Maratha Empire GK Mock Test: मराठा साम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर

|
On: November 26, 2026
Maratha Empire Quiz
Join WhatsApp
Join Now

मराठा साम्राज्य सामान्य ज्ञान (Maratha Empire GK) से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान GK प्रश्न और उत्तर हिंदी में पढ़ें। छत्रपति शिवाजी महाराज, अष्टप्रधान मंडल, पेशवा शासन और प्रमुख संधियों पर आधारित परीक्षा उपयोगी संग्रह।

सूचना / विषय: भारतीय इतिहास के अंतर्गत मराठा साम्राज्य (Maratha Empire) से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (GK Question Answer) का संकलन।

राज्य एवं केंद्र स्तर की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं—जैसे CGPSC, CG Vyapam, SSC, रेलवे तथा अन्य सामान्य ज्ञान आधारित परीक्षाओं—में आधुनिक एवं मध्यकालीन भारतीय इतिहास खंड से मराठा साम्राज्य पर नियमित रूप से प्रश्न पूछे जाते हैं। विशेषकर छत्रपति शिवाजी महाराज का प्रशासन, अष्टप्रधान परिषद, पेशवाओं का उत्थान, प्रमुख युद्ध एवं संधियाँ तथा कर प्रणाली (चौथ और सरदेशमुखी) परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।

अभ्यर्थियों की तैयारी को अधिक व्यवस्थित एवं सटीक बनाने के उद्देश्य से इस आलेख में मराठा साम्राज्य से जुड़े चयनित सामान्य ज्ञान प्रश्न और उनके सही उत्तर प्रस्तुत किए गए हैं। यह संकलन अवधारणाओं को स्पष्ट करने तथा परीक्षा से पूर्व त्वरित पुनरावलोकन के लिए तैयार किया गया है।

