छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती क्वेश्चन पेपर 2023: CG Teacher Question Paper 2023 With Answer Key

|
On: August 3, 2026
CG Teacher Question Paper 2023 With Answer Key
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh Vyapam Teacher Bharti Question Paper 2023 With Answer Key PDF Download छत्तीसगढ़ शिक्षक प्रश्न पत्र और ऑफिशियल आंसर की यहाँ से डाउनलोड करें

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2023 क्वेश्चन पेपर : CG Teacher Question Paper 2023 With Answer Key

CG शिक्षक भर्ती क्वेश्चन पेपर: यदि आप छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे है तो हम लेकर आए हैं CG शिक्षक 2023 का ओल्ड क्वेश्चन पेपर और उसकी ऑफिशियल आंसर की | छ.ग. शिक्षक भर्ती में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो CG Shikshak Bharti पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए छत्तीसगढ़ व्यापम शिक्षक Question Paper 2023 Pdf अंतिम उत्तर पर आधारित लेकर आई है।

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती क्वेश्चन पेपर 2023 और आंसर की डाउनलोड कैसे करें?

CG शिक्षक क्वेश्चन पेपर: नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं। CG Teacher Question Paper 2023 को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, बाल विकास एवं शिक्षा शास्त्र व गणित सामान्य ज्ञान, हिन्दी, पर्यावरण व कंप्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान अंग्रेजी प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी।

Chhattisgarh Sahaak Shikshak 2023 Question Paper नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके आप छग सहायक शिक्षक क्वेश्चन पेपर और फाइनल आंसर की की PDF आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। (CG Shikshak 2023 Solved Paper)

CG Teacher Question Paper 2023 PDF Link Download

PDFPDF
CG शिक्षक भर्ती 2023CLICK HERE
Answer KeyCLICK HERE

इस प्रश्न पुस्तिका में निम्न भाग होगें

  • बाल विकास 1-30
  • सामान्य हिन्दी 31-55
  • सामान्य अंग्रेजी 56 – 85
  • सामान्य गणित – 81 – 95
  • (सामान्य विज्ञान 96-110
  • सामाजिक अध्ययन 111-130
  • कंप्यूटर 131 – 140
  • सामान्य वज्ञान 140 – 150

