[Mock Test] भारत में प्रथम पुरुष GK: Top GK Questions & Answers in Hindi

|
On: October 21, 2026
Join WhatsApp
Join Now

क्या आप UPSC, SSC या Railway की तैयारी कर रहे हैं? हल करें ‘भारत के प्रथम पुरुष’ (First Men in India) पर आधारित यह GK Mock Test और जाँचें अपनी तैयारी!

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में स्टैटिक जीके (Static GK) का महत्वपूर्ण योगदान होता है, जिसमें “भारत में प्रथम” विषय से अक्सर प्रश्न पूछे जाते हैं। आपकी तैयारी को परखने और मजबूत करने के लिए हमने यह विशेष ऑनलाइन मॉक टेस्ट तैयार किया है। इसमें भारत के प्रथम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में इतिहास रचने वाले महापुरुषों से जुड़े प्रमुख प्रश्न शामिल हैं। अपनी सटीकता और समय प्रबंधन की जांच करने के लिए अभी यह टेस्ट हल करें और तुरंत अपना स्कोर जानें।

भारत के प्रथम पुरुष (First Men in India): 50+ महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर और Mock Test

1. भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?
(a) लॉर्ड विलियम बेंटिक
(b) लॉर्ड कैनिंग
(c) लॉर्ड माउंटबेटन
(d) वारेन हेस्टिंग्स
2. भारत का अंतिम गवर्नर जनरल एवं प्रथम वायसराय कौन था?
(a) लॉर्ड विलियम बेंटिक
(b) लॉर्ड कैनिंग
(c) लॉर्ड डलहौजी
(d) लॉर्ड कर्जन
3. भारत का अंतिम वायसराय कौन था?
(a) लॉर्ड लिनलिथगो
(b) लॉर्ड वेवेल
(c) लॉर्ड माउंटबेटन
(d) सी. राजगोपालाचारी
4. स्वतंत्र भारत का प्रथम गवर्नर जनरल कौन था?
(a) लॉर्ड माउंटबेटन
(b) सी. राजगोपालाचारी
(c) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(d) लॉर्ड कैनिंग
5. स्वतंत्र भारत का प्रथम तथा अंतिम भारतीय गवर्नर जनरल कौन था?
(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(b) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(c) पं. जवाहरलाल नेहरू
(d) चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
6. भारत का प्रथम राष्ट्रपति कौन थे?
(a) डॉ. जाकिर हुसैन
(b) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(c) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(d) वी. वी. गिरि
7. भारत के प्रथम मुस्लिम राष्ट्रपति कौन थे?
(a) अबुल कलाम आजाद
(b) फखरुद्दीन अली अहमद
(c) डॉ. जाकिर हुसैन
(d) डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम
8. भारत के प्रथम उप-राष्ट्रपति कौन थे?
(a) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(b) डॉ. जाकिर हुसैन
(c) वी. वी. गिरि
(d) गोपाल स्वरूप पाठक
9. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे?
(a) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(b) लाल बहादुर शास्त्री
(c) गुलजारी लाल नंदा
(d) पं. जवाहरलाल नेहरू
10. भारत के प्रथम उपप्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री कौन थे?
(a) अबुल कलाम आजाद
(b) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(c) श्यामा प्रसाद मुखर्जी
(d) जॉन मथाई
11. स्वतंत्र भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री कौन थे?
(a) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(b) श्यामा प्रसाद मुखर्जी
(c) अबुल कलाम आजाद
(d) सी. राजगोपालाचारी
12. भारत के केन्द्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देने वाले प्रथम मंत्री कौन थे?
(a) श्यामा प्रसाद मुखर्जी (1950)
(b) सरदार वल्लभ भाई पटेल
(c) जॉन मथाई
(d) आर. के. षणमुखम चेट्टी
13. भारत के प्रथम चीफ ऑफ एयर स्टॉफ कौन थे?
(a) एयर मार्शल एस. मुखर्जी
(b) एयर मार्शल अर्जन सिंह
(c) एयर मार्शल रोनाल्ड चैपमैन
(d) एयर मार्शल सर थॉमस एल्महर्स्ट
14. भारत के प्रथम भारतीय वायु सेनाध्यक्ष कौन थे?
(a) एयर मार्शल सर थॉमस एल्महर्स्ट
