Chhattisgarh Vyapam MLVI Question Paper With Answer 2025 छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग भर्ती परीक्षा (MLVI) परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2025 को किया गया था मुद्रण तथा लेखन सामग्री विभाग, रायपुर के अंतर्गत समूह-6 के विभिन्न पदों (डार्करूम असिस्टेंट, पेस्टिंग बॉय, भृत्य, चौकीदार, हमाल आदि) के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का कोड MLVI25 है यदि आप आगामी छत्तीसगढ़ CGSSB VYAPAM CGPSC भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG MLVI Question Paper 2025 PDF Link Download
| QP |
Chhattisgarh MLVI Question Paper
भाग – 1 हिन्दी भाषा का ज्ञान
01. नसरूद्दीन की बात सुनकर जमाल साहब पर तो मानो घड़ों पानी पड़ गया। यहाँ घड़ों पानी पड़ना क्या है?
(A) लोकोक्ति
(B) मुहावरा
(C) उपवाक्य
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B
02. नीचे दिए गए शब्दों में से शुद्ध शब्द कौन – सा है ?
(A) अनूसरण
(B) अनुशरण
(C) अनूशरण
(D) अनुसरण
उत्तर – D
03. नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
[As] : ‘विदेशी शब्द’ का मूल अर्थ है ‘अन्य देश की भाषा से आये हुए शब्द’ |
[R] : ‘विदेशी’ नाम में ‘दूसरे देश’ का अर्थ है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A
04. निम्नलिखित वर्णों को उच्चारण स्थान के क्रम (कण्ठ, तालु मूर्धा, दन्त, ओष्ठ) के अनुसार क्रमबद्ध कीजिए-
(a) च छ ज झ ञ
(b) त थ द ध न
(c) प फ ब भ म
(d) क ख ग घ ङ
(e) ट ठ ड ढ ण
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a, b, c, d, e
(B) b, c, d, a, e
(C) d, a, e, b, c
(D) c, b, a, e, d
उत्तर – C
05. निम्नांकित नामों को वर्णमाला के अनुसार क्रम से जमाइए-
(a) दुर्गेश
(b) नंदनी
(c) बसंती
(d) गरिमा
(e) सीमा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) b → c → d → e → a
(B) a → b → d → e → c
(C) d → e → a → b → c
(D) d → a → b → c → e
उत्तर – D
06. निम्नलिखित में से विशेषण शब्द हैं-
(a) लौकिक
(b) वंदनीय
(c) दयामय
(d) कुल
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(A) केवल (a) और (b)
(B) केवल (a) और (c)
(C) (a), (b), (c) तीनों
(D) (b), (c), (d) तीनों
उत्तर – C
07. निम्नलिखित में से अन्तःस्थ व्यंजन कौन से हैं?
(A) च छ ज झ
(B) श ष स ह
(C) य र ल व
(D) क्ष त्र ज्ञ श्र
उत्तर – C
08. सोहनलाल द्विवेदी जी की कविता ‘हार नहीं होती’ की काव्य पंक्तियों को सही क्रम से जमाइए-
(a) नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है,
(b) चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती हैं,
(c) मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,
(d) लहरों से डरकर नौका पार नहीं होती,
(e) कोशिश करने वालों की हार नहीं होती ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए –
(A) b → c → d → e → a
(B) d → e → a → b → c
(C) d → e → a → c → d
(D) a → b → c → e → d
उत्तर – C
09. निम्नलिखित शब्दों में से तद्भव शब्द पहचानिए-
(a) जीभ
(b) दूध
(c) पुस्तक
(d) ईख
अग्रलिखित विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए-
(A) केवल (a) और (b)
(B) केवल (a) और (c)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (a), (b) और (d)
उत्तर – D
10. ‘महौजस्वी’ का संधि-विच्छेद है-
(A) महा + ओजस्वी
(B) महान् + ओजस्वी
(C) महौ + जस्वी
(D) मह + उजस्वी
उत्तर – A
11. निम्नलिखित में से शुद्ध वर्तनी वाले शब्द है-
(a) नूपुर
(b) प्रज्ज्वलित
(c) ज्योत्स्ना
(d) परिणती
