Chhattisgarh Vyapam Prayogshala Paricharak Question Paper With Answer Key 2025 Pdf Download छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (HCIV) 2025 क्वेश्चन पेपर
छत्तीसगढ़ व्यवसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा (HCIV) 2025 का आयोजन 3 अगस्त 2025 क़ो किया गया था यदि आप छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक बनने का सपना देख रहे हैं और आगामी प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Prayogshala Paricharak Question Paper लेकर आई है।
छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला परिचारक OLD क्वेश्चन पेपर को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, सामान्य विज्ञान व सामान्य अध्ययन प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Prayogshala Paricharak Question Paper 2025 PDF Link Download
CG Laboratory Attendant Question Paper 2025
SET – D
सामान्य विज्ञान
1. निम्न में से कौन – सा एक धातु नहीं है?
(A) एल्युमिनियम
(B) जस्ता
(C) ताँबा
(D) सल्फर
उत्तर – D
2. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए:
| कॉलम-I | कॉलम-Ii |
| (a) मरूस्थल | (I) चौड़ी पत्तियों वाला बहुस्तरीय पारिस्थितिकी तंत्र |
| (b) समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र | (II) मोटी फर, कम तापमान को झेलने की क्षमता |
| (c) पर्वतीय आवास | (III) तैराकी अंग, गलफड़े, शरीर में नमक सहनशीलता |
| (d) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन | (IV) सांद्रित मूत्र, मोटी त्वचा, दिन के समय निष्क्रियता |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-1, b-II, c-III, d-IV
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-I, b-III, c-II, d-IV
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर – B
3. किसी पिंड का संवेग (p) है-
(A) पिंड के वेग के समानुपाती, बशर्ते उसका द्रव्यमान स्थिर रहे ।
(B) पिंड के गतिज ऊर्जा के व्युत्क्रमानुपाती होता है ।
(C) पिंड के द्रव्यमान के समानुपाती, बशर्ते उसका वेग स्थिर रहे।
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – A
4. जब किसी वस्तु पर यांत्रिक कार्य किया जाता है, तब-
(A) स्थितिज ऊर्जा गतिज ऊर्जा में रूपांतरित होती है ।
(B) गतिज ऊर्जा स्थितिज ऊर्जा में रूपांतरित होती है।
(C) वस्तु ऊर्जा प्राप्त करती है।
(D) वस्तु ऊर्जा खोती है ।
उत्तर – C
5. निम्न को सुमेलित / जोड़ी कीजिए –
(P) शून्य केल्विन — (I) 100°C
(Q) पानी का क्वथनांक — (II) -273°C
(R) थर्मामेट्रिक तरल — (III) पानी
(S) ऊष्मा का कुचालक — (IV) पारा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए-
(A) P-I, Q- II, R-III, S-IV
(B) P-II, Q-I, R-IV, S-III
(C) P-III, Q- IV, R-II, S-I
(D) P-IV, Q-III, R-I, S-II
उत्तर – B
6. ट्रिप्सिन का स्राव करने वाला अंग निम्न में से कौन-सा है ?
(A) अग्नाशय
(B) यकृत
(C) पित्ताशय
(D) अमाशय
उत्तर – A
7. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चुनाव कीजिए-
कथन [As]: जब रेल पटरी के कई भाग एक साथ जोड़े जाते है, तो उनके बीच में थोड़ी सी जगह छोड़ी जाती है ।
कारण [R] : रेल पटरी, स्टील से बनी होती है, क्योंकि स्टील की प्रकृति ज्यादा प्रत्यास्थ होती है ।
(A) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(B) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
(C) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या करता है ।
(D) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परन्तु [R], [As] का सही व्याख्या नहीं करता है ।
उत्तर – D
8. निम्नलिखित वस्तुओं को उनके जड़त्व के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करें ।
(a) रेलगाडी
(b) साइकिल
(c) रबर की गेंद
(d) पत्थर की गेंद
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a, b, c, d
(B) a, c, d, b
(C) d, c, b, a
(D) c, d, b, a
उत्तर – D
9. इनमें से कौन पारिस्थितिकी तंत्र का जैविक घटक नहीं है ?
(A) तापमान
(B) पौधें
(C) जीव-जंतु
(D) सूक्ष्म जीव
उत्तर – A
10. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| कॉलम-I | कॉलम-Ii |
| (a) प्राकृतिक चयन | (I) जीवों के लक्षणों में समय के साथ परिवर्तन |
| (b) कृत्रिम चयन | (II) मानव द्वारा चयन |
| (c) अनुकूलन | (III) पर्यावरण के अनुसार लक्षणों का विकास |
| (d) विकास | (IV) पर्यावरण के अनुसार उपयुक्त जीवों का चयन |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए-
(A) a- I, b-III, c- IV, d-II
(B) a- IV, b-II, c-III, d-I
(C) a- III, b- IV, c-I, d-II
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – B
11. निम्नलिखित में से कौन सी अभिक्रिया अपघटन का उदाहण है?
