CG Apex Bank Question Paper 2025 With Answer Key

|
On: August 1, 2026
Chhattisgarh Apex Bank Question Paper 2025
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh Vyapam Apex Bank Question Paper With Answer Key 2025 छत्तीसगढ़ व्यापम राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक) अंतर्गत कनिष्ठ प्रबंधक-(2), कनिष्ठ प्रबंधक संवर्ग भर्ती परीक्षा 2025 क्वेश्चन पेपर

यदि आप छत्तीसगढ़ जिला सहकारी बैंक में JOB करने का सपना देख रहे हैं और आगामी छत्तीसगढ़ व्यापम या CGSSB या CGPSC भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Apex Bank 2025 Question Paper pdf लेकर आई है।

CG Apex Bank Question Paper 2025 को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, विज्ञान व तकनीकी प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ सहकारी बैंक क्वेश्चन पेपर | CG Apex Bank Question Paper 2025 With Answer Key

CG CBAS Question Paper 2025 PDF Link Download

SET – APDF

Chhattisgarh Apex Bank Question Paper 2025

भाग – 1

01. निम्नलिखित में से छत्तीसगढ़ का / के कौन – सा / से संस्थान संसद द्वारा पारित अधिनियमों के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय महत्व के संस्थान’ घोषित किए गए हैं?
(J) अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर
(K) अंतराष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिक संस्थान (आई.आई.आई.टी), नया रायपुर
(L) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आई. आई. टी), भिलाई
(M) हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (एच.एन.एल.यु.)
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) J, L और M
(D) J, K, L और M
उत्तर – B

02. छत्तीसगढ़ राज्य के स्वंय के कर राजस्व का सबसे बड़ा स्रोत कौन सा है ? (राज्य के बजट 2025-26 के अनुसार )
(A) आबकारी शुल्क
(B) वस्तु एवं सेवा कर (जी. एस. टी.)
(C) मुद्रांक एवं पंजीयन शुल्क
(D) भू-राजस्व
उत्तर – B

03. छत्तीसगढ़ के निम्न में से कौन से स्थान बॉक्साइट के भंडार से संबंधित है?
(J) फुटका पहाड़
(K) बोदई दलदली
(L) आसना तारापुर
(M) कुदरबाही
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J
(B) केवल J एवं K
(C) केवल J, K एवं M
(D) J, K, L एवं M
उत्तर – D

04. निम्नलिखित छत्तीसगढ़ के पद्मश्री सम्मानित व्यक्तियों को पुरस्कार प्राप्त करने के क्रम में व्यवस्थित करें (सबसे पहले से सबसे बाद) –
(K) ममता चंद्राकर
(L) राधेश्याम बारले
(M) धरम पाल सैनी
(N) डॉ. सुरेन्द्र दुबे
(O) जॉन मार्टिन नेल्सन
(A) O → M → N → K → L
(B) M → O → N → K → L
(C) N → M → O → K → L
(D) K → O → N → M → L
उत्तर – B

05. निम्नलिखित में से कौन-सी जनजाति आर्य (हिंद – आर्य) भाषा परिवार से संबंधित नहीं है ?
(A) बिंझवार
(B) बैगा
(C) गदबा
(D) भुंजिया
उत्तर – C

06. निम्नलिखित छत्तीसगढ़ी पारंपारिक आभूषणों को नीचे से ऊपर (पैर से सिर) की दिशा में सही क्रम में लगाएं-
(K) खिनवां
(L) तिलरी
(M) सिंगी
(N) करधन
(O) सांटी
(A) K → O → N → M → L
(B) O → N → K → L → M
(C) K → N → O → M → L
(D) O → N → L → K → M
उत्तर – D

07. छत्तीसगढ़ में ऋतु परिवर्तन के संदर्भ में निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए-
कथन [As] : अक्टूबर माह में वर्षा समाप्त हो जाने के बाद प्रदेश के तापमान में गिरावट प्रारंभ हो जाती है ।
कारण [R] : 23 सितंबर से सूर्य की स्थिति दक्षिणायन हो जाती है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

08. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक निम्न में से किन का संयुक्त उपक्रम है?
(A) भारत सरकार, छत्तीसगढ़ शासन और भारतीय रिजर्व बैंक
(B) भारत सरकार, छत्तीसगढ़ शासन और भारतीय स्टेट बैंक
(C) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक
(D) राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक और भारतीय रिजर्व बैंक
उत्तर – B

09. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – 1 (मंदिर)
a. फणिकेश्वर नाथ मंदिर
b. देवबलौदा शिव मंदिर
c. कर्णेश्वर मंदिर
d. सिद्धेश्वर मंदिर
कालम – 2 (जिला)
I. दुर्ग
II. बलौदा बाजार
III. गरियाबंद
IV. धमतरी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-II, c-I, d-III
(B) a-IV, b-II, c-III, d-I
(C) a-III, b-I, c-II, d-IV
(D) a-III, b-I, c-IV, d-II
उत्तर – D

10. निम्नलिखित में से छत्तीसगढ़ में स्थित कौन – सा शैक्षणिक संस्थान सर्वप्रथम स्थापित किया गया है?
(A) पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर
(B) शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, रायपुर (वर्तमान में एन.आई.टी रायपुर)
(C) पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर
(D) शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, बिलासपुर
उत्तर – B

11. मछरी के गंध बर छत्तीसगढ़ी म सब्द हरे-
(A) धुँगियइन
(B) बिसरइन
(C) भकरइन
(D) बसियइन
उत्तर – B

12. ‘मान’ प्रत्यय ले बने छत्तीसगढ़ी सब्द कोन से हरे?
(J) कीर्तिमान
(K) श्रीमान
(L) दिनमान
(M) सनमान
सही विकल्प चुनें-
(A) J अउ K
(B) K अउ L
(C) L अउ M
(D) J अउ M
उत्तर – C

