CG Vyapam Chemist Question Paper 2025 छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल, नवा रायपुर के अंतर्गत रसायनज्ञ पदों की भर्ती परीक्षा (PCH25) PDF Download | CG राज्य कर्मचारी चयन मण्डल (CGSSB – पूर्व नाम व्यापम) द्वारा 2025 को EXAM सम्पन्न हुआ |
🚀 परीक्षा में पाना चाहते हैं 100% सफलता? 🚀
आपकी परीक्षा की तैयारी को और अधिक मजबूत और बेहतर बनाने के लिए, अभी हमारे Official WhatsApp Channel और Telegram ग्रुप से जुड़ें! प्रतिदिन नए मॉक टेस्ट (Mock Test) अपडेट किए जा रहे हैं!
✨ आपको क्या मिलेगा?
✅ Latest Exam Updates
✅ बिल्कुल FREE Practice Sets
✅ महत्वपूर्ण MCQ और Mock Tests
✅ Study Material और परीक्षा की तैयारी
देर न करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके 👇 अभी जॉइन करें:
01. छत्तीसगढ़ राज्य में जनवरी से दिसम्बर तक मनाए जाने वाले त्योहारों का सही क्रम या अनुक्रम क्या है? (K) हरेली (L) पोला (M) छेरछेरा (N) गौरा गौरी
02. निम्नलिखित में से अभौतिक संस्कृति का उदाहरण क्या नहीं है?
03. पंचायतों से संबंधित अनुच्छेद और उससे संबंधित विषय–वस्तु को सही क्रम में रखें (बढ़ते क्रम में)– (K) पंचायत की अवधि आदि 243 ङ (L) सदस्यता के लिए निरर्हताएँ 243 च (M) पंचायतों के लिए निर्वाचन 243 ट (N) पंचायतों की संरचना 243 ग (O) स्थानों का आरक्षण 243 घ
04. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए– कथन [As] : 3 सितम्बर 2025 को 56वीं GST परिषद की बैठक में बड़े कर सुधार किए गए। कारण [R] : चार स्तरीय कर संरचना (5%, 12% 18% और 28%) को हटाकर एक सरल दो स्तरीय (5% और 18%) प्रणाली लागू की गई।
05. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कॉलम–I (योजनाएँ/गठन): (a) राज्य पोषित जैविक खेती मिशन (b) सब्जी फसलों के विविधीकरण हेतु प्रदर्शन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम (c) प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का छत्तीसगढ़ में शुभारंभ (d) छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम लि. का गठन कॉलम–II (छत्तीसगढ़ में शुरूआत): (I) 2014 (II) 2017–18 (III) 2016 (IV) 2001 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
06. किस संस्था द्वारा ‘रेड डाटा बुक’ प्रकाशित की जाती है?
07. भारतीय संविधान में “समानता का अधिकार” निम्न में से किससे संबंधित है?
08. बस्तर के पठार की प्रमुख नदियाँ हैं– (J) इन्द्रावती (K) सोंढूर (L) सबरी (M) गोपद
09. छत्तीसगढ़ के इतिहास में महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व निम्न में से कौन नहीं है?
10. छत्तीसगढ़ की निम्न में से कौन सी नदी नहीं है?
11. सकल घरेलू उत्पाद (जी.डी.पी.) से आशय निम्न में से किससे है?
12. छत्तीसगढ़ की प्रथम राष्ट्रीय राजमार्ग सुरंग किस मार्ग पर बनाई गई है?
13. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए – कथन [As] : सिकल सेल एनीमिया रोग, मलेरिया के विरूद्ध प्राकृतिक चयन का एक उदाहरण है। कारण [R] : सिकल सेल की लाल रक्त कणिकाओं में, मलेरिया का परजीवी अपनी ऊष्मायन अवधि को पूर्ण नहीं कर पाता है।
14. वर्तमान छत्तीसगढ़ क्षेत्र में ब्रॉडगेज रेलमार्ग पर रेलवे सेवाओं का प्रारंभ किस वर्ष हुआ?
15. निर्देश – नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए – अभिकथन [As] : महानदी छत्तीसगढ़ की कृषि के लिए वरदान है। कारण [R] : महानदी प्रवाह क्षेत्र 78 लाख हेक्टेयर उपजाऊ मैदान है एवं महानदी बेसिन पर बोई गई भूमि का 28% सिंचित है।
16. भारतीय संविधान का कौन–सा अनुच्छेद कार्यपालिका से न्यायपालिका के पृथक्करण से संबंधित है?
