सीजी अमीन पटवारी क्वेश्चन पेपर | CG Ameen Patwari Question Paper 2025

|
On: July 21, 2026
CG Vyapam Ameen Patwari Question Paper
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh Vyapam Ameen Patwari Question Paper Pdf Download छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG व्यापम) द्वारा जल संसाधन विभाग नवा रायपुर के अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 में निकाला गया था जिसका प्रश्न पत्र आपको देखने को मिलेगा

अमीन पटवारी का परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) कैसा होता है?

  1. कुल प्रश्न 150 (लगभग सभी व्यापम परीक्षाओं की तरह)
  2. कुल अंक 150 अंक
  3. प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  4. माइनस मार्किंग ध्यान रहे, CG Vyapam की परीक्षाओं में 1/4 (0.25) की नेगेटिव मार्किंग होती है, इसलिए तुक्का लगाने से बचना चाहिए।

छत्तीसगढ़ अमीन पटवारी पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Paper) का महत्व

  1. प्रश्नों का स्तर आपको पता चलेगा कि व्यापम किस स्तर के (सरल, मध्यम या कठिन) प्रश्न पूछता है।
  2. टाइम मैनेजमेंट परीक्षा हॉल में 150 प्रश्नों को समय पर कैसे पूरा करना है, इसका अंदाजा मॉक टेस्ट और पुराने पेपर सॉल्व करने से ही मिलता है।
  3. महत्वपूर्ण टॉपिक्स कुछ टॉपिक्स ऐसे होते हैं जहाँ से हर साल सवाल रिपीट होते हैं (जैसे छत्तीसगढ़ के जलप्रपात, नदियां, या कंप्यूटर के शॉर्टकट कीज)।

CG Ameen Patwari Question Paper ओरिजिनल प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, छत्तीसगढ़ व GS, रीजनिंग, मैथ्स प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Ameen Patwari Question Paper With Answer Key PDF Link Download

QPPDF
AnswerPDF

SET – A सीजी व्यापम अमीन भर्ती परीक्षा 2025 क्वेश्चन पेपर

PART-I
कम्प्यूटर संबंधी सामान्य ज्ञान

1. निम्नलिखित में से सीपीयू (CPU) के बारे में कौन से कथन सही हैं?
(J) सीपीयू (CPU) निर्देशों को संसाधित करता है।
(K) सीपीयू (CPU) स्थायी डेटा संग्रहीत करता है, जैसे हार्ड डिस्क।
(L) सीपीयू (CPU) को कम्प्यूटर का मस्तिष्क कहा जाता है।
(M) सीपीयू (CPU) इनपुट और आउटपुट उपकरणों को नियंत्रित करता है।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) J, K और M
(D) J, L और M
उत्तर – D

2. निम्नलिखित में से कौन से तरीके सर्च इंजन्स और यूट्यूब का उपयोग करके जानकारी प्राप्त करने के सही तरीके हैं?
(J) गूगल में विशिष्ट कीवर्ड का उपयोग करके शैक्षणिक लेख खोजना।
(K) यूट्यूब पर फिल्टर लगाकर प्रासंगिक वीडियो खोजना।
(L) सर्च इंजन्स में उद्धरण चिह्न (” “) का उपयोग करके सटीक वाक्यांश का परिणाम पाना।
(M) बिना कॉपीराइट जांचे, यूट्यूब से वीडियो डाउनलोड करना।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल K और L
(C) J, K और L
(D) J, L और M
उत्तर – C

3. एक डीवीडी (DVD) लगभग कितने डेटा को सीडी (CD) की तुलना में संग्रहीत कर सकती है?
(A) सीडी (CD) जितना ही
(B) सीडी (CD) से कम
(C) लगभग 5 गुना अधिक
(D) 100 गुना अधिक
उत्तर – B

4. निम्नलिखित में से कौन-सी प्रथा साइबर अपराध (Cybercrime) मानी जाती है?
(A) मुक्त स्रोत (Open-source) सॉफ्टवेयर का निःशुल्क उपयोग करना।
(B) सॉफ्टवेयर का ट्रायल संस्करण डाउनलोड करना।
(C) ई-मेल अटैचमेंट्स के माध्यम से मैलवेयर फैलाना।
(D) पब्लिक वाई-फाई का उपयोग करके ब्राउजिंग करना।
उत्तर – C

5. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
(a) पेन ड्राइव (I) डेटा पढ़ने/लिखने के लिए ऑप्टिकल लेजर का उपयोग करती हैं।
(b) सीडी (II) पोर्टेबल फ्लैश स्टोरेज डिवाइस
(c) डीवीडी (III) सीडी से अधिक डेटा संग्रहीत करती है।
(d) हार्ड डिस्क ड्राइव (IV) कम्प्यूटर के अंदर बड़ा स्थायी भंडारण प्रदान करती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-III, b-I, c-IV, d-II
(C) a-II, b-I, c-III, d-IV
(D) a-IV, b-I, c-II, d-III
उत्तर – C

6. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-
कथन [As] : केवल सीपीयू (CPU) इनपुट और आउटपुट उपकरणों के बिना कोई उपयोगी कार्य नहीं कर सकता।
कारण [R] : इनपुट उपकरण सीपीयू (CPU) को डेटा प्रदान करते हैं, और आउटपुट उपकरण मनुष्यों को संसाधित परिणाम प्राप्त करने की अनुमति देते हैं।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – A

7. कम्प्यूटर से पेन ड्राइव में फाइलें स्थानांतरित करने के लिए चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(K) फाइल एक्सप्लोरर खोलिए।
(L) फाइलों को पेन ड्राइव फोल्डर में कॉपी या ड्रैग कीजिए।
(M) पेन ड्राइव को सुरक्षित रूप से इजेक्ट कीजिए।
(N) स्थानांतरित करने के लिए फाइलें चुनिए।
(O) पेन ड्राइव को यूएसबी (USB) पोर्ट में लगाइए।
(A) N→O→M→L→K
(B) O→K→N→L→M
(C) N→M→L→K→O
(D) L→K→N→O→M
उत्तर – B

8. डॉट-मैट्रिक्स प्रिंटर का उपयोग अधिकतर कहाँ किया जाता है?
(A) उच्च गुणवत्ता वाली फोटो की आवश्यकता होने पर
(B) बहु-प्रतियों वाले फॉर्म या रसीदों की आवश्यकता होने पर
(C) बड़े बैनर छापने के लिए
(D) 3D वस्तुओं को छापने के लिए
उत्तर – B

9. कौन सा आउटपुट उपकरण डिजिटल जानकारी को मुद्रित (प्रिंटेड) रूप में परिवर्तित करता है?
(A) स्कैनर
(B) प्रिंटर
(C) माइक्रोफोन
(D) जॉयस्टिक
उत्तर – B

10. एंटीवायरस सॉफ्टवेयर का मुख्य उपयोग किस लिए किया जाता है?
(A) कम्प्यूटर की गति को कृत्रिम रूप से बढ़ाने के लिए
(B) हानिकारक प्रोग्राम का पता लगाने और उन्हें हटाने के लिए
(C) डेस्कटॉप पृष्ठभूमि बदलने के लिए
(D) नया हार्डवेयर स्थापित करने के लिए
उत्तर – B

हिंदी व्याकरण

11. ‘बिजली’ के पर्यायवाची शब्द हैं-
(J) चंचला
(K) तड़ित
(L) कनक
(M) दामिनी
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J व L
(B) केवल K व L
(C) J, K और L
(D) J, K और M
उत्तर – D

12. शब्द ‘निष्कपट’ किस संधि का उदाहरण है?
(A) स्वर संधि
(B) व्यंजन संधि
(C) अयादि स्वर संधि
(D) विसर्ग संधि
उत्तर – D

13. ‘अलि’ के अनेकार्थी शब्द हैं-
(J) भौंरा, कोयल
(K) पेड़, ओला
(L) कपड़ा, कमल
(M) मदिरा, सखी
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल K व L
(B) केवल J व M
(C) J, K और L
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B

14. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-
कथन [As]: परिनिष्ठित भाषा व्याकरण से नियंत्रित होती है।
कारण [R]: परिनिष्ठित भाषा का प्रयोग शिक्षा, शासन और साहित्य में होता है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – B

15. निम्नलिखित शब्दों को सही क्रम में रखकर मुहावरा बनाएँ-
(K) उल्लू
(L) अपना
(M) सीधा
(N) करना
(A) N→M→L→K
(B) L→K→M→N
(C) M→K→N→L
(D) N→M→K→L
उत्तर – B

16. अनिश्चय वाचक सर्वनाम का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है?
(A) उन्हें कुछ दे दो
(B) कौन ऐसा कहता है
(C) अभिनव इधर आया था
(D) वहा खाकर सो गया
उत्तर – A

17. सुमेलित करके सही उत्तर चुनें-
(a) अव्ययीभाव समास (I) नवरत्न
(b) बहुव्रीहि समास (II) गजानन
(c) द्विगु समास (III) दिन-रात
(d) द्वन्द्व समास (IV) प्रतिदिन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-IV, b-II, c-I, d-III
(C) a-II, b-I, c-IV, d-III
(D) a-I, b-IV, c-III, d-II
उत्तर – B

18. निम्नलिखित वाक्य में रेखांकित पद की वर्तनी का सही विकल्प क्या है?
“कवि के हृदय में जो भाव स्वतः उछवासित होते हैं।”
(A) उछ्वसित
(B) उच्छविसत
(C) उच्छ्वासित
(D) उछ्वासित
उत्तर – **