SET – A

01. …..में बालक मुख्य रंगों की पहचान कर लेता है।
(A) 5 वर्ष
(B) 2 वर्ष
(C) 3 वर्ष
(D) 4 वर्ष
02. बुद्धि के बहुकारक सिद्धान्त के प्रतिपादक हैं….
(A) मैकडूगल
(B) टरमैन
(C) थार्नडाईक
(D) बर्ट
03. सर्जनात्मक शिक्षार्थी वह है जो ……..
(A) बहुत बुद्धिमान है।
(B) परीक्षा में हर बार अच्छे अंक प्राप्त करने के योग्य है ।
(C) पार्श्व चिंतन और समस्या समाधान में अच्छा है।
(D) ड्राइंग और पेंटिंग में बहुत अतुल्य है ।
04. अधिगम अक्षमता में शामिल नहीं है।
(A) डिसकेल्कुलिया
(B) डिस्लेक्सिया
(C) डिसग्राफिया
(D) मानसिक विकलांगता
05. विद्यालय की संस्कृति निर्माण करने में सबसे प्रमुख भूमिका……. की होती है ।
(A) शैक्षिक समितियाँ
(B) विद्यालय प्रमुख
(C) शिक्षक एवं पालक
(D) छात्र
06. समावेशी शिक्षा में हमेशा…….अभिप्रेरण देनी चाहिए ।
(A) गत्यात्मक
(B) सुधारात्मक
(C) सकारात्मक
(D) नकारात्मक
07. एक शिक्षक विद्यार्थियों से सामाजिक मूल्यों को विकसित कर सकता है
(A) महान व्यक्तियों के बारे में बोलकर
(B) अनुशासन की भावना विकसित कर
(C) आदर्श रूप से बर्ताव कर
(D) उन्हें अच्छी कहानी सुनाकर
08. समावेशी शिक्षा द्वारा………दूर किया जा सकता है।
(A) बीमारी
(B) कमजोरी
(C) भेदभाव
(D) अस्पृश्यता
09. सृजनशीलता के पोषण के लिए अध्यापक को निम्न में से किस विधि की सहायता लेनी चाहिए ?
(A) ब्रेन स्टॉर्मिंग ( विचार मंथन )
(B) व्याख्यान विधि
(C) दृश्य-श्रव्य सामग्री
(D) उपरोक्त सभी
10. बच्चों में सीखने और सुनने के लिए अधिगम का कौन-सा माहौल सही है ?
(A) शिक्षार्थियों को यह छूट देना क्या सीखना है और कैसे सीखना है।
(B) एक लम्बे समय तक निष्क्रिय होकर सुनना
(C) निरंतर गृह कार्य देते रहना
(D) सीखने वालों द्वारा किया गया व्यक्तिगत कार्य
11. बच्चे का किस प्रकार का विकास विद्यालय और शिक्षक द्वारा प्रभावित होता है ?
(A) मानसिक
(B) सामाजिक
(C) संवेगात्मक
(D) ये सभी
12. एक बच्चे की बुद्धिलब्धि अगर 90-110 के बीच है तो वह…….. का है ।
(A) सामान्य बुद्धि
(B) प्रखर बुद्धि
(C) उत्कृष्ट बुद्धि
(D) प्रतिभाशाली
13. एक बच्चे की वृद्धि और विकास के अध्ययन की सर्वाधिक अच्छी विधि कौन-सी है ?
(A) मनोविश्लेषण विधि
(B) तुलनात्मक विधि
(C) विकासीय विधि
(D) सांख्यिकी विधि
14. समावेशी शिक्षा की प्रमुख समस्याओं का कारण…… है ।
(A) शिक्षक में शिक्षण कौशल की कमी
(B) सामाजिक मनोवृत्ति
(C) पाठ्यक्रम
(D) उपरोक्त सभी
15. वंशानुक्रम से संबंधित प्रयोग चूहों पर किसने किया?
(A) कार्ल पियरसन
(B) मैकडूगल
(C) मेण्डल
(D) पॉवलाव
16. विकास के संदर्भ में निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(A) विकास की प्रत्येक अवस्था में अनेक खतरे हैं।
(B) विकास उकसाने या बढ़ावा देने से नहीं होता है।
(C) विकास सांस्कृतिक परिवर्तनों से प्रभावित होता है।
(D) विकास की प्रत्येक अवस्था की अपनी विशेषताएँ होती है।
17. आई.सी.आई.डी.एच. का पूर्ण नाम है. ………..
(A) क्षति, अक्षमता और निशक्तता का समावेशी वर्गीकरण
(B) क्षति, अक्षमता और निशक्तता का अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण
(C) समावेशी, अक्षमता और निशक्तता का अंतरराष्ट्रीय वर्गीकरण
(D) क्षति, अक्षमता और निशक्तता का अंतरराष्ट्रीय संस्कृति
18. बालक का विकास होता है………..
(A) सिर से पैर की ओर
(B) पैर से सिर की ओर
(C) दोनों ओर से
(D) इनमें से कोई नहीं
19. …… से मानसिक विकास का संबंध नहीं है।
(A) शिक्षार्थी का वजन एवं ऊँचाई
(B) तर्क एवं निर्णय
(C) स्मृति का विकास
(D) अवबोध की क्षमता
20. ( एन.सी.एफ.) राष्ट्रीय पाठ्यचर्या 2005 की रूपरेखा कौन-सी दृष्टिकोण से सहमत नहीं है?
(A) हर बच्चे की अनोखी जरूरतों के प्रति संवेदनशील होना
(B) बच्चे पर केंद्रित, सामाजिक रूप से प्रासंगिक और न्यायोचित पढ़ाने / सीखने की प्रक्रिया प्रदान करना
(C) शिक्षक को ही केन्द्र बिन्दु मानना
(D) बच्चों के सामाजिक और सांस्कृतिक सन्दर्भों में विविधता को समझना
21. …….. के कारण प्रतिभाशीलता होती है।
(A) मनोसामाजिक कारकों
(B) आनुवंशिक
(C) वातावरण अभिप्रेरणा
(D) B और C का समायोजन
22. समावेशी शिक्षा में…… की भूमिका महत्त्वपूर्ण होती है ।
(A) अतिथि शिक्षक
(B) कला शिक्षक
(C) संसाधन शिक्षक
(D) खेलकूद (व्यायाम) के शिक्षक
23. भारतवर्ष में बालविकास कब प्रारंभ हुआ ?
(A) 1930
(B) 1887
(C) 1879
(D) 1590
