CG Police Constable Question Paper 2025

|
On: July 20, 2026
Chhattisgarh Police Constable Question Paper 2025 PDF
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल प्रश्न पत्र पीडीएफ CG Police Constable Question Paper 2025 PDF With Answer Key छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती क्वेश्चन पेपर यदि आप छत्तीसगढ़ Police बनने का सपना देख रहे हैं और आगामी छत्तीसगढ़ Police आरक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता में काफी मदद करेगा।

छत्तीसगढ़ पुलिस (Constable) आरक्षक परीक्षा की बेहतर तैयारी और सटीक एग्जाम पैटर्न समझने के लिए पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Papers) डाउनलोड करना बेहद जरूरी है। सीजी पुलिस क्वेश्चन पेपर 2025 उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

Chhattisgarh Police Constable Question Paper 2025 PDF Link Download

क्वेश्चन पेपरQP PDF

छत्तीसगढ़ पुलिस का परीक्षा का पैटर्न (Exam Pattern) कैसा होता है?

  1. कुल प्रश्न 100 (लगभग सभी व्यापम परीक्षाओं की तरह)
  2. कुल अंक 100 अंक
  3. प्रश्नों का प्रकार बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  4. माइनस मार्किंग ध्यान रहे, CG Vyapam की परीक्षाओं में 1/4 (0.25) की नेगेटिव मार्किंग होती है, इसलिए तुक्का लगाने से बचना चाहिए।

छत्तीसगढ़ पुलिस पिछले वर्ष के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Paper) का महत्व

  1. प्रश्नों का स्तर आपको पता चलेगा कि विभाग किस स्तर के (सरल, मध्यम या कठिन) प्रश्न पूछता है।
  2. टाइम मैनेजमेंट परीक्षा हॉल में 100 प्रश्नों को समय पर कैसे पूरा करना है, इसका अंदाजा मॉक टेस्ट और पुराने पेपर सॉल्व करने से ही मिलता है।
  3. महत्वपूर्ण टॉपिक्स कुछ टॉपिक्स ऐसे होते हैं जहाँ से हर साल सवाल रिपीट होते हैं (जैसे छत्तीसगढ़ के जनजाति, नदियां, करंट अफेयर्स या कंप्यूटर के शॉर्टकट कीज)।

सामान्य ज्ञान

SET – B

CG Police Aarakshak Question Paper 2025 With Answer Key

01. इनमें से किन राज्यों में काली मृदा पाई जाती है?
(J) महाराष्ट्र
(K) मध्य प्रदेश
(L) छत्तीसगढ़
(M) झारखण्ड
सही विकल्प चुनें:
(A) केवल J एवं K
(B) केवल J एवं L
(C) केवल J, K एवं L
(D) केवल J, L एवं M
उत्तर – C

02. कम्प्यूटर से संबंधित शब्दों को उनकी परिभाषाओं से मिलाइए ।

कॉलम-Iकॉलम-I
(a) सी.पी. यू. (CPU) का वह भाग जो अंकगणित एवं तार्किक क्रियायें करता है ।(I) ए एल यू (ALU)
(b) प्रोसेसिंग के लिए प्रयुक्त अस्थायी मेमोरी(II) कैश मेमोरी
(c) वेब पेज ट्रान्स्फर करने के लिए प्रयुक्त प्रोटोकाल(III) एच.टी. टी. पी. (HTTP)
(d) डेटाबेस तालिका में एक अद्वितीय पहचानकर्ता(IV) प्राइमरी की

कूट-
(A) a- II, b-III, c-IV, d-I
(B) a-III, b- IV, c-I, d-II
(C) a- IV, b-1, c-II, d-III
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – D

03. सुमेलित कीजिए-

कॉलम – Iकॉलम – II
(a) प्रोग्राम(I) कम्प्यूटर पर चलने वाले प्रोग्राम और अनुप्रयोग
(b) सी. पी. यू.(II) कम्प्यूटर के लिए अनुसरण करने हेतु निर्देशों का सेट
(c) पी. रोम(III) केन्द्रीय प्रक्रमण एकक (सेन्ट्रल प्रोसेसिंग यूनिट)
(d) सॉफ्टवेयर(IV) प्रोग्रामेबल रीड ओनली मेमोरी

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-III, c-IV, d-I
(B) a-I, b-II, c- IV, d-III
(C) a- I, b- IV, c-III, d-II
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर – A

04. निम्नलिखित में से किसमें खुला परिसंचरण तंत्र पाया जाता है?
(J) आर्थ्रोपोडा
(K) मोलस्का
(L) एनेलिडा
(M) सीलेन्टरेटा
(A) केवल J और K
(B) केवल J और L
(C) केवल J, K और L
(D) केवल J K और M
उत्तर – A

05. कम्प्यूटर में छवियों को सुरक्षित करने के लिए किस फाइल प्रारूप का उपयोग किया जाता है?
(J) .docx
(K).JPG
(L).JEG
(M) .JPEG
(A) केवल J और K
(B) केवल K और M
(C) केवल J, K और L
(D) केवल K, L और M
उत्तर – B

