छत्तीसगढ़ प्री.बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2025 क्वेश्चन पेपर Chhattisgarh Pre. B.Ed. Question Paper 2025 PDF Download in Hindi
प्रिय मित्रो, यदि आप शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं और आगामी सीजी प्री-बीएड परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता की पहली सीढ़ी हैं। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Pre B.Ed Question Paper 2025 लेकर आई है। इस ओरिजिनल प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, प्रश्नों के स्तर को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Pre Bed Entrance Exam 2025 Question Paper सीजी व्यापम के पैटर्न को समझें: छत्तीसगढ़ व्यापम अक्सर कुछ महत्वपूर्ण टॉपिक्स से बार-बार प्रश्न पूछता है। इस पेपर के विश्लेषण से आपको महत्वपूर्ण चैप्टर्स की सटीक जानकारी मिल जाएगी।
Cg Vyapam Pre Bed Answer Key 2026
SET – C
भाग – 1 मानसिक योग्यता
प्रश्न 1: नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन [As] और एक कारण [R] दिया गया है। उनके लिए सही विकल्प का चुनाव करें-
कथन [As]: भारत का योजना आयोग मुख्यतः देश की पंचवर्षीय तथा वार्षिक योजना निरूपण का कार्य करता है।
कारण [R]: योजना आयोग एक संवैधानिक निकाय है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की उचित व्याख्या कर रहा है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की उचित व्याख्या नहीं कर रहा है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर: (C)
प्रश्न 2: यदि किसी माह की 29 तारीख को शुक्रवार है, तो उसी माह की 5 तारीख को कौन-सा दिन होगा?
(A) सोमवार
(B) मंगलवार
(C) बुधवार
(D) शुक्रवार
उत्तर: (B)
प्रश्न 3: विलुप्त अक्षर को ज्ञात कीजिए

(A) V CGL
(B) NPR N M
(C) [विकल्प स्पष्ट नहीं]
(D) [विकल्प स्पष्ट नहीं]
उत्तर: (B)
प्रश्न 4: दिए गए अक्षर श्रेणी में कुछ अक्षर लुप्त हैं, जो नीचे दिए गए विकल्पों में से एक के रूप में उसी क्रम में दिए गए हैं। सही विलुप्त चुनिए- aa_bbe aa bbcc
abbc caa bb_c
(A) acbccac
(B) acbbccac
(C) acbacab
(D) acbacac
उत्तर: (D)
प्रश्न 5: छः लोगों के एक परिवार में अनिल, पल्लवी, नवीन, सुमंत, प्रियंका, हरिका दो पंक्तियों में बराबर संख्या में एक-दूसरे की ओर मुख करके बैठे हैं। नवीन और प्रियंका पड़ोसी हैं जो उत्तर की ओर मुख करके बैठे हैं। हरिका नवीन के विकर्णवत सम्मुख बैठी है। पल्लवी हरिका के बाईं ओर बैठी है। प्रियंका अनिल के सम्मुख बैठी है। निम्नलिखित में से कौन-से तीन व्यक्ति दोनों पंक्तियों में से किसी एक पंक्ति में बैठे हैं?
(A) हरिका प्रियंका, नवीन
(B) पल्लवी, अनिल, हरिका
(C) पल्लवी, नवीन, प्रियंका
(D) हरिका, सुमन, पल्लवी
उत्तर: (B)
प्रश्न 6: दिए गए प्रश्न में शब्दों को शब्दकोश के अनुसार सजाइए तथा सही कूट का चयन कीजिए-
(I) Sale (II) Selection (III) Selfish (IV) seldom (V) Sender
(A) I, II, III, V, IV
(B) I, II, V, III, IV
(C) I, II, III, IV, V
(D) I, IV, II, III, V
उत्तर: (D)
प्रश्न 7: दिए गए श्रेणी को विलुप्त पद ज्ञात कर पूर्ण कीजिए – 0, 14, 78, 252, 620, ?
(A) 2387
(B) 2394
(C) 2400
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (D)
प्रश्न 8: विलुप्त पद को ज्ञात कीजिए

(A) 100
(B) 92
(C) 57
(D) 54
उत्तर: (B)
प्रश्न 9: दिए गए श्रेणी में गलत पद को ज्ञात कीजिए – 220, 108, 56, 24, 10, 3
(A) 108
(B) 56
(C) 24
(D) 3
उत्तर: (B)
प्रश्न 10: उसे चुनिए जो बाकी तीन से भिन्न है-
(A) 71
(B) 57
(C) 37
(D) 17
उत्तर: (B)
प्रश्न 11: विलुप्त पद को ज्ञात कीजिए- A, Z, G, T, M, N, S, -, Y, B
(A) F
(B) G
(C) H
(D) I
उत्तर: (C)
प्रश्न 12: 10 और 11 बजे के बीच घड़ी की दोनों सुइयां कब एक ही रेखा में होंगी?

उत्तर: (D)
प्रश्न 13: उस अंक जोड़ी को चुनिए जो दूसरों से अलग है-
(A) 181-48
(B) 170-55
(C) 131-42
(D) 80-25
उत्तर: (A)
प्रश्न 14: यदि अंग्रेजी वर्णमाला के बाएं से प्रत्येक तीसरे अक्षर को हटा दिया जाए तो नई श्रृंखला में बाएं से नौवां अक्षर क्या होगा?
