महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित ‘रामायण’ केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और जीवन मूल्यों का सबसे बड़ा महाकाव्य है। हम सभी ने बचपन से ही प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की कहानियां सुनी और टीवी पर देखी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि रामायण के सातों कांडों में कई ऐसे रहस्य, पात्र और घटनाएं छिपी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है?
1. इनमें से किसने श्रीराम की सेना-हेतु लंका जाने के लिए समुद्र पर पुल बाँधा था?
(A) हनुमान
(B) अंगद
(C) नल
(D) जांबवान्
2. इनमें से कौन रावण को पराजित नहीं कर पाया?
(A) बालि
(B) सहस्रार्जुन
(C) श्रीराम
(D) कुबेर
3. इनमें से राजा दशरथ का पुत्रेष्टि यज्ञ किसने करवाया था?
(A) ऋष्यशृंग
(B) भरद्वाज
(C) विश्वामित्र
(D) अत्रि
4. इनमें से कौन ऋषि थे जो राजा दशरथ के गुरु तथा मंत्री थे?
(A) जाबालि
(B) परशुराम
(C) भरद्वाज
(D) वाल्मीकि
5. लंका-दहन के दौरान इनमें से किसके भवन में हनुमानजी ने आग नहीं लगाई थी?
(A) सुषेण
(B) कुंभकर्ण
(C) विभीषण
(D) प्रहस्त
6. इनमें से कौन चिरजीवी नहीं माना जाता है?
(A) हनुमान
(B) विभीषण
(C) अंगद
(D) परशुराम
7. इनमें से किसे अपमानित कर रावण ने लंका से निकाल दिया था?
(A) प्रघस
(B) प्रहस्त
(C) विभीषण
(D) मारीच
8. इनमें से कौन है, जो भेद लेने के लिए वानर का रूप धारण कर श्रीराम की वानरी सेना में जा घुसा था?
(A) प्रहस्त
(B) अक्ष
(C) निकुंभ
(D) सारण
9. इनमें से कौन श्रीराम का दूत बनकर लंका गया था?
(A) सुग्रीव
(B) हनुमान
(C) अंगद
(D) नल
10. इनमें से किस वीर ने श्रीराम के अश्वमेध यज्ञ के अश्व को पकड़ने का साहस किया था?
(A) लव
(B) लवणासुर
(C) मेघनाद
(D) सुबाहु
11. इनमें से किस ऋषि के साथ विश्वामित्र का भयंकर युद्ध हुआ था?
(A) वसिष्ठ
(B) अगस्त्य
(C) अत्रि
(D) याज्ञवल्क्य
12. इनमें से कौन एक ही माता से जनमे हैं?
(A) राम-लक्ष्मण
(B) भरत-शत्रुघ्न
(C) राम-भरत
(D) लक्ष्मण-शत्रुघ्न
13. इनमें से कौन जुड़वाँ जनमे थे?
(A) राम-लक्ष्मण
(B) भरत-शत्रुघ्न
(C) रावण-अहिरावण
(D) लव-कुश
14. इनमें से जटायु का भाई कौन है?
(A) संपाति
(B) गरुड
(C) वासुकि
(D) मकराक्ष
15. इनमें से किसने श्रीराम को सीता-हरण का समाचार दिया था?
(A) हनुमान
(B) जटायु
(C) अंगद
(D) सुग्रीव
16. इनमें से कौन थी जिसके जूठे बेर श्रीराम ने खाए थे?
(A) अहल्या
(B) अनसूया
(C) शबरी
(D) त्रिजटा
17. इनमें से आदि कवि किसे कहा जाता है?
(A) वाल्मीकि
(B) भवभूति
(C) विश्वामित्र
(D) तुलसीदास
18. इनमें से ‘अयोनिजा’ कौन थी?
(A) कौशल्या
(B) सीता
(C) अहल्या
(D) सुलोचना
19. इनमें से ‘विदेह’ किसका नाम था?
(A) दशरथ
(B) विभीषण
(C) जनक
(D) शत्रुघ्न
20. इनमें से कौन था जो गंगा को पृथ्वी पर लाया था?
(A) अंशुमान्
(B) सगर
(C) असमंज
(D) भगीरथ
21. इनमें से किस राक्षसी ने राक्षसों के विनाश तथा श्रीराम की विजय का स्वप्न देखा था?