17. छत्तीसगढ़ के जिलों की जनसंख्या घनत्व (2011) को बढ़ते क्रम में रखकर सही क्रम में रखिए– (K) जांजगीर–चांपा (L) दुर्ग (M) बिलासपुर (N) रायपुर
18. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन से संबंधित निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए। (K) खिलाफत आन्दोलन (L) बंगाल विभाजन (M) लखनऊ समझौता (N) सूरत विभाजन
19. दिए गए शासक, जो विजयनगर साम्राज्य (1336 ई. से 1565 ई. तक) से संबंधित थे उनकी पहचान कीजिए– (J) हरिहर प्रथम (K) कृष्णदेव राय (L) कुलोत्तुंग प्रथम (M) अच्युतदेव राय सही विकल्प चुनें–
20. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कॉलम–I: (a) बलवंतराय मेहता समिति (b) अशोक मेहता समिति (c) जी.वी.के. राव समिति (d) एल.एम. सिंघवी समिति कॉलम–II: (I) 1986 (II) 1985 (III) 1957 (IV) 1977 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
21. छत्तीसगढ़ में कितने प्रतिशत कृषक परिवार लघु एवं सीमांत श्रेणी में आते हैं?
22. छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आन्दोलन का अग्रदूत माना जाता है–
23. निम्नलिखित व्यक्तियों को इसरो (ISRO) के अध्यक्ष के रूप में उनके कार्यकाल के सही कालानुक्रमिक क्रम में (प्रारंभिक से नवीनतम तक) व्यवस्थित कीजिए– (K) डॉ. एस. सोमनाथ (L) डॉ. के. सिवन (M) डॉ. के. राधाकृष्णन (N) डॉ. के. एस. किरण कुमार
24. दिए गए अधिनियमों के लागू होने के वर्ष का सही क्रम होगा– (K) द नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट (L) द बायोलॉजिकल डाइवर्सिटी एक्ट (M) एनवायरनमेंट (प्रोटेक्शन) एक्ट (N) वाटर (प्रिवेन्शन एंड कंट्रोल ऑफ पोल्यूशन) एक्ट (O) एयर (प्रिवेन्शन एंड कंट्रोल ऑफ पोल्यूशन) एक्ट
25. छत्तीसगढ़ राज्य का लोक नृत्य निम्न में से कौन–सा है? (J) सुवा नृत्य (K) पंथी नृत्य (L) चारकुला नृत्य (M) कालबेलिया नृत्य सही विकल्प चुनें–
PART – II पर्यावरण, प्रौद्योगिकी, विज्ञान
26. एक रासायनिक अभिक्रिया की दर में वृद्धि होगी–
27. हृदय में महाशिराओं के द्वारा रक्त के प्रवेश एवं महाधमनी के द्वारा रक्त के निर्गम का सही क्रम है– (K) दायां आलिंद (L) बायां आलिंद (M) बायां निलय (N) दायं निलय (O) सिस्टेमिक शिराएँ
28. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए – कथन [As] : बीजों के एंडोस्पर्म का निर्माण द्विनिषेचन की प्रक्रिया के द्वारा बनता है। कारण [R] : त्रिगुण संलयन
29. निम्नलिखित में से कौन–कौन से उर्वरक फसलों को नाइट्रोजन प्रदान करते हैं? (J) यूरिया (K) डीएपी (L) एमओपी (M) एसएसपी सही विकल्प चुनें–
30. पौधों में निम्नलिखित खनिज तत्वों को ट्रेस एलिमेंट्स के रूप में जाना जाता है– (J) C, H, O (K) S, Mg, Fe (L) Mn, Zn, B (M) Cu and Mo सही विकल्प चुनें–
31. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए – कथन [As] : अभिक्रिया N₂(g) + 3H₂(g) ⇌ 2NH₃(g) में, जब निकाय का दाब बढ़ाया जाता है, तो साम्यावस्था उत्पाद पक्ष में स्थानांतरित हो जाता है। कारण [R] : ले शातेलिए के सिद्धांत के अनुसार, यदि किसी तंत्र के रासायनिक साम्यावस्था पर कोई परिवर्तन किया जाता है (जैसे सांद्रता, दबाव या तापमान), तो तंत्र उस परिवर्तन को निष्प्रभावी करने के लिए स्वयं को पुनः समायोजित कर लेगी और एक नई साम्यावस्था स्थापित कर लेगी।
32. निम्नलिखित में से कौन–सा सीमेंट का प्रमुख घटक है?