19. इनमें से कौन सा शब्द ‘तालाब’ का पर्यायवाची नहीं है?
(A) सरोवर
(B) तटिनी
(C) तड़ाग
(D) पुष्कर
उत्तर – B

20. निम्नलिखित कहावत का सही क्रम क्या है?
(K) ओले
(L) पड़े
(M) ही
(N) सिर
(O) मुंडाते
(A) L→K→M→O→N
(B) O→M→N→L→K
(C) N→O→M→K→L
(D) K→N→O→L→M
उत्तर – C

सामान्य अंग्रेजी व्याकरण

21. For the below Assertion [As] and Reason [R] choose the correct alternative-
Assertion [As]: In reported speech we give the meaning of what was said rather than the exact words.
Reason [R]: Trevor says he is tired.
(A) Both [As] and [R] are true, and [R] is the correct explanation of [As].
(B) Both [As] and [R] are true, but [R] is not the correct explanation of [As].
(C) [As] is true, but [R] is false.
(D) [As] is false, but [R] is true.
उत्तर – B

22. Match the following-
Column-I Column-II
(a) Pass on the baton (I) Suffer a heavy financial loss
(b) Batten down the hatches (II) Excitedly
(c) Take a bath (III) Hand over a responsibility
(d) With bated breath (IV) Prepare for a crisis
Choose the correct answer from the options given below-
(A) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – C

23. What is the class of underlined word in the sentence below?
Who taught you English?
(A) Noun
(B) Verb
(C) Pronoun
(D) None of the above
उत्तर – C

24.1a. The medals were presented by Nelson Mandela.
1b. All our money and passport were stolen.
(J) The sentence 1a has the agent.
(K) The sentence 1b has no agent.
(L) The sentence 1a is wrong & 1b is right.
(M) The sentence 1b is incorrect but 1a is correct.
Choose the correct option-
(A) J and K are correct
(B) J and L are correct
(C) K and M are correct
(D) L and M are correct
उत्तर – A

25. What amazes me _____ his ability to hit the ball so hard.
(A) was
(B) were
(C) is
(D) are
उत्तर – C

26. I usually go to the gym four times _____ week.
(A) an
(B) a
(C) the
(D) None of the above
उत्तर – B

27. Which is the correct determiner for the following?
I didn’t buy _____ flowers.
(A) Any
(B) A few
(C) Much
(D) Little
उत्तर – A

28. Give one word for the following sentence-
The life history of a man written by himself.
(A) Biography
(B) Autocracy
(C) Calligraphy
(D) Autobiography
उत्तर – D

29. They began to learn _____ nutrition when they were at primary school.
(A) after
(B) for
(C) on
(D) about
उत्तर – D

30. ‘I am writing some essay.’
(J) The sentence is wrong.
(K) The sentence is right.
(L) ‘Essay’ is a countable noun.
(M) ‘Essay’ is not a countable noun.
Choose the correct option-
(A) K and M only
(B) K and L only
(C) M only
(D) J and L only
उत्तर – D

PART-II गणित

31. आव्यूह विधि द्वारा हल कीजिए –
2x + 3y = 13
x – y = 1
समीकरणों को मैट्रिक्स विधि से हल करने के लिए आवश्यक चरणों का सही क्रम चुनिए-
(K) आव्यूह AX = B का निर्माण कीजिए।
(L) X = A⁻¹ B का प्रयोग कीजिए।
(M) A⁻¹ का मान ज्ञात कीजिए।
(N) x तथा y का मान ज्ञात कीजिए।
(O) A⁻¹ तथा B का गुणा कीजिए।
(A) K→M→O→L→N
(B) O→M→K→L→N
(C) K→L→M→N→O
(D) O→M→L→N→K
उत्तर – **

32. दो व्यक्ति A तथा B, दो नगरों से जो एक-दूसरे से 120 कि.मी. की दूरी पर स्थित हैं, एक-दूसरे की ओर क्रमशः 5 कि.मी./घंटा तथा 7 कि.मी./घंटा की चाल से चलते हैं। वे कितने समय बाद मिलेंगे?
(A) 10 घंटे
(B) 4 घंटे
(C) 7 घंटे
(D) 9 घंटे
उत्तर – A

33. n चरों वाले रैखिक समीकरणों की एक प्रणाली।
अभिकथन [As]: निकाय संगत है और उसके अनंत अनेक हल हैं, अर्थात् Rank A = Rank [A, B] < n
कारण [R]: ऐसी स्थिति में निकाय में स्वतंत्र चर होते हैं जो कई मान ग्रहण कर सकते हैं।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – A

34. निम्न में से कौन से वृत्त के गुण हैं?
(J) वृत्त पर व्यास द्वारा बनाया गया कोण 60° होता है।
(K) परिधि व्यास की π गुना होती है।
(L) सभी वृत्त एक दूसरे के समरूप होते हैं।
(M) समान लंबाई की जीवाएँ केन्द्र से समान दूरी पर होती हैं।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल K और L
(B) केवल J और K
(C) केवल L और M
(D) K, L और M
उत्तर – D

