Chhattisgarh ITI Hostel Warden Question Paper 2023

|
On: July 31, 2026
CG ITI Hostel Warden Question Paper
Join WhatsApp
Join Now

छत्तीसगढ़ व्यापम आईटीआई छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका क्वेश्चन पेपर 2023, Chhattisgarh ITI Hostel Warden Question Paper With Answer

CG Vyapam ITI Chatrawas Adhikshak Question Paper 2023

यदि आप छत्तीसगढ़ हॉस्टल में वार्डन बनने का सपना देख रहे हैं और आगामी छत्तीसगढ़ CGSSB या CGPSC भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG आईटीआई छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका Question Paper Pdf लेकर आई है

ओल्ड प्रश्न पत्र को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, कम्प्यूटर संबंधी सामान्य प्रश्न व रीजनिंग प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

CG ITI Hostel Warden Question Paper 2023 PDF Link Download

क्वेश्चन पेपरPDF

Chhattisgarh ITI Hostel Warden Question Paper

CG Vyapam ITI Hostel Warden Question Paper 2023

भाग – 1 कम्प्यूटर संबंधी सामान्य प्रश्न

01. प्रथम पीढ़ी का कम्प्यूटर— तकनीक का उपयोग संसाधन के लिए करता था ।
(A) आई. सी. (इन्टीग्रेटेड सर्किट)
(B) माइक्रोप्रोसेसर
(C) ट्रांजिस्टर
(D) वेक्यूम ट्यूब
उत्तर – D

02. इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को दुनियाभर से संदेश भेजने और प्राप्त करने में मदद करता है ।
(A) यू. आर. एल
(B) डब्ल्यू.डब्ल्यू. डब्ल्यू.
(C) वेबसाईट
(D) ई-मेल
उत्तर – D

03. कम्प्यूटर से जानकारी को कागज पर चित्रात्मक रूप में अनुवाद करने के लिए किस आऊटपुट (Output Device) डिवाईज का उपयोग किया जाता है ?
(A) पंच कार्ड
(B) टच पेनल
(C) माउस
(D) प्लॉटर
उत्तर – D

04. कम्प्यूटर का भौतिक भाग कहलाता है-
(A) सॉफ्टवेयर
(B) हार्डवेयर
(C) सी.पी. यू.
(D) प्रोसेसर
उत्तर – B

05. 1 किलोबाईट बराबर है-
(A) 1024 बाइट्स
(B) 1024 बिट्स
(C) गीगाबाइट
(D) इनमें से कोई नहीं (दिए गए पाठ में स्पष्ट नहीं है)
उत्तर – A

06. मास्टर बूट रिकॉर्ड को संक्रमित करता है और इस वायरस को हटाना कठिन और दुष्कर कार्य होता है ।
(A) ट्रॉजन
(B) पॉलीमॉर्फिक
(C) बूट सेक्टर वायरस
(D) मल्टीपारटाइट
उत्तर – C

07. निम्न में से क्या इनपुट डिवाइस नहीं है?
(A) माउस
(B) प्रिंटर
(C) कैमरा
(D) कीबोर्ड
उत्तर – B

08. सीडी का पूरा नाम क्या है ?
(A) कम्पोनेंट डिस्क
(B) कम्यूटर ड्राइवर
(C) कॉम्पेक्ट डिस्क
(D) कॉम्पेक्ट ड्राइवर
उत्तर – C

09. निम्न में से क्या कम्यूटर के ऑपरेशनों को नियंत्रण करने के लिए बनाया गया है?
(A) सिस्टम सॉफ्टवेयर
(B) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
(C) यूटिलिटी सॉफ्टवेयर
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – A

10. किस तरह का प्रोग्राम रो एवम कॉलम से संबंधित नंबर को केल्क्युलेट ( Calculate) करता है ?-
(A) विन्डो प्रोग्राम
(B) स्प्रेडशीट प्रोग्राम
(C) ग्राफिक्स प्रोग्राम
(D) वर्ड प्रोग्राम
उत्तर – B

11. ए. एल. यू का पूरा नाम क्या है ?
(A) एनालॉग लॉजिक यूनिट
(B) अरिथमेटिक लॉजिक यूनिट
(C) एप्लीकेशन लॉजिक यूनिट
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – B

