CG UP Abhiyanta Question Paper Pdf Download छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल CG Vyapam उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभिंयता (वि./ यां.) पदों की भर्ती परीक्षा (PHSE25) क्वेश्चन पेपर
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभिंयता (वि./ यां.) पदों की भर्ती परीक्षा (PHSE25)
Chhattisgarh Vyapam UP Abhiyanta Question Paper 2025 Pdf: छत्तीसगढ़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, रायपुर के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभिंयता (वि./ यां.) भर्ती लिखित भर्ती परीक्षा 2025 को सम्पन्न हुआ | जिसका Solve Question Paper आपके लिए ले के आये है इस ओरिजिनल प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, छत्तीसगढ़ व विभागीय प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Vyapam PHSE Question Paper PDF Link Download
CG Vyapam Sub Engineer (Civil) and Sub Engineer (Electrical/Mechanical) Question Paper
01. x के संभावित मान होंगे अगर-

(A) 2, 4
(B) -2, 4
(C) 6, 8
(D) 4
उत्तर – D
02. वह विकल्प चुनें जो कथनों के सही समूह को दर्शाता है।
(I) अटल सुरंग को 10,000 फीट की ऊंचाई पर विश्व की सबसे बड़ी सुरंग कहते हैं।
(II) अटल टनल, रोहतांग टनल के रूप में भी जानी जाती है।
(III) यह लेह – मनाली हाइवे पर, हिमाचल प्रदेश में स्थित है।
(IV) यह पूर्वी पीर पंजाब हिमालय रेंज में बनाई गई है।
(A) कथन I और II सही है।
(B) कथन II, III और IV सही है।
(C) कथन I, II और III सही है।
(D) कथन I, II, III और IV सभी सही है।
उत्तर – D
03. एक जनपद पंचायत के संदर्भ में निम्नलिखित घटनाओं को कालानुक्रमिक क्रम में क्रमबद्ध करें।
(a) जनपद पंचायत के लिए निर्वाचन
(b) जनपद पंचायत का पहला सम्मिलन
(c) जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों का पहला सम्मिलन
(d) जनपद पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और निर्वाचित सदस्यों के नामों का प्रकाशन
(e) जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन
(A) a-b-e-d-c
(B) a-d-e-b-c
(C) a-c-e-d-b
(D) a-e-d-c-b
उत्तर – C
04. प्रकाश के किस रंग का विचलन सबसे कम होता है ?
(A) हरा
(B) नीला
(C) लाल
(D) बैंगनी
उत्तर – C
05. यदि नीचे दी हुई अनुक्रम समान्तर अनुक्रम हो तो खाली स्थान भरिए-

(A) a – II, b – III, c – I, d – IV
(B) a – II, b – I, c – III, d – IV
(C) a – III, b – IV, c – I, d – II
(D) a – IV, b – III, c – I, d – II
उत्तर – D
06. राज्यवार लोकसभा सीटों की संख्या के हिसाब से कम संख्या से ज्यादा संख्या की ओर बढ़ते क्रम में सही विकल्प को चुनें-
(a) दिल्ली
(b) छत्तीसगढ़
(c) हरियाणा
(d) महाराष्ट्र
(e) उत्तर प्रदेश
(A) a → c → b → d → e
(B) a → b → c → d → e
(C) a → c → b → e → d
(D) b → a → c → d → e
उत्तर – A
07. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] – छत्तीसगढ़ राज्य में जल-संसाधन विकास नीति बनाई गई है।
कारण [R] – कृषि व उद्योग हेतु जल उपलब्ध हो सके।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का मुख्य स्पष्टीकरण है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] का मुख्य स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – A
08. बच्चों के किसी समूह की औसत लंबाई 4.5ft है तथा किसी नदी की औसत गहराई 4ft है, तो सभी बच्चे सुरक्षित रूप से बिना किसी सहायता के नदी पार कर सकते हैं।
(A) हाँ, किया जा सकता है।
(B) कुछ कहा नहीं जा सकता।
(C) नहीं किया जा सकता।
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं।
उत्तर – C
09. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें।
कथन [As] – भारतीय प्रायद्वीप कठोर भूखंड है।
कारण [R] – वह तीन ओर से जल से घिरा है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का मुख्य स्पष्टीकरण है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] का मुख्य स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, लेकिन [R] सत्य है।
उत्तर – B
10. पारंपरिक सुआ नृत्य को किस अन्य नाम से भी जाना जाता है?
(A) चंदैनी नृत्य
(B) गौरा नृत्य
(C) सैला नृत्य
(D) फाग नृत्य
उत्तर – B
11. निम्नलिखित में से किन जनजातियों द्वारा धनकुल एवं जगार गीत गाया जाता है?
(J) मुड़िया
(K) हल्बा
(L) माड़िया
(M) भतरा
निम्न कूट के आधार पर उत्तर चुनिए-
(A) (J) और (K)
(B) (K) और (L)
(C) (J) और (L)
(D) (K) और (M)
उत्तर – D
12. रायपुर में नमक कानून भंग करने में किनका योगदान रहा?
(J) नत्थूजी जगताप
(K) श्री नारायणराव मेघावाले
(L) पं. रविशंकर शुक्ल
(M) महंत लक्ष्मीनारायण दास
निम्न कूट के आधार पर उत्तर चुनिए-
(A) (K) और (L)
(B) (J) और (K)
(C) (L) और (M)
(D) (J) और (M)
उत्तर – C
13. सातवाहन कालीन सिक्के कहाँ मिले हैं?
