्रम किसके द्वारा प्रारंभ किया गया था?
(a) ICAR
(b) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
(c) भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
(d) कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय
91. अर्थशास्त्र की ‘विकास केन्द्रिक’ परिभाषा किसने दी है?
(a) अल्फ्रेड मार्शल
(b) ए० सी० पीगू
(c) पॉल सैमुअल्सन
(d) इनमें से कोई नहीं
92. पारम्परिक रूप से अर्थशास्त्र के कितने प्रमुख विभाग हैं?
(a) पाँच
(b) चार
(c) तीन
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
93. माँग के नियम के सम्बन्ध में कौन-सा अभिकथन सही नहीं है?
(a) यह कीमत एवं माँगी गयी मात्रा के बीच फलनात्मक सम्बन्ध को दिखलाता है
(b) यह कीमत एवं माँग के बीच विपरीत सम्बन्ध को बतलाता है
(c) यह एक परिमाणात्मक कथन है
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
94. माँग में वृद्धि (Shift in Demand) किसका प्रत्यक्ष परिणाम नहीं है?
(a) स्वयं वस्तु की कीमत में परिवर्तन का
(b) उपभोक्ताओं की आय में वृद्धि का
(c) स्थानापन्न वस्तुओं की कीमतों में परिवर्तन का
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
95. सामान्य वस्तु का माँग वक्र ढाल (Slope) होता है
(a) धनात्मक
(b) ऋणात्मक
(c) शून्य
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
96. ‘पैमाने का प्रतिफल’ (Returns to Scale) सम्बन्धित है
(a) अति अल्पकाल से
(b) अल्पकाल से
(c) दीर्घकाल से
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
97. कौन-सा सूक्ष्म कृषि प्रबन्धन (Farm Management) का आंतरिक भाग नहीं है?
(a) फसलों का उत्पादन
(b) न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण
(c) प्रक्षेत्र स्तर पर लागत-आय विश्लेषण
(d) कृषि-साख प्रबंधन
98. कृषि अर्थशास्त्र के प्रत्यक्ष विषयवस्तु में किसे शामिल नहीं किया जाता है?
(a) उद्यानिकी अर्थशास्त्र
(b) पशुपालन अर्थशास्त्र
(c) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का सिविल निर्माण
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
99. CACP द्वारा कुल कितने प्रमुख कृषि उत्पादों के लिए MSP की सिफारिश की जाती है?
(a) 13
(b) 21
(c) 23
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
100. भारत में लघु एवं सीमांत किसानों के कृषि उत्पादकता वृद्धि का मुख्य संचालक कौन-सा है?
(a) कृषि अनुसंधान एवं निवेश
(b) आधुनिक इनपुट की सुविधाएँ
(c) उपयुक्त तकनीक व विपणन सुविधा
(d) उपर्युक्त सभी
101. बोल्टिंग (Bolting) की अवांछित प्रक्रिया मुख्यतः किस प्रकार की सब्जियों में होती है?
(a) द्विवर्षीय
(b) बहुवर्षीय
(c) एकवर्षीय
(d) शाकीय
102. फुल-स्लिप (Full-Slip) अवस्था किस फसल की परिपक्वता का संकेत है?
(a) खीरा
(b) खरबूज
(c) करेला
(d) ककड़ी
103. ‘जेनो’ (Zeno) किसकी किस्म है?
(a) एस्पेरेगस का
(b) गाजर का
(c) मूली का
(d) शलजम का
104. ‘भीमा शुभ्रा’ किसकी किस्म है?
(a) केला
(b) आम
(c) प्याज
(d) आलू
105. CNSL (Cashew Nut Shell Liquid) किसके फलों से निकाला जाता है?
(a) बादाम
(b) नारियल
(c) काजू
(d) अलसी
106. ‘पीको’ (Pekoe) किस फसल से संबंधित है?
(a) चाय
(b) कॉफी
(c) रबड़
(d) ऑयल पाम
107. ‘बरेजा’ का उपयोग किसके उत्पादन में होता है?
(a) चाय
(b) पान
(c) कॉफी
(d) काली मिर्च
108. ‘रोज सुप्रीम’ किसकी किस्म है?
(a) ग्लैडियोलस
(b) गुलाब
(c) सेवंती
(d) एन्थुरियम
109. किसके लिए डेन्ड्रोबियम (ऑर्किड) सर्वाधिक उपयोगी है?
(a) कट फ्लावर
(b) हार
(c) खुले पुष्प
(d) आईकेबाना
110. ‘छत्तरी’ किस फल की प्रसिद्ध किस्म है?