12. निम्न में से कौन सा ऑपरेटिंग सिस्टम नहीं है?
(A) विंडोज
(B) डॉस
(C) गूगल
(D) लिनक्स
उत्तर – C

13. इनमें से कौन कम्यूटर की विशेषता नहीं है?
(A) स्पीड
(B) स्टोरेज
(C) ऑटोमेशन
(D) आई. क्यू. (बुद्धि लब्धि)
उत्तर – D

14. कम्प्यूटर प्रोग्राम है, जो चाही गई जानकारी को सर्वर से संग्रहित जानकारी में से ढूंढता है ।
(A) वेब ब्राउजर
(B) वेबसाइट
(C) सर्च इंजन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – C

15. युजर की सहायता के लिए किसी विशिष्ट कार्य को करने के लिए बनाये गये सॉफ्टवेयर को कहा जाता है-
(A) एप्लीकेशन सॉफ्टवेयर
(B) सिस्टम सॉफ्टवेयर
(C) यूटिलिटी प्रोग्राम
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – A

16. कोडित निर्देशों की सूची को क्या कहते है ?
(A) फ्लोचार्ट
(B) एल्गोरिथम
(C) कम्प्यूटर प्रोग्राम
(D) यूटिलिटी प्रोग्राम
उत्तर – C

17. कम्प्यूटर किस प्रकार की भाषा को समझता है ?
(A) सामान्य मशीनी भाषा
(B) कम्प्यूटर भाषा
(C) एसेम्बली भाषा
(D) हाई – लेवल भाषा
उत्तर – A

18. कम्प्यूटर के पिता को कहा जाता है । ?
(A) चार्ल्स बैबेज
(B) बिल गेट्स
(C) स्टीव जॉब्स
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – A

19. निम्न में से क्या सी. पी. यू. का भाग नहीं हैं ?
(A) मैमोरी
(B) कन्ट्रोल यूनिट (सी.यू.)
(C) अरिथमेटिक व लॉजिक यूनिट (ए. एल. यू )
(D) इनपुट यूनिट
उत्तर – D

20. एप्लीकेशन के आधार पर निम्न में से कौन सा कम्यूटर का प्रकार नहीं है ?
(A) रीमोट
(B) एनालॉग
(C) डिजिटल
(D) हाइब्रिड
उत्तर – A

भाग – 2 गणित

21. निम्नलिखित समलम्ब चतुर्भुज का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए-

(A) 15.5 वर्ग इंच
(B) 16.5 वर्ग इंच
(C) 17.5 वर्ग इंच
(D) 18.5 वर्ग इंच
उत्तर – C

22. यदि ABCD एक समांतर चतुर्भुज है, AE ⊥ DC और CF ⊥ AD | यदि AB = 10 सेमी, AE = 6 सेमी और CF = 5 सेमी, तो AD बराबर है-
(A) 10 सेमी
(B) 6 सेमी
(C) 12 सेमी
(D) 15 सेमी
उत्तर – C

23. दी गई आकृति में POQ एक रेखा है। तो मान होगा-

(A) 20°
(B) 25°
(C) 30°
(D) 35°
उत्तर – A

24. पिता की वर्तमान आयु का पुत्र की वर्तमान आयु से अनुपात 7: 2 है। 10 वर्ष पश्चात् उनकी आयु 9:4 के अनुपात में होगी। पिता का वर्तमान आयु क्या है-
(A) 35 वर्ष
(B) 40 वर्ष
(C) 30 वर्ष
(D) 25 वर्ष
उत्तर – A

25. 50 संख्याओं का औसत 38 है यदि दो संख्याओं अर्थात 45 और 55 को छोड़ दिया जाय तो शेष संख्याओं का औसत है-
(A) 32.5
(B) 37.5
(C) 35
(D) 36
उत्तर – B

26. दी गई आकृति एक समकोण त्रिभुज ABC और एक समबाहु त्रिभुज BCD को दर्शाती है । छायांकित भाग का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए । दिया गया है: (BC = 8 सेमी और AC = 16 सेमी )

(A) 36.3 वर्ग सेमी
(B) 52.0 वर्ग सेमी
(C) 27.7 वर्ग सेमी
(D) 55.4 वर्ग सेमी
उत्तर – C

27. यदि AB और CD एक वृत्त की दो जीवाएं है जो दिये गये चित्र के अनुसार बिंदु E पर प्रतिच्छेद करती है, तो-

