CG Lecturer Mathematics Question Paper 2023 With Answer Key

|
On: August 2, 2026
CG Lecturer Mathematics 2023 Question Paper
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ व्याख्याता गणित परीक्षा 2023 क्वेश्चन पेपर विथ आंसर KEY, Chhattisgarh Vyapam Lecturer Mathematics Old Paper 2023: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित गणित व्याख्याता भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों का हमारे पोर्टल पर स्वागत है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए उसके पुराने प्रश्न पत्रों (Previous Year Question Papers) का गहराई से विश्लेषण करना सबसे बेहतरीन रणनीति है। आज हम आपके लिए छत्तीसगढ़ व्याख्याता गणित भर्ती परीक्षा 2023 का प्रश्न पत्र विभागीय समाधान साथ लेकर आए हैं।

CG Teacher Bharti Mathematics Question Paper 2023

छत्तीसगढ़ व्याख्याता गणित परीक्षा में कुल 150 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें विषय आधारित गणित (Mathematics) के कुल 100 प्रश्न शामिल थे। गणित के प्रश्नों काफी लंबी और लिखने में जटिल होती है, जिसके कारण उन्हें यहाँ पूरी तरह हल सहित लिख पाना संभव नहीं था, इसलिए इस पोस्ट में हमने गणित के 100 प्रश्नों को छोड़कर, बाकी सभी महत्वपूर्ण सामान्य विषयों (कुल 50 अंक) के प्रश्नों को उत्तरों के साथ शामिल किया है। गणित का पूरा प्रश्न पत्र और उसकी आधिकारिक PDF आप नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से CGSSB.IN पर डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Lecturer Mathematics Question Paper को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, Mathematics व शैक्षिक मनोविज्ञान, शिक्षण शास्त्र और अभिवृत्ति, General Hindi, सामान्य अंग्रेजी, कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी, सामान्य ज्ञान प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Lecturer Mathematics Question Paper PDF Link Download

Question Paperडाउनलोड
Answer Keyडाउनलोड

बार-बार रिपीट होने वाले प्रश्न छत्तीसगढ़ व्यापम और अन्य परीक्षाओं में कई महत्वपूर्ण प्रश्न बार-बार रिपीट होते हैं। पुराने पेपर्स हल करने से ऐसे चुनिंदा नंबर दिलाने वाले प्रश्न आपको पहले ही मिल जाते हैं।

cg lecturer mathematics 2023 previous year paper

छत्तीसगढ़ व्याख्याता गणित क्वेश्चन पेपर 2023

2) शैक्षिक मनोविज्ञान, शिक्षा में आंकलन एवं मूल्यांकन, शिक्षण शास्त्र, शैक्षिक अभिवृत्ति

प्रश्न 101 –  आपके विचार में विद्यालय में छात्रों के शैक्षिक भ्रमण का प्रबंध करना आवश्यक होता है क्योंकि इससे?
A.
अभिभावक प्रसन्न होते हैं
B.
छात्रों को कुछ दिनों विद्यालय नहीं आना पड़ता
C.
अध्यापक कुछ दिनों तक कक्षा-शिक्षण से मुक्त रहते हैं
D.
छात्रों को प्रत्यक्ष सम्पर्क से ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलता है
उत्तर – D

प्रश्न 102 –
 शून्य पाठ्यचर्या क्या है?
A.
पाठ्यचर्या जिसमें शून्य उद्देश्य हैं
B.
पाठ्चर्या जो छात्र नहीं सीखते हैं
C.
पाठ्यचर्या जो शून्य विधियों का उपयोग करती हैं
D.
पाठ्यचर्या जो शिक्षक नहीं सिखाते हैं
उत्तर – D

प्रश्न 103-
 नई शिक्षा नीति स्तंभो पर आधारित है, NEP-2020 में कितने स्तंभ हैं?
A.
5
B.
4
C.
3
D.
8
उत्तर – A

प्रश्न 104-  प्रथम मनोवैज्ञानिक प्रयोगशाला की स्थापना किसने की थी ?
A.
गाल्टन
B.
कर्ट लेविन
C.
वुन्ट
D.
वाटसन
उत्तर – C

प्रश्न 105 –
 अधिगम उद्देश्यों का अर्थ क्या होता हैं?
A.
अधिगम अनुभव
B.
संक्षिप्त परिणाम
C.
शैक्षिक उपलब्धि
D.
अधिप्रेत अधिगम परिणाम
उत्तर – D

