Kawardha Court Vacancy 2026 Apply Offline Start छत्तीसगढ़ कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कबीरधाम (कवर्धा) में निष्पादन लिपिक, आदेशिका लेखक के पदों पर निकली भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी
Kawardha Court Vacancy 2026 Notification, Syllabus, Age Limit & Exam Date
CG Court Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कबीरधाम ने निष्पादन लिपिक, आदेशिका लेखक के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया 23/07/2026 से शुरू है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि आप निचे देख सकते है
जिला एवं सत्र न्यायालय कवर्धा रिक्रूटमेंट 2026: कबीरधाम निष्पादन लिपिक, आदेशिका लेखक पदों पर भर्ती के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से https://kabirdham.dcourts.gov.in/ नौकरी 2026 के लिए Official Notification Download कर सकते हैं. इस निष्पादन लिपिक, आदेशिका लेखक जॉब से जुड़े नौकरी विज्ञापन PDF नीचे में निर्देशित है. आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन PDF का अवलोकन जरूर कर लें ताकि में कोई दिक्कत ना हो.
(CG Kawardha Court Vacancy 2026)
सीजी कवर्धा कोर्ट भर्ती परीक्षा के लिए ऑफलाइन आवेदन 23 जुलाई 2026 से 12 अगस्त 2026 तक फॉर्म भरे जाएंगे। रिक्त पदों की अधिक जानकरी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े व अवलोकन करे | जैसे आयु सीमा, वेतन/वेतनमान, रिक्ति और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं।
Kawardha Court Bharti 2026 Notification | कबीरधाम कोर्ट भर्ती 2026
| विभाग का नाम | कार्यालय-प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश कबीरधाम (छ.ग.) |
| संस्था का नाम | जिला एवं सत्र न्यायाधीश |
| पदों का नाम | निष्पादन लिपिक, आदेशिका लेखक |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन |
| टोटल पोस्ट | 10 पद |
| अंतिम तिथि | 12/08/2026 |
| कैटेगरी | नौकरी |
सैलरी कितना है
| सैलरी | 19500-62000/- रु. |
आयु सीमा
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2026 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष होगी। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आयु के संबंध में समय-समय पर जारी निर्देशों के आधार पर अभ्यर्थियों को आयु में दी जाने वाली सभी प्रकार की छूट को सम्मिलित करने के बाद अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी।
आवेदन की तिथि Important date
| आवेदन प्रारंभ तारीख | 23/07/2026 |
| आवेदन अंतिम तारीख | 12/08/2026 |
छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE
शैक्षणिक योग्यता
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण हो।
- मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा
- कम्प्यूटर में हिन्दी एवं अंग्रेजी मुद्रलेखन का ज्ञान ।
- यह अपेक्षित है कि उम्मीदवार को छत्तीसगढ़ी (बोली) / स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए ।
छत्तीसगढ़ कबीरधाम कोर्ट भर्ती हेतु आवेदक की न्यूनतम किसी मान्यता उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास डिग्री होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूरकर ले
आवेदन शुल्क
- निशुल्क है
आवेदन कैसे करे
आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप अनुसार ए-4 साईज पेपर में पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र शासकीय कार्य दिवस में दिनांक 23/07/2026 के प्रातः 10.30 बजे से 12/08/2026 के संध्या 5 बजे तक बंद लिफाफा में जिस पर स्पष्ट रूप से आवेदित पद का नाम एवं आवेदक का वर्ग लिखा हो, कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, कबीरधाम (छ.ग.) के नाम से स्पीड पोस्ट के माध्यम से अथवा न्यायालय के कक्ष क्रमांक 50 में रखे ड्रॉप बाक्स में डालकर प्रस्तुत करें । दिनांक 12/08/2026 की संध्या 5 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा । आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवासी, रोजगार कार्यालय पंजीयन आदि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्वयं की अभिप्रमाणित प्रति संलग्न करना आवश्यक होगा।
ई-मेल या कोरियर के माध्यम से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं किए जाएगें
उपरोक्त सभी पद सहायक ग्रेड-03 संवर्ग के है। अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अगर तीनों पद के लिए यदि आवेदन करना चाहते हो तो अलग-अलग आवेदन प्रस्तुत करें एवं लिफाफा के ऊपर भाग में आवेदित पद का नाम स्पष्ट रूप से अंकित करें।
Kawardha Court Vacancy Notification डाउनलोड करने का ऑफिशियल लिंक नीचे दिया गया है
Kawardha Court Vacancy 2026, FAQ
कबीरधाम कोर्ट भर्ती में आवेदन करने की तिथि कब है?
23 जुलाई से 12 अगस्त तक 2026
कबीरधाम कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
ऑफलाइन स्पीड पोस्ट से
कबीरधाम कोर्ट भर्ती के लिए कितना उम्र होना चाहिए?
18 से 45 वर्ष
छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?
स्नातक डिग्री होनी चाहिए तब आवेदन कर सकते है
क्या दुसरे राज्य वाले भी आवेदन कर सकता है?
जी हां
अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट CGSSB.IN पर जाएँ।
नियुक्ति हेतु चयन प्रक्रिया
निष्पादन लिपिक, साक्ष्य लेखक एवं आदेशिका लेखक सिलेबस
प्रथम चरण-लिखित परीक्षा
सामान्य ज्ञान, कम्प्यूटर, इंटरनेट, छत्तीसगढ़ संबंधी, समसामयिक इत्यादि विषयों के बहुविकल्पीय 50 प्रश्नों की 100 अंक की लिखित परीक्षा आयोजित की जावेगी । प्रत्येक प्रश्न पर 02 अंक निर्धारित होंगें । परीक्षा अवधि 1 घंटे की होगी । लिखित परीक्षा मात्र कौशल परीक्षा हेतु अभ्यर्थियों के छंटनी के लिए होगी। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंको के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जावेगी तथा मेरिट अंकों के आधार पर कुल रिक्त पदों के 15 गुना अभ्यर्थियों को अर्ह किया जावेगा एवं कौशल परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जावेगा । लिखित परीक्षा की मेरिट सूची में अंतिम क्रमांक पर एक समान अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को कौशल परीक्षा हेतु आमंत्रित किया जाएगा ।
द्वितीय चरण-कौशल परीक्षा
उम्मीदवारों को लगभग 250 शब्द के हिन्दी गद्यांश को निर्धारित समय 10 मिनट की सीमा में शुध्दता से कम्प्यूटर (Ubuntu Linux ) सिस्टम में युनिकोड टाईप करना होगा । प्रत्येक त्रुटि के लिए 1/4 अंक काटा जाएगा, जो हेडिंग, बोल्ड, पैराग्राफ, सेटिंग तथा टाईप की प्रत्येक अशुध्दि के लिए भी होगा । कौशल परीक्षा 100 अंक की होगी
Kawardha Court Bharti 2026 आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