(A) ∠BEQ > ∠CEQ
(B) ∠BEQ = ∠CEQ
(C) ∠BEQ < ∠CEQ
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B

28. बेलन के आधार का क्षेत्रफल 21 से. मी एवं ऊंचाई 11 से.मी है तब बेलन का आयतन होगा-
(A) 231 से. मी
(B) 230 से. मी
(C) 220 से. मी
(D) 225 से. मी
उत्तर – A

29. 20 वस्तुओं का क्रय मूल्य x वस्तुओं के विक्रय मूल्य के बराबर है। यदि लाभ 25% है, तो x का मान है-
(A) 15
(B) 16
(C) 18
(D) 25
उत्तर – B

30. जन सांख्यिकीय लाभांश है-
(A) 15 से 59 वर्ष की आयु अंतर्गत कार्यशील जनसंख्या
(B) 0 से 6 वर्ष अंतर्गत जनसंख्या
(C) 14 से 50 वर्ष की आयु अंतर्गत कार्यशील जनसंख्या
(D) 60 वर्ष की आयु से अधिक कार्यशील जनसंख्या
उत्तर – A

31. 140 मीटर और 100 मीटर लंबी दो ट्रेनें क्रमश: 90 किमी / घंटा और 18 किमी / घंटा की गति से एक ही दिशा में समानांतर ट्रैक पर जा रही है। ट्रेनों को एक दूसरे को पूरी तरह से पार करने में कितना समय लगेगा ?
(A) 12 सेकेण्ड्स
(B) 13 सेकेण्ड्स
(C) 15 सेकेण्ड्स
(D) 14 सेकेण्ड्स
उत्तर – A

32. A ( 8, -2 ) और B( 4,6) एक रेखाखंड के अंतिम बिंदु हैं, तो रेखाखंड के मध्य बिंदु के निर्देशांक ज्ञात कीजिए ।
(A) (1,3)
(B) (6,2)
(C) (2,4)
(D) (3,5)
उत्तर – B

33. कार बनानेवाली एक कंपनी अपना ‘प्रॉफिट एंड लॉस’ खाता तैयार कर रही है। इसमें किस शीर्ष के अंतर्गत उत्पादन – श्रम लागत शामिल होगा ?
(A) ब्रिक्री की लागत
(B) वितरण लागत
(C) देय ब्याज एवं अनुरूप शुल्क
(D) प्रशासनिक व्यय
उत्तर – A

34. एक वृत्ताकार पहिये की त्रिज्या 1 3/4 मीटर है। 11 किमी की यात्रा में यह कितने चक्कर लगायेगा ?
(A) 500
(B) 1000
(C) 1500
(D) 2000
उत्तर – B

35. एक व्यक्ति के पास 16000 रूपये थे, जिसका एक हिस्सा उसने 4% की दर से और बाकी को 5% वार्षिक साधारण ब्याज पर उधार दिया। यदि एक वर्ष में प्राप्त कुल ब्याज 700 रूपये था, तो 4% प्रति वर्ष की दर से उधार दिया गया धन कितना था ?
(A) 8000 रूपये
(B) 12000 रूपये
(C) 6000 रूपये
(D) 10000 रूपये
उत्तर – A

36. पृथ्वी को अपनी धुरी पर घूमने में 24 घंटे लगते हैं। वह 4 घंटे 12 मिनट में किस कोण से घूमेगी ?
(A) 63 डिग्री
(B) 64 डिग्री
(C) 65 डिग्री
(D) 70 डिग्री
उत्तर – B

37. 50°, 60° और 70° के कोणों वाले त्रिभुजों की संख्या जो बनाये जा सकते है-
(A) केवल एक
(B) अनंत
(C) दो
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B

38. एक चतुर्भुज के कोण 4:5:10:11 के अनुपात में है। तो चतुर्भुज के कोण होंगे-
(A) 36°, 60°, 108°, 156°
(B) 48°, 60°, 120°, 132°
(C) 52°, 60°, 122°, 126°
(D) 60°, 60°, 120°, 120°
उत्तर – B