13. कोन से छत्तीसगढ़ी सब्द म ‘दु’ उपसर्ग लगे हे?
(A) दूसरा
(B) दुः संधि
(C) दुरूपयोग
(D) दुब्बर
उत्तर – D

14. नीचे दिए कथन [As] अउ कारण [R] बर सही विकल्प के चयन करव —
कथन [As]: छत्तीसगढ़ी के सब्द – समूह म अनेक आर्य अउ आर्येतर भाखा मन के सब्द हे ।
कारण [R] : छत्तीसगढ़ी के सीमावर्ती अउ मध्यवर्ती क्षेत्र म अनेक आर्य अउ आर्येतर भाखा अउ बोली बोले जाथे ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

15. ग्रियर्सन ह ‘लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया’ म कोन से सब्द ल छत्तीसगढ़ी के पर्यायवाची कहे हे?
(A) बिंझवारी
(B) कलंगा
(C) लरिया
(D) भूलिया
उत्तर – C

16. छत्तीसगढ़ी के स्त्रीलिंग संज्ञा हे-
(J) पखना
(K) चिरई
(L) फर
(M) खेखर्री
सही विकल्प चुनें-
(A) J अउ M
(B) K अउ L
(C) J अउ K
(D) K अउ M
उत्तर – D

17. एमा ले तत्सम शब्द ‘अग्नि’ के छत्तीसगढ़ी रूप कोन से हरे?
(A) आग
(B) अंगार
(C) ताप
(D) आगी
उत्तर – D

18. छत्तीसगढ़ी के निम्न बोली मन ल छत्तीसगढ़ म परयोग के अधार म भंडार दिसा ले रक्सहू दिसा म क्रम ले लिखव-
(K) बैगानी
(L) मुरिया
(M) परजी
(N) कमारी
(O) मुंडा
(A) N → K → M → L → O
(B) O → K → N → L → M
(C) N → M → K → L → O
(D) N → O → M → K → L
उत्तर – B

19. छत्तीसगढ़ी के निम्नलिखित अनुनासिक सब्द मन ल छत्तीसगढ़ी वर्णमाला के क्रमानुसार लिखव-
(K) साँप
(L) पिंजरा
(M) झींक
(N) हाँफ
(O) भैंस
(A) M → O → K → N → L
(B) M → L → N → K → O
(C) M → L → O → K → N
(D) M → O → L → N → K
उत्तर – C

20. सुमेलित करव (मुहावरा अउ अर्थ ) –
कालम – I
a. आगी खाना
b. आगी उगलना
c. आगी बरसना
d. आगी बारना
कालम – II
I. झगरा मताना
II. गुस्सा ला दबा के रहना
III. गुस्सा करना
IV. घाम कड़कड़ाना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I b-II c-III d-IV
(B) a-II b-III c-IV d-I
(C) a-III b-I c-IV d-II
(D) a-IV b-II c-I d-III
उत्तर – B

भाग – 2

21. भारत में शहरी सहकारी बैंकों के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(J) राज्य सरकारों द्वारा स्थापित स्थानीय मंडलों द्वारा पर्यवेक्षण एवं विनियमन किया जाता है ।
(K) वे समता अंश और पूर्वाधिकार अंश जारी कर सकते है ।
(L) उन्हें वर्ष 1966 में एक संशोधन द्वारा बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 में लाया गया ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और L
(B) केवल K और L
(C) J, K और L
(D) केवल I और K
उत्तर – B

22. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – I
a. अधिक मजबूत बैंक
b. बैंकों का विलयन
c. ग्राहक सेवाओं के विस्तार में सुधार
d. बचत खातों में ब्याज दर में वृद्धि
कालम – II
I. गोई पोरिया समिति
II. दामोदर समिति
III. नरसिन्हन समिति I
IV. नरसिम्हन समिति II
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I b-II c-III d-IV
(B) a-IV b-III c-II d-I
(C) a-II b-III c-I d-IV
(D) a-III b-IV c-I d-II
उत्तर – *

23. छत्तीसगढ़ सहकारी समिति अधिनियम, 1960 किस राज्य अधिनिमय के तहत अधिसूचित हुआ था ?
(A) मध्य प्रदेश अधिनियम क्रमांक 17
(B) छत्तीसगढ़ अधिनियम क्रमांक 05
(C) भारत शासन अधिनियम क्रमांक 07
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A

24. कथन [As]: पूंजी पर्याप्तता सहकारी बैंकों को उनकी आधार पूंजी को मजबूत करने में सहायता करती है।
कारण [R] : पूंजी पर्याप्तता सहकारी बैंकों को अधिक ऋण स्वीकृत करने में सहायता करती है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

25. छत्तीसगढ़ में त्रि-स्तरीय सहकारी साख संरचना की संवैधानिक वैधता मुख्यतः किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के अधीन संरक्षित है?
(A) 42 वीं संशोधन अधिनियम, 2011
(B) 74 वाँ संशोधन अधिनियम, 2011
(C) 97 वाँ संशोधन अधिनियम, 2011
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C

26. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) निम्नलिखित में से किस निधि से संबंधित है ?
(J) जलवायु परिवर्तन के लिए राष्ट्रीय अनुकूलन निधि
(K) ग्रामीण आधारभूत संरचना विकास निधि
(L) आदिवासी विकास निधि
(M) राष्ट्रीय स्वच्छ ऊर्जा निधि
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) केवल J, K और L
(D) केवल J, K और M
उत्तर – C