1. मराठों के उत्कर्ष का निम्न में से कौन-सा कारण सही है?
CGPCS 1992
(A) धार्मिक चेतना
(B) राजनैतिक जागृति
(C) उच्च नेतृत्व शक्ति
(D) ये सभी
2. शाहजी ने किससे पूना की जागीर प्राप्त की थी?
(A) मुगलों से
(B) आदिलशाह से
(C) निजामशाही से
(D) पुर्तगालियों से
3. शिवाजी का जन्म कब हुआ था तथा कब उन्होंने छत्रपति की उपाधि धारण की?
UPPCS 2015
(A) 1626, 1675
(B) 1625, 1671
(C) 1627, 1661
(D) 1627, 1674
4. शिवाजी का जन्म कहाँ हुआ था?
RPSC 2010
(A) पुरन्दर
(B) पूना
(C) रायगढ़
(D) शिवनेर
5. शिवाजी की राजधानी कहाँ थी?
BPSC 2015
(A) रायगढ़
(B) सिन्धुदुर्ग
(C) पूना
(D) कोल्हापुर
6. निम्नलिखित में से किस स्थान के शासक ने अफजल खाँ के अधीन 1659 ई. में शिवाजी के विरुद्ध एक विशाल सेना भेजी थी?
IAS (Pre) 2008
(A) बीदर
(B) बीजापुर
(C) गोलकुण्डा
(D) खानदेश
7. औरंगजेब द्वारा 1663 ई. में किसको शिवाजी की बढ़ती हुई शक्ति का दमन करने के लिए नियुक्त किया गया था?
IAS (Pre) 2010
(A) खफी खाँ
(B) शाइस्ता खाँ
(C) दिलेर खाँ
(D) मुबारिज खाँ
8. शिवाजी मुगलों की कैद से भागने के समय कौन-से नगर में कैद थे?
MPPCS 2005
(A) ग्वालियर
(B) आगरा
(C) दिल्ली
(D) कानपुर
9. पुरन्दर की सन्धि द्वारा मुगलों को प्रदान किए गए दुर्गों में से कौन-सा दुर्ग शिवाजी के द्वारा पुनर्विजित नहीं किया जा सका?
UPPCS 2011
(A) पुरन्दर
(B) माहुली
(C) लोहागढ़
(D) शिवनेर
10. शिवाजी का राज्याभिषेक किस स्थान पर हुआ था?
(A) जावली का किला
(B) मेहर का किला
(C) पुरन्दर का किला
(D) रायगढ़ का किला
11. शिवाजी ने राज्याभिषेक के पश्चात् कौन-सी उपाधि धारण की थी?
(A) हैदंव धर्मोद्धारक
(B) गौब्राह्मण प्रतिपालक
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
12. निम्न में से शिवाजी के विषय में कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
UPPCS 1999
(A) फारसी इतिहासकार खफी खाँ ने शिवाजी की धार्मिक नीति की प्रशंसा की है।
(B) ‘हिन्दवी स्वराज’ की प्राप्ति के उद्देश्य से शिवाजी आगरा में सम्राट औरंगजेब से मिले थे।
(C) शिवाजी ने अपने पीछे एक स्थायी साम्राज्य छोड़ा।
(D) शिवाजी ने प्रशासन और सैन्य व्यवस्था को सुदृढ़ किया।
13. अष्टप्रधान का गठन किसने किया था?
BPSC 2019
(A) चन्द्रगुप्त
(B) अशोक
(C) हर्षवर्धन
(D) शिवाजी
14. शिवाजी के अष्टप्रधान का जो सदस्य धार्मिक मामलों की देख-रेख करता था तथा अनुदान से सम्बन्धित था, वह था—
(A) पेशवा
(B) सचिव
(C) पण्डित राव
(D) सुमन्त
15. शिवाजी के प्रशासन में सर-ए-नौबत (सरनोबत) का पद सम्बद्ध था—
UPPCS 2014
(A) वित्तीय प्रशासन से
(B) न्यायिक प्रशासन से
(C) स्थानीय प्रशासन से
(D) सैन्य प्रशासन से
16. मराठा प्रशासन में ‘पागा’ क्या था?
UPPCS 2006
(A) स्वतन्त्र सैनिक
(B) राज्य आश्रित नियमित घुड़सवार सैनिक
(C) पेशेवर सैनिक
(D) दूसरे देश के सैनिक
17. मराठा घुड़सवार सेना की पच्चीस घुड़सवारों वाली सबसे छोटी इकाई का प्रमुख था—
IAS (Pre) 2010
(A) नायक
(B) हवलदार
(C) सरनौबत
(D) जुमलादार
18. मराठा तोपखाने का प्रमुख व्यवस्थापक था—
UPPCS 2008
(A) इब्राहिम खाँ गार्दी
(B) मीर हबीब
(C) खाण्डे राव दाभाड़े
(D) कान्होजी आंग्रे
19. ‘चौथ’ क्या था?
SSC 2001
(A) औरंगजेब द्वारा लगाया गया एक धार्मिक कर
(B) शिवाजी द्वारा लगाया गया एक मार्ग कर
(C) अकबर द्वारा वसूल किया जाने वाला सिंचाई कर