(a) बेर
(b) बेल
(c) चीकू
(d) लीची
111. सधाई एवं छँटाई के संबंध में सही कथनों का समूह है:
(a) 1, 2, 3 एवं 4
(b) 1, 3, 4 एवं 5
(c) 1, 2, 3 एवं 5
(d) 2, 3, 4 एवं 5
112. पौधे वृद्धि नियामकों को तैयार करने में 1% का PPM में संबंध है
(a) 1% = 100 PPM
(b) 1% = 1000 PPM
(c) 1% = 10000 PPM
(d) 1% = 100000 PPM
113. नियमित (Formal) शैली के उद्यान के सही उदाहरण हैं
(a) राष्ट्रपति भवन उद्यान (दिल्ली), शालीमार बाग (लाहौर) एवं ताजमहल उद्यान
(b) लालबाग (बेंगलुरू), कमला नेहरू उद्यान एवं वानस्पतिक उद्यान
(c) उटकमंडलम (चेन्नई) एवं लालबाग
(d) वृन्दावन गार्डेन एवं मैत्रीबाग
114. पुराने वृक्षों में ‘शीर्ष कार्य’ (Top Working) क्यों किया जाता है?
(a) वृक्ष को स्थानांतरित करने के लिए
(b) वृक्ष की सधाई करने के लिए
(c) वृक्षों के पुनर्युवन एवं उत्तम किस्म में बदलने हेतु
(d) उपर्युक्त सभी
115. बहुस्तरीय खेती (Multi-tier Cropping) मुख्यतः किस राज्य में प्रचलित है?
(a) केरल
(b) असम
(c) तेलंगाना
(d) उपर्युक्त सभी
116. 10 हे. फार्म पर खरीफ(10), रबी(8), जायद(6) हे. बोया गया। फसल सघनता होगी:
(a) 100%
(b) 120%
(c) 240%
(d) 300%
117. प्रजनक बीज (Breeder Seed) किसकी संतति है?
(a) केन्द्रक बीज
(b) आधार बीज
(c) पंजीकृत बीज
(d) प्रमाणित बीज
118. स्टेनोस्पर्मोकार्पी (Stenospermocarpy) से तात्पर्य है
(a) निषेचन के बगैर फल बनना
(b) पतले बीज का बनना
(c) परागण के बाद भ्रूण का गर्भपात होना
(d) भ्रूण की रक्षा
119. जमीकंद (Elephant Foot Yam) एक प्रकार का रूपांतरित अंग है
(a) प्रकंद
(b) घनकंद
(c) शल्ककंद
(d) अन्तः भूस्तरी
120. मिस्ट चैंबर (धूमिका कक्ष) का उपयोग किया जाता है
(a) बीज उत्पादन हेतु
(b) पुष्पन हेतु
(c) वानस्पतिक प्रवर्धन हेतु
(d) उपर्युक्त सभी
121. भू-दृश्य में जब किसी वस्तु की निरंतर नियमित अंतराल पर पुनरावृत्ति हो, तो यह कहलाता है
(a) संतुलन
(b) केन्द्रीकरण
(c) अनुपात
(d) लय एवं ताल
122. भू-दृश्य में सभी घटकों के आकारों के परस्पर संबंध को संदर्भित करता है
(a) संतुलन का सिद्धान्त
(b) अनुपातन का सिद्धान्त
(c) केन्द्रीय ध्यानाकर्षण
(d) ताल एवं पंक्ति
123. भारत में वायु-अवरोधक (Windbreak) वृक्षों को किस दिशा में लगाया जाता है?
(a) उत्तर एवं पश्चिम
(b) दक्षिण एवं पश्चिम
(c) दक्षिण एवं पूर्व
(d) उत्तर एवं पूर्व
124. किस स्थायी रोपण पद्धति में वर्गाकार पद्धति की तुलना में 15% अधिक पौधे रोपित किए जा सकते हैं?
(a) आयताकार पद्धति
(b) त्रिभुजाकार पद्धति
(c) षड्भुजाकार पद्धति
(d) पंचवृक्षी पद्धति
125. सिंचाई की किस विधि में अधिकतम जल-उपयोग दक्षता (90-95%) होती है?
(a) बौछारी पद्धति
(b) टपक सिंचाई पद्धति
(c) बबलर पद्धति
(d) वलयाकार थाला पद्धति
126. किस मिट्टी में कम जल धारण क्षमता के कारण बार-बार सिंचाई की आवश्यकता होती है?
(a) काली कपासी मिट्टी
(b) चिकनी मिट्टी
(c) चिकनी दोमट मिट्टी
(d) रेतीली-दोमट मिट्टी
127. सिंचाई का निर्धारण किस पर निर्भर करता है?
(a) मृदा नमी पर
(b) वाष्पीकरण पर
(c) पौध वृद्धि अवस्था पर
(d) उपर्युक्त सभी
128. दिए गए विवरण (6mm x 10m x 10m x 0.6 x 0.7 x 0.2) से पौधे के जल की दैनिक आवश्यकता होगी:
(a) 50.4 लि० / दिन
(b) 50.4 लि० / सप्ताह
(c) 50.4 लि० / माह
(d) 50.4 लि० / घण्टा
129. मीडो बगीचा (Meadow Orchard) से क्या तात्पर्य है?
(a) पौधों को सामान्य अंतरण पर लगाना
(b) पौधों को अत्यधिक कम अंतरण पर सघन लगाना
(c) पौधों को मध्यम अंतरण पर लगाना
(d) पौधों को अधिक अंतरण पर लगाना
130. व्यावसायिक बगीचों में परागणकर्ता (Pollinizer) पौधों का अनुशंसित प्रतिशत होता है
(a) 1%
(b) 5%
(c) 10%
(d) 20%
131. जब DNA का संश्लेषण शुरू होता है, तो सबसे पहले क्या होता है?
