शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए मुफ़्त हिंदी भाषा मॉक टेस्ट हल करें। महत्वपूर्ण व्याकरण, साहित्य और शिक्षण शास्त्र (Pedagogy) प्रश्नों के साथ अपनी तैयारी को मजबूत करें। शिक्षक भर्ती हिंदी मॉक टेस्ट, हिंदी भाषा प्रैक्टिस सेट, Teacher Bharti Hindi Quiz
1. नोम चॉम्स्की (Noam Chomsky) के ‘भाषा अर्जन सिद्धांत’ (LAD) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
- प्रत्येक मानव मस्तिष्क में जन्मजात भाषा अर्जन क्षमता होती है।
- भाषा अर्जन एक प्राकृतिक और सहज प्रक्रिया है।
- बच्चा भाषा के अंतर्निहित व्याकरणिक नियमों को अंतर्ज्ञान से समझता है।
- भाषा अर्जन पूर्णतः अनुकरण और पुनर्बलन (Reinforcement) पर आधारित है।
2. संज्ञा के भेदों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
- ‘गंगा’ और ‘हिमालय’ व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
- ‘दल’ और ‘मंडली’ समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
- ‘दूध’ और ‘जल’ द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
- ‘प्रेम’, ‘बचपन’ और ‘गंगा’ भाववाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
3. भाषाई विकास से संबंधित अवधारणाओं और उनके प्रवर्तकों का सही मिलान चुनिए:
A. सार्वभौमिक व्याकरण — 1. स्किनर
B. व्यवहारवाद — 2. वाइगोत्स्की
C. निकटतम विकास क्षेत्र (ZPD) — 3. चॉम्स्की
D. संज्ञानात्मक विकासवाद — 4. पियाजे
- A-3, B-1, C-2, D-4
- A-1, B-3, C-4, D-2
- A-3, B-2, C-1, D-4
- A-4, B-1, C-2, D-3
4. सर्वनाम के भेदों और उनके प्रयोग के संदर्भ में कौन-सा विकल्प गलत है?
- ‘कोई आ रहा है’ में ‘कोई’ अनिश्चयवाचक सर्वनाम है।
- ‘तुम कब आए’ में ‘तुम’ मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम है।
- ‘जो बोएगा सो काटेगा’ में ‘जो-सो’ संबंधवाचक सर्वनाम है।
- ‘मुझे यह पुस्तक चाहिए’ – इसमें ‘यह’ निश्चयवाचक सर्वनाम है।
5. भाषा मूल्यांकन के संदर्भ में निदानात्मक मूल्यांकन (Diagnostic Assessment) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
- सत्र के अंत में विद्यार्थियों को ग्रेड अथवा अंक देना।
- कक्षा में मेधावी और कमजोर छात्रों का अलग वर्गीकरण करना।
- अधिगम में आ रही कठिनाइयों और त्रुटियों के कारणों का पता लगाना।
- वार्षिक परीक्षा परिणाम के आधार पर अगली कक्षा में प्रोन्नत करना।
6. संदर्भ के अनुसार पद-भेद परिवर्तन के संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म ‘गलत’ सुमेलित है?
- ‘कल’ स्कूल नहीं जाना — कालवाचक क्रिया विशेषण
- कारखाने की ‘कल’ बिगड़ गई — जातिवाचक संज्ञा
- ‘अच्छा’, अब हम चलते हैं — विस्मयादिबोधक अव्यय
- वह ‘अच्छा’ लड़का है — क्रिया विशेषण (रीतिवाचक)
7. कथन (A): वाक्य “राम द्वारा श्याम को पुस्तक दी गई” में ‘राम’ कर्ता कारक है।
कारण (R): कर्मवाच्य में क्रिया का प्रभाव कर्म पर पड़ता है और वाक्य में ‘के द्वारा’, ‘से’ आदि चिह्नों के प्रयोग से करण कारक प्रकट होता है, जो कर्ता का स्थान लेता है।
- कथन (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- कथन (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता।
- कथन (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- कथन (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
8. विशेषण के भेदों के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
- गुणवाचक विशेषण संज्ञा के गुण, दोष, रंग या आकार का बोध कराता है।
- निश्चित संख्यावाचक विशेषण गणना, क्रम, आवृत्ति आदि रूपों में आता है।
- ‘लकड़ी का पुल’ में ‘लकड़ी’ संज्ञा का विशेषण है।
- सार्वनामिक विशेषण संज्ञा शब्द के ठीक पहले आकर उसकी विशेषता प्रकट करता है।
9. वाक्य ‘वह इतना थका हुआ था कि वह चल भी नहीं सकता था’ का सरल वाक्य में सही रूपांतरण क्या होगा?
- वह बहुत थक गया था इसलिए चल नहीं पा रहा था।
- अत्यधिक थकान के कारण वह चलने में असमर्थ था।
- यद्यपि वह थका हुआ था, फिर भी चल नहीं सकता था।
- वह थका था और उससे चला नहीं जा रहा था।
10. कथन (A): रचना शिक्षण में ‘सहपाठी मूल्यांकन’ (Peer Assessment) एक प्रभावी विधि है।
कारण (R): सहपाठी मूल्यांकन से विद्यार्थियों में आलोचनात्मक चिंतन और स्व-सुधार की क्षमता विकसित होती है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
11. क्रिया के भेदों के संदर्भ में कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- सकर्मक क्रिया — राम फल खाता है।
- अकर्मक क्रिया — बालक सोता है।
- प्रेरणार्थक क्रिया — माता बालक को खाना खिलाती है।
- संयुक्त क्रिया — वह विद्यालय पहुँच गया।
12. ‘सुधारात्मक शिक्षण’ (Remedial Teaching) और ‘निदानात्मक मूल्यांकन’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सत्य है?
- निदानात्मक मूल्यांकन के बिना सुधारात्मक शिक्षण संभव नहीं है।
- सुधारात्मक शिक्षण पूरा होने के बाद ही निदान की प्रक्रिया शुरू होती है।
- निदानात्मक मूल्यांकन केवल वार्षिक परीक्षा के बाद किया जाता है।
- सुधारात्मक शिक्षण में केवल मेधावी छात्रों को उन्नत अभ्यास दिया जाता है।
13. क्रिया विशेषण के भेदों के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
- कालवाचक क्रिया विशेषण — ‘वह कल आएगा।’
- स्थानवाचक क्रिया विशेषण — ‘वह यहाँ बैठता है।’
- रीतिवाचक क्रिया विशेषण — ‘वह धीरे-धीरे चलता है।’
- कालवाचक क्रिया विशेषण — ‘वह कब आएगा?’
14. निम्नलिखित में से किस विकल्प में ‘अनंत’ पद का प्रयोग ‘संज्ञा’ के रूप में हुआ है?