35. एक व्यक्ति एक वस्तु को रू. 2,400 में बेचता है, जिसमें उसे 20% की हानि होती है। वह उसी रू. 2,400 का उपयोग करके एक अन्य वस्तु खरीदता है और उसे 25% के लाभ पर बेच देता है। वह इस नए लाभ को एक योजना में निवेश करता है, जो पहले वर्ष के लिए 10% साधारण ब्याज और दूसरे वर्ष के लिए 10% चक्रवृद्धि ब्याज देती है। 2 वर्षों के अंत में उसके पास कुल राशि ज्ञात करने के लिए चरणों का सही क्रम क्या है?
(K) पहली वस्तु का क्रय मूल्य ज्ञात करें।
(L) पहले वर्ष के साधारण ब्याज के बाद की राशि की गणना करें।
(M) दूसरी बिक्री से प्राप्त लाभ की गणना करें।
(N) दूसरे वर्ष के चक्रवृद्धि ब्याज के बाद की राशि की गणना करें।
(O) अंतिम कुल राशि ज्ञात करें।
(A) K→L→M→N→O
(B) K→M→L→N→O
(C) L→K→N→M→O
(D) L→K→M→N→O
उत्तर – B

36. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-IV, b-II, c-III, d-I
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – A

37. किस चतुर्भुज के विकर्ण एक दूसरे के लंबवत द्विभाजक होते हैं?
(J) समान्तर चतुर्भुज
(K) समचतुर्भुज
(L) आयत
(M) वर्ग
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और M
(B) केवल K और M
(C) केवल J, K और M
(D) J, K और L
उत्तर – B

38. सोनिका ने 2 वर्ष के लिए रू. 5800 का निवेश किया, 2 वर्ष के अंत में चक्रवृद्धि ब्याज रू. 594.50 और साधारण ब्याज रू. 580 है। किस वार्षिक दर पर मिलेगा?
(J) 5%
(K) 4%
(L) 5.125%
(M) 8%
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) J, K और M
(D) J, K और L
उत्तर – B

39. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-III, c-I, d-IV
(B) a-III, b-II, c-IV, d-I
(C) a-I, b-III, c-IV, d-II
(D) a-III, b-I, c-IV, d-II
उत्तर – D

40. स्टेटमेंट : मान लीजिए कि कोई व्यक्ति एक निश्चित दूरी को x किमी/घंटा की गति से तथा उतनी ही दूरी को y किमी/घंटा की गति से तय करता है।
निम्नलिखित कथन [As] और कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए-
कथन [As] : यदि x = 60 और y = 40 तो उस आदमी को औसत गति 48 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।
कारण [R]: उस आदमी की औसत गति पता करने का सूत्र 2xy/(x + y) किलोमीटर प्रति घंटा है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – C

41. एक बस 30 किमी/घंटा की चाल से 60 किमी एवं 45 किमी/घंटा की चाल से 90 किमी चलती है। पूरी यात्रा की औसत चाल ज्ञात करने के लिए नीचे दिए गए चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(K) सफर के प्रत्येक भाग के लिए लगने वाले समय को ज्ञात कीजिए।
(L) कुल दूरी = 150 कि.मी.
(M) कुल समय = 4 घंटा
(N) औसत चाल = कुल दूरी / कुल समय
(O) V = 37.5 कि.मी./घंटा
(A) M→N→O→K→L
(B) K→L→M→N→O
(C) L→O→K→M→N
(D) O→K→L→M→N
उत्तर – B

42.

सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) केवल L और M
(D) केवल K और M
उत्तर – D

43. दो संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य (LCM) 495 है और उनका महत्तम समापवर्तक (HCF) 5 है। यदि उन दो संख्याओं का जोड़ 100 है, तो उनका अंतर है-
(A) 5
(B) 10
(C) 15
(D) 20
उत्तर – B

44. बस टर्मिनल से 18 मिनट के अंतराल पर बसें 20 किमी/घंटा की गति से निकलती हैं। विपरीत दिशा से आने वाले व्यक्ति की गति क्या है, यदि वह 8 मिनट के अंतराल पर बसों से मिलता है?
(A) 20 किमी/घंटा
(B) 25 किमी/घंटा
(C) 30 किमी/घंटा
(D) 35 किमी/घंटा
उत्तर – B

45. यदि रैखिक समीकरणों के किसी निकाय का कोई हल प्राप्त ना हो, तो वे रेखाएँ होगी-
(A) प्रतिछेदी
(B) संपाती
(C) समानान्तर
(D) लम्बवत
उत्तर – C

46.

(A) 27
(B) 36
(C) 48
(D) 64
उत्तर – C

47.

(A) 2/9
(B) 5
(C) 2
(D) 1/6
उत्तर – B

48.