06. घास के मैदान में खाद्य श्रृंखला के विभिन्न पोषण स्तरों पर भाग लेने वाले निम्नलिखित जीवों को सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(J) मेंढक
(K) बाज
(L) टिड्डा
(M) साँप
(N) घास
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) K⇒ L⇒M⇒N⇒J
(B) J K ⇒ M→N→L
(C) N⇒ L→ J⇒M⇒K
(D) M⇒ N⇒ J→K→L
उत्तर – C

07. सुमेलित कीजिए-

कॉलम-Iकॉलम-II
(a) एमाइलेज(I) जठर ग्रंथि
(b) ट्रिप्सिन(II) लार ग्रंथि
(c) पित्तरस(III) अग्नाशय
(d) पेप्सिन(IV) यकृत

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-II, b-III, c – IV, d-I
(C) a- II, b-III, c-I, d-IV
(D) a-I, b-III, c-II, d-IV
उत्तर – B

08. प्रदूषकों का उनके मुख्य हानिकारक प्रभावों से मिलान कीजिए-

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-II, b- IV, c-III, d-I
(C) a-III, b-IV, c-II, d-I
(D) a-I, b-III, c-II, d-IV
उत्तर – C

09. “सिस्टेमा नेचुरे” पुस्तक किसके द्वारा लिखी गई है?
(A) कैरोलस लीनियस
(B) अर्नस्ट हेकेल
(C) राबर्ट ब्राऊन
(D) राबर्ट व्हिटेकर
उत्तर – A

10. भारतीय संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों के अनुच्छेदों को क्रम के आधार पर बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए-
(K) शोषण के विरूद्ध अधिकार
(L) स्वतंत्रता का अधिकार
(M) समानता का अधिकार
(N) धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार
(O) संस्कृति और शिक्षा संबंधी अधिकार
(A) K⇒ L⇒ M⇒ N⇒ 0
(B) M⇒ L→ K→ N→ 0
(C) M⇒ L⇒ N⇒K→ 0
(D) K⇒ L⇒ N⇒ M→ 0
उत्तर – D

11. एक अभिकथन [As] एवं एक कारण [R] नीचे दिए गए हैं, सही विकल्प को चुनिए-
अभिकथन [As] : साख (ऋण) उपयोगी होगा या नहीं, यह किसी स्थिति में शामिल जोखिम पर निर्भर करता है।
कारण [R] : साख (ऋण) से लाभ मिलने की संभावना कृषि क्षेत्र में सबसे अधिक है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – C

12. भारत में विकसित पहला सुपर कम्प्यूटर कौन – सा था ?
(A) क्रे-1
(B) परम
(C) परम – ईशान
(D) ईपरम
उत्तर – B

13. भारत में सर्वाधिक रोजगारी है-
(A) कृषि क्षेत्र में
(B) सेवा क्षेत्र में
(C) उद्योग क्षेत्र में
(D) आई टी क्षेत्र में
उत्तर – A

14. सुमेलित कीजिए-

कॉलम-Iकॉलम-II
(a) रौलेक्ट एक्ट(I) 1919
(b) हिन्द स्वराज(II) 1909
(c) नागपुर अधिवेशन(III) 1920
(d) प्रथम सत्याग्रह आन्दोलन(IV) 1917

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- I, b-III, c- IV, d-II
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a- I, b-II, c-IV, d-III
(D) a-l, b-III, c-II, d-IV
उत्तर – B

15. स्टेटमेंट : पेट में अपचन के दौरान उत्पन्न अतिरिक्त एसिड के प्रभाव को कम करने के लिए एंटासिड का उपयोग किया जाता है। इसके लिए मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का उपयोग किया जाता है। मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का पी. एच लगभग 10 होता है ।
अभिकथन [As] : मिल्क ऑफ मैग्नीशिया का उपयोग एंटासिड के रूप में किया जाता है ।
कारण [R] : मिल्क ऑफ मैग्नीशिया एक प्रबल क्षार है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – C

16. भारत में सर्वाधिक तांबा उत्पादक जिला है-
(A) खेतड़ी ( राजस्थान)
(B) बालाघाट (मध्य प्रदेश)
(C) सिंहभूम (झारखण्ड)
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B

17. निम्नलिखित में से कौन-से कथन सत्य हैं?
(J) 18 वर्ष की उम्र में डी. गुकेश सबसे कम उम्र के शतरंज विश्व चैंपियन बन गए हैं।
(K) गुकेश ने मौजूदा खिताब विजेता चीन के डींग लीरेन को हराया है।
(L) गैरी कास्पोरोव ने 20 वर्ष की उम्र में विश्व शतरंज चैंपियन का खिताब जीता था ।
(M) गुकेश ने विश्व शतरंज चैंपियनशिप स्वीडन में जीती ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J एवं K
(B) केवल J, L एवं M
(C) केवल K, L एवं M
(D) सभी सही हैं ।
उत्तर – A

