सीजी पुलिस एसआई प्रश्न पत्र 2026 | CG Sub Inspector Answer Key 12 July 2026 | CGPSC SI 2026 Question Paper With Model Answers Key, psc.cg.gov.in Chhattisgarh Public Service Commission
CG Police SI Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, यहाँ से करें डाउनलोड
CGPSC SI Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा सूबेदार, उपनिरीक्षक (SI) संवर्ग, और प्लाटून कमांडर के पदों के लिए प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है! छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने आज 13 जुलाई 2026 को अपनी आधिकारिक विभागीय उत्तर कुंजी (Official Answer Key) जारी कर दी है
सभी परीक्षार्थी अब बिना समय गंवाए अपनी आधिकारिक उत्तर कुंजी का पीडीएफ (PDF) सीधे CGSSB.IN के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं और अपने सही उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
CGPSC SI Official Answer Key 2026 जारी: छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर परीक्षा की विभागीय उत्तर कुंजी यहाँ से करें डाउनलोड
| CG SI pdf | click here |
| answer key pdf | click here |

छत्तीसगढ़ खाद्य विभाग भर्ती 2026 Apply Now
CG SI Question Paper 2026 छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती एसआई EXAM 12 जुलाई 2026 को हुआ जिसका Answers Key आप लोगो को CGSSB.IN में देख सकते है |
CGPSC SI Answer Key 2026, Chhattisgarh Police SI Question Paper 2026 PDF, CGSSB.IN SI Answer Key
SET – C
- इस प्रश्न-पत्र में 100 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है ।
- प्रश्नों के उत्तर देने की विधि सम्बन्धी निर्देश जो आखिरी पृष्ठ पर दिये गये हैं, ध्यान से पढ़िये । प्रश्नों के उत्तर, दी गई उत्तर-शीट (आन्सर शीट) पर अंकित कीजिये ।
- किसी भी तरह के कैलकुलेटर या लॉग टेबल एवं मोबाइल फोन का प्रयोग वर्जित है।
- माइनस मार्किग नहीं है
CGPSC SI Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ सब इंस्पेक्टर परीक्षा की उत्तर कुंजी को bold कर दिया गया है
CGPSC SI Question Paper 2026
1. गुजरात को पुनः ‘टाइगर स्टेट’ का दा होने के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
- 1. गुजरात में रॉयल बंगाल टाइगर की पुनः उपस्थिति के कारण यह दर्जा गुजरात को पुनः मिला है।
- 2. गुजरात भारत का एक मात्र ऐसा राज्य है जिसमें रॉयल बंगाल टाइगर, एशियाई शेर और तेंदुआ तीनों प्रमुख बड़े शिकारी पाए जाते हैं।
- 3. गुजरात में सिर्फ एशियाई शेर पाए जाते हैं ।
- 4. गुजरात में सिर्फ रॉयल बंगाल टाइगर पाए जाते हैं।
विकल्प :
(A) सिर्फ कथन 2 सही है
(B) सिर्फ कथन 3 और 4 सही हैं
(C) सिर्फ कथन 1 और 2 सही हैं
(D) उपरोक्त में सभी कथन गलत हैं
2. सात अधिकारी P, Q, R, S, T, U और W एक विशेष क्रम में कार्यालय पहुँचते हैं। U, P से ठीक पहले पहुँचता है लेकिन S के ठीक बाद नहीं पहुँचता । R कार्यालय पहुँचने वाला अंतिम व्यक्ति है। T, P के ठीक बाद आता है और उसके बाद W आता है।
अधिकारियों में से कौन सबसे पहले कार्यालय पहुँचता है ?
(A) Q
(B) S
(C) U
(D) निर्धारित नहीं किया जा सकता
3. सही कथन/कथनों का चयन कीजिये ।
i. वैदिक काल में छत्तीसगढ़ को दक्षिण कोसल कहा जाता था ।
ii. चितवा डोंगरी से प्रागैतिहासिक कालीन साक्ष्य प्राप्त हुआ है।
iii. कुमारगुप्त ने छत्तीसगढ़ पर भीषण आक्रमण किया था ।
iv. मराठा काल के दौरान छत्तीसगढ़ में नियुक्त सूबेदार सुशासन व जनकल्याण को अधिकाधिक महत्व देते थे ।
विकल्प :
(A) i, ii, iv
(B) ii, iii, iv
(C) ii
(D) i, ii
4. यदि ‘+’ का अर्थ जोड़ना हो, ” का अर्थ गुणा करना हो, ‘x’ का अर्थ भाग देना हो और ‘+’ का अर्थ घटाना हो, तो निम्नलिखित समीकरणों में सही है
(A) 9 + 64 – 2 * 6 = 54
(B) 112 * 44 – 12 + 10 =46-
(C) 56 + 12 * 34 – 12 = 102
(D) 8 + 44 – 5 + 25 = 203
5. एस.डी.जी. जिला स्तरीय प्रगति रिपोर्ट 2024 के अनुसार, छत्तीसगढ़ के कितने जिले ‘परफ़ॉर्मर’ की श्रेणी में हैं ?
