Chhattisgarh Vyapam Sahayak Marshal Question Paper 2024 Pdf: छत्तीसगढ़ विधान सभा सचिवालय के अंतर्गत सहायक मार्शल पदों हेतु लिखित भर्ती परीक्षा (VSAM)-2024 को सम्पन्न हुआ | जिसका Solve Question Paper आपके लिए ले के आये है इस ओरिजिनल प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, छत्तीसगढ़ व मैथ्स रीजनिंग प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Sahayak Marshal Question Paper PDF Link Download
Chhattisgarh Vyapam Assistant Marshal Question Paper 2024
CG Vyapam Sahayak Marshal Question Paper 2024
01. ‘परघौनी नृत्य’ किस अवसर पर किया जाता है?
(A) जन्म
(B) मृत्यु
(C) पुनर्विवाह
(D) विवाह
उत्तर – D
02. छत्तीसगढ़ के संदर्भ में कौन-सा तथ्य गलत है?
(A) क्षेत्रफल 1,35,191 वर्ग कि. मीटर
(B) देश का 100% टिन उत्पादक राज्य
(C) शीतोष्ण कटिबंध के अन्तर्गत आता है
(D) अधिकांश वर्षा बंगाल की खाड़ी शाखा से प्राप्त होती है
उत्तर – C
03. सुमेलित कीजिये-
स्तंभ-I (नदी)
(I) चिंतावागू नदी
(II) ईब नदी
(III) मुनगा बहार नदी
(IV) बनास नदी
स्तंभ – II (जलप्रपात)
(a) लंकापल्ली
(b) रामदाह
(c) गुल्लू
(d) तीरथगढ़
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) I-a, II-c, III-d, IV-b
(B) I-c, II-d, III-a, IV-b
(C) I-d, II-a, III-b, IV-c
(D) I-a, II-d, III-b, IV-c
उत्तर – A
04. जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक महिला साक्षरता किस जिले में है?
(A) बालोद
(B) रायपुर
(C) दुर्ग
(D) धमतरी
उत्तर – B
05. जिला पंचायत के सम्मिलन के लिए गणपूर्ति क्या है?
(A) जिला पंचायत का गठन करने वाले सदस्यों का 1/2
(B) जिला पंचायत का गठन करने वाले सदस्यों का 1/3
(C) जिला पंचायत का गठन करने वाले सदस्यों का 1/4
(D) जिला पंचायत का गठन करने वाले सदस्यों का 2/3
उत्तर – C
06. छत्तीसगढ़ में स्वंतत्र पाण्डु राज्य स्थापित करने वाले शासक इन्द्रबल किस शासक का मंत्री था?
(A) सुदेव राज
(B) प्रसन्नमात्र
(C) भवदेव रणकेसरी
(D) शूरबल
उत्तर – A
07. ब्रिटिश शासन काल में दुर्ग में सहकारी बैंक के संस्थापक थे-
(A) घनश्याम सिंह गुप्त
(B) रत्नाकर झा
(C) विश्वनाथ तामस्कर
(D) नरसिंह प्रसाद अग्रवाल
उत्तर – B
08. ‘कोटमी – सोनार’ क्यों चर्चित हैं?
(A) पर्यटन स्थल हेतु
(B) मेलों हेतु
(C) मगरमच्छ पालन हेतु
(D) विष्णु मंदिर हेतु
उत्तर – C
09. यदि सरपंच, ग्राम पंचायत की बैठक बुलाने में असफल रहता है तो कौन सम्मिलन की सूचना जारी करेगा?
(A) जनपद पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी
(B) जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी
(C) ग्राम पंचायत का सचिव
(D) ग्राम पंचायत का उप सरपंच
उत्तर – C
10. निम्नलिखित में से किस जिले में कोयले का भंडार नहीं है?
(A) बस्तर
(B) कोरबा
(C) कोरिया
(D) रायगढ़
उत्तर – A
11. राजा चक्रधर सिंह कथक नृत्य के किस घराने के प्रवर्तक है?
(A) खैरागढ़
(B) रायगढ़
(C) रायपुर
(D) बिलासपुर
उत्तर – B
12. यदि जनपद पंचायत का अध्यक्ष सामान्य संवर्ग का है, तो उपाध्यक्ष किस संवर्ग से चुना जाएगा?