(D) पड़ोसी राज्यों पर शिवाजी द्वारा लगाया गया कर जो उपज का एक चौथाई भाग होता था
20. सुरक्षा के लिए मराठों के राजस्व के दावों को किस नाम से जाना जाता है?
UPPCS 2018
(A) सरदेशमुखी
(B) चौथ
(C) अबवाब
(D) जमादानी
21. शिवाजी के ‘अष्टप्रधान’ में निम्नलिखित अधिकारी थे— 1. मजूमदार 2. दबीर 3. वाकनीस 4. सुरनीस। उपरोक्त में से कौन-सा/से सही है/हैं?
CGPCS 2017
(A) केवल 1 और 2
(B) केवल 2 और 3
(C) केवल 1, 3 और 4
(D) 1, 2, 3 और 4 सभी
22. शिवाजी की मृत्यु के पश्चात् उत्तराधिकार के लिए निम्न में से किनके बीच लड़ाई हुई?
CDS 2015
(A) शम्भाजी और शिवाजी की विधवा
(B) शम्भाजी और बाजीराव
(C) राजाराम और शम्भाजी
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
23. निम्नलिखित में से किस मुगल शासक की मृत्यु के पश्चात् ताराबाई ने मराठा नेतृत्व अपने हाथों में ले लिया?
(A) शाहजहाँ
(B) औरंगजेब
(C) बहादुरशाह प्रथम
(D) जहाँदारशाह
24. निम्न में से किसके मध्य 1731 ई. में वारना की सन्धि हुई थी?
IAS (Pre) 2003
(A) सतारा के शाहू छत्रपति तथा हैदराबाद के निजाम
(B) कोल्हापुर के शम्भाजी द्वितीय तथा सतारा के शाहू छत्रपति
(C) कोल्हापुर के शम्भाजी तथा ईस्ट इण्डिया कम्पनी
(D) बाजीराव प्रथम तथा भोपाल के नवाब
25. मराठा मण्डल या परिसंघ (मराठा सेनानायकों के बीच मराठा साम्राज्य का विभाजन) की नींव किसने डाली?
UPSC 2003
(A) शाहू
(B) बालाजी बाजीराव
(C) बाजीराव प्रथम
(D) राजाराम
26. निम्नलिखित में से किसे मराठा साम्राज्य का द्वितीय संस्थापक माना जाता है?
SSC 2001
(A) बालाजी विश्वनाथ
(B) शम्भाजी
(C) बाजीराव प्रथम
(D) राजाराम
27. बाजीराव प्रथम ने मुंगी शिवगाँव की सन्धि (1728 ई.) किसके साथ की थी?
(A) हैदराबाद के निजाम आसफजाह के साथ
(B) मुगल शासक बहादुरशाह प्रथम के साथ
(C) अवध के नवाब वाजिदअली शाह के साथ
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
28. मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव को किस अन्य नाम से जाना जाता है?
(A) नाना साहब
(B) राव साहब
(C) राजा साहब
(D) मराठों का अफलातून
29. संगोला की सन्धि बालाजी बाजीराव एवं मराठा शासक राजाराम द्वितीय के बीच कब हुई?
(A) 1745 ई.
(B) 1750 ई.
(C) 1755 ई.
(D) 1760 ई.
30. पानीपत की तीसरी लड़ाई किनके बीच हुई थी?
CDS 2000
(A) पेशवा बालाजी बाजीराव (मराठा) और अहमदशाह अब्दाली
(B) बाबर और इब्राहिम लोदी
(C) अकबर और हेमू
(D) औरंगजेब और तैमूर
31. पानीपत का तीसरा युद्ध कब लड़ा गया?
MPPSC 2014
(A) 14 जनवरी, 1760
(B) 5 जनवरी, 1761
(C) 14 जनवरी, 1761
(D) 5 नवम्बर, 1556
32. निम्नलिखित में से कौन रूहेला सरदार अहमदशाह अब्दाली का विश्वासपात्र था?
UPPCS 2006
(A) गुलाम कादिर रूहेला
(B) नजीब खान
(C) अली मुहम्मद खाँ
(D) हाफिज रहमत खाँ
33. पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठा सेना का वास्तविक संचालन किसने किया था?
IAS (Pre) 2003
(A) दत्ताजी सिन्धिया
(B) विश्वासराव
(C) सदाशिवराव भाऊ
(D) मल्हारराव होल्कर
34. पानीपत के तृतीय युद्ध में मराठों की ओर से लड़ते हुए मरने वाला मुसलमान सेनानायक था—
UPPCS 1997
(A) मुर्शिद कुली खाँ
(B) इब्राहिम खाँ गार्दी
(C) अलीवर्दी खाँ
(D) सिराजुद्दौला
35. पानीपत के तृतीय युद्ध में किसने मराठों को हराया था?
UPPCS 2012
(A) अफगानों ने
(B) अंग्रेजों ने
(C) मुगलों ने
