CGSSB समूह-2 (उप समूह-02) परीक्षा 2026 (G20227) का विस्तृत पाठ्यक्रम जारी। कम्प्यूटर (20 अंक), सामान्य अध्ययन (20 अंक), छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान (20 अंक) सहित 100 अंकों का पूरा टॉपिक-वार सिलेबस और आधिकारिक PDF यहाँ देखें।
सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा समूह-2 तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) का उप समूह-02 के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनो टाइपिस्ट, शीघ्रलेखक एवं अन्य पदों पर सीधी भर्ती हेतु आधिकारिक परीक्षा योजना एवं पाठ्यक्रम (Syllabus) जारी कर दिया गया है। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए उसके सटीक अंक विभाजन और विषयवार टॉपिक को समझना सबसे महत्वपूर्ण होता है। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मण्डल द्वारा निर्धारित 100 अंकों के प्रश्न पत्र की अंक संरचना, महत्वपूर्ण नियम तथा परिशिष्ट – क में दिए गए विस्तृत पाठ्यक्रम का अक्षरशः विवरण नीचे प्रस्तुत है।
CGSSB Group 2 Syllabus 2026
समूह – 2 तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर) उप समूह – 02 के पदों हेतु पाठ्यक्रम संरचना
| स. क्र. | भाग | प्रश्नों की संख्या | अंक |
| 1 | भाग –1 कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी | 20 | 20 |
| 2 | भाग –2 (अ) सामान्य अध्ययन | 20 | 20 |
| भाग –2 (ब) छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान | 20 | 20 | |
| 3 | भाग –3 सामान्य मानसिक योग्यता | 10 | 10 |
| 4 | भाग –4 सामान्य गणित | 10 | 10 |
| 5 | भाग –5 सामान्य हिन्दी | 10 | 10 |
| 6 | भाग –6 General English | 10 | 10 |
| योग | 100 | 100 |
टीप :-
- प्रश्नपत्र के सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ प्रकार के होंगे।
- परीक्षा की अवधि – 2 घण्टे की होगी।
- प्रश्न पत्र का माध्यम हिन्दी एवं अंग्रेजी होगा (भाषा को छोड़कर)।
- पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी परिशिष्ट – क में दी गई है।
परिशिष्ट – क
पाठ्यक्रम
भाग – 1 कम्प्यूटर की सामान्य जानकारी (20 अंक)
- कम्प्यूटर का उपयोग – कम्प्यूटर का उपयोग कहाँ-कहाँ एवं किस लिए किया जाता है ? इसकी सामान्य जानकारी।
- कम्प्यूटर के प्रमुख भाग – सी.पी.यू., इनपुट डिवाइस, आउटपुट डिवाइस की सामान्य जानकारी।
- प्रिंटर के प्रकार – इंकजेट, लेजरजेट् एवं अन्य प्रकार के प्रिंटर।
- ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम, एम.एस. डॉस, कमर्शियल एवं ओपन सोर्स, ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम।
- कार्यालय के उपयोग के लायक सामान्य माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस के अंतर्गत वर्ड, एक्सेल, एवं पॉवर पाईन्ट की जानकारी।
- इंटरनेट के उपयोग, ई-मेल डॉक्यूमेंट सर्चिंग, वेबसाईट सर्चिंग, विभिन्न सरकारी विभागों के वेबसाईट की सामान्य जानकारी।
- एंटीवायरस के उपयोग, कम्प्यूटर वायरस से होने वाले नुकसान एवं कम्प्यूटर वायरस की सामान्य जानकारी।
- मल्टीमीडिया के उपयोग ऑडियो, वीडियो एवं टेक्स्ट का उपयोग करने की सामान्य जानकारी।
- सी.डी., डी.व्ही.डी. से संबंधित सामान्य जानकारी।
- विभिन्न प्रकार के सर्च इंजन – सर्च इंजन से वांछित जानकारी कैसे प्राप्त की जाए इसकी सामान्य जानकारी।
भाग – 2
(अ) सामान्य अध्ययन (20 अंक)
- भारत का इतिहास एवं भारत का स्वतंत्रता आंदोलन।
- भारत का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल।