27. नाबार्ड द्वारा शुरू की गई निम्न योजनाओं में से किसका उद्देश्य किसानों को ऋण प्रदान करना है?
(A) ग्रामीण अवसंरचना विकास निधि
(B) किसान क्रेडिट कार्ड
(C) लघु वित्त सहकारी विकास निधि
(D)
उत्तर – B

28. कथन [As] : लेखा परीक्षण की प्रक्रिया में यदि गंभीर वित्तीय अनियमितता पाई जाती है तो उसे केवल आंतरिक रिपोर्ट तक सीमित रखना रजिस्ट्रार का विवेकाधीन अधिकार है ।
कारण [R] : लेखा परीक्षण रिपोर्ट सार्वजनिक दस्तावेज नहीं होती, जब तक रजिस्ट्रार उसे विधिक कार्यवाही हेतु अभिलेखित न करें ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – D

29. सहकारी बैंक के जनक कौन हैं ?
(A) एम. नरसिम्हन
(B) राबर्ट ओवेन
(C) ह्यूग मैककुलोच
(D) यूजीन एफ. फामा
उत्तर – B

30. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I (नाम)
a. काण्ट
b. चैम्बरलिन
c. रसेल
d. लाप्लास
कालम – II (परिकल्पना)
I. ग्रहाणु परिकल्पना
II. एक्सपोजीशन ऑफ वर्ल्ड सिस्टम
III. वायव्यराशि परिकल्पना
IV. द्वैतारक परिकल्पना
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II b-III c-IV d-I
(B) a-IV b-II c-I d-III
(C) a-III b-IV c-I d-II
(D) a-III b-I c-IV d-II
उत्तर – D

31. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक का मुख्यालय निम्नलिखित में से कहाँ स्थित है?
(A) दिल्ली
(B) कोलकाता
(C) मुम्बई
(D) रायपुर
उत्तर – C

32. छत्तीसगढ़ राज्य में त्रिस्तरीय अल्पकालीन सहकारी साख संरचना का शीर्ष स्तर कौन – सा है ?
(A) नाबार्ड
(B) प्राथमिक कृषि साख समिति
(C) जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक
(D) राज्य सहकारी बैंक (एपेक्स)
उत्तर – D

33. नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए भारत के संविधान के सम्बन्ध में सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As]: संविधान के भाग – 3 को भारत का ‘मैग्ना कार्टा’ की संज्ञा दी गई है जो सर्वथा उचित है ।
कारण [R] : मूल अधिकारों का तात्पर्य राजनीतिक लोकतंत्र के आदर्शों की उन्नति से है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है |
उत्तर – B

34. भारत में स्थापित पहला सहकारी बैंक कौन-सा था ?
(A) सारस्वत बैंक
(B) अपना सहकारी बैंक
(C) नाबार्ड
(D) अन्योन्या सहकारी बैंक लि.
उत्तर – D

35. छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक सर्वेक्षण 2024-25 के अनुसार 1 मार्च 2025 की स्थिति में राज्य की कुल जनसंख्या अनुमानित है—
(A) 4 करोड़ 8 लाख 67 हजार
(B) 5 करोड़ 20 लाख 67 हजार
(C) 3 करोड़ 8 लाख 67 हजार
(D) 6 करोड़ 20 लाख 67 हजार
उत्तर – C

36. पंजीयन के लिए न्यूनतम कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होती है, जो सहकारी समिति बनाने हेतु आवेदन कर सकते हैं?
(A) 05
(B) 07
(C) 10
(D) 15
उत्तर – C

37. राज्य सहकारी अधिकरण में ‘पूर्वगामी आदेश के विरूद्ध पुनरावेदन याचिका की स्वीकृति के लिए आवश्यक अनुक्रम क्या है ?
(K) पूर्व आदेश की दोष संभावनाओं का प्रस्तुतीकरण ।
(L) समीक्षा हेतु युक्तिपूर्ण आधारों की प्रस्तुति ।
(M) सीमित समय में पुनरावेदन याचिका का दायर होना ।
(N) अधिकरण द्वारा औपचारिक स्वीकृति ।
(O) नई साक्ष्य के आधार पर सुनवाई पुनः आरंभ करना ।
(A) M → K → L → N → O
(B) K → M → L → N → O
(C) M → L → K → N → O
(D) L → M → K → O → N
उत्तर – C

38. निम्नलिखित संघटकों को उनकी ‘तरलता’ की बढ़ती क्रम में व्यवस्थित कीजिए –
(K) बैंको की बचत जमाएँ
(L) जनता के पास करेंसी नोट एवं सिक्के
(M) बैंको की मांग जमाएँ
(N) बैंकों की सांवधिक जमाएँ
(A) N → K → M → L
(B) L → M → N → K
(C) M → N → K → L
(D) K → L → M → N
उत्तर – B

39. छत्तीसगढ़ सहकारी समिति अधिनियम, 1960 की धारा 69 के अंतर्गत रजिस्ट्रार किन – किन परिस्थितियों में किसी सहकारी समिति का परिसमापन आदेशित कर सकता है?
(J) जब समिति लगातार पाँच वर्षों तक लाभ में न रहें ।
(K) जब समिति के सदस्यों की संख्या वैधानिक न्यूनतम से कम हो जाए।
(L) जब समिति अपने ऋणदाताओं के दायित्वों को चुकाने में अक्षम हो ।
(M) जब समिति की आम सभा द्वारा दो तिहाई बहुमत से प्रस्ताव पारित किया जाए ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J, K और L
(B) केवल J, K और M
(C) केवल K, L और M
(D) केवल J और K
उत्तर – A

