CG Swami Atmanand School Recruitment 2026: CG स्वामी आत्मानंद स्कूल में 1812 पदों पर भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

|
On: October 1, 2026
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh Swami Atmanand School Recruitment 2026: स्वामी आत्मानंद स्कूल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी! 1812 रिक्त पदों के लिए आवेदन शुरू। शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और डायरेक्ट अप्लाई लिंक देखें। अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर।

Chhattisgarh Swami Atmanand School Bharti 2026 छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (SEJES) में शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक संविदा के कुल 1,812 पदों पर सीधी भर्ती हेतु संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के माध्यम से किया जाएगा, जिसका माध्यम अंग्रेजी रहेगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी आधिकारिक विभागीय पोर्टल http://eduportal.cg.nic.in के जरिए 01 अक्टूबर 2026 से 21 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ, पदवार विवरण तथा आवश्यक दिशा-निर्देश नीचे विस्तार से दिए गए हैं

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (SEJES) संविदा भर्ती 2026

  1. विभाग का नाम: स्कूल शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन
  2. कुल रिक्त पद: 1,812 पद (संविदा)
  3. आवेदन का माध्यम: ऑनलाइन
  4. आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 01 अक्टूबर 2026
  5. आवेदन की अंतिम तिथि: 21 अक्टूबर 2026 (रात्रि 12:00 बजे तक)
  6. चयन प्रक्रिया: कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT)
  7. परीक्षा माध्यम: केवल अंग्रेजी माध्यम
  8. आधिकारिक वेबसाइट: eduportal.cg.nic.in

शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण एवं अन्य नियम व शर्तों की विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।

पदों का नाम

क्र.पदनामरिक्त पद
1व्याख्याता हिन्दी51
2व्याख्याता अंग्रेजी65
3व्याख्याता संस्कृत47
4व्याख्याता भूगोल / अर्थशास्त्र5
5व्याख्याता इतिहास / राजनीति6
6व्याख्याता सामाजिक विज्ञान52
7व्याख्याता गणित49
8व्याख्याता जीव विज्ञान39
9व्याख्याता वाणिज्य104
10व्याख्याता रसायन44
11व्याख्याता भौतिक53
12प्रधानपाठक प्राथमिक शाला27
13प्रधानपाठक पूर्व माध्यमिक शाला24
14सहायक शिक्षक590
15शिक्षक हिन्दी / संस्कृत34
16शिक्षक अंग्रेजी106
17शिक्षक कला72
18शिक्षक विज्ञान56
19शिक्षक गणित68
20व्यायाम शिक्षक50
21ग्रंथपाल60
22शिक्षक कम्प्यूटर40
23प्रयोगशाला सहायक170
कुल योग1812

CG Swami Atmanand School Vacancy 2026

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 35 वर्ष
  • आयु में छूट: छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों में अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) को 5 वर्ष की छूट।
  • महिला अभ्यर्थियों को छूट: छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियमों के तहत महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम 10 वर्ष की छूट देय होगी।
  • दिव्यांगजनों एवं शासकीय सेवकों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियाँ

क्र.विवरणतिथि
1ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ01/10/2026
2ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि21/10/2026 (रात 12 बजे तक)
3त्रुटि सुधार अवधि22/10/2026 से 24/10/2026
4प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि25/10/2026 से 26/10/2026
5संभावित परीक्षा तिथि (CBT)31/10/2026 से 05/11/2026

विस्तृत पदवार योग्यता: व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, कंप्यूटर शिक्षक, व्यायाम शिक्षक, ग्रंथपाल एवं प्रयोगशाला सहायक के पदों हेतु विषयवार न्यूनतम प्रतिशत, आवश्यक डिग्री/डिप्लोमा एवं अन्य शैक्षणिक योग्यताओं के पूर्ण विवरण के लिए अभ्यर्थी विभागीय विज्ञापन (Official Notification PDF) का अवलोकन करें।

आवेदन कैसे करें? (How to Apply Online)

Swami Atmanand Recruitment 2026″ ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।

