CG Current Affairs 2026 छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स

|
On: June 3, 2026
CG Current Affairs 2026
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh current affair 2026 | 2025 से 2026 | daily cg current affairs | cgpsc | vyapam | CG Current Affairs छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा वर्ष में कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिनमे CGPSC, पुलिस, fish inspector, पटवारी,बैंक, लैब टेक्निशियन शिक्षक भर्ती ,एग्जाम व्यापम की सभी exam में cg करेंट अफेयर्स आते हैं इन सब परीक्षाओं की तैयारी के लिए हम छत्तीसगढ़ के सामान्य करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर, छत्तीसगढ़ के Current Affairs 2026, CG Current Affairs in Hindi (CG टुडे करंट अफेयर्स इन हिंदी), करेंट अफेयर्स 2026 उपलब्ध करवा रहें हैं

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर 2025-26

छत्तीसगढ़ की प्रमुख योजना 2026

सीएम हेल्पलाइन 1076

  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 9 जून 2026 मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित सीएम हेल्पलाइन 1076 का बटन दबाकर शुभारंभ किया।
  • अब प्रदेशवासी टोल फ्री नंबर 1076 पर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे, सुझाव दे सकेंगे तथा शासन की योजनाओं और सेवाओं के संबंध में फीडबैक भी साझा कर सकेंगे।
  • इसमें राज्य शासन के 42 विभागों के लगभग 8 हजार अधिकारी जुड़े हुए हैं तथा 1195 श्रेणियों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर शिकायतों के निराकरण की व्यवस्था की गई है।

सीएम हेल्पलाइन प्रणाली 24 घंटे और सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगी।

सुशासन तिहार 2026

  • प्रारंभ 1 मई से 10 जून
  • उद्देश्य छत्तीसगढ़ में आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए यह अभियान चलाया गया।
  • प्रदेशभर में लगेंगे समाधान शिविर
  • ग्रामीण क्षेत्रों में 15-20 ग्राम पंचायतों के समूह में शिविर
  • शहरी क्षेत्रों में वार्ड क्लस्टर आधारित आयोजन मौके पर ही आवेदन स्वीकार और लाभ वितरण, अधिकतम एक माह में आवेदनों का निराकरण

कृषक उन्नति योजना

  • छत्तीसगढ़ सरकार ने कृषक उन्नति योजना के नए स्वरूप को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत धान के बजाय दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी, रागी, या कपास की खेती करने वाले किसानों को 15,000 रू. प्रति एकड़ आदान सहायता राशि प्रदान की जाएगी।
  • इस योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार किसानों से 3100 रू. प्रति क्विंटल की रिकॉर्ड दर से धान खरीदती है।
  • किसान अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान सरकार को बेचते है।

मुख्यमंत्री हाफ बिजली बिल योजना

इस योजना के तहत 200 यूनिट तक बिजली की खपत करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं का बिजली बिल आधा किया जा रहा है। यह योजना 1 दिसंबर 2025 से प्रभावी है, जिसके अंतर्गत 400 यूनिट तक बिजली खर्च करने वाले ग्राहकों को पहले 200 यूनिट पर हाफ बिल का लाभ मिलेगा।

शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य सहायता योजना

  • पात्र परिवारों को प्रति वर्ष रू. 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज
  • 77 लाख 20 हजार परिवारों को लाभ
  • योजना के लिए 1500 करोड़ का बजट प्रावधान
  • राज्य के सरकारी व सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज

मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना

  • छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों के समग्र एवं संतुलित विकास हेतु राज्य शासन द्वारा ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू करेगी।
  • चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
  • पहले चरण में इन 32 नगरीय निकायों का चयन
  • आदर्श शहर समृद्धि योजना के पहले चरण में प्रदेश के 32 नगरीय निकायों को शामिल किया गया है।
  • इनमें बस्तर, सरगुजा और रायपुर संभाग के छह-छह, बिलासपुर संभाग के नौ और दुर्ग संभाग के पांच निकाय शामिल हैं। वहीं बस्तर संभाग के अंतर्गत सुकमा नगर पालिका के साथ भोपालपटनम, गीदम, केशकाल, पखांजूर और नरहरपुर नगर पंचायत को शामिल किया गया है। दुर्ग संभाग में पंडरिया और खैरागढ़ नगर पालिका के साथ गुरूर, घुमका और छुईखदान नगर पंचायतों का चयन किया गया है।
  • यह योजना पिछले वित्तीय वर्ष 2025-26 में नगर निगमों के लिए प्रारंभ हुई मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना की तर्ज पर प्रारंभकी जाएगी।