39. A, B और C एक ही समय में एक ही दिशा में एक गोलाकार स्टेडियम के चारों ओर दौड़ा करते हैं। A एक चक्कर 252 सेकेण्डस् B एक चक्कर 308 सेकेण्डस् में और C 198 सेकेण्डस् में पूरा करता I सभी एक ही समय पर शुरू होते हैं। कितने समय बाद वे फिर से शुरूआती बिंदु पर मिलेगें ?
(A) 15 मिनट 15 सेकेण्ड्स
(B) 42 मिनट्स 30 सेकेण्ड्स
(C) 42 मिनट्स
(D) 46 मिनट्स 12 सेकेण्ड्स
उत्तर – D

40. यदि वस्तु की कीमत में 50% की वृद्धि की जाती है तो उसकी खपत को कितना कम करना चाहिये ताकि उसके उपभोग पर समान व्यय बना रहें ?
(A) 1/4
(B) 1/3
(C) 1/2
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B

41. एक घनाभ की लंबाई, चौड़ाई और गहराई का योग 19 सेमी है, और इसका विकर्ण 5√5 सेमी है। तो घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल है-
(A) 361 सेमी²
(B) 125 सेमी²
(C) 236 सेमी²
(D) 486 सेमी²
उत्तर – C

42. यदि किसी घन के विकर्ण की लंबाई 8√3 सेमी है । तो इसका पृष्ठीय क्षेत्रफल होगा-
(A) 512 से.मी²
(B) 384 से.मी²
(C) 192 से.मी²
(D) 768 से.मी²
उत्तर – B

43. दो संख्याओं का HCF और LCM 24 और 168 है और संख्याएं 1:7 के अनुपात में है। दो संख्याओं में से बड़ी संख्या होगी-
(A) 168
(B) 144
(C) 108
(D) 72
उत्तर – A

44. दिए गये बिंदु से गुजरने वाली रेखाओं की संख्या है-
(A) दो
(B) एक
(C) अनंत
(D) केवल एक
उत्तर – C

45. एक आयत हाल की फर्श 4 मी x 3मी है। पूरे फर्श पर 8 सेमी x 6 सेमी के टाईल्स बगैर तोड़े लगाये जाने है। तो कितने टाईल्स की आवश्यकता होगी ?
(A) 1900
(B) 2500
(C) 3300
(D) 576
उत्तर – B

भाग – 3 सामान्य ज्ञान

46. निम्नांकित में से कौन सा रोग युग्म विटामिन की कमी से सम्बन्धित है-
(A) वर्णान्धता, हीमोफीलिया
(B) मलेरिया, इनफ्लूएंजा
(C) एड्स, चेचक
(D) रिकेट्स, बेरी-बेरी
उत्तर – D

47. छत्तीसगढ़ी उपन्यास ” मोंगरा ” किसकी रचना है-
(A) खूबचंद बघेल
(B) सुंदरलाल शर्मा
(C) शिवशंकर शुक्ल
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – C

48. वर्तमान में भारतीय अर्थव्यवस्था कैसी है ?
(A) उच्चदर से बढ़ती अर्थव्यवस्था
(B) तीव्र गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था
(C) सामान्य गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – B

49. हिंदी शब्द “सक्रिय” का छत्तीसगढ़ी अनुवाद है-
(A) बुधारू
(B) पठोइया
(C) पिछलग्गू
(D) जुझारू
उत्तर – D

50. छत्तीसगढ़ की उदयीमान खिलाड़ी ज्ञानेश्वरी यादव ने 23 मई से 03 जून 2023 तक उत्तप्रदेश के लखनऊ में आयोजित खेलो इंडिया अंतर विश्वविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता 2023 में स्वर्ण पदक जीता। वे किस खेल से सम्बन्धित है ?
(A) शरीर सौष्ठव
(B) भारोत्तोलन
(C) पावर लिफ्टिंग
(D) वुशु
उत्तर – B

51. पिछले कुछ वर्षो में कर्नाटक के तुम्मलपल्ले और भीमा नदी घाटी में इसके विपुल भन्डार खोजे गये –
(A) पेट्रोलियम
(B) थोरियम
(C) यूरेनियम
(D) क्रोमियम
उत्तर – C

52. निम्नलिखित में से पहली घटना कौन-सी थी-
(A) चौरा – चौरी काण्ड
(B) काकोरी काण्ड
(C) बारदोली सत्याग्रह
(D) रोलेट सत्याग्रह
उत्तर – D

