CG SET 2026 Paper 1 Answer Key Released

|
On: October 4, 2026
CG SET Question Paper 2026 With Answer Key
Join WhatsApp
Join Now

Download CG SET 2026 Paper 1 Answer Key OUT PDF With Complete Step-By-Step Solutions, Question Paper, And Expected Cut-Off Marks छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) के प्रथम अनिवार्य प्रश्न पत्र ‘शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति’ (Paper-1) के सभी 50 प्रश्नों का संपूर्ण और सटीक हल यहाँ उपलब्ध कराया गया है।

CG SET Exam 2026 Paper 1 (शिक्षण और शोध अभिवृत्ति) के सभी 50 प्रश्नों का 100% सटीक हल और Answer Key यहाँ देखें। अपनी तैयारी परखने के लिए हमारे लाइव Online Exam में भाग लें।

NamePDF
प्रश्न पत्र Download
उत्तर कुंजी coming soon official

छत्तीसगढ़ CGPSC, CGSSB Vyapam के सभी लेटेस्ट अपडेट्स और फ्री स्टडी मटेरियल पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।

ऑफिशियल आंसर की आने में कुछ समय लगेगा; तब तक आप इस हल प्रश्न पत्र से मिलान कर सकते हैं।

CG SET Paper 1 Answer Key 2026

कुल प्रश्न
50
प्रयास किए
0
सही
0
गलत
0
1.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन शोध में प्रत्यक्षवादी दृष्टिकोण से संबंधित नहीं है?
A. वास्तविकता वस्तुनिष्ठ है।
B. वास्तविकता मापनीय है और शोधकर्ता से स्वतंत्र है।
C. शोध आमतौर पर किसी मौजूदा सिद्धांत से शुरू होता है।
D. वास्तविकता पूरी तरह इस पर निर्भर करती है कि व्यक्ति अपने स्वयं के जीवनानुभवों को कैसे समझते हैं और उनका अर्थ निकालते हैं।
2.
कक्षा में समूह संबंध को सुधारने की निम्नलिखित प्रविधियों में कौन अलग है?
A. प्रभावशाली एवं योग्य शिक्षक
B. उचित संचार
C. तानाशाही शिक्षक
D. परामर्श केंद्र
3.
शोध में उद्धृत किए गए स्रोतों की सूची को कहा जाता है-
A. ग्रंथसूची
B. संदर्भ सूची
C. परिशिष्ट
D. अनुक्रमणिका
4.
अनुसंधान नैतिकता में निम्नलिखित विशेषताएँ शामिल हैं-
(J) ईमानदारी
(K) वस्तुनिष्ठता
(L) आँकड़ों का मिथ्याकरण
(M) अन्य शोध अध्ययन का उचित दृष्टान्त
A. केवल J और K
B. केवल K और M
C. J, K और M
D. J, K और L
5.
स्वयं (SWAYAM) एक ऐसा प्लेटफ़ार्म है जो सभी कोर्सों को होस्ट करने की सुविधा देता है, ताकि कोई भी, कहीं भी और कभी भी उन्हें एक्सेस कर सके। स्वयं (SWAYAM) पर होस्ट किए गए कोर्स चार हिस्सों (क्वाड्रेंट) में होते हैं। इनमें सही क्वाड्रेंट कौन से हैं?