24. आउट ऑफ द बाक्स चिंतन किससे संबंधित है?
(A) अनुकूल चिंतन
(B) स्मृति आधारित चिंतन
(C) अपसारी चिंतन
(D) अभिसारी चिंतन
25. वाइगोत्सकी ने बाल विकास के बारे में कहा कि….
(A) यह संस्कृति एवं अनुवांशिकता के कारण होता है।
(B) यह सामाजिक अन्तरक्रियाओं के कारण होता है।
(C) औपचारिक शिक्षा का उत्पाद होता है।
(D) यह समावेशन और समायोजन का परिणाम होता है।
26. समावेशी शिक्षा में शामिल है
(A) शारीरिक रूप में बाधित बालक
(B) मानसिक रूप से बाधित बालक
(C) सामाजिक रूप से बाधित बालक
(D) उपरोक्त सभी
27. गिलफोर्ड ने अभिसारी चिंतन पद का प्रयोग किस समान अर्थ में किया है?
(A) बुद्धि
(B) सृजनात्मकता
(C) बुद्धि एवं सृजनात्मकता
(D) इनमें से कोई नहीं
28. एलेक्सिया है ………
(A) पढ़ने की अक्षमता
(B) लिखने की अक्षमता
(C) सीखने की अक्षमता
(D) सुनने की अक्षमता
29. NVLD का अर्थ है …………..
(A) अशाब्दिक सीखने की अक्षमता
(B) नई शाब्दिक सीखने की अक्षमता
(C) नौ शाब्दिक सीखने की अक्षमता
(D) इनमें से कोई नहीं
30. आपके कक्षा में कुछ छात्र अति मेधावी है, आप उन्हें किस तरह पढायेंगे ?
(A) कक्षा के साथ
(B) उच्च कक्षा के साथ
(C) समृद्धकरण कार्यक्रमों के साथ
(D) जब वे चाहे
31. हिन्दी भाषा जिसका उत्तर पद प्रधान हो एवं प्रथम पद गौण हो. कहलाता है ।
(A) व्यधिकरण तत्पुरुष समास
(B) तत्पुरुष समास
(C) अव्ययीभाव समास
(D) कर्मधारय समास
32. अस्थिरता के कारण कहीं का न रहना का भाव व्यक्त करने वाली लोकोक्ति है
(A) अंधा पीसे कुत्ता खाय
(B) बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद
(C) धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का
(D) ढाक के तीन पात
33. निम्नलिखित प्रश्न में अनेकार्थी शब्द दिया गया है, एक अर्थ शब्द के साथ लिखा है, दूसरा अर्थ बताइये बेला एक फूल
(A) बलराम
(B) बरतन
(C) सत्य
(D) आकाश
34. ‘कर्णोद्धार’ इनमें से कौन-सी संधि है ?
(A) अयादि
(B) दीर्घ
(C) गुण
(D) वृद्धि
35. लाघव चिन्ह निम्न में से कौन-सा है ?
(A) :-
(B) /
(C) –
(D) o
36. उपसर्ग की विशेषताएँ होती है
(A) दो
(B) तीन
(C) पांच
(D) चार
37. निम्नलिखित वाक्यांश हेतु शब्द होगा जो प्रमाण से सिद्ध न हो
(A) अपरिमेय
(B) अप्रमेय
(C) अवाची
(D) आद्योपान्त
38. हनी तेज दौड़ती है। इस वाक्य में तेज क्या है ?
(A) परिमाणवाचक क्रिया विशेषण
(B) कालवाचक क्रिया विशेषण
(C) रीतिवाचक क्रिया विशेषण
(D) स्थानवाचक क्रिया विशेषण
39. निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ है कंठ का हार होना
(A) धनवान होना
(B) घमंडी होना
(C) बहुत अधिक प्रिय होना
(D) सुंदर होना
40. ‘कल्पान्त’ कौन-सी संधि है ?
(A) व्यंजन संधि
(B) स्वर संधि
(C) वृद्धि स्वर संधि
(D) यण स्वर संधि
41. युग्म शब्द बताइये ― इति – ईति का सही अर्थ भेद है
(A) प्रारंभ – विश्वास
(B) पीड़ा – समापन
(C) समाप्ति – फसल की बाधा
(D) पूर्णता – इच्छा
42. संज्ञा प्रायः रहती है –
(A) अन्य पुरूष में
(B) मध्यम पुरुष में
(C) उत्तम पुरूष में
(D) उक्त तीनों
43. प्रेरणार्थक क्रिया के कितने रूप होते हैं ?
(A) चार
(B) तीन
(C) दो
(D) छः
44. वाचन के कितने प्रकार होते हैं ?
(A) चार
(B) दो
(C) तीन
(D) पांच
45. भाषा कौशल का रूप है
(A) बोलना
(B) लिखना – पढ़ना
(C) उपरोक्त दोनों – सुनना
(D) उपरोक्त कोई नहीं
46. नौकर ने कहा कि जिस दुकान में गया था, दवा नहीं मिली। यह कौन-सा वाक्य है?
(A) विशेषण उपवाक्य
(B) क्रिया विशेषण उपवाक्य
(C) मिश्र वाक्य
(D) स्थानवाचक क्रिया विशेषण उपवाक्य
47. हिंदी वर्णमाला में उच्चारण के आधार पर वर्णों की संख्या है-
(A) 42
(B) 52
(C) 47
(D) 37
48. खिड़की शब्द है
(A) फारसी
(B) देशज
(C) अनुकरण वाचक
(D) अरबी
49. गुण का अनेकार्थक शब्द होगा –
(A) गिरह
(B) रस्सी
(C) जटिल
(D) गठरी
50. वर्ण-ण का उच्चारण मुख के किस भाग से होता है?
(A) कंठ्य
(B) तालव्य
(C) ओष्ठ्य
(D) मूर्धन्य
51. अंशु इंजीनियर बन गई होती यदि पॉलिटेक्निक की परीक्षा पास हो जाती -इस वाक्य में कौन-सा काल दृष्टिगोचर होता है?
(A) संदिग्ध भूतकाल
(B) अपूर्ण भूतकाल
(C) हेतुहेतुमद् भूतकाल
(D) पूर्ण भूतकाल
52. ‘मनोहर’ शब्द में संधि है
(A) स्वर संधि
(B) व्यंजन संधि
(C) विसर्ग संधि
(D) दीर्घ संधि
53. केंद्रित और अधिकता में क्रमशः प्रत्यय इस प्रकार हैं-
(A) द्रित, ता
(B) ईत, आ
(C) इत, ता
(D) ईत, त
54. ‘एकता’ शब्द का पर्यायवाची होगा –