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(A) (a) और (b)
(B) (b) और (c)
(C) (a) और (c)
(D) (c) और (d)
उत्तर – C
12. ‘पूर्व’ शब्द का अनेकार्थी शब्द है-
(A) पहले
(B) पश्चात्
(C) तत्काल
(D) कभी नहीं
उत्तर – A
13. नीचे दिए गए शब्दों में से तत्सम शब्द पहचानिए-
(a) कृष्ण
(b) कर्म
(c) धर्म
(d) घड़ा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चुनिए-
(A) केवल (a) और (b)
(B) केवल (a) और (c)
(C) (a), (b) और (c)
(D) (a), (b) और (d)
उत्तर – C
14. सही जोड़ी बनाइए-
| कॉलम-1 | कॉलम-2 |
| (a) प्रशंसा | (I) जलन |
| (b) बुलंद | (II) तारीफ |
| (c) कतई | (III) ऊँची |
| (d) ईर्ष्या | (IV) बिल्कुल |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए-
(A) a-IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-II, b-III, c-IV, d-I
(C) a-II, b-III, c-l, d-IV
(D) a-l, b-III, c-II, d-IV
उत्तर – B
15. निर्देश : कथन [As] व कारण [R] दिया गया है-
कथन -[As] : लम्बोदर में बहुब्रीहि समास है ।
कारण – [R] : समास में आए पदों को छोड़कर जब किसी अन्य पद की प्रधानता हो, तो वहाँ बहुब्रीहि समास होता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या करता है।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सही है, परंतु [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है ।
उत्तर – A
16. निम्नलिखित में से संज्ञा का भेद नहीं है-
(A) व्यक्तिवाचक
(B) जातिवाचक
(C) परिमाणवाचक
(D) भाववाचक
उत्तर – C
17. मिलान कीजिए-
| सूची-I | सूची-II |
| (a) यह मेरा छोटा भाई अशोक है । | (I) संबंधवाचक सर्वनाम |
| (b) मैं आप ही चला जाऊँगा | (II) निश्चयवाचक सर्वनाम |
| (c) कौन खा रहा है? | (III) निजवाचक सर्वनाम |
| (d) जो कमाएगा, वही खाएगा | (IV) प्रश्नवाचक सर्वनाम |
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(A) a-III, b-IV, c-I, d-II
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-II, b-III, c-IV, d-I
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – C
18. कवाड़ खरीदने वाला क्या कहलाता है?
(A) प्लम्बर
(B) बढ़ई
(C) कवाड़ी
(D) दर्जी
उत्तर – C
19. निम्नलिखित शब्दों को संधि के क्रम (दीर्घ, गुण, वृद्धि, यण, अयादि) के अनुसार क्रमबद्ध कीजिए-
(a) शिवालय
(b) सदैव
(c) अत्यावश्यक
(d) नायक
(e) महेन्द्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a, b, c, d, e
(B) c, d, e, b, a
(C) a, e, b, c, d
(D) b, a, c, d, e
उत्तर – C
20. हिन्दी वर्णमाला में स्वर वर्णों की संख्या कितनी है?
(A) 13
(B) 11
(C) 10
(D) 12
उत्तर – B
भाग – 2 छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान
21. छत्तीसगढ़ी जनउला ‘पर्रा भर लाई, गने न सिराई’ का क्या अर्थ है?
(A) मुर्रा लड्डू
(B) आकाश
(C) तारागण
(D) वृक्ष
उत्तर – C
22. (I) ग्राम सभा एक पंचायत के सभी वयस्क सदस्यों से मिलकर बनी होती है, जिसमें सिर्फ एक गाँव या एक से ज्यादा गाँव शामिल हो सकते हैं।
(II) गाँव के व्यक्ति जो 18 वर्ष या उससे अधिक के होतो उन्हें वोट देने का अधिकार प्राप्त है, वह ग्राम सभा के सदस्य होते हैं।
(A) केवल (1)
(B) केवल (II)
(C) (I) और (II) दोनों
(D) न तो (I) और न ही (II)
उत्तर – D
23. छत्तीसगढ़ राज्य से संबंधित सही वाक्यों को चुनिए-
(I) छत्तीसगढ़ में पंजीकृत वाहन का क्रमांक CG से प्रारंभ होता है।
(J) बिलासादेवी हवाई अड्डा रायपुर जिले में स्थित है।
(K) छत्तीसगढ़ राज्य की सीमा 7 राज्यों से लगती है ।
(L) छत्तीसगढ़ का मैदान एक कटोरे के समान है ।
निम्न में से सही विकल्प चुनिए-
(A) I, J, K और L
(B) केवल J, K और L
