Geography GK Mock Test: भूगोल सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न

|
On: November 28, 2026
Geography GK Quiz
Join WhatsApp
Join Now

भूगोल GK Mock Test हिंदी में हल करें। भारत और विश्व भूगोल के महत्वपूर्ण MCQ प्रश्नों के साथ अपनी तैयारी जांचें—CGPSC, CG Vyapam, CTET व अन्य परीक्षाओं के लिए उपयोगी।

किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल थ्योरी पढ़ना ही पर्याप्त नहीं होता, बल्कि नियमित रूप से वस्तुनिष्ठ प्रश्नों (MCQs) का अभ्यास करना भी उतना ही आवश्यक है। देश भर में आयोजित होने वाली UPSC, SSC, Railway (RRB), Banking, CTET, राज्य लोक सेवा आयोग (State PSC), व्यापम एवं पुलिस भर्ती जैसी तमाम परीक्षाओं के सामान्य अध्ययन (General Studies) खंड में ‘भूगोल’ (Geography) एक अत्यंत महत्वपूर्ण और हाई-स्कोरिंग विषय है।

परीक्षा में भारत एवं विश्व के भूगोल से जुड़े सौरमंडल, पर्वत-पठार, अपवाह तंत्र (नदियाँ), जलवायु, मिट्टी, प्राकृतिक वनस्पति, कृषि और खनिज संसाधनों पर आधारित प्रश्न प्रमुखता से पूछे जाते हैं।

आपकी तैयारी को परखने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से हमने विगत वर्षों के प्रश्न-पत्रों के पैटर्न पर आधारित यह Geography GK Mock Test तैयार किया है। नीचे दिए गए वस्तुनिष्ठ प्रश्नों को हल करें, अपना स्कोर जांचें और अपनी परीक्षा की तैयारी को एक नई दिशा दें।

1. भारत के किस राज्य में विश्व का सबसे बड़ा ‘थोरियम’ का भंडार मौजूद है ?
(A) केरल
(B) कर्नाटक
(C) आंध्रप्रदेश
(D) असम
2. पश्चिम बंगाल की सीमाएं कितने देशों के साथ लगी हुई हैं ?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
3. कौन सा राजस्थान का मरुस्थलीय जिला नहीं है ?
(A) कोटा
(B) बाड़मेर
(C) जैसलमेर
(D) चुरू
4. किस राज्य में सबरीमाला स्थित है ?
(A) आंध्रप्रदेश
(B) तमिलनाडु
(C) केरल
(D) कर्नाटक
5. भारत में किस राज्य की सबसे लंबी तटरेखा है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) आंध्रप्रदेश
(C) तमिलनाडु
(D) गुजरात
6. भारत में जैव-विविधता की दृष्टि से धनी स्थान है ?
(A) पश्चिमी घाट
(B) पूर्वी घाट
(C) थार रेगिस्तान
(D) बंगाल की खाड़ी
7. भारत का कौन सा राज्य तीन ओर से बांग्लादेश से घिरा हुआ है ?
(A) त्रिपुरा
(B) मिजोरम
(C) मेघालय
(D) नागालैण्ड
8. भारत में चंदन की लकड़ी के लिए प्रसिद्ध राज्य है ?
(A) असम
(B) केरल
(C) कर्नाटक
(D) पश्चिम बंगाल
9. सिंह, जिराफ, बाइसन जैसे जानवर मुख्यतः किस वन/क्षेत्र में पाए जाते हैं?
(A) पर्णपाती वन
(B) घासस्थल
(C) मरुभूमि
(D) शंकुवृक्षी वन
10. राष्ट्रीय वन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है ?
(A) मसूरी
(B) नई दिल्ली
(C) नागपुर
(D) देहरादून
11. भूमध्य रेखा के निकट किस तरह के वन पाए जाते हैं ?