प्रश्न 106-
 निम्न में से कौन सी एक अच्छे प्रश्नपत्र की विशेषता नहीं हैं?
A.
वस्तुनिष्ठता
B.
व्यक्तिनिष्ठता
C.
अस्पष्ट शब्दों का उपयोग नहीं
D.
विश्वसनीयता
उत्तर – B

प्रश्न 107 –
 निम्नलिखित शिक्षण विधियों में से कौन सी विधि वास्तविक अनुभवों को प्रदान करने के दृष्टीकोण से उत्तम हैं?
A.
भ्रमण विधि
B.
प्रोजेक्ट विधि
C.
भाषण विधि
D.
पाठ्य-पुस्तक विधि
उत्तर – A

प्रश्न 108-
 शिक्षण अधिगम प्रक्रिया में NCF 2005 व्दारा सुझाया गया मुख्य दृष्टीकोण है-
A.
व्यवहारवाद
B.
रचनावाद
C.
निर्देशावाद
D.
सतत और व्यापक शिक्षण
उत्तर – B

प्रश्न 109-
 कक्षा शिक्षण में ICT प्रयुक्त करते समय-
A.
अध्यापक की आवश्यकता नहीं रहेगी
B.
अध्यापक के लिये कार्यभार अधिक हो जायेगा
C.
अध्यापक की भूमिका समन्वयक के रुप में रहेगी
D.
अध्यापक की भूमिका केन्द्रीय हो जाएगी
उत्तर – C

प्रश्न 110-
 भय और दण्ड का प्रभाव बच्चों को अनुशासनहीन बना सकता है, इस कथन से आप ?
A.
पूर्ण सहमत हैं
B.
आंशिक रूप से सहमत हैं
C.
अनिश्चित हैं
D.
पूर्ण असहमत हैं
उत्तर – A

प्रश्न 111-
 कक्षा में सृजनात्मक और प्रतिभाशाली बच्चों के लिये आवश्यक हस्तक्षेप निर्भर करता है-
A.
उन्हें अन्य बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी देने पर
B.
शिक्षक द्वारा अनुकुलित और प्रेरक निर्देशन तरीकों के उपयोग पर
C.
उन्हे अतिरिक्त समय दिये जाने पर
D.
उनके प्रति स्नेही होने के नाते पर
उत्तर – B

प्रश्न 112-
 SWAYAM क्या हैं?
A.
गैर सरकारी संस्थान
B.
शिक्षा के सिध्दांतों को प्राप्त करने के लिये डिजिटल कार्यक्रम
C.
ऑनलाइन मंच
D.
एक वेब साइट का नाम
उत्तर – B

प्रश्न 113 –
 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किस पर बल देती है?
A.
लचीला बहु-स्तरीय गति आधारित अधिगम
B.
बच्चों के केवल संज्ञानात्मक विकास से संबंधित पहलू
C.
राष्ट्रीय पाठ्यचर्या के मानकीकरण पर
D.
बच्चों के स्मरण कौशलों के मापन पर
उत्तर – A

प्रश्न 114-
 किस प्रकार का कक्षा नेतृत्व सबसे उत्तम माना गया है?
A.
प्रभुत्ववादी
B.
सभी का मिला-जुला रुप
C.
लोकतांत्रिक
D.
प्रयोजनवादी
उत्तर – C

प्रश्न 115-
 कोई अध्यापक कक्षा में अपनी प्रस्तुति के समर्थन में बहुत से सकारात्मक और नकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता/करती हैं। यह शिक्षण के किस स्तर से संबंधित होगा?
A.
स्वायत्त विकास स्तर
B.
स्मृति स्तर
C.
अवबोध स्तर
D.
चिंतन स्तर
उत्तर – C

प्रश्न 116-
 खेल विधि छात्रों में क्या विकसित करती है?
A.
केवल संज्ञानात्मक विकास
B.
केवल शारीरिक विकास
C.
केवल संवेगात्मक विकास
D.
संज्ञानात्मक, संवेगात्मक और शारीरिक विकास
उत्तर – D

प्रश्न 117-
 भाषा सीखने-सीखाने में आप किसे सबसे अधिक महत्त्वपूर्ण मानते हैं?
A.
बाल साहित्य
B.
संज्ञानात्मक विकास
C.
सामाजिक अन्तःक्रिया
D.
दृश्य-श्रव्य सामग्री
उत्तर – C

प्रश्न 118-
 शिक्षण का मुख्य उद्देश्य क्या होना चाहिये?
A.
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये
B.
अच्छे नोट्स लिखवाना
C.
विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करना
D.
छात्रों की चिन्तन शक्ति को विकसित करना
उत्तर – D