- ईश्वर की महिमा अनंत है।
- अनंत की कथा सुनाओ।
- यह एक अनंत यात्रा है।
- आकाश अनंत दिखाई देता है।
15. वाक्य परिचय में ‘कर्ता’ के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
- क्रिया को करने वाले संज्ञा या सर्वनाम पद को कर्ता कहते हैं।
- भूतकाल में सकर्मक क्रिया होने पर कर्ता के साथ ‘ने’ चिह्न लगता है।
- कर्मवाच्य में क्रिया का रूप कर्ता के लिंग, वचन और पुरुष के अनुसार बदलता है।
- अकर्मक धातुओं के साथ सामान्यतः ‘ने’ विभक्ति का प्रयोग नहीं होता।
16. ‘भाषा अर्जन’ (Language Acquisition) और ‘भाषा अधिगम’ (Language Learning) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक सटीक है?
- भाषा अर्जन नियमों के रटने से होता है जबकि अधिगम प्राकृतिक परिवेश से।
- अर्जन एक सहज, प्राकृतिक और अवचेतन प्रक्रिया है, जबकि अधिगम एक सचेत, औपचारिक प्रक्रिया है।
- अर्जन केवल द्वितीय भाषा का होता है जबकि अधिगम मातृभाषा का।
- दोनों प्रक्रियाएँ पूर्णतः व्याकरणिक अभ्यास पर निर्भर करती हैं।
17. ‘कर्म’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन गलत है?
- क्रिया का फल जिस संज्ञा या सर्वनाम पर पड़ता है, उसे कर्म कहते हैं।
- कर्म कारक का मूल विभक्ति चिह्न ‘को’ है।
- ‘मोहन पुस्तक पढ़ता है’ वाक्य में ‘पुस्तक’ कर्म पद है।
- कर्मवाच्य में मूल वाक्य का कर्म ही नए वाक्य का कर्ता बन जाता है।
18. व्याकरण की दृष्टि से निम्नलिखित में से कौन-सा वाक्य ‘अशुद्ध’ है?
- विद्यार्थियों को पुस्तकालय में शान्त बैठना चाहिए।
- विद्यार्थियों को पुस्तकालय में शान्ति से बैठना चाहिए।
- विद्यार्थियों को पुस्तकालय में शान्तिपूर्वक बैठना चाहिए।
- विद्यार्थियों को पुस्तकालय में मौन होकर बैठना चाहिए।
19. वाक्य परिचय में ‘संबोधन कारक’ के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
- जिस पद से किसी को पुकारने या सचेत करने का बोध हो, वह संबोधन कारक है।
- इसके साथ प्रायः ‘हे’, ‘अरे’, ‘ओ’ आदि विस्मयादिबोधक शब्द प्रयुक्त होते हैं।
- ‘हे प्रभु! सबका कल्याण करो’ में ‘प्रभु’ संबोधन कारक है।
- संबोधन कारक का प्रयोग केवल उत्तम पुरुष (बोलने वाले) के लिए ही किया जाता है।
20. भाषाई विकास की प्रक्रिया के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
J. स्किनर के अनुसार भाषा व्यवहारवाद का परिणाम है।
K. वाइगोत्स्की ने सामाजिक अंतःक्रिया को भाषा विकास का मुख्य आधार माना।
L. पियाजे के अनुसार भाषा विकास संज्ञानात्मक विकास पर निर्भर करता है।
M. चॉम्स्की के अनुसार भाषा अर्जन में वातावरण की कोई भूमिका नहीं है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, L, M
21. कारक चिह्नों और उनके उदाहरणों के संबंध में कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- करण कारक — ‘कलम से पत्र लिखा गया।’
- अपादान कारक — ‘पेड़ से पत्ता गिरा।’
- अधिकरण कारक — ‘कमरे में पंखा चल रहा है।’
- संबंध कारक — ‘राम को पुस्तक मिली।’
22. वाक्य ‘खाकर वह सो गया’ और ‘खाता हुआ वह आया’ में ‘खाकर’ और ‘खाता हुआ’ के पद-भेद क्रमशः क्या हैं?
- अव्यय, विशेषण
- विशेषण, अव्यय
- क्रिया, संज्ञा
- अव्यय, सर्वनाम
23. कर्तृवाच्य और कर्मवाच्य के रूपांतरण के संदर्भ में कौन-सा कथन असत्य है?
- कर्मवाच्य में कर्ता के साथ ‘के द्वारा’ अथवा ‘से’ का प्रयोग किया जाता है।
- कर्मवाच्य केवल सकर्मक क्रिया वाले वाक्यों का ही बनाया जा सकता है।
- कर्मवाच्य में क्रिया का रूप सदैव मूल कर्ता के लिंग और वचन के अनुसार बदलता है।
- रूपांतरण में मुख्य क्रिया को सामान्य भूतकाल में बदलकर ‘जाना’ धातु का रूप जोड़ते हैं।
24. कथन (A): भाषा मूल्यांकन में ‘पोर्टफोलियो मूल्यांकन’ (Portfolio Assessment) को ‘प्रामाणिक मूल्यांकन’ का सर्वोत्तम साधन माना जाता है।
कारण (R): पोर्टफोलियो में विद्यार्थी के कार्य का दीर्घकालिक संग्रह होता है जो उसके विकास की निरंतरता को दर्शाता है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
25. कारक की सूक्ष्म सीमाओं (करण vs अपादान) के संबंध में कौन-सा कथन ‘असत्य’ है?
- ‘वह कुल्हाड़ी से पेड़ काटता है’ में साधन होने के कारण करण कारक है।
- ‘छत से पानी टपक रहा है’ में अलग होने के भाव से अपादान कारक है।
- ‘आँख से आँसू बह निकले।’ – इसमें ‘आँख से’ करण कारक है।
- ‘वह शेर से डरता है’ में भय के योग में अपादान कारक होता है।
26. वाक्य ‘यह वही पुस्तक है जो मैंने कल खरीदी थी’ में ‘मुख्य वाक्य’ (Main Clause) कौन-सा है?
- जो मैंने कल खरीदी थी
- यह वही पुस्तक है
- पुस्तक जो कल खरीदी थी
- मैंने कल खरीदी थी
27. वाक्य परिचय में ‘अदृश्य/व्याकरणिक कर्ता’ की पहचान के संदर्भ में कौन-सा विकल्प ‘गलत’ है?
- ‘राम को ठंड लग रही है’ में ‘ठंड’ व्याकरणिक कर्ता है।
- ‘मुझे सिरदर्द हो रहा है’ में ‘सिरदर्द’ कर्ता पद है।
- ‘लड़के को मालूम हुआ कि वह फेल हो गया।’ – इसमें ‘लड़का’ कर्ता है।
- ‘मरीज को होश आ गया’ में ‘होश’ कर्ता पद है।
28. बालक के भाषाई विकास के विभिन्न प्रारंभिक चरणों का सही क्रम कौन-सा है?
- कोलाहल चरण → एकशब्दी चरण → द्विशब्दी चरण → बहुशब्दी चरण
- एकशब्दी चरण → कोलाहल चरण → बहुशब्दी चरण → द्विशब्दी चरण
- द्विशब्दी चरण → एकशब्दी चरण → कोलाहल चरण → बहुशब्दी चरण
- कोलाहल चरण → द्विशब्दी चरण → एकशब्दी चरण → बहुशब्दी चरण
29. वाक्य: “सुबह-सुबह पार्क में टहलना स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी है।” में रेखांकित पदों के लिए कौन-सा विश्लेषण ‘त्रुटिपूर्ण’ है?