नियद नेल्ला नार योजना 2.0

  • घोषणा : 15 फरवरी 2024
  • 2.0 की घोषणा : 13 अप्रैल 2026
  • “नियद नेल्लानार” जो कि दंडामी बोली से लिया गया है, इसका अर्थ “आपका अच्छा गाँव” है।
  • प्रारंभ में यह योजना बस्तर संभाग के 7 जिलों में प्रारंभ हुई थी.
  • वर्तमान में यह 10 जिलों में लागू है। (नया जिला गरियाबंद, मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गंड़ई) इस योजना के लिए 20 करोड़ रूपये का अतिरिक्त बजट आवंटित किया गया है।
  • इसके दूसरे चरण (नियद नेल्ला नार 2.0) का दायरा बढ़ाते हुए 31 व्यक्तिगत हितग्राही मूलक योजनाएं, 14 सामुदायिक योजनाएं और 10 वांछित सेवाएं सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएंगी।
  • योजना का दायरा सुरक्षा कैंपों से 5 किलोमीटर से बढ़ाकर 10 किलोमीटर कर दिया है।

मुख्यमंत्री नगर उत्थान योजना

  • शुभारंभ- 1 दिसम्बर 2025
  • उद्देश्य- छत्तीसगढ़ के शहरों को आधुनीक सुंदर बनाने के साथ- साथ विकास पर बल देना. 
  • स्वीकृति राशि- 500 करोड़ 
  • [प्रथम चरण ]. में छ. ग. के सभी 14 नगर निगम शामिल होंगे। 
  • बस्तर संभाग में नगर निगम- जगदलपुर सरगुजा संभाग 
  • रायपुर संभाग अंबिकापुर संभाग- रायपुर, बीरगांव, धमतर दुर्ग संभाग- दुर्ग, मिलाई, रिसाली, मिलाई- चरोदा, नांदगांव बिलासपुर संभाग- बिलासपुर, को कोरबा, रायगढ़, रायगढ़, चिरमिरी 

मावा मोदोल मंथन योजना

  • शुरुआत 5 जून 2025 (विश्व पर्यावरण दिवस) 
  • मावा मोदोल और इसका अगला चरण मावा मोदोल मंथन कांकेर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई एक बहुत ही शानदार और अनोखी योजना है। स्थानीय हल्बी बोली में ‘मावा मोदोल’ का मतलब ‘हमारा विकास’ या ‘हमारा लक्ष्य’ होता है।
  • कब हुई शुरुआत इस मुख्य योजना की शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई थी। इसके बाद 5 जून 2025 में इसके नए ग्रामीण विस्तार चरण ‘मावा मोदोल मंथन’ का शुभारंभ किया गया।
  • इस बेहतरीन प्रयास को नीति आयोग द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में देश के 17 सबसे अच्छे प्रयासों में चुना गया है।

योजना की प्रमुख विशेषताएं

  • इस योजना के तहत छात्रों को बड़े शहरों जैसी आधुनिक सुविधाएं बिल्कुल मुफ्त दी जा रही हैं।
  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी इसके तहत युवा बळके, व्यापम, रेलवे, पुलिस, शिक्षक और वन विभाग जैसी बड़ी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
  • आधुनिक कोचिंग सेंटर्स वर्तमान में यह मुख्य सेंटर कांकेर और भानुप्रतापपुर में चलाए जा रहे हैं, जहां सैकड़ों बच्चे पढ़ रहे हैं।

तेंदूपत्ता तोडाई

  • तेंदूपत्ता तोडाई 2025 संग्रहण लक्ष्य. 16 लाख मानक बोरा 
  • 1 मानक बोरा = 50,000 तेंदू पत्ता 
  • 1 हजार बंडल प्रत्येक बंडल  50 पत्ता)
  • समर्थन मूल्य – – 5500 रु. प्रति मानक बोरा 
  • लाभार्थी को सामग्री वितरण- महिलाओं के लिए चप्पल, छाता, साडी, पानी की बोतल, पुरुष के लिए जूता 

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना

  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना 2025 सबसे पहले 2012 किया गया था, 2019 में में शुरू बंद कर दिया गया।
  • पुन: प्रारंभ- 27 मार्च 2025 
  • शुभारंभ कर्ता. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 
  • उददेश्य नि: शुल्क तीर्थ यात्रा – 
  • पात्रता  – छ. ग. का मूल निवासी – 
  • (2) आवेदक की आयु 60 वर्ष से अधिक शारीरिक एवं मानसिक रूप 
  • (4) पहले यात्रा का लाभ प्राप्त प्राप्त ना किया हो 
  • वित्तीय त्यावधान- 15 करोड़ 
  • शामिल तीर्थस्थल- 19 