(A) 5
(B) 6
(C) 7
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
6. भारत की संसद में शामिल हैं
(A) लोक सभा और राज्य सभा
(B) लोक सभा, राज्य सभा और प्रधानमंत्री
(C) लोक सभा, राज्य सभा और राष्ट्रपति
(D) लोक सभा, राज्य सभा और अध्यक्ष
7. एक पासे की दो स्थितियाँ दर्शाई गई हैं, जब 4 नीचे है, तो कौन-सी संख्या ऊपर होगी ?

(A) 1`
(B) 2
(C) 5
(D) 6
8. “त्रिया हठ” किसकी औपन्यासिक कृति है ?
(A) चित्रा मुद्गल
(B) मन्नू भण्डारी
(C) नासिरा शर्मा
(D) मैत्रेयी पुष्पा
9. छत्तीसगढ़ राज्य में वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल राजस्व प्राप्तियों में कर राजस्व का योगदान अनुमानित है
(A) 73.76 प्रतिशत
(B) 85.36 प्रतिशत
(C) 71.11 प्रतिशत
(D) 68.48 प्रतिशत
10. ‘शांत घाटी बचाओ आंदोलन’ किस राज्य से संबंधित है ?
(A) केरल
(B) आंध्र प्रदेश
(C) कर्नाटक
(D) उत्तराखंड
11. IMT-Advanced विशिष्टताओं के अनुसार, 4G नेटवर्क के लिए उच्च गतिशीलता (जैसे ट्रेन, कार) पर पीक (peak) डेटा दर कितनी होनी चाहिए ?
(A) 10 Mbps
(B) 100 Mbp’s
(C) 500 Mbps
(D) 1 Gbps
12. आधुनिक राज्य संरचना में प्रत्यक्ष लोकतंत्र की विशेषताओं के संदर्भ में संभावित उपकरण है:
i. पहल
ii. रायशुमारी (रेफेरेंडम)
iii. वापस बुलाना
iv. जनमत संग्रह (प्लेबिसाइट)
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा सही है ?
(A) केवल (i), (ii)
(B) केवल (i), (ii), (iii)
(C) केवल (i), (ii), (iv)
(D) (i), (ii), (iii), (iv).
13. पाँच व्यक्ति A, B, C, D और E एक पुस्तक को पढ़ते हैं। सबसे पहले पढ़ने वाला व्यक्ति C को पुस्तक देता है। जिस व्यक्ति ने अंत में पुस्तक पढ़ी थी उसने यह A से ली थी । E पुस्तक पढ़ने वाला प्रथम या अंतिम व्यक्ति नहीं था । B और A के बीच दो पाठक थे। सबसे अंत में पुस्तक पढ़ने वाला व्यक्ति
(A) A
(B) B
(C) C
(D) D
14. लगेज में रोलर्स जोड़ने का उद्देश्य क्या है ?
(A) रोलर्स रोलिंग घर्षण को स्लाइडिंग घर्षण से अधिक बनाते हैं
(B) रोलर्स रोलिंग घर्षण को स्लाइडिंग घर्षण के बराबर बनाते हैं
(C) रोलर्स रोलिंग घर्षण को स्लाइडिंग घर्षण से कम बनाते हैं
(D) रोलर्स लगेज का वजन कम करते हैं
15. √(0.0025) × √(2.25) × √(0.0001) का मान ज्ञात कीजिए ।
(A) 0.000075
(B) 0.0075
(C) 0.075
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
16. छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के अनुसार, छत्तीसगढ़ की आर्थिक संरचना के संबंध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है ?
(A) कृषि, सकल राज्य घरेलू उत्पाद में उद्योग क्षेत्र से अधिक योगदान देती है।
(B) सेवा क्षेत्र तीन प्रमुख क्षेत्रों में सबसे न्यूनतम योगदानकर्ता है ।
(C) उद्योग क्षेत्र सकल राज्य घरेलू उत्पाद में सबसे बड़ा योगदानकर्ता है।
(D) खनन तथा उत्खनन क्षेत्र का योगदान सकल घरेलू राज्य उत्पाद में 20% से अधिक है ।
17. भारत की मुद्रा आपूर्ति को नियंत्रित करने का कार्य किसका है ?
