Forest GK Questions: भारत के वन ऑनलाइन मॉक टेस्ट

|
On: November 26, 2026
van vibhag gk questions
Join WhatsApp
Join Now

Van Vibhag GK Questions वन एवं वानिकी सामान्य ज्ञान (Forest GK) से जुड़े महत्वपूर्ण MCQ प्रश्न और उत्तर हिंदी में पढ़ें। वनों के प्रकार, वन्यजीव अभयारण्य, राष्ट्रीय उद्यान और वन अधिनियमों की परीक्षा तैयारी के लिए उपयोगी संग्रह।

समस्त अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि राज्य स्तरीय एवं केंद्रीय भर्ती परीक्षाओं के सामान्य ज्ञान तथा पर्यावरण अध्ययन खंड में ‘भारत के वन, वनों के प्रकार, वन स्थिति रिपोर्ट एवं वन संरक्षण अधिनियम’ से संबंधित प्रश्नों का विशेष महत्व है। इन विषयों की तथ्यात्मक एवं अवधारणात्मक स्पष्टता अभ्यर्थियों के अंतिम चयन में निर्णायक भूमिका निभाती है।

वन रक्षक, वन विभाग की विभिन्न भर्तियों, CGPSC, CG Vyapam तथा अन्य राज्य एवं केंद्र स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में वन एवं वानिकी सामान्य ज्ञान (Forest GK) से नियमित रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं। विशेषकर वनों का वर्गीकरण, राष्ट्रीय उद्यान एवं अभयारण्य, प्रमुख वन उत्पाद, वनाच्छादन के आँकड़े तथा पर्यावरण व वन संरक्षण से जुड़े अधिनियम परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

अभ्यर्थियों की तैयारी को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से इस आलेख में Forest GK से संबंधित चयनित बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) एवं उनके उत्तर प्रस्तुत किए गए हैं। यह संकलन अवधारणाओं को स्पष्ट करने तथा परीक्षा में त्वरित पुनरावलोकन के लिए तैयार किया गया है।

भारत वन स्थिति रिपोर्ट-2019

  • पर्यावरण और वन मत्री प्रकाश जावड़ेकर ने 30 दिसम्बर, 2019 को भारत में वन क्षेत्र की स्थिति रिपोर्ट 2019 (16वीं) जारी किया।
  • यह रिपोर्ट भारतीय वन सर्वेक्षण (FSI) द्वारा तैयार की गई है।
  • वन स्थिति रिपोर्ट FSI द्वारा दो वर्षों के अंतराल पर प्रकाशित किया जाता है। पहला वन रिपोर्ट 1987 में जारी किया गया था।

forest guard gk

India State of Forest Report – ISFR 2023

  • देश में कुल वन एवं वृक्षावरण — 8,27,356.95 वर्ग किमी. (25.17%)
  • देश में कुल वनावरण — 7,15,342.61 वर्ग किमी. (21.76%)
  • देश में कुल वृक्षावरण — 1,12,014.34 वर्ग किमी. (3.41%)
  • वर्ष 2021 की तुलना में कुल वन एवं वृक्षावरण में वृद्धि — 1,445.81 वर्ग किमी.
  • वनावरण में वृद्धि — 156.41 वर्ग किमी.
  • वृक्षावरण में वृद्धि — 1,289.40 वर्ग किमी.
  • देश में कुल मैंग्रोव वन — 4,991.68 वर्ग किमी. (2021 की तुलना में 7.43 वर्ग किमी. की कमी)
  • सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले राज्य — मध्य प्रदेश (77,073 Km²), अरुणाचल प्रदेश (65,882 Km²), छत्तीसगढ़ (55,811.75 Km²)
  • वन एवं वृक्षावरण में वृद्धि वाले शीर्ष राज्य — छत्तीसगढ़ (683.62 Km²), उत्तर प्रदेश (559.19 Km²), ओडिशा (558.57 Km²)
  • सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाले राज्य — मिजोरम (85.34%), अरुणाचल प्रदेश (78.67%), मेघालय (75.65%)
  • भारत में आर्द्रभूमियाँ देश के कुल भौगोलिक क्षेत्र के लगभग 4.86% हिस्से में विस्तृत हैं, और भारतीय राज्यों में गुजरात में सर्वाधिक आर्द्रभूमि है।

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी तथ्य | Forest current affairs 2021 22 updated