लक्ष्मी सखी मिलेट कार्ट योजना

  • मुख्य उद्देश्य महिलाओं को खुद का रोजगार (स्वरोजगार) शुरू करने के लिए आधुनिक फूड कार्ट (ठेला) और आर्थिक मदद देना है।
  • शुरुआत -इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 8 मार्च 2026 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर किया था।
  • विभाग यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग (जिसकी मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े हैं) के अंतर्गत चलाई जा रही है।
  • मुख्यधारा से जोड़ना बस्तर और अन्य इलाकों में आत्मसमर्पित (पुनर्वासित) महिला नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए इस योजना में प्राथमिकता दी गई है।
  • पहला चरण शुरुआती दौर में आत्मसमर्पित बहनों को यह मिलेट कार्ट बांटे गए हैं ताकि वे सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकें।

रैंप योजना 2025 

  • छ.ग. को विजन 2047 के तहत औद्योगिक ब बनाने की पहल 
  • कार्य – MSME को बढ़ावा देना Micro, Small, & medium Enterprises सूक्ष्म, लघु, मध्यम,  उद्यम मंत्रालय 

प्रसाद योजना

  • प्रसाद योजना माता के तहत कुदरगढ़ी  (मां बागेश्वरी देवी) सूरजपुर का विकास कीया जा रहा है। 

गौठान योजना

  • गौठान योजना का नया नाम गौधाम योजना 
  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरूघासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर के सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान 11 जिलों में 29 गौधामों का डिजिटल तरीके से 14 मार्च 2026 को उद्घाटन किया।
  • राज्य में 1460 गौधाम बनाने की योजना है।
  • गौधाम योजना के उद्देश्य
  • गौमाता का संरक्षण
  • गौवंश का सम्मान
  • निराश्रित, घुमंतु गौवंश को आश्रय
  • विशिष्ट शामिल योजनाएँ – चारा उत्पाद योजना योगदान हरा चारा और साइलेज निर्माण हेतु
  • पशु संवधर्न कार्यक्रम पशु नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन में बढ़ोत्तरी
  • किसान क्रेडिट कार्ड पशुपालन के लिए ऋण सुविधा
  • डेयरी उद्यमिता विकास योजना डेयरी व्यवसाय स्थापित कर स्वरोजगार के अवसर
  • उन्नत नस्ल वितरण आजीविका का साधन उपलब्ध कराने हेतु बकरा और सुकर वितरण।
  • बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना ग्रामीण स्तर पर मुर्गी पालन को बढ़ावा देना।

बस्तर ओलंपिक 2025 

  • बस्तर ओलंपिक 2025 
  • आयोजन. 25 अक्टूबर से 13 दिसम्बर 2025 
  • विभाग गृह। पुलिस विभाग – 
  • नोडल विभाग – खेल एवं युवा कल्याण विभाग 
  • स्तर – विकासखंड, जिला एवं संभाग 
  • शुभंकर- वन भैंसा, पहाड़ी मैना 
  • श्लोगन बाक्य करसाय ता बस्तर – बरसाय ता बस्टर  गोंडी भाषा)  व्यस्तर धारक जोड़ना। 
  • उद्देश्य बस्तर संभाग के खेल प्रतिमा को प्रोत्साहित करना और युवाओं को मुख्या धारक से जोड़ना 
  • समापन समारोह – 13 दिसम्बर 2025. इंदिरा प्रिय दर्शनी स्टेडियम जगदलपुर 
  • आयु वर्ग – जूनियर जूनियर वर्ग (14 सेम) सीनियर वर्ग (आयु बंधन नही है। 
  • शामिल खेल- 11 खो खो कबड्डी (महिलासीनियर तीरंदाजी, राजी, एथलैटिक, फुटबॉल, रस्सा कसी हॉकी (जिला स्तर), बेड मिंटन कराटे बॉली बॉल, वेट लिफ्टिंग (जिला स्तर )

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना

  • प्रारंभ – 12 मार्च, 2026
  • प्रभावी 30 जून 2026 तक
  • राज्य के लगभग 28 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता इस योजना से लाभांवित होंगे।
  • इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को करीब 757 करोड़ रूपये की राहत मिलेंगी।
  • योजना के तहत बकाया बिजली बिल जमा करने के लिए एकमुश्त या किस्तों में भुगतान का विकल्प दिया जाएगा।

सही दवा शुध्द आहार यही छत्तीसगढ़ का आधार अभियान

  • जिला सरगुजा (अंबिकापुर)
  • 15 दिवसीय सघन जांच अभियान
  • जांच खाद्य प्रतिष्ठान एवं फार्मेसी की
  • तिथि – 27 अप्रैल 11 मई 2026