(A) पतझड़ी वन
(B) शंकुधारी वन
(C) घासस्थल
(D) उष्ण कटिबंधीय वन
12. पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए भारत में वन क्षेत्र कितने अनुपात में होना चाहिए ?
(A) 11.1 प्रतिशत
(B) 22.2 प्रतिशत
(C) 33.3 प्रतिशत
(D) 44.4 प्रतिशत
13. मध्यप्रदेश का शिवपुरी राष्ट्रीय पार्क किसलिए महत्वपूर्ण है ?
(A) बाघ और हाथी
(B) जंगली भैंसा
(C) पक्षी
(D) तेंदुआ और चीतल
14. यह एकमात्र अभयारण्य है, जहां कश्मीरी महामृग पाया जाता है ?
(A) कान्हा
(B) दाचीगाम
(C) गिर
(D) मुदुमलाई
15. कुगटी वन्य पशु विहार किस राज्य में है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) जम्मू और कश्मीर
(C) हिमाचल प्रदेश
(D) उत्तराखंड
16. “साइलेंट वैली” में दुर्लभ और नष्टप्राय पशु कौन सा है ?
(A) कस्तूरी मृग
(B) चीता
(C) शेर की पूंछ जैसा मैकाक
(D) गैंडा
17. “नागरहोल नेशनल पार्क” किस राज्य में है ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) कर्नाटक
(C) ओडिशा
(D) राजस्थान
18. “भरतपुर पक्षी अभयारण्य” किस राज्य में स्थित है ?
(A) कर्नाटक
(B) ओडिशा
(C) केरल
(D) राजस्थान
19. सुंदरवन के जंगल को क्या कहा जाता है?
(A) गुल्म (स्क्रब) जंगल
(B) मैंग्रोव
(C) पर्णपाती जंगल
(D) टुण्ड्रा
20. भारतीय वन्यजीव संस्थान स्थित है ?
(A) नई दिल्ली
(B) शिमला
(C) देहरादून
(D) भोपाल
21. स्वच्छ जल समुदाय में “लैण्टिक आवास” का उदाहरण है ?
(A) तालाब और दलदल
(B) झरना और नदी
(C) तालाब और नदी
(D) कोई नहीं
22. गंगा डेल्टा के मैंग्रोव वनों को क्या कहा जाता है ?
(A) मानसून वन
(B) सुंदरवन
(C) सदाबहार वन
(D) गुल्म वनस्पति
23. भारत में सबसे अधिक कौन सी मिट्टी पायी जाती है ?
(A) लैटेराइट
(B) काली मिट्टी
(C) जलोढ़ मिट्टी
(D) पंक
24. कपास उगाने के लिए कौन सी मिट्टी उपयुक्त होती है ?
(A) रेतीली मिट्टी
(B) चिकनी मिट्टी
(C) काली मिट्टी
(D) दोमट मिट्टी
25. ऊंचे क्षेत्रों में लैटेराइट मृदा की रचना होती है ?
(A) क्षारीय
(B) लवणीय
(C) अम्लीय
(D) संतुलित
26. लैटेराइट मिट्टी महत्वपूर्ण रूप से पाई जाती है ?
(A) मालाबार तटीय क्षेत्र में
(B) कोरोमण्डल तटीय क्षेत्र में
(C) बुंदेलखण्ड में
(D) बस्तर के पठार में
27. खरीफ की फसल काटी जाती है ?
(A) मार्च में
(B) दिसम्बर में
(C) नवम्बर के प्रारंभ में
(D) जून के प्रारंभ में
28. लंबे रेशे वाली फसलें कौन सी होती हैं ?
(A) जूट, गन्ना, अलसी
(B) कपास, मक्का, तम्बाकू
(C) कपास, सन, जूट
(D) सन, कपास, मक्का
29. दालचीनी, पेड़ के किस भाग से एकत्र की जाती है ?