53. ब्रम्हपुत्र बेसिन का विस्तार है-
अ) भारत और चीन में
ब) भारत और पाकिस्तान में
स) बांग्लादेश में
(A) केवल अ सही है
(B) अ और स सही है
(C) अ और ब सही है
(D) केवल ब सही है
उत्तर – B

54. छत्तीसगढ़ी साहित्य का इतिहास कितने भागों में विभक्त किया गया है?
(A) दो
(B) चार
(C) तीन
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – C

55. निम्नलिखित में से कौन सी फसल ज्यादातर निर्वाह खेती के तहत उगाई जाती है ?
(A) कपास और तंबाकू
(B) बाजरा और चावल
(C) सब्जियाँ और फल
(D) चाय और कॉफी
उत्तर – B

56. राज्य में वरिष्ठ श्रेणी के खिलाड़ी, जिन्होंने खेल के क्षेत्र में अंन्तर्राष्ट्रीय / राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, उन्हें कौन – सा पुरस्कार दिया जाता है ?
(A) शहीद पंकज विक्रम सम्मान
(B) शहीद कौशल यादव सम्मान
(C) शहीद राजीव पांडेय सम्मान
(D) शहीद गुण्डाधुर सम्मान
उत्तर – C

57. ‘1932 के पूना समझौते’ के साथ किसका सीधा संबंध था ?
(A) भारतीय महिलायें
(B) भारतीय मजदूर वर्ग
(C) भारतीय कृषक वर्ग
(D) भारतीय दलित वर्ग
उत्तर – D

58. वित्तीय वर्ष 2023 के भारत के आर्थिक वृद्धि किस तत्व ने बढ़ाया है ?
(A) निजी उपभोग
(B) सार्वजनिक उपभोग
(C) निजी निवेश
(D) सार्वजनिक निवेश
उत्तर – A

59. भारत शासन अधिनियम 1935 द्वारा-
(A) प्रेस पर से प्रतिबंध हटाया गया
(B) प्रादेशिक स्वायत्तता लागू की गयी
(C) विदेशी व्यापार का उदारीकरण किया गया
(D) महिलाओं को मताधिकार दिया गया
उत्तर – **

60. ‘हम लोग जा रहे हैं’ का छत्तीसगढ़ी रूप क्या होगा-
(A) हमन् जात हन
(B) मैं जात हौं
(C) वो मन जात हें
(D) सब झन जात हें
उत्तर – A

61. हिन्दी शब्द “अनुमान” का छत्तीसगढ़ी शब्द होगा
(A) अलकर
(B) अटकरना
(C) उटकहा
(D) बेलबेलहा
उत्तर – B

62. पश्चिम से पूरब तक फैली वृहत हिमालय या हिमाद्री श्रेणी नेपाल में अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचती है, जहां विश्व की 14 सबसे ऊंची चोटियों में से कितनी चोटी स्थित है?
(A) 8
(B) 12
(C) 11
(D) 9
उत्तर – A

63. छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खेलों के क्षेत्र में वीर हनुमान सिंह पुरस्कार प्रदान किया जाता है ।
(A) निर्णायक को
(B) प्रशिक्षक को
(C) सीनियर वर्ग के उत्कृष्ट खिलाड़ियो को
(D) जुनियर वर्ग के उत्कृष्ट खिलाड़ियो को
उत्तर – **

64. निम्नलिखित पर विचार कीजिए-
(i) महाधिवक्ता को राज्य विधानसभा की समिति में सदस्य के रूप में सम्मिलित किये जा सकता है ।
(ii) महाधिवक्ता को राज्य विधानसभा की समिति में सदस्य के रूप में सम्मिलित नहीं किया जा सकता है।
सही उत्तर चुनिए
(A) (i) सही है
(B) (ii) सही है
(C) (i) और (ii) दोनों सही है
(D) (i) और (ii) दोनों गलत है
उत्तर – A

65. ” बैगानी” किस जनजाति की भाषा है?
(A) बैगा
(B) गोंड
(C) भतरा
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – A

66. वर्ष 2021-22 में भारत के सकल मूल्य वर्धन (GVA) में किस क्षेत्र का सबसे अधिक योगदान रहा है?
(A) कृषि एवं सम्बंद्ध क्षेत्र
(B) उद्योग
(C) सेवाएं
(D) विनिर्माण
उत्तर – C