(J) अनिवार्य कक्षाएँ
(K) वीडियो लेक्चर
(L) विशेष रूप से तैयार की गई रीडिंग सामग्री
(M) स्वयं-मूल्यांकन परीक्षा
A. केवल J और K
B. केवल J और L
C. केवल J, K और L
D. केवल K, L और M
6.
निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : प्रायोगिक अनुसंधान कारण और प्रभाव के संबंध को स्थापित करता है।
कारण [R] : प्रायोगिक अनुसंधान नियंत्रित परिस्थितियों के तहत चरों के सक्रिय परिचालन और परिणामों के मापन पर निर्भर करता है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि एक चर में परिवर्तन, दूसरे का प्रत्यक्ष परिणाम है।
A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
7.
एन.ई.पी. 2020 के अनुसार, सतत विकास (सस्टेनेबल डेवलपमेंट) का एजेंडा, खासकर समावेशी और समान गुणवत्ता वाली शिक्षा का लक्ष्य, किस वर्ष तक पूरा हो जाएगा?
A. 2027
B. 2029
C. 2030
D. 2047
8.
‘NISHTHA’ देश भर में शिक्षकों और नेतृत्व की पेशेवर क्षमता को मजबूत करने और उनकी क्षमता बढ़ाने के लिए एक बड़ा प्रयास है। इनमें से कौन-सी ‘NISHTHA’ की विशेषताएँ नहीं हैं?
(J) परिचय पाठ्यक्रम (ओरिएंटेशन कोर्स)
(K) पुनश्चर्या पाठ्यक्रम (रिफ्रेशर कोर्स)
(L) क्लासरूम प्रोग्राम में सुधार
(M) शिक्षण-पद्धति (पेडागोजी) में नवीनतम नवाचार और प्रगति
A. केवल J और K
B. केवल J और L
C. केवल J, K और L
D. केवल J, K और M
9.
विकास की प्रक्रिया में बालक कुछ सोपानों या अवस्थाओं में से होकर गुज़रता है। विकास के सोपानों और विशेषताओं का मिलान कीजिए-
कॉलम-I (अवस्था)कॉलम-II (विकास की विशेषताएँ)
(a) शैशवावस्था(I) नागरिक उत्तरदायित्व ग्रहण करना
(b) बाल्यावस्था(II) जिज्ञासा की प्रबलता
(c) किशोरावस्था(III) आत्म-प्रेम की भावना
(d) प्रौढ़ावस्था(IV) काम शक्ति की परिपक्वता
A. a-I, b-II, c-IV, d-III
B. a-III, b-II, c-IV, d-I
C. a-I, b-IV, c-II, d-III
D. a-II, b-I, c-III, d-IV
10.
निम्नलिखित में से मात्रात्मक अनुसंधान (क्वांटिटेटिव रिसर्च) करने की सही प्रक्रिया कौन-सी है?
(K) समस्या की पहचान और चयन करना
(L) परिकल्पनाएँ बनाना
(M) शोध उद्देश्यों को लिखना
(N) डेटा संग्रह और विश्लेषण
(O) शोध उपकरण बनाना
A. O → K → M → L → N
B. K → M → L → O → N
C. K → L → M → O → N
D. M → K → L → O → N
निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और प्रश्न संख्या 11 से 15 के उत्तर दीजिए:

महान आचार्यों ने कहा है कि प्रत्येक खोज का एक महान उद्देश्य होता है। स्वयं को उस उद्देश्य के प्रति समर्पित कर दीजिए और उसी लक्ष्य से प्रेरणा प्राप्त करते हुए उसकी ओर कार्य कीजिए। ऐसा करने से आपको ऊर्जा का एक नया स्रोत प्राप्त होगा। इस ऊर्जा को अतीत की व्यर्थ पश्चातापपूर्ण स्मृतियों, असफलताओं या वर्तमान की उत्तेजनाओं में नष्ट मत होने दीजिए। इसके बजाय अपनी संपूर्ण ऊर्जा को किसी सार्थक कार्य में केंद्रित कीजिए। यही बाहरी संसार में सर्वोच्च रचनात्मक कर्म है, जिसके द्वारा अब तक अयोग्य समझा जाने वाला व्यक्ति भी महान उपलब्धियों और सफलता के मार्ग पर अग्रसर हो सकता है। यह बात कहने में तो केवल एक क्षण लगता है, परंतु अपने मन को इस दृष्टिकोण के अनुसार प्रशिक्षित करने के लिए बहुत अधिक अभ्यास और प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है। इसका कारण यह है कि हमने अपने मन को पहले ही गलत ढंग से इतना प्रशिक्षित कर लिया है कि हम अपनी कमियों में ही पूर्णता प्राप्त कर चुके हैं। कर्म करने की सही कला को न जानते हुए भी हम गलत कार्यों में निपुण हो गए हैं। ऐसी गतिविधियों का समग्र परिणाम देश को गलत दिशा में ले जाएगा। यदि प्रत्येक व्यक्ति को एक आदर्श समाजवादी व्यवस्था स्थापित करने के लिए एक कार दे दी जाए, लेकिन किसी को भी उसे चलाना न आता हो और फिर भी सभी कार चलाने लगें, तो सड़कों की क्या स्थिति होगी? सार्वजनिक सड़क पर सभी का समान अधिकार है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक कार दूसरी कार से टकराएगी और चारों ओर अव्यवस्था फैल जाएगी। ऐसा प्रतीत होता है कि हमारा जीवन भी कुछ इसी प्रकार की दिशा में बढ़ रहा है। हममें से प्रत्येक एक वाहन के समान है। हम आगे बढ़ना तो जानते हैं। हमारी बुद्धि अत्यंत शक्तिशाली है और हर व्यक्ति जीवन की गाड़ी चला रहा है, लेकिन कोई भी यह नहीं जानता कि मानसिक ऊर्जा को कैसे नियंत्रित किया जाए, उसे सही दिशा में कैसे लगाया जाए अथवा उचित लक्ष्य तक कैसे पहुँचाया जाए।
11.
लेखक के अनुसार ऊर्जा का स्रोत क्या है?
A. सर्वोच्च रचनात्मक कार्य
B. मन का उचित प्रशिक्षण
C. अतीत की घटनाओं से प्राप्त प्रेरणा
D. निर्धारित लक्ष्य से प्राप्त प्रेरणा
12.
निम्नलिखित में से कौन-से गुण सर्वोच्च सफलता प्राप्त करने के लिए आवश्यक हैं?
(J) स्पष्ट लक्ष्य
(K) उस लक्ष्य से प्रेरणा
(L) मन का उचित प्रशिक्षण
(M) मानसिक ऊर्जा का नियंत्रण एवं सही दिशा में संचालन
A. केवल J और K
B. केवल K और L
C. J, K, L और M
D. केवल J, L और M
13.
हमारे मन के गलत प्रशिक्षण का क्या प्रभाव होता है?
A. जीवन के सभी क्षेत्रों में पूर्णता प्राप्त करना
B. महान कलाकार बन जाना
C. देश को गलत दिशा में ले जाना
D. मानसिक ऊर्जा को नियंत्रित करना जाने बिना कार्य करते रहना
14.
गद्यांश में वर्णित विचारों का सही क्रम चुनिए-
(K) ऊर्जा को अतीत के पछतावों में व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।
(L) एक महान लक्ष्य प्रेरणा प्रदान करता है।
(M) मन का उचित प्रशिक्षण आवश्यक है।
(N) मानसिक ऊर्जा को उचित लक्ष्य की ओर निर्देशित किया जाना चाहिए।
A. L → K → M → N
B. K → L → N → M
C. L → M → K → N
D. K → M → L → N
15.
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम-Iकॉलम-II
(a) महान लक्ष्य(I) ऊर्जा को उचित लक्ष्य की ओर निर्देशित करना
(b) अतीत के पछतावे और असफलताएँ(II) प्रेरणा और नई ऊर्जा का स्रोत
(c) मन का उचित प्रशिक्षण(III) सही दृष्टिकोण विकसित करने के लिए आवश्यक
(d) मानसिक ऊर्जा का नियंत्रण(IV) ऊर्जा के क्षय का कारण
A. a-II, b-IV, c-III, d-I
B. a-I, b-III, c-IV, d-II
C. a-II, b-I, c-III, d-IV
D. a-III, b-IV, c-I, d-II
16.