(J) 1 < a < 2
(K) 2 < a < 3
(L) -2 < a < -1
(M) -3 < a < -2
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और L
(B) केवल J और M
(C) केवल K और L
(D) केवल K और M
उत्तर – C

49. यदि एक गोले की त्रिज्या 10 प्रतिशत कम कर दी जाए, तब गोले का आयतन कितने प्रतिशत कम हो जाएगा?
(A) 27.1 प्रतिशत
(B) 32.1 प्रतिशत
(C) 30 प्रतिशत
(D) 26.1 प्रतिशत
उत्तर – A

50. साधारण ब्याज की 4% वार्षिक दर से 4 वर्ष बाद देय रू. 848 के ऋण से निपटान हेतु कितना वार्षिक भुगतान करना होगा?
(A) रू. 212
(B) रू. 200
(C) रू. 250
(D) रू. 225
उत्तर – B

सामान्य मानसिक योग्यता

51. एक निश्चित कूट में MANGO = 50 तथा BANANA = 33 दिए गए हैं। उसी तर्क से ORANGE का मान क्या होगा?
(A) 58
(B) 60
(C) 64
(D) 62
उत्तर – B

52. यदि PALE को 2134 लिखा जाता है और EARTH को 41590 लिखा जाता है, तो PEARL को कैसे लिखा जाएगा?
(A) 29530
(B) 24153
(C) 25413
(D) 25430
उत्तर – B

53. वीर, रोहन और हरि का भाई है। रीता, हरि की माँ है। राम, रोहन के पिता हैं। तो वीर का राम से क्या संबंध है?
(A) बेटे का बेटा
(B) भाई
(C) पिता
(D) बेटा
उत्तर – D

54. नीचे दी गई श्रृंखला में कितने ऐसे चिन्ह (symbols) हैं जिनके ठीक पहले एक अक्षर (letter) आता है, लेकिन उनके बाद कोई संख्या (number) नहीं आती?
9 $ D 8 @ 7 H % Y 3 G 5 $ 9 % 8 # Q 6 R & P T & 6
(A) 2
(B) 4
(C) 5
(D) 3
उत्तर – A

55. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I कालम-II
(a) 2, 5, 10, 17, ? (I) 26
(b) 1, 2, 6, 24, ? (II) 128
(c) 13, 17, 19, 23, ? (III) 120
(d) 8, 16, 32, 64, ? (IV) 29
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-I, c-IV, d-II
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-IV, b-II, c-III, d-I
(D) a-I, b-III, c-IV, d-II
उत्तर – D

56. एक कूट भाषा में: A=1, B=2, C=3, Z=26 तथा शब्द का मान उसके अक्षरों के मानों का योग है। सही मान चुनिए-
(J) DOG = 26
(K) LION = 50
(L) TIGER = 65
(M) HORSE = 72
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल (J) और (K)
(B) केवल (J), (K) और (L)
(C) केवल (L) और (M)
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – A

57. नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-
अभिकथन [As] : भारत में लोग अपने प्रतिनिधियों का चुनाव स्वयं करते हैं।
कारण [R]: भारत एक लोकतंत्र है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – A

58. नीचे दिए श्रृंखला में प्रश्नवाचक चिन्ह (?) की जगह कौन-सा पद रखना चाहिए?
DFH, EHK, FJN, -?
(A) GMR
(B) GLQ
(C) GLT
(D) GJN
उत्तर – B

59. निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] को पढ़कर सही विकल्प को चुनिए-
कथन [As] : N = (2x3x7x5²) x (30²) परिपूर्ण घन नहीं है।
कारण [R] : किसी पूर्णांक का मान परिपूर्ण घन तभी होता है जब उसके अभाज्य गुणनखंडों के घात 3 के गुणज हों।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – A

60. पाँच मित्र K, L, M, N, O की ऊँचाईयाँ अलग-अलग हैं। N सबसे लंबा है। K, N से छोटा है, लेकिन L, O से लंबा है। O, M से लंबा है। सबसे लंबे से सबसे छोटे तक का सही क्रम क्या होगा?
(A) N→K→O→L→M
(B) N→K→L→O→M
(C) K→N→L→O→M
(D) N→L→K→O→M
उत्तर – B

61. निम्न में से कौन से भावों का मान परिपूर्ण घन है?
(J) 2⁶ × 3³
(K) 2⁴ × 3⁷
(L) 5⁹ × 10³
(M) (7⁶/7³) × 14³
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J
(B) केवल J और L
(C) केवल J, L और M
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – C

62. यदि गणितीय चिह्नों का परस्पर विनिमय इस प्रकार हो: + का अर्थ X, – का अर्थ ÷, X का अर्थ – तथा ÷ का अर्थ +, तब समीकरण का निकटतम मान निकालें-
12 + 4 × 3 – 6 ÷ 2 = ?
(A) 36
(B) 42
(C) 46
(D) 50
उत्तर – D

