छत्तीसगढ़ शासन के नए प्रशासनिक गठन के तहत अस्तित्व में आया खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) जिला राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं (जैसे CGPSC, CG Vyapam, और छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती) की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हो गया है। इस लेख में खैरागढ़ जिले के इतिहास, भूगोल, संस्कृति, पर्यटन स्थल और महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) का संकलन किया गया है, जो आपकी परीक्षा की तैयारी में मील का पत्थर साबित होगा।
सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!
खैरागढ़ छुईखदान गंडई जनरल नॉलेज | Khairagarh District GK Question Answer
| जिला गठन | 18 अप्रैल राज्य का 33 वां जिला |
| वंश | नागवंश |
| संस्थापक | लक्ष्मी निधि राय |
| संभाग | दुर्ग |
| शिक्षा | इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ (1956) |
| जिला मुख्यालय | राजनांदगांव |
| आबादी | 3,68,444 |
| क्षेत्रफल | 1,55,197 |
| मातृ जिला | राजनांदगांव |
| सीमावर्ती जिले (3) | कबीरधाम, राजनांदगांव, बेमेतरा |
| सीमावर्ती राज्य (1) | मध्यप्रदेश |
| तहसील (5) | 1. खैरागढ़ 2. छुइखदन , 3. गंडई – 4. सल्हेवारा 4 5. जालबंधा |
| विकासखंड | खैरागढ़ छुइखदन गंडई |
| नगर पालिका परिषद (1) | खैरागढ़ , छुइखदन, गंडई |
| विधानसभा क्षेत्र (2) | खैरागढ़ |
| नदी परियोजना | पिपरिया नाला |
| राष्ट्रीय राजमार्ग | |
| खनिज | |
| उद्योग क्षेत्र | |
| पिनकोड | 491881 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | khairagarh.GOV.IN |
Khairagarh Zila GK Question
(1) खैरागढ़ रियासत का वंश नागवंश है।
(2) खैरागढ़ रियासत का संस्थापक लक्ष्मीनिधि राय है।
(3) खैरागढ़ रियासत के कवि दलराम राव थे, जिन्होंने अपनी साहित्य रचना में सर्वप्रथम छ.ग. शब्द का प्रयोग किया है।
(4) विलय पत्र पर हस्ताक्षर राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह ने किया।
छत्तीसगढ़ में विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को आयोजित कराता है इन परीक्षाओं में खैरागढ़ से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल पुछे जाते हैं तो आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए छत्तीसगढ़ खैरागढ़ से जुडी महत्वपूर्ण तथ्यों का संग्रह लेकर आयें हैं जिसे आप पढ़कर अपनी तैयारी को मजबूती दे सकते हैं
आमनेर नदी शिवनाथ नदी की सहायक नदी है इसका विलय शिवनाथ नदी में होता है| आमनेर नदी का उद्गम कवर्धा जिले के मैकल पर्वत श्रेणी से हुआ है| यह नदी राजनांदगांव के खैरागढ़ के समीप मुस्का नदी एवं पिपरिया नदी के साथ मिलकर त्रिवेणी संगम बनाती है |
खैरागढ़ के प्रमुख शासक
लक्ष्मीनिधिराय
- इन्होंने अपनी शौर्यता से मण्डला नरेश संग्राम सिंह को पराजित कर खोलवा क्षेत्र 15 वीं शताब्दी में पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किया
- इनके शासनकाल में राजधानी खोलवा थी।
- इनके दरबार में कवि दलपतदेव थे, जिन्होंने साहित्य में प्रथम बार छत्तीसगढ़ शब्द का प्रयोग किया था।
खड़ग राय –
- इस वंश के शासक खड़ग राय को 1756 में भोंसले ने सामंत के रूप में मान्यता दी थी। CG Vyapam 2017
- उन्होंने राजधानी खोलवा के स्थान पर खैरागढ़ कर दिया था।
टिकैत राय
- इसके शासनकाल में 1816 ई. में डोंगरगढ़ जमींदार ने विद्रोह का बिगुल बजा दिया।
- टिकैत राय ने राजनांदगांव रियासत की सहायता से इस विद्रोह को कुचल दिया।
- टिकैत राय के सैन्य कार्य से प्रसन्न होकर नागपुर के दरबार में इसे डोंगरगढ़ की जमींदारी प्रदान कर दी।
दिगपाल सिंह
- नांदगांव के शासक ने डोंगरगढ़ विद्रोह को दबाने के बदले कुछ स्थानों की मांग की थी।
- दिगपालसिंह ने उसे छुरिया और सिंगारपुर का कुछ हिस्सा प्रदान किया।
लाल फतेह सिंह
- इस वंश के शासक लाल फतेह सिंह ने 1857 की क्रांति में अंग्रेजों की सहायता की थी।
- 1873 ई. में कुशासन का आरोप लगाकर उसे वित्तीय और प्रशासनिक प्रबंधन से वंचित कर दिया गया।
वीरेन्द्र बहादुर सिंह
- कालांतर में 10 दिसंबर 1935 को पॉलिटिकल एजेंट ने वीरेन्द्र बहादुर को शासन का अधिकार व शक्तियाँ प्रदान की।
- वीरेन्द्र बहादुर 1937 में ब्रिटिश सम्राट के तिलक उत्सव में भाग लेने लंदन गये थे।
- 1945 में जनता ने 10 वर्ष पूर्ण करने की खुशी में अभिनंदन पत्र एवं 2501 रू. की एक थैली प्रदान की।
- इन्हीं के शासनकाल में खैरागढ़ रियासत का भारत संघ में विलय हो गया।
क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!


Achha laga liking ager pattern qution ka cgpsc ke new pattern per jota t our achha hoga
ji
Nice 👍
GOOD QUES
Acha content hai sir aise hi pattern me laaye
JI