CG Police Bastar Fighters Vacancy 2026: 5वीं व 10वीं पास के लिए बस्तर फाइटर्स भर्ती, देखें संपूर्ण जानकारी

|
On: October 31, 2026
CG Police Bastar Fighters Vacancy 2026
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: शैक्षणिक योग्यता ( 5वीं व10वीं पास) आयु सीमा, शारीरिक दक्षता (PST/PET) और आवेदन प्रक्रिया की पूरी सिलेबस और आवेदन की पूरी जानकारी यहाँ देखें।

CG Bastar Fighters Recruitment 2026

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा बस्तर संभाग के स्थानीय युवाओं को पुलिस बल में शामिल कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और विकास को नई गति देने के उद्देश्य से बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026 की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यदि आप बस्तर संभाग के संबंधित जिले के मूल निवासी हैं और खाकी वर्दी पहनकर अपने क्षेत्र की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस लेख में आपको आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, शारीरिक माप-तौल (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और 30 अंकों के बोनस नियमों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी एक ही जगह विस्तार से मिलेगी, ताकि आप बिना किसी त्रुटि के अपना आवेदन और तैयारी सुनिश्चित कर सकें। आवेदन प्रस्तुत करने की चरणबद्ध आधिकारिक प्रक्रिया का सम्पूर्ण विवरण संलग्न है।

Bastar Fighters Recruitment 2026 बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: मुख्य विवरण

विवरणजानकारी
विभाग का नामछत्तीसगढ़ पुलिस विभाग
पद का नामफाइटर आरक्षक एवं अन्य पद
पदों की संख्या 1,175
आवेदन की प्रारंभिक तिथि02/11/2026
आवेदन की अंतिम तिथि12/12/2026 (कार्यालयीन समय सायं 05:00 बजे तक)
आवेदन का माध्यमकार्यालय में स्वयं जमा करके या पंजीकृत डाक (Registered Post) द्वारा
निवास की शर्तसंबंधित जिले का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य

शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश राज्य स्थित विद्यालय से 10वीं उत्तीर्ण होना तथा अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवार 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे। प्रदेश में नक्सल पीड़ित परिवार तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों में निवासरत परिवार से संबंधित सभी श्रेणी के उम्मीदवार 5वीं कक्षा उत्तीर्ण होने पर भी पात्र होंगे। निर्धारित शैक्षणिक अर्हता आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि को अवश्य होनी चाहिए। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक अर्हता प्रमाण पत्र संलग्न करने की जिम्मेदारी आवेदक की स्वयं की होगी।

पात्रता एवं शर्तें (Eligibility Criteria)

सीधी भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी:

  • स्थानीय निवासी: अभ्यर्थी को उस जिले का स्थानीय निवासी (सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर) होना अनिवार्य है, जिस जिले के अंतर्गत वह आवेदन प्रस्तुत कर रहा/रही है।
  • आचरण: अभ्यर्थी का आचरण एवं पिछला रिकॉर्ड अच्छा होना चाहिए।
  • आयु सीमा: विज्ञापन प्रकाशित होने के वर्ष की जनवरी के प्रथम दिवस को निर्धारित आयु पूरी होनी चाहिए।
  • अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में 5 वर्ष तक की छूट दी जाएगी।
  • छत्तीसगढ़ की स्थानीय महिला अभ्यर्थियों को उच्चतर आयु सीमा में 10 वर्ष तक की छूट मिलेगी।
  • शासकीय सेवकों और छंटनी किए गए कर्मचारियों के लिए नियमानुसार अतिरिक्त छूट का प्रावधान है।

शारीरिक माप-तौल (Physical Measurement Test – PST)

अभ्यर्थियों के पास निम्नलिखित शारीरिक अर्हताएँ होना अनिवार्य है:

1. ऊँचाई (Height)

  • अनारक्षित, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (पुरुष): 163 सेमी या उससे अधिक
  • अनुसूचित जनजाति (ST पुरुष): 150 सेमी या उससे अधिक
  • अनारक्षित, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला): 153 सेमी या उससे अधिक
  • अनुसूचित जनजाति (ST महिला): 148 सेमी या उससे अधिक

2. सीना (Chest) – केवल पुरुष अभ्यर्थियों के लिए

  • सामान्य, SC एवं OBC: बिना फुलाए 79 सेमी तथा फुलाने पर 84 सेमी
  • अनुसूचित जनजाति (ST): बिना फुलाए 74 सेमी तथा फुलाने पर 79 सेमी
  • महिला अभ्यर्थी सीने की शारीरिक अर्हता से मुक्त हैं।

