खैरागढ़ जिला सामान्य ज्ञान: Khairagarh GK Question Answer in Hindi

|
On: November 17, 2026
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ शासन के नए प्रशासनिक गठन के तहत अस्तित्व में आया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिला राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे CGPSC, CG Vyapam, और छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती) की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इस लेख में खैरागढ़ जिले के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, पर्यटन स्थल और महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) का संकलन किया गया है, जो आपकी परीक्षा की तैयारी में मील का पत्थर साबित होगा।

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

खैरागढ़ छुईखदान गंडई जनरल नॉलेज | Khairagarh District GK Question Answer

जिला गठन18 अप्रैल राज्य का 33 वां जिला
वंशनागवंश
संस्थापकलक्ष्मी निधि राय 
संभाग दुर्ग
शिक्षाइंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़  (1956)
जिला मुख्यालयराजनांदगांव 
आबादी3,68,444
क्षेत्रफल1,55,197
मातृ जिलाराजनांदगांव 
सीमावर्ती जिले (3)कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा
सीमावर्ती राज्य (1)मध्यप्रदेश
तहसील (5)1. खैरागढ़ 2. छुइखदन , 3. गंडई –  4. सल्हेवारा 4
5. जालबंधा
विकासखंड खैरागढ़ छुइखदन गंडई 
नगर पालिका परिषद (1)खैरागढ़ , छुइखदन, गंडई 
विधानसभा क्षेत्र (2)खैरागढ़ 
नदी परियोजनापिपरिया नाला
राष्ट्रीय राजमार्ग
खनिज 
उद्योग क्षेत्र
पिनकोड491881
ऑफिसियल वेबसाइटkhairagarh.GOV.IN

Khairagarh Zila GK Question

1. छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने विश्वविद्यालय इंदिरा संगीत व कला वि.वि. खैरागढ़ की स्थापना अपनी पुत्री इंदिरा के नाम पर किसने की है ? (CG VYAPAM 2019)
(A) वीरेन्द्र बहादुर सिंह
(B) सुरेन्द्र बहादुर सिंह
(C) महेन्द्र बहादुर सिंह
(D) ठा. प्यारे लाल सिंह
2. छत्तीसगढ़ शब्द का उल्लेख सर्वप्रथम किस राज्य में हुआ? (CG VYAPAM 2015+2021)
(A) खैरागढ़
(B) रतनपुर
(C) बस्तर
(D) रायपुर
3. छत्तीसगढ़ में सबसे पुराना विश्वविद्यालय है? (CGPSC + 2019)
(A) पं. रविशंकर शुक्ल वि.वि. रायपुर
(B) गुरूघासी दास वि.वि. बिलासपुर
(C) रावतपुरा सरकार वि.वि. रायपुर
(D) इंदिरा संगीत कला वि.वि. खैरागढ़
4. सन् 1938 में खैरागढ़ में कौन से दल का गठन हुआ था ? (CGPSC + VYAPAM 2017)
(A) सेवा दल
(B) जागृत दल
(C) प्रखर प्रहरी
(D) कोई नहीं
5. खैरागढ़ किसके लिए प्रसिद्ध है? (CGPSC 2014)
(A) विशाल किला
(B) राष्ट्रीय उद्यान
(C) प्राकृतिक झरने
(D) संगीत विश्वविद्यालय
6. लामती नदी पर निर्माणाधीन लघु सिंचाई परियोजना है ?
(A) सुरही जलाशय
(B) सिद्ध बाबा जलाशय
(C) मोंगरा बैराज
(D) इनमें से कोई नहीं
7. खैरागढ़ रियासत से संबंधित कथन दिया गया है, सत्य कथन की पहचान करें:
(1) खैरागढ़ रियासत का वंश नागवंश है।
(2) खैरागढ़ रियासत का संस्थापक लक्ष्मीनिधि राय है।
(3) खैरागढ़ रियासत के कवि दलराम राव थे, जिन्होंने अपनी साहित्य रचना में सर्वप्रथम छ.ग. शब्द का प्रयोग किया है।
(4) विलय पत्र पर हस्ताक्षर राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
(A) केवल 1, 2
(B) केवल 2
(C) केवल 3
(D) उपरोक्त सभी
8. प्राचीन घटियारी का शिव मंदिर स्थित है ?
(A) गंडई
(B) छुईखदान
(C) खैरागढ़
(D) साल्हेवारा
9. डोंगेश्वर महादेव विराजमान है ?
(A) साल्हेवारा
(B) छुईखदान
(C) बैतालरानी
(D) चोड़राधाम
10. बैतालरानी घाटी जहां सड़क हेयरपिन जैसी है, यहां पर कितने घुमावदार मोड़ हैं ?
(A) 9
(B) 8
(C) 7
(D) 6
11. नांदगांव तथा छुईखदान के राजा किस वंश के थे? [CGPSC (ITI Prin.) 2016]
(A) आदिवासी
(B) बैरागी
(C) सातवाहन
(D) प्रतिहार
12. छत्तीसगढ़ की किस रियासत में 1938-39 में ‘लगानबंदी’ आंदोलन हुआ था? [CGPSC (SSE) 2017]
(A) कांकेर
(B) छुईखदान
(C) सक्ती
(D) रायगढ़
13. साहित्य में सर्वप्रथम ‘छत्तीसगढ़’ शब्द का प्रयोग करने वाले कवि दलराम राव किस रियासत से संबंधित थे? [CGPSC (ITI Prin.) 2016]
(A) बस्तर
(B) कवर्धा
(C) खैरागढ़
(D) छुईखदान
14. आमनेर, मुस्का एवं पिपरिया के त्रिवेणी संगम पर स्थित शहर कौन-सा है? [CG Vyapam 2008]
(A) डोंगरगढ़
(B) राजनांदगांव
(C) डोंगरगांव
(D) खैरागढ़
15. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के संस्थापक कौन थे? [CGPSC (CMO) 2010]
(A) राजा वीर सेन
(B) राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं रानी पद्मावती
(C) रानी पद्मावती
(D) श्रीमती इंदिरा गांधी
16. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कौन-सा संकाय उपलब्ध नहीं है? [CGPSC (Pre) 2016]
(A) नृत्य
(B) संगीत
(C) चित्रकला
(D) शिक्षण
17. छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में इंदिरा कला और संगीत विश्वविद्यालय की स्थापना किस वर्ष हुई थी? [CGPSC 2013, 2018]
(A) 1944
(B) 1948
(C) 1954
(D) 1956
18. इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय कहाँ स्थित है? [CGPSC (ABEO) 2013]
(A) दिल्ली
(B) भोपाल
(C) मैहर
(D) इनमें से कोई नहीं (खैरागढ़, छत्तीसगढ़)
19. छत्तीसगढ़ का संगीत विश्वविद्यालय ‘इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय’ किसके नाम पर रखा गया है? [CGPSC (SEE) 2016]
(A) श्रीमती इंदिरा गांधी
(B) पं. रविशंकर शुक्ल
(C) गुरू घासीदास
(D) इनमें से कोई नहीं (राजकुमारी इंदिरा)
20. भारतीय संघ में विलय पत्र (Instrument of Accession) पर खैरागढ़ रियासत के किस राजा ने हस्ताक्षर किए थे?
(A) रानी जयंतीदेवी
(B) राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह
(C) रानी पद्मावती
(D) रितुपर्ण किशोर दास
21. भारतीय संघ में विलय पत्र पर छुईखदान रियासत के किस शासक ने हस्ताक्षर किए थे?
(A) रानी जयंतीदेवी
(B) राजा वीरेन्द्र बहादुर सिंह
(C) रानी पद्मावती
(D) ऋतुपर्ण किशोर दास