- ‘सुबह-सुबह’ — कालवाचक क्रिया विशेषण
- ‘पार्क में’ — स्थानवाचक संज्ञा + अधिकरण कारक
- ‘टहलना’ — क्रियार्थक संज्ञा (कृदंत रूप)
- ‘स्वास्थ्य के लिए’ – संबंध कारक
30. हिंदी व्याकरण में शब्दों का पद-भेद उनके प्रसंग पर निर्भर करता है। नीचे दिए गए जोड़ों पर विचार कीजिए:
1. ‘कल’ (कल की रात) — संज्ञा
2. ‘अच्छा’ (अच्छा लड़का) — विशेषण
3. ‘पर’ (पेड़ पर) — सम्बन्धसूचक अव्यय
उपर्युक्त जोड़ों में से कितने जोड़े सही सुमेलित हैं?
- केवल एक जोड़ा
- केवल दो जोड़े
- तीनों जोड़े
- कोई भी जोड़ा सही नहीं
31. विशेषण और क्रिया विशेषण की सूक्ष्म पहचान के संदर्भ में कौन-सा युग्म ‘सही नहीं’ है?
- उसने ‘सीधा’ रास्ता चुना — गुणवाचक विशेषण
- वह ‘सीधा’ चलता है — रीतिवाचक क्रिया विशेषण
- ‘लकड़ी’ का पुल टूट गया।— पदार्थवाचक संज्ञा का विशेषण
- वह बहुत ‘तेज’ दौड़ता है — रीतिवाचक क्रिया विशेषण
32. ‘रूब्रिक’ (Rubric) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
- रूब्रिक मूल्यांकन के लिए पूर्व-निर्धारित मानदंडों का एक व्यवस्थित सेट है।
- रूब्रिक में विद्यार्थी के प्रदर्शन के विभिन्न स्तरों का स्पष्ट विवरण होता है।
- रूब्रिक से व्यक्तिपरक निबंधों और प्रोजेक्ट्स का वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन संभव होता है।
- रूब्रिक का प्रयोग केवल वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के मूल्यांकन में किया जाता है।
33. भाववाच्य (Impersonal Passive) के नियमों के संबंध में कौन-सा कथन ‘असत्य’ है?
- भाववाच्य का निर्माण प्रायः अकर्मक क्रियाओं से ही होता है।
- इसमें कर्ता या कर्म की नहीं, बल्कि क्रिया के भाव की प्रधानता होती है।
- भाववाच्य में क्रिया का रूप सदैव पुम्लिंग और एकवचन में ही होता है।
- असमर्थता दर्शाने के लिए प्रायः ‘से’ के साथ ‘नहीं’ का प्रयोग होता है।
34. सूची-I (उपवाक्य भेद) को सूची-II (उदाहरण) से सुमेलित कीजिए:
A. संज्ञा उपवाक्य — 1. वह लड़का होशियार है जो प्रथम आया
B. विशेषण उपवाक्य — 2. मैंने सुना कि वह आ रहा है
C. क्रिया-विशेषण उपवाक्य — 3. यदि तुम सत्य बोलोगे, तो सभी आदर करेंगे
D. विरोधार्थक उपवाक्य — 4. यद्यपि वह थका हुआ था, फिर भी काम करता रहा
- A-2, B-1, C-3, D-4
- A-1, B-2, C-4, D-3
- A-2, B-1, C-4, D-3
- A-1, B-2, C-3, D-4
35. कृदंत (Verbal Participles) और उनके व्याकरणिक स्वरूप के संदर्भ में कौन-सा युग्म ‘गलत’ है?
- ‘दौड़ता हुआ’ घोड़ा — वर्तमानकालिक कृदंत विशेषण
- ‘पढ़ा हुआ’ पाठ — भूतकालिक कृदंत विशेषण
- ‘सोकर’ उठा — पूर्वकालिक कृदंत अव्यय
- ‘हँसना’ अच्छी बात है – कर्मवाच्य कृदंत संज्ञा
36. ‘ब्लूम के संशोधित ज्ञान-चक्र’ (Revised Bloom’s Taxonomy) में संज्ञानात्मक प्रक्रियाओं का सही क्रम (निम्न से उच्च स्तर की ओर) क्या है?
- स्मरण → समझ → अनुप्रयोग → विश्लेषण → मूल्यांकन → सृजन
- समझ → स्मरण → अनुप्रयोग → विश्लेषण → सृजन → मूल्यांकन
- स्मरण → अनुप्रयोग → समझ → विश्लेषण → सृजन → मूल्यांकन
- समझ → स्मरण → विश्लेषण → अनुप्रयोग → मूल्यांकन → सृजन
37. ‘ने’ प्रत्यय और कर्ता-कर्म पहचान के संदर्भ में कौन-सा कथन ‘असत्य’ है?
- ‘राम ने मोहन को मारा’ में ‘राम’ कर्ता और ‘मोहन’ कर्म है।
- ‘राम ने पुस्तक पढ़ी’ में क्रिया कर्म के अनुसार बदलती है।
- ‘मुझे राम से बात करनी है।’ – इसमें ‘मुझे’ कर्ता है और ‘बात’ कर्म है।
- ‘लड़के ने छलांग लगाई’ में भूतकाल की सकर्मक क्रिया के कारण ‘ने’ लगा है।
38. वाक्य भेद के संदर्भ में नीचे दिए गए जोड़ों पर विचार कीजिए:
1. जल्दी करो, वरना गाड़ी छूट जाएगी — संयुक्त वाक्य
2. यदि तुम मेहनत करोगे तो सफल होगे — मिश्र वाक्य
3. वह लड़का जो वहाँ खड़ा है, मेरा भाई है — मिश्र वाक्य
4. खाकर वह सो गया — सरल वाक्य
उपर्युक्त जोड़ों में से कितने जोड़े सही सुमेलित हैं?
- केवल एक जोड़ा
- केवल दो जोड़े
- केवल तीन जोड़े
- चारों जोड़े
39. संज्ञा के भेदों के संबंध में कौन-सा कथन असत्य है?
- ‘भीड़’ और ‘सभा’ समूहवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
- ‘सोना’ और ‘चांदी’ द्रव्यवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
- ‘कलम’ और ‘किताब’ जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
- ‘लड़ाई’ और ‘झगड़ा’ व्यक्तिवाचक संज्ञा के उदाहरण हैं।
40. ‘सतत एवं व्यापक मूल्यांकन’ (CCE) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
J. ‘सतत’ का अर्थ है नियमित अंतराल पर शिक्षण के दौरान आकलन करना।
K. ‘व्यापक’ का अर्थ है विद्यार्थी के केवल लिखित परीक्षा के अंकों का आकलन करना।
L. CCE में ‘शैक्षिक’ और ‘सह-शैक्षिक’ दोनों आयाम सम्मिलित हैं।
M. इसका उद्देश्य सर्वांगीण विकास का संवर्धन करना है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
41. सर्वनाम के भेदों के संदर्भ में कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है?
