बीजापुर जिला सामान्य ज्ञान (Bijapur District GK in Hindi) के महत्वपूर्ण प्रश्न एवं उत्तर पढ़ें। छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, नदियों, जनजातियों, पर्यटन स्थलों एवं संस्कृति से संबंधित उपयोगी GK प्रश्न CGPSC, CG Vyapam, CGSSB और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए।
छत्तीसगढ़ का बीजापुर जिला अपनी प्राकृतिक सुंदरता, घने जंगलों, आदिवासी संस्कृति और ऐतिहासिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है। यह जिला बस्तर संभाग के अंतर्गत स्थित है। बीजापुर जिले में जनजातीय परंपराओं, लोककला, लोकनृत्य और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों की समृद्ध विरासत देखने को मिलती है। यहां का प्रसिद्ध चित्रकोट जलप्रपात नहीं, बल्कि कुटरू एवं इंद्रावती नदी क्षेत्र सहित अनेक प्राकृतिक स्थल अपनी विशेष पहचान रखते हैं।
ये प्रश्न छत्तीसगढ़ की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए उपयोगी साबित होंगे।
बीजापुर जिले के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
01. जलप्रपात और उनकी स्थिति के क्षेत्रों के निम्नांकित युग्मों में से कौन-सी जोड़ी सही नहीं है?
(A) अमृतधारा जलप्रपात – कोरिया
(B) सातधारा जलप्रपात – मुंगेली
(C) रानीदरहा जलप्रपात – सुकमा
(D) चित्रकूट जलप्रपात – बस्तर
(E) उपर्युक्त में से कोई नहीं
[CG PSC (Pre) 2016]
02. इंद्रावती नेशनल पार्क छत्तीसगढ़ राज्य के किस जिले में स्थित है?
(A) दंतेवाड़ा
(B) बीजापुर
(C) बस्तर
(D) सुकमा
[CG VYAPAM 2020]
03. नडापल्ली गुफा कहाँ स्थित है?
(A) बीजापुर
(B) दंतेवाड़ा
(C) नारायणपुर
(D) कांकेर
[मंडी निरीक्षक 2021-22]
04. लंकापल्ली जलप्रपात किस जिले में स्थित है?
(A) सुकमा
(B) बस्तर
(C) बीजापुर
(D) दंतेवाड़ा
05. आवापल्ली गुफा कहाँ स्थित है?
(A) दंतेवाड़ा
(B) बीजापुर
(C) नारायणपुर
(D) बस्तर
[CG MBS 2013]
06. किस जिले को विभाजित कर बीजापुर जिला बनाया गया था?
(A) दंतेवाड़ा
(B) बस्तर
(C) कांकेर
(D) नारायणपुर
[CGPSC 2013]
07. अलबका की पहाड़ी कहाँ स्थित है?
(A) दंतेवाड़ा
(B) बीजापुर
(C) सुकमा
(D) बस्तर
[CGPSC (ITI Prin.) 2016]
08. भैरमगढ़ अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है और इसकी स्थापना कब हुई थी?
(A) बीजापुर (स्थापना – 1983)
(B) दंतेवाड़ा (स्थापना – 1983)
(C) बस्तर (स्थापना – 1975)
(D) नारायणपुर (स्थापना – 1983)
[CG VYAPAM 2019]
09. पामेड़ अभ्यारण्य किस जिले में स्थित है और इसकी स्थापना कब हुई थी?
(A) सुकमा (स्थापना – 1983)
(B) दंतेवाड़ा (स्थापना – 1983)
(C) बीजापुर (स्थापना – 1983)
(D) बस्तर (स्थापना – 1983)
[CGPSC 2014]
10. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल कितना है?
(A) 200 वर्ग कि.मी.
(B) 1258 वर्ग कि.मी.
(C) 605 वर्ग कि.मी.
(D) 1440 वर्ग कि.मी.
[CG VYAPAM 2022]
11. निम्नलिखित में से छ.ग. का कौन सा राष्ट्रीय उद्यान प्रोजेक्ट टाइगर से संबंधित है?
(A) कुटरू
(B) इन्द्रावती
(C) कांगेर घाटी
(D) इनमें से कोई नहीं
[CG PSC (AP) 2009]
12. छत्तीसगढ़ में जंगली भैंसे की प्रजाति मुख्यतः किस उद्यान में पाई जाती है?