  • देश में कुल वन एवं वृक्षावरण 8,07,276 वर्ग किमी. (24.56%)
  • देश में कुल वनावरण 7,12,249 वर्ग किमी. (21.67%)
  • देश में कुल वृक्षावरण 95,027 वर्ग किमी. (2.89%)
  • वर्ष 2017 की तुलना में वृद्धि – 5,188 वर्ग किमी. (0.65% )
  • वनावरण में वृद्धि – 3,976 वर्ग किमी.
  • वृक्षावरण में वृद्धि – 1,212 वर्ग किमी.
  • देश में कुल मैंग्रोव वन 4,975 वर्ग किमी.
  • मैंग्रोव वन में वृद्धि – 54 वर्ग किमी.
  • सर्वाधिक वन क्षेत्र वाले राज्य मध्य प्रदेश (77482 Km²), अरूणाचल प्रदेश (66,688 Km²), छतीसगढ़ (55,611 Km’)
  • वन क्षेत्र में वृद्धि वाले शीर्ष राज्य कर्नाटक (2,025Km²), आंध्र प्रदेश (990 Km²), केरल (823 Km²)
  • सर्वाधिक वनावरण प्रतिशत वाला राज्य मिजोरम (85.41%), अरूणाचल प्रदेश (79.63 %), मेघालय (76.33 %)
  • भारत में 62,466 किमी. आद्रभूमयाँ देश के 3.83% क्षेत्र में विस्तृत है।
  • भारतीय राज्यों में गुजरात में सर्वाधिक आद्रभूमि है।

वन केवल प्राकृतिक संसाधन ही नहीं बल्कि पर्यावरण का बहुत ही महत्वपूर्ण घटक है। पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में वनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 

*भूटान सरकार ने अपने देश के कुल भौगोलिक क्षेत्रफल से कम-से-कम 60 प्रतिशत भाग पर वन बनाए रखने के लिए संवैधानिक प्रावधान किया है। वर्तमान में भूटान का लगभग 72.48 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है।

Forest GK in Hindi | भारत के वन सामान्य ज्ञान

वन्य जीव संरक्षण से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी  

वन्य जीव संरक्षण अधिनियम (Wild Life Protection Act)- वन्यजीव की श्रेणी में सभी गैर पालतू  जीव आते है  उनमें पक्षी, रेंगकर  चलने वाले जीव, कीट और जल तथा थल के उभयचर जीव आते है।पारिस्थितिकी संतुलन बनाये रखने, मुदा क्षरण को रोकने, खाद्य,  औषधि, मसालों पेयों, सुगंधों आदि के  स्त्रोत के रूप में आर्थिक उत्पादों के स्त्रोत के रूप में तथा उत्तम जातियों के प्रजनन के लिए  समय-समय पर कई नियम तथा कानून पारित किये गये है। यथा-  

  1. मद्रास वाइल्ड एलिफेण्ट प्रीजर्वेशन एक्ट 1873  
  2. ऑल इंडिया एलीफेन्ट प्रोटेक्शन एक्ट 1879
  3. वाइल्ड बर्ड प्रोटेक्शन एक्ट 1887
  4. बंगाल राइनोसेरस प्रीजर्वे शन एक्ट 1932 
  5. असम राइनोसेरस प्रीजर्वेशन एक्ट 1954 
  6. सेंट्रल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ 1952
  7. वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972; संशोधित 1983, 1986,1991 
  8. पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 
  9. जैव विविधता अधिनियम, 2002 

1.भारतीय वन्य जीव बोर्ड – वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के  अधीन 1985 में ‘भारतीय वन्य जीव बोर्ड’ की स्थापना की गयी जिसकी अध्यक्षता भारत के  प्रधानमंत्री करते हैं। यह वन्य जीव संरक्षण की अनेक योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी और निर्देश देने के  लिए शीर्षस्थ सलाहकार एजेंसी है। अधिनियम  के  अधीन प्रत्येक राज्य के  लिए एक वन्य जीव सलाहकार बोर्ड का गठन किया गया है।  

2. बोटेनिकल सर्वे  आफ इण्डिया ;BSI तथा जूलाॅजिकाल सर्वे आफ इण्डिया ZSI  दोनों  संकट ग्रस्त दुर्ल भ तथा आपदा ग्रस्त प्रजातियों की सूची तैयार करतें  हैं।  

3. वन्य जीव संरक्षण अधिनियम वन्य प्राणियों के  शिकार तथा उन्हें पकड़ने को निषेध करता है । इसके  लिए 25000 रूपयें का आर्थिक दण्ड और पाँच वर्ष  के  कारावास की सजा का प्रावधान ह ै।  

