Chhattisgarh Assistant Engineer Question Paper With Answer Key 2023 | छत्तीसगढ़ सहायक अभियंता भर्ती 2023 क्वेश्चन पेपर
छत्तीसगढ़ सहायक अभियंता (EBAE) परीक्षा 2023 क्वेश्चन पेपर, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित की जाने वाली छ.ग. सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे सभी उम्मीदवारों का हमारे पोर्टल पर स्वागत है। आज हम आपके लिए छत्तीसगढ़ सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा 2023 का प्रश्न पत्र और विभागीय समाधान साथ लेकर आए हैं।
छत्तीसगढ़ सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा (EBAΑΕ) 2023 क्वेश्चन पेपर
SET – A
सामान्य ज्ञान / तर्क एवं अंकगणित
1. भूमकाल विद्रोह किस सन् में हुआ था?
(A) 1930
(C) 1910
(B) 1858
(D) 1925
उत्तर – C
02. हाथीपोल गुफा कहाँ स्थित है?
(A) डोंगरगढ़
(C) मैनपाट
(B) देवगढ़
(D) रामगढ
उत्तर – D
03. “विश्व स्वास्थ संघठन का वैश्विक पारम्परिक चिकित्सा केंद्र” कहाँ पर स्थापित किया जा रहा है?
(A) शंघाई, चीन
(B) नैरोबी, कीनिया
(C) क्योटो, जापान
(D) जामनगर, भारत
उत्तर – D
4.’शिक्षा का मौलिक अधिकार’ विषय में क्या सही है?
(1) पहले यह राज्य का दायित्व था ।
(2) यह संविधान के अनुच्छेद 45 में प्रावधानित था ।
( 3 ) 86 वें संशोधन के द्वारा इसे मौलिक अधिकार की मान्यता दी गई ।
( 4 ) यह संविधान के अनुच्छेद 31A में प्रावधानित है।
(A) 1
(B) 1, 2
(C) 1, 2, 3
(D) 1, 2, 3, 4
उत्तर – C
05. लेमरू प्रसिद्ध है-
(A) बाघ के लिए
(B) भालू के लिए
(C) वनभैसा के लिए
(D) हाथी के लिए
उत्तर – D
06. छत्तीसगढ़ में कोयला किस चट्टान में पाया जाता है?
(A) गोंडवाना
(C) कडप्पा
(B) धारवाड़
(D) किम्बरलाइट
उत्तर – A
7. संविधान की आठवीं अनुसूची के संदर्भ में क्या सुमेलित नहीं है?
(A) कोंकणी
(C) अंग्रेजी
(B) मणिपुरी
(D) संस्कृत
उत्तर – C
8. ” दमनच” नृत्य कौन-सी जनजाति करती है?
(A) कोरवा
(C) मुड़िया
(B) कमार
(D) माडिया
उत्तर – A
9. भारत के नए संसद भवन के प्रमुख वास्तुकार कौन है?
(A) श्री बी. वी. दोषी
(B) श्री बिमल पटेल
(C) श्री हफीज कॉन्ट्रैक्टर
(D) श्री शशि प्रभु
उत्तर – B
10. नारी शक्ति वंदन अधिनियम निम्न में से किस से सम्बंधित है ?
(A) महिला आरक्षण
(B) बालिका शिक्षा
(C) कार्यस्थल पर महिलाओं के उत्पीड़न
(D) खेल – कूद में महिलाओं का प्रोत्साहन
उत्तर – A
11. मलगेर नदी का उद्गम स्थल है-
(A) केशकाल घाटी
(B) मैनपाट
(C) बखोना चोटी
(D) बैलाडीला पहाड़ी
उत्तर – D
12. भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने किस देश के राष्ट्राध्यक्ष को G-20 की अध्यक्षता सौंपी ?
(A) अर्जेंटीना
(B) इंडोनेशिया
(C) दक्षिण अफ्रीका
(D) ब्राजील
उत्तर – D
13. उस वैकल्पिक आकृति को ज्ञात कीजिये जिसमें निम्नलिखित आकृति उसके भाग के रूप में शामिल है ।

उत्तर – D
14. निम्नलिखित आकृति का अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें-

संख्या 7 क्या दर्शाती है?
(A) अस्पताल में शादीशुदा नर्से
(B) प्रशिक्षित नर्से
(C) अविवाहित प्रशिक्षित नर्से
(D) विवाहित प्रशिक्षित नर्से
उत्तर – A
15. एक आकृति का चयन करें, जो नीचे दिखाई गई श्रृंखला को जारी रखेगी-

उत्तर – A
16. निम्न पासों में, 2 बिंदुओं वाली सतह के विपरीत सतह पर कितने बिंदु होंगे?

(A) 1
(C) 4
(B) 5
(D) 6
उत्तर – D
17. प्रश्न चिन्ह के स्थान पर कौन – सा अंक रखा जायेगा?

(A) 115
(B) 130
(C) 135
(D) 40
उत्तर – B
18. निम्नलिखित आकृति में प्रश्न चिन्ह के स्थान पर कौन – सा अक्षर आएगा?

उत्तर – D
19. एक आकृति का चयन करें, जो नीचे दिखाई गई श्रृंखला को जारी रखेगी-

उत्तर – C
20. उस वैकल्पिक आकृति को ज्ञात कीजिए जिसमें निम्नलिखित आकृति उसके भाग के रूप में शामिल है ।

उत्तर – A
यदि प्रश्न पत्र (CG Sahayak Abhiyanta Question Paper 2023) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