- ‘जो परिश्रम करेगा, वह सफल होगा’ — संबंधवाचक सर्वनाम
- ‘तुम कब वापस आओगे’ — मध्यम पुरुषवाचक सर्वनाम
- ‘यह वही घर है जो मैंने देखा था’ — निश्चयवाचक सर्वनाम
- ‘जैसा बोओगे, वैसा काटोगे’ – प्रश्नवाचक सर्वनाम
42. वाक्य “उसने स्वयं ही वह कार्य किया” में प्रयुक्त पदों के पद-परिचय को सुमेलित कीजिए:
A. उसने — 1. निश्चयवाचक सर्वनाम
B. स्वयं — 2. पुरुषवाचक सर्वनाम (अन्य पुरुष)
C. ही — 3. अव्यय (निपात)
D. वह — 4. निजवाचक सर्वनाम
- A-2, B-4, C-3, D-1
- A-2, B-3, C-4, D-1
- A-1, B-4, C-3, D-2
- A-4, B-2, C-1, D-3
43. स्टीफन क्रैशन (Stephen Krashen) के भाषा अर्जन सिद्धांतों के संदर्भ में जोड़ों पर विचार कीजिए:
1. अर्जन (Acquisition) — सहज, अवचेतन प्रक्रिया
2. अधिगम (Learning) — सचेत, औपचारिक प्रक्रिया
3. निगरानी परिकल्पना (Monitor) — सचेत अधिगम भाषा उत्पादन का संपादन करता है
4. भावात्मक अवरोधक (Affective Filter) — संवेगात्मक बाधाएँ अर्जन को रोकती हैं
कितनी जोड़ियाँ सही सुमेलित हैं?
- केवल एक
- केवल दो
- केवल तीन
- चारों
44. कथन (A): वाक्य “कल की घटना भुला दो” और “वह कल जाएगा” में ‘कल’ शब्द के पद-भेद भिन्न-भिन्न हैं।
कारण (R): हिंदी व्याकरण में किसी भी शब्द का पद-भेद उसके वाक्य में प्रयुक्त प्रसंग (Context) और कार्य पर निर्भर करता है, न कि केवल उसके मूल रूप पर।
- दोनों कथन (A) और (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- दोनों कथन सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- कथन (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- कथन (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
45. भाषा मूल्यांकन में ‘प्रामाणिक मूल्यांकन’ (Authentic Assessment) के अंतर्गत निम्नलिखित में से कौन-सा साधन सर्वाधिक उपयुक्त है?
- केवल वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ)
- सत्य-असत्य प्रकार के प्रश्न
- प्रोजेक्ट वर्क, पोर्टफोलियो और वास्तविक कार्य-प्रदर्शन आधारित कार्य
- रिक्त स्थान भरने वाले पारंपरिक अभ्यास
46. कथन (A): वाक्य “यदि तुम मेहनत करोगे तो सफल होगे” एक मिश्र वाक्य का उदाहरण है।
कारण (R): मिश्र वाक्य में एक मुख्य उपवाक्य और एक या अधिक आश्रित उपवाक्य होते हैं, जो व्यधिकरण योजकों द्वारा जुड़े होते हैं।
- दोनों कथन (A) और (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- दोनों कथन सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- कथन (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- कथन (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
47. भाषा मूल्यांकन में ‘रचनात्मक’ (Formative) और ‘योगात्मक’ (Summative) मूल्यांकन के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. रचनात्मक मूल्यांकन शिक्षण प्रक्रिया के दौरान प्रतिपुष्टि हेतु किया जाता है।
K. योगात्मक मूल्यांकन का मुख्य उद्देश्य सत्र समाप्ति पर उपलब्धि मापना और ग्रेडिंग है।
L. रचनात्मक मूल्यांकन में मौखिक प्रश्न, गृहकार्य और क्विज़ शामिल हैं।
M. योगात्मक मूल्यांकन में किसी भी प्रोजेक्ट कार्य का प्रयोग नहीं किया जा सकता।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
48. कथन (A): “खाकर सो गया” और “खाने वाला लड़का” में प्रयुक्त ‘खाकर’ और ‘खाने वाला’ दोनों कृदंत पद हैं, परंतु इनके पद-भेद भिन्न हैं।
कारण (R): कृदंत पद या तो अव्यय की भाँति व्यवहार करते हैं (जैसे-क्रिया-विशेषण) या संज्ञा की विशेषता बताकर विशेषण का कार्य करते हैं।
- दोनों कथन (A) और (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- दोनों कथन सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- कथन (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- कथन (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
49. कथन (A): रचना शिक्षण में ‘प्रक्रिया-आधारित दृष्टिकोण’ (Process Approach) ‘उत्पाद-आधारित दृष्टिकोण’ से अधिक प्रभावी माना जाता है।
कारण (R): प्रक्रिया-आधारित दृष्टिकोण में लेखन को एक गतिशील प्रक्रिया माना जाता है जिसमें योजना, प्रारूप, पुनर्लेखन और संपादन पर बल दिया जाता है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
50. कथन (A): वाक्य “वही लड़का जीता जो दिन-रात मेहनत करता है” में ‘वही’ और ‘जो’ दोनों सर्वनाम हैं, परंतु उनके भेद अलग-अलग हैं।
कारण (R): ‘वही’ निश्चित व्यक्ति की ओर संकेत करता है, जबकि ‘जो’ अन्य पद से संबंध जोड़ता है; अतः पहला निश्चयवाचक और दूसरा संबंधवाचक है।
- दोनों कथन (A) और (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- दोनों कथन सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- कथन (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- कथन (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
51. ‘अनुच्छेद लेखन’ और ‘निबंध लेखन’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
J. अनुच्छेद निबंध की तुलना में छोटा और संक्षिप्त होता है।
K. निबंध में प्रस्तावना, विस्तार और उपसंहार का क्रम आवश्यक होता है।
L. अनुच्छेद में केवल एक ही केंद्रीय विचार का प्रतिपादन होता है।
M. निबंध में विषय की व्यापकता और विचारों का विस्तार अधिक होता है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, L, M
52. कथन (A): “अच्छा लड़का” और “अच्छा! तुम आ गए” में प्रयुक्त ‘अच्छा’ शब्द का पद-भेद समान है।
कारण (R): जब ‘अच्छा’ संज्ञा की विशेषता बताता है तो विशेषण होता है, और विस्मय या स्वीकृति का बोध कराने पर विस्मयादिबोधक अव्यय होता है।
- दोनों कथन (A) और (R) सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- दोनों कथन सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- कथन (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- कथन (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
53. कथन (A): भाषा मूल्यांकन में ‘चारों कौशलों’ (सुनना, बोलना, पढ़ना, लिखना) का एकीकृत मूल्यांकन किया जाना चाहिए।
कारण (R): वास्तविक जीवन में ये चारों कौशल परस्पर संबंधित और पूरक हैं; अतः इनका पृथक मूल्यांकन भाषाई सक्षमता का पूर्ण चित्र प्रस्तुत नहीं कर सकता।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
54. वाक्य “अरे! वह कल अवश्य आएगा” में प्रयुक्त शब्दों ‘अरे’, ‘वह’, ‘कल’, ‘अवश्य’, ‘आएगा’ के पद-भेदों का सही क्रम क्या है?