(A) वित्त मंत्रालय
(B) रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)
(C) सेबी (SEBI)
(D) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया
18. किस प्रकार के हमले में विश्वसनीय वेबसाइटों में हानिकारक क्लाइंट-साइड स्क्रिप्ट डालकर कुकीज और संवेदनशील जानकारी चुराई जाती है ?
(A) स्पैमिंग
(B) क्रॉस साइट स्क्रिप्टिंग
(C) फिशिंग
(D) डिनायल ऑफ सर्विस
19. छत्तीसगढ़ के खनिज संपदा से संबंधित निम्न कथन पर विचार कीजिए ।
कथन -1 : महासमुंद जिले के तहसील सरायपाली में बलोदा-बेलमुण्डी डायमंड ब्लॉक में अन्वेषण की कार्यवाही प्रचलन में है।
कथन ॥ : सी.एम.डी.सी. छत्तीसगढ़ राज्य शासन का एक उपक्रम है जिसमें शत-प्रतिशत निवेश राज्य सरकार का है। उपर्युक्त कथनों में से कौन-से कथन सही है ?
(A) केवल ।
(B) केवल ॥
(C) दोनों कथन सही हैं.
(D) दोनों कथन गलत हैं
20. निम्नलिखित जानकारी ध्यान से पढ़िए और फिर नीचे दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए ।
A. A & B का अर्थ है A, B की माँ है।
B. A$ B का अर्थ है A, B की बहन है।
C. A B का अर्थ है A, B का पिता है।
D. A B का अर्थ है A, B का भाई है।
निम्नलिखित में से किसका अर्थ है कि R, T का चाचा है ?
(A) RPS&Q$T
(B) SPRUT
(C) PRQ$S.T
(D) PRSOSS.T
21. जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-सी शहरी बसावट की सही स्थिति नहीं है ?
(A) स्थानों की जनसंख्या न्यूनतम 5000 व्यक्तियों की हों
(B) कम से कम 75 प्रतिशत पुरुष श्रमिक गैर-कृषि कार्यों में लगें हों
(C) स्थान जहाँ नगर पालिका, नगर निगम, छावनी बोर्ड या अधिसूचित नगर क्षेत्र समिति है
(D ) स्थान जहाँ का जनसंख्या घनत्व कम से कम 300 व्यक्ति प्रति वर्ग किमी है
22. छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बीच नक्सलियों के अंतिम गढ़ों को निष्क्रिय करने के उद्देश्य से चलाए गए हालिया आतंकवाद-विरोधी अभियान को ऑपरेशन कागार को और किस नाम से भी जाना जाता है ?
(A) ऑपरेशन ग्रीन हंट”
(B) ऑपरेशन ग्रेहाउंड
(C) ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट
(D) ऑपरेशन प्रहार
23. 2 क्विंटल, 2.5 किलो ग्राम का कितने प्रतिशत है?
(A) 0.8%
(B) 80%
(C) 800%/
(D) 8000%
24. नगरपालिकाओं की अवधि के संदर्भ में सही क्या है ?
1. नगरपालिका की अवधि की गणना प्रथम अधिवेशन की नियत तिथि से की जाती है।
॥. नगरपालिका की अवधि 5 वर्ष होती है।
iii. यदि कोई नगरपालिका 2 वर्ष के अंदर विघटित हो जाती है, तो नई नगरपालिका 3 वर्ष के लिए गठित की जाएगी । उपरोक्त में कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
(A) सभी कथन सही हैं
(B) केवल ॥ एवं iii सही हैं.
(C) केवल। एवं iii सही हैं
(D) केवल ॥ सही है
25. एक कक्षा के 10 विद्यार्थियों के औसत अंक 26 हैं जिसमें उत्तीर्ण विद्यार्थियों के औसत अंक 80 एवं अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के औसत अंक 20 हैं। उत्तीर्ण विद्यार्थियों की संख्या होगी
(A) 1
(B) 2.
(C) 3
(D) इनमें से कोई नहीं
26. स्वर्ण क्रांति किससे संबंधित है ?