(C) केवल K और L
(D) केवल I, K और L
उत्तर – D
24. महानदी के किनारे या घाटी क्षेत्र में बसे स्थित ऐतिहासिक स्थल है-
(a) राजिम
(b) सिरपुर
(c) शिवरीनारायण
(d) आरंग
(e) तुरतुरिया
नदी के बहाव के क्रम में सही विकल्प चुनिए-
(A) a → d → b → c
(B) b → c → d → a → e
(C) a → d → c → b → e
(D) d → a → e → b → c
उत्तर – A
25. छत्तीसगढ़ का प्रसिद्ध व्यंजन ‘फरा’ बनाने के लिए निम्नलिखित चरणों को क्रमबद्ध करें-
(a) दो कप चावल और आधा कप पका हुआ चावल लें और दोनों को गूंथ लें।
(b) अब एक कड़ाही में तेल गर्म कर जीरा, राई, सरसों, तिल, लाल मिर्च का बघार लगाकर एक से दो ग्लास पानी डाल कर उबाल लें ।
(c) हाथ में तेल लगाकर गूंथे हुए आटें की लोई से दोनों हाथों में रोलकर बन्नी जैसे – 2 से 3 इंच लंबी फरा बनाए ।
(d) पानी उबलने लगे तभी उसमें सभी बनाए हुए ‘फरा’ को डाल दें |
(e) पानी कम हो जाए तो ‘फरा’ बनकर तैयार है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a → b → d → e → c
(B) a → c → b → d → e
(C) b → c → d → e → a
(D) b → a → c → d → e
उत्तर – B
26. निम्नलिखित कथन [As] और कारण – [R] के लिए सही विकल्प चुनें —
कथन – [As] : छत्तीसगढ़ में साल वृक्ष अधिक माचा में पाये जाते हैं ।
कारण – [R] : साल वृक्ष के लिए दोमट मिट्टी, गर्मी और अधिक बारिष की जरूरत होती है ।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सही हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सही है, लेकिन [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है ।
उत्तर – A
27. निर्देश : निम्नलिखित कथन और कारण को पढ़कर, नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
कथन – [As] : सौर ऊर्जा से बिजली उत्पन्न की जा सकती है ।
कारण – [R] : सौर पैनल सूर्य की ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलते है ।
(A) [As] सही है, लेकिन [R] गलत है ।
(B) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है ।
(C) [As] और [R] दोनों सही हैं, तथा [R], [As] की मूल व्याख्या करता है।
(D) [As] और [R] दोनों सही हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
उत्तर – C
28. छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एआई डाटा सेंटर कहाँ प्रस्तावित है ?
(A) रायगढ़
(B) धमतरी
(C) नवा रायपुर
(D) बिलासपुर
उत्तर – C
29. छत्तीसगढ़ का राजकीय वृक्ष है-
(A) बरगद वृक्ष
(B) पीपल वृक्ष
(C) साल वृक्ष
(D) सागौन वृक्ष
उत्तर – C
30. निम्न में से दो योजनाओं की पहचान कीजिए जो छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षा विभाग में वर्तमान में लागू है-
(J) मुख्यमंत्री नौनीहाल छात्रवृत्ति योजना
(K) सरस्वती सायकल योजना
(L) मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना
(M) निःशुल्क गणवेश वितरण योजना
(A) केवल (J) और (K)
(B) केवल (L) और (K)
(C) केवल (M) और (J)
(D) केवल (K) और (M)
उत्तर – D
31. छत्तीसगढ़ निम्न त्यौहार / पर्व प्राचीन काल से मनाते आए है । अंग्रेजी कैलेण्डर अनुसार इनको मनाने का सही क्रम लिखिए-
(a) होली
(b) रक्षाबंधन
(c) हरेली
(d) दीपावली
(e) मकर संक्रांति
(A) e → a → d → b → c
(B) a → c → e → d → b
(C) e → a → c → b → d
(D) c → b → d → a → e
उत्तर – C
32. छत्तीसगढ़ में देवरानी-जेठानी का मंदिर कहाँ स्थित है?
(A) मल्हार
(B) रतनपुर
(C) तालागाँव
(D) राजिम
उत्तर – C
33. निम्नलिखित करों पर विचार करें-
(I) सम्पत्ति कर
(II) पानी व अन्य सुविधाओं पर कर
(III) शिक्षा कर
(IV) मनोरंजन कर
उपरोक्त में से कौन-से कर नगर निगम की आय के स्रोतों में शामिल है?