(A) CaCO3 → CaO + CO2
(B) Fe + CuSO4 → FeSO4 + Cu
(C) N2 + 3H2 → 2NH3
(D) HCl + NaOH → NaCl + H2O
उत्तर – A
12. जलीय पारिस्थितिकी तंत्र में क्षेत्रीय विभाजन के लिए मुख्य रूप से कौन-सा अजैविक कारक जिम्मेदार होता है ?
(A) कार्बन मोनोऑक्साइड
(B) तापमान
(C) प्रकाश का प्रवेश
(D) मिट्टी की संरचना
उत्तर – C
13. कोशिकाओं की खोज किसने की?
(A) रॉबर्ट ब्राउन
(B) केमिलो गोल्जी
(C) रॉबर्ट हुक
(D) पुरकिंजे
उत्तर – C
14. निम्नलिखित में से कौन सा एक यौगिक का लक्षण नहीं है ?
(A) इनका संघटन निश्चित होता है ।
(B) इनका विशिष्ट गलनांक होता है।
(C) यह अपने अवयवों के गुण दिखाता है ।
(D) यह भौतिक विधियों के द्वारा अलग नहीं किए जा सकते ।
उत्तर – C
15. एक प्राणी शरीर निर्माण के दौरान निम्नलिखित को व्यवस्थित कीजिए ।
(J) कोशिकाएँ
(K) ऊतक
(L) अंग
(M) अंग तंत्र
(N) प्राणी शरीर
निम्नलिखित विकल्पों में से सही क्रम का चयन कीजिए-
(A) K → L → M → N → J
(B) J → K → L → M → N
(C) L → M → N → J → K
(D) M → N → J → K → L
उत्तर – B
16. एथीन (CH) किस प्रकार का हाइड्रोकार्बन है ?
(A) संतृप्त
(B) असंतृप्त
(C) चक्रीय
(D) ऐरोमेटिक
उत्तर – B
17. पोषण स्तर का सही क्रम है-
(A) तृतीयक उपभोक्ता → द्वितीयक उपभोक्ता → प्राथमिक उपभोक्ता → उत्पादक
(B) द्वितीयक उपभोक्ता → तृतीयक उपभोक्ता → प्राथमिक उपभोक्ता → उत्पादक
(C) प्राथमिक उपभोक्ता → उत्पादक → तृतीयक उपभोक्ता → द्वितीयक उपभोक्ता
(D) उत्पादक → प्राथमिक उपभोक्ता → द्वितीयक उपभोक्ता → तृतीयक उपभोक्ता
उत्तर – D
18. अनुवांशिकी की मूल इकाई क्या है?
(A) गुणसूत्र
(B) जीन
(C) डी.एन.ए.
(D) आर. एन. ए.
उत्तर – B
19. नीचे दिए गए, ओम के नियम से सम्बंधित प्रमुख घटकों को पहचानिए-
(P) विभव
(Q) धारा
(R) प्रतिरोध
(S) बल
(A) केवल P और Q
(B) केवल Q और R
(C) Q, R और S
(D) P, Q और R
उत्तर – D
20. जीवों के विकास की प्रक्रिया में निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(a) प्रजनन
(b) वृद्धि
(c) कोशिका विभाजन
(d) विभेदन
(e) संगठन
(A) c → a → b → d → e
(B) a → d → e → c → b
(C) c → d → a → b → e
(D) a → c → b → d → e
उत्तर – D
21. विभिन्न आवासों में रहने वाले जीवों की विविधता का कारण क्या है?
(A) जलवायु
(B) भूगोल
(C) खाना
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
22. निम्नलिखित में से कौन-सा एक प्राकृतिक अम्ल नहीं है?
(A) साइट्रिक अम्ल
(B) टार्टरिक अम्ल
(C) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल
(D) लैक्टिक अम्ल
उत्तर – C
23. एक सरल विद्युत परिपथ, जिसमें एक बैटरी, एक बल्ब, एक अमीटर, एक प्लग कुंजी और तार लगे हो, को बनाने के लिए निम्नलिखित पदों में व्यवस्थित कीजिए-

(P) बैटरी के धनात्मक सिरे से, बल्ब के एक सिरे को तार से जोड़ते है ।
(Q) अमीटर के ॠण सिरे से, प्लग कुंजी के एक सिरे को तार से जोड़ते हैं।
(R) अमीटर के धन सिरे से, बल्ब के दूसरे सिरे को तार से जोड़ते हैं ।
(S) बैटरी के ॠण सिरे से प्लग कुंजी के दूसरे सिरे को तार से जोड़ते हैं ।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) P → Q → R → S
(B) P → R → Q → S
(C) P → Q → S → R
(D) R → Q → P → S
उत्तर – B
24. निम्नलिखित में से किस घटना को गुरूत्वाकर्षण के सार्वभौमिक नियम द्वारा सफलतापूर्वक समझाया जा सकता है ?