(A) तिलहन
(B) पेट्रोलियम
(C) फल और सब्जी
(D) अंड़ा,
27. रामू की पाँच वर्ष पहले की आयु (वर्षों में) तथा 9 वर्ष बाद की आयु (वर्षों में) का गुणनफल 15 है। रामू की वर्तमान आयु होगी
(A) 8 वर्ष
(B) 10 वर्ष
(C) 6 वर्ष
(D) इनमें से कोई नहीं
28. निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
1. छत्तीसगढ़ पुलिस को दिसंबर 2024 में राष्ट्रपति का कलर पुरस्कार प्रदान किया गया ।
2. छत्तीसगढ़ इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाला देश का सबसे युवा राज्य है।
3. छत्तीसगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति का कलर पुरस्कार केवल आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने में उसके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है।
4. छत्तीसगढ़ पुलिस को आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने, उग्रवाद विरोधी अभियानों और लोक सेवा में उसके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति का कलर पुरस्कार प्रदान किया गया है।
(A) केवल 1 सही है
(B) केवल 1 और 2 सही हैं।
(C) केवल 1, 2 और 4 सही हैं
(D) केवल 3 सही है
29. एक आयत का क्षेत्रफल 360 वर्ग से.मी. है। जो एक वर्ग के क्षेत्रफल के 90% के बराबर है। वर्ग की प्रत्येक भुजा कितनी होगी ?
(A) 15 से.मी.
(B) 25 से.मी.
(C) 20 से.मी.
(D) 30 से.मी.
30. 1857 की क्रान्ति के सन्दर्भ में कहा गया यह कथन किसका है, “अंग्रेजी राज से राष्ट्रीय राज की घोषणा को ठोस आधार मिला और एकरूपता की एक जागरूकता प्रक्रिया प्रारंभ हुई” ?
(A) के. एम. पन्निकर
(B) थॉम्पसन
(C) गैरेज
(D) लार्ड क्रोमर
31. भारत सरकार द्वारा नक्सलवाद से निपटने के लिए तैयार किए गए ‘SAMADHAN’ सिद्धांत का निम्नलिखित में से कौन-सा घटक नहीं है ?
(A) कुशल नेतृत्व
(B) आक्रामक रणनीति
(C) प्रशिक्षण और प्रौद्योगिकी
(D) व्यापक लामबंदी
32. निम्नलिखित में से कौन-से भिन्न बढ़ते क्रम में है ?
(A) 2/3, 3/5, 7/9, 9/11, 8/9
(B) 3/5, 2/3, 9/11, 7/9, 8/9
(C) 3/5, 2/3, 7/9, 9/11, 8/9
(D) 8/9, 9/11, 7/9, 2/3, 3/5
ans – c
33. वह ऊतक जिससे नारियल की भूसी बनती है और जिसकी कोशिकाएँ मृत, लम्बी और लिग्निफाइड होती है, है
(A) पैरेन्काइमा
(B) स्क्लेरेन्काइमा
(C) कोलेन्काइमा
(D) क्लोरेन्काइमा
34. IT अधिनियम के तहत डिजिटल सिग्नेचर कौन जारी करता है ?
(A) इन्टरनेट सर्विस प्रोवाइडर (ISP)
(B) IT मंत्रालय
(C) सर्टिफाइंग अथॉरिटी
(D) साइबर सेल
35. किसी गाँव की वर्तमान जनसंख्या 5500 है। यदि पुरुषों की संख्या 111% और महिलाओं की संख्या 120% बढ़ जाती है, तो कुल जनसंख्या 6330 हो जायेगी। गाँव में महिलाओं की वर्तमान जनसंख्या कितनी होगी ?
(A) 3000
(B) 2500.
(C) 3300
(D) 2200
36. निम्नलिखित कथनों के आधार पर सही विकल्प चुनिए ।
1. राजिम का प्राचीन नाम देवपुर था ।
2. राजिम को कमलक्षेत्र या पद्मपुर भी कहा जाता है।
3. राजिम में भानदेवल मंदिर स्थित है।
(A) केवल कथन 3 सही है
( B) केवल कथन 1 और 2 सही है
(C) उपरोक्त सभी कथन गलत हैं
(D) उपरोक्त सभी कथन सही हैं
37. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है ?
(A) अनुच्छेद 153 राज्यपाल के पद का प्रावधान
(B) अनुच्छेद- 154 – राज्य की कार्यपालिका शक्ति
(C) अनुच्छेद 155 राज्यपाल को हटाना
(D) अनुच्छेद 156 राज्यपाल की पदावधि
38. प्रतिकर्ष और अपकर्ष कारक जिम्मेदार हैं
(A) प्रवासन
(B) भूमि निम्नीकरण
(C) मलिन बस्तियाँ
(D) जल प्रदूषण
39. 1471369 का वर्गमूल होगा
(A) 1213
(B) 1217
(C) 1123.
(D) 1127
40. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का मुख्य फोकस क्या है ?