(A) केवल I, II और III
(B) केवल I, II और IV
(C) केवल I, III और IV
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
34. छत्तीसगढ़ के संत हैं-
(I) गुरू घासीदास
(II) संत ज्ञानेश्वर
(III) धनी धरमदास
(IV) भक्त वल्लभाचार्य
(A) I, II और III
(B) II, III और IV
(C) I, II और IV
(D) I, III और IV
उत्तर – D
35. छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकायों का प्रशासकीय विभाग है-
(A) नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग
(B) स्थानीय शासन संस्थान
(C) नगर निवेश विभाग
(D) निगम कार्यालय
उत्तर – A
36. निम्नलिखित का मिलान करें-
| कॉलम-1 | कॉलम-2 |
| (a) गृह विभाग | (I) शिक्षा मंत्री |
| (b) शिक्षा विभाग | (II) स्वास्थ्य मंत्री |
| (c) स्वास्थ्य विभाग | (III) मुख्यमंत्री |
| (d) सामान्य प्रशासन विभाग\ | (IV) गृह मंत्री |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- IV, b-II, C-I, d-III
(B) a-IV, b-III, c-II, d-I
(C) a-IV, b- I, c-II, d-III
(D) a- III, b-1, c-II, d-IV
उत्तर – C
37. आधार कार्ड के अनुसार व्यक्तिगत जानकारी के क्रम को व्यवस्थित कीजिए –
(a) आधार संख्या
(b) जन्मतिथि
(c) नाम
(d) लिंग
(e) पता
(A) c → e → d → b → a
(B) a → c → e → b → d
(C) c → b → d → a → e
(D) d → a → c → d → e
उत्तर – C
38. बस्तर का स्वाभिमान कहा जाता है-
(A) गुंडाधूर
(B) ढिबरीधूर
(C) बालाप्रसाद
(D) दुलार सिंह
उत्तर – A
39. निम्नलिखित में से कौन – सा खनिज सम्पूर्ण भारत में केवल छत्तीसगढ़ में पाया जाता है?
(A) लौह-अयस्क
(B) बाक्साइट
(C) कोयला
(D) टिन
उत्तर – D
40. फसल उत्पादन के निम्नलिखित चरणों को क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(a) बुआई
(b) सिंचाई
(c) जुताई
(d) भण्डारण
(e) कटाई
(A) b → c → d → e → a
(B) c → a → b → e → d
(C) c → a → d → b → e
(D) a → b → e → c → d
उत्तर – B
41. नीचे दी गई सूची में छत्तीसगढ़ के दो संभागों की पहचान कीजिए, जिनमें जिलों की संख्या समान है-
(J) दुर्ग
(K) बिलासपुर
(L) रायपुर
(M) बस्तर
निम्न विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए-
(A) केवल M और L
(B) केवल J और M
(C) केवल M और K
(D) केवल J और K
उत्तर – B
42. नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें —
अभिकथन – [As] : घड़वा शिल्प छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध शिल्प कला है।
कारण–[R] : घड़वा शिल्प में काँसे व पीतल की धातुओं को पिघलाकर सांचों की मदद से कई प्रकार की आकृतियां बनाई जाती है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही स्पष्टीकरण है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है ।
(D) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
उत्तर – B
43. छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान राज्यपाल कौन है?
(A) विष्णुदेव साय
(B) रमेन डेका
(C) अमिताभ जैन
(D) अरूण साव
उत्तर – B
44. उचित संबंध बताइए-
| कालम – I | कालम – 2 |
| a. पुरखा | I. जीवन |
| b. अगबानी | II. कृपा |
| c. जिनगानी | III. पूर्वज |
| d. किरपा | IV. स्वागत |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) a-III, b-IV, c–I, d-II
(B) a-IV, b-I, c-II, d-III
(C) a-I, b-II, c-III, d-IV
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर – A
45. छत्तीसगढ़ में लोहे का कारखाना कहां स्थित है?
(A) बस्तर
(B) दुर्ग
(C) भिलाई
(D) जगदलपुर
उत्तर – C
46. महाननदी की प्रमुख सहायक नदियों को उसके उद्धम स्थल से उड़ीसा तक मिलने के क्रम में व्यवस्थित कीजिए और दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(a) हसदेव नदी
(b) सोंदूर नदी, पैरी नदी
(c) शिवनाथ नदी
(d) ईब नदी
(e) मांड नदी
(A) b → c → d → e → a
(B) c → a → e → d → b
(C) a → b → c → e → d
(D) b → c → a → e → d
उत्तर – D
47. स्पंज लोहा होता है-
(A) कठोर
(B) अत्यधिक कठोर
(C) मुलायम
(D) तरल
उत्तर – C
48. छत्तीसगढ़ का लिंगानुपात (महिला – पुरूष अनुपात ) कितना है ? ( 2011 की जनगणना के अनुसार)
(A) 1084
(B) 991
(C) 877
(D) 912
उत्तर – B
49. ‘गोबर दे बछरू गोबर दे, चारों खूँट ल लीपन दे ।’ इस खेल गीत का संबंध
(A) डंडा पचरंगा से
(B) फुगड़ी से
(C) नूनसूर से
(D) खडुवा से
उत्तर – B
50. वर्षा जल संग्रहण की प्रक्रिया को सही क्रम में लगाकर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(a) छत पर वर्षा जल गिरना ।
(b) जल का उपयोग करना ।
(c) पाइप से पानी नीचे आना ।
(d) पानी को टंकी में संग्रह करना |
(A) b → c → a → b
(B) a → c → d → b
(C) a → b → c → d
(D) d → c → a → d
उत्तर – B
51. शहीद वीर नारायण सिंह से संबंधित जानकारी यह है-
(J) उनके पिता का नाम राम राय सिंह था ।
(K) वे सोनाखान के जमींदार थे ।
(L) उन्हें बिलासपुर शहर में फांसी दी गई थी।
(M) उनका बलिदान दिवस 10 दिसंबर को मनाते हैं ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनिए-
(A) केवल J और K सही है
(B) केवल K और L सही है।
(C) J, K और L सही है ।
(D) J, K और M सही है ।
उत्तर – D
52. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम – 1 (जिला)
(a) कोरबा
(b) सुकमा
(c) जशपुर
(d) धमतरी
कॉलम – 2 (संभाग)
(I) रायपुर
(II) बस्तर
(III) बिलासपुर
(IV) सरगुजा
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-II, c-IV, d-I
(B) a-l, b-ll, c-IV, d-III
(C) a-III, b- IV, c-II, d-I
(D) a-II, b-III, c-I, d-IV
उत्तर – A
53. छत्तीसगढ़ के त्योहारों को उनके मनाए जाने के क्रमबद्ध करें-
(a) पोला
(b) हरेली
(c) राखी (रक्षा बंधन )
(d) नाग पंचमी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) d → a → c → b
(B) b → d → c → a
(C) c → a → b → d
(D) d → a → b → c
उत्तर – B
54. छत्तीसगढ़ के दिशा व अन्य राज्यों से संबंधित सही वाक्यों को पहचानिए-
(I) छत्तीसगढ़ के दक्षिण में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य है।
(J) मध्य प्रदेश राज्य छत्तीसगढ़ के उत्तर में स्थित है ।
(K) छत्तीसगढ़ का पूर्वी भाग उड़ीसा राज्य से लगा हुआ है।
(L) छत्तीसगढ़ के नक्शे की आकृति समुद्री घोड़े की तरह है।
निम्न में से सही विकल्प चुनिए-
(A) I, J, K और L
(B) केवल I, K और L
(C) केवल J, K और L
(D) केवल K और L
उत्तर – *
55. निम्न में ये कौन – सा वनोपज आदिवासियों की जीविका का साधन है ?
(A) गेहूँ
(B) महुआ
(C) चावल
(D) दलहन
उत्तर – B
56. राजिम में माघ मास में आयोजित मेले का स्थल त्रिवेणी संगम कहलाता है। यह संगम किन नदियों का है ?
(I) अरपा
(II) पैरी
(III) सोंदूर
(IV) महानदी
(A) I, II और IV
(B) III और III
(C) II, III और IV
(D) I, III और IV
उत्तर – C
57. निर्देश : नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें –
कथन [As] : जोगीमारा सीताबेंगरा, तुर्रापानी यह रामगढ़ से संबंधित स्थल है ।
कारण [R] : इस जोगीमारा गुफा में एक शिलालेख है, वह “देवनागरी” लिपि में लिखा हुआ है।
(A) [As] और [R] दोनों सही हैं।
(B) [As] और [R] दोनों गलत हैं।
(C) केवल [As] सही है, [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, केवल [R] सही है ।
उत्तर – C
58. छत्तीसगढ़ प्रशासन का सर्वोच्च अधिकारी कौन होता है ?
(A) मुख्यमंत्री
(B) मुख्य सचिव
(C) मुख्य कार्यपालिका अधिकारी
(D) मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
उत्तर – B
59. ‘सरग ले डोला आइस’ के लेखक कौन है?
(A) पं. सीताराम मिश्र
(B) बंशीधर पाण्डे
(C) डॉ. पालेश्वर प्रसाद शर्मा
(D) लखन लाल गुप्त
उत्तर – D
60. निम्नलिखित का मिलान करें-
कॉलम-1
(a) महानदी
(b) सीताबेंगरा
(c) हाथीपोल
(d) कबरा पहाड़ और सिंघनपुर
कॉलम – 2
(I) प्राकृतिक सुरंग
(II) छत्तीसगढ़ में आदिमानव के अवशेष
(III) सिहावा पर्वत
(IV) नाट्यशाला
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-III, c-IV, d-I
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-III, b-IV, c-I, d-II
उत्तर – D
भाग – 3 बौद्धिक क्षमता
61. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए—
कथन [As] : किसी त्रिभुज में न्यूनतम 2 न्यून कोण हो सकते हैं।
कारण [R] : त्रिभुज के तीनों अंतः कोणों का योग हमेशा 180° होता है।
(A) दोनों [As] और [R] सही हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या करता हैं ।
(B) दोनों [As] और [R] सही हैं, परंतु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता हैं ।
(C) [As] सही है, परंतु [R] गलत हैं ।
(D) [As] गलत है, परंतु [R] सही है ।
उत्तर – A
62.

(J) दोनों आकृतियाँ चार भुजाओं वाली आकृतियाँ है ।
(K) दोनों आकृतियों के चारों भुजाओं की माप समान है ।
(L) दोनों आकृतियों के आमने सामने की भुजाओं की माप समान है ।
(M) दोनों आकृतियों के सभी अंतः कोण समकोण है।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) J, L और M
(D) J, K और M
उत्तर – C
63. निम्नलिखित आकृतियों में त्रिभुजों की संख्या गिनकर, उनकी संख्या अनुसार बढ़ते क्रम बताएं-

(A) c → d → a → e → b
(B) b → a → e → c → d
(C) a → b → c → d → e
(D) d → c → e → a → b
उत्तर – D
64. तीन घण्टियाँ 12, 15 एवं 20 मिनट के अंतराल में बजती है। यदि ये तीनों एक साथ प्रातः 9:00 बजे एक साथ बजती है। तो बताओं वे पुनः कितने बजे एक साथ बजेंगी?
(A) 9:30
(B) 10:00
(C) 10:30
(D) 11:00
उत्तर – B
65. निम्नलिखित का मान क्या है?

(A) 25/7
(B) 25/28
(C) 28/7
(D) 7/28
उत्तर – A
66.

(A) 7/3
(B) 7
(C) 1
(D) 0 (शून्य)
उत्तर – D
67. वजन की इकाईयों को बड़े से छोटे क्रम में लगाइए-
(a) किलोग्राम (kg)
(b) ग्राम (g)
(c) मिलीग्राम (mg)
(d) क्विंटल (Qu)
(e) डेसीग्राम (dg)
(A) d, b, e, a, c
(B) d, a, b, e, c
(C) d, e, a, b, C
(D) d, e, b, c, a
उत्तर – B
68. अगला पैटर्न क्या है?

उत्तर – C
69. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
कॉलम-1
(a) वैदिक सूत्र “एकाधिकेन पूर्वेण” से क्या आशय है?
(b) “निखिलम नवताशकर्मम” से क्या आशय है ?
(c) “न्यूनता” से क्या आशय है?
(d) “परवर्त्य योजायत” से क्या आशय है?
कॉलम – 2
(I) किसी संख्या को आधार 10 वाली संख्या से गुणा करना
(II) पिछले पद से एक अधिक
(III) भाग हेतु जबकि भाजक 10 की घात के पास हो ।
(IV) किसी आधार से अंको के योगफल या अंतर के लिए समायोजन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-IV, b-I, c-III, d-II
(C) a-III, b-I, c-IV, d-II
(D) a-II, b-I, c-IV, d-III
उत्तर – D
70. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के आधार पर सही उत्तर का चयन कीजिए-
कथन -[As] : 1 लीटर = 1000 मिलीलीटर ।
कारण – [R] : लीटर, द्रव की मात्रा मापने की एक इकाई है ।
(A) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या करता है।
(B) [As] तथा [R] दोनों सही हैं, किन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सही है, लेकिन [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है ।
उत्तर – B
71. पद्माक्षी रोज 250 ग्राम दूध पीती है। वह एक सप्ताह में कितना दूध पीएगी?
(A) 1.5 किलोग्राम
(B) 1.75 किलोग्राम
(C) 2.75 किलोग्राम
(D) 3.75 किलोग्राम
उत्तर – B
72.