33. निम्नलिखित तत्वों के गुणों के संबंध में सही कथन/कथनों का चयन कीजिए– (J) फ्लोरीन सर्वाधिक विद्युत–ऋणात्मक तत्व है। (K) ऑक्सीजन नाइट्रोजन से कम क्रियाशील है। (L) ऑक्सीजन की इलेक्ट्रॉन बंधुता फ्लोरीन से अधिक है। (M) नाइट्रोजन की सह–संयोजक त्रिज्या फ्लोरीन से ज्यादा है। सही विकल्प चुनें–
34. आहार नली में पाया जाता है?
35. निम्नलिखित में से कौन–कौन जीवाश्म ईंधन हैं? (J) कोयला (K) बायोगैस (L) डीजल (M) हवा सही विकल्प चुनें–
36. 1.2×10⁻³ मोलर NaOH विलयन का pH मान होगा– (Log 1.2 = 0.0792)
37. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कॉलम–I: (a) वायु प्रदूषक (b) क्लोरोफ्लोरोकार्बन (c) कीटनाशी (d) शाकनाशी कॉलम–II: (I) ट्राइऐजीन (II) बी.एच.सी. (III) कार्बन मोनोऑक्साइड / सल्फर डाइऑक्साइड (IV) ओजोन परत में छिद्र करने वाला पदार्थ नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
38. भारत में हरित क्रांति मुख्य रूप से किस फसल पर केन्द्रित थी?
39. भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान और विकास के लिए मुख्य रूप से कौन–सा संगठन जिम्मेदार है?
40. पहला भारतीय उपग्रह, आर्यभट्ट, कब प्रक्षेपित किया गया था?
41. “एक प्रकाश तरंग यात्रा कर सकती है” कथन के संबंध में निम्नलिखित में से सही उत्तर चुनें– (a) निर्वात में (b) केवल निर्वात में (c) एक भौतिक माध्यम में (d) केवल भौतिक माध्यम में
42. रक्त का थक्का जमने की प्रक्रिया में रक्त के कौन से अवयव अतिआवश्यक होते हैं? (J) कैल्शियम (K) प्रोथ्रॉम्बिन (L) फाइब्रिनोजन (M) प्लेटलेट्स सही विकल्प चुनें–
43. प्रयोगशाला में एथेनॉल बनाने के लिए आवश्यक रासायनिक अभिकर्मक हैं–
44. अंकुरित बीजों जैसे चना, मटर, बीन्स, मूंग में RQ (श्वसन गुणांक) है–
45. निम्न में से एक लौह–रहित रक्त वर्णक है?
46. निम्नलिखित ऊर्जा संसाधनों के विकास को समयानुसार क्रम में लगाइए– (K) जल विद्युत परियोजना (L) तापीय विद्युत परियोजना (M) परमाणु ऊर्जा (N) पवन ऊर्जा (O) सौर ऊर्जा
47. ‘ग्रीनहाउस प्रभाव’ किसके कारण होता है?
48. विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार नीति (एसटीआईपी) 2020 का मसौदा प्रस्तावित है–
49. क्लोरीन एवं क्लोराइड आयन में निम्न में से कौन सा उप–परमाण्विक कण समान है– (J) इलेक्ट्रॉन (K) प्रोटॉन (L) न्यूट्रॉन (M) पॉजिट्रॉन सही विकल्प चुनें–
50. नाभिकीय संलयन अभिक्रिया के दौरान–
51. भारत में कृषि अनुसंधान एवं प्रसार संस्थानों के विकास को कालानुक्रम में व्यवस्थित कीजिए– (K) आईएआरआई स्थापना (L) आईसीएआर स्थापना (M) कृषि विश्वविद्यालय स्थापना (N) कृषि विज्ञान केन्द्रों की स्थापना (O) डिजिटल कृषि मिशन
52. निम्नलिखित में से किस अयस्क का सान्द्रण झाग–प्लवन प्रक्रिया से नही होता है?
