CG SET 2026 Notification Out: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी, ऐसे करें अप्लाई

|
On: July 23, 2026
CG SET Notification 2026
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh SET 2026 Apply Online, Exam Pattern, Eligibility, Syllabus, and Exam Date छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG-SET26) के ऑनलाइन आवेदन के सम्बंध में विज्ञप्ति New

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। CGSSB छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल द्वारा परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं, वे इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

छत्तीसगढ़ शासन, उच्च शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (नेट ब्यूरो) द्वारा छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नवा रायपुर, अटल नगर (छ.ग.) को छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा CG-SET हेतु “राज्य एजेंसी” के रूप में नियत किया गया है। सेट परीक्षा हेतु पात्र उम्मीद्वारों से ऑनलाइन आवेदन पत्र छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नया रायपुर, अटल नगर (छ.ग.) के वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर आमंत्रित किये जाते है।

उम्मीदवारों की सुविधा के लिए परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तारीखें, पात्रता (Eligibility) और सिलेबस की पूरी जानकारी नीचे दी गई है। इसके साथ ही आप सीधे ऑफिशियल नोटिस भी डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Rajya Patrata Pariksha 2026 Notification

परीक्षा का नामCG SET राज्य पात्रता परीक्षा 2026
विभागछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल
एलिजिबिलिटीस्नातकोत्तर
आवेदन का तरीकाऑनलाइन
परीक्षा का तरीकाऑफलाइन
प्रारंभिक तिथि23/07/2026
अंतिम तिथि17/08/2026
एग्जाम तारिख04/10/2026
ऑफिशियल वेबसाइटhttps://cgssb.cgstate.gov.in/

परीक्षा शुल्क के सम्बंध में

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति सेकरना है ।

सामान्य वर्गरू. 350.00
अन्य पिछड़ा वर्गरू. 250.00
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति दिव्यांगरू. 200.00
  • छत्तीसगढ़ के स्थाई निवासी के लिए आवेदन फ़ीस निशुल्क है तथा दुसरे राज्य वालो के लिए 700 रूपये फ़ीस है
  • अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से किया जावेगा। छत्तीसगढ़ शासन के नियमानुसार छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी अभ्यर्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होते हैं, उनका परीक्षा शुल्क वापस कर दिया जावेगा। परीक्षा शुल्क उसी बैंक खाता में वापस किया जावेगा, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने ऑनलाइन आवेदन परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

आयु सीमा

  • अधिकतम आयु सीमा का कोई बंधन नहीं है।

महत्वपूर्ण तिथि तिथि 

आवेदन प्रारंभ तारीख23 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तारीख17 अगस्त 2026
आवेदन में त्रुटि सुधार प्रारंभ दिनांक18-20 अगस्त 2026
परीक्षा की संभावित तिथि4 अक्टूबर 2026
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि29 सितम्बर 2026

CG SET 2026 Exam Centre 2026 : CG SET परीक्षा केंद्र का नाम

CG SET EXAM 16 जिलो में Exam होगा

अंबिकापुरबिलासपुर
कोरिया (बैकुण्ठपुर)धमतरी
दुर्गजगदलपुर
रायपुरराजनांदगाँव
कांकेररायगढ़
जांजगीर चांपाजशपुर नगर
कांकेरमहासमुंद
रायगढ़कबीरधाम

CG Set Subject List

  • प्रश्न पत्र 1 सभी विद्यायार्थियो के लिए अनिवार्य है
  • प्रश्न पत्र 2 विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा अनुशंसित निम्न 30 विषय समूह में आयोजित की जायगी
विषय
Hindi
english
Geography
Sociology
Political Science
History
Physical Education
Psychology
Sanskrit
Commerce
Economics
Life Sciences
Physical Sciences
Law
Mathematical Sciences
Computer Science & Applications
Chemical Sciences
Library & Information Science
Home Science
Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences
Anthropology
Music
Performing Arts – Dance, Drama, Theatre
Fine Art and Sculpture (Visual Arts
Yoga
Public Administration
Defence And Strategic Studies
Philosophy
Management
Mass Communication & Journalism

परीक्षा पद्धति :-

सेट की परीक्षा में दो प्रश्न पत् होंगे। प्रश्न पत्र में केवल बहुउत्तरीय वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे ।