40. भारतीय रिजर्व बैंक के गठन एवं संरचना का सही क्रम है-
(K) हिल्टन आयोग की सिफारिश ।
(L) जनरल बैंक ऑफ बंगाल एंड बिहार की स्थापना ।
(M) भारतीय रिजर्व बैंक का जन्म |
(N) इम्पीरियल बैंक ऑफ इंडिया का भारतीय स्टेट बैंक के रूप में राष्ट्रीयकृत |
(A) L → N → K → M
(B) L → N → M → K
(C) N → M → K → L
(D) L → K → M → N
उत्तर – D

41. निम्न में से कौन – सी कोविड- 19 वैक्सीन की उत्पत्ति भारतीय है?
(A) स्पुतनिक-बी
(B) नोवावैक्स
(C) कोवैक्सीन
(D) कोरोनावैक
उत्तर – C

42. निम्न में से कौन सी बीमारी वायु प्रदुषण से संबंधित है ?
(J) अस्थमा
(K) फेफड़े का कैंसर
(L) कंजंक्टिवाइटिस (आँख आना)
(M) हकलाना
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल M और L
(B) केवल J, K और L
(C) केवल J और K
(D) केवल M
उत्तर – B

43. भारतीय परमाणु ऊर्जा आयोग की स्थापना कब की गई थी ?
(A) 1947
(B) 1948
(C) 1950
(D) 1952
उत्तर – B

44. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –
कालम-I
a. कैंसर
b. हृदय धमनी रूकावट
c. मधुमेह
d. जीवाणु संक्रमण
कालम – II
I. धातु स्टेन्ट
II. प्रतिजैविक
III. कीमोथेरेपी
IV. इन्सुलिन इन्जेक्शन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III b-I c-IV d-II
(B) a-III b-I c-II d-IV
(C) a-III b-II c-IV d-I
(D) a-I b-III c-IV d-II
उत्तर – A

45. कौटिल्य का ‘अर्थशास्त्र’ किस भाषा में रचित है ?
(A) संस्कृत
(B) पाली
(C) प्राकृत
(D) तमिल
उत्तर – A

46. भारत के संविधान का अर्थ- संघात्मक सरकार का स्वरूप (सशक्त केन्द्रीय सरकार वाली संघात्मक व्यवस्था) किस देश के संविधान से लिया गया प्रावधान है?
(A) ब्रिटेन
(B) अमेरिका
(C) कनाडा
(D) फ्रांस
उत्तर – C

47. भारत लौटने के बाद गांधीजी की निम्नलिखित गतिविधियों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) चंपारण सत्याग्रह
(L) खेड़ा सत्याग्रह
(M) रौलेट सत्याग्रह
(N) अहमदाबाद मिल हड़ताल
(O) साबरमती आश्रम की स्थापना
(A) K → L → M → N → O
(B) K → O → N → L → M
(C) K → N → L → O → M
(D) O → K → N → L → M
उत्तर – B

48. निम्नलिखित सरकारी कार्यक्रमों को उनके आरंभ वर्ष के सही कालानुक्रमिक क्रम में लगाइएं-
(K) स्टार्टअप इंडिया
(L) मेक इन इंडिया
(M) डिजिटल इंडिया
(N) अटल इनोवेशन मिशन
(O) मुद्रा योजना
(A) K → L → M → N → O
(B) L → M → K → O → N
(C) L → O → M → K → N
(D) L → M → O → K → N
उत्तर – *

49. कथन [As] : भारतीय संविधान में मौलिक अधिकार भाग III में दिए गए हैं।
कारण [R] : मौलिक अधिकार केवल भारतीय नागरिकों को दिए गए हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है
(B) [As] व [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – C

50. निम्न में से कौन-से कारक कैंसर के लिए जोखिम कारक के रूप में जाने जाते हैं?
(J) गतिहीन या निष्क्रिय जीवनशैली
(K) अस्वास्थ्यकर आहार
(L) कीटनाशक जोखिम (संपर्क)
(M) विटामिन-डी
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J, K, L
(B) J, K, L, M
(C) केवल M, L, K
(D) केवल L
उत्तर – A

51. यदि a और B समीकरण ax2 + bx + c = 0 के मूल हो तब a / (aB + b) + B / (aa + b) का मान ज्ञात करने के लिए सही विकल्प चुनिए-
(K) aB = c / a
(L) a + B = -b / a
(M) aB + b = …
(N) aa + b = …
(O) a / (aB + b) + B / (aa + b)
(A) K → L → N → O → M
(B) L → K → N → O → M
(C) K → N → M → L → O
(D) N → M → L → K → O
उत्तर – D

52. तीन कारों की चाल 2:3:4 के अनुपात में है। 100 किमी. की दूरी तय करने में इन कारों द्वारा लिए गए समय में क्रमशः अनुपात होगा-
(A) 2 : 3 : 4
(B) 4 : 3 : 2
(C) 4 : 3 : 6
(D) 6 : 4 : 3
उत्तर – D

53. यदि AABC को बनाने के लिए दिया गया आँकड़ा जिसमें a = 5, b = 7, sinA = 3/4 तब त्रिभुज बनाने की स्थिति संभव होगी-
(A) केवल एक त्रिभुज बनाया जा सकता है ।
(B) दो त्रिभुज बनाए जा सकते है ।
(C) अनंत त्रिभुज बनाए जा सकते है ।
(D) कोई त्रिभुज नहीं बनाया जा सकता है ।
उत्तर – D

54. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य है?
(J) यदि x और y कोई दो धनात्मक वास्तविक संख्या हो तब x > y के लिए – x < – y सही होगा ।
(K) समीकरण x2 – x – 12 < 0 के लिए -3 < x < 4 सही होगा ।
(L) एक व्यक्ति P से Q तक औसत चाल x किमी / घंटा से जाता है तथा y किमी / घंटा की औसत चाल से Q से P तक लौटता है । कुल यात्रा में उसकी औसत चाल (x + y) / 2 है।
(M) x3 – x2 + 4x – 4 और x6 – 1 का महत्तम समापवर्तक (x – 1) है।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J तथा K सही हैं ।
(B) केवल J, K तथा M सही हैं ।
(C) केवल J, K तथा L सही हैं ।
(D) सभी सही हैं ।
उत्तर – B