(A) सौर कृषि
(B) शहरी बागवानी
(C), कृषि में आत्मनिर्भरता, किसानों की आय, दलहनों की उत्पादकता
(D) ग्रामीण क्षेत्रों में ई-वाणिज्य
41. किसी शतरंज बोर्ड के दो छोटे वगों को यादृच्छिकतः चुना जाता है। उनकी एक भुजा के उभयनिष्ठ होने की प्रायिकता ज्ञात कीजिए ।
(A) 1/18
(B) 1/19
(C) 1/20
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
42. पश्मीना ऊन का स्रोत कौन-सा जानवर है ?
(A) अल्पाका
(B) बकरी
(C) ऊँट
(D) भेड़
43. कोई भी मंत्री (मुख्यमंत्री सहित) बिना किसी राज्य विधान मंडल का सदस्य हुए, अधिकतम कितने समय तक अपने पद पर बना रहा सकता है ?
(A) तीन वर्ष
(B) तीन मोह
(C) छः माह
(D) एक वर्ष
44. राष्ट्रीय जलमार्ग 2 (NW 2) जोड़ता है
(A) हल्दिया इलाहाबाद
(B) धुबरी सादिया
(C) कोट्टापुरम. – कोल्लम
(D) मुक्तियाला विजयवाड़ा
45. एक रिबन का टुकड़ा 2:3:4 के अनुपात में काटा जाता है। यदि सबसे बड़ा टुकड़ा 16 से.मी. है, तो इसे काटने के पहले की लंबाई होगी
(A) 24 से.मी.
(B) 48 से.मी.
(C) 36 से.मी.
(D) 72 से.मी.
46. निम्नलिखित सूची। को सूची-॥ से सुमेलित कीजिए । सूची-। सूची-॥ (ओलम्पिक वर्ष) (ओलम्पिक स्थान)
1. 1980 a. लास एंजलिस
2. 2008 b. रियो डी जिनेरियो
3. 2016 c. मॉस्को
4. 2028 d. बीजिंग
कूट : (1) (2) (3) (4)
(A) (c) (a) (b) (d)
(B) (d) (b) (c) (a)
(C) (c) (d) (a) (b)
(D) (c) (d) (b) (a)
47. भारत के संविधान की किस अनुसूची में ‘पुलिस’ एवं ‘लोक व्यवस्था’ का उल्लेख है ?
(A) 7 वीं अनुसूची
(B) 8 वीं अनुसूची
(C) 9 वीं अनुसूची
(D) 10 वीं अनुसूची
48. जैनदर्शन के अनुसार निम्नलिखित द्रव्यों में कौन-सा अनस्तिकाय द्रव्य है ?
(A) पृथ्वी
(B) वायु
(C) काल
(D) जीव
49. किसके अनुसार हल्बा शब्द की उत्पत्ति प्राचीन कन्नड़ शब्द हलबार या हलबारू से हुई है ?
(A) रसेल
(B) गिल्डन
(C) ग्लासफर्ड
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
50. बिंदु D, बिंदु A के पश्चिम में 14 मीटर की दूरी पर है। बिंदु B. बिंदु D के दक्षिण में 4 मीटर की दूरी पर है। बिंदु F, बिंदु D के दक्षिण में 9 मीटर की दूरी पर है। बिंदु E, बिंदु B के पूर्व में 7 मीटर की दूरी पर है। बिंदु C, बिंदु E के उत्तर में 4 मीटर की दूरी पर है। बिंदु G, बिंदु A के दक्षिण में 4 मीटर की दूरी पर है।
निम्नलिखित में कौन-से बिंदु एक सीधी रेखा में हैं?
(A) D, E, A
(B) E, G, C
(C) D, B, G
(D) E, G, B 7 9 E
51. कौन-सा कथन कम्प्यूटर वायरस और वर्म (worm) के बीच का अंतर का सबसे अच्छे तरीके से समझता है ?
(A) वायरस को होस्ट प्रोग्राम की आवश्यकता नहीं होती, जबकि वर्म (worm) को होती है।
(B) Worm स्वयं बिना उपयोगकर्ता क्रिया के प्रतिक्रिया बनाता है, जबकि वायरस को फैलने के लिए होस्ट फाइल और उपयोगकर्ता के निष्पादन की आवश्यकता होती है।
(C) वायरस केवल नेटवर्क के माध्यम से फैलता है, जबकि worms केवल ईमेल के माध्यम से फैलता है।
(D) Worms हानिरहित होते हैं, लेकिन वायरस हमेशा डेटा को नुकसान पहुँचाते हैं।
52. रीतिकाल को “श्रृंगारकाल” किसने कहा है ?
(A) आचार्य रामचन्द्र शुक्ल
(B) आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी.