(D) रोहिलों ने
36. प्रथम आंग्ल-मराठा युद्ध किस गवर्नर-जनरल के काल में हुआ था?
(A) वॉरेन हेस्टिंग्स
(B) लॉर्ड कॉर्नवालिस
(C) लॉर्ड वेलेजली
(D) लॉर्ड लिटन
37. ‘बेसिन की सन्धि’ (1802 ई.) किसके बीच हुई थी?
(A) अंग्रेज एवं बाजीराव द्वितीय के बीच
(B) अंग्रेज एवं बालाजी विश्वनाथ के बीच
(C) अंग्रेज एवं बाजीराव प्रथम के बीच
(D) अंग्रेज एवं यशवन्त राव के बीच
38. द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध की अवधि निम्नलिखित में से कौन-सी है?
(A) 1803-1806 ई.
(B) 1806-1809 ई.
(C) 1810-1813 ई.
(D) 1814-1817 ई.
39. किस गवर्नर-जनरल के शासनकाल में द्वितीय आंग्ल-मराठा युद्ध लड़ा गया?
(A) लॉर्ड वेलेजली
(B) लॉर्ड कॉर्नवालिस
(C) लॉर्ड हेस्टिंग्स
(D) लॉर्ड एमहर्स्ट
40. अवध के स्वायत्त राज्य का संस्थापक कौन था?
SSC 2008
(A) सआदत खाँ (बुरहान-उल-मुल्क)
(B) आसफजाह
(C) यूसुफ आदिलशाह
(D) मोतमिद खाँ
41. 18वीं शताब्दी में अवध का सबसे पहला नवाब वजीर कौन था?
CDS 2018
(A) नवाब सफदरजंग
(B) नवाब सआदत अली खान
(C) नवाब शुजाउद्दौला
(D) नवाब सआदत खान
42. सेंट थोमे (अड्यार) का युद्ध किन-किन शक्तियों के बीच लड़ा गया था?
(A) इंग्लैण्ड की सेना और अनवरुद्दीन
(B) फ्रांसीसी सेना और दोस्त अली खान
(C) फ्रांसीसी सेना और अनवरुद्दीन (कर्नाटक के नवाब)
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
43. निम्नलिखित में से किसे ‘जाटों का अफलातून (प्लेटो)’ कहा जाता था?
SSC 1998
(A) गोकुला जाट
(B) सूरजमल
(C) फतेह सिंह
(D) दुर्गा सिंह
44. दक्षिण भारत में अंग्रेजों को पराजित करने वाला पहला शासक कौन था?
BSSC 2003
(A) टीपू सुल्तान
(B) हैदर अली
(C) निजाम
(D) इनमें से कोई नहीं
45. टीपू सुल्तान कहाँ का शासक था?
SSC 2014
(A) मगध
(B) हैदराबाद
(C) मैसूर
(D) विजयनगर
46. अंग्रेजों ने श्रीरंगपट्टनम् की सन्धि (1792 ई.) किसके साथ की थी?
BPSC 1997
(A) हैदर अली
(B) डूप्ले
(C) टीपू सुल्तान
(D) नन्दराज
47. निम्नलिखित भारतीय शासकों में कौन था, जिसने विदेशों में आधुनिक पद्धति में दूतावास स्थापित किए थे?
UPPCS (Pre) 2011
(A) हैदर अली
(B) टीपू सुल्तान
(C) मीर कासिम
(D) शाहआलम द्वितीय
48. द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध (1780-1784 ई.) में वह ब्रिटिश जनरल जिसने हैदर अली को पोर्टोनोवो के युद्ध में हराया था—
UPSC (Pre) 2003
(A) कैप्टन पोपहेम
(B) सर आयरकूट
(C) सर हेक्टर मुनरो
(D) जनरल गोडार्ड
49. टीपू सुल्तान अंग्रेजों के साथ युद्ध में कब मारे गए?
MPPCS (Pre) 2000
(A) 1857 ई. में
(B) 1799 ई. में
(C) 1793 ई. में
(D) 1769 ई. में
50. सिख धर्म का संस्थापक किसे माना जाता है?
(A) गुरु नानक
(B) गुरु अंगद
(C) गुरु अमरदास
(D) गुरु गोविन्द सिंह
51. गुरु नानक का जन्म स्थान कौन-सा था?
SSC 2006
(A) गुरुदासपुर
(B) अमृतसर
(C) लाहौर
(D) तलवंडी
52. गुरु नानक का उत्तराधिकारी कौन था?
SSC 2014
(A) गुरु अंगद (लहना)
(B) गुरु रामदास
(C) गुरु अर्जुन
(D) गुरु हरगोविन्द
53. किस सिख गुरु ने स्वयं को ‘सच्चा बादशाह’ कहा था?
SSC 2011
(A) गुरु गोविन्द सिंह
(B) गुरु हरगोविन्द
(C) गुरु तेगबहादुर
(D) गुरु अर्जनदेव
54. निम्नलिखित में से किस सिख गुरु ने ‘अकाल तख्त’ का निर्माण किया था?
SSC 2011
(A) गुरु रामदास ने
(B) गुरु तेगबहादुर ने
(C) गुरु हरगोविन्द ने
(D) गुरु नानक ने
55. किस सिख गुरु को इस्लाम स्वीकार नहीं करने के कारण औरंगजेब ने मृत्युदण्ड दे दिया था?
UPPCS 2001
(A) गुरु तेगबहादुर
(B) गुरु अर्जनदेव
(C) गुरु हरगोविन्द
(D) गुरु हरकिशन
56. गुरु गोविन्द सिंह ने ‘खालसा पन्थ’ की स्थापना कब की थी?
SSC (CPO) 2011
(A) 1599 ई.
(B) 1699 ई.
(C) 1707 ई.
(D) 1657 ई.
57. रणजीत सिंह किस मिसल से सम्बन्धित थे?
UPPCS (Pre) 1997
(A) सुकरचकिया
(B) संघावालिया
(C) अहलूवालिया
(D) रामगढ़िया
58. रणजीत सिंह को राजा की उपाधि किसने दी थी?
SSC 2018
(A) दीवानशाह
(B) लॉर्ड लेक
(C) जमानशाह
(D) कश्मीर के राजा
59. महाराजा रणजीत सिंह ने अपनी राजनीतिक तथा धार्मिक राजधानी क्रमशः किसे बनाया?
UKPCS 2006
(A) अमृतसर, कीरतपुर
(B) पटियाला, मुल्तान
(C) लाहौर, अमृतसर
(D) कपूरथला, लाहौर
60. किस गवर्नर-जनरल ने रोपड़ में रणजीत सिंह का बड़े सम्मान के साथ स्वागत किया था?
SSC 2007
(A) मिण्टो प्रथम
(B) विलियम बैण्टिंक
(C) वॉरेन हेस्टिंग्स
(D) लॉर्ड ऑकलैण्ड
61. सिख राज्य का अन्तिम राजा कौन था?
UP UDA/LDA (Pre) 2013
(A) खड्ग सिंह
(B) शेर सिंह
(C) नौनिहाल सिंह
(D) दलीप सिंह
62. निम्नलिखित में से कौन-सा एक युग्म (युद्ध – गवर्नर-जनरल) असत्य है?
(A) प्रथम आंग्ल-मैसूर युद्ध – क्लाइव
(B) द्वितीय आंग्ल-मैसूर युद्ध – वॉरेन हेस्टिंग्स
(C) तृतीय आंग्ल-मैसूर युद्ध – लॉर्ड कॉर्नवालिस
(D) चतुर्थ आंग्ल-मैसूर युद्ध – लॉर्ड वेलेजली
63. मुर्शीद कुली खान, अलीवर्दी खान और सिराजुद्दौला कहाँ के नवाब थे?
SSC 2017
(A) लखनऊ
(B) वाराणसी
(C) हैदराबाद
(D) बंगाल
64. प्लासी का युद्ध कब लड़ा गया?
SSC (CGL) 2015
(A) 1761 ई. में
(B) 1757 ई. में
(C) 1760 ई. में
(D) 1767 ई. में
65. प्लासी की लड़ाई किसके बीच लड़ी गई थी?
SSC 2015
(A) मीरजाफर और रॉबर्ट क्लाइव
(B) मीरकासिम और रॉबर्ट क्लाइव
(C) सिराजुद्दौला एवं रॉबर्ट क्लाइव
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
66. 1757 ई. में प्लासी के युद्ध में सिराजुद्दौला के साथ किसने विश्वासघात किया था?
SSC 2014
(A) हैदर अली
(B) मीरकासिम
(C) मीरजाफर
(D) अवध के नवाब
67. बक्सर के युद्ध के समय दिल्ली का शासक कौन था?
MPPCS 2005
(A) औरंगजेब
(B) शाहआलम प्रथम
(C) बहादुरशाह जफर
(D) शाहआलम द्वितीय
68. बक्सर के युद्ध के समय बंगाल का नवाब कौन था?
UPPCS 2016
(A) सिराजुद्दौला
(B) मीरजाफर
(C) मीरकासिम
(D) नजमद्दौला
69. सम्राट शाहआलम द्वितीय ने इलाहाबाद की प्रथम सन्धि के द्वारा ईस्ट इण्डिया कम्पनी को बंगाल, बिहार तथा उड़ीसा की दीवानी कब प्रदान की?
BPSC 2008
(A) 12 अगस्त, 1765
(B) 18 अगस्त, 1765
(C) 29 अगस्त, 1765
(D) 21 अगस्त, 1765
70. इलाहाबाद की सन्धि के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
Asst. Comm. 2017
(A) इस पर 1765 ई. में हस्ताक्षर किए गए थे।
(B) मुगल सम्राट ने एक फरमान के द्वारा ईस्ट इण्डिया कम्पनी को बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दीवानी औपचारिक रूप से अनुदत्त की।
(C) ₹ 50 लाख के भुगतान पर अवध, इसके नवाब को लौटा दिया गया।
(D) बनारस तथा आसपास का क्षेत्र अवध से अलग कर शाहआलम द्वितीय को सौंप दिया गया।

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

2 thoughts on “Maratha Empire GK Mock Test: मराठा साम्राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर”

Leave a Comment