53. निम्नलिखित तत्वों को विद्युत–ऋणात्मकता के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें– (K) फ्लोरीन (L) ऑक्सीजन (M) नाइट्रोजन (N) कार्बन (O) फास्फोरस
54. निम्नलिखित तत्वों के गुणों के संबंध में सही कथन/कथनों का चयन कीजिए– (J) फ्लोरीन सर्वाधिक विद्युत–ऋणात्मक तत्व है। (K) ऑक्सीजन नाइट्रोजन से कम क्रियाशील है। (L) ऑक्सीजन की इलेक्ट्रॉन बंधुता फ्लोरीन से अधिक है। (M) नाइट्रोजन की सह–संयोजक त्रिज्या फ्लोरीन से ज्यादा है। सही विकल्प चुनें–
55. निम्न में से एक, पौधों में खनिज लवणों के परिवहन से संबंधित नहीं है?
56. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कॉलम-I: (a) एन्ट्रॉपी (b) शुद्ध प्राथमिक उत्पादकता (c) 10% नियम (d) सकल प्राथमिक उत्पादकता कॉलम-II: (I) ऊर्जा का केवल एक छोटा अंश ही एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर तक स्थानांतरित होता है। (II) प्रकाश संश्लेषण के माध्यम से स्वपोषी द्वारा ग्रहण की गई कुल ऊर्जा (III) पौधों के श्वसन के बाद प्राथमिक उपभोक्ता को उपलब्ध ऊर्जा (IV) ऊर्जा स्थानांतरण के दौरान ऊष्मा के रूप में उपयोग योग्य ऊर्जा का क्रमिक ह्रास नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
57. किसी दिए हुए तापक्रम एवं समान सांद्रता पर अग्रगामी अभिक्रिया की दर प्रतीप अभिक्रिया से दोगुनी है। K_साम्यावस्था है–
58. मेथेमोग्लोबिनेमिया या ब्लू बेबी सिंड्रोम बीमारी का मुख्य कारण निम्नलिखित में से कौन सी स्थिति में पानी पीने से होता है?
59. निम्नलिखित में से कौन से उपग्रह भारतीय रिमोट सेंसिंग (IRS) श्रृंखला से संबंधित हैं? (J) आईआरएस–1ए (IRS-1A) (K) आईआरएस–पी6 (IRS-P6) (L) इनसैट–3डी (INSAT-3D) (M) कार्टोसैट–2 (Cartosat-2) सही विकल्प चुनें–
60. अत्यधिक सान्द्र शुद्ध एसिटिक अम्ल कहलाता है–
61. ऑप्टिकल फाइबर में प्रकाश का संचरण किसके कारण होता है?
62. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कॉलम-I: (a) कॉर्पस ल्यूटियम (b) अग्नाशय की अल्फा कोशिकाएँ (c) टेस्टोस्टेरोन (d) अग्नाशय की बीटा कोशिकाएँ कॉलम-II: (I) इन्सुलिन (II) प्रोजेस्टेरॉन (III) ग्लूकेगॉन (IV) नर जनन तंत्र का विकास एवं परिवर्धन करना नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
63. निम्नलिखित में से कौन स्थायी परजीवी नहीं है?
64. विद्युत मोटर के संचालन के आवश्यक चरणों को उनके सही क्रम के अनुसार रखें– (K) बल और टार्क का उत्पादन (L) विद्युत धारा मोटर की वाइंडिंग में आपूर्ति की जाती है। (M) निरंतर घूर्णन (कम्यूटेशन) (N) चुम्बकीय क्षेत्र उत्पन्न होता है और यह बाहरी लागू चुम्बकीय क्षेत्र के साथ सम्पर्क करता है। (O) आउटपुट के रूप में यांत्रिक ऊर्जा उत्पन्न होता है।
65. निम्नलिखित में से कौन सी स्थितियाँ प्रदूषित वातावरण को दर्शाती है? (J) वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा 0.03% है। (K) वर्षा जल का pH 5.6 है। (L) सुपोषन (यूट्रोफिकेशन) (M) बायोकेमिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD) 10 ppm है। सही विकल्प चुनें–
66. अंतरापर्शुक पेशियाँ मदद करती हैं–
67. सौर ऊर्जा किसके कारण से होती है?
