क्या आप रामायण के बारे में सब कुछ जानते हैं? परखिए अपना ज्ञान इस खास रामायण सामान्य ज्ञान क्विज़ (Ramayan GK in Hindi) के साथ, जहाँ मिलेंगे सबसे रोचक और परीक्षा उपयोगी प्रश्न-उत्तर।
अक्सर हमें लगता है कि हम रामायण के हर पात्र और घटना को अच्छी तरह जानते हैं, लेकिन जब बात रामायण काल के भूगोल, ऋषि-मुनियों, अस्त्र-शस्त्रों और अनसुने प्रसंगों की आती है, तो बड़े-बड़े जानकार भी सोच में पड़ जाते हैं।
अगर आप भी अपनी जानकारी को एक नई चुनौती देना चाहते हैं या किसी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, तो यह पोस्ट खास आपके लिए है। नीचे हमने रामायण सामान्य ज्ञान (Ramayan GK) के चुनिंदा और बेहद महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर तैयार किए हैं। तो आइए, बिना किसी देरी के इन सवालों के माध्यम से रामायण के अपने ज्ञान की परीक्षा लें और देखें कि आप कितने प्रश्नों के सही उत्तर दे पाते हैं!
1. रावण के परिवार का वह कौन योद्धा था जो राम-रावण युद्ध में श्रीराम की ओर से लड़ा था?
(A) महोदर
(B) विभीषण
(C) प्रहस्त
(D) माल्यवान्
2. वह कौन वीर था जिसने रावण को बंदी बनाकर कारागार में डाल दिया था और उसके (रावण के) पितामह के निवेदन पर उसे मुक्त किया था?
(A) कृतवीर्य
(B) सहस्रार्जुन
(C) गय
(D) दशरथ
3. वह कौन वीर था जो रावण को छह माह तक अपनी काँख (बगल) में दबाए रहा था?
(A) सहस्रार्जुन
(B) कुबेर
(C) मय
(D) बालि
4. जब ऋषि विश्वामित्र राजा दशरथ से श्रीराम व लक्ष्मण को माँगने आए थे उस समय तमाम तर्कों के मध्य दशरथ ने ऋषि से अपनी कितनी अवस्था बताई थी?
(A) 60,000 वर्ष
(B) 70,000 वर्ष
(C) 80,000 वर्ष
(D) 90,000 वर्ष
5. लक्ष्मण, हनुमान, भरत और शत्रुघ्न को किन दो भाइयों ने युद्ध में पराजित कर दिया था?
(A) रावण-कुंभकर्ण
(B) बालि-सुग्रीव
(C) लव-कुश
(D) खर-दूषण
6. कुंभकर्ण के शयन हेतु रावण ने जो घर बनवाया था वह कितना लंबा-चौड़ा था?
(A) 2 योजन लंबा, 1 योजन चौड़ा
(B) 3 योजन लंबा, 2 योजन चौड़ा
(C) 4 योजन लंबा, 4 योजन चौड़ा
(D) 2 योजन लंबा, 2 योजन चौड़ा
7. वह कौन राक्षस था जो एक बार में छह मास तक सोता रहता था?
(A) रावण
(B) कुंभकर्ण
(C) मेघनाद
(D) अतिकाय
8. रावण ने किसे प्रसन्न करने के लिए अपने दसों शीश भेंट कर दिए थे?
(A) शनि
(B) ब्रह्मा
(C) अग्नि
(D) इंद्र
9. वह कौन था जो बिना माता के ही, केवल पिता से, जनमा था?
(A) विभीषण
(B) दशरथ
(C) अश्वपति
(D) मिथि
10. इनमें से किसने एक पाँव पर खड़े होकर पाँच हजार वर्षों तक तपस्या की थी?
(A) शंबूक
(B) दशरथ
(C) विभीषण
(D) सुग्रीव
11. सीता-हरण के पूर्व सोने का मृग बनकर कौन आया था?
(A) सुबाहु
(B) मारीच
(C) कालनेमि
(D) रावण
12. पत्थर की शिला बनी अहल्या का उद्धार किसने किया था?
(A) श्रीराम
(B) लक्ष्मण
(C) दशरथ
(D) हनुमान
13. वह कौन महर्षि थे जिन्होंने पिता की आज्ञा से अपनी माता का सिर काट लिया था?
(A) वाल्मीकि
(B) धौम्य
(C) अगस्त्य
(D) परशुराम
14. वह कौन महर्षि थे जो संपूर्ण समुद्र-जल को चुल्लू में भरकर पी गए थे?