प्रश्न 119-
 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार अधिगम – होना चाहिये।
A.
विषयवस्तु अभिमुखी
B.
पाठ्यपुस्तक केन्द्रित
C.
प्रयोगात्मक
D.
व्यवहारात्मक
उत्तर – C

प्रश्न 120-
 छात्र केन्द्रित कक्षा के लिए होती है।
A.
व्यक्तिगत अंतर को संबोधित करने
B.
शिक्षक उन्मुख व्याख्यान को कम करने
C.
पूर्व ज्ञान का विस्मरण करने
D.
पूरी कक्षा को सम्मिलित करने
उत्तर – A

प्रश्न 121-
 शिक्षण अभियोग्यता का अर्थ है?
A.
शिक्षक बनने की इच्छा
B.
शिक्षण कार्य में लगन
C.
शिक्षक का कार्य करने हेतु अपेक्षित सभी योग्यताएं
D.
इनमें से कोई नहीं
उत्तर – C

प्रश्न 122- भाषा का अति महत्त्वपूर्ण कार्य हैं।
A.
लेखन
B.
सुनना
C.
अक्षर ज्ञान
D.
संप्रेषण
उत्तर – D

प्रश्न 123-
 रचनावादी पाठ में शिक्षक की भूमिका हैं—
A.
पाठ को सुगम बनाने के लिये
B.
पाठ के माध्यम से छात्रों का मार्गदर्शन करने के लिये
C.
सीखे जा रहे पाठ को आदर्श बनाने के लिये
D.
निरंतर सकारात्मक प्रतिक्रिया प्रदान करने के लिये
उत्तर – A

प्रश्न 124-
 निम्नलिखित में से कौन छात्रों में लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना करता हैं?
A.
पुस्तकें
B.
प्रार्थना सभा
C.
वार्षिकोत्सव
D.
खेल का मैदान
उत्तर – D

प्रश्न 125-
 कक्षा में छात्र/छात्राओं का ध्यान विकसित करने के लिये आप –
A.
छात्र / छात्राओं में जिज्ञासा का विकास करेंगे
B.
बच्चों को कहानियाँ सुनायेंगे
C.
भाषण ठीक प्रकार से तैयार करेंगे
D.
कक्षा में जोर से बोलेंगे
उत्तर – A

प्रश्न 126-
 ब्लूम के वर्गीकरण के किस स्तर में लिखित, मौखिक या ग्राफिक सामग्री से व्याख्या करना, उदाहरण देना, सारांशित करना और अर्थ निकालना शामिल है?
A.
स्मरण
B.
बोध
C.
अनुप्रयोग
D.
गठन
उत्तर – B

प्रश्न 127-
 राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 किसकी सिफारिश करती है?
A.
बहुभाषावाद
B.
एकभाषावाद
C.
पाठ्यक्रम का मानकीकरण
D.
आकलन का मानकीरण
उत्तर – A

प्रश्न 128-
 पाठ्यक्रम निर्माण में किस बात को मुख्य रुप से ध्यान में रखना चाहिये?
A.
शिक्षा के उद्देश्यों को
B.
छात्रों की आवश्यकताओं, रुचियों एवं योग्यताओं को
C.
शिक्षण अनुसंधानों को
D.
A व B दोनों को
उत्तर – D

प्रश्न 129-
 निम्नलिखित में से कौन सा विश्वविद्यालय है, जो अपने निजी चैनल से अन्तः क्रिया संबंधी शैक्षिक कार्यक्रम दर्शाता हैं?
A.
उस्मानिया विश्वविद्यालय
B.
यूनिवर्सिटी ऑफ पुणे
C.
अन्नामलाई यूनिवर्सिटी
D.
इन्दिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू)
उत्तर – D

प्रश्न 130-  एक प्राचार्य को होना चाहिये-
A.
छात्रों के लिये प्रेरणादायक
B.
अध्यापकों के लिये समानता का भाव रखने वाला
C.
कुशल प्रबंधक
D.
ये सभी
उत्तर – D

3) सामान्य हिन्दी

131. ‘कोई यहाँ आया था और तुम्हारे लिए कुछ दे गया था इसमें कौन सा सर्वनाम है?
A. पुरुषवाचक सर्वनाम
B. निश्चयवाचक सर्वनाम
C. अनिश्चयवाचक सर्वनाम
D. निजवाचक सर्वनाम
उत्तर – C

132. ‘अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहना’ का अर्थ है-
A. अतिशयोक्ति
B. बड़बोला
C. बड़प्पन
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A

133. सदा स्त्रीलिंग में रहने वाले शब्द कौन से हैं?
A. लिपि, नदी, युवती, लज्जा
B. पानी, फल, धातु,खरगोश
C. लड़की, डल झील, दूध, जिराफ़
D. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A