18. सांस्कृतिक महत्त्व के निम्नलिखित केन्द्रों को उनके गौरव के चरम पर कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) नालंदा
(L) तक्षशिला
(M) भीमबेटका
(N) खजुराहो
(O) धौलावीरा
(A) K→L⇒ M⇒N→ 0
(B) M⇒ L→ 0 → K→ N
(C) M ⇒ 0 → L→K→N
(D) 0 M⇒ L→ K↔N
उत्तर – C

19. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए-
कथन [As] : एम एस वर्ड आपको किसी दस्तावेज में तालिका, चित्र और हायपरलिंक सम्मिलित करने की अनुमति देता है।
कारण [R] : एम एस वर्ड एक वर्ड प्रोसेसिंग एप्लीकेशन है जिसका उपयोग सिर्फ दस्तावेज में टाइपिंग करने हेतु किया जाता है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – C

20. छत्तीसगढ़ के प्रख्यात हिंदी कवि एवं लेखक विनोद कुमार शुक्ल को प्रतिष्ठित 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार 2024 के लिए चुना गया है। वे इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को पाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले और 12वें प्रख्यात हिंदी लेखक हैं। इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाले पहले हिंदी भाषा के लेखक कौन थे?
(A) जी. शंकर कुरूप
(B) रामधारी सिंह ‘दिनकर’
(C) आशापूर्ण देवी
(D) सुमित्रानंदन पंत
उत्तर – D

21. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

कॉलम-Iकॉलम-II
(a) सिहावा नगरी जंगल सत्याग्रह(I) वर्ष 1920
(b) कंडेल नहर सत्याग्रह(II) वर्ष 1922
(c) छत्तीसगढ़ में भारत छोड़ो आंदोलन(III) वर्ष 1942
(d) छत्तीसगढ़ में अंग्रेजों का नियंत्रण(IV) वर्ष 1818

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-1, c-III, d-IV
(B) a- I, b-II, c- IV, d-III
(C) a- I, b-II, C-III, d-IV
(D) a-Il, b-1, c-IV, d-III
उत्तर – A

22. छत्तीसगढ़ में “नाचा के भीष्म पितामह” कहा जाता है-
(A) दाऊ महासिंह चंद्राकर
(B) दाऊ दुलार सिंह मंदराजी
(C) दाऊ रामचंद्र देशमुख
(D) झाडुराम देवांगन
उत्तर – B

23. छत्तीसगढ़ में दीपावली पर्व को मनाने के क्रम को व्यवस्थित करें-
(K) नरक चतुर्दशी
(L) धनतेरस
(M) भाई दूज / मातर
(N) लक्ष्मी पूजा
(O) गोवर्धन पूजा
(A) L→ K⇒ N⇒0M
(B) L⇒N→ K→ 0 → M
(C) L→ 0 → N⇒ KM
(D) L⇒ K→ 0 → N→ M
उत्तर – A

24. शिवनाथ तथा वैनगंगा नदी के बीच जल विभाजक रेखा कौन बनाता है?-
(A) मैकाल श्रेणी
(B) अमरकंटक श्रेणी
(C) दण्डकारण्य श्रेणी
(D) छत्तीसगढ़ का मैदान
उत्तर – A

25. ‘नानकुन मटुकदास, ओन्हा पहिरै सौ पचास’ जनउला का अर्थ है-
(A) केला
(B) प्याज
(C) पान
(D) कपडा
उत्तर – B

26. छत्तीसगढ़ में स्थापित निम्न सार्वजनिक क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों को उनके स्थापना वर्ष के अनुसार सही क्रम में लगाइए-
(K) एन. एम. डी. सी. बैलाडीला
(L) एन. टी. पी. सी. सीपत
(M) एस. इ. सी. एल
(N) बालको, कोरबा
(O) भिलाई स्टील प्लांट
(A) L⇒ K→ M→ N→ 0
(B) 0 N→ K→ M→ L
(C) O→N→→M→→K →→L
(D) M⇒ N→ 0⇒ L→ K
उत्तर – B

27. पंचायती राज क्रियाकलापों पर निम्नलिखित समितियों को आरोही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें-
(J) बलवंत राय मेहता समिति
(K) अशोक मेहता समिति
(L) जी वी. राव समिति
(M) एल. एम. सिंघवी समिति
सही विकल्प चुनें-
(A) J, K. M. L
(B) K, L, M, J
(C) J, K, L, M
(D) L, J, K, M
उत्तर – C

28. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] पढ़िए और सही उत्तर का चयन कीजिए-
कथन [As] : कोरबा जिला तांबे के उत्पादन के लिए प्रसिद्ध है ।
कारण [R] : कोरबा में भारत एल्युमीनियम कंपनी बालको स्थित है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है ।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – D