55. दो समद्विबाहु त्रिभुजों के कोण बराबर हैं और उनका क्षेत्रफल 16 : 25 के अनुपात में है, तो उनके समरूपी ऊँचाइयों का अनुपात ज्ञात करने के लिए निम्नलिखित को सही क्रम में चुनिए-
(K) AM / PN = AB / PQ
(L) यदि AABC और APQR समान कोण वाले दो समद्विबाहु त्रिभुज हैं तो AABC ~APQR (कोण कोण कोण समरूपता)
(M) <B = <Q ( ̈. AABC ~APQR), ZM = ZN (प्रत्येक 90° ) अतः AABM ~APQN (कोण कोण समरूपता)
(N) दो समरूप त्रिभुजों के क्षेत्रफलों का अनुपात उनकी संगत भुजाओं के अनुपात के वर्ग के बराबर होता है ।
(O) क्षेत्र. (ABC) / क्षेत्र. (PQR) = 16 / 25 = 4 / 5
(A) N → L → K → O → M
(B) N → L → O → M → K
(C) N → L → M → K → O
(D) O → K → N → L → M
उत्तर – B

56. नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
अभिकथन [As] : रैखिक समीकरण 3x – 4y = – 12 तथा 6x – 8y = 48 का निकाय का कोई हल नहीं है ।
कारण [R]: यदि a1/a2 = b1/b2 ≠ c1/c2
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

57. 9 मी. ऊँचाई वाले लकड़ी के ठोस शंकु के आधार की परिधि 44मी. है तो शंकु की तिर्यक ऊँचाई बराबर है-
(A) √130m
(B) √120m
(C) 7√15m
(D) √150m
उत्तर – A

58. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य है-
(J) कोई दो अपरिमेय संख्याओं के योग/अवकलन का अपरिमेय संख्या होना आवश्यक नहीं है।
(K) कोई दो अपरिमेय संख्याओं का गुणनफल अपरिमेय संख्या होती है।
(L) कोई दो भिन्न अपरिमेय संख्याओं a और b के लिए, a/b संख्या अपरिमेय होती है ।
(M) कोई दो परिमेय संख्याओं का योग अपरिमेय होता है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) J, K, L और M
(B) केवल J और K
(C) केवल L और M
(D) केवल J
उत्तर – D

59. संख्या log2 7 है-
(A) पूर्णांक संख्या
(B) अपरिमेय संख्या
(C) परिमेय संख्या
(D) एक अभाज्य संख्या
उत्तर – B

60. सही जोड़ी बनाओ-
कालम – I
a. यदि ax = b, by = C, c2 = a तब xyz का मान है-
b. रू. 1250 का 8% वार्षिक ब्याज की दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज में अंतर होगा-
c. एक समबाहु त्रिभुज की भुजा 5 सेमी है। इस त्रिभुज से 1 सेमी भुजा वाले कितने समबाहु त्रिभुज काटे जा सकते हैं-
d. एक 5 सेमी. त्रिज्या वाले वृत्त तथा 12 सेमी. त्रिज्या वाले वृत्त के क्षेत्रफलों का योग एक दूसरे वृत्त के क्षेत्रफल के बराबर है । तो दूसरे वृत्त की त्रिज्या T होगी-
कालम – II
I. 8
II. 13
III. 1
IV. 25
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a-III b-I c-II d-IV
(B) a-III b-II c-IV d-I
(C) a-III b-I c-IV d-II
(D) a-II b-IV c-I d-III
उत्तर – C

61. दिए गए कथन [As] और कारण [R] के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए-
कथन [As]: हिन्दी में ‘ तथा ‘ एक समुच्चयबोधक अव्यय है ।
कारण [R] : यह दो शब्दों वाक्यों या वाक्यांशों को जोड़ता है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

62. मात्राओं की संख्या (कम से अधिक) के आधार पर मात्रिक छंदों का सही अनुक्रम कौन-सा है ?
(K) चौपाई
(L) रोला
(M) गीतिका
(N) हरिगीतिका
(O) आल्हा
(A) K → L → M → N → O
(B) K → M → L → N → O
(C) M → N → O → K → L
(D) L → K → O → M → N
उत्तर – A

63. काल के अनुसार निम्नलिखित अलंकारवादी आचार्यों का सही अनुक्रम क्या है?
(K) दण्डी
(L) उद्भट
(M) रूद्रट
(N) भामह
(O) जयदेव
(A) K → L → M → N → O
(B) N → K → L → M → O
(C) M → K → N → O → L
(D) L → M → K → O → N
उत्तर – B

64. ‘प्रत्येक’ शब्द में कौन-सा समास है?
(A) तत्पुरुष समास
(B) कर्मधारय समास
(C) दिगु समास
(D) अव्ययीभाव समास
उत्तर – D

65. य, र, ल, व किस वर्ग के व्यंजन हैं?
(A) तालव्य
(B) अन्तः स्थ
(C) ऊष्म
(D) ओष्ठ्य
उत्तर – B

66. Rearrange the parts to form a meaningful and grammatically correct sentence-
(J) She submitted her assignment
(K) after the teacher entered the class
(L) and took her seat silently
(M) without saying a word
(A) J → K → L → M
(B) K → J → L → M
(C) M → J → K → L
(D) J → L → K → M
उत्तर – B

67. Identify the tense of the following sentence-
I have been painting this room since morning.
(A) Present Continuous Tense
(B) Present Perfect Continuous Tense
(C) Past Continuous Tense
(D) Future Perfect Continuous Tense
उत्तर – B