67. मनुष्यों के किस स्थिति का सूचक शिशु मृत्यु दर है?
(A) शिक्षा
(B) स्वास्थ्य
(C) कुपोषण
(D) जीवनस्तर
उत्तर – B

68. ओलिंपिक में भारतीय महिला हॉकी दल के सदस्य के रूप में भाग लेने वाली छत्तीसगढ़ की महिला खिलाड़ी का नाम है-
(A) रेणुका यादव
(B) राधिका यादव
(C) पुष्पलता तिर्की
(D) अंजू लकरा
उत्तर – A

69. ‘प्रभावी अकर्मव्यता’ की नीति का जनक कौन था?
(A) एलनबेरा
(B) लारेंस
(C) मेयो
(D) लिटन
उत्तर – B

70. छत्तीसगढ़ के प्रथम नाट्यकार इनमें से कौन है ?
(A) मुकुटधर पाण्डेय
(B) बंशीधर पाण्डेय
(C) शिवशंकर शुक्ल
(D) लोचन प्रसाद पाण्डेय
उत्तर – D

भाग – 4 शारीरिक शिक्षा

71. मानव शरीर रचना क्या है ?
(A) मानव शरीर रचना शरीर के अंगो के कार्यो का अध्ययन है।
(B) मानव शरीर रचना मानव शरीर की संरचना का अध्ययन है ।
(C) मानव शरीर रचना बैक्टीरीया और वायरस का अध्ययन है
(D) मानव शरीर रचना मानव शरीर में रोगों और उनके कारणों का अध्ययन है ।
उत्तर – B

72. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस- को मनाया जाता है ।
(A) 20 जून
(B) 21 जून
(C) 22 जून
(D) 23 जून
उत्तर – B

73. खेल मनोविज्ञान – है ।
(A) खिलाड़ियों के व्यवहार का आंकलन
(B) किसी विशेष खेल में प्रतिभाओं की खोज
(C) तनाव प्रबंधन में मदद
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D

74. निम्न चार में से कौन एक अंतरराष्ट्रीय रूप से मान्य ट्रेक स्पर्धा नहीं है?
(A) पुरूषों की 100 मीटर हर्डल्स
(B) पुरूषों एवं महिलाओं की 200 मीटर दौड़
(C) पुरूष एवं महिलाओं की 4 x 400 मीटर रिले
(D) पुरूष एवं महिलाओं की 200 मीटर हर्डल
उत्तर – **

75. चक्का फेंक के लिये थ्रोइंग सर्कल का व्यास होता है-
(A) 2.50 मीटर
(B) 2.51 मीटर
(C) 2.52 मीटर
(D) 2.53 मीटर
उत्तर – A

76. शारीरिक शिक्षा शिक्षक आजकल अनिवार्य रूप से है-
(A) एक प्रशिक्षक
(B) एक आंदोलन शिक्षक
(C) एक ड्रील मास्टर
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D

77. सीखने के प्रयास एवं भूल सिद्धान्त का प्रतिपादन ने किया ।
(A) स्किनर
(B) आईजेंक
(C) ऑलपोर्ट
(D) थार्नडाईक
उत्तर – D

78. निम्नलिखित में से कौन सा लचीलापन और सन्तुलन के लिए परीक्षण है ?
(A) रूलर ड्राप टेस्ट
(B) टी – ड्रील परीक्षण
(C) आर. ए. एस. टी.
(D) सिट एण्ड रीच टेस्ट
उत्तर – D

79. लेक्टिक एसिड सिस्टम किस गतिविधी में सक्रिय होता है?
(A) 800 मीटर दौड़
(B) 10,000 मीटर दौड़
(C) 100 मीटर दौड़
(D) 20 कि.मी पैदल चाल
उत्तर – A

80. 4×100 मी रिले बैटन के आदान-प्रदान जो की लंबाई होती है।
(A) 10 मीटर
(B) 15 मीटर
(C) 20 मीटर
(D) 25 मीटर
उत्तर – C

81. खेल में अतिरिक्त ऊर्जा का सिद्धांत दिया ।
(A) शिलर
(B) स्पेंसर
(C) दोनों A तथा B
(D) लेजारस
उत्तर – C

82. किस कोण पर चक्का फेंक में थ्रोईग सेक्टर को अंकित किया जाता है ?
(A) 34.92°
(B) 35°
(C) 33°
(D) 38°
उत्तर – A

