CG Lab Technician Question Paper PDF छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (CG Vyapam) द्वारा उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा (HELT24) 6 अक्टूबर 2024 को हुआ जिसका pdf हमारे वेबसाइट में देखने को मिलेगा । छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला तकनीशियन क्वेश्चन पेपर pdf अंतिम उत्तर पर आधारित
CG Lab Technician Question Paper यदि आप छत्तीसगढ़ नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं और आगामी CGPSC या (CG Vyapam) CGSSB भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो CG Vyapam Lab Technician पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र (Previous Year Question Papers) आपकी सफलता काफी मदद करेगा। आज हमारी विशेषज्ञ टीम आपके लिए CG Vyapam Lab Technician Question Paper pdf लेकर आई है।
cg prayogshala technician question paper 2024
CG Lab Technician Question Paper को हल करने से आपको परीक्षा के पैटर्न, सामान्य विज्ञान व GS प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को समझने में पूरी मदद मिलेगी। नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका पूरा हल और आधिकारिक PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
CG Lab Technician Question Paper 2024 PDF Link Download
छत्तीसगढ़ प्रयोगशाला तकनीशियन भर्ती परीक्षा 2024 क्वेश्चन पेपर
PART – I (सामान्य विज्ञान)
01. निम्नांकित में से सहीं संबंधों का चुनाव कीजिए- अर्धसूत्रीय विभाजन की अवस्थाएँ — घटनाएँ
(I) लेप्टोटीन — गुणसूत्रों का केन्द्रक झिल्ली से जुड़ना ।
(II) जाइगोटीन — जीन विनियम होता है ।
(III) पैकिटीन — सिनैप्सिस का निर्माण होता है ।
(IV) डिप्लोटीन — किऐजमेटा का निर्माण |
(A) I और II
(B) III और IV
(C) I और IV
(D) II और III
उत्तर – C
02. डी.एन.ए. फिंगर प्रिंटिंग तकनीक के सही क्रम को निम्नांकित में से चुनिए-
(a) ऑटोरेडियोग्राफी
(b) डी. एन. ए. का निष्कर्षण
(c) साऊथर्न ब्लॉटिंग
(d) प्रतिबंध एन्जाइम द्वारा डी.एन.ए. को काटना
(e) जेल वैद्युतकरण संचलन
(A) a → b → c → d → e
(B) e → d → c → b → a
(C) b → d → e → c → a
(D) c → e → d → a → b
उत्तर – C
03. हाइपैन्थोडियम प्रकार का पुष्पक्रम पाया जाता है-
(A) यूफोर्बिया कुल
(B) फाइकस कुल
(C) एस्क्लेपियस कुल
(D) एस्टेरेसी कुल
उत्तर – B
04. निम्नांकित कथनों पर विचार करें-
(I) मिट्टी में पाया जाने वाला जीवाणु “बैसिलस थुरैन्जिनेसीस” “क्राई-प्रोटीन” उत्पन्न करता है।
(II) “क्राई-प्रोटीन” को कोडित करने वाले जीन को अनेक फसलों में स्थानान्तरित किया जा सकता है।
(III) “क्राई-प्रोटीन” के कारण टमाटर के फल लंबे समय तक ताजे बने रहते हैं।
उपरोक्त में से सही कथनों का चुनाव करें-
(A) I और III
(B) II और III
(C) केवल III
(D) I और II
उत्तर – D
05. जंतु जगत के किस संघ में श्वसन की क्रिया “बुक गिल्स” एवं “ट्रैकियल तंत्र” के माध्यम से सम्पन्न होती है ?
(A) एनीलिडा
(B) इकाईनोडर्मेटा
(C) आथ्रोपोडा
(D) मोलस्का
उत्तर – C
06. निम्नांकित अभिकथन [As] एवं कारण [R] को ध्यानपूर्वक पढ़कर सही विकल्प का चुनाव करें-
अभिकथन [As] – समुदाय से “कीस्टोन” प्रजाति को हटाने से समुदाय के कार्यपद्धति पर कोई विशेष अवरोध पैदा नहीं होता है ।
कारण [R] – “कीस्टोन” प्रजाति की प्रचुरता कम होती है ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य है तथा [R], [As] की सहीं व्याख्या हैं ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य है किन्तु [R], [As] की सहीं व्याख्या नहीं हैं।
(C) [As] सत्य हैं लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य हैं लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – D
07. C₄ प्रकाश संश्लेषण पथ के बारे में सही कथन का चुनाव किजिए-
(A) पी ई पी (PEP), कार्बन डाईऑक्साइड स्वीकार करता है ।
(B) इस पथ में केवल एक प्रकार की कोशिका भाग लेती है ।
(C) कार्बन डाईऑक्साइड का प्रथम स्थरीकरण उत्पाद 3 – PGA होता है।
(D) C₄ प्रकाश संश्लेषण पथ में केवल एक प्रकार का ही हरितलवक भाग लेता है ।
उत्तर – A
08. निम्नांकित में से सही संबंध जोड़े-
स्तंभ-I — स्तंभ-II
(a) MSH — (I) दुग्ध उत्पादन को प्रेरित करता है
(b) PRL — (II) टेस्टोस्टेरॉन का स्रावण