29. छत्तीसगढ़ में पंचायती राज व्यवस्था की निम्नलिखित में से कौन सी बुनियादी इकाई है?
(A) जनपद पंचायत
(B) ग्राम पंचायत
(C) ग्राम सभा
(D) जिला पंचायत
उत्तर – C

30. छत्तीसगढ़ को हर्बल स्टेट घोषित किया गया-
(A) 2002
(B) 2001
(C) 2006
(D) 2008
उत्तर – B

31. छत्तीसगढ़ की मुख्य फसल नहीं है-
(A) धान
(B) मक्का
(C) बादाम
(D) अलसी
उत्तर – C

32. छत्तीसगढ़ की जनजातियों में निम्नलिखित में से कौन-कौन सी विवाह पद्धति पाई जाती है?
(J) विनिमय विवाह
(K) हठ विवाह
(L) अपहरण विवाह
(M) क्रय विवाह
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J, K और L
(B) केवल K, L और M
(C) केवल J, L और M
(D) J K L और M
उत्तर – D

33. सेमीकंडक्टर निर्माण प्लांट की आधारशिला हाल ही में कहाँ रखी गई?
(A) भिलाई
(B) नवा रायपुर
(C) राजनांदगांव
(D) बिलासपुर
उत्तर – B

34. नीचे छत्तीसगढ़ में धान की खेती से जुड़े पाँच चरण दिए गए हैं, उन्हें सही क्रम में लगाइए-
(K) रोपाई
(L) निंदाई
(M) बुवाई
(N) जुताई
(O) कटाई
(A) K⇒ L⇒ M⇒N→ 0
(B) M⇒N→ K→ L→ 0
(C) N⇒ M→K→L→0
(D) 0 N→M→L→K
उत्तर – C

35. “एड़ी के धोवन होना ” मुहावरे का अर्थ है-
(A) स्वच्छ होना
(B) क्रोधित होना
(C) लज्जित होना
(D) एकदम तुच्छ होना
उत्तर – D

36. निर्देश : नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : छत्तीसगढ़ में ग्रीष्मकाल का अधिकतम तापमान 42°C से अधिक रहता है ।
कारण [R] : कर्क रेखा छत्तीसगढ़ से गुजरती है, जिस पर ग्रीष्मकाल में सूर्य का प्रकाश सीधा चमकता है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

37. 100 से कम व्यक्ति प्रति वर्ग किलोमीटर जनसंख्या घनत्व (जनगणना – 2011 ) वाले जिले कौन-कौन से हैं?
(J) नारायणपुर
(K) दंतेवाड़ा
(L) बस्तर
(M) जशपुर
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J तथा L
(B) केवल K तथा L
(C) केवल K तथा M
(D) केवल J तथा K
उत्तर – D

38. मराठा शासनकाल में सूबेदार का मुख्यालय छत्तीसगढ़ में कहाँ स्थित था?
(A) रायपुर
(B) रतनपुर
(C) राजनांदगाँव
(D) बिलासपुर
उत्तर – B

39. निर्देश: निम्नलिखित घटनाओं को क्रमशः वर्ष के अनुसार व्यवस्थित कीजिए-
(K) कलचुरी शासन का अंत ।
(L) छत्तीसगढ़ में मराठों का आक्रमण |
(M) छत्तीसगढ़ में सूबा शासन का अंत |
(N) बिम्बाजी भोंसले का शासन |
(O) छत्तीसगढ़ में ब्रिटिश नियंत्रण काल |
(A) L⇒K⇒0⇒ M→ N
(B) K→LN⇒M → 0
(C) L KN⇒ M→ 0
(D) K⇒M⇒L⇒N →0
उत्तर – C

40. वर्तमान में छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक कौन हैं?
(A) श्री अरूण देव गौतम
(B) डॉ. आनंद छाबड़ा
(C) श्री अशोक जुनेजा
(D) श्री अजय कुमार यादव
उत्तर – A

41. भारत में बाक्साइट उत्पादन में छत्तीसगढ़ का कौन-सा स्थान है?
(A) पहला
(B) दूसरा
(C) तीसरा
(D) चौथा
उत्तर – D

42. छत्तीसगढ़ के कौन से जिले में टिन के भण्डार हैं?
(A) कोरिया
(B) सुकमा
(C) कोरबा
(D) गरियाबंद
उत्तर – B

43. छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा महिला सुरक्षा हेतु विकसित मोबाईल ऐप है-
(K) अभिव्यक्ति
(L) अभि- निर्भया
(M) अभि – मितान
(N) अभिशक्ति
(A) केवल K
(B) केवल L
(C) केवल M
(D) केवल N
उत्तर – A

44. राज्य की कार्यपालिका का संवैधानिक प्रधान कौन होता है ?
(A) राज्यपाल
(B) मुख्य सचिव
(C) मुख्यमंत्री
(D) विधान सभा का अध्यक्ष
उत्तर – A