(A) पत्ते
(B) तना
(C) जड़
(D) छाल
30. Teak (सागौन) बहुत ज्यादा मात्रा में कहां पैदा होता है ?
(A) हिमालय
(B) पश्चिमी घाट
(C) मध्य भारत
(D) असम तथा मेघालय
31. “मसालों का बगीचा” उपनाम से प्रसिद्ध राज्य है ?
(A) कर्नाटक
(B) केरल
(C) झारखण्ड
(D) गोवा
32. किस राज्य को भारतवर्ष का “चीनी का कटोरा” कहा जाता है ?
(A) उत्तरप्रदेश
(B) पंजाब
(C) आंध्रप्रदेश
(D) बिहार
33. भारत में गेहूँ का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है ?
(A) हरियाणा
(B) पंजाब
(C) उत्तर प्रदेश
(D) महाराष्ट्र
34. त्रिवेणी नहर में किस नदी से पानी आता है ?
(A) सोन
(B) कोसी
(C) गंडक
(D) मयूराक्षी
35. भारत में किस राज्य को “भारत का चावल का कटोरा” (Rice Bowl) कहते हैं ?
(A) केरल
(B) कर्नाटक
(C) आंध्रप्रदेश
(D) तमिलनाडु
36. गन्ने का अधिकतम उत्पादन करने वाला प्रदेश कौन सा है ?
(A) उत्तर प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) पंजाब
(D) बिहार
37. किस पेड़ से हम कुनैन (Quinine) प्राप्त करते हैं ?
(A) यूकेलिप्टस पेड़
(B) सिनकोना पेड़
(C) नीम पेड़
(D) सिकोइया
38. भारत में ईख (Sugarcane) कितने माह में परिपक्व होता है ?
(A) 5 माह
(B) 3 माह
(C) 7 माह
(D) 12 माह
39. भारत का सर्वाधिक पटसन उत्पादक (नाल्टा जूट) राज्य कौन सा है ?
(A) आंध्र प्रदेश
(B) बिहार
(C) तमिलनाडु
(D) पश्चिम बंगाल
40. भारत में जूट (Jute) का सर्वाधिक क्षेत्रफल किस राज्य में है ?
(A) असम
(B) पश्चिम बंगाल
(C) बिहार
(D) मेघालय
41. अरेबिका (Arabica) एक प्रकार का है ?
(A) फूल का
(B) घोड़ा का
(C) कॉफी का
(D) चाय का
42. कुफरी चमत्कार (Kufri Miracle) किस फसल की प्रजाति का नाम है ?
(A) मूली
(B) आलू
(C) कपास
(D) आम
43. कॉफी (Coffee) किस क्षेत्र का पौधा होता है ?
(A) उष्ण कटिबंधीय झाड़ीदार
(B) शीतोष्ण कटिबंधीय
(C) उपर्युक्त दोनों
(D) कोई नहीं
44. भारत में काजू उत्पादन (Cashew Production) में मुख्य राज्य कौन सा है ?
(A) केरल
(B) तमिलनाडु
(C) ओडिशा
(D) पश्चिम बंगाल
45. मसाला (Spice) पदार्थ कौन सा है, जो जड़ों/प्रकंद (Roots) से प्राप्त होता है ?
(A) लौंग
(B) दालचीनी
(C) हल्दी
(D) कोई नहीं
46. कौन सा राज्य शहतूत कीटपालन (Mulberry Cocoon Rearing) में अग्रणी है ?
(A) पश्चिम बंगाल
(B) कर्नाटक
(C) कश्मीर
(D) तमिलनाडु
47. किस राज्य में गेहूं (Wheat Production) का प्रचुर मात्रा में उत्पादन किया जाता है ?
(A) हरियाणा
(B) राजस्थान
(C) उत्तरप्रदेश
(D) पंजाब
48. चीनी (Sugar) का प्रमुख उत्पादक देश (Production Country) कौन सा है ?