63. लुप्त पद ज्ञात कीजिए-
ACE : FHJ :: OQS : ?
(A) PUT
(B) RTU
(C) TVX
(D) UWY
उत्तर – C

64. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम-I कालम-II
(a) पंजाब केसरी (I) सरदार वल्लभभाई पटेल
(b) देशभक्तों का देशभक्त (II) लाल लाजपत राय
(c) भारत की कोकिला (III) सरोजिनी नायडू
(d) भारत का लौह पुरूष (IV) सुभाष चंद्र बोस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-I, c-II, d-III
(B) a-II, b-IV, c-III, d-I
(C) a-IV, b-II, c-I, d-III
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर – B

65. असंगत संख्या चुनिए-
144, 169, 196, 225
(A) 144
(B) 169
(C) 196
(D) 225
उत्तर – B

66. दिए गए शब्दों को एक सार्थक क्रम में व्यवस्थित कीजिए और प्रश्न के नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त क्रम चुनिए-
(K) महाविद्यालय
(L) बच्चा
(M) वेतन
(N) विद्यालय
(O) रोजगार
(A) K→L→M→N→O
(B) L→N→K→O→M
(C) N→M→L→O→K
(D) O→M→L→K→N
उत्तर – B

67. पाँच व्यक्ति K, L, M, N, O उत्तर दिशा की ओर देखते हुए एक पंक्ति में खड़े हैं। K बीच में खड़ा है। O, K के ठीक दाई ओर खड़ा है। N और O के बीच ठीक एक व्यक्ति खड़ा है। L, N के बाई ओर खड़ा है। M एक छोर पर खड़ा है। बाएँ से दाएँ कौन-सा क्रम सही है?
(A) L→N→K→O→M
(B) N→L→K→O→M
(C) L→K→N→O→M
(D) M→L→N→K→O
उत्तर – A

68. एक व्यक्ति पहले 30 मीटर उत्तर दिशा में जाता है। फिर दाहिनी ओर मुड़कर 40 मीटर चलता है, फिर पुनः दाहिनी ओर मुड़कर 20 मीटर चलता है, फिर एक बार और दाहिनी ओर मुड़कर 40 मीटर चलता है। वह अपनी प्रारंभिक स्थिति से कितने मीटर की दूरी पर है?
(A) 0 मीटर
(B) 10 मीटर
(C) 20 मीटर
(D) 40 मीटर
उत्तर – B

69. दिए गए आरेख श्रेणी में अगला चित्र कौन सा होगा?

उत्तर – A

70. एक महिला की ओर इशारा करते हुए रमेश कहता है ‘वह मेरे दादा के इकलौते बेटे की बेटी है।’ वह महिला रमेश की क्या लगती है?
(A) बेटी
(B) बहन
(C) भतीजी
(D) बुआ
उत्तर – B

सामान्य ज्ञान

71. मेगस्थनीज ने किस ग्रन्थ की रचना की थी?
(A) मेघदूत
(B) हर्षचरित
(C) इण्डिका
(D) राजतरंगिणी
उत्तर – C

72. भारतीय नदियों को उनके लम्बाई के अनुसार बढ़ते क्रम में रखें-
(K) चम्बल
(L) सोन
(M) तापी
(N) महानदी
(A) L→M→N→K
(B) M→L→K→N
(C) K→L→M→N
(D) M→L→N→K
उत्तर – D

73. स्वेज नहर का निर्माण कब पूर्ण हुआ?
(A) 1869
(B) 1879
(C) 1769
(D) 1779
उत्तर – A

74. यदि एक व्यक्ति छत्तीसगढ़ की सर्वोच्च उत्तरी अक्षांश रेखा से दक्षिण की ओर बढ़ना आरंभ करता है, तो उसे क्रमानुसार कौन से वन्य अभ्यारण्य मिलेंगे?
(J) अचानकमार
(K) पामेड़
(L) तमोर पिंगला
(M) सीतानदी
सही विकल्प चुनें-
(A) K→J→M→L
(B) L→J→M→K
(C) J→K→L→M
(D) M→J→L→K
उत्तर – B

75. 2007 का पुरुष एशिया कप हॉकी का खिताब चेन्नई में भारत ने किस टीम को हराकर जीता था?
(A) पाकिस्तान
(B) दक्षिण कोरिया
(C) मलेशिया
(D) चीन
उत्तर – B

76. भारत के संविधान का भाग IV – क निम्नलिखित में से किस विषय से संबंधित है?
(A) राज्य के नीति निर्देशक तत्व
(B) मूल कर्तव्य
(C) कार्यपालिका
(D) न्यायपालिका
उत्तर – B

77. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
1857 की क्रान्ति का नेतृत्व कौन किन स्थानों पर कर रहे थे?
कालम-I कालम-II
(a) कानपुर (I) लक्ष्मीबाई
(b) लखनऊ (II) बहादुर शाह जफर
(c) झांसी (III) नाना साहब
(d) दिल्ली (IV) बेगम हज़रत महल
सही विकल्प चुनें-
(A) a-II, b-IV, c-III, d-I
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-III, b-II, c-IV, d-I
(D) a-III, b-IV, c-I, d-II
उत्तर – D