(I) वह बल जो हमें पृथ्वी से बांधता है ।
(II) सूर्य के चारों ओर ग्रहों की गति ।
(III) ज्वार, चंद्रमा और सूर्य के कारण ।
(IV) अत्यधिक भारी वस्तु के लिए ।
(A) केवल I और II
(B) केवल II और IV
(C) केवल I, II और III
(D) केवल II, III और IV
उत्तर – C
25. तंत्रिका आवेग के संचरण का सही क्रम क्या है?
(a) संवेदी तंत्रिका
(b) पेशी
(c) मोटर तंत्रिका
(d) ग्राही
(e) स्पाइनल कॉर्ड
(A) a → c → b → d → e
(B) a → b → d → c → e
(C) c → d → e → b → a
(D) d → a → e → c → b
उत्तर – D
26. धातुओं और अधातुओं को उनके प्रयोग के अनुसार मिलाइये –
| कॉलम – I (पदार्थ) | कॉलम-II (प्रयोग / विवरण) |
| (a) ताँबा (Cu) | (I) विमान निर्माण में उपयोग |
| (b) पोटेशियम (K) | (II) जल में तीव्र प्रतिक्रिया करता है |
| (c) सल्फर (S) | (III) विद्युत तारों में उपयोग |
| (d) एल्युमिनियम (AI) | (IV) औषधियों और उर्वरकों में प्रयोग |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- III, b-II, c-IV, d-I
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a- III, b-1, c-II, d-IV
(D) a-I, b-IV, c-III, d-II
उत्तर – A
27. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : दर्पण सूत्र को समतल दर्पण पर लागू किया जा सकता है
कारण [R] : समतल दर्पण अनंत फोकस दूरी का एक गोलाकार दर्पण है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – A
28. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| (a) नाइट्रिक एसिड | (I) KNO3 |
| (b) सोडियम बाइकार्बोनेट | (ii) HNO3 |
| (c) पोटेशियम नाइट्रेट | (III) NaHCO3 |
| (d) ग्लूकोज | (IV) C6H12O6 |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए-
(A) a-I, b-II, c-IV, d-III
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a-II, b-III, c- I, d-IV
उत्तर – B
29. किसी तत्व की परमाणु संख्या निम्नलिखित की संख्या को दर्शाती है-
(A) न्यूट्रॉन
(B) प्रोटॉन
(C) इलेक्ट्रॉन (एक उदासीन परमाणु में)
(D) प्रोटॉन एवं न्यूट्रॉन दोनों
उत्तर – B
30. एक छात्र को निम्नलिखित कुछ कथन लिखे हैं-
(P) एक उत्तल लेंस किसी वस्तु का वास्तविक और अत्यधिक लघु प्रतिबिम्ब बनाता है। जब वस्तु अनंत पर हो ।
(Q) एक अवतल लेंस अनंत से शून्य के बीच रखी वस्तु का वास्तविक और लघु प्रतिबिम्ब बनाता है।
(R) एक अवतल दर्पण वस्तु को केन्द्र पर रखने पर वास्तविक, उल्टा और समान आकार का प्रतिबिम्ब बनाता है ।
(S) एक उत्तल दर्पण सभी स्थितियों में वस्तु का आभासी और आवर्धित प्रतिबिम्ब बनाता है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) R, P और S
(B) केवल R और Q
(C) केवल P और R
(D) P, Q और S
उत्तर – C
31. ऐरोमेटिक हाइड्रोकार्बन की पहचान किन विकल्पों से की जा सकती है?
(a) वे चक्रीय होते हैं ।
(b) उनमें बेंजीन रिंग होती है ।
(c) वे संतृप्त होते हैं ।
(d) उनमें सुगंध होती है।
(A) केवल a और c
(B) केवल b और c
(C) a, b और d
(D) a, c और d
उत्तर – C
32. तापमान मापने में किस पैमाने का उपयोग नहीं किया जाता है?
(A) सेल्सियस
(B) फारेनहाइट
(C) केल्विन
(D) रिक्टर
उत्तर – D
33. निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सबसे छोटे से लेकर सबसे बड़े पैमाने तक जैव-विविधता के स्तरों को सही ढंग से दर्शाता है?
(a) पारिस्थितिकी तंत्र
(b) प्रजाति
(c) जनसंख्या
(d) आनुवंशिक विविधता
(e) समुदाय
(A) d, c, b, e, a
(B) a, b, d, c, e
(C) c, a, b, d, e
(D) d, b, c, e, a
उत्तर – A
34. निम्नलिखित में से कौन एक विद्युत का अच्छा सुचालक है ?