(A) त्रिजटा
(B) सुरसा
(C) ताड़का
(D) पूतना
22. इनमें से किसने शिव धनुष का निर्माण किया था?
(A) याज्ञवल्क्य
(B) परशुराम
(C) विश्वकर्मा
(D) जनक
23. इनमें से ‘श्रीरामचरितमानस’ का रचयिता कौन है?
(A) वाल्मीकि
(B) तुलसीदास
(C) भवभूति
(D) विश्वामित्र
24. इनमें से लक्ष्मण ने किस राक्षसी के नाक-कान काट लिये थे?
(A) लंकिनी
(B) अयोमुखी
(C) प्रघसा
(D) त्रिजटा
25. इनमें से ‘वैश्रवण’ किसका नाम था?
(A) कुबेर
(B) विश्वामित्र
(C) हनुमान
(D) जांबवान्
26. इनमें से किस स्तोत्र की रचना रावण ने की थी?
(A) महिम्न स्तोत्र
(B) रामरक्षा स्तोत्र
(C) शिवतांडव स्तोत्र
(D) विष्णु महिम्न स्तोत्र
27. इनमें कौन देवासुर संग्राम में राजा दशरथ के साथ गई थी?
(A) कौशल्या
(B) सुमित्रा
(C) कैकेयी
(D) मंथरा
28. महर्षि वाल्मीकि को ‘रामायण’ की रचना के लिए इनमें से किसने कहा था?
(A) ब्रह्मा
(B) श्रीराम
(C) शिव
(D) नारद
29. इनमें से किसने गायत्री मंत्र की रचना की थी?
(A) वाल्मीकि
(B) वसिष्ठ
(C) भरद्वाज
(D) विश्वामित्र
30. इनमें से कौन ऋषि सप्तर्षियों में नहीं माने जाते हैं?
(A) जमदग्नि
(B) याज्ञवल्क्य
(C) वसिष्ठ
(D) कश्यप
31. परमधाम-गमन के समय श्रीराम ने इनमें से किसे भूतल पर ही रहने का आदेश दिया था?
(A) मैंद
(B) नल
(C) जांबवान्
(D) सुग्रीव
32. इनमें से ‘पंक्तिरथ’ किसका नाम था?
(A) दशरथ
(B) जनक
(C) गय
(D) विभीषण
33. इनमें से किसकी गणना पंच कन्याओं में होती है?
(A) सुलोचना
(B) रूमा
(C) मंदोदरी
(D) उर्मिला
34. इनमें से कौन थी जो अपने दूसरे जन्म में सीता के रूप में जनमी थी?
(A) हेमा
(B) वेदवती
(C) अरुंधती
(D) अनसूया
35. इनमें से किस ऋषि में प्रतिसृष्टि के सर्जन की क्षमता थी?
(A) धौम्य
(B) जाबालि
(C) विश्वामित्र
(D) दुर्वासा
36. इनमें से किस ऋषि के परामर्श पर राजा दशरथ ने पुत्रेष्टि यज्ञ करवाया था?
(A) वसिष्ठ
(B) परशुराम
(C) याज्ञवल्क्य
(D) अत्रि
37. इनमें से ‘नागमाता’ किसे कहते हैं?
(A) सुरसा
(B) सिंहिका
(C) त्रिजटा
(D) मंदोदरी
38. इनमें से वह कौन राजा है जो नक्षत्र होकर आकाश में प्रकाशित होता है?
(A) त्रिशंकु
(B) दशरथ
(C) गय
(D) अंशुमान्
39. इनमें से कौन सा नाम है, जो रावण के पुत्र का भी था और उसके भाई का भी?
(A) त्रिशिरा
(B) मेघनाद
(C) दूषण
(D) अक्षकुमार
40. इनमें से वह कौन सी महौषधि है जो शरीर में धँसे हुए बाण आदि को निकालकर घाव भरने और पीड़ा दूर करने के काम आती है?
(A) सावर्ण्यकरणी
(B) विशल्यकरणी
(C) संजीवकरणी
(D) संधानी
41. इनमें से कौन सी महौषधि है, जो युद्ध के कारण रंगतहीन हुए शरीर में पहले की-सी रंगत ला देती है?
(A) संजीवकरणी
(B) संधानी
(C) सावर्ण्यकरणी
(D) विशल्यकरणी
42. इनमें से कौन सी महौषधि है, जो मूर्च्छा दूर कर चेतना प्रदान करती है?
