CG Vyapam Assistant Grade 3 Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड-3 भर्ती

|
On: July 2, 2026
CG Vyapam Assistant Grade 3 Bharti 2026
Join WhatsApp
Join Now

CG Vyapam Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Apply Online Now छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल के अंतर्गत सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राईटर भर्ती, जानें योग्यता और अंतिम तिथि

CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) द्वारा छ.ग. शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, का पत्र क्रमांक 1065/स्था./छ.ग./2026, दिनांक 01.06.2026 द्वारा ऑनलाइन आवेदन के प्रारूप पर प्राप्त अनुमोदन के आधार पर सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राइटर पदों हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा (LAG26) के लिए ऑनलाइन आवेदन हेतु परीक्षा का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थी CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) के पोर्टल में निम्नानुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे

CG Assistant Grade-3 and Process Writer Recruitment 2026

छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर तथा अधीनस्थ स्थापनाओ के अंतर्गत तृतीय श्रेणी के रिक्त सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राईटर के पदों पर नियुक्ति के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, नवा रायपुर अटल नगर (छ.ग. व्यापम) द्वारा दिनाँक 06/09/2026 (छ.ग. व्यापम द्वारा जारी वार्षिक कैलेण्डर अनुसार संभावित तिथि) को लिखित परीक्षा आयोजित की जावेगी। तत्पश्चात उनके द्वारा निर्धारित तिथि पर कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड-3 रिक्रूटमेंट 2026 : सहायक ग्रेड-3/प्रोसेस राईटर के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से notification देख सकते हैं. छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राईटर भर्ती से जुड़े नौकरी विज्ञापन PDF नीचे में निर्देशित है. आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन का PDF देख ले ताकि में कोई दिक्कत ना हो.

CG Vyapam Assistant Grade 3 Vacancy 2026 Notification

संस्था का नामछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मण्डल, रायपुर
विभागछत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण
पद का नामसहायक ग्रेड-3/ प्रोसेस राईटर
पदों की संख्या54
कैटेगरीसरकारी नौकरी
आवेदन मोडऑनलाइन  
वेबसाइटvyapamcg.cgstate.gov.in
नौकरी स्थान(छ.ग.)
परीक्षा केन्द्र02 जिला मुख्यालयों में

शैक्षणिक योग्यता क्या है

  • (क) मान्यता प्राप्त बोर्ड से हायर सेकेंडरी परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण। अथवा पुरानी हायर सेकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पाठ्यक्रम की प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण।
  • (ख) किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रोग्रामिंग / डाटा एंट्री ऑपरेटर में एक वर्षीय डिप्लोमा / प्रमाण पत्र।
  • (ग) मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्था या छत्तीसगढ़ शीघ्रलेखन एवं टंकण परीक्षा मंडल / परिषद् से 5000 KEY डिप्रेशन प्रति घंटा की गति से (कम्प्यूटर एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से) हिन्दी /अंग्रेजी टंकण का प्रमाण पत्र होना चाहिए (टंकण गति के संबंध में कौशल परीक्षा ली जाएगी)।

सैलरी कितना है ?

सैलरी19,500 – 62,000/- रु.

परीक्षा शुल्क के सम्बंध में

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से करना है

सामान्य वर्गरू. 350.00
अन्य पिछड़ा वर्गरू. 250.00
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति दिव्यांगरू. 200.00

CG Vyapam Assistant Grade 3 Recruitment 2026

आवेदन-पत्र के साथ निम्नलिखित प्रमाण-पत्रों की छायाप्रतियां संलग्न करना अनिवार्य होगा :-

  • a. 10वीं एवं 12वीं की अंक सूची की छायाप्रति ।
  • b. स्नातक/डिप्लोमा की अंक सूची / प्रमाण-पत्र की छायाप्रति।
  • c. अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को छ.ग. शासन के सक्षम अधिकारी द्वारा जारी की गई स्थाई जाति प्रमाण-पत्र की छायाप्रति संलग्न करना अनिवार्य है।
  • d. स्थाई निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति ।
  • e. National Apprenticeship Training Scheme (NATS) का Registration Form in which Registration Number and other Details are filled.

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

आवेदन की तिथि 

आवेदन प्रारंभ तारीख1 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तारीख24 जुलाई 2026
आवेदन में त्रुटि सुधार प्रारंभ दिनांक25-27 जुलाई 2026
परीक्षा की संभावित तिथि06.09.2026
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि31 अगस्त 2026

आयु सीमा

18 वर्ष35 वर्ष
  1. आयु की गणना अनुबंध वर्ष दिनांक 01 जनवरी 2026 के अनुसार की जावेगी।
  2. अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
  3. 01.01.2026 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष (छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के पत्र क्रमांक एफ 3-2/2015/1-3, दिनांक 18.01.2024 के द्वारा छत्तीसगढ़ .. राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में दी गई 05 वर्ष की छूट की अवधि को दिनांक 01.01.2024 से दिनांक 31.12.2028 अर्थात् 05 वर्ष तक बढ़ाया जाता है)।
  4. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट रहेगी।
  5. छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासिनी महिलाओं हेतु अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट।
  6. शासकीय सेवकों के लिए अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त 5 वर्ष की छूट रहेगी।
  7. उपरोक्त छूट सहित अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड-3 भर्ती की जानकारी के लिए Official Notification PDF Link