भारत के सभी नागरिकों को उच्च शिक्षा की ओपन-एक्सेस लर्निंग कक्षाएँ उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया गया, केंद्र सरकार के नेतृत्व वाला स्वदेशी मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स (MOOC) प्लेटफॉर्म निम्न में से कौन-सा है?
A. कौरसेरा
B. एडएक्स
C. स्वयं
D. उडासिटी
17.
ग्यारह परिणामों का औसत 50 है। यदि पहले छह परिणामों का औसत 49 है और अंतिम छह परिणामों का औसत 52 है, तो क्रमशः छठा परिणाम और पहले छह परिणामों का योग ज्ञात कीजिए-
(J) 550
(K) 294
(L) 312
(M) 56
A. केवल J और M
B. केवल K और L
C. केवल M और K
D. केवल M और L
18.
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम-Iकॉलम-II
(a) मात्रात्मक आँकड़े(I) डेटा का वर्गीकरण करना
(b) प्राथमिक आँकड़े(II) आँकड़ों की संख्यात्मक माप
(c) द्वितीयक आँकड़े(III) स्थानीय संस्थाओं के द्वारा सूचना
(d) गुणात्मक आँकड़े(IV) सरकारी रिपोर्टों से डेटा
A. a-IV, b-I, c-III, d-II
B. a-III, b-I, c-II, d-IV
C. a-II, b-III, c-IV, d-I
D. a-I, b-IV, c-III, d-II
19.
वायुमंडल में उपस्थित निम्नलिखित में से कौन-सी गैसें अम्ल-निर्माण (अम्लीय वर्षा) की पूर्ववर्ती गैसें (एसिड फॉर्मिंग प्रीकर्सर गैसेस) कहलाती हैं?
(J) SO2
(K) N2O
(L) NO2
(M) CO2
A. केवल J, K और L
B. केवल J और L
C. J, K, L और M
D. केवल J, L और M
20.
निम्नलिखित में से कौन-सा कथन एक छोटे शहर के आय आंकड़ों के वर्गीकरण और सारणीकरण के लिए सही है?
A. वर्गीकरण, डेटा के सारणीकरण का अनुसरण करता है।
B. वर्गीकरण, डेटा के सारणीकरण से पहले आता है।
C. दोनों एक साथ किए जाते हैं।
D. सारणीकरण, डेटा के वर्गीकरण से पहले आता है।
21.
शाखा, चारण, परिषद्, गोत्र इन शब्दों का प्रयोग वैदिक काल में किसके लिए होता था?
A. शैक्षिक संस्थानों के प्रकार
B. गुरु का स्तर
C. परिवार का स्तर
D. सामाजिक स्थिति का स्तर
22.
निम्नलिखित में से कौन-से संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2000 में ‘मिलेनियम घोषणा’ के तहत तय किए गए आठ ‘मिलेनियम विकास लक्ष्यों’ (MDGs) में शामिल थे?
(J) बाल मृत्यु दर कम करें।
(K) जलवायु परिवर्तन
(L) मातृ स्वास्थ्य में सुधार करें (मातृ मृत्यु दर कम करें)
(M) सभी के लिए प्राथमिक शिक्षा हासिल करना
A. केवल J और L
B. केवल J, K और M
C. केवल J, L और M
D. J, K, L और M
23.
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम-Iकॉलम-II
(a) यदि x : y : z = 1/2 : 1/3 : 1/4, तब x + z – y/y =(I) 16
(b) यदि 2/3 = x/24, तब x =(II) 3, 2
(c) दिए गए अंकों का औसत क्या है?
1, 2, 2, 3, 3, 3, 4, 4, 4, 4, 5, 5, 5, 5, 5, 6, 6, 6, 6, 6, 6, 7, 7, 7, 7, 7, 7, 7
(III) 5
(d) दो संख्याओं x और y का अंतर और योग क्रमशः 1 और 5 है, तब दो संख्याएं हैं-(IV) 1.25
A. a-II, b-I, c-III, d-IV
B. a-II, b-I, c-IV, d-III
C. a-III, b-I, c-IV, d-II
D. a-IV, b-I, c-III, d-II
24.
निम्नलिखित आयोगों को उनके गठन के कालक्रम के अनुसार व्यवस्थित करें-
(K) मुदालियर आयोग
(L) कोठारी आयोग
(M) राधाकृष्णन आयोग
(N) सैडलर आयोग
(O) हंटर आयोग
A. O → N → K → M → L
B. O → N → M → K → L
C. N → O → K → M → L
D. L → O → K → M → N
25.
नीचे दी गई तालिका में एक कंपनी की 6 महीनों की बिक्री (इकाइयों में) दर्शाई गई है:
महीनाबिक्री
जनवरी130
फरवरी145
मार्च190
अप्रैल205
मई250
जून315
जनवरी की तुलना में जून महीने में इकाइयों की बिक्री में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई?
A. ~ 122.5%
B. ~ 120.5%
C. ~ 142.3%
D. ~ 99.2%
26.
भारत की चार प्रमुख ऋतुओं और महीनों का मिलान कीजिए-
कॉलम-Iकॉलम-II
(a) शीत ऋतु(I) अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर
(b) ग्रीष्म ऋतु(II) जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर
(c) दक्षिण-पश्चिम मानसून ऋतु(III) मार्च, अप्रैल, मई
(d) उत्तर-पूर्वी मानसून ऋतु(IV) जनवरी, फरवरी
A. a-I, b-II, c-III, d-IV
B. a-III, b-IV, c-I, d-II
C. a-IV, b-III, c-I, d-II
D. a-IV, b-III, c-II, d-I
27.
निम्नलिखित में से संचार का माध्यम कौन-सा है?
A. टेलीफोन
B. प्रतिपुष्टि
C. संदर्भ
D. सांकेतीकरण
28.
व्यक्तिगत अपेक्षाओं और विचारों के माध्यम से संचार को प्रभावित करने वाला कारक कौन-सा है?
A. संदेश
B. प्रतिपुष्टि
C. माध्यम
D. प्राप्तकर्ता
29.
निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : प्रत्यक्ष संवाद में बोले गए शब्दों का प्रभाव सबसे अधिक होता है।
कारण [R] : कई बार हाव-भाव और चेहरे के भाव, शब्दों की तुलना में अधिक अर्थ व्यक्त करते हैं।
A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
30.
निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : आईसीटी-आधारित शासन प्रणाली सार्वजनिक सेवा वितरण में पारदर्शिता को बढ़ाती है।
कारण [R] : डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म मानवीय (मैनुअल) हस्तक्षेप को कम करते हैं तथा सेवाओं की वास्तविक समय (रियल-टाइम) में निगरानी और ट्रैकिंग में मदद करते हैं।
A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
31.
न्याय दर्शन द्वारा कौन-सा प्रमाण स्वीकार नहीं किया गया है?
A. प्रत्यक्ष
B. अनुमान
C. उपमान
D. योग
32.
निम्नलिखित में से कौन-सा संचार चक्र का सही क्रम दर्शाता है?
(K) प्रतिपुष्टि
(L) प्राप्तकर्ता
(M) प्रेषक
(N) सांकेतीकरण
(O) संदेश समझना
A. M → N → L → O → K
B. M → L → N → O → K
C. N → M → L → O → K
D. M → N → O → L → K
33.
प्रतिभागियों के बीच जानकारी का आदान-प्रदान करने के लिए कौन-से समकालिक संचार (सिंक्रोनस कम्युनिकेशन) टूल्स हैं?
(J) वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
(K) ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग
(L) चैट सेशन
(M) ई-मेल
A. केवल K और M
B. केवल J और M
C. केवल J, K और L
D. केवल J, L और M
34.
एक नेटवर्क में IP एड्रेस के डायनामिक एलोकेशन के लिए निम्न में से किस प्रोटोकॉल का इस्तेमाल किया जाता है?
A. एफ टी पी
B. डी एच सी पी
C. एस एम टी पी
D. एच टी टी पी
35.
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम-Iकॉलम-II
(a) 1 ⁄ [2 + 1 ⁄ {3 + 1 ⁄ (1 + 1/4)}] =(I) 23/12
(b) 1/2 + 2/3 + 3/4 =(II) 169
(c) 2 + 4 + 6 + … + 100 =(III) 19/43
(d) 1 + 3 + 5 + … + 25 =(IV) 2550
A. a-III, b-I, c-IV, d-II
B. a-III, b-I, c-II, d-IV
C. a-III, b-II, c-I, d-IV
D. a-II, b-I, c-III, d-IV
36.
वैदिक काल में, शैक्षिक संस्थानों में शिक्षकों को शैक्षिक प्रशिक्षण की क्या व्यवस्था थी?
A. वरिष्ठ आध्यात्मिक गुरु द्वारा प्रशिक्षण
B. मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण
C. दो साल का शिक्षक प्रशिक्षण
D. शिक्षक प्रशिक्षण की कोई औपचारिक व्यवस्था नहीं थी
37.
नीचे दिए गए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को उनके लागू होने के वर्ष के अनुसार, पुराने से नए के क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) ओज़ोन परत के संरक्षण के लिए वियना कन्वेंशन
(L) मानव पर्यावरण पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन
(M) पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (पृथ्वी शिखर सम्मेलन)
(N) खतरनाक कचरे के सीमा-पार आवागमन पर नियंत्रण के लिए बेसल कन्वेंशन
(O) तापमान में बढ़ोतरी को प्री-इंडस्ट्रियल स्तर से 1.5°C ऊपर तक सीमित करने के लिए, जलवायु परिवर्तन पर पेरिस समझौता
A. K → L → M → N → O
B. L → N → K → M → O