83. माप या डिग्री की स्थिरता जिसके लिए एक उपकरण उसी तरह से मापता है जो हर बार समान विषयों के साथ इसी स्थिति में उपयोग किया जाता है-
(A) वैधता
(B) विश्वसनीयता
(C) उपरोक्त दोनों
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – B

84. क्रिकेट में गेंद के वजन की सीमा होती है।
(A) 155.9 ग्राम से 163 ग्राम
(B) 155.9 ग्राम से 162 ग्राम
(C) 155.8 ग्राम से 161.9 ग्राम
(D) 160 ग्राम से 163 ग्राम
उत्तर – A

85. इनमें कौन सा एक सामान्य खेल चोट नहीं है ?
(A) डीस्लोकेशन
(B) मोच
(C) घर्षण
(D) दमा
उत्तर – D

86. “प्रतिक्रीया समय” को मापने के लिए निम्नलिखित में से किस परीक्षण का उपयोग किया जाता है ?
(A) रूलर ड्राप टेस्ट
(B) एस. सी. ए. टी
(C) जे. सी. आर. टेस्ट
(D) 5 किमी प्रेडिक्टर टेस्ट
उत्तर – A

87. दिये गए विकल्पों में से कौन सा विटामिन का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं ?
(A) धूप
(B) संतरे
(C) अखरोट
(D) सेब
उत्तर – A

88. स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया का गठन हुआ था?
(A) 1953
(B) 1954
(C) 1955
(D) 1956
उत्तर – B

89. किसी दुर्घटना के लिए प्राथमिक चिकित्सा का सबसे महत्वपूर्ण कार्य है-
(A) घायल को डाक्टर के पास ले जाना
(B) घायल का उपचार
(C) उपलब्ध साधनों का उपयोग कर जीवन बचाना
(D) घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था करना
उत्तर – C

90. गामक स्मृति का एक भाग है ।
(A) संज्ञानात्मक प्रक्रिया
(B) गामक प्रक्रिया
(C) मनोगामक प्रक्रिया
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D

91. मानव शरीर की सबसे छोटी हड्डी कौन सी है ?
(A) पिसिफोर्म
(B) स्केफाइड
(C) स्टेपीस
(D) मलियस
उत्तर – C

92. वॉलीबॉल कोर्ट चारों ओर से मीटर फ्री जोन से घिरा होता है ।
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
उत्तर – C

93. मानव कंकाल का निम्नलिखित में से कौन सा भाग मानव मस्तिष्क की सुरक्षा के लिए हेलमेट बनाता है?
(A) कपाल
(B) कनपटी की हड्डी
(C) कंठिका अस्थि
(D) जबड़ा
उत्तर – A

94. हृदय—श्वसन क्षमता को मापने के लिए प्रयोग किया जाने वाला परीक्षण है ?
(A) ट्रेडमिल परीक्षण
(B) डायनेमोमीटर
(C) पीक फ्लो मीटर परीक्षण
(D) साइबर
उत्तर – A

95. संपूर्ण सूर्य नमस्कार आसन में चरण होते है।
(A) 8
(B) 10
(C) 11
(D) 12
उत्तर – D

96. 200 मीटर दौड़ में पहली लेन के पहले धावक का स्टैगर क्या होता है?
(A) 00
(B) 7.04
(C) 3.52
(D) 7.67
उत्तर – A

97. ने इनवर्टेड – यू सिद्धान्त का प्रतिपाद किया ।
(A) यर्क्स तथा डोडसन
(B) एडलर तथा डोडसन
(C) जॉनसन तथा डोडसन
(D) यर्क्स तथा रॉबर्टसन
उत्तर – A

98. 3000 मीटर स्टीपल चेस संख्या में वॉटर जंप होते हैं ।
(A) 6
(B) 7
(C) 8
(D) 9
उत्तर – B

99. प्रणायाम अष्टांग योग का ( क्रमानुसार ) कौन सा भाग है ?
(A) पहला
(B) तीसरा
(C) छठा
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – D

100. हैंडबॉल में गोलकीपर का क्षेत्र मीटर लाईन होता है ।
(A) 9
(B) 7
(C) 4
(D) 6
उत्तर – D

यदि प्रश्न पत्र (CG ITI Hostel Warden Question Paper ) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

Leave a Comment