(A) प्लास्टिक
(B) ताम्बा
(C) कांच
(D) रबर
उत्तर – B
35. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चुनाव कीजिए —
कथन [As] : चुम्बकीय बल रेखाएँ एक-दूसरे को कभी नहीं काटती हैं ।
कारण [R] : चुम्बक के दो ध्रुव होते हैं, उत्तरी ध्रुव और दक्षिणी ध्रुव
(A) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(B) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
(C) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(D) [As] और [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
उत्तर – C
36. मेंडल के प्रयोग में निम्न चरणों का सही क्रम क्या है?
(a) परागण
(b) निषेचन
(c) F1 पीढ़ी का अध्ययन
(d) बीच निर्माण
(e) F2 पीढ़ी का अध्ययन
(A) a → b → d → e → c
(B) a → c → b → e → d
(C) b → d → a → e → c
(D) c → e → a → b → d
उत्तर – A
37. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
| कॉलम – I | कॉलम – II |
| (a) कोशिका द्रव्य | (I) ग्लूकोज से पाइरूवेट |
| (b) मांसपेशी कोशिका | (II) पाइरूवेट का टूटना |
| (c) माइटोकॉन्ड्रिया | (III) पाइरूवेट से इथेनॉल |
| (d) यीस्ट | (IV) पाइरूवेट से लैक्टिक एसिड |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए-
(A) a-II, b-III, c- IV, d-I
(B) a-I, b-III, c-IV, d-II
(C) a-l, b- IV, c-II, d-III
(D) a-III, b-IV, c-I, d-II
उत्तर – C
38. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
| कॉलम-I | कॉलम-II |
| (a) सूर्य | (I) पौधे |
| (b) उत्पादक | (II) ऊर्जा |
| (c) उपभोक्ता | (III) सूक्ष्मजीव |
| (d) अपघटक | (IV) जीव जंतु |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए-
(A) a-ll, b-1, c-IV, d-III
(B) a-III, b-II, c-IV, d-1
(C) a-lll, b-1, c-II, d-IV
(D) a-l, b- IV, c-III, d-II
उत्तर – A
39. मैकेनिकल पियानों की एक चाबी को धीरे से दबाया जाता है, और फिर ताकत (जोर) से दबाया जाता है, दूसरे मामले में-
(A) आवाज तेज होगी, लेकिन पिच अलग नहीं होगी।
(B) आवाज तेज होगी, और पिच भी अधिक होगी।
(C) आवाज तेज होगी, लेकिन पिच कम होगी ।
(D) आवाज और पिच, दानों ही अप्रभावित रहेंगी ।
उत्तर – A
40. निम्नलिखित में से कौन-कौन जैव विविधता के स्तर है?
(I) अनुवांशिक विविधता
(II) पारितंत्रीय विविधता
(III) प्रजातीय विविधता
(IV) जनसंख्या विविधता
(A) I, II और III
(B) II, III और IV
(C) III और IV
(D) I, III और IV
उत्तर – A
41. रसायनों द्वारा पीने के पानी के शोधन में उपयोग होने वाले चरणों को क्रम में व्यवस्थित करें-
(a) ऐलम मिलाना
(b) क्लोरीनेशन
(c) अवसादन
(d) निस्पंदन
(e) स्क्रीनिंग या छानना
(A) e → a → c → d → b
(B) c → a → d → b → e
(C) d → c → a → b → e
(D) e → a → d → c → b
उत्तर – A
42. निम्नलिखित में से कौन से प्राणी ऊतक हैं?
(J) पेशीय ऊतक
(K) तंत्रिका ऊतक
(L) पैरेनकाइमा ऊतक
(M) कोलेनकाइमा ऊतक
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) J, K और L
(D) J, K और M
उत्तर – A
43. निम्नलिखित धातुओं को उनके विद्युत चालकता के बढ़ते क्रम में लगाइए-
(a) एल्युमिनियम (AI)
(b) लोहा (Fe)
(c) चाँदी (Ag)
(d) ताँबा (Cu)
(e) जस्ता (Zn)
(A) e < a < b < c < d
(B) e < b < a < d < c
(C) b < e < a < d < c
(D) c < d < a < e < b
उत्तर – C
44. निम्नलिखित में से कौन सी प्रक्रियाओं में प्रावस्था या चरण परिवर्तन होता है?
(J) संघनन
(K) जमना
(L) दहन
(M) उदासीनीकरण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर को चुनिए-
(A) J तथा K सही हैं
(B) K तथा L सही हैं
(C) K तथा M सही हैं
(D) J तथा M सही हैं
उत्तर – A
45. पाँच माध्यमों के अपवर्तनांक नीचे दिए गए हैं-
(a) 1.6
(b) 1.8
(c) 1.5
(d) 1.0
(e) 2.0
सही विकल्प चुनें जो प्रकाश की गति को घटते क्रम में दर्शाता है-
(A) d < c < e < a < b
(B) e < b < a < c < d
(C) d < c < a < b < e
(D) b < a < c < e < d
उत्तर – C
46. नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [ RJ के लिए सही विकल्प चुनिए-
अभिकथन [As] : प्रथम समूह के तत्व क्षारीय धातुएँ कहलाते हैं।
कारण [R] : वे ऑक्सीजन से अभिक्रिया करने पर अम्लीय ऑक्साइड बनाते हैं ।
(A) [As] सही है, और [R] सही है ।
(B) [As] गलत है, पर [R] सही है ।
(C) [As] सही है, पर [R] गलत है ।
(D) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, पर [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
उत्तर – C
47. ऊष्मा के संचरण में सम्मिलित होने वाली प्रक्रिया को पहचानिए-
(P) चालन
(Q) संवहन
(R) विकिरण
(S) रोधन
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) केवल P और Q
(B) केवल Q और R
(C) P, Q और R
(D) Q, R और S
उत्तर – C
48. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम-I (जानवर)
(a) चमगादड़
(b) हाथी
(c) मनुष्य का कान
(d) डॉल्फिन
कॉलम-II (समय सीमा)
(I) 9 kHz से 200 kHz
(II) 16 Hz से 12 kHz
(III) 40 Hz से 150 kHz
(IV) 20 Hz से 20, 000 Hz
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- II, b-1, c-III, d-IV
(B) a-I, b-III, c-II, d-IV
(C) a-I, b-II, c-IV, d-III
(D) a-III, b-II, c – IV, d-I
उत्तर – C
49. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : जब बंदूक चलाई जाती है तो गोली पर आगे की ओर बल लगता है और बंदूक की प्रतिक्रिया होती है ।
कारण [R] : प्रत्येक क्रिया के बराबर और विपरीत प्रतिक्रिया होती है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सही है, लेकिन [R] गलत है।
(D) [As] और [R] दोनों गलत हैं।
उत्तर – A
50. निम्न में से कौन-कौन से पदार्थ जल में घुलने पर क्षारीय विलयन बनाते हैं?
(a) NaOH
(b) KOH
(c) Ca(OH)2
(d) HCl
निम्न में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल a और b
(B) a, b और d
(C) a, b और C
(D) a, b, c, d
उत्तर – C
51. निम्नलिखित पदार्थों को pH मान के बढ़ते क्रम में लगाइए-
(a) NaOH
(b) एसिटिक एसिड
(c) शुद्ध जल
(d) नींबू पानी
(e) HCI
(A) e → d → b → c → a
(B) a → b → c → d → e
(C) b → a → c → d → e
(D) a → d → b → c → e
उत्तर – A
52. वह उपकरण जो की गई यात्रा की दूरी मापता है, कहलाता है-
(A) ओडोमीटर
(B) स्पीडोमीटर
(C) बैरोमीटर
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A
53. निम्नलिखित को गर्म करने पर विघटन की सहजता के क्रम में जमाइए-
(a) BeCO3
(b) MgCO3
(c) CaCO3
(d) SrCO3
(e) BaCO3
(A) a > b > c > d > e
(B) b > a > c > d > e
(C) e > d > b > c > a
(D) e > d > c > b > a
उत्तर – D
54. निम्नलिखित आयनिक यौगिकों में परमाणुओं द्वारा प्राप्त किए गए या खोए गए इलेक्ट्रॉनों की संख्या दीजिए-
(a) LiI
(b) SrS
(J) Li और Sr ने दो खोए, I ने एक ग्रहण किया ।
(K) Li ने एक खोया, S ने दो ग्रहण किए, I ने एक ग्रहण किया ।
(L) Li और Sr ने एक खोया, तथा S ने एक ग्रहण किया ।
(M) Li ने एक खोया, I ने एक ग्रहण किया तथा S ने दो ग्रहण किए ।
(A) केवल K तथा L सही हैं ।
(B) केवल K तथा M सही हैं ।
(C) केवल J तथा M सही हैं ।
(D) केवल L तथा M सही हैं ।
उत्तर – B
55. साबुन का मुख्य घटक क्या है?
(A) एल्कोहॉल
(B) वसीय अम्लों के लवण
(C) एसिटिक एसिड
(D) अमोनियम क्लोराइड
उत्तर – B
56. एक वस्तु को उत्तल दर्पण के सामने रखा जाता है । इसका प्रतिबिंब बनता है-
(A) दर्पण के सामने वस्तु की दूरी के बराबर दूरी पर ।
(B) दर्पण के सामने स्थित वस्तु से दोगुनी दूरी पर ।
(C) दर्पण के सामने स्थित वस्तु से आधा दूरी पर ।
(D) दर्पण के पीछे और इसकी स्थिति वस्तु की दूरी के अनुसार बदलती रहती है ।
उत्तर – D
57. मेंडल के मटर के पौधों के प्रयोग में विपरीत लक्षणों का जोड़ा पहचानिए-
(a) लम्बा और हरा
(b) लम्बा और बौना
(c) गोल और पीला
(d) गोल और झुर्रीदार
(A) सिर्फ a
(B) सिर्फ 6
(C) b और d
(D) b और c
उत्तर – C
58. निम्नलिखित कणों को द्रव्यमान संख्या के बढ़ते क्रम में लगाइए –
(a) हीलियम
(b) कार्बन
(c) ऑक्सीजन
(d) हाइड्रोजन
(e) बोरान
(A) e → b → c → a → d
(B) d → a → e → b → c
(C) a → b → c → d → e
(D) a → e → b → d → c
उत्तर – B
59. अलैंगिक प्रजनन के प्रकार एवं उसके उदाहरण के सही विकल्प को पहचानिए-
(a) विखंडन — अमीबा
(b) कलीकरण — राइजोपस
(c) पुनर्जन्म — प्लेनेरिया
(d) बीजाणु उत्पादन — हाइड्रा
(A) केवल a और c
(B) a, b और c
(C) केवल b और c
(D) b, c और d
उत्तर – A
60. सोडियम बुन्सन ज्वाला में पीला रंग देता है । इसका कारण है-
(A) सोडियम का निम्न आयनन विभव
(B) सोडियम की प्रकाश संवेदनशीलता
(C) धात्विक सोडियम का पीले वाष्प में उर्ध्वपातन
(D) आधिक्य में अवशोषित ऊर्जा का दृश्य वर्णक्रम क्षेत्र में विकरण
उत्तर -D
61. बस्तर के मुरिया विद्रोह का मुख्य कारण क्या था ?
(A) बेगार प्रथा
(B) वन नीति
(C) लगान
(D) लगान एवं वन नीति दोनों
उत्तर – A
62. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
कॉलम – I
(a) सिहावा नगरी सत्याग्रह कहाँ हुआ ?
(b) क्षेत्रफल की दृष्टि से छत्तीसगढ़ की सबसे बड़ी रियासत कौन-सी थी ?
(c) सोनाखान जमीदारी कहाँ स्थित थी ?
(d) आयुत माहरा ने किस जेल के कैदियों को मुक्त कराया?
कॉलम-II
(I) रायपुर
(II) धमतरी
(III) नारायणपुर
(IV) बस्तर
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-II, b- IV, c-I, d-III
(C) a- IV, b-1, c-II, d-III
(D) a-II, b-1, c-IV, d-III
उत्तर – B
63 छत्तीसगढ़ पंचायत अधिनियम में दिए गए अनुच्छेद के आधार पर निम्नलिखित को क्रम में जमाइए-
(a) ग्राम सभा
(b) पंचायतों का गठन
(c) पंचायतों की संरचना
(d) पंचायतों में स्थानों का आरक्षण
(e) पंचायतों की अवधि
(A) a → b → c → d → e
(B) b → a → d → e → c
(C) c → d → e → b → a
(D) e → d → c → a → b
उत्तर – A
64. 2011 की जनगणना अनुसार छत्तीसगढ़ के किस जिले में नगरीय जनसंख्या का प्रतिशत सर्वाधिक है?
(A) दुर्ग
(B) रायपुर
(C) कोरबा
(D) राजनांदगाँव
उत्तर – A
65. पेपर मिल स्थित है-
(I) जांजगीर-चांपा
(II) महासमुन्द
(III) बिलासपुर
(IV) गरियाबंद
(A) III, IV
(B) III, II
(C) III, I
(D) I, IV
उत्तर – C
66. छत्तीसगढ राज्य का राज्य स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
(A) 1 जनवरी
(B) 1 अप्रैल
(C) 1 मई
(D) 1 नवम्बर
उत्तर – D
67. निम्नलिखित कथन [As] और कारण [ RJ के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर है ।
कारण [R] : छत्तीसगढ़ की उच्च न्यायालय बिलासपुर में है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – B
68. छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी द्वारा निम्नलिखित में से कौन से प्रशिक्षण कार्यक्रम सामान्यतः आयोजित किए जाते हैं?
(a) अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम ।
(b) राज्य शासन के सेवारत अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम |
(c) राष्ट्रीय वित्तीय प्रबंधन संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम |
(d) राष्ट्रीय प्रबंधन प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) a, b, c
(B) b, c, d
(C) a, b, d
(D) a, c, d
उत्तर – C
69. छत्तीसगढ़ में 1857 की क्रान्ति का नायक कौन था?
(A) नारायण राव मेधावाले
(B) वीर नारायण सिंह
(C) गुण्डाधुर
(D) बलदेव प्रसाद मिश्र
उत्तर – B
70. छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग का गठन कब किया गया?
(A) 2002
(B) 2003
(C) 2004
(D) 2005
उत्तर – A
71. छत्तीसगढ़ के ‘फुटका पहाड़’ में मुख्यतः किस खनिज की प्राप्ति होती है?
(A) ताँबा
(B) सीसा
(C) बाक्साइट
(D) लोहा
उत्तर – C
72. निम्नलिखित ऐतिहासिक घटनाओं को कालानुक्रमानुसार क्रमबद्ध कीजिए-
(a) स्वराज्य पार्टी की स्थापना
(b) रोलेट एक्ट का पारित होना
(c) साइमन कमीशन की नियुक्ति की घोषणा
(d) नेहरू रिपोर्ट का प्रस्तुत किया जाना ।
(e) चौरी-चौरा काण्ड
(A) d → b → a → e → c
(B) b → d → e → a → c
(C) b → e → a → c → d
(D) c → e → a → d → b
उत्तर – C
73. निम्नलिखित में से कौन-सा अधात्विक खनिज है?
(A) ताँबा
(B) सीसा
(C) अभ्रक
(D) सोना
उत्तर – C
74. महानदी की सहायक नदियों में पश्चिम से पूर्व की ओर मिलने वाली में निम्नलिखित अनुक्रम में से कौन – सा सही क्रम है?
(a) शिवनाथ नदी
(b) बोरई नदी
(c) मांड नदी
(d) हसदेव नदी
(e) केलो नदी
(A) a → d → e → c → b
(B) a → b → c → e → d
(C) a → d → c → b → e
(D) a → d → b → c → e
उत्तर – D
75. छत्तीसगढ़ में मुख्यतः किस प्रकार का लौह अयस्क पाया जाता है?
(A) मैग्नेटाइट
(B) लिमोनाइट
(C) सिडेराइट
(D) हेमेटाइट
उत्तर – D
76. छत्तीसगढ़ के निम्न अभ्यारण्यों को उनके प्रमुख जिले के आधार पर उत्तर से दक्षिण की ओर क्रमबद्ध करें-
(a) तमोर पिंगला
(b) अचानकमार
(c) बारनवापारा
(d) सीतानदी
(e) पामेड़
(A) a- b-c-d-e
(B) b-a-c-d-e
(C) a-b-c-e-d
(D) a-b-d-c-e
उत्तर – A
77. कार्बन के प्रतिशत के आधार पर कोयले के प्रकारों को आरोही क्रम में जमाइए-
(I) बिटूमिनस
(II) लिग्नाइट
(III) एन्थ्रेसाइट
(IV) पीट
(A) IV, I, II, III
(B) II, I, III, IV
(C) IV, II, I, III
(D) IV, III, II, I
उत्तर – C
78. छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से निम्नलिखित में से किस पर आधारित है?
(J) खनिज
(K) कृषि उत्पादन
(L) ऊर्जा उत्पादन
(M) विनिर्माण
(A) केवल J और K
(B) केवल L और M
(C) J, K और L
(D) J, K, L और M
उत्तर – D
79. छत्तीसगढ़ का प्रथम नक्सल मुक्त गाँव कौन-सा है ?
(A) बड़ेगुरबा
(B) बड़ेसट्टी
(C) केलपेंदा
(D) रेड्डीपाल
उत्तर – B
80. छत्तीसगढ़ में प्रथम किन्नर संरपंच कौन बनी ?
(A) मधु
(B) बॉबी
(C) सोनू
(D) लक्ष्मी
उत्तर – C
81. निम्नलिखित इस्पात उद्योगों को पश्चिम से पूर्व की दिशा में सही क्रम से जमाइए-
(a) बोकारो
(b) दुर्गापुर
(c) बर्नपुर
(d) राउरकेला
(A) a, b, c, d
(B) d, a, b, c
(C) d, a, c, b
(D) a, c, d, b
उत्तर – C
82. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल को कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(a) बी.डी. टण्डन
(b) डी.एन. सहाय
(c) ई. एस. एल. नरसिम्हन
(d) के. एम. सेठ
(e) शेखर दत्त
(A) b → c → d → a → e
(B) b → c → d → e → a
(C) b → d → c → e → a
(D) b → d → c → a → e
उत्तर – C
83. छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी की स्थापना कब हुई ?
(A) 2001
(B) 2002
(C) 2003
(D) 2004
उत्तर – D
84. छत्तीसगढ़ की सबसे लम्बी सीमा किस राज्य से लगती है ?
(A) मध्य प्रदेश
(B) महाराष्ट्र
(C) झारखंड
(D) उड़ीसा
उत्तर – D
85. निम्नलिखित का मिलान कीजिए-
| कॉलम – I | कॉलम-II |
| (a) भोरमदेव मंदिर | (I) दंतेवाडा |
| (b) महामाया मंदिर | (II) कवर्धा |
| (c) दंतेश्वरी मंदिर | (III) राजिम |
| (d) श्री राजीव लोचन मंदिर | (IV) रतनपुर |
(A) a-IV, b-II, c-III, d-I
(B) a-IV, b-II, c-I, d-III
(C) a-II, b- IV, c–III, d-I
(D) a-Il, b- IV, c-I, d-III
उत्तर – D
86. जूडो खिलाड़ी ‘हेमवती नाग’ को राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया था कौन-से स्थान से है?