68. For the below Assertion [As] and Reason [R]choose the correct alternative.
Assertion [As]: Reading regularly improves vocabulary.
Reason [R]: Regular reading exposes a person to new words in context.
(A) Both [As] and [R] are true, and [R] is the correct explanation of [As].
(B) Both [As] and [R] are true, but [R] is not the correct explanation of [As].
(C) [As] is true, but [R] is false.
(D) [As] is false, but [R] is true.
उत्तर – A

69. Give one word substitution for ‘killing one’s king’?
(A) matricide
(B) patricide
(C) fratricide
(D) regicide
उत्तर – D

70. Match the following-
Column-I (Sentences)
(a) What is your name?
(b) Please Close the door
(c) She is going to the market
(d) Wow! what a beautiful building
Column-II (Sentence type)
(i) Imperative sentence
(ii) Exclamatory sentence
(iii) Interrogative sentence
(iv) Declarative sentence
Select the correct answers from the options given below –
(A) a-iii, b-i, c-iv, d-ii
(B) a-iii, b-iv, c-i, d-ii
(C) a-iii, b-i, c-ii, d-iv
(D) a-ii, b-i, c-iii, d-iv
उत्तर – A

भाग-3

71. एक मानक 45° फिलेट वेल्ड के लिए, फिलेट वेल्ड आकार (पैर की लम्बाई) और गले की मोटाई का अनुपात होता है-
(A) 1 : 1
(B) 1 : √2
(C) √2 : 1
(D) 2 : 1
उत्तर – C

72. मृदा पर स्थित नींव स्लैब की मोटाई किनारों पर न्यूनतम कितनी होनी चाहिए?
(A) 10 सेमी
(B) 15 सेमी
(C) 20 सेमी
(D) 5 सेमी
उत्तर – B

73. भारी मशीनरी का उपयोग करके खुदाई के लिए निम्नलिखित मिट्टी के कार्यो को सही क्रम में व्यवस्थित करिए –
(K) खुदाई की सामग्री को ढोना ।
(L) बैकहो या बेलचे (शॉवेल) से खुदाई करना ।
(M) स्थल की सफाई तथा चिन्हांकन करना ।
(N) खुदाई की सामग्री को फैलाना या डंप करना ।
(O) अंतिम समतलीकरण और ट्रिमिंग करना ।
(A) M → L → K → N → O
(B) L → M → K → N → O
(C) M → K → L → N → O
(D) M → L → N → K → O
उत्तर – A

74. निम्नलिखित कथन पर विचार करें-
एक निरूपणीय समर्थन के धंसने से सतत बीम में होने वाले प्रभाव-
(J) यह समर्थन पर ऋणात्मक मोमेंट को कम करता है ।
(K) यह समर्थन पर ऋणात्मक मोमेंट को बढ़ाता है ।
(L) यह समर्थन पर धनात्मक मोमेंट को कम करता है ।
(M) यह समर्थन पर धनात्मक मोमेंट को बढ़ाता है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और M सही हैं।
(B) केवल J और L सही हैं ।
(C) केवल K और L सही हैं।
(D) केवल K और M सही हैं ।
उत्तर – A

75. प्लेट गर्डर की किफायती गहराई दी जाती है-
जहाँ, M = प्लेट गर्डर में अधिकतम बंकन आघूर्ण, p.t = स्वीकार्य बंकन प्रतिबल, और W = वेब प्लेट की मोटाई
(A) 1.0 (M / p.t W)
(B) 1.1 (M / p.t W)
(C) 1.2 (M / p.t W)
(D) 1.3 (M / p.t W)
उत्तर – B

76. आई एक 800 के अनुसार के फ्लैंज का आउटस्टैंड (वेब से फ्लैंज के किनारे तक की दूरी) अधिकतम होता है-
जहाँ, t = सबसे पतली फ्लैंज प्लेट की मोटाई हो ।
(A) 12 t
(B) 16 t
(C) 20 t
(D) 25 t
उत्तर – B

77. आनमन में निपात की सीमान्त अवस्था की संकल्पनाओं के अनुसार, कंक्रीट के सबसे ऊपरी संपीडन रेशे में अधिकतम विकृति ली जाएगी-
(A) .002
(B) .005
(C) .0035
(D) .0025
उत्तर – C

78. नीचे दिए गए कथनों को पढ़िए और विकल्प को चुनिए-
अभिकथन [As] : कंक्रीट मिश्रण में सिलिका धुआं डालने से कंक्रीट की दीर्घकालिक संपीडन शक्ति बढ़ जाती है।
कारण [R] : सिलिका धुआं सीमेंट पेस्ट में मौजूद कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड के साथ प्रतिक्रिया करता है जिससे अतिरिक्त कैल्शियम सिलिकेट हाइड्रेट (C-S-H) बनता है, जो कंक्रीट की रंध्र (पोर) संरचना में सुधार करता है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

79. निम्नलिखित को सुमेलित किजिए-
कालम – I
a. भाराश्रित प्रतिधारक दीवार
b. प्रास प्रतिधारक दीवार
c. पुश्ता प्रतिधारक दीवार
d. बट्रेस प्रतिधारक दीवार
कालम – II
I. जिसके एक सदस्य की डिजाइन संपीड़न घटक की तरह किया जाता है ।
II. उदग्र दीवार एवं हील एक सतत् स्लैब की तरह व्यवहार करते हैं।
III. 6 मीटर के भराव तक उपयुक्त है।
IV. खंड में तनाव कही भी विकसित नहीं होता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a-II b-IV c-I d-III
(B) a-III b-I c-II d-IV
(C) a-IV b-III c-I d-II
(D) a-IV b-III c-II d-I
उत्तर – D