(C) आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र
(D) मिश्र बंधु
53. छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए ।
1. आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 के अनुसार राज्य में संरक्षित वनों का प्रतिशत 40.17 प्रतिशत है।
2. वित्तीय वर्ष 2024-25 में देश के खनिज उत्पादन में लौह अयस्क का योगदान 20.73 प्रतिशत था ।
3. वर्ष 2025-26 में धान (सामान्य) एवं धान (ग्रेड-ए) के समर्थन मूल्य क्रमशः 2,369 एवं 2,389 रुपये प्रति क्विंटल केन्द्र सरकार द्वारा घोषित है ।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है/हैं?
(A) केवल 1
(B) केवल 1 एवं 2
(C) केवल 1 एवं 3.
(D) केवल 2 एवं 3
54. किस शहर को “दक्षिण भारत का मैनचेस्टर” कहा जाता है ?
(A) बेंगलुरु
(B) हैदराबाद’
(C) चेन्नई
(D) कोयंबटूर
55. ऐतिहासिक व सांस्कृतिक स्थल डोंगरगढ़ के संबन्ध में सत्य कथन है
i. यह मैकल पर्वत श्रृंखला से संलग्न है।
ii. इसका प्राचीन नाम कामावतीपुरी था ।
iii. यहाँ प्रति वर्ष 6 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाता है।
iv. यहाँ चंद्रगिरी जैन तीर्थस्थल में आठवें तीर्थंकर चंद्रप्रभु का मंदिर है।
विकल्प :
(A) ii, iv, iii
(B) ii, iii, i.
(C) iii, iv, i
(D) i, ii, iii, iv
56. इनमें से कौन-सा योगदर्शन में ‘नियम’ का भाग नहीं है ?
(A) ब्रह्मचर्य
(B) शौच.
(C) संतोष
(D) तप
57. 102 तथा 998 के बीच कितनी प्राकृतिक संख्याएँ होगी जो 2 तथा 5 दोनों से विभाजित होती है ?
(A) 89
(B) 87
(C) 98
(D) 78
58. भारत के संवैधानिक इतिहास से संबंधित 1861 के भारतीय परिषद अधिनियम के संबंध में निम्नलिखित को पढ़ें और सही विकल्प चुनें:
i. इसने गवर्नर जनरल को भारतीय लोगों के प्रतिनिधियों को अपनी विस्तारित परिषद में नामित करके उन्हें कानून बनाने के कार्य में शामिल करने में सक्षम बनाया ।
ii. गवर्नर जनरल काउंसिल की विधायी शक्तियों का विकेन्द्रीकरण किया गया और उन्हें बंबई और मद्रास की सरकारों में निहित किया गया ।
उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से सत्य है ?
(A) (i) सत्य है, परन्तु (ii) असत्य है
(B) (1) असत्य है, परन्तु (ii) सत्य है
(C) (1) और (ii) दोनों सत्य हैं
(D) (i) और (ii) दोनों असत्य हैं
59. प्रतीकों, अक्षरों और संख्याओं की निम्नलिखित व्यवस्था का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
8=BF2 KS75#$PLVS@MUE 61QG@93&TY£
उपरोक्त व्यवस्था में निम्नलिखित में से कौन-सा बाएं छोर से नौवें और दाएं छोर से पंद्रहवें के ठीक मध्य में है ?
(A) P
(B) U
(C) E
(D) L
60. आर्यावर्त के प्रथम युद्ध का उल्लेख गुप्त वंश के किस शासक के अभिलेख में मिलता है ?
(A) समुद्रगुप्त – प्रयाग-प्रशस्ति (इलाहाबाद अभिलेख)
(B) समुद्रगुप्त – नासिक-प्रशस्ति
(C) चन्द्रगुप्त द्वितीय- मेहरौली स्तंभ अभिलेख
(D) स्कन्दगुप्त – गिरनार अभिलेख
61. पारिस्थितिक तंत्र के दो मुख्य घटक हैं
(A) स्वपोषी एवं परपोषी घटक
(B) अकार्बनिक एवं कार्बनिक पदार्थ
(C) अजैविक एवं जैविक घटक
(D) उपभोक्ता एवं अपघटक
62. ₹ 12,250 मूल्य का 35 ग्राम वजन का एक कीमती पत्थर गलती से गिर जाता है और 2:5 के वजन के अनुपात में दो टुकड़ों में टूट जाता है। यदि मूल्य वजन के वर्ग के अनुसार भिन्न होता है, तो हुई हानि ज्ञात कीजिए ।
(A) 5,750
(B) 6,000
(C) ₹5,500、
(D) ₹5,000
63. भारत के जनसांख्यिकीय परिवर्तन के किस दशक को भारत में जनसंख्या विस्फोट का काल कहा जाता है ?