(A) M
(B) L
(C) N
(D) O
उत्तर: (A)
प्रश्न 15: यदि ‘QUICK’ को RYRSJ लिखा जाता है, तो उसी कोड में ‘DELHI’ को कैसे लिखेंगे?
(A) EIUXR
(B) EUIXG
(C) EIUXH
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (C)
प्रश्न 16: यदि 3×2=10, 5×4 = 18, और 6 × 5 = 22 है तो 7×6 = ?
(A) 20
(B) 26
(C) 30
(D) 42
उत्तर: (B)
प्रश्न 17: अक्षरों के कुछ समूह दिए गए हैं, जिनमें से एक को छोड़कर सभी में समानता है जबकि एक निम्न है। विषम को चुनिए-
(A) JL
(B) FT
(C) HO
(D) EZ
उत्तर: (A)
प्रश्न 18: विलुप्त पद को ज्ञात कीजिए- 382, 190, -, 46, 22, 10
(A) 88
(B) 90
(C) 92
(D) 94
उत्तर: (D)
प्रश्न 19: यदि A = 26, Z = 1, SUN = 20, तो CET = ?
(A) 26
(B) 30
(C) 32
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर: (D)
प्रश्न 20: यदि 816 Rose are Red, (I)

(A) 1, 6
(B) 6, 8
(C) 8, 1
(D) 6, 1
उत्तर: (B)
प्रश्न 21: जिस प्रकार विद्यार्थी का संबंध कक्षा से है, उसी प्रकार खिलाड़ी का संबंध किससे है?
(A) कोच
(B) स्टेडियम
(C) खेल
(D) मैच
उत्तर: (B)
प्रश्न 22: नीचे दिए गए प्रश्न में एक कथन [As] और एक कारण [R] दिया गया है।
कथन [As]: केंचुआ कृषि के लिए हानिकारक हैं।
कारण [R]: केंचुआ भूमि के छोटे रूप में तोड़ता है और इसे महीन बनाता है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की उचित व्याख्या कर रहा है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की उचित व्याख्या नहीं कर रहा है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर: (D)
प्रश्न 23: दिए गए अक्षर श्रेणी में विलुप्त पद को ज्ञात कीजिए। A, C, G, M, ?
(A) V
(B) U
(C) R
(D) S
उत्तर: (B)
प्रश्न 24: गंगा, यमुना, सरस्वती, कोसी तथा सोन पांच नदियाँ हैं– गंगा यमुना की अपेक्षा छोटी है, परंतु सोन से बड़ी है। यदि कोसी यमुना से कुछ छोटी है परन्तु गंगा से बड़ी है। तो बड़ी से छोटी नदियों का क्रम होगा-
(A) सरस्वती > यमुना > कोसी > गंगा > सोन
(B) यमुना > सरस्वती > कोसी > गंगा > सोन
(C) सरस्वती > कोसी > यमुना > गंगा > सोन
(D) सरस्वती > यमुना > गंगा > सोन > कोसी
उत्तर: (A & B दोनों)
प्रश्न 25: अधिक भारी सिक्के अधिक मूल्य के होते हैं- राम का सिक्का मोहन के सिक्के से भारी और रमेश के सिक्के से अधिक मूल्यवान है। नरेश का सिक्का राम के सिक्के से अधिक मूल्यवान और योगेश के सिक्के से महंगा है तो मूल्यवान सिक्कों का क्रम होगा-
(A) योगेश < नरेश < राम < रमेश / मोहन
(B) योगेश > राम > नरेश > रमेश > मोहन
(C) मोहन / रमेश < नरेश > योगेश / राम
(D) मोहन > रमेश > राम > नरेश > योगेश
उत्तर: (A)
प्रश्न 26: निम्नांकित चित्र का अध्ययन कीजिए एवं दिए गए प्रश्न का उत्तर दीजिए- [चित्र आधारित] भारतीय जो शिक्षक है परन्तु संगीतकार नहीं है।

(A) b
(B) C
(C) d
(D) g
उत्तर: (A)
प्रश्न 27: निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कालम – (I): (a) खरगोश (b) मेमना (c) मुर्गा (d) हाथी
कालम – (II): (I) उछलना-कूदना (II) धीरे-धीरे चलना (III) उछलना (IV) अकड़कर चलना
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-III, b-1, c-IV, d-II
(C) a-I, b-II, c-III, d-IV
(D) a-I, b-III, c-IV, d-II
उत्तर: (B)
प्रश्न 28: यदि किसी सांकेतिक भाषा में “ORBIT” को “TWGNY” लिखा जाता है, तो “GLAXY” को उसी भाषा में कैसे लिखा जाएगा ?