45. ग्राम सभा की बैठक कौन बुलाता है?
(K) जनपर पंचायत
(L) जिला परिषद
(M) कलेक्टर
(N) ग्राम पंचायत
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल K
(B) केवल 1.
(C) केवल M
(D) केवल N
उत्तर – **

46. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित राज्यपालों को आरोही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें-
(J) श्रीमती आनंदीबेन पटेल
(K) श्री विश्वभूषण हरिचंदन
(L) सुश्री अनुसुईया उइके
(M) श्री रमेन डेका
सही विकल्प चुनें-
(A) M, L, J, K
(B) J, L, K, M
(C) L, K, J, M
(D) J, K, L, M
उत्तर – B

47. छत्तीसगढ़ में कौन-से अभयारण्य एक ही जिले में स्थित हैं?
(J) तमोर पिंगला
(K) पामेड़
(L) सीतानदी
(M) भैरमगढ़
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल 1 और K
(B) केवल K और M
(C) केवल L और M
(D) केवल K और L
उत्तर – B

48. नवा रायपुर में किस प्रकार का विशेष आर्थिक क्षेत्र (SEZ) विकसित किया जा रहा है?
(A) सोलर एस इ झेड (SEZ)
(B) IT/ ITeS एस इ झेड (SEZ)
(C) वस्त्र एस इ झेड (SEZ)
(D) फूड पार्क एस इ झेड (SEZ)
उत्तर – B

49. निम्नलिखित में से ‘लाला जगदलपुरी’ की रचना है –
(J) बस्तर : इतिहास एवं संस्कृति
(K) हल्बी लोक कथाएँ
(L) बस्तर की लोक कथाएँ
(M) आदिवासी बस्तर का बृहद इतिहास
सही विकल्प चुनें-
(A) J, K, L और M
(B) केवल J. L और M
(C) केवल K, L और M
(D) केवल J, K और L
उत्तर – D

50. सही जोड़ी बनाइए-

कालम – Iकालम – II
a. उत्तराखण्डI. हैदराबाद
b. उत्तर प्रदेशII. चेन्नई
c. तमिल नाडुIII. देहरादून
d. तेलंगानाIV. लखनऊ


नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें-
(A) a- IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-III, b-IV, c-II, d-I
(C) a- III, b- IV, C-I, d-II
(D) a-I, b-II, c–III, d-IV
उत्तर – B

51. निम्नलिखित श्रृंखला में अगला अक्षर क्या होगा ?
ABBDCFDHEJ
(A) N
(B) K
(C) 0
(D) F
उत्तर – D

52. एक कॉन्फ्रेंस में बोलने से अधिक सुनने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि-
(A) इसमें विचारों के आदान-प्रदान में सुविधा होती है ।
(B) इससे आपको मदद मिलती है जब आपके बोलने की बारी आती है ।
(C) सुनना आसान कार्य है।
(D) यह व्यक्तिगत प्रभावशीलता में वृद्धि करता है ।
उत्तर – A

53. यदि 18 फरवरी 1997 को मंगलवार था, तो 18 फरवरी 2000 को है-
(A) सोमवार
(B) बुधवार
(C) शुक्रवार
(D) शनिवार
उत्तर – C

54. यदि CAT को 3120 लिखा जाए, तो DOG को किस प्रकार लिखा जाएगा?
(A) 5147
(B) 4157
(C) 1547
(D) 4156
उत्तर – B

55. यदि फूल को पेड़, पेड़ को लाल, लाल को स्वर्ण और स्वर्ण को श्वेत कहा जाए, तो आभूषण किससे बनते हैं?
(A) पेड़
(B) लाल
(C) श्वेत
(D) फूल
उत्तर – C

56. X, Y का पति है। A, X की बहन है । D, Y की बहन है । D, X से कैसे सम्बंधित है?
(J) बेटा
(K) मामा
(L) साली
(M) बेटी
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल M सही है ।
(B) केवल J सही है ।
(C) केवल L सही है ।
(D) केवल K सही है ।
उत्तर – C

57. कथन [As] : समुद्र तल पर पानी 100 डिग्री सेल्सियस पर उबलता है।
कारण [R] : वायूमण्डलीय दबाव पानी के क्वथनांक को प्रभावित करता है ।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

58. मोहित ने मोहन का परिचय उसके पिता की पत्नी के इकलोते भाई के बेटे के रूप में कराया। मोहन मोहित से किस प्रकार सम्बंधित है ?
(A) बेटा
(B) अंकल
(C) भाई
(D) ममेरा भाई
उत्तर – D

59. मास्लो के आवश्यकता के पदानुक्रम के आधार पर निम्नलिखित प्रविष्टियों को व्यवस्थित कीजिए-
(K) भोजन
(L) रोजगार
(M) मित्रता
(N) आत्मविश्वास
(O) नैतिकता
(A) L⇒ M→ 0→N →K
(B) N→ 0 → M⇒K →L
(C) K⇒ L→M→N → 0
(D) 0 → N→M→L →K
उत्तर – C

60. गार्टनर के ई-गवर्नेस के मॉडल की चार अवस्थाओं का सही क्रम है-
(K) उपस्थिति
(L) इंटरैक्शन
(M) लेन-देन
(N) परिवर्तन
(A) N→ M→L→K
(B) K→ L→M→N
(C) L → K→N→M
(D) K⇒ M⇒ L⇒N
उत्तर – B

61.