80. निम्नलिखित में से कौन सा कथन CPM और PERT नेटवर्क्स के बारे में सही हैं?
(J) CPM में गतिविधियों की अवधि निर्धारक होती है और केवल एक समय अनुमान का उपयोग किया जाता है ।
(K) PERT में तीन समय अनुमानों- आशावादी, निराशावादी और सबसे संभावित को ध्यान में रखकर बीटा वितरण के आधार पर अपेक्षित अवधि निकाली जाती है।
(L) स्लैक वह अंतर होता है जो नवीनतम प्रारंभ समय और सबसे शीघ्र प्रारंभ समय के बीच होता है, और यह महत्वपूर्ण पथ की गतिविधियों के लिए शून्य होता है।
(M) PERT नेटवर्क में, एक डमी गतिविधि वास्तविक कार्य को दर्शाती है और समय संसाधनों की खपत करती है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J, K तथा L सही हैं ।
(B) केवल J, L तथा M सही हैं ।
(C) केवल K, L तथा M सही हैं ।
(D) केवल J, K तथा M सही हैं ।
उत्तर – A

81. निम्नलिखित को सुमेलित किजिए-
कालम-I
a. समान रूप से वितरित भार के अधीन एक स्थिर बीम में केंद्रीय विचलन
b. समान रूप से वितरित भार के अधीन एक सरल आधारित बीम में केंद्रीय विचलन
c. मध्य स्पैन पर एकांकित भार के अधीन सरल आधारित बीम में केंद्रीय विचलन
d. मुक्त सिरे पर एकल संकेन्द्रित भार के अधीन कैंटिलीवर बीम के मुक्त सिरे पर विचलन
कालम – II
I. WL3 / 3EI
II. WL3 / 48EI
III. 5WL3 / 384EI
IV. WL3 / 384EI
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a-IV b-III c-I d-II
(B) a-III b-IV c-II d-I
(C) a-III b-IV c-I d-II
(D) a-IV b-III c-II d-I
उत्तर – D

82. निम्नलिखित पदार्थों को उनके प्रत्यास्थता मापांक (E) के घटते क्रम में व्यवस्थित करें-
(a) ताँबा
(b) इस्पात
(c) एल्युमीनियम
(d) लकडी
(A) b → a → c → d
(B) a → b → d → c
(C) b → c → a → d
(D) c → b → a → d
उत्तर – A

83. प्रभाव रेखाएं प्राप्त करने के लिए म्युलर – ब्रेस्लाउ का सिद्धांत लागू होता है—
(J) ट्र्स पर ।
(K) स्थैतिक रूप से निर्णीत बीम एवं फ्रेम पर ।
(L) स्थैतिक रूप से अनिर्णीत संरचनाओं पर जिनकी सामग्री प्रत्यास्थ हो और हुक के नियम का पालन करती हो ।
(M) किसी भी स्थैतिक रूप से निर्णीत संरचना पर ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J, K और L
(B) केवल J, K और M
(C) केवल J और K
(D) केवल J
उत्तर – A

84. निम्नलिखित पदार्थों को उनके पॉइसन अनुपात के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें-
(a) कंक्रीट (संपीड़न में)
(b) रबर
(c) तांबा (शुद्ध)
(d) स्टील
(A) c → a → d → b
(B) a → c → d → b
(C) c → d → a → b
(D) a → d → c → b
उत्तर – D

85. कैस्टिग्लियानो का दूसरा प्रमेय का उपयोग विचलन की गणना के लिए किया जा सकता है-
(A) केवल स्थैतिक रूप से नियत संरचनाओं में
(B) किसी भी प्रकार की संरचना के लिए
(C) केवल उस बिंदु पर जहाँ भार लागू हो
(D) केवल बीम और फ्रेम के लिए
उत्तर – B

86. सरंचना के फ्लेक्सिबिलिटी मैट्रिक्स विधि के तत्व-
(A) निर्देशांक के चयन पर निर्भर करते है ।
(B) निर्देशांक के चयन पर निर्भर नहीं करते ।
(C) सदैव मात्रात्मक रूप से समरूप होते हैं ।
(D) दोनों A और C
उत्तर – A

87. नीचे एक अभिकथन [As] और एक कारण [ R] दिया गया है । सही विकल्प का चयन करें-
अभिकथन [As]: पश्च तनन विधि, पूर्व तनन विधि से महंगी है।
कारण [R] : शीथिंग का मूल्य पूर्व तनन विधि में सम्मिलित नहीं है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

88. प्लेट गर्डरो में बियरिंग स्टिफनर मुख्य रूप से लग जाते हैं-
(J) सपोर्ट पर ।
(K) स्पान के मध्य पर
(L) संकेद्रित भार के लगने वाले बिन्दुओं पर ।
(M) वेब के कर्णीय बकलिंग के बिन्दुओं पर ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल 1 और K
(B) केवल L और M
(C) केवल J और L
(D) केवल K और M
उत्तर – C

89. नए प्लास्टर की गई सतहों पर पेंटिंग करने की प्रक्रिया में शामिल निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में लगाइए-
(K) सतह को सैंड पेपर से घिसना ।
(L) प्राइमर कोट लगाना ।
(M) पेंट की पहली परत लगाना ।
(N) सतह की सफाई और धूल हटाना ।
(O) पेंट की दूसरी (फिनिशिंग ) परत लगाना ।
(A) N → K → L → M → O
(B) K → N → L → M → O
(C) N → L → K → M → O
(D) K → L → N → M → O
उत्तर – A