(A) LQGCD
(B) LQFDC
(C) LQFCD
(D) LQFBD
उत्तर: (C)
प्रश्न 29: कथन: पिछले दो दिनों के दौरान भारी बेमौसम बरसात ने राज्य में सामान्य जनजीवन ठप कर दिया है। इसमें पांच लोगों की मृत्यु हो गई, किन्तु इससे राज्य में भारी जल संकट की समस्या में बहुत राहत हुई है।
कार्यवाहियाँ:
(I) इस संकटभरी परिस्थिति की समीक्षा के लिए राज्य सरकार को एक समिति का गठन करना चाहिए।
(II) राज्य के सभी प्रमुख शहरों में पेयजल के प्रयोग संबंधी सभी प्रतिबंध सरकार को तुरंत हटा देना चाहिए।
(III) राज्य में सभी प्रभावित क्षेत्रों में राज्य सरकार को राहत सामग्री भेजनी चाहिए।
(A) I और II
(B) I और III
(C) II और III
(D) I, II और III
उत्तर: (B)
प्रश्न 30: यदि ‘Pen’ ‘Bed’ है, ‘Bed’ ‘Fan’ है, ‘Fan’ ‘Chair’ है और ‘Chair’ ‘Roof’ है, तो आदमी किस पर सोता है?
(A) Pen
(B) Bed
(C) Fan
(D) Chair
उत्तर: (C)
भाग – 2 सामान्य ज्ञान
प्रश्न 31: “दि इंडियन स्ट्रगल” किसकी आत्मकथा है?
(A) महात्मा गांधी
(B) जवाहरलाल नेहरू
(C) सुभाष चन्द्र बोस
(D) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
उत्तर: (C)
प्रश्न 32: भारत की निम्नलिखित मिट्टियों में से किसे ‘ईट मृदा’ कहते हैं?
(A) जलोढ़ मृदा
(B) लेटेराइट मृदा
(C) काली मृदा
(D) लाल मृदा
उत्तर: (B)
प्रश्न 33: खेल – एकीकृत अधिगम का मुख्य लाभ क्या है, जैसा कि NEP 2020 में इसे जोर दिया गया है?
(A) बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन
(B) टीमवर्क और अनुशासन जैसे जीवन कौशलों का विकास
(C) शैक्षणिक कार्यों में कम ध्यान
(D) रचनात्मकता और समस्या – समाधान कौशलों में वृद्धि
उत्तर: (B)
प्रश्न 34: इलेक्ट्रॉन की खोज किसने की थी ?
(A) जे. जे. थामसन
(B) कापरनिकस
(C) गैलीलियो
(D) जे. बी. नार्लीकर
उत्तर: (A)
प्रश्न 35: निर्देशः नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As]: ब्रह्मपुत्र मैदान में जल प्लावन तथा बाढ़ की आवृत्तियों में भारी वृद्धि हुई है।
कारण [R]: ब्रह्मपुत्र मैदान की ढाल प्रवणता अत्यंत मंद है।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है।
उत्तर: (B)
प्रश्न 36: मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के विषय में सही उत्तर का चयन कीजिए-
(I) यह योजना राज्य में 23 अप्रैल 2011 से लागू है।
(II) इसके शत प्रतिशत राज्यपोषित है।
(III) इसके अंतर्गत ग्रामीण बेरोजगारों को 100 दिनों का रोजगार दिया जाता है।
(IV) इसका प्रबंधन जन सहभागिता के आधार पर किया जाता है।
(A) I और III सही हैं।
(B) I और II सही हैं।
(C) II और III सही हैं।
(D) II और IV सही हैं।
उत्तर: (B)
प्रश्न 37: निम्न शैक्षणिक घटनाओं को उनके घटने के क्रम में (वर्षानुक्रम) रखें – 1948-49, 1952-53, 1964-66, 2020
(a) भारतीय शिक्षा आयोग (b) विश्वविद्यालय शिक्षा आयोग (c) माध्यमिक शिक्षा आयोग (d) राष्ट्रीय शिक्षा नीति
(A) b, c, a, d
(B) a, b, c, d
(C) c, a, b, d
(D) b, a, c, d
उत्तर: (A)
प्रश्न 38: नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As]: अंग्रेजों ने दक्षिण में अपनी पहली फैक्टरी मसूलीपट्टनम में 1611 में स्थापित की।
कारण [R]: दक्षिण भारत में परिस्थितियां अंग्रेजों के अधिक अनुकूल थीं, वहां उन्हें किसी शक्तिशाली भारतीय सरकार का सामना नहीं करना पड़ा।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या करता है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, किंतु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है।
(C) [As] सत्य है, किंतु [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, किंतु [R] सत्य है।
उत्तर: (A)
प्रश्न 39: निम्नलिखित लेखकों को उनके कालानुक्रम अनुसार सही क्रम में जमाइए-
(a) बाणभट्ट (b) कल्हण (c) कालिदास (d) पतंजलि (e) चाणक्य
(A) e → c → d → a → b
(B) e → d → c → a → b
(C) d → e → c → b → a
(D) d → e → b → c → a
उत्तर: (B)
प्रश्न 40: सूची-I को सूची – II के साथ सुमेलित करें-
सूची-I: (a) विश्वविद्यालय शिक्षा (b) राष्ट्रीय ज्ञान आयोग (c) शिक्षा आयोग (d) माध्यमिक शिक्षा
सूची-II: (I) डॉ. डी. एस. कोठारी आयोग (II) सैम पित्रोदा (III) डॉ. एल. मुदलियार (IV) डॉ. राधाकृष्णन आयोग
(A) a-IV, b-II, c-I, d-III
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-III, b-IV, c-II, d-I
