CGSSB Education Qualification Released: छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए नई शैक्षणिक योग्यता जारी, देखें पूरी लिस्ट

|
On: June 21, 2026
CGSSB Recruitment 2026
Join WhatsApp
Join Now

cgssb education qualification -छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रुप-सी और डी पदों के लिए तय की न्यूनतम योग्यता, आदेश जारी JUN 20/06/2026

अधिसूचना सीधी भर्ती के माध्‍यम से भरे जाने वाले तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों की न्‍यूनतम शैक्षणिक योग्‍यता का निर्धारण ।

CGSSB Recruitment 2026: भारत के संविधान के अनुच्छेद 309 के परंतुक एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल अधिनियम, 2026 (क्रमांक 5 सन् 2026) की धारा 3 की उप-धारा (4) द्वारा प्रदत्त शक्तियों को प्रयोग में लाते हुए, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल, एतद्द्वारा, राज्य शासन के विभिन्न विभागों/कार्यालयों में सीधी भर्ती के माध्यम से भरे जाने वाले निम्नलिखित तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों की निम्नानुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता निर्धारित करते हैं

तृतीय श्रेणी (अभियांत्रिकी सेवा)

पद का नाम – न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कुछ इस प्रकार है |

  1. उप अभियंता (सिविल) – किसी मान्यता प्राप्त संस्था से सिविल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बी.ई./बी.टेक डिग्री।
  2. उप अभियंता (विद्युत) किसी मान्यता प्राप्त संस्था से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बी.ई./बी.टेक डिग्री।
  3. उप अभियंता (यांत्रिकी) – किसी मान्यता प्राप्त संस्था से मेकेनिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बी.ई./बी.टेक डिग्री।
  4. उप अभियंता (इलेक्ट्रॉनिक्स) – किसी मान्यता प्राप्त संस्था से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बी.ई./बी.टेक डिग्री।
  5. उप अभियंता (कम्प्यूटर साईंस/आई.टी.) – किसी मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर साईंस/आई.टी. इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बी.ई./बी.टेक डिग्री/एम.ई. एम.टेक/एम.सी.ए।
  6. उप अभियंता (माइनिंग) – किसी मान्यता प्राप्त संस्था से माइनिंग इंजीनियरिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा अथवा बी.ई./बी.टेक डिग्री।

तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर एवं स्नातक स्तर

पद का नाम – सहायक प्रबंधक (उद्योग), सहायक श्रम पदाधिकारी, श्रम निरीक्षक, श्रम उप निरीक्षक, सहायक विकास विस्तार अधिकारी, सहकारिता निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक, मण्डी निरीक्षक, पर्यवेक्षक (सुपरवाईजर महिला एवं बाल विकास), खेल अधिकारी, फिल्ड इन्वेटीगेटर (हस्तशिल्प), सूचना सहायक वार्डन, स्टोर कीपर, अन्य समकक्ष पद

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, विभागीय भर्ती नियम में यथानिर्धारित विषय में स्नातक उत्तीर्ण।

उप समूह-02

शीघ्रलेखक के लिए योग्यता

  • (1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण। अथवा किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण एवं छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।
  • (2) शासन द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलीटेक्निक/औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आई.टी.आई.) या छत्तीसगढ़ Page 2 of 10 शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद से –
  • (क) शीघ्रलेखक (हिन्दी) के लिए- हिन्दी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र एवं शीघ्रलेखन की 100 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • (ख) शीघ्रलेखक (अंग्रेजी) के लिए- अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र एवं शीघ्रलेखन की 100 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • (ग) द्विभाषी- शीघ्रलेखक के लिए- ऊपर खण्ड (क) तथा (ख) में विनिर्दिष्ट हिन्दी तथा अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण प्रमाण पत्र एवं शीघ्रलेखन की 100 शब्द प्रति मिनट की गति। (3) मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा। (4) छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से (कम्प्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से) मुद्रलेखन गति 10,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र।

डाटा एंट्री ऑपरेटर /कम्प्यूटर ऑपरेटर के लिए योग्यता

  • (1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण। अथवा किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण एवं छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।
  • (2) मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।
  • (3) छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से (कम्प्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी एवं अंग्रेजी मुद्रलेखन गति 8,000 की (Key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र।

स्टेनो टायपिस्ट के लिए योग्यता

  • (1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण। अथवा किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण एवं छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।
  • (2) हिन्दी शीघ्रलेखन में 60 शब्द प्रति मिनट की गति।
  • (3) मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।
  • (4) छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 की (key) डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र।