प्रश्न पत्रअंकप्रश्न संख्या
110050 प्रश्न सभी अनिवार्य
2200100 प्रश्न अनिवार्य

CG SET Notification 2026

Paper I – प्रथम पश्न पत्र सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। यह प्रश्न पत्र साधारण प्रकृति का है जिसमें अभ्यर्थियों के पठन-पाठन एवं अनुसंधान की प्रवृत्ति का आकलन के लिए तथा अभ्यर्थियों की तार्किक क्षमता, समझने की योग्यता, विस्तृत एवं विविध सोच, सामान्य जागरूकता आदि की परीक्षा के लिए प्रश्न पूछे जावेंगे। इस प्रश्न पत्र में 50 प्रश्न होंगे; जिसमें से अभ्यर्थी द्वारा सभी 50 प्रश्नों का उत्तर देना अपेक्षित है। प्रत्येक प्रश्न हेतु 02 अंक निर्धारित होंगे। जब भी दृष्टि वाले अभ्यर्थियों के लिये ग्राफिकल /चित्रात्मक प्रश्न निर्धारित किये जायेंगे, तो दृष्टि बाधित अभ्यर्थियों के लिए उनके स्थान पर, गद्यांश आधारित प्रश्न समान संख्या एवं समान अधिभार वाले निर्धारित किये जायेंगे। –

Paper II -इस प्रश्न पत्र में अभ्यर्थी द्वारा चयन किये गये विषय के सम्पूर्ण पाठ्यक्रम पर आधारित 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जायेंगे जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए 02 अंक निर्धारित है।

शैक्षणिक योग्यता

सेट परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए स्नातकोत्तर उपाधि या समकक्ष परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 55 प्रतिशत (न्यूनतम 55 प्रतिशत के अंको को राउण्ड आफ नहीं किया जावेगा) (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर कीमिलेयर) / दिव्यांगजन / उभयलिंगी के लिए 50 प्रतिशत) अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक होगा (न्यूनतम 50 प्रतिशत के अंको को राउण्ड आफ नहीं किया जावेगा)। वे उम्मीद्वार भी परीक्षा में सम्मिलित हो सकते है जो स्नातकोत्तर या समकक्ष उपाधि की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे है, परन्तु उन्हे उक्त स्नातकोत्तर या समकक्ष परीक्षा SET परीक्षा के परिणाम की तिथि से 2 वर्ष के अन्दर न्यूनतम निर्धारित प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना होगा।

मूल्यांकन पद्धति :- प्रत्येक प्रश्न के चार संभावित उत्तर दिये गये होंगे। उनमें से एक उत्तर सही तथा तीन उत्तर गलत होंगे। प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर अंकित करने पर दो अंक एवं गलत उत्तर अथवा एक से अधिक उत्तर अंकित करने पर शून्य (Zero) अंक प्रदान किए जायेंगे। परीक्षार्थी द्वारा जिन प्रश्नों के उत्तर अंकित नहीं किए जायेंगे उनके लिये भी शून्य (Zero) अंक प्रदान किये जायेंगे। ऋणात्मक अंक (Negative Mark) नहीं दिये जायेंगे।

CG SET 2026 Notification नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका आफिशियल नोटिस PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

NotificationPDF
NotificationClick Here
सिलेबस 2026देखे
Apply Apply Online
टेलीग्राम ग्रुपCgnewVacancy

पात्रता की शर्तें

नोट :- (i) अंको में छुट एवं आरक्षण संबंधि लाभ केवल छत्तीसगढ़ के लिए अनुसूचित राज्यो के मूल निवासी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग ( गैर कीमिलेयर) तथा निःशक्तजन के अभ्यर्थियों को देय होगा ।

(iii) किसी भी विवाद उत्पन्न होने की स्थिति में यू.जी.सी. द्वारा नेट के संबंध में जारी मार्गदर्शिका में दिये गये प्रावधान मान्य होगा । वे अभ्यर्थी जिनके द्वारा भारतीय विश्वविद्यालय / संस्था से स्नातकोत्तर डिप्लोमा / सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया है अथवा विदेशी विश्वविद्यालय / संस्था से डिग्री / डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्राप्त किया गया है, वे स्वयं के हित में ये सुनिश्चित करेंगे कि उनके द्वारा प्राप्त डिग्री / डिप्लोमा / सर्टिफिकेट भारतीय विश्वविद्यालय संघ द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के स्नातकोत्तर उपाधि के समतुल्य है।

आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप & टेलीग्राम ग्रुप ज्वाइन करें (जल्द ही CG SET सिलेबस और CG SET 2019 ओल्ड पेपर हमारे ग्रुप में मिलेगा)

1 thought on “CG SET 2026 Notification Out: छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा 2026 का विज्ञापन जारी, ऐसे करें अप्लाई”

Leave a Comment