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-III, c-IV, d-I
(B) a- IV, b-1, c-II, d-III
(C) a-III, b-1, c-IV, d-II
(D) a-III, b-IV, c-I, d-II
उत्तर – ****

62. निम्नलिखित आकृति देखें- आकृति में कितनी सरल रेखाएँ, त्रिभुज और वर्ग हैं?


(J) 13 सरल रेखाएँ, 21 त्रिभुज और 7 वर्ग
(K) 13 सरल रेखाएँ, 22 त्रिभुज और 7 वर्ग
(L) 12 सरल रेखाएँ, 22 त्रिभुज और 7 वर्ग
(M) 13 सरल रेखाएँ, 22 त्रिभुज और 8 वर्ग
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल K
(B) केवल L
(C) केवल J
(D) केवल M
उत्तर – A

63. निम्नांकित श्रेणी में अगला अंक कौन-सा होना चाहिए? 3, 5, 9, 15, 23, 33, 45, 59
(A) 60
(B) 81
(C) 72
(D) 75
उत्तर – D

64. निम्नलिखित प्रश्न में प्रश्नवाचक चिन्ह के स्थान पर क्या आएगा ? भोपाल : मध्य प्रदेश : भुवनेश्वर : ?
(A) गुजरात
(B) ओडिशा
(C) राजस्थान
(D) अरूणाचल प्रदेश
उत्तर – B

65. निम्न का सही अनुक्रम है-
(K) सामवेद
(L) यजुर्वेद
(M) ऋग्वेद
(N) अथर्ववेद
(A) M→ K→L→N
(B) M⇒ L→ K→N
(C) L⇒ M→ K→N
(D) M⇒ N→K→L
उत्तर – B

66. निम्नलिखित संख्याओं को सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) 9
(L) 13
(M) 21
(N) 25
(O) 5
(A) 0 ⇒ M⇒ L→K → N
(B) 0 K⇒ L→M → N
(C) 0 → K→N→M ⇒ L
(D) 0⇒ L→ K→M → N
उत्तर – B

67. निम्नलिखित संख्याओं को सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(K) 37
(L) 10
(M) 26
(N) 17
(O) 50
(A) 0 M→ K⇒N ⇒ L
(B) M→ K→ N→ 0 →L
(C) L→ N→ KM → 0
(D) L→ N⇒ M→K → 0
उत्तर – D

68. निम्नलिखित प्रश्न में कथन [As] और कारण [R] दिए हैं। सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : तार बनाने के लिए चांदी का प्रयोग नहीं किया जाता है।
कारण [R] : चांदी कुचालक है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – C

69. जब व्यक्ति यह अनुभव करते हैं कि उनके व्यवहार को प्रतिबंधित किया जा रहा है, तो वे एक विशेष प्रकार से प्रतिक्रिया करते हैं जिसे ________ कहा जाता है ।
(A) मनोवैज्ञानिक सुरक्षा
(B) मनोवैज्ञानिक सतर्कता
(C) मनोवैज्ञानिक प्रतिघात
(D) मनोवैज्ञानिक दृढ़ता
उत्तर – C

70. निम्न आकृति के दर्पण में (ऊर्ध्वाधर ) छवि के लिए सही विकल्प ज्ञात करें-

उत्तर – B

71. समूह संचार की विशेषताओं पर विचार कीजिए-
(I) समूहों के मध्य विचारों का आदान-प्रदान संभव है ।
(II) समूह संचार जन संचार की भाँति बिखरे श्रोताओं पर आधारित नहीं होती ।
(III) सूचना, प्रेषक समूह और श्रोता समूह के हित का एक रूप होता है।
(IV) समूह संचार में श्रोता और सम्प्रेषक के मध्य स्थानीय निकटता आवश्यक है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल 1
(B) केवल I और II
(C) केवल I II और III
(D) केवल III और IV
उत्तर – C

72. जन सम्पर्क अधिकारियों के कार्यों में शामिल है
(I) द्विपक्षीय संवाद स्थापित करना ।
(II) मतभेदों और संघर्षों को समाप्त करना ।
(III) विभिन्न मुद्दों पर लोगों को जोड़ना ।
(IV) राष्ट्रीय मुद्दों की जानकारी देना |
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल I, II और III
(B) केवल I, III और IV
(C) I, II, III और IV
(D) केवल I, II और IV
उत्तर – C