3. मेडिकल फिटनेस

  • अभ्यर्थी को शारीरिक रूप से दिव्यांग नहीं होना चाहिए।
  • नॉक-नी (Knock-knee) और फ्लैट फुट (Flat Foot) नहीं होना चाहिए।
  • आँखों से संबंधित कोई रोग नहीं होना चाहिए तथा मुख्य रंगों में भेद करने में सक्षम होना आवश्यक है।

शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Efficiency Test – 100 अंक)

शारीरिक दक्षता परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी। इसमें सभी 5 प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेना अनिवार्य है:

  1. लम्बी कूद: 20 अंक
  2. ऊँची कूद: 20 अंक
  3. गोला फेंक: 20 अंक
  4. 100 मीटर दौड़: 20 अंक
  5. 800 मीटर दौड़: 20 अंक

उत्तीर्ण अंक (Qualifying Marks): अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को कुल कम से कम 60 अंक तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को कम से कम 50 अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। सभी स्पर्धाओं के लिए केवल एक ही अवसर दिया जाएगा।

बोनस अंक (अधिकतम 30 अंक)

विशेष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में बोनस अंक दिए जाएंगे:

विशेष योग्यताअधिकतम बोनस अंक
मोटर वाहन चालन का हैवी लाइसेंस धारी05 अंक
एन.सी.सी. (NCC) ‘सी’ प्रमाण-पत्र / एन.एस.एस. ‘सी’ प्रमाण-पत्र05 अंक
जिले की स्थानीय बोली का ज्ञान20 अंक
कुल अधिकतम बोनस अंक30 अंक

स्थानीय बोली के ज्ञान का परीक्षण साक्षात्कार समिति में उपस्थित बोली विशेषज्ञ सदस्यों द्वारा किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply)

  1. आवेदन प्रपत्र भरें: निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को साफ़-सुथरे अक्षरों में भरें।
  2. दस्तावेज़ संलग्न करें: स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और बोनस अंक से संबंधित आवश्यक दस्तावेज़ों की प्रमाणित प्रतियाँ संलग्न करें।
  3. आवेदन जमा करें: आवेदन पत्र को निर्धारित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कार्यालयीन समय में स्वयं जाकर जमा करें अथवा पंजीकृत डाक (Registered Post) से भेजें।
  4. पावती सुरक्षित रखें: डाक से भेजने वाले अभ्यर्थी रजिस्टर्ड डाक की रसीद/पावती सुरक्षित रखें, जिसे भर्ती के दिन साथ लेकर उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

Bastar Fighters Bharti 2026 : Important Links

📌 बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: आधिकारिक विज्ञापन एवं महत्वपूर्ण लिंक्स
📄 छत्तीसगढ़ राजपत्र नियम बस्तर फाइटर्स आरक्षक भर्ती 📥 डाउनलोड
📄 नारायणपुर बस्तर फाइटर्स – मुख्य विज्ञापन 📥 डाउनलोड
📄 नारायणपुर बस्तर फाइटर्स – विस्तृत सूचना 📥 डाउनलोड
📝 नारायणपुर बस्तर फाइटर्स – ऑफलाइन आवेदन फॉर्म PDF 📥 डाउनलोड
📄 सुकमा बस्तर फाइटर्स – मुख्य विज्ञापन 📥 डाउनलोड
📄 बीजापुर बस्तर फाइटर्स – मुख्य विज्ञापन 📥 डाउनलोड
🟢 फ्री टेस्ट & डेली सरकारी नौकरी अपडेट्स (WhatsApp) Join Channel ↗
🌐 छत्तीसगढ़ पुलिस आधिकारिक पोर्टल Click Here ↗

आवेदन पत्र में कोई भी गलत या भ्रामक जानकारी न दें, क्योंकि असत्य जानकारी पाए जाने पर उम्मीदवारी तत्काल निरस्त की जा सकती है।

आवेदन पत्र का विहित प्रारूप, शारीरिक मापदण्ड, शारीरिक योग्यता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं अन्य जानकारी जिला नारायणपुर, सुकमा बीजापुर के समस्त थाना चौकी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है। सम्पूर्ण भर्ती नियम एवं अन्य विवरण छत्तीसगढ़ पुलिस एवं नारायणपुर पुलिस की ऑफिशियल वेबसाईट cgpolice.gov.in, narayanpur. cgpolice.gov.in,kondagaon.cgpolice.gov.in/, ijapur.cg police. gov. in पर उपलब्ध है।

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

1 thought on “CG Police Bastar Fighters Vacancy 2026: 5वीं व 10वीं पास के लिए बस्तर फाइटर्स भर्ती, देखें संपूर्ण जानकारी”

  1. I’m km Devki from Auraiya district. I have my completed graduation with B.ed from kanpur University. I have experience in 3 years security officer.

    Reply

Leave a Comment