(A) एक-सा
(B) एक रूप
(C) ऐक्य
(D) एक जैसा
55. अनंत का विलोम शब्द है
(A) न्यून
(B) निवार्य
(C) इति
(D) ससीम
56. In the phrase ‘the wrinkled sea,’ the underlined word is an example of –
(A) Present participle
(B) Past participle
(C) Perfect participle
(D) Verbal Noun Participle
57. Which word in this poem has not been used as a verb?
(A) clasp
(B) close
(C) stand
(D) crawl
58. In the opening line, there is a repetition of the sound /k/. What is this feature known as?
(A) Alliteration
(B) Repetition
(C) Refrain
(D) Chorus
59. In the phrase ‘in lonely lands,’ the underlined word is an example of-
(A) Adjective
(B) Adverb
(C) Verb
(D) Noun
60. “…. like a thunderbolt’ is an example of
(A) Climax
(B) Metaphor
(C) Simile
(D) Metonymy
61. The correct IPA representation of the word ‘crooked’ is –
(A) /kroked/
(B) /’krokid/
(C) /’krokit/
(D) /’krokd/
62. Which of the words in the given poem denotes the meaning ‘bright blue in colour”?
(A) Crooked
(B) Crag
(C) Azure
(D) Ring’d
63. History teaches us about likely outcomes. In the given sentence, the underlined word is
(A) Subject complement
(B) Object complement
(C) Both (B) and (C)
(D) None of these
64. Which of the following statements does not agree with the given passage?
(A) Studying history is beneficial.
(B) The study of history incorporates art and literature.
(C) History predicts probable results.
(D) The study of history is a futile exercise
65. Which of the following statements does the author negate about the study of history?
(A) Only 1
(B) Only 2
(C) Both 1 and 2
(D) 1, 2 and 4
66. We may repeat mistakes, but at least we have the opportunity to avoid them. By which of the following conjunctions the underlined word cannot be replaced
(A) nevertheless
(B) however
(C) yet
(D) hence
67. “It is the thoughtful examination of the forces that have shaped the course of human life.” denotes –
(A) Only 1
(B) Only 2
(C) Both 1 and 2
(D) All 1, 2 and 3
68. We can examine events from the past and then draw inferences about current events. What is not the meaning of the underlined word?
(A) opinion
(B) guess
(C) belief
(D) conclusion
69. In the light of the given passage, read statements I & II. Which of the following is correct?
(A) I is the argument and II is the explanation.
(B) II is the argument and I is the explanation.
(C) I is the argument but II does not explain I.
(D) There is no connection between I and II.
70. In this passage, ‘contrary to’ means
(A) similar
(B) same as
(C) like
(D) opposite
71. Read the given statements I and II regarding lead-in activities and warmers. Choose the correct option.
(A) Both I and II are correct
(B) Both I and II are incorrect
(C) Only I is correct
(D) Only II is correct
72. Which of the following statements with regard to ‘Suggestopedia’ is not correct?
(A) It is a portmanteau of “suggestion” and “pedagogy.”
(B) The student is the key player in it and the instructor takes a back seat.
(C) This method was developed by Georgi Lozanov.
(D) The instructor is by definition the expert, the judge and the evaluator.
73. ‘Register’ in the language teaching context means: –
(A) to put a name on an official list
(B) an official list of names, etc.
(C) to show something on a measuring instrument
(D) the type of language (formal or informal) that is used
74. Language acquisition is a subconscious process… Language learning is a conscious process… Choose the correct option.
(A) Only I is correct
(B) Only II is correct
(C) Both I and II are correct
(D) Both I and II are incorrect
75. “Raju was surprised because Anju was much faster at running than he was…” This phenomenon is called –
(A) coherence
(B) cohesion
(C) conjunction
(D) connector

