CG Lecturer Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ व्याख्याता भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, यहाँ से करें डाउनलोड

|
On: November 23, 2026
CGSSB Lecturer Admit Card 2026
Join WhatsApp
Join Now

लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता भर्ती परीक्षा (LSL26) का प्रवेश पत्र 23 नवंबर 2026 से जारी हो गया है। 29 नवंबर 2026 को होने वाली परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड लिंक और जरूरी दिशा-निर्देश देखें।

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

CG Vyapam Lecturer Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CGSSB), रायपुर द्वारा लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत व्याख्याता पदों पर सीधी भर्ती हेतु आयोजित की जाने वाली लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वे सभी अभ्यर्थी जिन्होंने व्याख्याता (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र) पदों के लिए आवेदन किया है, वे दिनांक 23 नवंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट पर अपने प्रोफाइल लॉगिन के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

CGSSB Lecturer Admit Card 2026

1. परीक्षा का संक्षिप्त विवरण (Exam Overview)

विवरणजानकारी
भर्ती विभागलोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़
परीक्षा एजेंसीछत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CGSSB), रायपुर
परीक्षा का नाम (कोड)व्याख्याता लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26)
विज्ञापित विषयव्याख्याता (हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल एवं अर्थशास्त्र)
प्रवेश पत्र जारी तिथि23-11-2026
परीक्षा तिथि एवं दिन29-11-2026 (रविवार)
परीक्षा का समयपूर्वाह्न 10:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक
मुख्य द्वार बंद होने का समयप्रातः 9:30 बजे (परीक्षा प्रारंभ होने के 30 मिनट पूर्व)
कुल परीक्षा जिला05 जिले

2. प्रवेश पत्र कैसे डाउनलोड करें? (How to Download Admit Card)

  1. सबसे पहले सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in अथवा cgssb.cgstate.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Admit Card” सेक्शन में “व्याख्याता लिखित भर्ती परीक्षा (LSL26) प्रवेश पत्र” के लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज कर प्रोफाइल लॉगिन करें।
  4. लॉगिन करने के पश्चात एडमिट कार्ड डाउनलोड के विकल्प पर क्लिक करें।
  5. प्रवेश पत्र के सभी पेज का स्पष्ट प्रिंट आउट निकालें और सुरक्षित रखें। डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा।

3. परीक्षार्थियों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं ड्रेस कोड

  • प्रिंट आउट नियम: प्रवेश पत्र के सभी पेज का प्रिंट आउट लें और पेज के केवल एक तरफ ही प्रिंट करें, क्योंकि प्रत्येक परीक्षा हेतु CGSSB की प्रवेश पत्र की प्रति परीक्षा केन्द्र में जमा हो जाएगी।
  • रिपोर्टिंग समय: परीक्षार्थी परीक्षा दिवस को परीक्षा प्रारंभ होने के समय से कम से कम 2 घंटे पूर्व (प्रातः 8:00 बजे तक) परीक्षा केन्द्र में अनिवार्यतः उपस्थित रहें, ताकि मूल पहचान पत्र से सत्यापन एवं फ्रिस्किंग (Frisking) की जा सके।
  • मुख्य द्वार बंद होने का समय: परीक्षा प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होगी, इसलिए प्रातः 9:30 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिया जाएगा। इसके पश्चात किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
  • मूल पहचान पत्र अनिवार्य: प्रवेश पत्र के साथ मतदाता पहचान पत्र / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड / आधार कार्ड (जिसमें अभ्यर्थी का फोटो हो) का एक मूल पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।
  • ड्रेस कोड (कपड़े एवं स्वेटर):
    • हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर परीक्षा देने जाएं। काले, गहरे नीले, गहरे हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी रंग व गहरे चॉकलेटी रंग के कपड़े पहनना वर्जित है।
    • केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति होगी। सुरक्षा जांच के समय स्वेटर उतारकर सुरक्षा कर्मी से जांच कराना होगा। स्वेटर हेतु हल्के रंग एवं आधे बांह का बंधन नहीं होगा।
    • फुटवियर के रूप में केवल चप्पल पहनें तथा कान में किसी भी प्रकार का आभूषण वर्जित है।
  • धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक: धार्मिक या सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर सामान्य समय से पहले रिपोर्ट करना होगा एवं अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।
  • वर्जित वस्तुएं: परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, पाउच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है।
  • कक्ष से बाहर जाना वर्जित: परीक्षा के प्रथम आधा घंटा एवं आखिरी आधा घंटा में परीक्षा कक्ष से बाहर जाना वर्जित रहेगा।
  • भविष्य हेतु सुरक्षित रखें: चयन के समय प्रवेश पत्र मांगा जाता है, अतः इसकी एक प्रति अपने पास सुरक्षित रखें।

4. हेल्पलाइन संपर्क विवरण

यदि किसी परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के संबंध में कोई कठिनाई होती है, तो वे कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:30 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0771–2972780 एवं मोबाइल नंबर 8827920164 पर संपर्क कर सकते हैं।

5. महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणआधिकारिक लिंक
व्याख्याता भर्ती परीक्षा (LSL26) प्रवेश पत्र डाउनलोड करेंडाउनलोड करें
CGSSB पोर्टलcgssb.cgstate.gov.in
अभ्यर्थियों हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश विज्ञप्तिडाउनलोड करें

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

Leave a Comment