(A) इन्द्रावती
(B) सतपुड़ा
(C) बान्धवगढ़
(D) कान्हा
[CG PSC (Asst. Geologist) 2011]
13. किस जिले में दो अभ्यारण्य हैं? (दिए गए विकल्पों में)
(A) सरगुजा
(B) दंतेवाड़ा
(C) महासमुन्द
(D) बीजापुर
14. इन्द्रावती राष्ट्रीय उद्यान की स्थापना किस वर्ष में हुई थी?
(A) 1981
(B) 1978
(C) 1968
(D) 1972
[CGPSC (ITI Prin.) 2016]
15. भोपालपट्टनम संघर्ष किस वर्ष हुआ था?
(A) 1876
(B) 1795
(C) 1910
(D) 1859
[CG PSC (RDA) 2014]
16. निम्नलिखित में से किन जिलों में कोरण्डम खनिजों का भंडार है?
(A) अम्बिकापुर एवं नारायणपुर
(B) रायपुर एवं गरियाबंद
(C) दन्तेवाड़ा एवं बीजापुर
(D) गरियाबंद एवं बीजापुर
[CGPSC (AP) 2017]
17. बीजापुर जिले का गठन कब हुआ?
(A) 1948
(B) 1998
(C) 2007
(D) 2012
18. बीजापुर जिला निम्नलिखित राज्यों की सीमा रेखा को स्पर्श करता है:
(A) तेलंगाना
(B) महाराष्ट्र
(C) तेलंगाना व महाराष्ट्र
(D) आंध्र प्रदेश
19. बीजापुर जिला निम्नलिखित जिले की सीमा रेखा को स्पर्श नहीं करता है:
(A) नारायणपुर
(B) दंतेवाड़ा
(C) सुकमा
(D) कांकेर
20. इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान के संबंध में असत्य कथन है –
(A) इसकी स्थापना 1978 में हुई।
(B) इसका क्षेत्रफल 1258 वर्ग कि.मी. है।
(C) यह प्रदेश का एकमात्र प्रोजेक्ट टाइगर है।
(D) 1983 प्रोजेक्ट टाइगर एवं 2009 में टाइगर रिजर्व के रूप में मान्यता मिली।
21. भोपालपट्टनम संघर्ष का क्या कारण था?
(A) मि. जे. टी. ब्लंट का प्रवेश
(B) अकाल
(C) राजा के खिलाफ विद्रोह
(D) इनमें से कोई नहीं
22. बीजापुर में कौन सा क्षेत्र शामिल नहीं है? (दिए गए विकल्पों में)
(A) भोपालपट्टनम
(B) उसूर
(C) कुचनूर
(D) सोनाकुकानार
23. बीजापुर में गोदावरी और इंद्रावती का संगम कहाँ होता है?
(A) भोपालपट्टनम
(B) कुटरू
(C) भद्रकाली
(D) कालाहांडी
24. बीजापुर जिले में किस समूह की चट्टानें पायी जाती हैं?
(A) कड़प्पा शैल समूह
(B) गोण्डवाना शैल समूह
(C) धारवाड़ शैल समूह
(D) विन्ध्यन शैल समूह
[CG PSC (Pre) 2020]
25. अलबका हिल (अलबका पहाड़ी) स्थित है –
(A) बीजापुर अपलैण्ड के पश्चिम में
(B) बीजापुर अपलैण्ड के पूर्व में
(C) बीजापुर अपलैण्ड के दक्षिण में
(D) बीजापुर अपलैण्ड के उत्तर में
[CG PSC (Pre) 2018]
26. छत्तीसगढ़ का सबसे पश्चिमतम जिला कौन सा है?
(A) कोरिया
(B) बलरामपुर
(C) बीजापुर
(D) जशपुर
27. भारत के “प्रोजेक्ट टाइगर” के अंतर्गत इन्द्रावती नेशनल पार्क को किस वर्ष “टाइगर रिजर्व” का दर्जा दिया गया?
(A) 1981
(B) 1983
(C) 1975
(D) 1982
[CG PSC (VAS) 2021]
28. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक तांबा किस जिले में पाया जाता है? (दिए गए विकल्पों में)
(A) बीजापुर
(B) बेमेतरा
(C) बलौदा बाजार
(D) गरियाबंद
[CG PSC (ADPPO) 2021]
29. कोरण्डम छत्तीसगढ़ में मुख्य रूप से कहाँ पाया जाता है?
(A) कुचनूर (बीजापुर)
(B) कोदोमाली
(C) सोनदेही
(D) कुड़ईकसा
[CG PSC (Registrar) 2021]
क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!
Thik hai
Thank you CGSSB