CG Teacher Question Paper 2023

English Pedagogy & Language
76. In the context of Progress Testing, which statement is not desirable?
  • (A) The teacher should include all skills.
  • (B) The teacher should give feedback on student performance.
  • (C) The teacher should use a variety of ways to evaluate progress i.e., diaries, self-evaluation, checklists, classroom observation, questionnaires tests and others.
  • (D) The teacher should treat the scores the same as those on final exams.
77. Read the given statements I and II.
I. The objective of remedial teaching is to give additional help to pupils who, for one reason or an other, have fallen behind the rest of the class in the English language.
II. Some may have poor memory, poor level of motivation, short span of attention in work situations or associated behavioural problems.
  • (A) Statement I is an argument and II is its explanation.
  • (B) Statement II is an argument and I is its explanation.
  • (C) Both statements I and II are arguments.
  • (D) Statement I is an argument but II is not its explanation.
78. The first listening task Mr. Aashutosh given his students I usually one in which they have to decide on the general meaning of the text. Which aspect of listening is it?
  • (A) Listening for specific information
  • (B) Listening for gist
  • (C) Listening extensively
  • (D) Listening for details
79. As per Communicative Language Teaching (CLT) methodologies, which of the following is not a prescription for grammar teaching?
  • (A) Grammar teaching should be done in context.
  • (B) First fluency, then accuracy
  • (C) Use the deductive form of teaching
  • (D) Focus on meaning rather than on forms
80. Read the given statements I and II.
I. Errors occur when learners try to say something that is beyond their current level of knowledge or language processing.
II. Slips occur simply because our attention is some where else at that moment.
  • (A) Both I and II are correct
  • (B) Both I and II are incorrect
  • (C) Only I is correct
  • (D) Only II is correct
सामान्य गणित (Mathematics)
81. एक आयत का क्षेत्रफल 460 मी² है। यदि लंबाई, चौड़ाई से 15% अधिक है तो आयत की चौड़ाई कितनी है?
  • (A) 15 मीटर
  • (B) 26 मीटर
  • (C) 34.5 मीटर
  • (D) उपरोक्त में से कोई नहीं
82. 16% प्रतिवर्ष की दर से साधारण ब्याज पर 2 वर्ष में 2280 रूपये का कर्ज चुकाने के लिए कितना त्रैमासिक भुगतान करना होगा?
  • (A) 1000
  • (B) 250
  • (C) 360
  • (D) 450
84. नीचे दिये गये पाई चार्ट में एक शहर के शिक्षित व अशिक्षित महिलाओं और पुरूषों का प्रतिशत दिया गया है। यदि कुल पुरुषों एवं महिलाओं की संख्या 250000 है तो शिक्षित पुरुषों एवं महिलाओं के बीच कितना अंतर है?
  • (A) 75000
  • (B) 1500
  • (C) 5000
  • (D) 500
85. तीन घन जिनकी भुजाओं का अनुपात 3:4:5 है, को पिघलाकर एक घन बनाया जाता है जिसके विकर्ण की लंबाई 12√3 से.मी. है तब घनों की भुजाओं की माप है :
  • (A) 3 cm, 4 cm, 5 cm
  • (B) 6 cm, 8 cm, 10 cm
  • (C) 9 cm, 12 cm, 15 cm
  • (D) इनमें से कोई नहीं
87. यदि 12 पेनों का क्रय मूल्य 8 पेनों के विक्रय मूल्य के बराबर है तब लाभ प्रतिशत ज्ञात करें।
  • (A) 25%
  • (B) 33%
  • (C) 50%
  • (D) 66 ⅔%
88. एक यात्री मोटर साइकिल से 10 घण्टे यात्रा करता है, आधी दूरी वह 21 कि.मी./घण्टा की गति से तथा शेष दूरी 24 कि.मी./घण्टा की गति से चलता है। तय की गई दूरी ज्ञात करें।