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर: (A)
प्रश्न 41: कोयला भण्डारण के अनुसार भारतीय राज्यों का अवरोही क्रम है-
(a) झारखण्ड (b) उड़ीसा (c) छत्तीसगढ़ (d) मध्यप्रदेश (e) पश्चिम बंगाल
(A) c>a>b>d>e
(B) a>b>c>e>d
(C) b>d>a>e>c
(D) c>b>a>e>d
उत्तर: (B)
प्रश्न 42: यशपाल समिति रिपोर्ट का शीर्षक है-
(A) शिक्षा और राष्ट्रीय विकास
(B) शिक्षा बिना बोझ के
(C) दीवार रहित विद्यालय
(D) अध्यापक शिक्षा में आई सी टी
उत्तर: (B)
प्रश्न 43: सुमेलित कीजिए-
कालम – (I): (a) संसदीय विशेषाधिकार (b) संविधान संशोधन विधेयक (c) प्रधानमंत्री की नियुक्ति (d) राष्ट्रीय आपातकाल
कालम – (II): (I) अनुच्छेद-75 (II) अनुच्छेद-352 (III) अनुच्छेद-368 (IV) अनुच्छेद-105
(A) a-III, b-IV, c-I, d-II
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-IV, b-III, c-I, d-II
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर: (C)
प्रश्न 44: निम्नलिखित घटनाओं को उनके सही क्रम से लगाइए, जो भारत में बैंकिंग प्रणाली के विकास से संबंधित है-
(a) अवध कमर्शियल बैंक की स्थापना (b) स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना (c) रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण (d) बैंकों का राष्ट्रीयकरण (e) भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना।
(A) e>a>c>b>d
(B) b>e>c>a>d
(C) a>e>c>b>d
(D) d>b>e>c>a
उत्तर: (C)
प्रश्न 45: सही जोड़ी बनाइये –
| कालम – I(रोग): | कालम – II (प्रभावित अंग) |
| (I) डिफ्थीरिया | (a) यकृत |
| (II) पीलिया | (b) हड्डियाँ |
| (III) रिकेट्स | (c) तंत्रिका तंत्र एवं मांसपेशी |
| (IV) टिटेनस | (d) गला एवं श्वासनली |
(II) पीलिया
:
(A) I-a, II-b, III-c, IV-d
(B) I-d, II-a, III-b, IV-c
(C) I-b, II-c, III-d, IV-a
(D) I-c, II-d, III-a, IV-b
उत्तर: (B)
प्रश्न 46: अभिकथन [As] एवं कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
अभिकथन [As]: राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 योग शिक्षा को समग्र विकास और कल्याण को बढ़ावा देने के साधन के रूप में अनुशंसा करती है।
कारण [R]: योग शिक्षा केवल शारीरिक मुद्राओं (आसनों) और श्वास तकनीकों पर केन्द्रित है।
(A) दोनों [As] एवं [R] सत्य हैं, और [R], [As] का सही कारण है।
(B) दोनों [As] एवं [R] सत्य हैं, लेकिन [R], [As] का सही कारण नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर: (C)
प्रश्न 47: छत्तीसगढ़ के सकल घरेलू उत्पाद में किस क्षेत्र का महत्वपूर्ण (सर्वाधिक %) योगदान है?
(A) कृषि
(B) विनिर्माण (उद्योग)
(C) सेवाएँ
(D) सभी का बराबर
उत्तर: (B)
प्रश्न 48: संसद के संयुक्त बैठक संबंध में कौन-सा कथन सही है?
(I) राष्ट्रपति दोनों सदनों की संयुक्त बैठक बुलाते हैं।
(II) संयुक्त बैठक की अध्यक्षता लोकसभा का स्पीकर करता है।
(III) लोकसभा स्पीकर की अनुपस्थिति में लोकसभा का उपाध्यक्ष संयुक्त बैठक की अध्यक्षता करेगा।
(IV) लोकसभा के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की अनुपस्थिति में राज्यसभा का उपसभापति बैठक की अध्यक्षता करेगा।
(A) केवल 1
(B) केवल I और II
(C) I, II और III
(D) उपरोक्त में से सभी
उत्तर: (C)
प्रश्न 49: “शुद्र कौन थे” यह किसकी रचना है?
(A) महात्मा गांधी
(B) विनायक दामोदर सावरकर
(C) डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर
(D) पंडित सुन्दरलाल शर्मा
उत्तर: (C)
प्रश्न 50: NCF 2023 के अनुसार स्कूलों में मूल्य शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में क्रमबद्ध करें-
(a) आलोचनात्मक सोच और चिंतन को प्रोत्साहित करना।
(b) मूल्य – आधारित स्कूल संस्कृति का निर्माण करना।
(c) पाठ्यचर्या में मूल्यों को एकीकृत करना।
(d) विद्यार्थियों के सीखने एवं प्रगति का आकलन करना।
(A) c, a, b, d
(B) b, a, c, d
(C) b, c, a, d
(D) a, c, b, d
उत्तर: (C)
भाग-3 शिक्षण अभिरुचि
प्रश्न 51: शिक्षण की समझ के स्तर की संरचना को क्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें-
(a) संगठन (b) अन्वेषण (c) प्रस्तुतीकरण (d) आत्मसात (e) सस्वर पाठ
(A) c, d, b, a, e
(B) b, c, d, a, e
(C) a, b, c, d, e
(D) d, a, b, c, e
उत्तर: (B)
प्रश्न 52: राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्या उद्देश्य हैं?
(A) संपूर्ण शिक्षा तंत्र को नया रूप देना।
(B) शिक्षा को रोजगार से संबंध करना।
(C) शिक्षा द्वारा समान अवसर देना।
(D) शिक्षा को डिग्री से विच्छेदित करना।
उत्तर: (*) [बोनस/रद्द]
प्रश्न 53: एक शिक्षक को ज्ञान के अलावा अपने विद्यार्थियों को और क्या सिखाना चाहिए?
(A) लक्ष्य प्राप्ति के लिए अथक प्रयास
(B) विपरीत परिस्थितियों में भी संयम व संतुलन न खोना
(C) समय का सदुपयोग
(D) ये सभी
उत्तर: (D)
प्रश्न 54: निम्नलिखित का मिलान कीजिए-
| कालम – I | कालम – II |
| (a) रामायण | (I) जयदेव |
| b) महाभारत | (II) रवींद्रनाथ टैगोर |
| (c) अष्टपदी | (III) व्यास |
| (d) गीतांजली | (IV) वाल्मिकी |
(A) a-IV, b-III, c-I, d-II
(B) a-IV, b-II, c-III, d-I
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर: (A)
प्रश्न 55: शिक्षकों के लिए “मनोवैज्ञानिक दक्षता” क्यों महत्वपूर्ण है?
(A) छात्रों के साथ अच्छा संवाद स्थापित करने के लिए।
(B) अपनी भावनाओं को समझने और प्रबंधित करने के लिए।
(C) कक्षा में सकारात्मक वातावरण बनाए रखने के लिए।
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर: (D)
प्रश्न 56: एक समावेशी कक्षा में शिक्षक को किन रणनीतियों को अपनाना चाहिए?
(a) सभी छात्रों के लिए एक ही पाठ्यक्रम सामग्री का उपयोग करना।
(b) छात्रों की सीखने की आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षण को अनुकूलित करना।
(c) छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए भिन्न-भिन्न मूल्यांकन विधियों का उपयोग करना।
(d) विशिष्ट छात्रों को अलग-अलग बैठाकर पढ़ाना।
(A) केवल c और d
(B) केवल b और c
(C) केवल a और c
(D) केवल b और c
उत्तर: (D)
प्रश्न 57: NCF 2005 विभिन्न विषयों के अलावा और किन पाठ्यचर्या क्षेत्रों को भी महत्व देता है?
(I) कला शिक्षा (II) स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा (III) काम और शिक्षा (IV) शांति के लिए शिक्षा
(A) केवल I और IV
(B) केवल I और III
(C) केवल II, III और IV
(D) सभी I, II, III, IV
उत्तर: (D)
प्रश्न 58: कक्षा में शिक्षक की प्रभावशीलता को मापने के लिए क्या आवश्यक है?
(A) छात्रों की प्रतिक्रिया
(B) शिक्षण के दौरान आत्म – मूल्यांकन
(C) शिक्षण पद्धतियों में सुधार करना
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर: (D)
प्रश्न 59: रचनावादी दृष्टिकोण के अनुसार इनमें से कौन-सा ज्ञान निर्माण के लिए महत्वपूर्ण है?
(A) अनुकूलन
(B) सूझ
(C) विद्यार्थी का पूर्व ज्ञान
(D) रटकर याद करना
उत्तर: (C)
प्रश्न 60: आपके मतानुसार कक्षा संप्रेषण कैसा होना चाहिए?
(A) कठिन
(B) सामान्य
(C) रोचक
(D) व्यापक
उत्तर: (C)
प्रश्न 61: निम्नलिखित में से कौन-सा ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म नहीं है?
(A) कोर्सेरा
(B) उडेमी
(C) नेटफ्लिक्स
(D) खान अकादमी
उत्तर: (C)
प्रश्न 62: निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –
| कालम – I | कालम – II |
| (a) सुविधा प्रदाता | (I) प्रेरणा और दिशा प्रदान करना |
| (b) मूल्यांकनकर्ता | (II) मूल्यांकन उपकरण डिजाइन करना और उनका उपयोग करना |
| (c) परामर्शदाता | (III) शिक्षार्थियों को ज्ञान निर्माण में मदद करना |
| (d) नेता | (IV) व्यक्तिगत मुद्दों पर मार्गदर्शन प्रदान करना |
(A) a-III, b-II, c-IV, d-I
(B) a-I, b-III, c-II, d-IV
(C) a-IV, b-I, c-III, d-II
(D) a-II, b-IV, c-I, d-III
उत्तर: (A)
प्रश्न 63: निम्नलिखित में से कौन-सी समाजीकरण करने की प्रमुख अधिकरण (ऐजेन्सीस) हैं?
(I) समुदाय (II) कुछ सामाजिक समूह (III) कुछ औपचारिक शैक्षणिक संस्थाएं (IV) परिवार
(A) केवल I
(B) केवल I, II और III
(C) सभी I, II, III और IV
(D) केवल I और II
उत्तर: (C)
प्रश्न 64: शिक्षण में छात्रों की विविध आवश्यकताओं को समझने के लिए शिक्षक को किन कारकों पर ध्यान देना चाहिए?