- विस्मयादिबोधक, संज्ञा, अव्यय, विशेषण, क्रिया
- विस्मयादिबोधक, पुरुषवाचक, कालवाचक, निश्चयार्थक, सकर्मक
- विस्मयादिबोधक, सर्वनाम, अव्यय, अव्यय, क्रिया
- विस्मयादिबोधक, निश्चयवाचक, संज्ञा, क्रिया-विशेषण, अकर्मक
55. रचना शिक्षण में ‘विषय-प्रवेश’ (Introduction) के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक सटीक है?
- विषय-प्रवेश में पूरे निबंध के सभी तथ्यों का विस्तार से विवरण देना चाहिए।
- विषय-प्रवेश संक्षिप्त, आकर्षक और पाठक का ध्यान आकृष्ट करने वाला होना चाहिए।
- विषय-प्रवेश में निष्कर्ष और परिणाम पहले ही दे देने चाहिए।
- विषय-प्रवेश को निबंध के आकार का आधा होना चाहिए।
56. निम्नलिखित वाक्यों को ‘वाक्य भेद’ के आधार पर सही क्रम (सरल → संयुक्त → मिश्र) में व्यवस्थित कीजिए:
(A) वह लड़का होशियार है जो मेहनत करता है।
(B) खाकर वह सो गया।
(C) जल्दी करो, वरना चूक जाओगे।
(D) यदि तुम सत्य बोलोगे, तब सभी तुम्हें पसंद करेंगे।
- (B) → (C) → (A)
- (B) → (C) → (D)
- (B) → (A) → (C)
- (D) → (C) → (A)
57. बालक के भाषाई विकास में ‘अति-विस्तार’ (Overextension) और ‘अंडरएक्सटेंशन’ (Underextension) के संदर्भ में कथनों पर विचार कीजिए:
J. ‘अति-विस्तार’ में बच्चा एक शब्द का प्रयोग बहुत व्यापक अर्थ में करता है।
K. ‘अंडरएक्सटेंशन’ में बच्चा शब्द का दायरा बहुत संकीर्ण कर लेता है।
L. ये दोनों प्रवृत्तियाँ सामान्य भाषाई विकास का स्वाभाविक अंग हैं।
M. यह केवल अधिगम अक्षमता वाले बालकों में ही पाया जाता है।
- J, K, L
- J, L, M
- J, K, M
- K, L, M
58. वाक्य “गुरुजी ने विद्यार्थियों को पुस्तकालय से पुस्तक दी” में प्रयुक्त पदों ‘गुरुजी’, ‘विद्यार्थियों’, ‘पुस्तकालय’, ‘पुस्तक’ के कारकों का सही क्रम क्या है?
- कर्ता → सम्प्रदान → अपादान → कर्म
- कर्ता → कर्म → सम्प्रदान → अपादान
- कर्ता → सम्प्रदान → अधिकरण → कर्म
- कर्ता → अपादान → सम्प्रदान → कर्म
59. भाषाई विकास के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
J. ‘क्रिटिकल पीरियड हाइपोथीसिस’ भाषा अर्जन के लिए एक संवेदनशील जैविक समयावधि मानती है।
K. अंतःक्रियावाद मानता है कि भाषा विकास जैविक और पर्यावरणीय दोनों का परिणाम है।
L. भाषाई विकास केवल औपचारिक विद्यालयी वातावरण में ही संभव है।
M. द्विभाषी विकास में बालक दोनों भाषाओं को स्वाभाविक रूप से ग्रहण कर सकता है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, K, M
- J, L, M
60. वाक्य “यद्यपि वह धनी है, तथापि वह कंजूस है” में उपवाक्यों का सही व्याकरणिक क्रम क्या है?
- मुख्य उपवाक्य → विरोधार्थक आश्रित उपवाक्य
- विरोधार्थक आश्रित उपवाक्य → मुख्य उपवाक्य
- शर्त उपवाक्य → परिणाम उपवाक्य
- कारण उपवाक्य → उद्देश्य उपवाक्य
61. भाषा मूल्यांकन में ‘वस्तुनिष्ठ’ और ‘विषयात्मक’ (Subjective) परीक्षणों के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. वस्तुनिष्ठ परीक्षणों में परीक्षक की व्यक्तिगत राय का प्रभाव नहीं पड़ता।
K. विषयात्मक परीक्षण सृजनात्मक चिंतन और मौलिक अभिव्यक्ति का आकलन करने में सक्षम हैं।
L. वस्तुनिष्ठ परीक्षणों में पाठ्यक्रम की व्यापक कवरेज संभव होती है।
M. विषयात्मक परीक्षणों की विश्वसनीयता वस्तुनिष्ठ परीक्षणों से अधिक होती है।
- J, K, L
- J, L, M
- J, K, M
- K, L, M
62. मिश्र वाक्य “वह लड़का पास हुआ जो मेहनत करता था” को सरल और संयुक्त में बदलने का सही रूप पहचानिए:
- सरल: वह परिश्रमी लड़का पास हुआ / संयुक्त: उस लड़के ने मेहनत की और वह पास हुआ।
- सरल: जब उसने मेहनत की तब वह पास हुआ / संयुक्त: वह लड़का पास हुआ क्योंकि वह परिश्रमी था।
- सरल: वह लड़का पास हो गया / संयुक्त: वह लड़का मेहनत करता इसलिए पास हुआ।
- सरल: यद्यपि वह पढ़ा तथापि पास हुआ / संयुक्त: लड़का पास हुआ अथवा फेल हुआ।
63. कथन (A): ‘डिजिटल रचना’ (Digital Composition) पारंपरिक रचना से गुणात्मक रूप से भिन्न है और इसके लिए नए साक्षरता कौशलों की आवश्यकता है।
कारण (R): डिजिटल रचना में मल्टीमीडिया तत्वों, हाइपरटेक्स्ट संरचना और सहयोगात्मक लेखन का समन्वय होता है, जो पारंपरिक मुद्रित रचना में संभव नहीं।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
64. वाक्य “राम ने श्याम को आम के पेड़ से आम तोड़कर दिया” में रेखांकित पदों (राम, श्याम, पेड़, आम, तोड़कर, दिया) के पद-परिचय का सही क्रम क्या है?