78. समतापमंडलीय ओजोन परत के क्षय की घटनाओं का सही क्रम मिलाइए-
(K) CFCs का उत्सर्जन।
(L) UV विकिरण द्वारा C-CI बंधन का टूटना।
(M) CI रेडिकल का उत्सर्जन।
(N) O₃ का O₂ में विघटन।
(O) पृथ्वी पर UV-B विकिरण का बढ़ना।
(A) O→N→M→L→K
(B) K→L→N→M→O
(C) K→L→O→N→M
(D) K→L→M→N→O
उत्तर – D

79. भारत में नियोजन के प्रमुख उद्देश्य हैं-
(J) राष्ट्रीय आय में वृद्धि।
(K) पूंजीवाद को बढ़ावा।
(L) संसाधनों का सही वितरण सुनिश्चित करना।
(M) निर्धनता के चक्र को समाप्त करना।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल (J) और (M)
(B) केवल (K) और (L)
(C) केवल (K) और (M)
(D) केवल (J), (L) और (M)
उत्तर – D

80. उष्णकटिबंधीय घास के मैदान हैं-
(J) कैम्पोस
(K) पम्पास
(L) लानोज
(M) वेल्ड
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल (L) और (M)
(B) केवल (J) और (K)
(C) केवल (K) और (L)
(D) केवल (J) और (L)
उत्तर – D

81. निम्नलिखित में से कौन सा रासायनिक परिवर्तन है?
(A) बर्फ का पिघलना
(B) पानी में चीनी का घुलना
(C) कागज का जलना
(D) पानी का उबलना
उत्तर – C

82. निम्नलिखित में से कौन सा कारण नहीं है जिसके आधार पर सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के अन्तर्गत आवेदन को अस्वीकार किया जा सकता है?
(A) अपूर्ण आवेदन
(B) तृतीय पक्षकार के बारे में सूचना
(C) राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा
(D) सरकार की वित्तीय बाधाएं
उत्तर – 

83. भारत के संविधान के अनुसार, निम्नलिखित में से कौन सा / कौन से कथन सही है / हैं?
(J) पंचायतों में महिलाओं के लिए स्थानों के आरक्षण के लिए प्रावधान है।
(K) राज्यों की विधान सभाओं और विधान परिषदों में महिलाओं के लिए स्थानों के आरक्षण के लिए प्रावधान है।
(L) संविधान का 106 वां संशोधन लोक सभा एवं राज्य सभा में महिलाओं के लिए स्थानों के आरक्षण के संबंध में है।
(M) अनुच्छेद 332 – A विधान सभाओं में महिलाओं के स्थानों के आरक्षण के संबंध में है।
सही विकल्प चुनें-
(A) J, K और M सही हैं।
(B) केवल J और M सही हैं।
(C) K, L और M सही हैं।
(D) केवल L और M सही हैं।
उत्तर -B 

84. निम्न में से कौन से सहभोजिता (commensalism) के उदाहरण हैं?
(J) आम के पेड़ पर उगने वाला आर्किड।
(K) व्हेल पर चिपके बार्नेकल्स।
(L) चरती हुई गायों के साथ बगुले।
(M) मानव की लाल रक्त कोशिकाओं में प्लाज्मोडियम।
सही विकल्प चुनें-
(A) J, K और L
(B) K, L और M
(C) J, L और M
(D) J, K और M
उत्तर – A

85. निम्नलिखित संस्थाओं को उनके स्थापना वर्ष के अनुसार सही क्रम में रखें (बढ़ते क्रम में)-
(K) नाबार्ड
(L) क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
(M) कपार्ट
(N) सिडबी
(O) नाफेड
(A) K→L→M→N→O
(B) O→M→N→L→K
(C) O→L→K→M→N
(D) N→M→L→K→O
उत्तर – C

86. निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन [As]: “काली मिट्टी कपास की खेती के लिए उपयुक्त होती है।”
कारण [R] : “काली मिट्टी में नाइट्रोजन और फॉस्फोरस की अधिकता होती है।”
(A) [As] तथा [R] दोनों सत्य हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] तथा [R] दोनों सत्य हैं, परन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – C

87. भारत में संविधान दिवस प्रतिवर्ष किस दिनांक को मनाया जाता है?
(A) 26 जनवरी
(B) 26 नवंबर
(C) 26 सितंबर
(D) 14 अप्रैल
उत्तर – B