(A) आरंग
(B) सिरपुर
(C) रतनपुर
(D) बालपुर
उत्तर – D
14. सहकारिता के क्षेत्र में पी.पी.पी. मोड से सबसे पहले इथेनॉल प्लांट की स्थापना राज्य के किस सहकारी शक्कर कारखाने में की गई है?
(A) लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना, पंडरिया
(B) मां महामाया सहकारी शक्कर कारखाना केरता, अंबिकापुर
(C) भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना, जिला कबीरधाम
(D) दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना करकाभाट, बालोद
उत्तर – C
15. निम्न कथन [As] और कारण [R] के संबंध में सही विकल्प का चयन कीजिए-
कथन [As] – छत्तीसगढ़ के मैदानी क्षेत्र में कृषि कार्य अधिक होता है।
कारण [R] – यहाँ की मिट्टी उपजाऊ है, जमीन समतल है और सिंचाई सुविधाएँ अधिक हैं।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] को स्पष्ट नहीं करता है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] को स्पष्ट करता है।
(C) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है।
(D) [As] सत्य है, लेकिन [R] गलत है।
उत्तर – B
16. निम्नलिखित का मिलान कीजिए-
| कालम – (I) | कालम+ II |
| (a) कोरण्डम | (I) रावघाट, आरीडोंगरी |
| (b) मैंगनीज | (II) बीजापुर, भोपालपटनम |
| (c) लौह अयस्क | (III) मुलमुला, सेमरा |
| (d) चूना पत्थर | (IV) नंदिनी, चिल्हाटी |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a – II, b – I, c – III, d – IV
(B) a – II, b – IV, c – I, d – III
(C) a – II, b – III, c – I, d – IV
(D) a – IV, b – II, c – III, d – I
उत्तर – C
17. निम्नलिखित में से कौन वापस बुलाए जाने पर अपने पद पर नहीं रहेगा?
(I) किसी ग्राम पंचायत का पंच
(II) किसी ग्राम पंचायत का सरपंच
(III) किसी जनपद पंचायत का सदस्य
(IV) किसी जिला पंचायत का अध्यक्ष
(A) I
(B) I, II
(C) I, II, III
(D) I, II, III, IV
उत्तर – B
18. सबसे अधिक प्रतिक्रियाशील धातु कौन-सा है?
(A) कॉपर (Cu)
(B) fich (Zn)
(C) गोल्ड (Au)
(D) पोटाशियम (K)
उत्तर – D
19. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए-
| कालम – (I) | कालम – (II) |
| (a) बहादुर कलारिन की माची | (I) गढ़ धनोरा |
| (b) मढ़िया पाट भग्न मंदिर | (II) रतनपुर |
| (c) ईंटों का टीला | (III) डोंडी लोहारा |
| (d) कंठी देउल मंदिर | (IV) चिरचारी |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a – IV, b – III, c – I, d – II
(B) a – I, b – II, c – III, d – IV
(C) a – IV, b – III, c – II, d – I
(D) a – III, b – II, c – IV, d – I
उत्तर – A
20. छत्तीसगढ़ में स्थित केन्द्र संरक्षित स्मारक के रूप में चिन्हित ‘चैतुरगढ़ लाफा’ कहां स्थित है ?
(A) पाली कोरबा
(B) सेमरसाल मुंगेली
(C) उदयपुर अंबिकापुर
(D) राजिम गरियाबंद
उत्तर – A
21. निर्देश – नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] – 2011 की जनगणना के अनुसार बीजापुर जिलें में जनसंख्या का घनत्व सबसे कम है।
कारण [R] – साक्षरता का प्रतिशत अधिक है।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, और [R], [As] का मुख्य स्पष्टीकरण है।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य हैं, लेकिन [R], [As] का मुख्य स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) [As] सत्य है, लेकिन [R] गलत है।
(D) [As] गलत है, लेकिन [R] सही है।
उत्तर – **
22. छत्तीसगढ़ में, प्रशासकीय आधार पर वनों के वर्गीकरण के अनुसार-
(I) छत्तीसगढ़ में वनों का कुल क्षेत्रफल 59772.40 वर्ग कि.मी. है।
(II) आरक्षित वनों का क्षेत्रफल 25782 वर्ग कि.मी. है।
(III) छत्तीसगढ़ के कुल वनक्षेत्र के 50% हिस्से में साल के वन हैं।
(IV) वनावरण की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का भारत में पांचवां स्थान है।
सही विकल्प का चयन कीजिए-
(A) I और II सही हैं।
(B) II और III सही हैं।
(C) III और IV सही हैं।
(D) I और IV सही हैं।
उत्तर – A
23. खेल एवं युवा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार इस वर्ष माह जनवरी में दिए गए। निम्न में से किस खिलाड़ी ने ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवार्ड 2024’ का शतरंज के क्षेत्र में प्राप्त किया?
(A) गुकेश डी
(B) हरमनप्रीत सिंह
(C) प्रवीण कुमार
(D) मनु भाकर
उत्तर – A
24. निम्नलिखित खेलों को उसमें शामिल होने वाले खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर कम से बढ़ते क्रम हेतु सही विकल्प को चुनें-
(a) चेस (शतरंज)
(b) वालीबाल
(c) क्रिकेट
(d) खो-खो
(e) कबड्डी
(A) a → e → d → c → b
(B) a → b → c → d → e
(C) a → d → c → b → e
(D) a → b → e → d → c
उत्तर – D
25. निम्नांकित में कौन- सी गुफा तीरथगढ़ जलप्रपात के निकट है?
(A) हाथी गुफा
(B) जोगीमारा गुफा
(C) कुटुमसर गुफा
(D) सीताबेंग्रा गुफा
उत्तर – C
यदि प्रश्न पत्र (CG PHSE Question Paper) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |
