Chhattisgarh Police General Knowledge छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से सम्बंधित CGPSC & Vyapam में पूछे जाने वाले प्रश्न उत्तर Police Samanya Gyan
छत्तीसगढ़ पुलिस GK: भारत ‘संविधान के अनुच्छेद 246 के अनुसार छत्तीसगढ़ में पुलिस प्रशासन गृह मंत्रालय के अंतर्गत कार्य करता है। कानून और व्यवस्था, • आंतरिक सुरक्षा एवं शांति बनाए रखने के साथ ही नक्सलवाद से निपटने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारी का पद पुलिस महानिदेशक (DGP) का होता है। प्रदेश को पाँच पुलिस रेंज में बाँटा गया है, जिसके प्रमुख को पुलिस महानिरीक्षक (IGP) कहा जाता है। कई जिले मिलकर एक रेंज कहलाता है। जिले के शीर्ष पुलिस अधिकारी को पुलिस अधीक्षक (SP) कहा जाता है।
जिला पुलिस अनुभागों में बँटा है, जिसके प्रमुख अधिकारी अतिरिक्त / उप पुलिस अधीक्षक (ASP/DSP) स्तर के अधिकारी होते हैं। अनुभाग के अंतर्गत थाने आते हैं, थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारी होते हैं। थाने के अंतर्गत उपधाने एवं चौकी आते हैं, उपधाने के प्रमुख अधिकारी उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी होते हैं तथा चौकी के प्रमुख को दरोगा कहा जाता है।
छत्तीसगढ़ सरकार पुलिस को मजबूत करने और इसे अधिक से अधिक लोगों के अनुकूल बनाने के लिए हर समय सहायक रही है। राज्य के बजट के अलावा, PMF, SIS और 12वें वित्त आयोग जैसी विभिन्न योजनाओं ने विभाग को बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने में मदद की है। पुलिस कर्मियों में जागरूकता पैदा करने के लिए IED स्कूल का उद्घाटन 28 दिसम्बर, 2014 को चौथी बटालियन कैम्पस ‘माना’ रायपुर में किया गया। केन्द्र सरकार द्वारा वित्त पोषित चार काउंटर इंसजेंसी एंड एंटी टेररिस्ट (CIT) स्कूल की स्थापना छत्तीसगढ़ के चन्दखुरी, बिलासपुर, राजनांदगाँव तथा जगदलपुर में किया गया। इस स्कूल का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ पुलिसकर्मियों को काउंटर इंसजेंसी में प्रशिक्षण प्रदान करना है।
छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE
छत्तीसगढ़ पुलिस में 9 इंडिया रिजर्व (IR) बटालियन सहित कुल 18 सशस्त्र बटालियन (CAF) हैं आईपीएस कैडर की संख्या 59 से बढ़ाकर 103 कर दी गई है। राज्य को पाँच पुलिस रेंजों में विभाजित किया गया है-रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर। वर्ष 2021-22 तक छत्तीसगढ़ में सिविल पुलिस स्टेशनों की संख्या 476 तथा रेलवे पुलिस स्टेशनों की संख्या 6 है। फिंगर प्रिंट ब्यूरो स्वचालित है। अन्य सभी लैब आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित हैं। पुलिस ने पेट्रोल पंपों से लेकर गैस एजेंसियों की स्थापना तक की कल्याणकारी गतिविधियों ने उचित दरों पर आधुनिक जीवन की बुनियादी सुविधाओं तक आसान पहुँच को सक्षम बनाया है।
क्राइम क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम (CCTNS), सभी पुलिस स्टेशनों और उच्च कार्यालयों को राज्य डेटा सेंटर से जोड़ना और ऑनलाइन FIR दर्ज करना और अपराधों/ अपराधियों के डेटा का ट्रैकिंग / विश्लेषण करना उत्कृष्टता की दिशा में छत्तीसगढ़ पुलिस का एक महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस मुख्यालय
राज्य शासन के गृह विभाग के अन्तर्गत पुलिस विभाग की स्थापना शासन द्वारा प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से किया गया है, जिसका प्रमुख कार्यालय प्रदेश की राजधानी में स्थापित है, तथा जिसे पुलिस मुख्यालय के नाम से जाना जाता है। पुलिस विभाग का प्रमुख अर्थात विभागाध्याक्ष पुलिस महानिदेशक होता है। पुलिस विभाग के संगठन के अन्तर्गत पुलिस मुख्यालय के अतिरिक्त रेंज स्तर पर पुलिस महानिरीक्षक एवं जिला स्तर पर जिला पुलिस कार्यालय तथा अनुभाग स्तर पर पुलिस अनुविभागीय कार्यालय तथा ब्लाक अथवा क्षेत्र विशेष में आवश्यकता के अनुरूप थाना इकाईयों का गठन किया गया है। इन सभी अधीनस्थ इकाईयों के नियंत्रण तथा प्रशासनिक कार्यवाहियों के प्रभावी क्रियान्वयन पुलिस मुख्यालय में कार्यवाहियों के संचालन हेतु पुलिस मुख्यालय का गठन पुलिस रेग्यूलेशन की कण्डिका 11(1) के अंतर्गत दिनांक 01 नवम्बर, 2000 राज्य निर्माण के समय ही पुलिस मुख्यालय का गठन किया गया है। जो कि गठन दिनांक 01 नवम्बर, 2000 से छत्तीसगढ़ शासन के अधीन संचालित है।
पुलिस विभाग के शांति एवं सुरक्षा से संबंधित प्रकरणों में प्रशासनिक क्रियान्वयन के लिए नस्तियों की प्रस्तुतीकरण, निराकरण एवं संधारण कार्य हेतु पुलिस मुख्यालय के अधोसंरचना के अंतर्गत निम्नानुसार मुख्य शाखाओं के अधीन अनुभाग शाखाएँ, अनुभाग शाखाओं के अधीन खंड शाखाएँ तथा खंड शाखाओं के अधीन सेक्शन संचालित है
(a) मुख्य शाखाएँ, (b) अनुभाग शाखाएँ, (c) खंड शाखाएँ, (d) शाखाएँ, (e) सेक्शन।
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग के कार्यों को सुचारू रूप से संपादित किये जाने संबंधी सुविधा की दृष्टि से पुलिस मुख्यालय छत्तीसगढ़ रायपुर में कार्य प्रकृति के आधार पर निम्नांकित 3 मुख्य शाखाओं का गठन किया गया है
- सामान्य शाखा
- गुप्तवार्ता शाखा
- अपराध अनुसंधान शाखा
उपरोक्त तीनों शाखाओं में प्रचलित कार्य प्रकृति के आधार पर प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में पुलिस इकाईयाँ संचालित है, जिनके नियंत्रण एवं संचालन हेतु जिले में जिला बल के प्रमुख पुलिस अधीक्षक छत्तीसगढ़ सैन्य बल के प्रमुख सेनानी पदस्थ हैं।
सामान्य शाखा संगठन
सामान्य शाखा का नवीन एवं वर्तमान प्रशासनिक सेटअप छत्तीसगढ़ शासन, गृह विभाग के आदेश क्रमांक F3-126/ दो-गृह / 02 दिनांक 19.03.2004 के अनुसार मध्य प्रदेश राज्य के बँटवारे में प्राप्त सेटअप को आधार मानकर स्वीकृति प्रदान किया गया है। जिसके अनुसार अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) सामान्य शाखा संगठन के प्रमुख हैं। जिनके सहायतार्थ 01 पुलिस महानिरीक्षक, 03 पुलिस उप महानिरीक्षक, 06 सहायक पुलिस महानिरीक्षक, 07 उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), 01 अपर संचालक वित्त, 01 सहायक संचालक वित्त, 02 जन संपर्क अधिकारी, 01 विधि अधिकारी, 01 सहायक विधि अधिकारी के पद स्वीकृत हैं। सामान्य शाखा संगठन के अंतर्गत वर्तमान में निम्नांकित अनुभाग शाखाएँ संचालित हैं:
- प्रशासनिक अनुभाग
- विधि एवं विविध अनुभाग
- अ. जा. क. महिला कल्याण अनुभाग
- प्रशिक्षण अनुभाग • यातायात अनुभाग
- रेलवे अनुभाग
- लेखा अनुभाग
- ऑडिट अनुभाग
- कल्याण अनुभाग
- योजना / प्रबंध अनुभाग
- छत्तीसगढ़ सैन्य बल अनुभाग
- दूरसंचार अनुभाग
विभागीय संगठन एवं मुख्यालय
- छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर
- छत्तीसगढ़ पुलिस दूरसंचार मुख्यालय, रायपुर
- फिंगर प्रिंट ब्यूरो मुख्यालय, रायपुर
- आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो, रायपुर
- नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर
- आर्म्स पुलिस मुख्यालय, दुर्ग
पुलिस प्रशिक्षण संस्थान
- राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, चन्दखुरी रायपुर
- काउन्टर टेररिज्म जंगल वारफेयर (CTJW) कॉलेज, कांकेर
- IED स्कूल, माना, रायपुर
- पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS), रायपुर
- पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS), राजनांदगाँव
- पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS), सरगुजा
- पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS), कोण्डागाँव
- आर्म्स पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (PTS), जगदलपुर
छत्तीसगढ़ के जेल
- जेल मुख्यालय के सर्वोच्च अधिकारी जेल महानिदेशक होते हैं
- जिला में जेल प्रशासन का प्रमुख कलेक्टर होता है
- राज्य में दिसम्बर 2021 तक केन्द्रीय जेलों की संख्या 5 (रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, अम्बिकापुर एवं दुर्ग)
- जिला जेलों की संख्या 20
- उप जेलों की संख्या (वर्तमान में 02 अस्थाई रूप से बंद):08
CG Police GK 2026
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
1.’निष्काम सेवा’ आदर्श वाक्य छत्तीसगढ़ शासन के किस विभाग का है?
A. नगर सेना
B. रेलवे पुलिस
C. सशस्त्र वाहिनी
D. इनमें से कोई नहीं
2. छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय कहाँ अवस्थित है?
A. बस्तर
B. नया रायपुर
C. बिलासपुर
D. सरगुजा
3. छत्तीसगढ़ में कितने पुलिस रेंज हैं?
A. 2
B. 4
C. 5
D. 18
4. छत्तीसगढ़ को केन्द्र बनाकर आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, मध्य प्रदेश में नक्सलियों के विरुद्ध प्रारंभ होने वाला व्यापक अभियान हैं?
A. ऑपरेशन कीन हंट
B. सलवा जुडूम
C. ऑपरेशन गरुड़
D. उपरोक्त सभी
5. सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बलरामपुर एवं सूरजपुर पुलिस जिले में क्या समानता है?
A. सभी राजस्व जिले में हैं
B. सभी सरगुजा रेंज में हैं
C. आपस में कोई समानता नहीं है
D. सभी रायपुर रेंज में शामिल हैं।
6. सबसे छोटा पुलिस रेंज कौन-सा है?
A. सरगुजा
B. दुर्ग
C. बस्तर
D. रायपुर
7. छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021 तक केन्द्रीय जेलों की संख्या कितनी है?
A. 5
B. 7
C. 9
D. 11
8. छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021-22 तक सिविल पुलिस स्टेशनों की संख्या है
A. 299
B. 420
C. 328.
D. 476
9. पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय कहाँ है?