(a) प्रत्येक छात्र की सीखने की गति।
(b) छात्रों की व्यक्तिगत रुचि और पूर्व ज्ञान।
(c) सभी छात्रों को एक ही तरीके से पढ़ाने पर जोर देना।
(d) समूह और व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षण शैली में परिवर्तन करना।
(A) केवल a, d और c
(B) केवल a, b और d
(C) केवल d, b और c
(D) केवल a, c और d
उत्तर: (B)
प्रश्न 65: अभिकथन [As]: शिक्षण व्यवसाय में रुचि रखने वाले व्यक्ति को शिक्षण कौशल और विधियों में निपुणता प्राप्त करनी चाहिए।
कारण [R]: शिक्षण केवल एक पेशा नहीं, बल्कि एक कला और विज्ञान दोनों है, जिसमें ज्ञान, धैर्य और उचित शिक्षण तकनीकों की आवश्यकता होती है।
(A) दोनों [As] और [R] सही हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
(B) दोनों [As] और [R] सही हैं, लेकिन [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) [As] सही है, लेकिन [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है।
उत्तर: (A)
प्रश्न 66: निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए –
| कालम – I | कालम – II |
| (a) व्याख्यान विधि | (I) करके सीखना |
| (b) प्रदर्शन विधि | (II) शिक्षक-केन्द्रित, विवरण पर ध्यान केन्द्रित करता है। |
| (c) परियोजना विधि | (III) छात्र वास्तविक जीवन की समस्याओं का पता लगाते हैं। |
| (d) ह्यूरिस्टिक विधि | (IV) खोज के माध्यम से सीखना। |
(A) a-II, b-I, c-III, d-IV
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-I, b-II, c-IV, d-III
(D) a-II, b-I, c-IV, d-III
उत्तर: (A)
प्रश्न 67: शिक्षा के प्रचार एवं प्रसार से –
(A) लोकतंत्र मजबूत होता है।
(B) अंधविश्वास में कमी आती है।
(C) आर्थिक विकास की दर बढ़ती है।
(D) ये सभी
उत्तर: (D)
प्रश्न 68: निम्नलिखित में से कौन-सा कथन शिक्षण की ब्रेनस्टॉर्मिंग पद्धति का सबसे अच्छा वर्णन करता है?
(A) बड़ी संख्या में विचारों का उत्पादन
(B) प्रदान की गई प्रतिक्रिया के साथ छोटे चरण की प्रस्तुति
(C) एक स्पष्ट भाषा में सामग्री वितरण
(D) प्रतिभागियों के बीच थीम आधारित बातचीत
उत्तर: (C)
प्रश्न 69: शिक्षा शास्त्र के अनुसार अधिगम की प्रक्रिया में निम्नलिखित चरणों का सही क्रम क्या होगा?
(a) अनुभव प्राप्त करना (b) संज्ञानात्मक प्रक्रिया से गुजरना (c) व्यवहार में परिवर्तन (d) प्रतिक्रिया देना (e) ध्यान देना
(A) a → c → b → d → e
(B) a → e → b → c → d
(C) a → c → d → b → e
(D) b → e → c → a → b → d → e
उत्तर: (B)
प्रश्न 70: कक्षा में भाषण के तत्वों का क्रम हैं-
(a) प्रस्तावना (b) वर्णन (c) विवरण (d) स्पष्टीकरण (e) निष्कर्ष
(A) a, b, c, d, e
(B) b, a, c, e, d
(C) c, d, a, b, e
(D) a, b, e, c, d
उत्तर: (A)
प्रश्न 71: निम्नलिखित में से कौन-सी शिक्षण विधि “बाल-केन्द्रित” मानी जाती है?
(A) व्याख्यान विधि
(B) प्रश्नोत्तर विधि
(C) शिक्षण-अधिगम विधि
(D) पाठ्यपुस्तक विधि
उत्तर: (*) [बोनस/रद्द]
प्रश्न 72: एक सफल शिक्षक बनने के लिए आवश्यक कौशलों को सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(a) विषय पर पकड़ (b) प्रभावी संचार कौशल (c) शिक्षण विधियों का ज्ञान (d) छात्रों की समझने की क्षमता (e) लगातार आत्म-मूल्यांकन और सुधार
(A) a → c → b → d → e
(B) c → a → d → b → e
(C) c → e → d → b → a
(D) e → a → d → b → c
उत्तर: (A)
प्रश्न 73: “बाह्य प्रेरणा” का उदाहरण क्या हो सकता है?
(A) जिज्ञासावश पढ़ाई करना
(B) शिक्षक द्वारा इनाम दिया जाना
(C) नई चीजें सीखने में रुचि लेना
(D) स्व-प्रेरणा से अध्ययन करना
उत्तर: (B)
प्रश्न 74: नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन [As]: सीखना एक जीवनभर चलने वाली प्रक्रिया है।
कारण [R]: सीखने को उपयोगी बनाने के लिए उसे प्रक्रिया से जोड़ा जाना चाहिए।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) [As] सत्य है, किन्तु [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, किन्तु [R] सत्य है।
उत्तर: (A)
प्रश्न 75: संजय पढ़ाई में अच्छा है, परन्तु अक्षरों और शब्दों को पढ़ने और समझने में कमजोर है, उसकी गणितीय समझ अच्छी है। संजय निम्नलिखित में से किस विकास से ग्रसित हो सकता है?
(A) डिसकैलकुलिया
(B) डिसग्राफिया
(C) डिस्लेक्सिया
(D) डिसफेसिया
उत्तर: (C)
प्रश्न 76: शिक्षा शास्त्र में शिक्षण विधियों को अपनाने का सही क्रम क्या होगा?
(a) पाठ्यक्रम की योजना बनाना (b) शिक्षण विधि का चयन (c) कक्षा में शिक्षण कार्य (d) विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया लेना (e) मूल्यांकन करना
(A) a → b → c → d → e
(B) a → b → c → e → d
(C) e → b → c → d → a
(D) a → c → b → d → e
उत्तर: (A)
प्रश्न 77: शिक्षण में लचीलापन क्यों आवश्यक है?
(a) ताकि प्रत्येक छात्र की सीखने की गति के अनुसार पढ़ाया जा सके।
(b) ताकि शिक्षक अपनी पुरानी रणनीतियों को बिना बदले जारी रख सकें।
(c) ताकि छात्रों की जरूरतों के अनुसार शिक्षण पद्धति बदली जा सके।
(d) ताकि हर छात्र को एक जैसा अनुभव मिले, चाहे उसकी सीखने की शैली कुछ भी हो।
(A) केवल b और c
(B) केवल c और d
(C) केवल a और c
(D) केवल a और d
उत्तर: (C)
प्रश्न 78: निम्नलिखित में से कौन से सीखने के सबसे प्रभावशाली कारक हैं?
(a) सरकारी नीति (b) प्रेरणा (c) अभिवृत्ति/रुचि (d) भौतिक सुविधाएँ
(A) केवल a, b और c
(B) केवल b, c और d
(C) केवल c, d और e
(D) केवल a, b और e
उत्तर: (B)
प्रश्न 79: निम्नलिखित में से कौन-सा एक गुणात्मक मूल्यांकन का उदाहरण है?
(A) बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र
(B) लिखित परीक्षा
(C) परियोजना कार्य और प्रस्तुति
(D) संख्यात्मक ग्रेड देना
उत्तर: (C)
प्रश्न 80: नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन [As]: रचनात्मक मूल्यांकन से सीखने की गति में तेजी आती है।
कारण [R]: योगात्मक मूल्यांकन के विपरीत रचनात्मक विकास अत्यधिक विश्वसनीय है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) [As] सत्य है, किन्तु [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, किन्तु [R] सत्य है।
उत्तर: (C)
भाग – 4 हिन्दी
प्रश्न 81: स्पर्श व्यंजन के त वर्ग का सही अनुक्रम है-
(a) त (b) न (c) थ (d) द (e) ध
(A) a>c>d>b>e
(B) b>a>c>d>e
(C) b>c>d>e>a
(D) a>c>d>e>b
उत्तर: (D)
प्रश्न 82: कथन [As] तथा कारण [R] का परीक्षण कर सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन [As]: जब दो सामाजिक पद अपने अवयवों से भिन्न वस्तु / व्यक्ति का बोध कराते हैं, तो बहुव्रीहि समास होता है।
कारण [R]: इनमें दोनों पद प्रधान होते हैं।
(A) दोनों [As] और [R] सही हैं, तथा [R], [As] की उचित व्याख्या करता है।
(B) दोनों [As] और [R] सही हैं, तथा [R], [As] की उचित व्याख्या नहीं करता है।
(C) [As] सही है, किन्तु [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, किन्तु [R] सही है।
उत्तर: (C)
प्रश्न 83: ‘अध्यादेश’ का अर्थ होता है-
(A) पहले से दिया गया आदेश।
(B) ऐसा आदेश जिसका अनुपालन अनिवार्य हो।
(C) आदेश जो किसी विशेष समय तक ही लागू हो।
(D) एक से अधिक बार दिया गया आदेश।
उत्तर: (C)
प्रश्न 84: लोकोक्ति को उचित अनुक्रम में रखिए –
(a) दोनों गए (b) माया मिली दुविधा में (c) न (d) राम
(A) a>b>c>d
(B) b>d>c>a
(C) b>c>d>a
(D) a>c>b>d
उत्तर: (B)
प्रश्न 85: नीचे दी गई सूची में से ‘ऐश्वर्य’ के विलोम शब्दों को पहचानिए-
(J) कृपणता (K) विपन्नता (L) संपन्नता (M) अकर्मण्यता
(A) केवल J और K
(B) केवल K और L
(C) L, M और K
(D) M, J और K
उत्तर: (A)
प्रश्न 86: सुमेलित कीजिए –
| सूची-I (समास) | सूची-II (उदाहरण) |
| (a) अव्ययीभाव | (I) पंचतत्व |
| (b) कर्मधारय | (II) भागदौड़ |
| (c) द्विगु | (III) नीलकमल |
| (d) द्वन्द्व | (IV) यथाशक्ति |
(A) a-III, b-IV, c-II, d-I
(B) a-I, b-III, c-IV, d-II
(C) a-IV, b-III, c-I, d-II
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर: (C)
प्रश्न 87: नीचे दी गई सूची में से लोकोक्तियों को पहचानिए-
(J) अधजल गगरी छलकत जाए।
(K) एक पंथ दो काज।
(L) आ बैल मुझे मार।
(M) काला अक्षर भैंस बराबर।
(A) J, K और L
(B) J, K और M
(C) K, L और M
(D) L, M और K
उत्तर: (*) [बोनस/रद्द]
प्रश्न 88: तद्भव शब्द है–
(A) पिता
(B) राजा
(C) आज्ञा
(D) किसान
उत्तर: (D)
प्रश्न 89: संज्ञा के प्रकारों में सम्मिलित नहीं है-
(A) कर्मवाचक
(B) व्यक्तिवाचक
(C) जातिवाचक
(D) भाववाचक
उत्तर: (A)
प्रश्न 90: ‘मुहावरा’ मूल रूप से किस भाषा का शब्द है?