(I) सामान्य
(II) अनुसूचित जाति
(III) अनुसूचित जनजाति
(IV) अन्य पिछड़ा वर्ग
(A) I या II
(B) II या III
(C) III या IV
(D) II या III या IV
उत्तर – D
13. निम्नलिखित में से किसे पृथ्वी अवार्ड 2023 प्रदान किया गया हैं?
(A) मत्स्य पालन विभाग
(B) राज्य लघु वनोपज संघ
(C) कृषि विभाग
(D) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग
उत्तर – B
14. ‘परित्राणाय साधूनाम’ छत्तीसगढ़ शासन के किस विभाग का ध्येय वाक्य है?
(A) पुलिस विभाग
(B) वन विभाग
(C) कृषि विभाग
(D) पर्यटन एवं संस्कृति विभाग
उत्तर – A
15. चैतुरगढ़ (लाफागढ़) स्थित है-
(A) मैकल पर्वत श्रेणी
(B) सिंघनपुर की पहाड़ी
(C) सारंगढ़
(D) बहमनी पहाड़ी
उत्तर – A
16. ‘सोनहा बिहान’ के संस्थापक कौन है?
(A) ममता चंद्राकर
(B) रामचंद्र देशमुख
(C) दाऊ महासिंह चंद्राकर
(D) हबीब तनवीर
उत्तर – C
17. छत्तीसगढ़ के वनों में सर्वाधिक पाया जाने वाला वृक्ष है-
(A) साल
(B) सागौन
(C) बीजा
(D) बाँस
उत्तर – A
18. राज्य विधानमण्डल ने एक विधेयक पारित किया और राज्यपाल के पास अनुमति के लिए भेजा। राज्यपाल ने अनुमति रोक लिया। इस बीच राज्य विधानमण्डल ने विधेयक दुबारा पारित कर, राज्यपाल के पास भेजा। अब क्या होगा-
(A) राज्यपाल विधेयक पर अनुमति दे देगा।
(B) राज्यपाल विधेयक पर अनुमति देने के लिए बाध्य नहीं है।
(C) विधेयक राष्ट्रपति को संदर्भित किया जाएगा।
(D) सर्वोच्च न्यायालय इस विषय पर सुनवाई करेगा।
उत्तर – B
19. ‘जोकर’ और ‘परी’ किस लोकनाट्य से संबंधित है?
(A) गम्मत
(B) दहिकांदो
(C) रहस
(D) पंडवानी
उत्तर – A
20. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ की स्थापना कब हुई?
(A) 1956
(B) 1957
(C) 1965
(D) 1967
उत्तर – A
21. निम्न में से क्या राज्य में धन विधेयक में सम्मिलित होता है?
(I) किसी कर का अधिरोपण या उत्सादन
(II) धन उधार लेने का नियमन
(III) संचित निधि की अभिरक्षा
(IV) आकस्मिकता निधि की अभिरक्षा
(A) I
(B) I, II
(C) I, II, III
(D) I, II, III, IV
उत्तर – D
22. सिरपुर में प्राप्त एक दान शिलालेख में निम्नलिखित बौद्ध आचार्य का नाम उल्लेखित है-
(A) आनन्द
(B) नागार्जुन
(C) स्थूलभद्र
(D) बुद्धघोष
उत्तर – D
23. 1933 में बिलासपुर में महात्मा गांधी की सभा कब हुई थी?
(A) 22 नवम्बर
(B) 24 नवम्बर
(C) 25 नवम्बर
(D) 28 नवम्बर
उत्तर – C
24. मिनीमाता बांगो परियोजना किस नदी पर हैं?
(A) महानदी
(B) हसदेव
(C) शिवनाथ
(D) केलो
उत्तर – B
25. रामगढ़ पहाड़ी के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(I) यह रिहन्द नदी के किनारे स्थित है।
(II) सीता बेंगरा यहां की प्रसिद्ध गुफा है।
(III) जोगीमारा गुफा भी यहां स्थित है।
(A) I और II सही
(B) I और III सही
(C) II और III सही
(D) सभी सही
उत्तर – C
26. एक क्लब के 30 सदस्यों ने बैडमिंटन एकल टूर्नामेंट खेलने का फैसला किया। हर बार जब कोई सदस्य खेल हारता है तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाता है। कोई भी मैच बराबरी (tie) से खत्म नहीं होता। विजेता का निर्धारण करने के लिए कम से कम कितने मैच खेले जाने चाहिए?
(A) 25
(B) 27
(C) 29
(D) 61
उत्तर – C
27. नीचे दी गई श्रृंखला में अगली संख्या कौन-सी है? 2, 4, 10, 30, 105, 420, ?
(A) 1260
(B) 1470
(C) 1890
(D) 1680
उत्तर – C
28. एक वर्ग और एक आयत में अधिकतम कितने उभयनिष्ठ बिंदु हो सकते हैं जब वे एक दूसरे को काटते हैं?
(A) 4
(B) 6
(C) 8
(D) 10
उत्तर – C
29. दिये गए समीकरण को संतुलित करने के लिये * स्थान पर उचित गणितीय चिह्नों का चयन करें- 15 * 24 * 3 * 6 * 17
(A) + ÷ – =
(B) + x = ÷
(C) – × = +
(D) ÷ + = ×
उत्तर – A
30. यदि ‘P’ का मतलब ‘+’, ‘Q’ का मतलब ‘-‘, ‘R’ का मतलब ‘÷’ तथा ‘S’ का मतलब ‘×’ है, तब- 44Q9R12S6Q4P16=?
(A) 36
(B) 124
(C) 25
(D) 112
उत्तर – C
31. दी गई आकृति में त्रिभुजों की संख्या ज्ञात कीजिए-
(A) 16
(B) 13
(C) 9
(D) 7
उत्तर – A
32. निम्नलिखित में लुप्त संख्या ज्ञात कीजिये।
6 15 20
8 4 5
3 5 20
51 65 ?
(A) 12
(B) 56
(C) 120
(D) 51
उत्तर – C
33. एक निश्चित कोड भाषा में TYNOP को !@#$% के रूप में कोडित किया जाता है। उस भाषा में PONTY को किस प्रकार कोडित किया गया है?
(A)
#!@
(C) #
उत्तर – B
34. उस आरेख की पहचान करें जो नीचे दिए गए वर्गों के बीच संबंध को सबसे अच्छी तरह व्यक्त करता है- चाय, कॉफी, पेय
(A) आरेख 1
(B) आरेख 2
(C) आरेख 3
(D) आरेख 4
उत्तर – B
35. दी गई श्रृंखला में ? को सही विकल्प से बदलें जो समान पैटर्न को जारी रखता हो। 5, 16, 51, 158, ?
(A) 1452
(B) 483
(C) 481
(D) 1454
उत्तर – C
36. निम्नलिखित प्रश्न में वह विकल्प ज्ञात कीजिए जो प्रश्न चिह्न के स्थान पर आएगा- घर : द्वार : : परिसर : ?
(A) दरवाजा
(B) बाड़
(C) नींव
(D) दीवार
उत्तर – A
37. A, B का भाई है। C, A की माँ है। B, D की पोती है और F, A का पुत्र है। F का D से क्या संबंध है?
(A) पोता
(B) भतीजा
(C) चाचा
(D) महान पोते
उत्तर – D
38. सोहन ने 40 किमी/घंटा की गति से 30 किमी की दूरी तय की। उसने कुल कितने समय की यात्रा की?
(A) 120 मिनट
(B) 105 मिनट
(C) 155 मिनट
(D) 100 मिनट
उत्तर – A
39. निम्नलिखित आंकिक श्रेणी में गलत पद ज्ञात करें। 10, 14, 28, 32, 64, 68, 132
(A) 28
(B) 32
(C) 64
(D) 132
उत्तर – D
40. एक घन के छह फलकों पर क्रमश: 1, 2, 3, 4, 5 और 6 अंक अंकित हैं। इस घन को तीन बार नीचे लुढ़काया जाता है। तीन पद दिए गए हैं। वह आकृति चुनें जो घन को खोलने पर बनेगी।
(A) (a)
(B) (b)
(C) (c)
(D) (d)
उत्तर – D
41. एक आदमी 5 किमी दक्षिण की ओर चलता है और फिर दायें मुड़ जाता है। 3 किमी चलने के बाद वह बाई ओर मुड़ता है और 4 किमी चलता है। और फिर वह सीधे 10 किमी पीछे जाता है। अब वह आरंभिक स्थान से किस दिशा में है?
(A) दक्षिण-पूर्व
(B) उत्तर-पश्चिम
(C) दक्षिण
(D) पश्चिम
उत्तर – B
42. यदि 3 वर्ष के लिए निवेश की गई राशि पर 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से अर्जित ब्याज 14,895 है, तो निवेश की गई राशि कितनी है?
(A) 45,000
(B) 42,500
(C) 43,500
(D) 48,000
उत्तर – A
43. लुप्त संख्या को ज्ञात कीजिए-
(A) 54
(B) 51
(C) 48
(D) 44
उत्तर – A
44. नीचे दी गई श्रृंखला को तार्किक रूप से पूरा करने के लिए दाईं ओर कौन-सा विकल्प आना चाहिए-
(A) विकल्प A
(B) विकल्प B
(C) विकल्प C
(D) विकल्प D
उत्तर – A
45. दी गई आकृति को बनाने के लिए आवश्यक न्यूनतम सीधी रेखाओं की संख्या ज्ञात कीजिए।
(A) 13
(B) 15
(C) 17
(D) 19
उत्तर – A
46. यदि ‘+’ का अर्थ ‘-‘, ‘-‘ का अर्थ ‘+’, और ‘x’ का अर्थ ‘÷’ हो तो – (122×32) + 20-13 का मान क्या होगा?
(A) 1513
(B) 2039
(C) 1739
(D) 1813
उत्तर – D
47. I: बढ़ना :: उतरना : II
I. (a) वृद्धि (b) घटना (c) बढ़ो (d) मूल्य
II. (p) कम करें (q) नीचे (r) चढ़ना (s) पर्वत
(A) aq
(B) ar
(C) br
(D) ep
उत्तर – C
48. उस विकल्प का चयन करें जो निम्न शब्दों के समान संबंध को व्यक्त करता है- तंबाकू : कर्करोग
(A) दूध : भोजन
(B) कली : फूल
(C) मिट्टी : कटाव
(D) मच्छर : मलेरिया
उत्तर – C
49. नीचे 4 शब्द दिए गए हैं। उनमें से 3 समान है और उन्हें एक समूह में वर्गीकृत किया जा सकता है। इनमें से कौन-से शब्द समूह बनाते हैं?
(I) मोबाइल फोन
(II) लैपटॉप
(III) टेलीविजन
(IV) ट्रांसफार्मर
(A) I, II और III
(B) I, II और IV
(C) I, III और IV
(D) II, III और IV
उत्तर – A
50. दी गई आकृति में त्रिभुजों की संख्या ज्ञात कीजिए-
(A) 18
(B) 20
(C) 24
(D) 27
उत्तर – C
51. एक कोण उसके संपूरक कोण का पांच गुना है तब दिये गये कोण की माप है-
(A) 75°
(B) 15°
(C) 150°
(D) 30°
उत्तर – C
52. कथन : हमने त्रिविमीय ठोस घनाभ, घन, शंकु …… का अध्ययन किया।
अभिकथन [As] : एक ठोस 3-D घनाभ है।
कारण (R) : घनाभ के 6 सतह, 12 कोरें 8 शीर्ष होगें।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने-
(A) दोनों [As] और [R] सही हैं, और [R], [As] का सही स्पष्टीकरण है।
(B) दोनों [As] और [R] सही है किन्तु [R], [As] का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
(C) [As] सही है किन्तु [R] गलत है।
(D) [As] गलत है किन्तु [R] सही है।
उत्तर – A
53. यदि (P + Q) का 20% = (P – Q) का 50%, तब P : Q का मान होगा-
(A) 5:3
(B) 7:3
(C) 5:9
(D) 1:3
उत्तर – B
54. उचित संबंध जोड़िये-
स्तंभ-I
(a) एक कार एक सेंकड में 20 मीटर चलती है तो उसकी चाल किलोमीटर प्रति घण्टे होगी।
(b) यदि तीन संख्यायें 3:4:5 तथा उसका लघुत्तम समापवर्त्य 2400 है तब उसका महत्तम समापवर्तक होगा।
(c) संख्याये 385, 441, 876, 221, 536, 46, 291, 428 का औसत होगा।
(d) 320 का 70% + 240 का 45% =
स्तंभ-II
(I) 332
(II) 72 किलोमीटर प्रति घण्टे
(III) 40
(IV) 403
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-III, c-IV, d-I
(B) a-III, b-IV, c-I, d-II
(C) a-IV, b-I, c-II, d-III
(D) a-I, b-II, c-III, d-IV
उत्तर – A
55. 148 एवं 185 का लघुत्तम समापवर्त्य होगा?
