CG SET Admit Card 2026 Out PDF Download: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा प्रवेश पत्र जारी, ऐसे करें डाउनलोड
CG SET 2026 Admit Card: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET-26) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है। छत्तीसगढ़ राज्य सेवा भर्ती मंडल (CGSSB) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार CG SET 2026 की परीक्षा तिथि एवं प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड करने के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति जारी की गई है।
परीक्षार्थी 28 सितंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन प्रोफाइल के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CG SET Exam 2026 Time Table & Schedule
छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा का आयोजन 04 अक्टूबर 2026 (रविवार) को प्रदेश के 10 परीक्षा जिला मुख्यालयों में दो पालियों में किया जाएगा
CG Set Admit Card 2026 Download
| CG SET26 प्रवेश पत्र (Admit Card) | यहाँ क्लिक करें |
| आधिकारिक परीक्षा विज्ञप्ति (Notification PDF) | डाउनलोड करें |
| CG व्यापम पोर्टल (वैकल्पिक लिंक) | विजिट करें |
छत्तीसगढ़ CGSSB Vyapam के सभी लेटेस्ट अपडेट्स और फ्री स्टडी मटेरियल पाने के लिए अभी हमारे Official WhatsApp Channel से जुड़ें।
CG SET 2026 Admit Card डाउनलोड कैसे करें?
अभ्यर्थी नीचे बताए गए चरणों का पालन करके अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट
vyapamcg.cgstate.gov.inयाcgssb.cgstate.gov.inपर जाएं। - होमपेज पर दिए गए “Admit Card” या “CG SET26 Admit Card” लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी पंजीकृत प्रोफाइल (Login ID एवं Password / OTP) की मदद से लॉगिन करें।
- डैशबोर्ड से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका स्पष्ट प्रिंट आउट निकाल लें।
नोट: किसी भी अभ्यर्थी को डाक द्वारा प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। परीक्षा केंद्र पर केवल प्रिंटेड एडमिट कार्ड ही मान्य होगा।
परीक्षार्थियों के लिए Tips
- समय पर उपस्थिति: परीक्षा शुरू होने से कम से कम 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है।
- पहचान पत्र (Original ID): पहचान सत्यापन (Verification) और फ्रिस्किंग (Frisking) के लिए मूल पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) साथ लेकर आएं।
- विलंब से प्रवेश नहीं: प्रवेश पत्र पर निर्धारित समय समाप्त होने के बाद किसी भी स्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- लोकेशन चेक: परीक्षा दिवस की हड़बड़ी से बचने के लिए परीक्षा से एक दिन पहले ही अपने सेंटर की लोकेशन अच्छी तरह देख लें।
महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
- प्रवेश पत्र डाउनलोड लिंक: यहाँ क्लिक करें
- आधिकारिक वेबसाइट: vyapamcg.cgstate.gov.in
- हेल्पलाइन नंबर: 0771-2972780 / 8269801982 (समय: सुबह 10:00 से शाम 5:30 बजे तक)
परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश
- कृपया प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ प्रिंट करें। क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु CGSSB की प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी।
- परीक्षार्थी को परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र के साथ पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र/ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो, का एक मूल पहचान पत्र परीक्षा दिवस में परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य होगा। मूल पहचान पत्र प्रस्तुत नहीं करने पर परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
- परीक्षार्थी, परीक्षा के दिन, परीक्षा प्रारंभ समय से कम से कम 2 घंटा पहले परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहे, जिससे परीक्षार्थी का सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) किया जा सके।
- परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वान्ह 10:00 बजे है, इसलिए 9:30 बजे एवं द्वितीय पाली की परीक्षा अपरान्ह 2:00 बजे है, इसलिए 1:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जावेगा।
- हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाए। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित होगा।
- फुटवियर के रूप में चप्पल पहनें।
- कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
- परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित है।
- परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रानिक उपकरण, इलेक्ट्रानिक घड़ी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
- निर्देशों का पालन न करने पर अभ्यर्थी को परीक्षा देने से वंचित किया जायेगा। परीक्षा में अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी तथा अभ्यर्थिता समाप्त की जावेगी।
- धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जाँच से गुजरना पड़ेगा तभी ऐसे पोशाक की अनुमति होगी।
क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!


Cg set