- कर्ता → कर्म → अधिकरण → कर्म → कृदंत अव्यय → सकर्मक क्रिया
- कर्ता → सम्प्रदान → अपादान → कर्म → कृदंत विशेषण → अकर्मक क्रिया
- कर्ता → कर्म → अपादान → कर्म → कृदंत अव्यय → सकर्मक क्रिया
- कर्ता → सम्प्रदान → अधिकरण → कर्म → कृदंत अव्यय → सकर्मक क्रिया
65. मूल्यांकन के विभिन्न प्रकारों और उनके उद्देश्यों के संबंध में जोड़ों पर विचार कीजिए:
1. प्लेसमेंट मूल्यांकन — पाठ्यक्रम पूर्व ज्ञान का स्तर जांचना
2. फॉर्मेटिव मूल्यांकन — अधिगम प्रक्रिया के दौरान नियमित प्रतिपुष्टि
3. समेटिव मूल्यांकन — पाठ्यक्रम के अंत में अंतिम उपलब्धि का निर्धारण
4. डायग्नोस्टिक मूल्यांकन — अधिगम अंतराल और कमियों का निदान
कितनी जोड़ियाँ सही सुमेलित हैं?
- केवल एक
- केवल दो
- केवल तीन
- चारों
66. वाक्य “कल अच्छा आदमी अच्छे से दौड़ा” में प्रयुक्त पदों के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. ‘कल’ — कालवाचक अव्यय है।
K. ‘अच्छा’ — गुणवाचक विशेषण है।
L. ‘अच्छे’ — रीतिवाचक क्रिया-विशेषण का अंग है।
M. ‘से’ — अपादान कारक का चिह्न है।
उपर्युक्त में से सही कथनों का समूह कौन-सा है?
- J, K, L
- J, L, M
- J, K, M
- K, L, M
67. मूल्यांकन साधनों और उनकी विशेषताओं के जोड़ों पर विचार कीजिए:
1. रेटिंग स्केल — विशेषताओं के स्तर या तीव्रता का मापन
2. साक्षात्कार — मौखिक अभिव्यक्ति और गहन विचार विमर्श
3. प्रश्नावली — बड़े समूह से सूचना व प्रतिक्रिया संकलन
4. मानकीकृत परीक्षण — शिक्षक द्वारा निर्मित कक्षा परीक्षण
कितनी जोड़ियाँ सही सुमेलित हैं?
- केवल एक
- केवल दो
- केवल तीन
- चारों
68. वाक्य भेद के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
J. “जल्दी करो, वरना पछताओगे।” — यह एक संयुक्त वाक्य है।
K. “यदि तुम मेहनत करोगे, तब सफल होगे।” — यह एक मिश्र वाक्य है।
L. “वह लड़का होशियार है जो मेहनत करता है।” — यह एक मिश्र वाक्य है।
M. “खाकर वह सो गया।” — यह एक सरल वाक्य है।
उपर्युक्त में से कौन-से कथन सही हैं?
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, L, M
69. भाषा मूल्यांकन में ‘विषय-निष्ठ’ (Content-based) और ‘प्रदर्शन-आधारित’ (Performance-based) मूल्यांकन के संदर्भ में कथनों पर विचार कीजिए:
J. विषय-निष्ठ मूल्यांकन में नियमों व व्याकरणिक संरचना का ज्ञान परखा जाता है।
K. प्रदर्शन-आधारित मूल्यांकन में वास्तविक भाषाई उपयोग की क्षमता का मापन होता है।
L. प्रामाणिक मूल्यांकन प्रदर्शन-आधारित मूल्यांकन का ही व्यावहारिक रूप है।
M. विषय-निष्ठ मूल्यांकन संचारात्मक क्षमता का पूर्ण मूल्यांकन कर लेता है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
70. वाक्य “राम के द्वारा श्याम को पुस्तक दी गई” में प्रयुक्त पदों के कारकों के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. ‘राम’ — करण कारक में है।
K. ‘श्याम’ — कर्म कारक में है।
L. ‘पुस्तक’ — कर्म कारक में है।
M. ‘के द्वारा’ — करण कारक का चिह्न है।
सही कथनों का चयन कीजिए:
- J, L, M
- J, K, L
- K, L, M
- J, K, M
71. NCF 2005 और NEP 2020 के आलोक में ‘रचना शिक्षण’ के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. NCF 2005 रचना शिक्षण में यांत्रिक अभ्यास और व्याकरण रटने पर जोर देता है।
K. NEP 2020 बहुभाषिकता को शिक्षण में एक समृद्ध संसाधन मानता है।
L. NCF 2005 के अनुसार रचना शिक्षण का उद्देश्य संचारात्मक सक्षमता का विकास है।
M. NEP 2020 मातृभाषा/क्षेत्रीय भाषा में मौलिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करता है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
72. सर्वनाम और उनके भेदों के जोड़ों पर विचार कीजिए:
J. ‘वही’ (वही लड़का आया) — निश्चयवाचक सर्वनाम
K. ‘कोई’ (कोई आया) — अनिश्चयवाचक सर्वनाम
L. ‘जो’ (जो मेहनत करता है) — संबंधवाचक सर्वनाम
M. ‘वह’ (वह कल आएगा) — पुरुषवाचक सर्वनाम
सही सुमेलित कथनों का चयन कीजिए:
- J, K, L
- J, L, M
- K, L, M
- J, K, M
73. रचना में ‘तर्कसंगतता’ (Coherence) और ‘सुसंगतता’ (Cohesion) के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. सुसंगतता वाक्यों के बीच सतही भाषाई व योजक संबंधों को दर्शाती है।
K. तर्कसंगतता विचारों की आंतरिक एकता और समग्र अर्थ की स्पष्टता से जुड़ी है।
L. एक रचना भाषाई रूप से सुसंगत होकर भी तार्किक रूप से असंगत हो सकती है।
M. तर्कसंगतता केवल वर्तनी की शुद्धता पर निर्भर करती है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
74. वाक्य “यद्यपि वह धनी है, तथापि वह कंजूस है” के उपवाक्यों के भेद के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. ‘यद्यपि वह धनी है’ — विरोधार्थक आश्रित उपवाक्य है।
K. ‘तथापि वह कंजूस है’ — मुख्य उपवाक्य है।
L. ‘यद्यपि वह धनी है’ — हेतु आश्रित उपवाक्य है।
M. ‘तथापि वह कंजूस है’ — परिणाम उपवाक्य है।
75. लेखन संदर्भ और अपेक्षित भाषाई विशेषताओं के जोड़ों पर विचार कीजिए:
1. मित्र को पत्र — अनौपचारिक, आत्मीय, सहज
2. प्रधानाचार्य को आवेदन — औपचारिक, विनम्र, सुगठित
3. समाचार रिपोर्ट — तथ्यात्मक, वस्तुनिष्ठ, प्रामाणिक
4. बाल-कहानी — सरल, संवादात्मक, कल्पनाशील
कितनी जोड़ियाँ सही सुमेलित हैं?