छत्तीसगढ़ में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को आयोजित कराता है  इन परीक्षाओं में खैरागढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल पुछे जाते हैं तो आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए छत्तीसगढ़ खैरागढ़ से जुडी महत्वपूर्ण तथ्यों का संग्रह लेकर आयें हैं जिसे आप पढ़कर अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं

आमनेर नदी शिवनाथ नदी की सहायक नदी है इसका विलय शिवनाथ नदी में होता है| आमनेर नदी का उद्गम कवर्धा जिले के मैकल पर्वत श्रेणी से हुआ है| यह नदी राजनांदगांव के खैरागढ़  के समीप मुस्का नदी एवं पिपरिया नदी के साथ मिलकर त्रिवेणी संगम बनाती है |

खैरागढ़ के प्रमुख शासक

लक्ष्मीनिधिराय

  • इन्होंने अपनी शौर्यता से मण्डला नरेश संग्राम सिंह को पराजित कर खोलवा क्षेत्र 15 वीं शताब्दी में पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किया 
  • इनके शासनकाल में राजधानी खोलवा थी।
  • इनके दरबार में कवि दलपतदेव थे, जिन्होंने साहित्य में प्रथम बार छत्तीसगढ़ शब्द का प्रयोग किया था।

खड़ग राय – 

  • इस वंश के शासक खड़ग राय को 1756 में भोंसले ने सामंत के रूप में मान्यता दी थी। CG Vyapam  2017
  • उन्होंने राजधानी खोलवा के स्थान पर खैरागढ़ कर दिया था।

टिकैत राय

  • इसके शासनकाल में 1816 ई. में डोंगरगढ़ जमींदार ने विद्रोह का बिगुल बजा दिया।
  • टिकैत राय ने राजनांदगांव रियासत की सहायता से इस विद्रोह को कुचल दिया।
  • टिकैत राय के सैन्य कार्य से प्रसन्न होकर नागपुर के दरबार में इसे डोंगरगढ़ की जमींदारी प्रदान कर दी।

दिगपाल सिंह

  • नांदगांव के शासक ने डोंगरगढ़ विद्रोह को दबाने के बदले कुछ स्थानों की मांग की थी।
  • दिगपालसिंह ने उसे छुरिया और सिंगारपुर का कुछ हिस्सा प्रदान किया।

लाल फतेह सिंह

  • इस वंश के शासक लाल फतेह सिंह ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों की सहायता की थी।
  • 1873 ई. में कुशासन का आरोप लगाकर उसे वित्तीय और प्रशासनिक प्रबंधन से वंचित कर दिया गया।

वीरेन्द्र बहादुर सिंह

  • कालांतर में 10 दिसंबर 1935 को पॉलिटिकल एजेंट ने वीरेन्द्र बहादुर को शासन का अधिकार व शक्तियाँ प्रदान की।
  • वीरेन्द्र बहादुर 1937 में ब्रिटिश सम्राट के तिलक उत्सव में भाग लेने लंदन गये थे।
  • 1945 में जनता ने 10 वर्ष पूर्ण करने की खुशी में अभिनंदन पत्र एवं 2501 रू. की एक थैली प्रदान की।
  • इन्हीं के शासनकाल में खैरागढ़ रियासत का भारत संघ में विलय हो गया।

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

6 thoughts on “खैरागढ़ जिला सामान्य ज्ञान: Khairagarh GK Question Answer in Hindi”

Leave a Comment