68. पूर्ण आन्तरिक परावर्तन तभी घटित हो सकता है–
69. सोडियम पामिटेट साबुन का सही रासायनिक सूत्र है–
70. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कॉलम-I: (a) एम.एस. स्वामीनाथन (b) भारत का प्रथम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (c) ड्रिप इरीगेशन (d) तना छेदक एवं ब्लास्ट बीमारी कॉलम-II: (I) तारापुर (II) जल बचत तकनीकी (III) धान के फसल के सामान्य कीट एवं बीमारी (IV) हरित क्रांति के जनक नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
71. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए – कथन [As] : जल प्रदूषण को BOD द्वारा मापा जाता है। कारण [R] : यदि BOD अधिक है, तो पानी प्रदूषित है।
72. एक्स–रे (X-ray) के संबंध में निम्नलिखित में से कौन–सा कथन सत्य है–
73. नाभिकीय रिएक्टर में– (J) भारी जल का उपयोग मंदक के रूप में किया जाता है। (K) कैडमियम छड़ों का उपयोग न्यूट्रॉनों को धीमा करने के लिए किया जाता है। (L) शीतलक का उपयोग न्यूट्रॉनों को धीमा करने के लिए किया जाता है। (M) मंदक का उपयोग न्यूट्रॉनों को धीमा करने के लिए किया जाता है। सही विकल्प चुनें–
74. खगोलीय दूरदर्शी जिसमें अभिदृश्यक व नेत्रिका होती है, उसमें अभिदृश्यक की फोकल दूरी होती है–
75. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए – कथन [As] : इथिलीन पौधों में गैस हार्मोन होता है, जो कि मेथ्योनिन नामक अमीनो अम्ल से पौधों में संश्लेषित होता है। कारण [R] : इथीलीन का महत्त्वपूर्ण कार्य पौधों में फलों को पकाने का होता है।
76. एक संधारित्र अनंत प्रतिरोध के रूप में कार्य करता है–
77. निम्नलिखित में से कौन एक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत है?
78. किसी आरक्षित जैवमंडल के क्षेत्र हैं– (J) बफर क्षेत्र (K) कोर क्षेत्र (L) संक्रमण क्षेत्र (M) संरक्षित क्षेत्र सही विकल्प चुनें–
79. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कॉलम-I: (a) फैलोपियन ट्यूब (b) पीयूष ग्रंथि (c) ओव्यूलेशन (d) प्रोजेस्टेरोन कॉलम-II: (I) कॉर्पस ल्यूटियम (II) एल.एच. (III) एफ.एस.एच. (IV) निषेचन नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
80. निम्नलिखित में से कौन सी आईटी–आधारित सेवा किसानों को मौसम पूर्वानुमान, फसल की कीमतों और कृषि सलाह तक पहुँचने में मदद करती है?
81. हीरा, कांच, जल, वायु और निर्वात में प्रकाश का वेग घटते क्रम में निम्नलिखित होगा– (K) वायु (L) जल (M) कांच (N) हीरा (O) निर्वात
82. जनसंख्या के आकार को निर्धारित न करने वाला कारक है–
83. वायुमंडल की परतों का नीचे से ऊपर की ओर सही क्रम कौन सा है? (K) समतापमण्डल (L) क्षोभमण्डल (M) तापमण्डल (N) मध्यमण्डल (O) बहिर्मण्डल
84. शून्य कोटि की अभिक्रिया के लिए उसका अर्द्धआयुकाल (t₁/₂) सीधे समानुपाती होता है–
85. द्वितीयक बैटरियों के विकास को उनके आविष्कार के वर्ष के अनुसार आरोही क्रम में (सही क्रम में) रखें – (K) लिथियम पॉलीमर बैटरी (L) निकेल–मेटल हाइड्राइड बैटरी (M) लिथियम आयन बैटरी (N) निकेल कैडमियम बैटरी (O) लेड–एसिड बैटरी
86. चिपको आंदोलन किससे संबंधित है ?
87. मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल, जो मानव गतिविधियों से ओजोन परत की रक्षा के लिए उचित कार्रवाई के लिए कहता है, किस वर्ष में पारित किया गया था ?