(b) एयर मार्शल एस. मुखर्जी
(c) एयर मार्शल पी. सी. लाल
(d) एयर मार्शल अर्जन सिंह
15. भारत के प्रथम नौ सेनाध्यक्ष कौन थे?
(a) वाइस एडमिरल जे. टी. एस. हॉल
(b) एडमिरल ए. के. चटर्जी
(c) वाइस एडमिरल आर. डी. कटारी
(d) वाइस एडमिरल बी. एस. सोमण
16. भारत के प्रथम चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ कौन थे?
(a) जनरल एम. राजेन्द्र सिंह
(b) जनरल के. एम. करिअप्पा
(c) जनरल सैम मानेकशॉ
(d) जनरल एस. एम. श्रीनागेश
17. स्वतंत्र भारत के प्रथम कमांडर-इन-चीफ कौन थे?
(a) जनरल एम. राजेन्द्र सिंह
(b) जनरल के. एम. करिअप्पा
(c) जनरल सैम मानेकशॉ
(d) जनरल जे. एन. चौधरी
18. भारत के प्रथम फील्ड मार्शल कौन थे?
(a) जनरल के. एम. करिअप्पा
(b) जनरल एम. राजेन्द्र सिंह
(c) अर्जन सिंह
(d) जनरल सैम मानेकशॉ
19. लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(a) गणेश वासुदेव मावलंकर
(b) एम. अनंतशयनम आयंगर
(c) हुकम सिंह
(d) के. एस. हेगड़े
20. भारत के प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन थे?
(a) के. वी. के. सुंदरम
(b) एस. पी. सेन वर्मा
(c) सुकुमार सेन
(d) टी. एन. शेषन
21. भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
(a) न्यायमूर्ति एम. पतंजलि शास्त्री
(b) न्यायमूर्ति हीरालाल जे. कानिया
(c) न्यायमूर्ति मेहर चंद महाजन
(d) न्यायमूर्ति सुधी रंजन दास
22. स्वतंत्र भारत में जन्मे (29 सितम्बर, 1947) भारत के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?
(a) न्यायमूर्ति अल्तमस कबीर
(b) न्यायमूर्ति के. जी. बालकृष्णन
(c) न्यायमूर्ति पी. सदाशिवम
(d) न्यायमूर्ति सरोश होमी कपाड़िया
23. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में अध्यक्ष बनने वाले प्रथम भारतीय न्यायाधीश कौन थे?
(a) डॉ. नागेन्द्र सिंह
(b) बेनेगल रामाराव
(c) न्यायमूर्ति आर. एस. पाठक
(d) दलवीर भंडारी
24. अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में प्रथम भारतीय न्यायाधीश कौन नियुक्त हुए थे?
(a) डॉ. नागेन्द्र सिंह
(b) हीरालाल जे. कानिया
(c) बेनेगल रामाराव (बी. एन. राव)
(d) एम. सी. सीतलवाड़
25. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे?
(a) दादाभाई नौरोजी
(b) व्योमेशचन्द्र बनर्जी
(c) बदरुद्दीन तैयबजी
(d) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
26. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम मुस्लिम अध्यक्ष कौन थे?
(a) अबुल कलाम आजाद
(b) मुहम्मद अली जिन्ना
(c) रहीमतुल्ला एम. सयानी
(d) बदरुद्दीन तैयबजी
27. राष्ट्रीय कांग्रेस के सम्मेलन में भारत की स्वतंत्रता का प्रस्ताव पेश करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
(a) हसरत मोहानी
(b) महात्मा गाँधी
(c) पं. जवाहरलाल नेहरू
(d) बाल गंगाधर तिलक
28. नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(a) सी. वी. रमण
(b) हरगोविंद खुराना
(c) रवीन्द्रनाथ ठाकुर (टैगोर)
(d) अमर्त्य सेन
29. भारत के प्रथम नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक कौन थे?
(a) जगदीश चंद्र बसु
(b) सी. वी. रमण (भौतिकी)
(c) होमी जहांगीर भाभा
(d) सुब्रह्मण्यम चंद्रशेखर
30. रेमन मैग्सेसे अवार्ड पाने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(a) जयप्रकाश नारायण
(b) बाबा आमटे
(c) सी. डी. देशमुख
(d) आचार्य विनोबा भावे
31. स्टालिन शांति पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(a) सैफुद्दीन किचलू
(b) आचार्य विनोबा भावे
(c) रवीन्द्रनाथ ठाकुर
(d) मेजर सोमनाथ शर्मा
32. गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं?
(a) सत्यजीत रे
(b) गुलजार
(c) ए. आर. रहमान
(d) एम. एम. कीरावानी