- केवल एक
- केवल दो
- केवल तीन
- चारों
76. वाक्य “उसने स्वयं ही वह कार्य किया” में प्रयुक्त पदों के पद-परिचय के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. ‘उसने’ — पुरुषवाचक सर्वनाम (कर्ता कारक)
K. ‘स्वयं’ — निजवाचक सर्वनाम
L. ‘ही’ — अव्यय (निपात)
M. ‘वह’ — सार्वनामिक विशेषण / निश्चयवाचक सर्वनाम
सही कथनों का चयन कीजिए:
- J, K, L
- J, L, M
- K, L, M
- J, K, M
77. द्विभाषिकता के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
J. ‘समन्वित द्विभाषिकता’ में व्यक्ति दोनों भाषाओं की व्यवस्था को पृथक रखता है।
K. ‘यौगिक द्विभाषिकता’ में व्यक्ति दोनों भाषाओं के लिए एक साझा अर्थ तंत्र रखता है।
L. ‘गौण द्विभाषिकता’ में द्वितीय भाषा प्रथम भाषा के माध्यम से समझी जाती है।
M. बहुभाषिकता में भाषाई अंतरण सदैव बाधक होता है और इसे वर्जित किया जाना चाहिए।
- J, K, L
- J, L, M
- J, K, M
- K, L, M
78. रचना (लेखन कौशल) के शिक्षण के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
J. रचना शिक्षण का मुख्य उद्देश्य व्याकरण नियमों का यांत्रिक अभ्यास कराना है।
K. स्वतंत्र रचना में विद्यार्थी अपनी रुचि और विचारों के अनुसार मौलिक लेखन करता है।
L. निबंध लेखन में विचारों का क्रमबद्ध और तार्किक संगठन आवश्यक है।
M. पत्र लेखन में औपचारिक और अनौपचारिक दोनों विधाएं शामिल हैं।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
79. भाषा और चिंतन के सिद्धांतों और उनके विचारकों का सही मिलान चुनिए:
A. भाषाई सापेक्षता परिकल्पना — 1. पियाजे
B. भाषा विचार से पहले या विचार को प्रतिबिंबित करती है — 2. सापिर एवं व्होर्फ
C. निजी वाक् (Private Speech) — 3. वाइगोत्स्की
D. सार्वभौमिक अंतर्निहित व्याकरण — 4. चॉम्स्की
- A-2, B-1, C-3, D-4
- A-2, B-1, C-4, D-3
- A-1, B-2, C-3, D-4
- A-3, B-4, C-1, D-2
80. रचना शिक्षण में ‘सारांश लेखन’ और ‘टिप्पणी लेखन’ के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सर्वाधिक सटीक है?
- सारांश में मूल पाठ के सभी उदाहरण और विस्तार ज्यों के त्यों रखे जाते हैं।
- सारांश मूल पाठ का संक्षिप्त रूप है जिसमें लेखक के विचार ही होते हैं, जबकि टिप्पणी में पाठक की स्वयं की प्रतिक्रिया भी शामिल होती है।
- सारांश और टिप्पणी में केवल शब्दों की संख्या का अंतर होता है, प्रकृति का नहीं।
- टिप्पणी में कभी भी अपनी राय या समालोचना नहीं दी जा सकती।
81. भाषा शिक्षण में ‘अंतरभाषा’ (Interlanguage) और भाषा स्थानांतरण के संबंध में विचार कीजिए:
J. अंतरभाषा द्वितीय भाषा शिक्षार्थी द्वारा विकसित एक गतिशील भाषाई व्यवस्था है।
K. धनात्मक स्थानांतरण तब होता है जब मातृभाषा के नियम नई भाषा सीखने में सहायक हों।
L. ऋणात्मक स्थानांतरण तब होता है जब प्रथम भाषा के प्रभाव से त्रुटियां उत्पन्न हों।
M. अंतरभाषा एक स्थिर व्यवस्था है जो कभी परिवर्तित नहीं होती।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
82. हिंदी रचना शिक्षण में ‘निबंध’ के प्रकारों के जोड़ों पर विचार कीजिए:
1. वर्णनात्मक निबंध — दृश्य, वस्तु या स्थान का सजीव चित्रण
2. विचारात्मक/तर्कात्मक निबंध — तथ्यों, तर्कों और सिद्धांतों का गंभीर विवेचन
3. भावात्मक निबंध — संवेगों, अनुभूतियों और कल्पना का प्रवाह
4. विवरणात्मक/कथात्मक निबंध — घटनाओं या ऐतिहासिक प्रसंगों का क्रमिक विवरण
कितने जोड़े सही सुमेलित हैं?
- केवल एक
- केवल दो
- केवल तीन
- चारों
83. कथन (A): ‘भाषा-सजगता’ (Metalinguistic Awareness) का विकास द्वितीय भाषा अधिगम में सफलता का एक महत्वपूर्ण कारक है।
कारण (R): भाषा-सजगता शिक्षार्थी को भाषा की संरचना, नियमों और कार्यप्रणाली पर सचेत रूप से चिंतन करने में सक्षम बनाती है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं तथा (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
- (A) और (R) दोनों सही हैं, परंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं करता है।
- (A) सही है, परंतु (R) गलत है।
- (A) गलत है, परंतु (R) सही है।
84. रचना शिक्षण में ‘लेखन प्रक्रिया’ (Writing Process) के चरणों का सही क्रम कौन-सा है?
- पूर्व-लेखन/योजना (Pre-writing) → प्रारूप निर्माण (Drafting) → पुनरावलोकन (Revising) → संपादन (Editing) → प्रकाशन (Publishing)
- प्रारूप निर्माण → पूर्व-लेखन → संपादन → पुनरावलोकन → प्रकाशन
- पूर्व-लेखन → संपादन → प्रारूप निर्माण → पुनरावलोकन → प्रकाशन
- प्रकाशन → संपादन → पुनरावलोकन → प्रारूप निर्माण → पूर्व-लेखन
85. दक्षता-आधारित भाषा मूल्यांकन के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. यह मूल्यांकन केवल रटी हुई जानकारी के पुनरुत्पादन पर आधारित है।
K. यह वास्तविक जीवन की परिस्थितियों में भाषाई कौशल के प्रयोग पर बल देता है।
L. इसमें विश्लेषण, संश्लेषण जैसे उच्च स्तरीय चिंतन कौशल शामिल हैं।
M. यह NEP 2020 द्वारा अनुशंसित मूल्यांकन पद्धति है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
86. ‘पत्र लेखन’ के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
J. औपचारिक पत्र में व्यक्तिगत सुख-दुख और आत्मीय प्रसंग लिखे जाते हैं।
K. अनौपचारिक पत्र की भाषा सरल, सहज और अनौपचारिक होती है।
L. औपचारिक पत्र में स्पष्ट विषय (Subject) का उल्लेख अनिवार्य होता है।
M. ‘भवदीय’ या ‘प्रार्थी’ का प्रयोग सामान्यतः औपचारिक पत्रों में होता है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
87. ASL (Assessment of Speaking and Listening) के संदर्भ में घटकों और उनके मापदंडों के जोड़ों पर विचार कीजिए:
1. वाचन (Speaking) — उच्चारण, धाराप्रवाह, शब्दावली व व्याकरण
2. श्रवण (Listening) — सुनकर मुख्य विचार ग्रहण करना व अनुमान लगाना
3. वाद-विवाद (Debate) — तार्किक तर्क-वितर्क और प्रत्युत्पन्नमतित्व
4. श्रव्य-दृश्य बोध — ध्वनि व दृश्य संकेतों का प्रासंगिक अर्थ ग्रहण
कितनी जोड़ियाँ सही सुमेलित हैं?