4. किसी वन्य जीव का व्यापार या उसके  किसी अंग या अंग से निर्मित किसी वस्तु का व्यापार करना अवैध है।  5. वन्य जीवों को इकट्ठा रखने को चिडि़याघर ‘जू’ की परिभाषा की परिधि में रखा जायेगा और इस पर के न्द्रीय चिडि़या घर प्राधिकरण ; central zoo authority द्वारा निर्धारित नियम लागू होंगे।

Indian Forest General Knowledge

1. निम्नलिखित देशों में से किसमें कुल भौगोलिक क्षेत्रफल के 70% भाग पर वन बनाए रखने का संवैधानिक प्रावधान है?
U.P.P.C.S. (Mains) 2016
(A) मालदीव
(B) नेपाल
(C) भूटान
(D) अफगानिस्तान
2. सदाबहार वर्षा वन पाए जाते हैं—
Uttarakhand P.C.S. (Pre) 2002
(A) ऑस्ट्रेलिया में
(B) ब्राजील में
(C) कनाडा में
(D) फ्रांस में
3. भूमध्य रेखा के निकट किस तरह के वन पाए जाते हैं?
I.A.S. (Pre) 2007
(A) पतझड़ी वन
(B) शंकुधारी वन
(C) घास स्थल वन
(D) उष्णकटिबंधीय वन
4. पृथ्वी पर घने (Dense) वन अधिकतर मिलते हैं—
41st B.P.S.C. (Pre) 1996
(A) विषुवत रेखा के पास
(B) कर्क रेखा के पास
(C) मकर रेखा के पास
(D) ध्रुवों के पास
5. निम्नांकित में कहाँ विस्तृत उष्णकटिबंधीय वर्षा वन पाए जाते हैं?
U.P.P.C.S. (Pre) 1996
(A) कांगो घाटी
(B) गंगा घाटी
(C) ह्वांग-हो घाटी
(D) मरे-डार्लिंग घाटी
6. टैगा वन विशिष्टता है—
U.P.P.C.S. (Mains) 2016
(A) भूमध्य रेखीय क्षेत्र की
(B) उष्णकटिबंधीय क्षेत्र की
(C) उपोष्ण कटिबंधीय क्षेत्र की
(D) समशीतोष्ण क्षेत्र की
7. विश्व के सबसे बड़े एवं घने वन हैं—
U.P. Lower Sub. (Pre) 2004
(A) भारत में
(B) तंजानिया में
(C) ब्राजील में
(D) कनाडा में
8. किस देश में उसके भौगोलिक क्षेत्र का सर्वाधिक प्रतिशत वनाच्छादित है?
U.P.U.D.A./L.D.A. (Spl) (Pre) 2010
(A) चीन
(B) भारत
(C) इंडोनेशिया
(D) जापान
9. कोणधारी वन नहीं पाए जाते हैं—
U.P.P.C.S. (Pre) 2001
(A) अमेजोनिया में
(B) स्कैंडिनेविया में
(C) कनाडा में
(D) फिनलैंड में
10. शंकुधारी वन जहाँ मुख्यतः पाए जाते हैं, वे हैं—
Uttarakhand Lower Sub. (Pre) 2010
(A) उष्ण क्षेत्र
(B) शीतोष्ण क्षेत्र
(C) सागरतटीय क्षेत्र
(D) उपर्युक्त में से कोई नहीं
11. अफ्रीका के निम्नांकित देशों में से किसमें सघन उष्णार्द्र वन हैं?
U.P.P.C.S. (Pre) 1998
(A) आइवरी कोस्ट
(B) केन्या
(C) जिम्बाब्वे
(D) दक्षिण अफ्रीका
12. विश्व का कौन-सा देश मुलायम लकड़ी एवं लकड़ी की लुग्दी का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक है?
45th B.P.S.C. (Pre) 2001
(A) यू.एस.ए.
(B) नॉर्वे
(C) स्वीडन
(D) कनाडा
13. निम्नलिखित में से कौन-सा एक देश विश्व में ईंधन काष्ठ का सबसे बड़ा उत्पादक है?
I.A.S. (Pre) 1997
(A) इंडोनेशिया
(B) रूस
(C) भारत
(D) चीन
14. डेलबर्जिया जाति निम्नलिखित में से किस एक से संबंधित है?
I.A.S. (Pre) 2007
(A) काजू
(B) कॉफी
(C) चाय
(D) शीशम

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

Leave a Comment