33. ‘भारत रत्न’ पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(a) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(b) डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
(c) पं. जवाहरलाल नेहरू
(d) भगवान दास
34. ‘भारत रत्न’ से सम्मानित प्रथम विदेशी नागरिक कौन हैं?
(a) नेल्सन मंडेला
(b) मार्टिन लूथर किंग
(c) शेख मुजीबुर्रहमान
(d) खान अब्दुल गफ्फार खान
35. ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
(a) जी. शंकर कुरूप
(b) सुमित्रानंदन पंत
(c) रामधारी सिंह दिनकर
(d) ताराशंकर बंधोपाध्याय
36. आई.सी.एस. (Indian Civil Service) में सफल होने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(a) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(b) सत्येन्द्र नाथ टैगोर
(c) सुभाष चंद्र बोस
(d) आर. सी. दत्त
37. अंतरिक्ष में पहुँचने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं?
(a) रवीश मल्होत्रा
(b) विक्रम साराभाई
(c) राकेश शर्मा
(d) सतीश धवन
38. इंग्लिश चैनल को तैरकर पार करने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(a) वैद्यनाथ
(b) सचिन नाग
(c) खजान सिंह
(d) मिहिर सेन
39. पाक स्ट्रेट तैराकी प्रतियोगिता जीतने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(a) वैद्यनाथ
(b) मिहिर सेन
(c) कुतुबुद्दीन
(d) शमशेर खान
40. बिना ऑक्सीजन के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाले भारतीय पर्वतारोही कौन थे?
(a) तेनजिंग नोर्गे
(b) शेरपा अंग दोरजी
(c) नवांग गोम्बू
(d) कन्हैया लाल
41. भारत का भ्रमण करने वाला प्रथम चीनी यात्री कौन था?
(a) ह्वेनसांग
(b) इत्सिंग
(c) फाहियान
(d) शुंगयुन
42. मुगल दरबार में आने वाला प्रथम अंग्रेज राजदूत/यात्री कौन था?
(a) सर थॉमस रो
(b) राल्फ फिच
(c) जॉन मिल्डेनहॉल
(d) विलियम हॉकिन्स
43. भारत आने वाले प्रथम अमेरिकी राष्ट्रपति कौन थे?
(a) ड्वाइट डेविड आइजनहावर
(b) जॉन एफ. कैनेडी
(c) रिचर्ड निक्सन
(d) जिमी कार्टर
44. भारत आने वाले प्रथम ब्रिटिश प्रधानमंत्री कौन थे?
(a) विंस्टन चर्चिल
(b) हेराल्ड मैकमिलन
(c) क्लेमेंट एटली
(d) एंथनी ईडन
45. भारत आने वाले प्रथम रूसी प्रधानमंत्री कौन थे?
(a) निकिता ख्रुश्चेव
(b) जोसेफ स्टालिन
(c) निकोलाई ए. बुल्गानिन
(d) लियोनिद ब्रेझनेव
46. भारत के प्रथम लाइसेंस प्राप्त पायलट कौन थे (1951 ई.)?
(a) जमशेदजी टाटा
(b) सुब्रतो मुखर्जी
(c) सरोजिनी नायडू
(d) जे. आर. डी. टाटा
47. ओलम्पिक में व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी कौन हैं?
(a) अभिनव बिंद्रा (10 मी. एयर राइफल, 2008)
(b) नीरज चोपड़ा
(c) राज्यवर्धन सिंह राठौड़
(d) सुशील कुमार
48. ब्रिटिश संसद (हाउस ऑफ कॉमन्स) का सदस्य बनने वाले प्रथम भारतीय कौन थे?
(a) सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
(b) दादाभाई नौरोजी
(c) फिरोजशाह मेहता
(d) गोपाल कृष्ण गोखले
49. भारत में प्रथम समाचार-पत्र शुरू करने वाले व्यक्ति कौन थे?
(a) राजा राममोहन राय
(b) बाल गंगाधर तिलक
(c) जेम्स ए. हिक्की
(d) विलियम कैरी
50. भारत में प्रिटिंग प्रेस का प्रचलन करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
(a) जेम्स ए. हिक्की
(b) चार्ल्स विल्किन्स
(c) विलियम जोन्स
(d) लॉर्ड विलियम बेंटिक
51. विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप में पदक (कांस्य पदक 1983) जीतने वाले प्रथम भारतीय खिलाड़ी कौन हैं?
(a) पुलेला गोपीचंद
(b) सैयद मोदी
(c) किदांबी श्रीकांत
(d) प्रकाश पादुकोण

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

5 thoughts on “[Mock Test] भारत में प्रथम पुरुष GK: Top GK Questions & Answers in Hindi”

  1. Maths, english grammar or Hindi, polity ka varg 2 separate separate mock test series CHALU kijiyega ma’am, Admin saab

    Reply

Leave a Comment