A. बिलासपुर
B. रायपुर
C. मिलाई
D. अम्बिकापुर
10. राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी कहाँ स्थित है?
A. रायगढ़
B. रायपुर
C. दन्तेवाड़ा
D. बिलासपुर
11. छत्तीसगढ़ में राज्य का पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय कहाँ स्थित है?
A. भाजा (रायपुर)
C. सरगुजा
B. राजनांदगाँव
D. उपरोक्त सभी में
12. राज्य का सर्वोच्च पुलिस
A. पुलिस महानिरीक्षक अधिकारी होता है:
B. पुलिस अधीक्षक
C. पुलिस महानिदेशक
D. सचिव
13. पुलिस रेंज का सर्वोच्च पुलिस अधिकारी होता है :
A. पुलिस महानिरीक्षक (IGP)
B. पुलिस अधीक्षक (SP)
C. पुलिस महानिदेशक (DGP)
D. इनमें से कोई नहीं
14. छत्तीसगढ़ होमगार्ड्स मुख्यालय कहाँ स्थित है ? (viii)
A. रायपुर
B. अम्बिकापुर
C. भिलाई
D. बिलासपुर
15. पुलिस का आदर्श वाक्य ‘परित्राणाय साधूनाम’ कहाँ से लिए गया है?
A. महाभारत से
B. मुण्डकोपनिषद् से
C. ऋग्वेद से
D. सामवेद से
16. छत्तीसगढ़ के प्रथम पुलिस महानिदेशक थे :
A. विश्वरंजन
B. मोहन शुक्ला
C. अरुण कुमार
D. मोहन राठौर
17. जंगल वारफेयर स्कूल (प्रशिक्षण केन्द्र) कहाँ स्थित है ?
A. कांकेर
B. जगदलपुर
C. सरगुजा
D. दन्तेवाड़ा
18. सलवा जुडूम किस भाषा का शब्द है ?
A. छत्तीसगढ़ी
B. हल्बी
C. गौण्डी
D. हिन्दी
19. पुलिस, छत्तीसगढ़ शासन के किस विभाग के अंतर्गत है?
A. वन विभाग
B. गृह विभाग
C. पुलिस विभाग
D. श्रम विभाग
20. छत्तीसगढ़ पुलिस ‘स्पेशल टास्क फोर्स’ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
A. माना (रायपुर)
B. नगरनार (बस्तर)
C. बघेरा (दुर्ग)
D. बैकुण्ठपुर (कोरिया)
21. देश का प्रथम पुलिस पेट्रोल पम्प रायपुर में कब प्रारंभ हुआ ?
A. 15 अगस्त, 2004
B. 26 जनवरी, 2004
C. 8 अगस्त, 2004
D. 9 जुलाई, 2004
22. छत्तीसगढ़ पुलिस दूरसंचार मुख्यालय कहाँ है ?
A. सरगुजा
B. बस्तर
C. बिलासपुर
D. रायपुर
23. छत्तीसगढ़ में ‘ऑपरेशन ब्लैक होल’ क्या है?
A. फरार कैदियों को पकड़ना
B. नक्सलियों के विरुद्ध अभियान
C. गरीब बच्चों को पूर्ण शिक्षा
D. उपरोक्त सभी
24. अनुसूचित जाति के लोगों को राहत पहुँचाने या उन पर हुए अत्याचार के मामले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को छत्तीसगढ़ पुलिस प्रशासन द्वारा निम्न में से कौन-सा पुरस्कार दिया जाता है?
A. मुख्यमंत्री पुरस्कार
B. गुरू घासीदास पुरस्कार
C. शहीद वीरनारायण सिंह पुरस्कार
D. राज्यपाल पुरस्कार
25. वर्ष 2021 तक छत्तीसगढ़ में रेलवे पुलिस स्टेशनों की संख्या कितनी है ?
A. 5
B. 6
C. 8
D. 10
यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे


CURENT ME JANKARI DIJIYE