  1. अपना मोबाइल नंबर और विवरण दर्ज करके नया पंजीकरण (Registration) करें।
  2. नाम व लिंग: 10वीं मार्कशीट अनुसार पूरा नाम और लिंग दर्ज कर कन्फर्म करें।
  3. OTP सत्यापन: मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर ‘Send OTP’ से दोनों को सत्यापित करें।
  4. पासवर्ड बनाएं: नया पासवर्ड सेट कर कन्फर्म करें और ‘Submit / जमा करें’ पर क्लिक करें।
  5. फॉर्म सबमिट करने के बाद अंतिम प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

CG Swami Atmanand School Recruitment 2026 Link

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)
ऑनलाइन आवेदन करें (Online Application) यहाँ क्लिक करें
विभागीय विज्ञापन (Official Notification PDF) डाउनलोड करें
व्हाट्सएप चैनल (WhatsApp Channel) ज्वाइन करें

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती एवं CGSSB Vyapam के सभी लेटेस्ट अपडेट्स और फ्री स्टडी मटेरियल पाने के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें।

CG स्वामी आत्मानंद संविदा भर्ती – मुख्य नियम व शर्तें

  • आवेदन लिंक: (ऑफलाइन आवेदन मान्य नहीं) सिर्फ ऑनलाइन ही मान्य होगा
  • चयन परीक्षा (CBT): 31 अक्टूबर से 05 नवंबर 2026 के बीच संभावित (परीक्षा का माध्यम केवल अंग्रेजी रहेगा)
  • मूल निवास: अभ्यर्थी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • माध्यम संबंधी योग्यता: कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है (हिन्दी व संस्कृत शिक्षकों के लिए यह बाध्यकारी नहीं)।
  • TET अनिवार्यता: शिक्षक पद हेतु CG-TET / CTET (उच्च प्राथमिक) और सहायक शिक्षक पद हेतु प्राथमिक स्तर उत्तीर्ण होना जरूरी।
  • SEJES कार्यरत कर्मचारी: वर्तमान में कार्यरत संविदा शिक्षक केवल उच्च पद के लिए आवेदन कर सकेंगे, समान पद के लिए नहीं।
  • आयु सीमा (01 जनवरी 2026 को): न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष।
    • छूट: आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC) को 5 वर्ष, महिलाओं को 10 वर्ष, तथा दिव्यांगों व शासकीय सेवकों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट।
  • नियुक्ति प्रकृति: पद पूर्णतः संविदा (अस्थायी) हैं, नियमितीकरण का कोई दावा मान्य नहीं होगा।

छत्तीसगढ़ स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी भर्ती 2026 से जुड़ा कोई भी सवाल या संदेह हो, तो कमेंट में पूछें। हमारी टीम आपकी पूरी मदद करेगी !

15 thoughts on “CG Swami Atmanand School Recruitment 2026: CG स्वामी आत्मानंद स्कूल में 1812 पदों पर भर्ती, देखें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता”

  1. माध्यम संबंधी योग्यता: कक्षा 6वीं से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में होना अनिवार्य है (हिन्दी व संस्कृत शिक्षकों के लिए यह बाध्यकारी नहीं)।
    माध्यम संबंधी योग्यता कक्षा दसवी 10 वी से स्नातकोत्तर तक की पढ़ाई माध्यम में होना चाहिए ।
    क्योकि 2008 से 2024 तक छत्तीसगढ़ शासन ने 5वी तथा 8 वी बोर्ड परीक्षा समाप्त कर दिया था ।
    5 वी और 8 वी परीक्षा लोकल परीक्षा था इसलिए माध्यम संबंधी योग्यता 10वी कक्षा से होना चाहिए ।

    Reply
  2. शिक्षक विज्ञान पद के लिए सिलेबस की जानकारी किसी भी पोर्टल पर नहीं दिया गया है ।
    कृपया करके सिलेबस की जानकारी उपलब्ध कराए

    Reply
  3. Sir mai Hindi Medium se hu but Maine pg MA English literature se ki hu to kya mai Prayogshala sahayak ke liye form dal sakti hu kya?
    Aur computer teacher ke liye kya qualifications hai?

    Reply

Leave a Comment