CGPSC Psychiatrist Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में मनोरोग विशेषज्ञ की भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
CGPSC Psychiatrist Vacancy 2026 Notification, Syllabus, Age Limit & Exam Date
भारतीय नागरिक और भारत शासन द्वारा मान्य श्रेणियों के अभ्यर्थियों से छत्तीसगढ़ शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मनोरोग विशेषज्ञ के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। पदों का विवरण नीचे की तालिका में दर्शित हैः-
CGPSC Psychiatrist Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी आया है। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत मनोरोग विशेषज्ञ (Psychiatrist) के 06 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 से Online आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि आप निचे देख सकते है
सीजी मनोरोग विशेषज्ञ भर्ती परीक्षा 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जुलाई 2026 से 19 अगस्त 2026 तक भरे जाएंगे। रिक्त पदों की अधिक जानकरी के लिए इस पोस्ट को पूरा पढ़े व अवलोकन करे | जैसे आयु सीमा, वेतन/वेतनमान, रिक्ति और अन्य विवरण नीचे दिए गए हैं।
CGPSC Psychiatrist Vacancy 2026 Notification
| विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग |
| संस्था का नाम | (लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग) |
| पदों का नाम | मनोरोग विशेषज्ञ |
| आवेदन मोड | ऑनलाइन |
| टोटल पोस्ट | 06 पद |
| अंतिम तिथि | 19 अगस्त 2026 |
| कैटेगरी | सरकारी नौकरी |
सैलरी कितना है?
| सैलरी | 67,300/- रु. |
आयु सीमा
अभ्यर्थी की आयु दिनांक 01.01.2026 को 25 वर्ष से कम तथा 35 वर्ष से अधिक न हो, परन्तु छत्तीसगढ़ राज्य के शिक्षित बेरोजगारों के हित को दृष्टिगत रखते हुए, राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष में 05 वर्ष की छूट देय होगी अर्थात अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष होगी।
शैक्षणिक योग्यता
स्वीकृत विशेषज्ञ पदों से संबंधित विषय विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर उपाधि अथवा पत्रोपाधि (मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि अथवा पत्रोपाधि तथा भारतीय चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त हो ।)
ऑनलाइन आवेदन हेतु आवेदन शुल्कः
छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी, जो कि छत्तीसगढ़ के लिए अधिसूचित अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) की श्रेणी में आते हैं एवं निःशक्तता से ग्रस्त छत्तीसगढ़ के स्थानीय अभ्यर्थियों के लिए रूपए 300/- (रूपए तीन सौ) तथा शेष सभी श्रेणी के लिए एवं छत्तीसगढ़ से बाहर के निवासी आवेदकों के लिए रूपए 400/- (रूपए चार सौ) आवेदन शुल्क देय होगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल शुल्क + जीएसटी शुल्क देय होगा।
आवेदन की तिथि
| आवेदन प्रारंभ तारीख | 21 जुलाई 2026 |
| आवेदन अंतिम तारीख | 19 अगस्त 2026 |
| आवेदन में त्रुटि सुधार प्रारंभ दिनांक | 20 अगस्त 2026 |
| आवेदन में त्रुटि सुधार अंतिम दिनांक | 26 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा के 10 दिन पहले अपलोड |
| परीक्षा की तारीख | COOMING |
अधिक जानकारी के लिए Official Notification PDF Link अधिक जानकारी के लिए विज्ञापन देख सकते है।
| विषय | सुचना |
| विभागीय विज्ञापन | क्लिक हियर |
| विभागीय वेबसाइट | https://psc.cg.gov.in/ |
| ऑनलाइन | apply |
चयन प्रक्रियाः– विज्ञापित पद पर चयन के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यताएं न्यूनतम हैं और इन योग्यताओं के होने से ही उम्मीदवार परीक्षा/साक्षात्कार हेतु बुलाये जाने के हकदार नहीं हो जाते हैं। आयोग द्वारा अभ्यर्थी का चयन, निर्धारित न्यूनतम योग्यताओं अथवा उच्च योग्यताओं अथवा दोनों के आधार पर साक्षात्कार हेतु उम्मीदवारों की संख्या सीमित करते हुए आयोग द्वारा “केवल” साक्षात्कार द्वारा अथवा परीक्षा एवं साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
- परीक्षा हेतु रायपुर परीक्षा केन्द्र होगा।
- आवेदन प्राप्त होने की संख्या के आधार पर परीक्षा केन्द्र घटाए एवं बढ़ाए जा सकते हैं।
- अभ्यिर्थियों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए आयोग परम्परागत परीक्षा के स्थान पर कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित कर सकेगा।
जाति प्रमाण पत्रः– यदि अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ राज्य का स्थानीय/मूल निवासी हो एवं अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर क्रीमीलेयर) की श्रेणी में आता हो तथा जो इस विज्ञापन के तहत दर्शित (आयु/शुल्क/आरक्षण) लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन कर रहा हो, तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।
CGPSC Psychiatrist Recruitment 2026 FAQ
CGPSC मनोरोग विशेषज्ञ भर्ती 2026 में आवेदन करने की तिथि कब है?
21 JULY 2026 से 19 AGUST 2026 तक
CG मनोरोग विशेषज्ञ भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
ऑनलाइन psc.cg.gov.in वेबसाइट से
CGPSC मनोरोग विशेषज्ञ भर्ती 2026 के लिए कितना उम्र होना चाहिए?
25 से 40 वर्ष
छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि वाले कर सकते है |
क्या दुसरे राज्य वाले भी आवेदन कर सकता है?
जी हां 400 रूपये फीस जमा करके आवेदन कर सकते है |
छत्तीसगढ़ मनोरोग विशेषज्ञ भर्ती में आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