(A) 680
(B) 740
(C) 2960
(D) 3700
उत्तर – B
56. यदि a : (b + c) =1 : 3 और c : (a + b) = 5 : 7 तब b : (a + c) का मान होगा-
(A) 2:3
(B) 1:3
(C) 2:1
(D) 1:2
उत्तर – D
57. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
स्तंभ – I (क्षेत्रफल)
(a) त्रिभुज
(b) समान्तरचतुर्भुज
(c) समचतुर्भुज
(d) वर्ग
स्तंभ-II (सूत्र)
(I) 1/2 (विकर्णों का गुणन)
(II) 1/2 (विकर्ण) 2
(III) आधार × ऊँचाई
(IV) 1/2 (आधार x ऊँचाई)
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-III, c-II, d-I
(B) a-II, b-III, c-IV, d-I
(C) a-IV, b-III, c-I, d-II
(D) a-I, b-III, c-II, d-IV
उत्तर – C
58. 0.01, 0.1 का कितना प्रतिशत होगा?
(A) 100
(B) 1/10
(C) 10
(D) 1/100
उत्तर – C
59. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
स्तंभ- I (समरूप आकृति)
(a) दो रेखाएं
(b) दो वर्ग
(c) दो वृत्त
(d) दो कोण
स्तंभ-II (प्रमाण)
(I) उनकी त्रिज्याए समान है।
(II) उनकी माप समान (बराबर) है।
(III) उनकी भुजाएं समान लंबी है।
(IV) वे बराबर लंबाई की है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-I, c-IV, d-II
(B) a-IV, b-III, c-I, d-II
(C) a-II, b-IV, c-III, d-I
(D) a-IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर – B
60. शब्द ‘समरूप’ अर्थात ‘आकृति एवं आकार समान अर्थात सभी तरह से बराबर’।
कथन [As] : दो समतलीय आकृति समरूप यदि प्रत्येक दूसरे की कार्बन प्रति है।
कारण [R] : आकृति, आकार एवं रूप में सम है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) दोनों [As] और [R] सत्य हैं तथा [R], [As] का सटीक विवरण है।
(B) दोनों [As] और [R] सत्य हैं परन्तु [R], [As] का सही कारण नहीं है।
(C) [As] सत्य है परन्तु [R] असत्य है
(D) [As] असत्य है परन्तु [R] सत्य है।
उत्तर – A
61. एक समतल में 1 हेक्टेयर है-
(a) 104 मीटर²
(b) 102 आर
(c) 104 आर
(d) 102 हेक्टेयर
निम्न विकल्प से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(A) केवल (a) और (c)
(B) केवल (b) और (c)
(C) केवल (a) और (b)
(D) (b), (c) और (d)
उत्तर – C
62. नीचे दी गई सूची में “एक वृत्त का व्यास” के लिये सही कथन है-
(a) इसकी त्रिज्या का दो गुना
(b) वृत्त की लघुत्तम जीवा
(c) केन्द्र से गुजरता है।
(d) संयुग्मी नहीं है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) केवल (a) और (b)
(B) केवल (a) और (c)
(C) (a), (b) और (c)
(D) केवल (c) और (d)
उत्तर – B
63. उचित संबंध जोड़िये-
स्तंभ- I
(a) शालू ने अपने मोबाइल फोन को 25% हानि के साथ 1,950 रूपये में बेचा। अतः वह उसे 30% लाभ के साथ कितने में बेचेगी?
(b) अंक 455 को 4:3 में विभाजित करने पर द्वितीय भाग होगा।
(c) एक बाक्स को रू. 75 में खरीदी करता है, तो उसे 8% के लाभ पर कितने में बेचगा?