(A) अत्रि
(B) अगस्त्य
(C) दुर्वासा
(D) वाल्मीकि
15. शूर्पणखा राक्षसी के नाक-कान किसने काटे थे?
(A) सीता
(B) राम
(C) लक्ष्मण
(D) हनुमान
16. वह कौन महर्षि थे जो क्षत्रिय होते हुए भी अपनी तपस्या के बल पर ब्रह्मर्षियों में गिने जाते हैं?
(A) वसिष्ठ
(B) परशुराम
(C) विश्वामित्र
(D) वाल्मीकि
17. वह कौन राजा था जिसे महर्षि विश्वामित्र सशरीर स्वर्गलोक भेज रहे थे?
(A) गाधि
(B) त्रिशंकु
(C) सहस्रार्जुन
(D) जनक
18. इनमें से कौन था जो सूर्य को फल समझकर खाने के लिए उसके पास चला गया था?
(A) जांबवान्
(B) सुरसा
(C) हनुमान
(D) कालनेमि
19. वह कौन महर्षि थे जिन्होंने अपनी पत्नी को प्रस्तर-शिला बन जाने का शाप दिया था?
(A) अत्रि
(B) वसिष्ठ
(C) वाल्मीकि
(D) गौतम
20. वह कौन रीछ था, जिसकी सृष्टि ब्रह्मा ने अपनी जँभाई से की थी?
(A) शोणिवान
(B) जांबवान्
(C) ऋक्षराज
(D) ऋक्षकेतु
21. श्रीराम के राज्याभिषेक के समय निम्न में से कौन पाँच सौ नदियों का जल लाया था?
(A) नील
(B) सुग्रीव
(C) जांबवान्
(D) नल
22. वह कौन ऋषि थे जिन्होंने क्रुद्ध होकर गंगा के समस्त जल को पी लिया था?
(A) जह्नु
(B) दुर्वासा
(C) याज्ञवल्क्य
(D) धौम्य
23. वह कौन था जिसने अपने पिता की आज्ञा से उनका वृद्धत्व स्वीकार कर उन्हें अपना यौवन दे दिया था?
(A) भरत
(B) पुरु
(C) प्रतीप
(D) श्रीराम
24. अश्विनीकुमारों ने किस ऋषि को ओषधि के द्वारा वृद्ध से युवा बना दिया था?
(A) याज्ञवल्क्य
(B) जमदग्नि
(C) च्यवन
(D) अत्रि
25. वह कौन राक्षस था जो राम-लक्ष्मण का अपहरण करके उन्हें पाताल ले गया था?
(A) मेघनाद
(B) अहिरावण
(C) कुंभकर्ण
(D) सुमाली
26. वह कौन सा पर्वत था जो साठ हजार पर्वतों के मध्य में स्थित था?
(A) कैलास
(B) मैनाक
(C) महेंद्र
(D) मेरु
27. वह कौन राक्षस था, जिसे श्रीराम व लक्ष्मण ने गड्ढे में गाड़ दिया था?
(A) विराध
(B) कुंभकर्ण
(C) मारीच
(D) सुबाहु
28. मकरध्वज किस जंतु के गर्भ से जनमा था?
(A) कच्छप
(B) मत्स्य
(C) ग्राह
(D) सर्प
29. अयोध्या का वह कौन राजकुमार था, जो नगर के बालकों को पकड़कर सरयू नदी के जल में फेंक देता था?
(A) भगीरथ
(B) लक्ष्मण
(C) असमंज
(D) दिलीप
30. वह कौन मनुष्य था, जिसने राजा अंबरीष का यज्ञपशु बनना स्वीकार कर लिया था?
(A) त्रिशंकु
(B) शुनःशेप
(C) असमंज
(D) त्रिकुट
31. अयोध्या का वह कौन प्रतापी राजा था जिसके पुत्रों ने संपूर्ण पृथ्वी को भेद डाला था?
(A) दशरथ
(B) श्रीराम
(C) भरत
(D) सगर
32. राजा सगर के यज्ञाश्व का अपहरण किस देवता ने कर लिया था?
(A) इंद्र
(B) ब्रह्मा
(C) शिव
(D) विष्णु
33. निम्न में वह कौन है जो सिर नीचे कर तपस्या कर रहा था?
(A) त्रिशंकु
(B) मेघनाद
(C) शंबूक
(D) शुनःशेप
34. लंका की वह कौन राक्षसी थी, जिसने कभी मिथ्या भाषण नहीं किया था?
(A) प्रघसा
(B) शूर्पणखा
(C) त्रिजटा
(D) ताड़का
35. वह कौन वानर वीर था जो रावण के दरबार में पाँव जमाकर खड़ा हो गया था और जिसने उसे हिला भी देने की चुनौती दी थी?