  • (A) 225 km
  • (B) 224 km
  • (C) 200 km
  • (D) 324 km
90. दिये गये चित्र में O दो जीवाओं AB और CD का प्रतिच्छेदन बिन्दु इस प्रकार है कि OB = OD तथा $\angle$AOC = 45° तब $\Delta$OAC और $\Delta$OODB हैं :
  • (A) समबाहु और समरूप
  • (B) समबाहु लेकिन समरूप नहीं
  • (C) समद्विबाहु और समरूप
  • (D) समद्विबाहु लेकिन समरूप नहीं
91. $\Delta$ABC $\sim$ $\Delta$DEF और $\Delta$ABC तथा $\Delta$DEF का परिमाप क्रमशः 30 से.मी. और 18 से.मी. है। यदि BC = 9 से.मी. है तो EF = ?
  • (A) 6.3
  • (B) 5.4
  • (C) 7.2
  • (D) 4.5
94. दो समांतर श्रेणियों 3, 7, 11, 15, तथा 30, 33, 36, 39, के पहले ‘n’ पदों का योग समान है। तब ‘n’ का मान ज्ञात करें।
  • (A) 45
  • (B) 50
  • (C) 55
  • (D) 60
95. एक वृत्त की त्रिज्या में इतनी वृद्धि की जाती है कि इसकी परिधि 5% बढ़ जाती है तो वृत्त का क्षेत्रफल कितना बढ़ जाएगा?
  • (A) 10%
  • (B) 25%
  • (C) 10.25%
  • (D) इनमें से कोई नहीं
सामान्य विज्ञान (General Science)
96. निम्न में से कौन-सा कम्प्यूटर का भाग हैं?
  • (A) सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (सी.पी.यू.)
  • (B) रैंडम एक्सेस मेमोरी (रैम)
  • (C) मदरबोर्ड
  • (D) उपरोक्त सभी
97. स्थायी चुम्बक बनाने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा पदार्थ सर्वाधिक उपयुक्त है?
  • (A) इस्पात
  • (B) ताँबा
  • (C) निकल
  • (D) नरम लोहा
98. विद्युतचुम्बकीय तरंगों के माध्यम से ऊष्मा का स्थानांतरण क्या कहलाता है?
  • (A) चालन
  • (B) संवहन
  • (C) विकिरण
  • (D) उपरोक्त सभी
99. निम्नलिखित में से धातुओं का कौन-सा/से गुण है?
  • (A) उत्कृष्ट ऊष्मा चालक
  • (B) उच्च गलनांक
  • (C) आसानी से जंग लग जाना (शुद्ध रूप में चमक/तन्यता)
  • (D) उपरोक्त सभी
100. दृश्यमान प्रकाश की तरंग दैर्ध्य की सीमा कितनी है?
  • (A) 400-700 nm
  • (B) 400-900 nm
  • (C) 300-700 nm
  • (D) 400-800 nm
101. निम्नलिखित में से किसमें सबसे छोटा C-C बंध उपस्थित है?
  • (A) FCH₂-CH₂F
  • (B) HC≡CH
  • (C) CH₂=CHF
  • (D) CH₃-CH₃
102. नवीनीकरण ऊर्जा स्त्रोतों का उदाहरण कौन-सा है?
  • (A) सौर ऊर्जा
  • (B) पवन ऊर्जा
  • (C) जल ऊर्जा
  • (D) उपरोक्त सभी
103. प्लेग रोग किस जीवाणु से पैदा होता है?
  • (A) यर्सिनिया स्यूडोट्यूबरकुलोसिस
  • (B) यर्सिनिया एंटरोकोलिटिका
  • (C) यर्सिनिया पेस्टिस
  • (D) उपरोक्त सभी
104. मनुष्य की आँख में किस प्रकार का लेंस पाया जाता है?
  • (A) अवतल लेंस
  • (B) उत्तल लेंस
  • (C) एक दर्पण
  • (D) प्लेनर लेंस
105. निम्नलिखित में से कौन-सी हरितगृह गैस (ग्रीन हाउस गैस) है?
  • (A) कार्बन डाइऑक्साइड
  • (B) नाइट्रस ऑक्साइड
  • (C) मीथेन
  • (D) उपरोक्त सभी
106. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार कितने (dB) से ऊपर के शोर को ध्वनि प्रदूषण के रूप में परिभाषित किया गया है?
  • (A) 60 dB
  • (B) 50 dB
  • (C) 75 dB
  • (D) 65 dB
107. बल का SI मात्रक क्या है?
  • (A) किलोग्राम / सेकंड
  • (B) किलोग्राम / सेकंड²
  • (C) न्यूटन – मीटर
  • (D) न्यूटन (kg·m/s²)
108. निम्नलिखित में से कौन-सा सबसे अधिक अर्धचालक के रूप में इस्तेमाल किया जाता है?
  • (A) सिलिकॉन
  • (B) सल्फर
  • (C) जर्मेनियम
  • (D) कार्बन
109. पाँच जगत प्रणाली के अनुसार किन विशेषताओं ने कवक को एक अलग जगत में रखा है?
  • (A) कोशिका भित्ति की संरचना
  • (B) केन्द्रक झिल्ली
  • (C) पोषण (मृतोपजीवी)
  • (D) उपरोक्त सभी
110. पारिस्थितिकी तंत्र में, निम्नलिखित में से किसे अधिकतम ऊर्जा की आवश्यकता होती है?
  • (A) प्राथमिक उपभोक्ता
  • (B) द्वितीयक उपभोक्ता
  • (C) अपघटक
  • (D) प्राथमिक उत्पादक
सामाजिक अध्ययन (Social Studies)
111. ‘रामायण’ के लेखक कौन हैं?
