CGPSC Subedar SI Platoon Commander Mains Exam Notification 2026

|
On: August 18, 2026
CGPSC SI Mains Exam Notification 2026
Join WhatsApp
Join Now

CGPSC SI Mains Exam 2026: सब इंस्पेक्टर और सूबेदार मुख्य परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, यहाँ देखें पूरी डिटेल

ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में आवश्यक निर्देश निम्नानुसार हैं: (कृपया आवेदन भरने से पहले विज्ञापन में दी गई समस्त जानकारी और शर्तों को अच्छी तरह पढ़ लें) ऑनलाइन आवेदन हेतु सक्रिय लिंक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर निर्धारित तिथियों में उपलब्ध रहेंगे।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमाण्डर (प्रारंभिक) परीक्षा-2024 का परिणाम आने के बाद अब मुख्य परीक्षा के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

1. मुख्य परीक्षा के आवेदन की तारीखें

  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 20 अगस्त 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 19 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे तक)
  • वेबसाइट: www.psc.cg.gov.in के माध्यम से ही ऑनलाइन आवेदन करना होगा। किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

2. फॉर्म में सुधार (Correction)

  • त्रुटि सुधार की तारीखें: 20 सितंबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे) से 21 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59 बजे) तक।
  • नियम: आवेदक अपने फॉर्म में केवल एक बार ही सुधार कर सकेंगे। इसके लिए अतिरिक्त पोर्टल शुल्क और जीएसटी देना होगा।
  • अंतिम तिथि: 21 सितंबर 2026 के बाद किसी भी स्थिति में सुधार का मौका नहीं मिलेगा और न ही कोई आवेदन स्वीकार किया जाएगा।

3. परीक्षा शुल्क (Application Fee)

  • छ.ग. के स्थानीय निवासी (SC / ST / OBC – नॉन क्रीमीलेयर): ₹300/-
  • अन्य सभी श्रेणियां: ₹400/-
  • नोट: उपरोक्त शुल्क के अलावा सभी आवेदकों को पोर्टल शुल्क + जीएसटी अलग से देना होगा। भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या UPI से किया जा सकता है। आवेदन करते समय अपने हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी तैयार रखें।

परीक्षा शुल्क की वापसी (Fee Refund)

  • छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी जो परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होंगे, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जाएगा।
  • यह राशि उसी बैंक खाते में भेजी जाएगी जो आपने ऑनलाइन फॉर्म भरते समय दिया था।
  • ध्यान दें: पोर्टल शुल्क, त्रुटि सुधार शुल्क और बैंक/सेवा चार्ज के पैसे वापस नहीं किए जाएंगे।

5. जरूरी चेतावनी

  • प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के ऑनलाइन फॉर्म में भरी गई जानकारी, यदि बाद में दस्तावेजों की जांच (Verification) के दौरान गलत पाई जाती है, तो आपका अभ्यर्थित्व रद्द कर दिया जाएगा।
  • परीक्षा का पाठ्यक्रम और योजना जानने के लिए आयोग की वेबसाइट या 30 अक्टूबर 2024 के ‘CGSSB और नियोजन’ समाचार पत्र का विज्ञापन देख सकते हैं।

SUBEDAR_SUB_INSPECTOR_CADRE_&_PLATOON_COMMANDER EXAM_SCHEDULE_MAINS_EXAM (18-08-2026)

छतीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा जारी सूबेदार/उप निरीक्षक संवर्ग/प्लाटून कमाण्डर (मुख्य) परीक्षा-2024 की समय-सारणी (टाइम टेबल) नीचे दी गई है:

  • परीक्षा तिथियाँ: 02, 03 एवं 04 नवंबर 2026
  • परीक्षा केंद्र (जिला): सरगुजा (अंबिकापुर), बिलासपुर, दुर्ग, बस्तर (जगदलपुर) एवं रायपुर
Subj.pdf
Suchnaclick here
EXAM_SCHEDULEclick here

परीक्षा की समय-सारणी (Time Table)

DATEDAYTIMESUBJECT
02.11.2026MONDAY09.00 AM TO 11.00 AMHindi and English Languages
02.00 PM TO 05.00 PMGeneral Knowledge and Studies
03.11.2026TUESDAY09.00 AM TO 11.00 AMAptitude Test
04.11.2026WEDNESDAY09.00 AM TO 11.00 AMPhysics, Chemistry and Mathematics
02.00 PM TO 04.00 PMComputer Science

यदि परीक्षा से संबंधित कोई सवाल है, तो कृपया कमेंट करें!

टेलीग्राम चैनलज्वाइन
WhatsAppज्वाइन
छग SI मेन्स सिलेबसCLICK HERE

यदि आप छत्तीसगढ़ CGPSC SI या कोई भी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको मुफ़्त Practice Set फ्री में मिलने वाले हैं। ओल्ड पेपर हमारे (चैनल) में मिलेगा )

1 thought on “CGPSC Subedar SI Platoon Commander Mains Exam Notification 2026”

Leave a Comment