CGPSC ADPO Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती, यहाँ से करें ऑनलाइन आवेदन

|
On: June 22, 2026
cg sahayak jila lok abhiyojan adhikari bharti 2026
Join WhatsApp
Join Now

CGPSC ADPO Recruitment 2026 Apply Online Start छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पदों पर निकाली भर्ती, यहाँ देखें पूरी जानकारी

CGPSC ADPO Vacancy 2026 Notification, Syllabus, Age Limit & Exam Date

CGPSC ADPO Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य के गृह विभाग में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने से कुल 15 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है |इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 22 JUN 2026 से आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि आप निचे देख सकते है

(CGPSC ADDPO Vacancy 2026) cg sahayak jila lok abhiyojan adhikari bharti 2026

सीजी सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 22 जून 2026 से 21 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे। रिक्त पदों की अधिक जानकरी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े व अवलोकन करे | जैसे आयु सीमा, वेतन/वेतनमान, रिक्ति और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं।

CGPSC Sahayak Jila Lok Abhiyojan Adhikari Bharti 2026 Notification

विभाग का नामगृह विभाग
संस्था का नामछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
पदों का नामसहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी,कैरी फॉरवर्ड/बैकलॉग
आवेदन मोडऑनलाइन
टोटल पोस्ट15 पद
अंतिम तिथि 21 जुलाई 2026
कैटेगरीसरकारी नौकरी

सैलरी कितना है

सैलरी38,100 – 1,20400/- रु.

आयु सीमा

अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2026 को 21 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट देय होगी अर्थात अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।

उच्चतर आयु सीमा में छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये निर्देशों के तहत निम्नानुसार छूट की पात्रता होगी:-

यदि अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ शासन द्वारा अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) का हो तो उसे उच्चतर आयु सीमा में पांच वर्ष तक की छूट दी जाएगी।

आवेदन की अंतिम  तिथि Important date

आवेदन प्रारंभ तारीख22 जून 2026
आवेदन अंतिम तारीख21 जुलाई 2026
आवेदन में त्रुटि सुधार प्रारंभ दिनांक25 जुलाई 2026
आवेदन में त्रुटि सुधार अंतिम दिनांक27 जुलाई 2026
एडमिट कार्डपरीक्षा के 10 दिन पहले अपलोड
परीक्षा की तारीखCOOMING

CGPSC Sahayak Jila Lok Abhiyojan Adhikari Recruitment 2026 | 15 Post Apply Online

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

शैक्षणिक योग्यता

छत्तीसगढ़ सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा हेतु आवेदक की न्यूनतम किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विधि स्नातक उपाधि ।, अधिक जानकारी के लिए आप विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरूरकर ले

आवेदन शुल्क

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी, जो कि छत्तीसगढ़ के लिए अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) की श्रेणी में आते हैं एवं निःशक्तता से ग्रस्त छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए रूपए 300/- (रूपए तीन सौ) तथा शेष सभी श्रेणी के लिए एवं छत्तीसगढ़ से बाहर के निवासी आवेदकों के लिए रूपए 400/- (रूपए चार सौ) आवेदन शुल्क देय होगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क + जीएसटी शुल्क देय होगा।

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी ऐसे अभ्यर्थी जो परीक्षा/साक्षात्कार में उपस्थित होंगे उन्हें परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा । लिखित परीक्षा/साक्षात्कार में उपस्थित अभ्यर्थियों को उनके द्वारा ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया के दौरान शुल्क वापसी हेतु प्रविष्ट किए गए खाते में शुल्क वापसी की राशि आयोग द्वारा उपलब्ध करा दी जाएगी। त्रुटि सुधार/पोर्टल शुल्क तथा शुल्क भगतान हेतु लिए गए सेवा कर एवं अन्य शुल्क वापस नहीं होंगे।

CGPSC ADPPO Vacancy फॉर्म कैसे भरे ?