(a) फॉस्फोडाईइस्टर बॉन्ड टूटते हैं
(b) बेस एवं शुगर के मध्य बॉन्ड टूटते हैं
(c) ओकाज़ाकी टुकड़े बनते हैं
(d) हेलिक्स के मध्य हाइड्रोजन बॉन्ड टूटते हैं
132. किस पौधे में लिंग निर्धारण (Sex Determination) का व्यापक अध्ययन किया गया है?
(a) Pisum sativum
(b) Phaseolus vulgaris
(c) Melandrium
(d) Arabidopsis thaliana
133. ______ उत्परिवर्तन अर्धसूत्रीविभाजन के दौरान और ______ माइटोसिस के दौरान उत्पन्न होता है।
(a) जननद्रव्यीय, कायिक
(b) अंकुरण, सहज
(c) दैहिक, अंकुरण
(d) सहज, बिन्दु
134. क्रेब्स चक्र में प्रवेश करने वाले एसिटिल CoA के प्रत्येक अणु से कितने ATP प्राप्त होते हैं?
(a) 6
(b) 12
(c) 18
(d) 38
135. फेनिलकीटोन्यूरिया (PKU) वाले व्यक्ति किसे परिवर्तित नहीं कर पाते हैं?
(a) फेनिलऐलानीन को टाइरोसीन में
(b) फेनिलऐलानीन को आइसोल्यूसीन में
(c) फीनॉल को कीटोन में
(d) फेनिलऐलानीन को लाइसीन में
136. कौन-सा सह-कारक अपने व्युत्पत्तिकारक विटामिन से सही रूप में मेल खाता है?
(a) NADH – Vitamin B2
(b) FADH2 – Vitamin B3
(c) Pyridoxal phosphate – Vitamin B1
(d) TPP – Vitamin B1
137. कौन-सा एन्ज़ाइम प्रकृति में प्रोटीनयुक्त नहीं है (RNA आधारित)?
(a) यूरिएज
(b) पेपटाइडेज़
(c) राइबोज़ाइम
(d) फॉस्फेटेज़
139. कौन-सा आण्विक मार्कर PCR आधारित है एवं लम्बाई बहुरूपता दर्शाता है?
(a) RFLP
(b) VNTR
(c) AFLP
(d) SNP
141. पवन चक्की में उपयोग किया जाने वाला पंप हो सकता है
(a) रेसिप्रोकेटिंग टाइप का
(b) रोटर टाइप का
(c) डायाफ्राम टाइप का
(d) उपर्युक्त सभी
142. ट्रैक्टर में लगे मानक PTO का RPM कितना होता है?
(a) 400 या 700
(b) 540 या 1000
(c) 250 या 750
(d) 500 या 1100
143. सीड ड्रिल के वांछित बीज दर परीक्षण प्रक्रिया को क्या कहा जाता है?
(a) सीड ड्रिल का परीक्षण
(b) सीड ड्रिल का कैलिब्रेशन
(c) सीड ड्रिल का समायोजन
(d) उपर्युक्त में से कोई नहीं
144. वाटरशेड के सबसे दूरस्थ बिन्दु से आउटलेट तक जल प्रवाह में लगा समय कहलाता है
(a) जल निकास का समय
(b) टाइम ऑफ कन्सन्ट्रेशन
(c) वर्षा का समय
(d) जल संतृप्ति का समय
145. पौध वृद्धि के लिए मृदा जल का सबसे उपयोगी रूप कौन-सा है?
(a) केशिका जल
(b) मृदा में रुका जल
(c) आर्द्रताग्राही जल
(d) भू-जल
146. अवनालिका नियंत्रण हेतु डायवर्जन नालियों की डिजाइन किस रिटर्न पीरियड पर आधारित होती है?
(a) 5-10 वर्ष
(b) 50 वर्ष
(c) 25 वर्ष
(d) 100 वर्ष
147. ड्रॉप संरचना में कट-ऑफ दीवार बनाने का उद्देश्य है
(a) गली दीवारों को सपोर्ट देना
(b) बहाव को सुरक्षित आगे बढ़ाना
(c) गतिज ऊर्जा को अवशोषित करना
(d) संरचना के नीचे से रिसाव रोकना और मजबूती देना
148. वायु-क्षरण में मृदा कणों की गति किसके प्रभाव से होती है?
(a) सस्पेंशन
(b) साल्टेशन एवं सरफेस क्रीप
(c) केवल बेड-लोड
(d) (a) एवं (b) दोनों
149. कार्बोरेटर (पेट्रोल) इंजन का संपीडन अनुपात होता है
(a) 14:1 से 20:1
(b) 4.5:1 से 8:1
(c) 11:1 से 12:1
(d) 20:1 से 22:1
150. डीजल इंजन की तापीय दक्षता सामान्यतः होती है
(a) 25% से 30%
(b) 32% से 38%
(c) 60% से 70%
(d) 70% से 75%