यह आकार का जाल है ।
(A) घन के
(B) घनाभ के
(C) बेलन के
(D) शंकु के
उत्तर – D
73. यदि


(A) e < a < c < d < b
(B) e < c < a < d < b
(C) a < e < c < d < b
(D) a < e < c < b < d
उत्तर – A
74. कथन [As]: सभी धनात्मक और ऋणात्मक पूर्ण संख्याओं को वास्तविक संख्याएँ कहते हैं।
कारण [R] : −2, – 1, 0, 1, 2 आदि पूर्णांक कहलाते हैं ।
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या करता है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, किन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं करता है ।
(C) [As] असत्य है, किन्तु [R] सत्य है ।
(D) [As] सत्य है, किन्तु [R] असत्य है
उत्तर – C
75. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-III, c-I, d-IV
(B) a-III, b-IV, c-l, d-II
(C) a-III, b-II, c-IV, d-I
(D) a-III, b-IV, c-II, d-I
उत्तर – B
76. नोट : 1₹ = 1 रुपये 1 P = 1 पैसा
निम्न में से सही कथन है/हैं-
(I) 67₹ + 32₹ + 2 × (50P) = 100₹
(II) 400P + 54.4₹ + 41.6₹ = 100₹
(A) केवल 1 सत्य है
(B) केवल II सत्य है
(C) I और II दोनों असत्य है
(D) I और II दोनों सत्य है
उत्तर – D
77. किसी त्रिभुज में अधिकतम कितने अधिक कोण हो सकते हैं?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर – A
78. यदि अभी से 45 मिनट पहले समय 4:00 बजे था, तो 30 मिनट बाद समय क्या होगा ?
(A) 5:15 बजे
(B) 5:00 बजे
(C) 4:45 बजे
(D) 5:30 बजे
उत्तर – A
79. निम्नलिखित इकाइयों को क्षमता के अनुसार आरोही क्रम में लगाइए-
(a) मिलीलीटर (mL)
(b) लीटर (L)
(c) सेंटीलीटर (cL)
(d) डेसीलीटर (dL)
(e) डेकालीटर (daL)
(A) a, b, c, d, e
(B) a, c, d, b, e
(C) a, e, d, b, c,
(D) a, c, e, d, b
उत्तर – B
80. निम्नलिखित में से कौन से कोणों के युग्म का योग समकोण नहीं है?
(A) 42°, 48°
(B) 60°, 30°
(C) 30°, 45°
(D) 59°, 31°
उत्तर – C
81. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-Ill, c-ll, d-I
(B) a-I, b-III, c-II, d-IV
(C) a-I, b-III, c-IV, d-II
(D) a-II, b-lll, c-l, d-IV
उत्तर – A
82. यदि AB = 8 से.मी. और BC = 5 से.मी. तो AC की लंबाई क्या होगी, यदि यह सीधी जुड़ी रेखाएं है?
(A) 2 से.मी.
(B) 13 से.मी.
(C) 8 से.मी.
(D) 10 से.मी.
उत्तर – B

(A) e > a > d > b > c
(B) a > c > e > b > d
(C) d > a > b > e > c
(D) c > b > a > e > d
उत्तर – C
84. कथन [As]: -8/41 का योग 8/41 व्युत्क्रम है।
कारण [R] : यदि a x b = 1, तब b को a का गुणन व्यूत्क्रम कहा जाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, तथा [R], [As] की सही व्याख्या करता है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, किन्तु [R], [As] के लिए सही तथ्य नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, किन्तु [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, किन्तु [R] सत्य है ।
उत्तर – D
85. निम्नलिखित को सरल करो – 100 ÷ 25 + 4 × 3
(A) 105
(B) 103
(C) 101
(D) 107
उत्तर – B
86. एक वर्ग का परिमाप 64 से.मी. है, उसका क्षेत्रफल क्या होगा?
(A) 64 से.मी.²
(B) 256 से.मी.²
(C) 156 से.मी.²
(D) 246 से.मी.²
उत्तर – B
87. निम्न आकड़ों का परिसर -11, -10, -13, -5, 3, 5, -2, 7, 1 है ।
(A) 12
(B) 21
(C) 20
(D) -20
उत्तर – C
88. एक आयत का क्षेत्रफल 96 वर्ग से.मी. है और चौड़ाई 8 से.मी. है, तो लम्बाई क्या होगी?
(A) 8 से.मी.
(B) 10 से.मी.
(C) 12 से.मी.
(D) 14 से. मी.