C. L → K → N → M → O
D. L → K → M → N → O
38.
CPCB की गाइडलाइंस के अनुसार, अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों के आस-पास 100 मीटर तक के संवेदनशील इलाकों में दिन के समय ध्वनि का स्वीकार्य स्तर क्या है?
A. 60 dB
B. 55 dB
C. 50 dB
D. 40 dB
39.
प्रतिपुष्टि के लाभ कौन-कौन से हैं?
(J) बात को अच्छी तरह समझने में मदद करती है।
(K) गलतफहमियों को कम करती है।
(L) भविष्य के संचार को बेहतर बनाती है।
(M) सुनने की आवश्यकता को समाप्त कर देती है।
A. केवल J और K
B. केवल K और L
C. केवल J, K और L
D. J, K, L और M
40.
किसी भी डेटा विश्लेषण में उपयोग किए जाने वाले निम्नलिखित चरणों को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें, पहले चरण से लेकर अंतिम चरण तक-
(K) आँकड़ों का विश्लेषण
(L) डेटा की सफाई
(M) आँकड़ों का संग्रहण
(N) आँकड़ों का सारणीकरण
(O) आँकड़ों की व्याख्या
A. M → L → N → K → O
B. K → N → M → O → L
C. L → M → N → O → K
D. N → K → L → M → O
41.
एक सामान्य वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सेशन के निम्नलिखित चरणों को उनके सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) ऑथेंटिकेशन/लॉगिन
(L) ऑडियो-वीडियो कनेक्शन स्थापित करना
(M) मीडिया स्ट्रीम का आदान-प्रदान
(N) सेशन समाप्त करना
A. L → K → M → N
B. K → L → M → N
C. K → M → L → N
D. M → L → K → N
42.
सूखे परिवेशी वायुमंडल के औसत संघटन में प्रतिशत इकाइयों के रूप में निम्नलिखित में से कौन-सी गैस सबसे कम मात्रा में मौजूद होती है?
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. आर्गन
C. मीथेन
D. नाइट्रोजन
43.
इन शब्दों को एक सार्थक क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) फल
(L) बीज
(M) पौधा
(N) फूल
(O) पेड़
A. L → M → N → O → K
B. L → M → O → N → K
C. O → N → M → L → K
D. M → L → K → O → N
44.
सात संख्याओं का औसत 71 है। यदि हम इनमें से एक संख्या को हटा दें, तो औसत 75 हो जाता है। वह संख्या क्या है?
A. 75
B. 74
C. 73
D. 47
45.
“पानी 100°C पर उबलता है” इस वाक्य में है-
A. अभिव्यंजक उपयोग
B. जानकारी उपयोग
C. निर्देश उपयोग
D. प्रेरक उपयोग
46.
किसी परिवार द्वारा विभिन्न वस्तुओं पर किए गए मासिक व्यय से संबंधित आँकड़ों को दर्शाने के लिए सबसे उपयुक्त आरेख कौन-सा है?
A. आयतचित्र (हिस्टोग्राम)
B. वृत्त आलेख
C. आवृत्ति बहुभुज
D. रेखाचित्र
47.
निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : एक वैध निगमनात्मक तर्क में, यदि सभी आधार वाक्य सत्य हैं, तब निष्कर्ष भी अवश्य सत्य होगा।
कारण [R] : निगमनात्मक (डिडक्टिव) तर्क आधारों से निष्कर्ष तक सत्य को बनाए रखता है।
A. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
B. [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
C. [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
D. [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
48.
जब कोई छात्र पूरी तरह से अपनी व्यक्तिगत रुचि और उससे मिलने वाले संतोष के कारण किसी विषय का अध्ययन करता है, तो इसका मुख्य कारण क्या है?
(J) आंतरिक अभिप्रेरणा
(K) बाह्य अभिप्रेरणा
(L) आत्म-निर्धारी
(M) उपयोगिता
A. केवल K और L
B. केवल K और M
C. केवल J और M
D. केवल J और L
49.
“कुछ छात्र एथलीट हैं” यह कथन कौन-सा है?
A. विशेष सकारात्मक
B. सार्वभौमिक नकारात्मक
C. सार्वभौमिक सकारात्मक
D. विशेष नकारात्मक
50.
3/8 कितने प्रतिशत के बराबर है?
A. 37%
B. 37.5%
C. 75%
D. 28%

CG SET 2026 Question Paper 2026 (Paper 1)

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

8 thoughts on “CG SET 2026 Paper 1 Answer Key Released”

Leave a Comment