(A) आस्ट्रेलिया
(B) क्यूबा
(C) भारत
(D) मॉरीशस
49. भारत में उगाई जाने वाली अधिकतर कॉफी की किस्म (Coffee Variety) कौन सी है ?
(A) ओल्ड चिक्स
(B) कुर्गस
(C) अरेबिका
(D) केन्टस
50. “हापुस” आम (Hapus Mango) का मूल स्थान कौन सा है ?
(A) रत्नागिरि
(B) बनारस
(C) माल्दा
(D) विजयवाड़ा
51. नीली क्रांति (Blue Revolution) किससे संबंधित है?
(A) मछली उत्पादन से
(B) दुग्ध उत्पादन से
(C) तेल उत्पादन से
(D) खाद्यान्न उत्पादन से
52. तारपीन का तेल (Turpentine Oil) कहां मिलता है ?
(A) काजू का छिलका
(B) चीड़ का पेड़
(C) यूकेलिप्टस
(D) सिनकोना का पेड़
53. खेती की “झूम विधि” (Jhoom Farming) का व्यवहार हुआ करता है ?
(A) हिमाचल प्रदेश में
(B) मध्य उच्च भूमि में
(C) तटीय तमिलनाडु में
(D) नागालैण्ड में
54. भारत में “कुल्लू घाटी” (Kullu Valley Farming) किसकी खेती के लिए प्रसिद्ध है ?
(A) अंगूर
(B) आलू
(C) सेब
(D) स्ट्रॉबेरी
55. “लौंग” (Cloves) होता है –
(A) तने की गांठें
(B) जड़ की गांठें
(C) पत्तियां
(D) सूखे फूल
56. आई.आर. 20 और रत्ना दो प्रमुख किस्में होती हैं –
(A) गेहूं की
(B) बाजरा की
(C) ज्वार की
(D) धान की
57. वे दो राज्य कौन से हैं, जिनमें लौटते हुए मानसून के दौरान प्रायः चक्रवात (Cyclone) आते हैं ?
(A) कर्नाटक और केरल
(B) पंजाब और हरियाणा
(C) बिहार और असम
(D) आंध्रप्रदेश और ओडिशा
58. कौन सा भारत का सबसे अधिक आर्द्र स्थान (Humid Area) है ?
(A) महाबलेश्वर
(B) चेरापूंजी
(C) उधगमंडलम
(D) मासिनराम
59. वायुमंडल में प्रायः गर्मी कहां से आती है ?
(A) सूर्यताप
(B) चालन
(C) विकिरण
(D) संवहन
60. भारत में सबसे अधिक कॉफी उत्पन्न (Coffee Production) करने वाला राज्य कौन सा है ?
(A) महाराष्ट्र
(B) कर्नाटक
(C) तमिलनाडु
(D) केरल
61. भारत में कपास (Cotton) का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य है ?
(A) आंध्रप्रदेश
(B) गुजरात
(C) राजस्थान
(D) उत्तर प्रदेश
62. पौधे के किस भाग से हल्दी (Turmeric) प्राप्त होती है ?
(A) तना
(B) फल
(C) जड़
(D) कोई नहीं
63. नाबार्ड (NABARD) की स्थापना कब की गई है ?
(A) जुलाई 1980
(B) जुलाई 1981
(C) जुलाई 1982
(D) जुलाई 1983
64. मध्यप्रदेश में अफीम की खेती (Poppy Seed Cultivation) किस जिले में होती है ?
(A) देवास
(B) रतलाम
(C) मंदसौर
(D) झाबुआ
65. भारतीय दलहन शोध संस्थान (ICAR) कहां स्थित है ?
(A) भोपाल
(B) कानपुर
(C) दिल्ली
(D) जबलपुर
66. गेहूं का सबसे बड़ा उत्पादक राष्ट्र कौन सा है ?
(A) यूएसए
(B) भारत
(C) चीन
(D) इंडोनेशिया
67. किस नदी से राजस्थान नहर (इंदिरा गांधी नहर) को निकाला गया है ?