उत्तर – C
89. 54 116 और 260 को पूर्णतः विभाजित करने वाली बड़ी से बड़ी संख्या कौन सही है?
(A) 1
(B) 2
(C) 5
(D) 3
उत्तर – B
90. निम्नलिखित में से किन कोणों का समूह किसी त्रिभुज के कोण हो सकता है?
(J) 30°, 60°, 90°
(K) 90°, 90°, 30°
(L) 60°, 60°, 90°
(M) 60°, 45°, 75°
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल J और M
(B) J, K और L
(C) केवल J और L
(D) J, K और M
उत्तर – A
91. सरल करो – 8 ÷ 4 × (6 + 4 का 2) + 32 – 2
(A) 56
(B) 57
(C) 58
(D) 59
उत्तर – C
92. वैदिक गणित के सूत्र “अंतिम 10 से शेष दूसरे 9 से” किस गणितीय संक्रिया में उपयोग होता है?
(A) 10 से पूरक
(B) 5 के गुणज से घटाना
(C) 100
(D) 2 से भाग देना
उत्तर – A
93. x का मान जिसके लिए दिया गया कथन सत्य है

(A) 1/27
(B) 1/3
(C) 1/7
(D) 1-7/5
उत्तर – B
94. सुमेलित कीजिए —
कॉलम-I (इकाई और उसका मापन प्रकार)
(a) लीटर
(b) वर्ग मीटर
(c) किलोग्राम
(d) सेंटीमीटर
कॉलम-II
(I) लम्बाई
(II) क्षमता
(III) क्षेत्रफल
(IV) वजन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-III, c-I, d-IV
(B) a-II, b-1, c-III, d-IV
(C) a-II, b-III, c-IV, d-I
(D) a-IV, b-III, c-II, d-1
उत्तर – C
95. एक बर्तन में 5 लीटर पानी है। यदि 850 मिलीलीटर पानी निकाल दिया जाए, तो बर्तन में कितना पानी शेष बचेगा ?
(A) 4.75 litres (लीटर)
(B) 4.05 litres (लीटर)
(C) 4.15 litres (लीटर)
(D) 4.25 litres (लीटर)
उत्तर – C
96. नीचे दी गई इकाईयों में सबसे बड़ी लम्बाई कौन सी है ?
(A) 500 मिलीमीटर
(B) 500 सेंटीमीटर
(C) 0.05 मीटर
(D) 0.5 मीटर
उत्तर – B
97. निम्न क्रम से बढ़ते क्रम में लिखो-
(a) 0.25
(b) 1/3
(c) 0.5
(d) 3/4
(A) c, a, b, d
(B) d, c, b, a
(C) b, a, c, d
(D) a, b, c, d
उत्तर – D
98. चांदे का उपयोग करते हुए एक कोण ZPOQ = 60° बनाने हेतु दिए गए पदों का सही क्रम बताएँ ।
(a) चांदे को धीरे-धीरे इस तरह खिसकाओं कि (चांदे की ) आधार रेखा का मध्य बिंदु 0 बिंदु के ठीक ऊपर आ जाए।
(b) 0 बिंदु से एक किरण खींचो जो बिंदु Q से होकर गुजरे ।
(c) पटरी स्केल की सहायता से एक रेखाखण्ड खीचें इसे किरण OP बनाओं ।
(d) किरण OP चांदे के 0° (शून्य अंश) पर होगी इस शून्य से आगे बढ़ते हुए जहाँ चांदे पर 60° का चिह्न हो उस जगह कागज पर पेंसिल से एक बिंदु बनाओं ।
(e) OP पर चांद को इस तरह रखो कि चांदे की आधार रेखा OP को ठीक-ठीक ढँक ले।
(A) e → c → d → a → b
(B) b → e → a → d → c
(C) a → b → c → d → e
(D) c → e → a → d → b
उत्तर – D
99. निम्न में से किसका मान 32 के बराबर है?

(A) I और II
(B) I और III
(C) II, III और IV
(D) I, III और IV
उत्तर – D
100. निम्नलिखित भागफलों को लघुत्तम से महत्तम भागफल के क्रम में जमाएँ-
(a) 10 ÷ 2
(b) 100 ÷ 5
(c) 50 ÷ 2
(d) 20 ÷ 2
(A) d, b, a, c
(B) c, b, d, a
(C) c, a, b, d
(D) a, d, b, c
उत्तर – D
यदि प्रश्न पत्र (CG मुद्रण तथा लेखन सामग्री Question Paper 2025) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