(A) 1901-1921
(B) 1921-1951
(C) 1951-1981
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
64. छत्तीसगढ़ की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में स्टार्ट-अप इकाईयों को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार द्वारा स्टार्ट-अप पैकेज के अंतर्गत कितनी राशि की कॉर्पस फण्ड स्थापित की गई है ?
(A) ₹10 करोड़
(B) ₹25 करोड़
(C) ₹50 करोड़
(D) ₹100 करोड़
65. निम्नलिखित में से कौन-सा लोहे का विशिष्ट गुण नहीं है ?
(A) आघातवर्ध्यता
(B) तन्यता
(C) ध्वनिकता
(D) भंगुरता
66. इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है ?
1. इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर को वर्ष 2026 में सर्वश्रेष्ठ सोयाबीन अनुसंधान केंद्र का राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
2. इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की स्थापना वर्ष 1987 में हुई थी।
3. इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर की स्थापना वर्ष 1984 में हुई थी।
4. इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के “चावल समग्र अनुसंधान केंद्र” को भारत का सर्वश्रेष्ठ केंद्र के रूप में सम्मानित किया गया है।
(A) केवल 1 और 4 सही हैं
(B) केवल 2 सही है
(C) 1,2 और 4 सही हैं
(D) उपरोक्त सभी सही हैं
67. निम्नलिखित अमरीकी पत्रिका में महात्मा गाँधी की शहादत की तुलना अमरीकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन की शहादत से की थी
(A) न्यूज़वीक
(B) टाईम
(C) लाईफ
(D) सैटरडे इवनिंग पोस्ट
68. भारतीय इतिहास के प्रमुख वंश व छत्तीसगढ़ में इनसे संबंधित स्रोतों के संबंध में सही कूट का चयन कीजिए ।
a. मौर्य वंश 1. किरारी से प्राप्त काष्ठ स्तंभलेख
b. सातवाहन वंश ii. वानवरद व पिटाईवल्द से प्राप्त सिक्के
c. गुप्त वंश iii. अकलतरा व ठठारी से प्राप्त सिक्के
d. कुषाण वंश iv. तेलीकोट व बिलासपुर से प्राप्त सिक्के
कूट: a
(A) iii b C iv d iv
(B) iii i iv iv
(C) il
(D) ii i iii
69. 25 छात्रों में रमेश नीचे से 7 वें, करन शीर्ष से 5 वें स्थान पर है, दिव्या बीच में है। तो दिव्या तथा रमेश के बीच स्थान में कितना अंतर है ?
(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 12,
70. यदि RBI एक साथ CRR बढ़ाता है और सरकारी प्रतिभूतियाँ बेचता है, तो इसका क्या प्रभाव होगा ?
(A) केवल ऋण में वृद्धि
(B) केवल तरलता में वृद्धि
(C) ऋण और तरलता दोनों में कमी
(D) कोई प्रभाव नहीं
71. छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के सम्बन्ध में निम्नलिखित कथनों के आधार पर सही विकल्प चुनिए ।
1. प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान प्रदेश के 18 जिलों में संचालित है।
2. प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान प्रदेश के चिन्हांकित जिलों में सिर्फ विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के लिए संचालित है।
3. प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत प्रदेश के विशेष पिछड़ी जनजाति समूह के परिवारों को पक्का आवास हेतु रु. दो लाख प्रति इकाई सहायता अनुदान दिया जाता है।
(A) केवल 1 सही है
(B) केवल 2 सही है
(C) केवल 3 सही है
(D) उपरोक्त सभी सही हैं
72. वेदांत सूत्र का लेखक कौन है ?
(A) बादरायण
(B) शंकराचार्य
(C) कपिल
(D) गोविन्दपाद.
73. “छे महीना के रांधे भात, जब खाबे तब ताते तात” जनउला का क्या अर्थ होता है ?
(A) मिर्च
(B) गेहूँ
(C) बेर
(D) कुम्हड़ा
74. हर्ष के शासनकाल में दौवारिक किस विभाग का प्रधान अधिकारी होता था ?
(A) सैन्य विभाग
(B) विदेश विभाग
(C) राज महल विभाग
(D) न्याय विभाग
75. विश्व आर्द्रभूमि दिवस कब मनाया जाता है ?
(A) 2 जनवरी
(B) 2 फरवरी
(C) 2 मार्च
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
76. निम्नलिखित में से किस समिति की अनुशंसा पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम (पेसा), 1996 के उद्भव एवं लागू किए जाने का कारण माना जाता है ?