विषयसुचना
विभागीय विज्ञापनक्लिक हियर
विज्ञापनक्लिक हियर
Syllabusक्लिक हियर
विभागीय वेबसाइटhttps://vyapamcg.cgstate.gov.in/
व्हाट्सएप ग्रुप मेंज्वाइन

CG Vyapam Assistant Grade 3 Bharti 2026

चयन प्रक्रियाः- परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जायेगी।

(1) प्रथम चरण में बहुविकल्पीय प्रश्न पर आधारित परीक्षा आयोजित की जायेगी जिसके प्राप्तांको के आधार पर पदों के पाँच गुना अभ्यार्थियों का चयन द्वितीय चरण (अर्हताकारी जांच) हेतु किया जावेगा।

(i) अंतिम स्थान पर आने वाले अभ्यर्थियों के प्राप्तांक समान होने पर सभी को द्वितीय चरण हेतु चयनित किया जायेगा।

(2) द्वितीय चरण में कौशल परीक्षा (हिंदी में) आयोजित की जायेगी। कौशल परीक्षा में अभ्यर्थी को 15 मिनट के टाइपिंग परीक्षा में 250 शब्द (1250 KEY DEPRESSION) टाइप करने हेतु दिये जायेंगे तथा अभ्यर्थी को निम्न दो शर्तें पूरी करनी होगी :-

(i) टाइप करने हेतु दिए गए सभी 250 शब्दों को 15 मिनट में टाइप करना होगा।

(ii) टाइप किये हुए 250 शब्दों में से न्यूनतम 75% शब्द पूर्णतः सही टाइप करना आवश्यक होगा।

टीप कौशल परीक्षा केवल योग्यता जांच हेतु ली जावेगी, इसके प्राप्तांक अंतिम चयन में नहीं जोड़े जायेंगे। केवल प्रथम चरण के प्राप्तांकों के आधार पर चयन होगा।

प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी

परीक्षा के लगभग 07 दिन पूर्व प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) CGSSB (पूर्व नाम व्यापम) की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा पश्चात् भी एडमिट कार्ड को संभालकर रखें। चयन प्रक्रिया के समय / सर्विस ज्वाइनिंग के समय इसे प्रस्तुत करना पड़ सकता है।

अभ्यर्थी संपूर्ण प्रवेश पत्र पूर्णतः डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में जायें। परीक्षार्थियों को डाकघर के माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जावेगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र के सम्बंध में कठिनाई होती है तो हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 एवं मोबाइल नंबर 8269801982 पर समय प्रातः 10:00 से सायं 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी कम से कम दो घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित रहें, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा सके एवं फिस्किंग (Frisking) के उपरांत परीक्षा केंद्र में जाने हेतु अनुमति दी जा सके। यह उचित होगा कि, परीक्षार्थी परीक्षा दिवस से एक दिन पूर्व ही अपने परीक्षा केन्द्र की भौगोलिक स्थिति से भलीभांति परिचित हो जावें। प्रवेश पत्र पर अंकित समय के पश्चात् किसी को भी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।

छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026 परीक्षा कक्ष में प्रवेश :-

परीक्षा कक्ष में अभ्यर्थी केवल निम्नलिखित सामग्री लाएं –

  • (1) प्रवेश पत्र
  • (2) काला या नीला बाल पॉइंट पेन
  • (3) फोटोयुक्त पहचान पत्र के रूप में मतदाता पहचान पत्र / ड्रायविंग लायसेंस/पेन कार्ड/आधार कार्ड आदि की मूलप्रति
  • फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र के अभाव में परीक्षा केन्द्र में प्रवेश नहीं दिया जायेगा ।

त्रुटिपूर्ण प्रश्न का विलोपन के सम्बंध में-

  1. प्रश्न की संरचना गलत है,
  2. कोई भी विकल्प सही नहीं है,
  3. किसी प्रश्न के हिन्दी और अंग्रेजी रुपांतरण में अंतर है, जिसके कारण दोनों के भिन्न-भिन्न अर्थ निकलते हैं तद्नुसार एक भी विकल्प सही नहीं है।
  4. मुद्रण त्रुटि है, जिससे सही उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है।

EXAM CENTER CG Vyapam Assistant Grade 3 Vacancy 2026

बिलासपुरशासकीय ई. राघवेन्द्र राव, स्नातकोत्तर विज्ञान महा., बिलासपुर
रायपुरशासकीय नागार्जुन पी.जी.विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर

छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड-3 भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

1 thought on “CG Vyapam Assistant Grade 3 Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ सहायक ग्रेड-3 भर्ती”

Leave a Comment