(A) रावी
(B) चंबल
(C) सतलज
(D) व्यास
68. कौन से दो राज्य कावेरी जल विवाद (Kaveri River Water Dispute) से जुड़े हैं ?
(A) कर्नाटक और तमिलनाडु
(B) कर्नाटक और केरल
(C) केरल और तमिलनाडु
(D) तमिलनाडु और मध्यप्रदेश
69. “सरदार सरोवर परियोजना” (Sardar Sarovar Project) किस राज्य में स्थित है ?
(A) राजस्थान
(B) मध्यप्रदेश
(C) उत्तर प्रदेश
(D) गुजरात
70. भारत वर्ष की सबसे लंबी नदी (India’s Longest River) कौन सी है ?
(A) यमुना
(B) व्यास
(C) ब्रह्मपुत्र
(D) गंगा
71. कहां भागीरथी और अलकनंदा मिलकर गंगा बन जाती हैं ?
(A) कर्ण प्रयाग
(B) देव प्रयाग
(C) रुद्र प्रयाग
(D) गंगोत्री
72. “दमन गंगा” (Daman Ganga) किस नदी का प्राचीन नाम है ?
(A) ताप्ती
(B) नर्मदा
(C) गोदावरी
(D) कावेरी
73. “मेघना” (Meghna Dhara) किन दो नदियों की सम्मिलित धारा है ?
(A) गंगा और यमुना
(B) गंगा और गोमती
(C) गंगा और सोन
(D) गंगा और ब्रह्मपुत्र
74. भारत की किस नदी को “वृद्ध गंगा” (Old Ganga) के नाम से जाना जाता है ?
(A) कृष्णा
(B) गोदावरी
(C) कावेरी
(D) नर्मदा
75. भारत का सबसे बड़ा ज्वारनदमुख (Large Estuary) किस नदी के मुहाने पर स्थित है ?
(A) हुगली
(B) भागीरथी
(C) गोदावरी
(D) कृष्णा
76. गोदावरी नदी का उद्गम स्थल कौन सा है ?
(A) नासिक
(B) पुणे
(C) मुंबई
(D) शोलापुर
77. रावी नदी का वैदिक नाम (Vedic Name) क्या है ?
(A) परुष्णी
(B) शुतुद्री
(C) अस्किनी
(D) अर्जिकीया
78. भारतीय मरुस्थल की एक महत्वपूर्ण नदी (Indian Desert River) का नाम है ?
(A) लूनी
(B) नर्मदा
(C) कृष्णा
(D) व्यास
79. “ब्रह्मपुत्र” नदी किस हिमनद (Glacier) से निकलती है ?
(A) सियाचिन
(B) गंगोत्री
(C) यमुनोत्री
(D) चेमायुंगडुंग
80. तिब्बत में सांगपो (Tibet Tsangpo River) कहलाने वाली नदी कौन सी है ?
(A) गंगा
(B) ब्रह्मपुत्र
(C) सिंधु
(D) तीस्ता
81. नागार्जुन सागर बांध (Nagarjuna Sagar Dam) कहां अवस्थित है ?
(A) तमिलनाडु में
(B) आंध्रप्रदेश में
(C) कर्नाटक में
(D) ओडिशा में
82. कौन सी नदी ‘बंगाल की खाड़ी’ (Bay of Bengal) में नहीं गिरती है ?
(A) महानदी
(B) कृष्णा
(C) ताप्ती
(D) गोदावरी
83. दुलहस्ती पावर स्टेशन किस नदी पर आधारित है ?
(A) व्यास नदी
(B) चिनाब नदी
(C) रावी नदी
(D) सतलज नदी
84. किस नदी का उद्गम स्थल (Point of Origin) भारत में नहीं है ?