90. निम्नलिखित को सुमेलित किजिए –
कालम-I
a. ग्रिलेज फाउण्डेशन
b. संपीडन सदस्य
c. रिबेटेड जोड़
d. तनाव सदस्य
कालम – II
I. रोल्ड स्टील बीम का फ्रेमवर्क
II. शुद्ध अनुभागीय क्षेत्र
III. पिच
IV. क्षीणता अनुपात
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a-I b-II c-III d-IV
(B) a-III b-IV c-I d-II
(C) a-I b-IV c-III d-II
(D) a-III b-II c-I d-IV
उत्तर – C

91. स्टील कॉलम में लेसिंग बार्स को प्रतिरोध करने के लिए डिजाइन किया जाना चाहिए-
(J) कॉलम पर भार के 2.5% के कारण बंकन आघूर्ण ।
(K) कॉलम पर भार के 2.5% के कारण अनुप्रस्थ अपरूपण बल |
(L) कॉलम पर भार का 2.5%.
(M) विक्षेपण बल का 2.5%.
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल J, K और L
(C) केवल K
(D) केवल M
उत्तर – C

92. लंबवत अक्ष प्रमेय का उपयोग जड़त्व आघूर्ण ज्ञात करने में किया जाता है-
(A) त्रिकोणीय पटल
(B) वर्ग पटल
(C) वृत्ताकार पटल
(D) अर्धवृत्ताकार पटल
उत्तर – B

93. तनाव ऊर्जा है—
(A) किसी पिंड में संग्रहित की जा सकने वाली अधिकतम ऊर्जा ।
(B) प्रत्यास्थ सीमा में प्रतिबलित होने पर पिंड में संग्रहित ऊर्जा ।
(C) विखंडन बिंदु तक प्रतिबलित होने पर पिंड में संग्रहित ऊर्जा ।
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – B

94. अपरूपण प्रबलन के डिजाइन के चरणों को व्यवस्थित क्रम में रखें-
(K) अपरूपण बल की गणना करें, (V)
(L) कंक्रीट की अपरूपण सामर्थ्य ज्ञात करें
(M) अपरूपण प्रबलन की गणना करें ।
(N) नामिनल अपरूपण प्रतिबल की गणना करें |
(O) अपरूपण प्रबलन के अंतराल की गणना करें ।
(A) K → N → L → M → O
(B) K → O → L → N → M
(C) K → L → M → N → O
(D) L → N → K → M → O
उत्तर – A

95. अभिकथन [As]: यदि विरूपण प्रत्यास्थ सीमा से अधिक हो जाता है, तो बाह्य बल हटाने के बाद भी कोई पिंड अपना मूल आकार और आकृति पुनः प्राप्त नहीं कर पाता है ।
कारण [R] : प्रत्यास्थ सीमा से परे, कोई पिंड कुछ सीमा तक अपनी प्रत्यास्थता का गुण खो देता है और स्थायी विरूपण से गुजरता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही स्पष्टीकरण है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परन्तु [R], [As] की सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

96. एक कठोर जॉइंट वाला समतलीय फ्रेम जिसमें 15 सदस्य, 3 अभिक्रिया घटक और 14 जॉइंट हैं, की स्थैतिक अनिर्णयता की डिग्री है-
(A) 2
(B) 3
(C) 6
(D) 8
उत्तर – C

97. लघु अक्षीय भारित स्तंभ के डिजाइन चरणों को व्यवस्थित क्रम में रखें-
(K) खण्ड के सकल क्षेत्रफल (Ag) की गणना ।
(L) पार्श्व टाई की गणनाएं (डिजाइन) करें।
(M) उपयुक्त इस्पात का क्षेत्रफल प्रतिशत (Asc) मानिए ।
(N) कंक्रीट का क्षेत्रफल (Ac) निकालिए ।
(O) स्तंभ के आयाम निर्धारित करें ।
(A) K → L → M → N → O
(B) K → O → N → L → M
(C) M → N → K → O → L
(D) M → O → K → L → N
उत्तर – C

98. इनमें से कौन-सा प्रकार का कंपित्र ( वाइब्रेटर) गहरे सेक्शनों जैसे कि कॉलम और प्रस्तंभ (पियर्स) में कंक्रीट को सघन (कॉम्पेक्ट) करने के लिए सबसे उपयुक्त है ?
(A) सतही वाइब्रेटर
(B) सुई ( आंतरिक) वाइब्रेटर
(C) फॉर्मवर्क वाइब्रेटर
(D) टेबल वाइब्रेटर
उत्तर – B

99. किसी भी प्रकार का भार वहन करने वाले कैंटिलीवर बीम के मुक्त सिरे पर बंकन आघूर्ण होता है-
(A) शून्य
(B) न्यूनतम
(C) अधिकतम
(D) भार के बराबर
उत्तर – A

100. पोजोलानिक सामग्री के गुणधर्मों से संबंधित निम्नलिखित में से कौन-कौन से कथन सही हैं?
(J) इनकी स्वंय की सीमेंटिग क्षमता बहुत कम या नहीं के बराबर होती है।
(K) ये जल की उपस्थिति में कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड के साथ रासायनिक क्रिया करके सीमेंट जैसे गुणों वाले यौगिक बनाती है ।
(L) इनका उपयोग सीमेंट के सेट होने की प्रक्रिया को तेज करने के लिए किया जाता है।
(M) फ्लाई ऐश और सिलिका फ्यूम पोजोलानिक सामग्री के उदाहरण हैं ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J तथा K सही हैं ।
(B) केवल J, K तथा M सही हैं ।
(C) केवल K तथा L सही हैं ।
(D) केवल J, L तथा M सही हैं ।
उत्तर – B

यदि प्रश्न पत्र (CG Apex Bank Question Paper 2025) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

टेलीग्राम चैनलज्वाइन
व्हाट्सएप चैनलज्वाइन

Leave a Comment