(A) अशोक मेहता समिति
(B) भूरिया समिति
(C) बलवंत राय मेहता समिति
(D) जी. बी. के. राव समिति
77. प्रत्येक उच्च पोषी स्तर पर बढ़ती हुई मात्रा में खाद्य श्रृंखला में गैर-बायोडिग्रेडेबल कीटनाशकों का संचय कहलाता है
(A) प्रदूषण
(B) संग्रहण
(C) जैवआवर्धन
(D) यूट्रोफिकेशन
78. छत्तीसगढ़ में पुलिस व्यवस्था किस अधिनियम के अंतर्गत स्थापित की गई थी ?
(A) छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम, 2000
(B) छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम, 2005
(C) छत्तीसगढ़ पुलिस अधिनियम, 2007
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
79. ब्रिटिश काल में लोक शिक्षा समिति का गठन कब हुआ ?
(A) 1822
(B) 1823
(C) 1824
(D) 1825
80. बीजाल नदी किस नदी की सहायक नदी है ?
(A) महानदी
(B) सोन नदी
(C) रिहंद नदी
(D) इन्द्रावती नदी
81. केन्द्रीय बजट 2026-27 में प्रस्तावित बौद्ध सर्किट योजना में निम्नलिखित में से कौन राज्य सम्मिलित नहीं है ?
(A) बिहार
(B) असम
(C) अरुणाचल प्रदेश
(D) सिक्किम
82. भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के नाम पर बने रामानुजन मशीन प्रोजेक्ट में मुख्यतः किस आधुनिक कंप्यूटर विज्ञान तकनीक का उपयोग होता है ?
(A) आर्टिफिशियल इन्टेलीजेंस
(B) ब्लॉकचेन
(C) क्वाण्टम कम्प्यूटिंग
(D) ग्रिड कम्प्यूटिंग
83. भारत में कोर मुद्रास्फीति से क्या तात्पर्य है ?
(A) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) भोजन व ईंधन को छोड़कर
(B) केवल थोक मूल्य सूचकांक
(C) थोक मूल्य सूचकांक – विनिर्मित उत्पाद
(D) केवल भोजन की कीमतें
84. अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आई.सी.सी.) के अनुसार एक क्रिकेट पिच की लम्बाई होती है
(A) 20.27 मीटर
(B) 20.25 मीटर
(C) 20.21 मीटर
(D) 20.12 मीटर
85.

ans – b
86. निम्नलिखित में से अव्ययीभाव समास का उदाहरण है
(A) स्वर्गप्राप्त
(B) यथासंभव
(C) नीलगाय
(D) चतुर्भुज
87. ‘रत्नाकर’ का पर्यायवाची है
(A) सागर
(B) तालाब
(C) नदी
(D) झरना
88. शुद्ध शब्द है
(A) निर्दयी
(B) निर्दोषी
(C) निरपराधी
(D) निरपराध
89. निम्नलिखित शब्द में से कौन-सा शब्द रूप शुद्ध है ?
(A) संश्लिष्ठ
(B) संश्लिष्ट
(C) संशिलिष्ट
(D) संश लिष्ठ
90. ‘पर्पट’ का तद्भव रूप है
(A) पर्पटी
(B) पपड़ी
(C) पराठा
(D) इनमें से कोई नहीं
91. अनेकार्थी शब्द ‘खग’ का अर्थ नहीं है
(A) सूर्य
(B) बाण
(C) पक्षी
(D) बगुला
92. तत्सम शब्द है
(A) अनन्नास,
(B) पपीता
(C) क्षीर
(D) उड़द
93. निम्नलिखित में देशज शब्द है
(A) खिड़की
(B) रोशनदान
(C) झरोखा
(D) दरवाजा
94. ‘प’ व्यंजन वर्ण है
(A) मूर्द्धन्य
(B) कंठ्य
(C) ओष्ठ्य.
(D) दंत्य
95. इनमें से पुल्लिंग शब्द है
(A) बालू
(B) झाडू
(C) गेरू
(D) आँसू
96. Scarcely had he gone, policeman knocked at the door. a
(A) than
(B) when
(C) but
(D) and
97. He was the best teacher lived. ever
(A) that
(B) whom
(C) who
(D) whose
98. He a scooter three years ago.
(A) has ridden
(B) rode
(C) ride ride
(D) was ride.
99. The plural of index is
(A) indexes
(B) indeses
(C) indices
(D) indexii
100. A Major is a General.
(A) below
(B) over
(C) underneath
(D) under