  • (A) तुलसीदास
  • (B) सूरदास
  • (C) महर्षि वाल्मीकि
  • (D) महर्षि वेदव्यास
112. हजरत दातागंज के नाम से सामान्य जनता के बीच कौन प्रसिद्ध था?
  • (A) अब्दुल हुसैन हजवेरी
  • (B) कबीरदास
  • (C) गुरू नानक देव
  • (D) अमीर खुसरो
113. भारत ब्रिटिश ताज के अधीन किस वर्ष आया?
  • (A) 1600
  • (B) 1858
  • (C) 1857
  • (D) 1757
114. क्या सही है?
(i) राष्ट्रपति मन्त्रिपरिषद को किसी सलाह पर पुनर्विचार के लिए कह सकता है।
(ii) राष्ट्रपति किसी मंत्री के निर्णय पर विचार करने के लिए मन्त्रिपरिषद से कह सकता है।
(iii) राज्यपाल मन्त्रिपरिषद को किसी सलाह पर पुनर्विचार के लिए कह सकता है।
(iv) राज्यपाल किसी मन्त्री के निर्णय पर विचार करने के लिए मन्त्रिपरिषद से कह सकता है।
  • (A) (i), (iii), (iv)
  • (B) (ii), (iii), (iv)
  • (C) (i), (ii), (iv)
  • (D) (i), (ii)
115. संघ और राज्य की व्यवस्थापिका की संयुक्त बैठक के विषय में सही क्या है?
(i) संसद के दोनों सदनों की समवेत बैठक हो सकती है।
(ii) संसद के दोनों सदनों की समवेत बैठक हो सकती है और किसी विषय पर चर्चा हो सकती है।
(iii) राज्य व्यवस्थापिका के दोनों सदनों की समवेत बैठक हो सकती है।
(iv) राज्य व्यवस्थापिका के दोनों सदनों की समवेत बैठक हो सकती है और किसी विषय पर चर्चा हो सकती है।
  • (A) (i)
  • (B) (i), (ii)
  • (C) (i), (ii) [केवल संसद के संदर्भ में]
  • (D) (i), (ii), (iii), (iv)
116. सबसे प्राचीन ‘वेद’ है :
  • (A) सामवेद
  • (B) यजुर्वेद
  • (C) ऋग्वेद
  • (D) अथर्ववेद
117. स्वर्ण जयंती शहरी रोजगार योजना कब प्रारंभ की गई?
  • (A) 1997
  • (B) 1998
  • (C) 1999
  • (D) 2000
118. भारत में सीनियर सीटीजन (वरिष्ठ नागरिक) की उम्र क्या है?
  • (A) 60 से उपर (अधिक)
  • (B) 65 से उपर (अधिक)
  • (C) 70 से अधिक
  • (D) 75 से अधिक
119. ‘निष्क्राम्य’ क्या था?
  • (A) आयात कर
  • (B) गुप्तचर
  • (C) निर्यात कर
  • (D) गाँव का नाम
120. इंडिका के लेखक कौन हैं?
  • (A) चंद्रगुप्त
  • (B) चाणक्य
  • (C) मेगस्थनीज
  • (D) प्रेमचंद
121. पदच्युति प्रस्ताव के संदर्भ में कौन-सा सुमेलित है? (राज्यसभा के सभापति/उपराष्ट्रपति पद से उन्मुक्त होना)
  • (A) (i), (ii), (iii)
  • (B) (ii), (iii), (iv)
  • (C) (iii), (iv), (i)
  • (D) (iv), (i), (ii) [या सही संदर्भ अनुसार]
122. अन्नपूर्णा योजना कब लागू की गई थी?
  • (A) 1964
  • (B) 1947
  • (C) 2000 (2000-2001)
  • (D) 1998
123. वधूय क्या है?
  • (A) जाति
  • (B) विशेष परिधान
  • (C) खाना
  • (D) सिक्के
124. सती-प्रथा को किस वर्ष समाप्त किया गया?
  • (A) 1829
  • (B) 1929
  • (C) 1729
  • (D) 2001
125. संविधान के अनुसार सही क्या है?
(i) राज्य विधानमण्डल का प्रथम सदन राज्य विधान सभा होगा।
(ii) राज्य विधानमण्डल का द्वितीय सदन राज्य विधान परिषद होगा।
  • (A) (i) सही है
  • (B) (ii) सही है
  • (C) (i) और (ii) दोनों सही हैं
  • (D) (i) और (ii) दोनों गलत हैं
126. सिंधु सभ्यता थी :
  • (A) ग्रामीण सभ्यता
  • (B) नगरीय सभ्यता
  • (C) कृषि आधारित सभ्यता
  • (D) लौह युगीन सभ्यता
127. स्वर्णभूमि के नाम से जाना जाता था :
  • (A) मलाया
  • (B) जावा
  • (C) सुमात्रा
  • (D) चीन
128. चैतन्य महाप्रभु का जन्म कहाँ हुआ था?
  • (A) कश्मीर
  • (B) बंगाल (पश्चिम बंगाल)
  • (C) पंजाब
  • (D) महाराष्ट्र
129. गुप्त साम्राज्य के संस्थापक कौन थे?
  • (A) चंद्रगुप्त
  • (B) समुद्रगुप्त
  • (C) विष्णुगुप्त
  • (D) श्रीगुप्त
130. 1857 के विद्रोह के प्रमुख नेता कौन थे?
  • (A) महारानी लक्ष्मीबाई (विकल्पों के अनुसार)
  • (B) मंगल पांडे
  • (C) महात्मा गांधी
  • (D) बहादुर शाह जफर
कम्प्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान (Computer Knowledge)