134. ‘सब्जी वाले से कुछ टमाटर और ले आओ’ में कौन सा विशेषण हैं?
A. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण
B. अनिश्चित परिमाणवाचक विशेषण
C. संख्यावाचक विशेषण
D. गुणवाचक विशेषण
उत्तर – B

प्रश्न 135-व’ का उच्चारण स्थान क्या हैं?
a. दंतोष्ठ्य
b. तालू
c. मूर्धा
d. कंठ
उत्तर – A

4) सामान्य अंग्रेजी General English

136. Fill in the blanks with an appropriate conjunction: ——– I was on the road I saw a girl.
A. When
B. At the time
C. While
D. Then
उत्तर – C

137. Choose the correct form of the verb: Each officer and each manager invited.
A. are
B. were
C. is
D. None of the above
उत्तर – C

138. Choose the correct plural form of the following word:

Goose
A. Gooses
B. Goosess
C. Geese
D. Goose
उत्तर – C

139. Fill in the blanks with an appropriate preposition: Besides my son, my cousin also sat — me.
A. on
B. along
C. beside
D. between
उत्तर – C


प्रश्न
140 -Fill in the blanks with an appropriate article: Mr. Simon became St. Xaviers.
A.
an 
B.
 A
C.
the
D.
None of the above Principal of
उत्तर – C

5) कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी


प्रश्न 141-
 निम्नलिखित में से कौन सा वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर पैकेज का एक अनिवार्य कार्य नहीं हैं?
A.
इंडेक्सिंग
C.
एडिटिंग
B.
सेविंग
D.
फॉरमेटिंग
उत्तर – A

प्रश्न 142-
 GPU का पूर्ण रुप क्या हैं?
A.
ग्राफ़िक प्रोसेसिंग युनिट
B.
गेम प्रोसेसिंग युनिट
C.
ग्राफ़िक परफार्मिग युनिट
D.
गेम प्लॅनिंग युनिट
उत्तर – A

प्रश्न 143 –
 किस प्रकार का वायरस आमतौर पर ईमेल के माध्यम से कंप्यूटर में प्रवेश करता हैं?
A.
मेंक्रो वायरस
B.
बूट सेक्टर वायरस
C.
फाइल इंस्पेक्टर वायरस
D.
सेल्फ मॉडिफाइंग वायरस
उत्तर – A

प्रश्न 144-
 WWW का अविष्कारक कौन है?
A.
हिरम वॉकर
B.
बेन्जामिन फ्रैन्कलिन
C.
टिम बर्नर्स-ली
D.
राइट ब्रदर्स
उत्तर – C

प्रश्न 145-
 You Tube को किस वर्ष और किस कंपनी ने लॉन्च किया है?
A.
2004, गूगल
B.
2005, माइक्रोसॉफ्ट
C.
2004, माइक्रोसॉफ्ट
D.
2005, गूगल
उत्तर – D

 6) सामान्य ज्ञान


प्रश्न 146-
 दंत क्षय का कारण है लार का pH-
A.
6.5 से कम हो जाना
B.
7 हो जाना
C.
5.5 से कम हो जाना
D.
6.5 से अधिक हो जाना
उत्तर – C

प्रश्न 147-
 भारत सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एम.एस.पी.) कितने फसलों पर तय किया गया है?
A.
2
C.
7
B.
4
D.
23
उत्तर – D

प्रश्न 148-  मान लीजिए, राज्य विधान परिषद में सभापति का पद रिक्त हैं और सदन उपसभापति के विरुध्द पदच्युति प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, तब सदन की बैठक की अध्यक्षता कौन करेगा?
A.
राज्यपाल द्वारा नियुक्त एक सदस्य
B.
सदन का वरिष्ठतम सदस्य
C.
सदन द्वारा निर्वाचित सदस्य
D.
एक सदस्य जो प्रक्रिया के नियमों द्वारा अवधारित किया जाए
उत्तर – D

प्रश्न 149-
 रायपुर शहर की समुद्र तल से ऊंचाई कितनी हैं ?
A.
15 मीटर
B.
  15 मीटर
C.
 15 मीटर
D.
 15 मीटर
उत्तर – C

प्रश्न 150-
 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में समग्र घातांकीय वृध्दि दर क्या हैं?
B.
1.45 प्रतिशत
A.
1.34 प्रतिशत
C.
1.64 प्रतिशत
D.
1.75 प्रतिशत
उत्तर – C

CG Lecturer Mathematics Question Paper से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

टेलीग्राम चैनलज्वाइन
व्हाट्सएप चैनलज्वाइन

Leave a Comment