88. निर्देश – नीचे दिये गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए – कथन [As] : पारिस्थितिक पिरामिड किसी पारितंत्र की पोषी संरचना तथा क्रियाओं का प्रतिनिधित्व करता है। कारण [R] : पिरामिड का प्रत्येक स्तर विभिन्न पोषी स्तरों पर जीवों की संख्या, जैव द्रव्यमान या ऊर्जा को दर्शाता है।
89. नगण्य आंतरिक प्रतिरोध की एक 12 वोल्ट की बैटरी 4k, 6k और 12k प्रतिरोधों के समानांतर संयोजन से जुड़ी हुई है जैसा कि चित्र में दिखाया गया है। बैटरी द्वारा संयुक्त सर्किट प्रतिरोध एवं बैटरी द्वारा प्रदान की जाने वाली विद्युत शक्ति के मान का सही उत्तर चुनें–
90. अग्नाशय के द्वारा स्रावित हार्मोन है– (J) इंसुलिन (K) ग्लूकागन (L) सोमाटोस्टैटिन (M) एडीएच सही विकल्प चुनें –
91. आनुवंशिक लक्षणों के संबंध में बड़े से छोटी इकाइयों का सही क्रम निम्न प्रकार होगा– (K) कोशिका (L) जीन (M) केन्द्रक (N) गुणसूत्र (O) डी.एन.ए.
92. सॉफ्टवेयर विकास के निम्नलिखित आर्थिक परिणामों को सबसे तार्किक क्रम में व्यवस्थित करें – (K) रोजगार सृजन (L) उत्पादकता में वृद्धि (M) नवाचार और उद्यमिता (N) जीडीपी वृद्धि (O) विदेशी निवेश का आकर्षण
93. कॉपर के सल्फाइड अयस्क से कॉपर (तांबा) के निष्कर्षण के चरणों (प्रथम से अंत तक) को सही क्रम में व्यवस्थित करें – (K) ब्लिस्टर कॉपर का विद्युत अपघटनी शोधन (L) झाग प्लवन विधि/प्रक्रिया द्वारा अयस्क का सांद्रण (M) पिघले हुए मैट का बेसेमेराइजेशन द्वारा ब्लिस्टर (फफोलेदार) कॉपर का उत्पादन (N) ब्लास्ट (वात) भट्टी में अयस्क का प्रगलन (O) सांद्रित अयस्क का भर्जन
94. कृषि और ग्रामीण विकास गतिविधियों के लिए कॉलम का मिलान करें – कॉलम-I: (a) एमजीनरेगा (MGNREGA) (b) नाबार्ड (NABARD) (c) पीएम–किसान (PM-KISAN) (d) स्वयं सहायता समूह (SHGs) कॉलम-II: (I) ग्रामीण क्षेत्रों में गारंटीकृत वेतन रोजगार प्रदान करता है। (II) कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए शीर्ष बैंक (III) लघु एवं सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष आय सहायता (IV) सामूहिक बचत के माध्यम से ग्रामीण महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
95. निर्देश – नीचे दिये गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए – कथन [As] : सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट (CPU) को कम्प्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है। कारण [R] : यह सभी अंकगणितीय और तार्किक संचालन करता है और कम्प्यूटर के अन्य भागों को नियंत्रित करता है।
96. निर्देश – नीचे दिये गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए – कथन [As] : भारी जल का उपयोग परमाणु (नाभिकीय) रिएक्टर में मंदक के रूप में किया जाता है। कारण [R] : भारी जल तीव्र न्यूट्रान को ठण्डा कर देता है।
97. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए – कॉलम-I (भौतिक राशियाँ): (a) विशिष्ट प्रतिरोध (ρ) (b) सापेक्ष पारगम्यता (μᵣ) (c) विद्युत शक्ति प्रेरणिक हानि (P) (d) ओम का नियम (J⃗) कॉलम-II (सूत्र): (I) B / (μ₀H) (II) I²X_L (III) R × (A / L) (IV) σE⃗ नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
98. जल के पांच नमूनों के BOD के मान नीचे दिये गये है। जल में प्रदूषण की मात्रा का आरोही क्रम है – (K) 160 ppm (L) 180 ppm (M) 120 ppm (N) 25 ppm (O) 35 ppm
99. एंटीडायूरेटिक हार्मोन की मात्रा बढ़ने पर क्या होता है?
100. नीचे दिए गए कथन पी.वी.सी., पॉलीथीन एवं टेफ्लॉन बहुलकों से संबंधित हैं। सही कथन है – (J) ये सभी थर्मोप्लास्टिक हैं। (K) सभी योगात्मक बहुलीकरण द्वारा बनाए जाते हैं। (L) सभी में कार्बन, हाइड्रोजन एवं क्लोरीन होते हैं। (M) सिर्फ टेफ्लॉन में नॉन स्टिक (न चिपकने वाला) गुण होता है। सही विकल्प चुनें –
क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!