73. निम्नलिखित में से किस शहर में मेट्रो रेल चलती है?
(J) दिल्ली
(K) जयपुर
(L) नागपुर
(M) बिलासपुर
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J सही है ।
(B) J, K और L तीनों सही है।
(C) केवल M सही है।
(D) केवल J और K सही हैं ।
उत्तर – B

74. सम्प्रेषण का सही अनुक्रम है-
(J) संदेश
(K) प्रेषक
(L) पाने वाला
(M) पढ़ने वाला
सही विकल्प चुनें-
(A) K→ L→→M→N
(B) N⇒ M→→K
(C) L→ K→M→N
(D) L⇒ M→ K→ N
उत्तर – C

75. एक कथन को अभिकथन [As] कारण [R] के रूप में दिया गया है। सही उत्तर का चयन कीजिए –
अभिकथन [As] : अधिक ऊँचाई पर भोजन पकाने के लिए नमक डाला जाता है ।
कारण [R] : अधिक ऊँचाई पर तापमान कम होता है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – B

76.

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-I, c- IV, d-III
(C) a- IV, b-III, c-II, d-I
(D) a- III, b- IV, c-II, d-I
उत्तर – ***

77. आप विश्वविद्यालय के प्रमुख है तथा आपके सामने छात्र संघ ने शिकायत रखी है कि विश्वविद्यालय में आयोजित परीक्षाओं में अनियमितताएँ हो रही है । ऐसी स्थिति में आप क्या करेंगे?
(A) छात्र संघ के प्रतिनिधियों को अनियमितताओं का ठोस साक्ष्य रखने कहेंगे ।
(B) एक परिपत्र जारी करेंगे जिसमें यह साफ-साफ लिखा होगा कि अनियमितताओं के दोषी लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जावेगी ।
(C) एक जाँच समिति बनाएंगे जो अनियमितताओं की शिकायत की जाँच करेगी।
(D) निजी तौर पर इस बात की जाँच करेंगे कि कौन – कौन इन अनियमितताओं में शामिल है।
उत्तर – C

78. यदि + का अर्थ + है, है, – का अर्थ + है, x का अर्थ – है तथा ÷ का अर्थ है, तो निम्नलिखित व्यंजक का मान क्या होगा? 18 6-27 + 3 × 12 = ?
(A) 92
(B) 105
(C) 95
(D) 107
उत्तर – B

79. नीचे बनी आकृति में कुल कितने त्रिकोण हैं?.

(A) 9
(B) 10
(C) 12
(D) 7
उत्तर – C

80. 3 सेमी के एक घन को 1 सेमी भुजा वाले छोटे घनों में विभाजित किया गया है-
(J) छोटे घनों की संख्या 27 है ।
(K) केन्द्रीय घनों की संख्या 6 है ।
(L) मध्य घन 10 है ।
(M) भीतरी केन्द्रीय घन की संख्या 1 है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और M
(B) केवल K और M
(C) केवल J, K और M
(D) केवल J और K
उत्तर – C

81.

(A) 14.2
(B) 14.4
(C) 14.6
(D) 14.5
उत्तर – B

82. एक कार की चाल 72 कि.मी./ घण्टा है, इसकी चाल मी./सेकेण्ड होगी-
(A) 10 मी./से.
(B) 20 मी./से.
(C) 30 मी./से.
(D) 40 मी./से.
उत्तर – B

83. संख्याओं में संक्रियाओं का सही क्रम है-
(a) ब्रैकेट खोलना
(b) विभाजित करना
(c) गुणा करना
(d) जोड़ना
(e) घटाना
(A) ac→b →d→e
(B) a b c d e
(C) b⇒ d⇒ c→ a→e
(D) ca ⇒ be d
उत्तर – B

84. सुमेलित कीजिए

कॉलम-Iकॉलम-II
(a) LCM (6, 20)(I) 60
(b) HCF (6,20)(II) 2
(c) LCM (9, 20)(III) 180
(d) HCF (9, 20)(IV) 1

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a- I, b-II, C-III, d-IV
(B) a-II, b-III, c-I, d-IV
(C) a- III, b-1, c-IV, d-II
(D) a- IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर – A

85. संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित करने की विधि है-
(K) निम्नलिखित संख्याओं को आरोही क्रम में व्यवस्थित करें 1971, 45321, 88715, 92547
(L) सबसे बड़ी संख्या 92547 है और सबसे छोटी संख्या 1971 है ।
(M) 1971 से बड़ी अगली संख्या खोजें ।
(N) इसी प्रकार, पिछले छोटी संख्या से बड़ी अगली संख्या खोजें ।
(0) आरोही क्रम दिया जाता है 1971, 45321, 88715, 92547
(A) K⇒ M⇒ L⇒ N→ 0
(B) 0⇒ L⇒ M→N→ K
(C) K⇒ L⇒ M⇒N→ 0
(D) L⇒K→ N⇒ M→ 0
उत्तर – C

86. निम्नलिखित में से कौन शून्य को प्रदर्शित नहीं करता हैं?