(A) कोण्डागाँव
(B) रायपुर
(C) जशपुर नगर
(D) अम्बिकापुर
उत्तर – A
87. निर्देश : नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-
अभिकथन [As] : भारत चाय का वृहत उत्पादक देश है ।
कारण [R] : भारत में चाय के उत्पादन के लिए शीतोष्ण जलवायु पाई जाती है ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या करता है।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] सही नही है |
(D) [As] सही नही है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – C
88.निर्देश : नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-
अभिकथन [As] : छत्तीसगढ़ में रबी मौसम में भी कुछ क्षेत्रों में धान की खेती की जाती है ।
कारण [R] : रबी मौसम में भी यहाँ प्रचुर मानसूनी वर्षा होती है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, परन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, परन्तु [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, परन्तु [R] सत्य है ।
उत्तर – C
89. छत्तीसगढ़ में भारत एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड किस जिले में स्थापित है?
(A) सरगुजा
(B) कोरबा
(C) रायगढ़
(D) बिलासपुर
उत्तर – B
90. लद्दाख पर्वत श्रेणी के उत्तर में कौन सी पर्वत श्रेणी स्थित है ?
(A) जांस्कर
(B) काराकोरम
(C) महाभारत
(D) धौलाधर
उत्तर – B
91. छत्तीसगढ़ के किस नेता को गांधीजी ने अपना गुरु माना था?
(A) पं. रामदयाल तिवारी
(B) नारायण राव
(C) छोटेलाल श्रीवास्तव
(D) पं सुन्दरलाल शर्मा
उत्तर – D
92. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| कॉलम – I ( मुख्य नदी) | कॉलम – II ( सहायक नदी ) |
| (a) गोदावरी | (I) केनुला |
| (b) कृष्णा | (II) प्राणहिता |
| (c) कावेरी | (III) कोयना |
| (d) ब्रह्मपुत्र | (IV) भवानी |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-1, c-II, d-I
(B) a-I, b-IV, c–II, d-III
(C) a- IV, b-II, c-III, d-I
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर – D
93. नीचे दी गई सूची में रायगढ़ जिले में स्थित पर्यटक स्थलों की पहचान करें-
(J) सिंघनपुर गुफा
(K) कैलाश गुफा
(L) कबरा पहाड़
(M) राम झरना
(A) केवल J और M
(B) केवल K और M
(C) J, L और M
(D) J, K और L
उत्तर – C
94. दक्षिण भारत की सबसे ऊँची पर्वतीय चोटी कौन सी है?
(A) अनाईमुडी
(B) डोड्डाबेट्टा
(C) महेन्द्रगिरी
(D) जवादी
उत्तर – A
95. भारत की जनगणना के अनुसार निम्नलिखित में से कौन-से विकल्प सही हैं?
| वर्ष | जनसंख्या वृद्धि दर (%) |
| (I) 1971-1981 | 24.66 |
| (II) 1981 – 1991 | 22.87 |
| (III) 1991 – 2001 | 21.54 |
| (IV) 2001 – 2011 | 17.64 |
(A) I, III, IV सही हैं ।
(B) I, II, III सही हैं ।
(C) II, III, IV सही हैं।
(D) I, II, IV सही हैं ।
उत्तर – A
96. कर्क रेखा निम्नलिखित में से किस राज्य से नहीं गुजरती है ?
(A) झारखंड
(B) मणिपुर
(C) त्रिपुरा
(D) मिजोरम
उत्तर – B
97. संवैधानिक व्यवस्था के अनुरूप प्रदेश में गठित नगरीय निकायों की संख्या कितनी है?
(A) 192
(B) 14
(C) 54
(D) 124
उत्तर – A
98. रायपुर में वैगन रिपेयर शॉप का संचालन कब प्रारंभ हुआ था?
(A) 1960
(B) 1965
(C) 1963
(D) 1968
उत्तर – D
99. निर्देश : नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प का चयन करें-
अभिकथन [As] : छत्तीसगढ़ का कवर्धा क्षेत्र वृष्टि छाया प्रदेश में आता है।
कारण [R] : छत्तीसगढ़ का कवर्धा क्षेत्र मैकल पर्वत श्रेणी के पश्चिम में स्थित है ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, परन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
(D) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
उत्तर – D
100. छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल कृषि योग्य भूमि के सर्वाधिक भाग में किस फसल की खेती होती है?
(A) गेहूँ
(B) चना
(C) चावल
(D) कोदो-कुटकी
उत्तर – C
यदि प्रश्न पत्र (CG Prayogshala Paricharak Question Paper 2025) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |


Kya mujhe or purane vigat varso ke bhi question paper uplabadh ho sate hy
जी हा