(d) रू. 6,800 का 16 2/3 % वार्षिक दर से 9 माह का साधारण ब्याज होगा।
स्तंभ-II
(I) 195
(II) 850
(III) 3,380 रूपये
(IV) 81
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-I, c-IV, d-II
(B) a-II, b-III, c-IV, d-I
(C) a-I, b-II, c-IV, d-III
(D) a-IV, b-II, c-III, d-I
उत्तर – A
64. संख्यायें 0.25 और 0.0625 का व्युत्क्रम औसत-
अभिकथन [As] : 10
कारण (R) : दो संख्याओं x तथा y का समानान्तर माध्य A.M तथा गुणोत्तर माध्य G.M है उसका व्युत्क्रम औसत A.M होगा- √GM
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) दोनों [As] और [R] सत्य है।
(B) [As] सत्य है किन्तु [R] असत्य है।
(C) [As] असत्य है किन्तु [R] सत्य है।
(D) दोनों [As] और [R] असत्य है।
उत्तर – B
65. धन 16,800 रूपये का 6.25% वार्षिक दर से 9 माह में साधारण ब्याज कितना होगा?
(A) 787.50
(B) 812.50
(C) 860
(D) 887.50
उत्तर – A
66. निम्न NETS (द्विविमीय पेपर की काट) जब रेखाओं से मोड़ा जाता है तो बनने वाला त्रिविमीय आकृति है?
(A) घन
(B) घनाभ
(C) प्रिज्म
(D) बेलन
उत्तर – B
67. यदि एक त्रिभुज AABC, C पर समकोण, CDLAB के साथ है और ZB = 25° तब Z CAD है-
(A) 25°
(B) 65°
(C) 115°
(D) 90°
उत्तर – B
68. मानलो F, E और V क्रमशः सतह, कोर एवं शीर्ष को दर्शाते हैं, तब F-E+V का मान सदैव घनाभ, घन एवं पिरामिड के लिये है-
(A) 14
(B) 8
(C) 2
(D) 6
उत्तर – C
69. एक पंखे का विक्रय मूल्य 4644 रूपये है। यदि पर लाभ 29% है, तब उस पंखे का क्रय मूल्य होगा?
(A) 5900
(B) 3500
(C) 3800
(D) 3600
उत्तर – D
70. एक चाल 30.6 किलोमीटर प्रति घण्टे किसके बराबर होगा?
(A) 5.1 मी./से.
(B) 8.5 मी./से.
(C) 110.16 मी./से.
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B
71. एक आदमी ने दो फ्लैट रू. 6,75,958 रूपये प्रति फ्लैट बेचे। एक पर उसे 16% का लाभ हुआ जबकि दूसरे पर उसे 16% की हानि हुई। पूरे सौदे में उसे कितना लाभ या हानि हुई?
अभिकथन [As] : 2.56% Common Loss and Gain
कारण [R] : Loss% = 10
नीचे दिए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) दोनों [As] और [R] सत्य हैं।
(B) [As] सत्य है किन्तु [R] असत्य है।
(C) [As] असत्य है किन्तु [R] सत्य है।
(D) दोनों [As] और [R] असत्य हैं।
उत्तर – A
72. एक वर्ग की भुजा की लम्बाई मीटर में ज्ञात कीजिए जिसकी परिमिति 100 सेमी है-
(A) 0.25 मीटर
(B) 2.5 मीटर
(C) 10 मीटर
(D) 1 मीटर
उत्तर – A
73. प्रथम 40 प्राकृतिक संख्याओं का औसत होगा-
(A) 820
(B) 830
(C) 840
(D) 810
उत्तर – **
74. दो आसन्न कोण एक कोणों का रैखिक युग्म बनाते है, यदि उनकी गैर उभयनिष्ट भुजाएं है।
(A) दो समान किरणें
(B) दो लंबवत किरणें
(C) दो विपरीत किरणें
(D) कोणों का योग 90° है
उत्तर – C
75. 3/4 को प्रतिशत में कैसे प्रदर्शित कर सकते है?
(A) 75%
(B) 7.5%
(C) 0.75%
(D) 70%
उत्तर – A
यदि प्रश्न पत्र (CG Sahayak Marshal Question Paper 2024) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

