Chhattisgarh Forest Guard Syllabus 2026

|
On: September 30, 2026
Chhattisgarh Vanrakshak Syllabus 2026
Join WhatsApp
Join Now

CG Vanrakshak Syllabus 2026 छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन आयोग CGSSB पूर्व नाम (CG Vyapam) द्वारा वनरक्षक पदों हेतु द्वितीय स्तर की लिखित भर्ती परीक्षा (FDFG26) का आधिकारिक सिलेबस जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में सफलता पाने के लिए उम्मीदवारों को निर्धारित नवीनतम परीक्षा पैटर्न और विषयवार अंकों के विभाजन को अच्छी तरह समझना बेहद आवश्यक है। पाठ्यक्रम में मुख्य रूप से सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन, गणित और तार्किक योग्यता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल किए गए हैं। अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से CG Forest Guard Syllabus 2026 की आधिकारिक PDF आसानी से डाउनलोड कर अपनी तैयारी शुरू कर सकते हैं।

CG Forest Guard Syllabus 2026 PDF Download Link

दस्तावेज़ / विवरण (PDF Name)डाउनलोड लिंक
CG Forest Guard Syllabus 2026 (FDFG26) Download PDF
विभागीय विस्तृत विज्ञापन (Vibhagiya Vigyapan) Download PDF
व्यापम परीक्षा निर्देश (Exam Instructions) Download PDF
ऑनलाइन आवेदन लिंक (Online Apply Form) Apply Online

cg vanrakshak syllabus 2026 | सीजी वनरक्षक भर्ती का सिलेबस 2026 PDF

वनरक्षक पद हेतु परीक्षा योजना एवं चयन प्रक्रिया

शारीरिक दक्षता परीक्षा के परिणाम के आधार पर वनमण्डलवार, वर्गवार प्रावीण्य सूची (मेरिट लिस्ट) तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में से केवल विज्ञापित पदों की संख्या के अधिकतम 15 गुना आवेदकों को लिखित परीक्षा में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा। एक समान न्यूनतम अंक (कट-ऑफ मार्क्स) प्राप्त करने वाले समस्त अभ्यर्थियों को अगले चरण की लिखित परीक्षा की पात्रता होगी, भले ही संख्या 15 गुना से अधिक हो जाए।

चयन के तीन चरण

  • प्रथम चरण: विभाग द्वारा आयोजित शारीरिक मापखण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा।
  • द्वितीय चरण: व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा।
  • तृतीय चरण: विभाग द्वारा आयोजित पैदल चालन।

2. चयन सूची: उम्मीदवार का चयन व्यापम द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं बोनस अंक में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर गुणानुक्रम एवं प्रवर्गवार किया जाएगा।

3. व्यापम (cgssb) द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा (वस्तुनिष्ठ)

  • प्रश्नों की संख्या: 100
  • प्रत्येक प्रश्न हेतु: 01 अंक
  • कुल अंक: 100 अंक
  • समय अवधि: 02 घंटे

विषयवार अंकों का विभाजन

भागविषयनिर्धारित अंक
भाग – 1छत्तीसगढ़ की सामान्य जानकारी20 अंक
भाग – 2भाषा (हिन्दी, अंग्रेजी एवं छत्तीसगढ़ी)20 अंक
भाग – 3सामान्य ज्ञान, समसामयिक घटनाक्रम30 अंक
भाग – 4गणित एवं सामान्य विज्ञान30 अंक
कुल योग100 प्रश्न100 अंक

अधिक जानकरी के लिए cg वनरक्षक Syllabus पीडीएफ Download करे

छत्तीसगढ़ वनरक्षक भर्ती से जुड़ा कोई भी सवाल या संदेह हो, तो कमेंट में पूछें। हमारी टीम आपकी पूरी मदद करेगी!

5 thoughts on “Chhattisgarh Forest Guard Syllabus 2026”

Leave a Comment