(A) विशल्यकरणी
(B) सावर्ण्यकरणी
(C) संधानी
(D) संजीवकरणी
43. इनमें से कौन सी महौषधि है, जो टूटी हुई हड्डियों को जोड़ने के काम आती है?
(A) संधानी
(B) विशल्यकरणी
(C) संजीवकरणी
(D) सावर्ण्यकरणी
44. इनमें से कौन दो भाई गांधर्व विद्या (संगीत शास्त्र) के तत्त्वज्ञ थे?
(A) राम-लक्ष्मण
(B) बालि-सुग्रीव
(C) लव-कुश
(D) नल-नील
45. वाल्मीकीय रामायण किस भाषा में रचित है?
(A) अवधी
(B) संस्कृत
(C) भोजपुरी
(D) ब्रज
46. श्रीराम, सीता व लक्ष्मण को वनवास के लिए अयोध्या की सीमा तक छोड़ने कौन गया था?
(A) दशरथ
(B) भरत
(C) सुमंत्र
(D) गुह
47. हनुमान के लंका जाते समय सीताजी के लिए श्रीराम ने कौन सी वस्तु अपनी पहचान के रूप में दी थी?
(A) भुजबंध
(B) पुष्प
(C) खड़ाऊँ
(D) मुद्रिका (अँगूठी)
48. किसके यह बताने पर कि रावण की नाभि में अमृत है, श्रीराम रावण को मार सके थे?
(A) हनुमान
(B) सुषेण
(C) विभीषण
(D) कुंभकर्ण
49. संजीवनी बूटी लाते समय हनुमानजी को मार्ग में ही किसने बाण से प्रहार कर गिरा दिया था?
(A) शत्रुघ्न
(B) मेघनाद
(C) भरत
(D) रावण
50. वह कौन ऋषि थे जिन्होंने श्रीराम को वन-गमन से विमुख करने की चेष्टा की थी?
(A) वसिष्ठ
(B) अत्रि
(C) भरद्वाज
(D) जाबालि
51. नाक-कान काटे जाने के बाद शूर्पणखा सबसे पहले अपने किस भाई के पास गई थी?
(A) रावण
(B) विभीषण
(C) कुंभकर्ण
(D) खर
52. श्रीराम और सीता ने वनवास के लिए प्रस्थान करते समय अपने सब बहुमूल्य वस्त्राभूषण किसे दान कर दिए थे?
(A) उपयाज
(B) याज
(C) सुयज्ञ
(D) आरुणि
53. रावण से युद्ध करते समय श्रीराम के रथ का सारथ्य कौन कर रहा था?
(A) भरत
(B) अंगद
(C) मातलि
(D) विभीषण
54. ब्रह्मा से वर माँगते समय कुंभकर्ण की जिह्वा पर कौन देवी आकर विराजमान हो गई थीं?
(A) दुर्गा
(B) सरस्वती
(C) लक्ष्मी
(D) पार्वती
55. लंका जाने हेतु समुद्र पर सेतु बाँधते समय श्रीराम ने किस देवता की आराधना की थी?
(A) विष्णु
(B) ब्रह्मा
(C) शिव
(D) वरुण
56. जिस दिन श्रीराम ने रावण पर विजय प्राप्त की थी उस दिन कौन सी तिथि थी?
(A) नवमी
(B) दशमी
(C) एकादशी
(D) द्वादशी
57. सीता स्वयंवर की क्या शर्त थी?
(A) शिव-धनुष उठाना
(B) शिव-धनुष भंग करना
(C) सीताजी को पराजित करना
(D) जनक को पराजित करना
58. अयोध्या में श्रीराम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न को शस्त्र और शास्त्र की शिक्षा किसने दी थी?
(A) विश्वामित्र
(B) वसिष्ठ
(C) परशुराम
(D) वाल्मीकि
59. श्रीराम का जन्म किस तिथि को हुआ था?
(A) सप्तमी
(B) अष्टमी
(C) नवमी
(D) दशमी
60. अशोक वाटिका में सीताजी ने हनुमानजी को कौन सी वस्तु निशानी के रूप में दी थी?
(A) चूड़ामणि
(B) मुद्रिका
(C) पुष्प
(D) स्वर्ण-मुद्रा
61. महर्षि वाल्मीकि किस वंश में उत्पन्न हुए थे?