बस्तर मुन्ने अभियान

  • बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए ‘बस्तर मुन्ने’ (गोंडी में अर्थ ‘अग्रणी बस्तर”) अभियान के अंतर्गत संतृप्तता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
  • इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र के सभी पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से शत-प्रतिशत लाभान्वित करना तथा विकास के प्रमुख संकेतकों में सुधार लाना है।
  • इस पहल के अंतर्गत बस्तर संभाग के 07 जिलों-दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर एवं कांकेर को शामिल किया गया है।
  • अभियान में ‘सैचुरेशन अप्रोच’ अपनाते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • अभियान के क्रियान्वयन हेतु पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को नोडल विभाग बनाया गया है।
  • इस अभियान के माध्यम 31 जनकल्याणकारी योजनाएंओं एवं 14 सामुदायिक योजनाएं को पात्र हितग्राही तक पहुँचाना है।

कार्यप्रणाली (5 चरण)

  1. पहला चरण घर-घर संपर्क और जन-जागरूकता।
  2. दूसरा चरण ग्राम पंचायत स्तर पर संतृप्तता शिविर आयोजित करना
  3. तीसरा चरण समाधान के लिए क्लस्टर स्तर पर शिविर
  4. चौथा चरण – विकासखण्ड स्तर पर शिविर
  5. पांचवां चरण तृतीय पक्ष द्वारा फीडबैक और समीक्षा

छत्तीसगढ़ सेवा सेतु पोर्टल

  • इसे पहले के ‘ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल’ को अपग्रेड करके नए रूप में शुरू किया गया है।
  • घर बैठे सरकारी सेवाएं -इसका मुख्य लक्ष्य छत्तीसगढ़ के नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटे बिना, घर बैठे ऑनलाइन सेवाएं देना है।
  • डिजिटल सुशासन मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में डिजिटल प्रशासन और पारदर्शिता को मजबूत करने के लिए इसे लाया गया है।
  • 441 से ज्यादा सेवाएं इस अकेले पोर्टल पर विभिन्न सरकारी विभागों की 441 से अधिक सेवाएं अक्कनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं।
  • सेवा सेतु केंद्र – राज्य के पुराने श्लोक सेवा केंद्रों को अब अपग्रेड करके ‘सेवा सेतु केंद्र’ नाम दिया गया है।

छत्तीसगढ़, में खेल व्यक्तित्व 

संजू देवी (कोरबा) महिला कबड्डी विश्व कप 2025 

  • विजेता . भारत
  • उप. विजेता. चीन
  • आयोजन- बांग्लादेश (ढांका)
  • player of the turnament 

भूमि गुप्ता (कोरबा) 38 वां राष्ट्रीय खेल में तैराकी में कांस्य पदक जीती राज्य गठन के बाद तैराकी में पहली बार कास्य पदक विजेता | 

कृष्णा साहु (भिलाई) कांस्य भारतीय पावर लिफ्टिंग टीम के कोच नियुक्त किया। 

चर्चित स्थल

  • बड़े सेट्टी ग्राम (सुकमा)  छ.ग. का पहला नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत 
  • बालोद. जल संचयन चयन जन भागीदारी अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर पर जोन-2 में प्रथम स्थान 
  • कोंडागाव गर्भवती महिलाओं में एनीमिया की कमी लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर पहला पुरुस्कार मिला। 
  • दंतेवाड़ा-  दंतेवाड़ा के भूलेर गाँव के अंदल कोसम माता मंदिर तीर्थ स्थल घोषित कीया गया 
  • नरेन्द्र मोदी ने अपने रेडियो वार्ता कार्यक्रम में दंतेवाड़ा स्थित विज्ञान केन्द्र घोषित किया
  • नया रायपुर – छ. ग. का पहला तथा देश का दूसरा सेमी कंडक्टर प्लांट। 
  • राज्य का पहला AI डेटा सेंटर पार्क रायपुर
  • सुपेला, दुर्ग- छ.ग के पहले हॉर्स राइडिंग मनेन्द्रगढ़ निर्माण कीया जाएगा। 
  • छत्तीसगढ़ का नवीन वन मंडल मंडल कुल क्षेत्र – 236135 वर्ग k.m. 
  • मयालि नेचर कैंप जशपुर-  हाल ही में कुनकुरी के मयाली में एडवेंचर जोन शुभारंभ किया गया। 
  • त्रिमुखी सूर्य प्रतिमा- बारसूर दंतेवाड़ा
  • विशेष सात घोडे वाले रथ पर सवार सूर्यदेव 
  • छग का पहला पक्षी घर- रायपुर 
  • मतस्य उत्पादन के क्षेत्र में शीर्ष जिला- जशपुर 
  • छ. ग. का पहला किसान स्कूल – बहेराडीह जांजगीर चांपा मेचका पर्वत- धमतरी

13 thoughts on “CG Current Affairs 2026 छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स”

Leave a Comment