सहायक ग्रेड-3/कनिष्ठ सचिवालय सहायक/कनिष्ठ सहायक / पंजीयन लिपिक के लिए योग्यता

  • (1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण। अथवा किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) उत्तीर्ण एवं छत्तीसगढ़ राज्य की मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्था से Modern Office Management (MOM) डिप्लोमा।
  • (2) मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।
  • (3) छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद् से (कम्प्यूटर एवं साफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी अथवा अंग्रेजी मुद्रलेखन में 5,000 की (Key) डिप्रेशन प्रतिघंटा की गति का प्रमाण पत्र।

उप समूह-03

  1. केमिस्ट – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. रसायन शास्त्र।
  2. सहायक सांख्यिकी अधिकारी – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, विभागीय भर्ती नियम में यथानिर्धारित विषय में स्नातकोत्तर उपाधि।
  3. सहायक प्रोग्रामर – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एम.एस.सी. (कम्प्यूटर साईस/सूचना प्रौद्योगिकी) / एम.सी.ए. या समकक्ष उपाधि। अथवा किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर साईंस /सूचना प्रौद्योगिकी में बी.ई./बी.टेक या समकक्ष उपाधि।

मत्स्य निरीक्षक / सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी / ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विशेषज्ञ उप अंकेक्षक, अंकेक्षक, कनिष्ठ लेखापाल, लेखापाल सहायक ग्रंथपाल ग्रंथपाल, अनुवादक निरीक्षक मापविज्ञान विधिक तकनीकी सहायक खाद्य, कनिष्ठ तकनीकी सहायक खाद्य इन पदों के लिए योग्यता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, विभागीय भर्ती नियम में यथानिर्धारित विषय में स्नातक उत्तीर्ण एवं अन्य अर्हताएं।

समूह-3, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी (शैक्षिक सेवा) के लिए योग्यता

  1. सहायक सशक्षक – मान्यता प्राप्त मण्डल से उच्चतर माध्यमिक (अथवा इसके समकक्ष) एवं विभागीय भर्ती नियम में निर्धारित अन्य अर्हताएं।
  2. शिक्षक – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, विभागीय सेवा भर्ती नियम में यथानिर्धारित विषय में स्नातक एवं अन्य अर्हताएं।
  3. व्याख्याता – किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से, विभागीय सेवा भर्ती नियम में यथानिर्धारित विषय में स्नातकोत्तर एवं अन्य अर्हताएं।

समूह-4, तृतीय श्रेणी (वर्दीधारी सेवा)

उप निरीक्षक, सुबेदार, प्लाटून कमाण्डर एवं अन्य समकक्ष पद के लिए योग्यता

  • (1) किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से विभागीय भर्ती नियम अनुसार स्नातक की उपाधि,
  • (2) विभागीय भर्ती नियम अनुसार शारीरिक अर्हताएं।

आरक्षक, परिवहन आरक्षक, आबकारी आरक्षक, जेल प्रहरी, वनरक्षक, नगर सैनिक, फायरमैन एवं अन्य समकक्ष पद के लिए योग्यता

  • (1) मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण,
  • (2) विभागीय भर्ती नियम अनुसार शारीरिक अर्हताएं।

समूह-5, तृतीय श्रेणी (विज्ञान एवं स्वास्थ्य सेवाएं)

  • स्टॉफ नर्स (1) बी.एस.सी. (नर्सिंग) या पी. बी. बी.एससी. नर्सिंग या जनरल नर्सिंग एवं वरिठ प्रसूति विज्ञान (सिनियर मिडवाईफरी) प्रशिक्षण उत्तीर्ण होना चाहिये (2) नर्सिंग कौंसिल से परिचारिका के रूप में पंजीकृत होना चाहिए।
  • ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (1) मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण (2) भर्ती नियम में यथाउल्लेखित अन्य अर्हताएं।
  • सहायक शिक्षक (विज्ञान/प्रयोगशाला) मान्यता प्राप्त मण्डल से, विभागीय भर्ती नियम में यथानिर्धारित विषय में हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण।
  • लैब टेक्निशियन /प्रयोगशाला तकनीशियन (1) मान्यता प्राप्त मण्डल से, विभागीय भर्ती नियम में यथानिर्धारित विषय में हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण, (2) भर्ती नियम में यथाउल्लेखित अन्य अर्हताएं।
  • प्रयोगशाला सहायक (लैब असिस्टेंट/लैब अटेण्डेंट /प्रयोगशाला परिचारक) किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से विज्ञान संकाय (रसायन विज्ञान सहित) में हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण।
  • फार्मासिस्ट (1) फार्मेसी कौंसिल से पंजीकृत औषधि निर्माण (फार्मेसी) में डिप्लोमा, (2) छत्तीसगढ़ फार्मेसी कौंसिल से जीवित पंजीयन।