(A) हनुमान
(B) अंगद
(C) सुग्रीव
(D) जांबवान्
36. राजा जनक द्वारा खेत में हल जोतने पर कौन उत्पन्न हुआ था?
(A) उर्मिला
(B) श्रुतकीर्ति
(C) सीता
(D) मांडवी
37. जो दस हजार महारथियों के साथ अकेला ही युद्ध करने में समर्थ हो, वह क्या कहलाता था?
(A) अर्धरथी
(B) अतिरथी
(C) रथी
(D) महारथी
38. महर्षि वाल्मीकि का नाम ‘वाल्मीकि’ कैसे पड़ा?
(A) ‘मरा, मरा’ जपने के कारण
(B) रामायण की रचना करने के कारण
(C) तपस्या करते समय वल्मीक (बाँबी) से ढक जाने के कारण
(D) लूट-मार करने के कारण
39. मेघनाद का एक नाम ‘इंद्रजित्’ क्यों था?
(A) इंद्र को युद्ध में पराजित कर देने के कारण
(B) रावण का पुत्र होने के कारण
(C) कठोर तपस्या करने के कारण
(D) लक्ष्मण को मूर्च्छित कर देने के कारण
40. सीताजी को ‘जानकी’ क्यों कहते हैं?
(A) पृथ्वी से उत्पन्न होने के कारण
(B) जनक की पुत्री होने के कारण
(C) श्रीराम द्वारा त्याग दिए जाने के कारण
(D) हल के फाल से उत्पन्न होने के कारण
41. सरयू नदी का नाम ‘सरयू’ कैसे पड़ा?
(A) तीव्र गति से बहने के कारण
(B) अनेक धाराओं में बहने के कारण
(C) ब्रह्मसर (मानस) से निकलने के कारण
(D) अयोध्या के निकट बहने के कारण
42. महर्षि परशुराम को ‘भार्गव’ क्यों कहते थे?
(A) शिव का भक्त होने के कारण
(B) क्षत्रियों का संहार करने के कारण
(C) भृगु वंश में जनमने के कारण
(D) अति कोपी होने के कारण
43. राजा सगर का नाम ‘सगर’ कैसे पड़ा?
(A) गर (विष) सहित जनमने के कारण
(B) सागर (समुद्र) में स्नान करने के कारण
(C) समुद्र से युद्ध करने के कारण
(D) समुद्र को खुदवाया था, इस कारण
44. राक्षसों को ‘यातुधान’ क्यों कहा जाता है?
(A) ब्रह्मा द्वारा वर दिए जाने के कारण
(B) अति वीर व पराक्रमी होने के कारण
(C) ऋषियों का यज्ञ विध्वंस करने के कारण
(D) उन्हें यातु विद्या (जादू) का ज्ञान था, इस कारण
45. भरत की माता कैकेयी का ‘कैकेयी’ नाम कैसे पड़ा?
(A) दशरथ से वरदान माँगने के कारण
(B) राम को वन भिजवाने के कारण
(C) देव-असुर संग्राम में दशरथ का सारथ्य करने के कारण
(D) केकय देश की राजकुमारी होने के कारण
46. मेघनाद का नाम ‘मेघनाद’ कैसे पड़ा?
(A) मंदोदरी का पुत्र होने के कारण
(B) जनमते ही मेघ के समान गर्जना करने के कारण
(C) सुलोचना के साथ विवाह करने के कारण
(D) कठोर तपस्या करने के कारण
47. हनुमानजी का नाम ‘हनुमान’ कैसे पड़ा?
(A) इंद्र द्वारा वज्र का प्रहार करने से इनकी हनु (ठोढ़ी) टेढ़ी हो गई थी, इस कारण
(B) अत्यंत बलशाली थे, इस कारण
(C) लंका को जला देने के कारण
(D) अविवाहित रहने के कारण
48. विश्वामित्र का एक नाम ‘कौशिक’ क्यों था?
(A) कुश के कुल में उत्पन्न होने के कारण
(B) केशों का रंग सुनहला होने के कारण
(C) ब्रह्मर्षि पद प्राप्त करने के कारण
(D) अति हठी होने के कारण
49. कार्त्तिकेय का एक नाम ‘षण्मुख’ क्यों है?
(A) गंगा से उत्पन्न होने के कारण
(B) कृत्तिकाओं द्वारा पाले जाने के कारण
(C) कृत्तिकाओं का स्तनपान करने हेतु छह मुख धारण करने के कारण
(D) राक्षसों का संहार करने के कारण
50. सहस्रार्जुन को ‘कार्तवीर्य’ क्यों कहा जाता है?