(A) इक्ष्वाकु
(B) भृगु
(C) चंद्र
(D) भरद्वाज
62. लंका का निर्माण किसने किया था?
(A) विश्वकर्मा
(B) रावण
(C) कुबेर
(D) सुमाली
63. भरत ने अयोध्या के सिंहासन पर श्रीराम की कौन सी वस्तु रखकर उनके वापस आने तक राज्य चलाया था?
(A) मुद्रिका
(B) पीतांबर
(C) राजमुकुट
(D) खड़ाऊँ
64. सीताजी का पता लगाने हेतु लंका जाते समय हनुमानजी का स्वागत किस पर्वत ने किया था?
(A) सुमेरु
(B) मैनाक
(C) मंदराचल
(D) किष्किंधा
65. दशरथ की तीनों रानियों ने गर्भ-धारण हेतु किस वस्तु का सेवन किया था?
(A) जंबु फल
(B) कदली फल
(C) चरु
(D) नारिकेल
66. श्रीराम-लक्ष्मण को बला और अतिबला विद्या का ज्ञान किसने कराया था?
(A) नारद
(B) विश्वामित्र
(C) वसिष्ठ
(D) भरद्वाज
67. रामायण में किष्किंधाकांड के बाद कौन सा कांड आता है?
(A) अरण्यकांड
(B) लंकाकांड
(C) सुंदरकांड
(D) अयोध्याकांड
68. वह कौन राक्षस था जिसने रावण को सीता-हरण की सलाह दी थी?
(A) मारीच
(B) अकंपन
(C) दूषण
(D) सुबाहु
69. हनुमानजी के बल और पराक्रम की परीक्षा हेतु देवताओं ने किसे राक्षसी के रूप में उनके मार्ग-विरोध (लंका जाते समय) के लिए भेजा था?
(A) एकजटा
(B) प्रघसा
(C) सुरसा
(D) त्रिजटा
70. वह कौन राक्षस था जिसने माया से श्रीराम का कटा हुआ शीश दिखाकर सीताजी को विचलित करने का प्रयास किया था?
(A) विद्युज्जिह्व
(B) निकुंभ
(C) सुबाहु
(D) प्रहस्त
71. देवताओं का चिकित्सक कौन था?
(A) कुबेर
(B) धन्वंतरि
(C) सुश्रुत
(D) अश्विनीकुमार
72. पुष्पक विमान का निर्माण किसने किया था?
(A) कुबेर
(B) मय
(C) लक्ष्मण
(D) विश्वकर्मा
73. मेघनाद द्वारा प्रयुक्त नागपाश से बँध जाने पर श्रीराम-लक्ष्मण को किसने मुक्त कराया था?
(A) गरुड
(B) हनुमान
(C) अंगद
(D) इंद्र
74. ऋक्षबिल (गुफा) में हनुमान-अंगद आदि की भेंट किससे हुई थी?
(A) सुरसा
(B) लंकिनी
(C) स्वयंप्रभा
(D) अहल्या
75. लोकपालों के हाथियों को क्या कहा जाता है?
(A) विरूपाक्ष
(B) दिग्गज
(C) कुवलयापीड
(D) शत्रुंजय
76. जब श्रीराम ने स्वर्ण-मृग को बाण मारकर गिरा दिया था उस समय उसके मुख से विलाप के स्वर में क्या निकला था?
(A) हे राम!
(B) हा लक्ष्मण!
(C) हे भगवान्!
(D) बचाओ!
77. प्राजापत्य पुरुष द्वारा प्रदत्त चरु का कितना भाग दशरथ ने कौशल्या को दिया था?
(A) दो-तिहाई
(B) आधा
(C) एक-तिहाई
(D) तीन-चौथाई
78. काकभुशुंडि पूर्वजन्म में क्या थे?
(A) ब्राह्मण
(B) क्षत्रिय
(C) वैश्य
(D) शूद्र
79. श्रीराम के वनवास काल की कथा रामायण के किस कांड के अंतर्गत है?
(A) अयोध्याकांड
(B) अरण्यकांड
(C) किष्किंधाकांड
(D) बालकांड
80. ताड़का (राक्षसी) राक्षसी होने से पूर्व क्या थी?
(A) गंधर्वी
(B) यक्षिणी
(C) दानवी
(D) देवी
Very informative questions