(A) व्यास नदी
(B) चिनाब नदी
(C) रावी नदी
(D) सतलज नदी
85. क्षेत्रफल और जनसंख्या दोनों की दृष्टि से किसी शहर के विस्तार को निम्नलिखित में से किसके द्वारा जाना जाता है?
(A) शहरी फैलाव
(B) महासभा
(C) शहरी विस्फोट
(D) कोई नहीं
86. सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH-44 कितने राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरता है?
(A) 10
(B) 6
(C) 15
(D) 12
87. निम्नलिखित में से कौन सा लोहा और इस्पात संयंत्र अंग्रेजों के सहयोग से स्थापित किया गया था?
(A) भिलाई
(B) दुर्गापुर
(C) राउरकेला
(D) बोकारो
88. निम्नलिखित में से कौन भारत की सबसे बड़ी सिंचाई नहर है?
(A) दूधसागर नहर
(B) ऊपरी गंगा नहर
(C) इंदिरा गांधी नहर
(D) बकिंघम नहर
89. भारत के निम्नलिखित में से किस स्थान पर भूतापीय ऊर्जा के स्रोत पाए गए हैं?
(A) गोदावरी डेल्टा
(B) उपरोक्त सभी
(C) हिमालय
(D) वेस्ट कोस्ट
90. झनोर-गांधार थर्मल पावर स्टेशन भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(A) असम
(B) गुजरात
(C) महाराष्ट्र
(D) मध्यप्रदेश
91. पखुई वन्यजीव अभयारण्य भारत के निम्नलिखित में से किस राज्य में स्थित है?
(A) मेघालय
(B) असम
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) सिक्किम
92. जलप्रपात और नदी का निम्नलिखित में से कौन सा जोड़ा सुमेलित नहीं है?
(A) हुंडरू-स्वर्णरेखा
(B) लोध-बराकर
(C) दशम-कांची
(D) जोन्हा-राढ़ू
93. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान लौह अयस्क खनन क्षेत्र नहीं है?
(A) अनंतपुर
(B) ज़वार
(C) बादामपहाड़
(D) बैलाडीला
94. निम्नलिखित में से कौन-सा एक निक्षेपण प्रकार का भू-आकृति है?
(A) गुफा
(B) लापीस
(C) स्टैलेग्माइट
(D) सिंकहोल
95. कालीबंगा इनमें से किस राज्य में स्थित है?
(A) गुजरात
(B) हरियाणा
(C) राजस्थान
(D) पंजाब
96. कान्हा राष्ट्रीय उद्यान निम्नलिखित में से किस प्रजाति के लिए प्रसिद्ध है?
(A) टाइगर्स
(B) शेर
(C) एक सींग वाले गैंडे
(D) घड़ियाल
97. मोनेक्स अभियान निम्नलिखित में से किस देश के बीच एक संयुक्त उद्यम था?
(A) भारत और यूएसए
(B) भारत और जापान
(C) भारत और थाईलैंड
(D) भारत और सोवियत संघ
98. निम्नलिखित में से कौन-सा स्थान अनुवात (पवनविमुख) ढाल पर नहीं पड़ता है?
(A) बेंगलुरु
(B) लेह
(C) मंगलुरु
(D) पुणे
99. गंडक नदी निम्नलिखित नदी प्रणालियों में से किस एक से संबंधित है?
(A) गंगा
(B) ब्रह्मपुत्र
(C) सिंधु
(D) गोदावरी
100. काठियावाड़ प्रायद्वीप गुजरात के दक्षिण-पूर्वी भाग से निम्नलिखित में से किस खाड़ी से अलग होता है?
(A) कच्छ की खाड़ी
(B) अदन की खाड़ी
(C) खंभात की खाड़ी
(D) मन्नार की खाड़ी

2 thoughts on “Geography GK Mock Test: भूगोल सामान्य ज्ञान महत्वपूर्ण वस्तुनिष्ठ प्रश्न”

Leave a Comment