- भारत का संविधान एवं राज व्यवस्था।
- भारत की अर्थव्यवस्था।
- सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी।
- भारतीय दर्शन, कला साहित्य एवं संस्कृति।
- समसामयिक घटनाएं एवं खेल।
- पर्यावरण।
(ब) छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (20 अंक)
- छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान।
- छत्तीसगढ़ का भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन केन्द्र।
- छत्तीसगढ़ का साहित्य, संगीत, नृत्य, कला एवं संस्कृति, जनऊला, मुहावरे, हाना एवं लोकोक्ति।
- छत्तीसगढ़ की जनजातियां, विशेष परंपराएं, तीज एवं त्यौहार।
- छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि।
- छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढाँचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज।
- छत्तीसगढ़ में उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज संसाधन।
- छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं।
भाग – 3 सामान्य मानसिक योग्यता (10 अंक)
तर्क करना, संबंध देखना, एनालॉजी, आंकिक योग्यता –
इन कारकों का परीक्षण करने के लिए सामान्यतः इस प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे –
विषमता को पहचानना, आंकिक श्रेणी, अक्षर अंक और चित्रों द्वारा संबंध देखना, सांकेतिक भाषा, छुपे हुए चित्र, वर्ग एवं अंक गणितीय संक्रियाएं, चित्रों का मिलान, विभिन्न प्रकार के पैटर्न इत्यादि।
भाग – 4 सामान्य गणित (10 अंक)
- दाशमिक प्रणाली– मीट्रिक प्रणाली, लम्बाई, क्षेत्रफल, आयतन, द्रव्यमान, समय के माप।
- संख्याएं – पूर्ण, सम, विषम, अभाज्य एवं विभाज्य संख्याएं, आरोही व अवरोही क्रम, स्थानीय मान।
- साधारण एवं दशमलव भिन्न– भिन्नों की परस्पर तुलना, इसके नियम, दशमलव भिन्न को साधारण भिन्न में बदलना।
- वर्गमूल– वर्गमूल निकालने की विधियां, गुणनखण्ड व भाग विधि, दशमलव वाले संख्याओं का वर्गमूल निकालना।
- औसत – औसत से संबंधित प्रश्न।
- प्रतिशत– प्रतिशत का अर्थ, प्रतिशत को दशमलव व दशमलव को प्रतिशत में बदलने की विधि।
- चाल, समय, दूरी– चाल, समय, दूरी से संबंधित प्रश्न।
- साधारण ब्याज– साधारण ब्याज से संबंधित प्रश्न।
- लाभ तथा हानि– क्रय-विक्रय मूल्य, लाभ-हानि को प्रतिशत व रूपयों में व्यक्त करना।
- रेखा तथा कोण– रेखाखंड, सरल एवं वक्र रेखाएं, कोणों के प्रकार।
- समतलीय आकृतियां– त्रिभुज, चतुर्भुज तथा वृत्त।
भाग – 5 सामान्य हिन्दी (10 अंक)
- स्वर, व्यंजन, वर्तनी
- लिंग, वचन, काल
- संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया का व्यावहारिक प्रयोग
- समास रचना एवं प्रकार
- संधि– स्वर, व्यंजन एवं विसर्ग संधि
- व्याकरणिक अशुद्धियाँ
- शब्द प्रकार, तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी
- पर्यायवाची, विलोम, अनेकार्थी शब्द, अनेक शब्दों या वाक्यांश के लिए एक शब्द
- मुहावरे व लोकोक्तियाँ
भाग – 6 General English (10 अंक)
- English Grammar – Noun, Pronoun, Verb, Adverb, Adjectives, Number, Gender, Articles, Usage of Conjunctions, Prepositions & Interjections.
- Transformation of Sentences- Tense, Active to Passive Voice and vice-versa, Direct and Indirect Narration.
- Vocabulary- Synonyms, Antonyms, One word substitution, Spellings.
क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!


1 thought on “CGSSB Group 2 Syllabus 2026 (G20227): छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल:समूह 2, उप समूह–02 सिलेबस”