131. निम्नलिखित में कौन-सा सर्च इंजन है?
  • (A) गूगल
  • (B) जी-मेल
  • (C) याहू मेल
  • (D) लिनक्स
132. ROM मेमोरी है :
  • (A) स्थायी एवं परिवर्तनशील
  • (B) अस्थायी
  • (C) स्थायी एवं अपरिवर्तनशील
  • (D) कार्यशील
133. स्कैनर एक डिवाइस है :
  • (A) इनपुट
  • (B) मेमोरी
  • (C) आउटपुट
  • (D) बाह्य मेमोरी
134. वायरस _____ है :
  • (A) स्प्रेडशीट है
  • (B) सॉफ्टवेयर
  • (C) ऑपरेटिंग सिस्टम
  • (D) उपरोक्त कोई नहीं
135. एमएस ऑफिस (MS Office) एक _____ है :
  • (A) सिस्टम सॉफ्टवेयर
  • (B) वायरस
  • (C) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
  • (D) हार्डवेयर
136. एक्सेल (Excel) में फॉर्मूला शुरू होता है _____ से :
  • (A) +
  • (B) –
  • (C) ?
  • (D) =
137. कम्प्यूटर का उपयोग इन क्षेत्रों में है :
  • (A) खेल
  • (B) मौसम पूर्वानुमान
  • (C) प्रस्तुतीकरण
  • (D) उपरोक्त सभी
138. मल्टीमीडिया में शामिल है :
  • (A) ऑडियो
  • (B) वीडियो
  • (C) ऑडियो एवं वीडियो
  • (D) उपरोक्त कोई नहीं
139. निम्नलिखित में से कौन-सा ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है?
  • (A) एम एस ऑफिस (MS Office)
  • (B) यूनिक्स (Unix)
  • (C) डॉस (DOS)
  • (D) विन्डोज (Windows)
140. कम्प्यूटर का अनुप्रयोग निम्न में है :
  • (A) परिशुद्ध खेती
  • (B) कार्यस्थल
  • (C) शिक्षण
  • (D) उपरोक्त सभी
सामान्य ज्ञान (General Knowledge)
141. रेडियोधर्मिता की खोज किसने की?
  • (A) हेनरी बेक्यूरल
  • (B) सत्येन्द्रनाथ बोस
  • (C) जोन्स जेकब बर्जेलियस
  • (D) अल्बर्ट आइन्स्टाइन
142. चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण कब किया गया था?
  • (A) 22 अक्टूबर 2018
  • (B) 22 अक्टूबर 2006
  • (C) 22 अक्टूबर 2008
  • (D) 22 अक्टूबर 2010
143. निम्नलिखित में से दिल्ली और किस शहर के बीच ऐतिहासिक शेरशाह सूरी मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 1 कहा जाता है?
  • (A) जालंधर
  • (B) चंडीगढ़
  • (C) लुधियाना
  • (D) अमृतसर
144. छत्तीसगढ़ का गांधी किसे कहते हैं?
  • (A) पंडित सुंदरलाल शर्मा
  • (B) डॉ. खूबचंद बघेल
  • (C) हनुमान सिंह
  • (D) वामनराव बलीराम लाखे
145. वायु प्रदूषण के कारण किस गैस का क्षरण हो रहा है?
  • (A) ऑक्सीजन
  • (B) कार्बन डाई ऑक्साइड
  • (C) ओजोन
  • (D) नाइट्रोजन
146. भारत के पठारी भाग में काली मिट्टी का विकास किस प्रकार की चट्टानों पर हुआ है?
  • (A) कायांतरित
  • (B) आग्नेय
  • (C) अवसादी
  • (D) उपरोक्त कोई नहीं
147. छत्तीसगढ़ में प्रसिद्ध लक्ष्मण मंदिर कहाँ है?
  • (A) रायपुर
  • (B) सिरपुर
  • (C) सुकमा
  • (D) इनमें से कोई नहीं
148. भारत द्वारा निर्मित प्रथम उपग्रह का नाम बताएं-
  • (A) रोहिणी RS-1
  • (B) आर्यभट्ट
  • (C) चंद्रयान-1
  • (D) स्पैडेक्स
149. तड़ित चालक का आविष्कार किसने किया?
  • (A) ग्राहम बेल
  • (B) लार्ड लिस्टर
  • (C) बेंजामिन फ्रैंकलिन
  • (D) आइन्स्टाइन
150. वर्तमान समय में भारत की जनसंख्या में किस ‘आयु-वर्ग’ की अधिकता है?
  • (A) बच्चों की आश्रित जनसंख्या
  • (B) वृद्धों की आश्रित जनसंख्या
  • (C) कार्यशील जनसंख्या
  • (D) उपरोक्त कोई नहीं

यदि आप शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा की तैयारी को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको मुफ़्त CG Teacher Practice Set फ्री में मिलने वाले हैं।

टेलीग्राम चैनलज्वाइन
व्हाट्सएप चैनलज्वाइन

यदि प्रश्न पत्र CG Teacher Question Paper 2023 से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

2 thoughts on “छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती क्वेश्चन पेपर 2023: CG Teacher Question Paper 2023 With Answer Key”

Leave a Comment