(A) रावण को पराजित करने के कारण
(B) कृतवीर्य का पुत्र था, इस कारण
(C) सहस्र भुजाओं वाला होने के कारण
(D) प्रजा के साथ निर्दयतापूर्ण व्यवहार करने के कारण
51. रावण का एक नाम ‘दशग्रीव’ क्यों था?
(A) दसों दिशाओं को जीत लेने के कारण
(B) दस ग्रीवाओं सहित जन्म लेने के कारण
(C) प्रकांड विद्वान् होने के कारण
(D) इंद्र को पराजित कर देने के कारण
52. सीता का एक नाम ‘वैदेही’ क्यों था?
(A) पृथ्वी से जन्म लेने के कारण
(B) श्रीराम से विवाह करने के कारण
(C) भूमि में समा जाने के कारण
(D) विदेह जनक की पुत्री होने के कारण
53. गंगा का एक नाम ‘त्रिपथगा’ क्यों है?
(A) तीनों लोकों में बहने के कारण
(B) शिव द्वारा जटा में बाँध लेने के कारण
(C) ब्रह्मा के शाप के कारण
(D) भगीरथ द्वारा पृथ्वी पर लाए जाने के कारण
54. महर्षि अगस्त्य ऋषि का नाम ‘कुंभज’ कैसे पड़ा?
(A) विंध्याचल पर्वत को झुका देने के कारण
(B) कुंभ (घड़ा) से जनमने के कारण
(C) क्रोधी स्वभाव का होने के कारण
(D) समुद्र को पी जाने के कारण
55. गरुड को ‘वैनतेय’ क्यों कहा जाता है?
(A) अति विनम्र स्वभाव का होने के कारण
(B) विष्णु का वाहन होने के कारण
(C) विनता का पुत्र होने के कारण
(D) सदैव विनत रहने के कारण
56. महर्षि विश्वामित्र श्रीराम को ‘काकुत्स्थ’ क्यों कहते थे?
(A) राजा ककुत्स्थ के वंशज थे, इस कारण
(B) काक (कौए) की प्राणरक्षा करने के कारण
(C) राक्षसों का संहार करने के कारण
(D) अहल्या का उद्धार करने के कारण
57. महर्षि अगस्त्य का नाम ‘अगस्त्य’ कैसे पड़ा?
(A) अग (अर्थात् पर्वत) को स्तंभित कर देने के कारण
(B) अग (पर्वत) से मित्रता होने के कारण
(C) समुद्र को पी जाने के कारण
(D) घड़े से उत्पन्न होने के कारण
58. बालि (वानर) का नाम ‘बालि’ कैसे पड़ा?
(A) स्त्री बने ऋक्षराज की ग्रीवा (गरदन) पर सूर्य के वीर्य के गिरने से उत्पन्न होने के कारण
(B) स्त्री बने ऋक्षराज के बालों पर इंद्र का वीर्य गिरने से उत्पन्न होने के कारण
(C) अत्यंत बली होने के कारण
(D) युद्ध के समय शत्रु का आधा बल उसके पास आ जाने के कारण
59. सुग्रीव का नाम ‘सुग्रीव’ कैसे पड़ा?
(A) अति सुंदर ग्रीवा होने के कारण
(B) बालि से पराजित होने के कारण
(C) स्त्री बने ऋक्षराज की ग्रीवा (गरदन) पर सूर्य का वीर्य गिरने से उत्पन्न होने के कारण
(D) लंका अभियान में श्रीराम की सहायता करने के कारण
60. कुश और लव का नाम ‘कुश’ तथा ‘लव’ कैसे पड़ा?
(A) जुड़वाँ जनमने के कारण
(B) अल्पायु में ही वीरता दिखाने के कारण
(C) महर्षि वाल्मीकि ने कुशाओं का एक मुट्ठा और उनके लव लेकर दोनों बालकों की भूत-बाधा का निवारण करने के लिए रक्षा-विधि का उपदेश दिया था, इस कारण
(D) रामायण का गान करने के कारण
आपका स्कोर कितना रहा? नीचे कमेंट बॉक्स में अपना स्कोर और यह रामायण क्विज आपको कैसा लगा, जरूर लिखें ताकि हम जल्द ही इसका अगला भाग (Next Part) भी लेकर आ सकें!
34 correct answer
बहुत सुन्दर जानकारी
48/60
बहुत सुंदर प्रश्न, ज्ञान वर्धक