  1. सर्वप्रथम CGPSC ऑफिसियल वेबसाइट पर जाये
  2. ऑनलाइन एप्लीकेशन पर क्लिक करे
  3. अगर आप CGPSC में पहली बार फॉर्म डाल रहे है तो जीमेल और मोबाइल नंबर के सहायता से नया रजिस्ट्रेशन कर ले |
  4. उसके लॉग इन करके आपना फॉर्म सबमिट करे ले LOGIN – FOR ALREADY REGISTERED CANDIDATES.
  5. दस्तावेज़ अपलोड करे
  6. अपना शैक्षणिक योग्यता भरे
  7. पेमेंट करने से पहले अपनी जानकारी अच्छे से चेक कर ले
  8. उसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करे और अपना आवेदन फॉर्म का प्रिंट निकाल ले या सेव करके रख ले |

CGPSC Sahayak Jila Lok Abhiyojan Adhikari Recruitment 2026 आवेदन लिंक :

ऑनलाइन आवेदन लिंकअप्लाई करे
ऑफिसियल वेबसाइट psc.cg.gov.in
 विभागीय PDF  क्लिक करे
whatsappज्वाइन

CGPSC Sahayak Jila Lok Abhiyojan Adhikari Recruitment 2026 FAQ

CGPSC सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 में आवेदन करने की तिथि कब है?

22 जून 2026 से 21 जुलाई 2026 तक

CG सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

ऑनलाइन psc.cg.gov.in वेबसाइट से

CGPSC सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 के लिए कितना उम्र होना चाहिए?

21 से 35 वर्ष

छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?

स्नातक पास आवेदन कर सकता है

क्या दुसरे राज्य वाले भी आवेदन कर सकता है?

जी हां 400 रूपये फीस जमा करके आवेदन आकर सकते है

महत्वपूर्ण टीप:-

1. ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक पदों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है।

2. यह विज्ञापन संबंधित विभाग के मांग-पत्र में उल्लेखित पदों की संख्या के अनुरुप प्रकाशित किया जा रहा है।

3. छत्तीसगढ़ के स्थानीय/मूल निवासी निःशक्तजन OA श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थी हीं मान्य होंगे। उक्त श्रेणी के अतिरिक्त अन्य दिव्यांग अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने हेतु पात्र नहीं होंगे।

4. परीक्षा योजना परिशिष्ट ‘एक’, पाठ्यक्रम परिशिष्ट ‘दो’, ऑनलाइन आवेदन करने के संबंध में निर्देश एवं अन्य जानकारी परिशिष्ट ‘तीन’ में उल्लेखित है।

प्रवेश पत्र व साक्षात्कार हेतु बुलावा पत्रः-

  • (1) प्रवेश पत्र/साक्षात्कार हेतु बुलावा पत्र परीक्षा/साक्षात्कार के लगभग 10 दिन पूर्व अपलोड किए जाएंगे एवं इसकी सूचना पृथक से नहीं दी जाएगी।
  • (2) प्रवेश पत्र/साक्षात्कार हेतु बुलावा पत्र व्यक्तिगत रुप से नहीं भेजे जाएंगे अपितु केवल आयोग की वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर उपलब्ध होंगे। इस संबंध में किया गया कोई भी पत्राचार मान्य नहीं होगा।
  • (3) किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा/साक्षात्कार में तब तक प्रवेश नहीं दिया जाएगा जब तक कि उसके पास आयोग द्वारा जारी किया गया प्रवेश पत्र/साक्षात्कार हेतु बुलावा पत्र न हो।
  • (4) अभ्यर्थी को परीक्षा/साक्षात्कार में प्रवेश पत्र के साथ ID Proof हेतु मूल पहचान पत्र जैसे मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड अथवा ई-आधार कार्ड में से एक दस्तावेज लाना आवश्यक होगा, इसके अभाव में परीक्षा केन्द्र साक्षात्कार कक्ष में प्रवेश नहीं दिया जायेगा।
  • (5) यदि प्रवेश पत्र/साक्षात्कार हेतु बुलावा पत्र पर मुद्रित फोटो व हस्ताक्षर अथवा दोनों अस्पष्ट या अवैध हो तो प्रवेश पत्र पर निर्देशानुसार कार्यवाही न करने पर केन्द्राध्यक्ष/जांच अधिकारी अभ्यर्थी को परीक्षा/साक्षात्कार में सम्मिलित होने से वंचित कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी सिलेबस 2026

छत्तीसगढ़ सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भर्ती में आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

Leave a Comment