समूह-6, तृतीय श्रेणी (हायर सेकेण्डरी स्तर)

  • सहायक मानचित्रकार – वास्तुकला में डिप्लोमा अथवा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से मानचित्रकला (ड्राफ्टसमेनशीप) में प्रमाण पत्र। अथवा सर्वेयर का व्यवसायिक शिक्षुता प्रमाण-पत्र। अथवा इंडस्ट्रीयल काऊंसिल ऑफ वोकेशल ट्रेनिंग (3 वर्षीय) प्रमाण-पत्र।
  • अनुरेखक – ड्राईंग को एक विषय के रूप में लेकर किसी मान्यता प्राप्त संस्था/बोर्ड से हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) या उसके समकक्ष किसी परीक्षा का प्रमाण पत्र या राज्य सरकार द्वारा इस निमित्त मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्था/बोर्ड का प्रमाण पत्र। अथवा छत्तीसगढ़ बोर्ड या किसी अन्य समकक्ष बोर्ड से हायर सेकेण्डरी (तकनीकी) परीक्षा का प्रमाणपत्र। अथवा सर्वेयर का व्यवसायिक शिक्षुता प्रमाणपत्र।
  • हैण्डपंप तकनीशियन इलेक्ट्रिशियन फिटर वेल्डर टर्नर एयर कम्प्रेशन चालक मेकेनिक (वि.यां.) – मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण तथा विभागीय भर्ती नियम में निर्धारित अन्य अर्हताएं।
  • निरीक्षक हाथकरघा / सहायक निरीक्षक हाथकरघा (1) किसी मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण, (2) मान्यता प्राप्त संस्थान से टेक्सटाईल/बुनाई/हेण्डलूम टेक्नॉलॉजी में 03 वर्षीय डिप्लोमा।
  • डीटीपी ऑपरेटर मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं विभागीय भर्ती नियम अनुसार अन्य अर्हता।

उप समूह-02

  • पटवारी के लिए योग्यता (1) मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण। (2) मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।
  • अमीन के लिए योग्यता– मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण एवं विभागीय भर्ती नियम अनुसार अन्य अर्हता।
  • छात्रावास अधीक्षक के लिए योग्यता – (1) मान्यता प्राप्त मण्डल से हायर सेकेण्डरी (10+2) परीक्षा उत्तीर्ण। (2) मान्यता प्राप्त संस्था से कम्प्यूटर में एक वर्षीय डिप्लोमा।

समूह-7, वाहन चालक एवां चतुथक श्रेणी (हाई स्कूल स्तर)

वाहन चालक (तृतीय श्रेणी) के लिए योग्यता – (1) मान्यता प्राप्त मण्डल से हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण। (2) सक्षम अधिकारी द्वारा जारी वैध/स्थायी वाहन चालन का लाईसेंस। (3) मोटर साइकल, हल्का मोटर यान तथा परिवहन यान चालन हेतु प्राधिकृत करने वाला ड्राइविंग लाइसेंस, नियुक्ति के उपरांत 03 वर्ष की अवधि के भीतर प्राप्त करना होगा। (4) अच्छी द्वि-नेत्रीय दृष्टि होनी चाहिए, पलकों तथा नेत्र गोलकों के रोग से मुक्त होना चाहिए तथा रंगों में अंतर करने की क्षमता होनी चाहिए।

भृत्य, चौकीदार, तुलावटी, चैनमेन, प्रोसेस सर्वर, स्वीपर, माली (गार्डनर), केयर टेकर, हमाल, वार्ड बॉय, वार्ड आया, रसोईया / अर्दली, हेल्पर, एवं अन्य समकक्ष पद– मान्यता प्राप्त मण्डल से हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण।

बुक लिफ्टर, बुक अटेण्डेण्ट, बुक बाईण्डर, बुक असिस्टेंट एवं अन्य समकक्ष पद – मान्यता प्राप्त मण्डल से हाई स्कूल (10वीं) परीक्षा उत्तीर्ण एवं विभागीय भर्ती नियम में निर्धारित अनुभव / अन्य अर्हताएं।

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।

विषयसुचना
विभागीय विज्ञापनक्लिक हियर
विभागीय वेबसाइटhttps://gad.cg.gov.in/
व्हाट्सएप ग्रुप मेंज्वाइन

यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

2 thoughts on “CGSSB Education Qualification Released: छत्तीसगढ़ में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी भर्ती के लिए नई शैक्षणिक योग्यता जारी, देखें पूरी लिस्ट”

Leave a Comment