88. निम्नलिखित कथन [As] व कारण [R] के लिए सही विकल्प को चुनिए-
कथन [As]: संविधान (छियासीवाँ संशोधन) अधिनियम से शिक्षा के अधिकार को मौलिक अधिकारों के अध्याय में जोड़ा गया है।
कारण [R] : अनुच्छेद 21 (ए) राज्य पर यह कर्तव्य अधिरोपित करता है कि छः से चौदह वर्ष की आयु के सभी बच्चों को मुफ्त एवं अनिवार्य शिक्षा प्रदान करेगा।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – B

89. 1921 में हड़प्पा नामक स्थान पर प्राचीन सभ्यता के अवशेषों की खोज किसने की थी?
(A) राधा कुमुद मुखर्जी
(B) राय बहादूर दयाराम साहनी
(C) आर. डी. भण्डारकर
(D) रोमिला थापर
उत्तर – B

90. प्रति व्यक्ति आय से आशय है-

(A) कुल आय / कुल जनसंख्या
(B) (कुल आय / कुल जनसंख्या) × 100
(C) कुल जनसंख्या / कुल आय
(D) (कुल जनसंख्या / कुल आय) × 100
उत्तर – A

91. भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय स्थित है-
(A) कोलकाता
(B) मुंबई
(C) चेन्नई
(D) दिल्ली
उत्तर – B

92. सुमेलित करके सही उत्तर चुनें-
कॉलम-I कॉलम-II
(a) हरित क्रांति (I) फल
(b) श्वेत क्रांति (II) मछली
(c) नीली क्रांति (III) दुग्ध
(d) स्वर्ण क्रांति (IV) खाद्यान्न
नीचे दिए गये विकल्पों में सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-II, c-I, d-III
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-I, b-II, c-III, d-IV
(D) a-III, b-I, c-IV, d-II
उत्तर – B

93. कौन-सा तत्व पौधों के लिए महत्त्वपूर्ण मैक्रोन्यूट्रिएंट है?
(A) लोहा (Fe)
(B) बोरॉन (B)
(C) कैल्शियम (Ca)
(D) जस्ता (Zn)
उत्तर – C

94. अल्फाल्फा’ नाम है-
(A) खनिज
(B) घास
(C) जनजाति
(D) जानवर
उत्तर – B

95. निम्न संस्कारों को उनके सम्पन्न होने के अनुसार क्रम में लगाएँ-
(K) पुंसवन
(L) नामकरण
(M) गर्भाधान
(N) जातकर्म
(O) सीमन्तोन्नयन
(A) M→K→O→N→L
(B) K→N→M→L→O
(C) M→O→N→L→K
(D) N→K→L→O→M
उत्तर – A

96. स्टेटमेंट : यूट्रोफिकेशन झीलों और तालाबों में पानी की गुणवत्ता में गिरावट का कारण बनता है।
कथन [As] : यूट्रोफिकेशन जल निकायों में पोषक तत्वों के संवर्धन की प्रक्रिया है, जिससे शैवाल की अत्यधिक वृद्धि होती है।
कारण [R] : अत्यधिक शैवाल वृद्धि से पानी में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है, जब शैवाल मर जाते हैं और विघटित हो जाते हैं, जिससे जलीय जीवन को नुकसान होता है।
नीचे दिए गये विकल्पों में सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – B

97. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम-I कॉलम-II
(a) महानदी (I) यमुना
(b) गोदावरी (II) पैरी
(c) गंगा (III) खारून
(d) शिवनाथ (IV) इंद्रावती
नीचे दिए गये विकल्पों में सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-IV, c-I, d-III
(B) a-III, b-I, c-IV, d-II
(C) a-III, b-IV, c-I, d-II
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर – A

98. छत्तीसगढ़ में निम्नलिखित की स्थापना, प्रकाशन या शुरूआत को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(K) छत्तीसगढ़ मित्र (अखबार)
(L) ए. सी. सी. (सीमेंट), जामुल
(M) इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय
(N) महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय
(O) दूरदर्शन केन्द्र, रायपुर
(A) K→N→M→O→L
(B) N→M→K→L→O
(C) N→K→M→L→O
(D) K→M→O→N→L
उत्तर – C

99. निम्नलिखित में से कौन-सी समिति भारत में पंचायती राज संस्थाओं के विकेन्द्रीकरण से संबंधित नहीं है?
(A) अभिजित सेन समिति
(B) एल. एम. सिंघवी समिति
(C) बलवंत राय मेहता समिति
(D) अशोक मेहता समिति
उत्तर – A

100. भारतीय इतिहास के निम्न घटनाओं को तिथि के अनुसार क्रम में लगाएँ-
(K) कांग्रेस का लखनऊ अधिवेशन।
(L) भगत सिंह को फांसी देना।
(M) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना।
(N) कांग्रेस का सूरत अधिवेशन।
(O) बंगाल विभाजन।
(A) O→M→N→K→L
(B) L→O→M→K→N
(C) M→O→N→K→L
(D) N→O→L→M→K
उत्तर – C

यदि प्रश्न पत्र (CG Ameen Patwari Question Paper) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

Leave a Comment