उत्तर – A

87. यदि A : B = 3 : 5 तथा B : C = 7 : 2 हो, तो A : C बराबर होगा-
(A) 21:10
(B) 12 : 17
(C) 14 : 19
(D) 4 : 5
उत्तर – A

88. लाभ प्रतिशत की गणना करने के लिए निम्नलिखित में से कौन-सा क्रम सही है?
(K) लाभ राशि की गणना करें ।
(L) लाभ को लागत मूल्य से विभाजित करें ।
(M) परिणाम को 100 से गुणा करें। |
(N) लागत मूल्य और विक्रय मूल्य निर्धारित करें ।
(O) परिणाम लिखें।
(A) M→N→ K→L→ 0
(B) L⇒ K→ N→ M→ 0
(C) N→K⇒ L→M→ 0
(D) K→⇒ L→ M→N→ 0
उत्तर – C

89. भिन्न को दशमलव के रूप में व्यक्त करने के चरणों को क्रमबद्ध करें-
(K) व्यंजक 48/100 बना ।
(L) हर को 100 के बराबर करें।
(M) 12/25 को दशमलव में व्यक्त करें ।
(N) 12/25 का दशमलव रूप 0.48 है ।
(O) अंश और हर को 4 से गुणा करें ।
(A) K⇒ M⇒ L→ 0⇒N
(B) L⇒ 0 → N→K→M
(C) L→N→ K→M→ 0
(D) M⇒ L→ 0 → K→ N
उत्तर – B

90. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] किन्ही दो धनात्मक पूर्णांकों a और b के लिए HCF (a, b) × LCM (a, b) = a × b
कारण [R] : तीन संख्याओं का गुणनफल उनके HCF और LCM के गुणनफल के बराबर नहीं होता है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – B

91. निम्नलिखित में से कौन-सा सत्य है ?
(J) 30 का 40% 12 के बराबर है ।
(K) 50 का 60% 30 के बराबर है ।
(L) 60 का 100% 100 के बराबर है ।
(M) 8 का 10% 1 के बराबर है ।
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल 1 और L
(C) केवल J, K और L
(D) केवल J, K और M
उत्तर – A

92. 8 किताबों का 20 किताबों से अनुपात है-
(J) 2 : 5
(K) 4 : 10
(L) 5 : 2
(M) 4 : 5
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J
(B) केवल K
(C) केवल J तथा K
(D) केवल L तथा M
उत्तर – A

93. 1400 रु. का 6% वार्षिक साधारण ब्याज की दर से 2.5 (2½) साल का साधारण ब्याज होगा-
(A) 185 रु.
(B) 200 रु.
(C) 215 रु.
(D) 210 रु.
उत्तर – D

94. 8% ब्याज दर से 10 वर्षों का साधारण ब्याज 17,600 रु. है, तो मूलधन होगा-
(A) 24,000 रु.
(B) 25,000
(C) 22,000 रु.
(D) 26,000 रु.
उत्तर – C

95. साधारण ब्याज का सूत्र है-

सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J
(B) केवल K
(C) केवल J तथा K
(D) J, K, L तथा M सभी
उत्तर – D

96. निम्नलिखित में से कौन – सा भिन्न सबसे छोटा है?
(A) 11/9
(B) 11/7
(C) 11/10
(D) 11/6
उत्तर – C

97. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : यदि किसी वस्तु का विक्रय मूल्य (SP) उसके क्रय मूल्य (CP) से अधिक है, तो लाभ होता है।
कारण [R] : लाभ की गणना SP-CP के रूप में की जाती है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] की सही व्याख्या है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य है, लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A

98. नीचे दिए गए संख्याओं में से अभाज्य ( Prime ) संख्या की पहचान कीजिए-
(J) 11
(K) 21
(L) 9
(M) 2
सही विकल्प चुनें-
(A) केवल J और K
(B) केवल J और M
(C) केवल J, K और L
(D) केवल J, K और M
उत्तर – B

99. 25 में से 72% छात्र गणित में रूचि रखते हैं। कितने छात्र गणित में रूचि नहीं रखते?
(A) 18
(B) 7
(C) 5
(D) 12
उत्तर – B

100. सुमेलित कीजिए-

कॉलम-Iकॉलम-II
(a) लागत मूल्य (CP)(I) वह मूल्य जिस पर कोई वस्तु बेची जाती है ।
(b) विक्रय मूल्य (SP)(II) विक्रय मूल्य और क्रय मूल्य का अंतर जब विक्रय > मूल्य क्रय मूल्य
(c) लाभ(III) वह मूल्य जिस पर कोई वस्तु खरीदी जाती है।
(d) हानि(IV) क्रय मूल्य और विक्रय मूल्य के बीच का अंतर जब क्रय मूल्य विक्रय मूल्य

नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-III, b-II, c-I, d-IV
(C) a- IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – A

यदि प्रश्न पत्र (CG Police Question Paper 2025) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

2 thoughts on “CG Police Constable Question Paper 2025”

Leave a Comment