- केवल एक
- केवल दो
- केवल तीन
- चारों
88. जेरोम ब्रूनर के भाषा अर्जन समर्थन प्रणाली (LASS) के संदर्भ में जोड़ों पर विचार कीजिए:
1. संरचित प्रारूप (Formats) — दैनिक जीवन की नियमित अंतःक्रियात्मक गतिविधियाँ
2. मचान (Scaffolding) — वयस्क द्वारा दिया जाने वाला अस्थायी सहयोग
3. LASS की भूमिका — चॉम्स्की के जैविक तंत्र (LAD) का पूरक सामाजिक ढांचा
4. प्रवेशिका — बच्चे की जन्मजात भाषाई क्षमता
कितनी जोड़ियाँ सही सुमेलित हैं?
- केवल एक
- केवल दो
- केवल तीन
- चारों
89. मूल्यांकन आंकड़ों (Assessment Data) के उपयोग के संबंध में कथनों पर विचार कीजिए:
J. शिक्षक को मूल्यांकन परिणामों का विश्लेषण कर शिक्षण विधियों में सुधार करना चाहिए।
K. त्रिकोणीकरण (Triangulation) का अर्थ एकाधिक स्रोतों और विधियों से प्रमाण जुटाना है।
L. प्रवृत्ति विश्लेषण (Trend Analysis) विद्यार्थी की प्रगति का दीर्घकालिक अध्ययन करता है।
M. विद्यार्थियों के मूल्यांकन आंकड़ों को सार्वजनिक रूप से साझा करना अनिवार्य है।
- J, K, L
- K, L, M
- J, L, M
- J, K, M
90. बालक के भाषाई विकास की अवधारणाओं का प्रारंभिक से परवर्ती चरण की ओर सही क्रम कौन-सा है?
- ध्वन्यात्मक खेल (Phonemic Play) → संकुचित अर्थ (Underextension) → टेलीग्राफिक वाक् (Telegraphic Speech) → अति-नियमन (Overgeneralization)
- टेलीग्राफिक वाक् → ध्वन्यात्मक खेल → अति-नियमन → संकुचित अर्थ
- अति-नियमन → ध्वन्यात्मक खेल → टेलीग्राफिक वाक् → संकुचित अर्थ
- ध्वन्यात्मक खेल → अति-नियमन → संकुचित अर्थ → टेलीग्राफिक वाक्
91. ‘यह वही पेन है जो मुझे उपहार में मिला था।’ इसमें ‘जो मुझे उपहार में मिला था’ उपवाक्य का भेद क्या है?
- संज्ञा आश्रित उपवाक्य
- विशेषण आश्रित उपवाक्य
- क्रिया-विशेषण आश्रित उपवाक्य
- सर्वनाम आश्रित उपवाक्य
92. निम्नलिखित वाक्यों में से ‘मिश्र वाक्य’ की पहचान कीजिए:
1. रात को देर तक जागने से मेरे सिर में दर्द हो गया।
2. जब मैं रात को देर तक जागा, तो मेरे सिर में दर्द हो गया।
3. मेरे सिर में दर्द हो गया।
4. देर रात तक जागने के कारण सिर में दर्द है।
- केवल 1 सही है
- केवल 2 सही है
- केवल 3 सही है
- 1 और 4 दोनों सही हैं
93. सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए:
A. मोनिका मिठाई खरीदने बाजार गई — 1. संयुक्त वाक्य
B. जब मोनिका बाजार गई, तब उसने मिठाई खरीदी — 2. मिश्रित वाक्य
C. मोनिका बाजार गई और उसने मिठाई खरीदी — 3. सरल वाक्य
- A-2, B-3, C-1
- A-1, B-2, C-3
- A-3, B-2, C-1
- A-2, B-1, C-3
94. सूची-I को वाच्य के भेद के अनुसार सूची-II से सुमेलित कीजिए:
A. कैप्टन से खाया नहीं जाता — 1. कर्तृवाच्य
B. कैप्टन द्वारा चश्मा बदला जाता है — 2. भाववाच्य
C. कैप्टन ने दुकान बंद कर दी — 3. कर्मवाच्य
- A-1, B-3, C-2
- A-2, B-3, C-1
- A-3, B-2, C-1
- A-2, B-1, C-3
95. इनमें कर्तृवाच्य का शुद्ध उदाहरण कौन-सा है?
- कुत्ता भौंकता है।
- कुत्ते के द्वारा भौंका जाता है।
- कुत्ते से भौंका गया।
- कुत्ते द्वारा रोटी खाई गई।
96. वाक्य ‘निर्मल का कहना है कि वह कल अवश्य आएगा’ में पदों ‘कहना’ और ‘कल’ के पद-भेद क्रमशः क्या हैं?
- क्रिया, संज्ञा
- संज्ञा, अव्यय
- सर्वनाम, अव्यय
- संज्ञा, विशेषण
97. वाक्य ‘यद्यपि वह बहुत धनी है, फिर भी वह कंजूस है’ में प्रयुक्त उपवाक्य (यद्यपि… है) किस प्रकार का है?
- हेतु उपवाक्य
- परिणाम उपवाक्य
- विरोधार्थक उपवाक्य
- काल उपवाक्य
98. वाक्य ‘वही लड़का पास हुआ जो मेहनत करता है’ में ‘वही’ और ‘जो’ के पद-भेद क्रमशः क्या हैं?
- निश्चयवाचक सर्वनाम, संबंधवाचक सर्वनाम
- पुरुषवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक सर्वनाम
- निश्चयवाचक सर्वनाम, पुरुषवाचक सर्वनाम
- भाववाचक संज्ञा, संबंधवाचक सर्वनाम
99. वाक्य ‘राम के द्वारा श्याम को पत्र लिखा गया’ में ‘राम’ और ‘श्याम’ के कारक क्रमशः क्या हैं?
- कर्ता, कर्म
- करण, कर्म
- अपादान, सम्प्रदान
- करण, सम्प्रदान
100. निम्नलिखित में से किस वाक्य में ‘खूब’ पद का प्रयोग ‘क्रिया-विशेषण’ (अव्यय) के रूप में हुआ है?
- यह खूब पुस्तक है।
- उसने खूब पढ़ाई की।
- खूब आदमी वहाँ एकत्र हुए।
- उसका कमरा खूब बड़ा है।
बहुत-बहुत धन्यवाद रोज । इसी तरह के CTET और CGTET का प्रैक्टिस सेट दीजिए सर।
Perday pura set bhejiyye sir
Nabusahab
Yes
No
Mujhe padhna pasand h .and I want read a book.i request ki aap mera margdarshan kre.
Khup chan test hoti