CG Vyapam NSSK26 एडमिट कार्ड 2026 जारी: प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक, परीक्षा तिथि और जरूरी नियम

|
On: November 16, 2026
Join WhatsApp
Join Now

CG fire services admit card 2026 नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ (CGSSB / CG Vyapam) द्वारा स्टोर कीपर, वाहन चालक, मैकेनिक और वॉचमेन ऑपरेटर (NSSK26) की द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 22 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षा के नियम और डाउनलोड लिंक यहाँ देखें।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam / CGSSB) द्वारा नगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ (SDRF) के अंतर्गत विभिन्न पदों की द्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26) के प्रवेश पत्र (Admit Card) जारी कर दिए गए हैं।

जिन अभ्यर्थियों ने स्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचमूम ऑपरेटर पदों के लिए आवेदन किया है, वे आज 16 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा का संक्षिप्त विवरण (Exam Overview)

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डCGSSB / छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam)
विभाग का नामनगर सेना, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ तथा एसडीआरएफ (SDRF)
पदों का नामस्टोर कीपर, वाहन चालक, वाहन चालक कम ऑपरेटर, मैकेनिक एवं वॉचमूम ऑपरेटर
परीक्षा का नाम / कोडद्वितीय स्तरीय लिखित भर्ती परीक्षा (NSSK26)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि16 नवंबर 2026 (16-11-2026)
परीक्षा तिथि एवं दिन22 नवंबर 2026 (रविवार)
परीक्षा का समयसुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
मुख्य द्वार बंद होने का समयसुबह 09:30 बजे
कुल परीक्षा जिला01
आधिकारिक वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in / cgssb.cgstate.gov.in

CGSSB NSSK26 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं (ध्यान दें: डाकघर के माध्यम से किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा):

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा https://cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “NSSK26 Admit Card” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज पर रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर आपका प्रवेश पत्र दिखाई देगा, इसे पूरी तरह से डाउनलोड करें।
  5. प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट केवल एक तरफ (Single Side) ही निकालें, क्योंकि परीक्षा केंद्र में CGSSB की प्रति जमा कर ली जाएगी।

परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश (जरूरी नियम)

परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले सभी अभ्यर्थियों को निम्नलिखित नियमों का पालन करना अनिवार्य है:

  • रिपोर्टिंग समय: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहें ताकि आपका सत्यापन और फ्रिस्किंग (तलाशी) की जा सके। एक दिन पहले ही अपने परीक्षा केंद्र की भौगोलिक स्थिति देख लेना उचित होगा।
  • गेट बंद होने का समय: परीक्षा सुबह 10:00 बजे शुरू होगी, इसलिए परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पहले यानी सुबह 09:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद किसी को भी प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • मूल पहचान पत्र अनिवार्य: प्रवेश पत्र के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे- मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या आधार कार्ड लाना अनिवार्य है। मूल पहचान पत्र के बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • ड्रेस कोड (कपड़े और चप्पल):
    • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी और गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
    • केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट वाला) पहनने की अनुमति होगी, जिसे सुरक्षा जांच के समय उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा (स्वेटर के लिए हल्के रंग और आधे बांह का बंधन नहीं है)।
    • फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनें।
    • कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित है।
    • धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा और अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
  • प्रतिबंधित वस्तुएं: परीक्षा कक्ष में किसी भी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट और टोपी आदि ले जाना पूरी तरह वर्जित है।
  • कक्ष से बाहर जाना वर्जित: परीक्षा के पहले आधे घंटे और आखिरी आधे घंटे में परीक्षा कक्ष से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।
  • अनुशासन: निर्देशों का पालन न करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा से वंचित कर अभ्यर्थिता समाप्त कर दी जाएगी।

हेल्पलाइन नंबर (सहायता केंद्र)

यदि किसी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र या प्रवेश पत्र के संबंध में कोई कठिनाई होती है, तो वे सुबह 10:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • हेल्पलाइन नंबर: 0771-2972780
  • मोबाइल नंबर: 8827920164

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

Leave a Comment