(A) अरबी
(B) फारसी
(C) संस्कृत
(D) हिन्दी
उत्तर: (A)
भाग-5 अंग्रेजी (English)
Question 91: He—- drink beer, now he drinks wine. Fill in the blank with a suitable modal from the given options-
(A) could
(B) had to
(C) used to
(D) ought to
उत्तर: (C)
Question 92: Identify the correctly spelt words from the following-
(a) separate (b) seperate
(c) receive (d) inspite of
(A) a and c only
(B) a and b only
(C) a, c, d only
(D) b and d only
उत्तर: (A)
Question 93: Identify the sentences that correctly transform the following sentence in indirect speech.
‘What did you eat for breakfast today?’ The doctor asked the patient.
(a) The doctor asked the patient what he ate for breakfast that day.
(b) The doctor asked the patient what he had eaten for breakfast that day.
(c) The doctor asked the patient what he ate for breakfast today.
(d) The doctor asked to patient what did he eat for breakfast that day.
(A) a, b, c
(B) b and c only
(C) b and d only
(D) a and b only
उत्तर: (D)
Question 94: If you want to film a scene in slow motion you run the camera twice as fast as usual, which sounds ridiculous but isn’t. When a film camera is running at normal speed, it takes twenty-four pictures a second. When the film is run through the film projector in the camera twenty-four pictures a second appear on the screen. This is because the camera which took the pictures and the projector which shows them run at the same speed. If you are filming in slow motion, howerer, the camera runs at twice the normal speed, yet, in spite of this, the projector which shows the film will run at the normal speed, and this means that the projector will show the film at half the speed at which it was photographed. On the screen everything appears at half the speed at which the camera recorded it when it was filmed. In other words, things will seem to be done in ‘slow motion’.
For the below Assertion |As| and Reason [R] choose the correct alternative based on the given passage Assertion [As]: To film a scene in slow-motion camera is run twice as fast as usual.
Reason [R]: The camera which took the pictures and projector which shows them run at the same speed.
(A) Both [As] and [R] are true, and [R] is the correct explanation of [As].
(B) Both [As] and [R] are true, but [R] is NOT the correct explanation of [As].
(C) [As] is true, but [R] is false.
(D) [As] is false, but [R] is true.
उत्तर: (B)
Question 95: Match the following-
| Column-I (Words) | Column-II (Antonyms) |
| (a) Hearsay | (I) clarified |
| (b) Obscured | (II) ascent |
| (c) active | (III) Fall |
| (d) authentic | (IV) Dormant |
Choose the correct answer from the options given below-
(A) a-IV, b-I, c-II, d-III
(B) a-III, b-I, c-IV, d-I
(C) a-II, b-III, c-IV, d-I
(D) a-III, b-I, c-II, d-IV
उत्तर: (A)
Question 96: Identify which of the following is a countable noun?
(A) cloth
(B) rice
(C) cup
(D) cold
उत्तर: (C)
Question 97: He was greedy ___ money. Fill in the blank with a suitable preposition from the following choices-
(A) of
(B) for
(C) about
(D) at
उत्तर: (B)
Question 98: Arrange the following set of operations while using a thermometer in proper sequence-
(a) place the bulb of the thermometer inside the patient’s mouth, below the tongue for about 3 minutes.
(b) Remove the thermometer from its tube and look at the column of mercury to make sure it stands a few degree below normal; shakeddown the column of mercury.
(c) Ask the patient to keep his mouth closed when the thermometer is in his mouth.
(d) Put the thermometer back in its tube.
(e) Remove the thermometer from his mouth and read the temperature.
(A) a>b>d>c>e
(B) b>a>c>e>d
(C) b>c>a>e>d
(D) a>c>d>b>e
उत्तर: (C)
Question 99: I– my dinner an hour ago. Insert a suitable verb selecting from the given options-
(A) have
(B) had
(C) have had
(D) had had
उत्तर: (B)
Question 100: Arrange the following sentences in proper sequence-
(a) On phone
(b) my brother could not contact me
(c) though he dialled frequently
(d) and had left no information
(e) as I had gone out of office
(A) b>d>a>e>c
(B) d>b>a>e>c
(C) e>b>d>a>c
(D) d>a>b>c>e
उत्तर: (( I =A\&B))
यदि प्रश्न पत्र (CG Bed Question Paper) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