(c) ICSH — (III) अण्डोत्सर्ग को प्रेरित / प्रारम्भ करता है।
(d) LH — (IV) त्वचा के रंजकता को प्रेरित करता है
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-IV, b-I, c-II, d-III
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-III, b-II, c-IV, d-I
उत्तर – B
09. निम्नांकित में से इलेक्ट्रॉन परिवहन तंत्र के प्रकिण्वों (एन्जाइम्स) को सही क्रम में जमाइए –
(a) साइटोक्रोम – सी
(b) ए. टी. पी. – सिन्थेज़
(c) एन.ए.डी.एच. — डीहाइड्रोजिनेज
(d) साइटोक्रोम – C – ऑक्सीडेज़
(e) सक्सिनेट डीहाइड्रोजिनेज
(A) a → b → c → d → e
(B) c → e → a → d → b
(C) e → d → c → b → a
(D) b → d → a → c → e
उत्तर – B
10. ग्लाइकोलिसीस एवं क्रेब्स चक्र के बीच की योजक कड़ी है-
(A) ऑक्सेलोएसिटिक अम्ल
(B) सक्सिनिक अम्ल
(C) साइट्रिक अम्ल
(D) एसीटिल कोएन्जाइम
उत्तर – D
11. निम्नलिखित क्रिस्टल संरचना को उनके परमाणु संकुलन गुणांक के आधार पर बढ़ते क्रम में व्यवस्थित करके सही विकल्प चुनें-
(a) सरल घनाकार (SC)
(b) षट्कोणीय निबिड़ – संकुलन (HCP)
(c) फलक केंद्रित घनाकार (FCC)
(d) अंतः केंद्रित घनाकार (BCC)
(e) हीरा घन (DC)
(A) a → c → e → d → b
(B) e → a → b → c → d
(C) b → a → d → c → e
(D) c → d → b → e → a
उत्तर – *
12. घूमते स्टूल में अपनी भुजाओं को फैलाकर बैठा हुआ व्यायामी अचानक अपनी भुजाओं को नीचे कर लेता है तब-
(A) कोणीय वेग कम हो जाता है।
(B) उसका जड़त्व आघूर्ण कम हो जाता है ।
(C) कोणीय वेग स्थिर रहता है।
(D) कोणीय संवेग बढ़ता है ।
उत्तर – B
13. समान विभव क्षेत्र में-
(a) विद्युत क्षेत्र एकसमान है।
(b) विद्युत क्षेत्र शून्य है ।
(c) विद्युत क्षेत्र के अंदर कोई आवेश नहीं है ।
(d) विद्युत क्षेत्र आवश्यक रूप से बदल जाएगा यदि एक आवेश क्षेत्र के बाहर रखा जाए ।
(A) केवल b और c
(B) केवल a और c
(C) केवल b और d
(D) केवल c और d
उत्तर – A
14. 200 ग्राम द्रव्यमान का एक बॉक्स स्प्रिंग के एक सिरे से जुड़ा है जिसका दूसरा सिरा दृढ़ आधार से जुड़ा है। स्प्रिंग के आवर्तकाल का अनुपात क्या होगा यदि 800 ग्राम भार बॉक्स के अंदर भरा एवं बॉक्स खाली है-

(A) 2
(B) √5
(C) 1/2
(D) √2
उत्तर – B
15. एक समांतर प्लेट संधारित्र की धारिता बढ़ जाती है यदि-
(A) प्लेटों का क्षेत्रफल कम हो जाता है।
(B) दोनों प्लेटों के बीच की दूरी बढ़ जाती है ।
(C) प्लेट का क्षेत्रफल बढ़ जाता है ।
(D) परावैद्युतांक कम हो जाता है।
उत्तर – C
16. अभिकथन [As] — जब ठंडे कार्बोनेटेड पेय की एक बोतल खोली जाती है तो छिद्र के चारों ओर हल्का कोहरा बन जाता है । कारण (R) – गैस के रूध्दोष्म प्रसार के कारण तापमान कम हो जाता है और बाष्प का संघनन होता है । नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य है एवं [R], [As] की सहीं व्याख्या हैं ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य है परंतु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं हैं ।
(C) [As] सत्य हैं परंतु [R] असत्य है ।
(D) [As] और [R] दोनों असत्य है ।
उत्तर – A
17. सूची-I को सूची – II से मिलान करें-
सूची-I — सूची-II
(a) गुरूत्वाकर्षण स्थिरांक (G) — (I) [L²T⁻²]
(b) गुरूत्वाकर्षण स्थितिज ऊर्जा — (II) [M⁻¹ L³ T⁻²]
(c) गुरूत्वाकर्षण विभव — (III) [LT⁻²]
(d) गुरूत्वाकर्षण तीव्रता — (IV) [M L² T⁻²]
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें-
(A) a-IV, b-II, c-I, d-III
(B) a-II, b-I, c-IV, d-III
(C) a-II, b-IV, c-I, d-III
(D) a-II, b-IV, c-III, d-I
उत्तर – C
18. यदि परिनालिका के प्रति ईकाई लंबाई में फेरों की संख्या दोगुनी की जाए तो इसका स्वप्रेरकत्व हो जाएगा-
(A) 4 गुना
(B) 8 गुना
(C) वही रहेगा
(D) दोगुना
उत्तर – A
19. निम्नलिखित समय का ईकाइ नहीं है / हैं-
(a) सेकण्ड
(b) पारसेक
(c) वर्ष
(d) प्रकाश वर्ष
(A) a, c और d
(B) केवल a और c
(C) केवल b और d
(D) केवल b और c
उत्तर – C
20. निम्नलिखित धातुओं को उच्च विद्युत चालकता से निम्न विद्युत चालकता में व्यवस्थित करके सही विकल्प चुनें-
(a) एल्यूमिनियम
(b) निकेल
(c) तांबा
(d) चांदी
(e) लोहा
(A) d > c > a > b > e
(B) a > d > e > c > b
(C) d > c > b > a > e
(D) b > c > d > e > a
उत्तर – A
21. रूध्दोष्म प्रक्रिया में सिस्टम और परिवेश के बीच उष्मा का कोई स्थानांतरण नहीं होता है । रूध्दोष्म स्थिति में एक आदर्श गैस के मुक्त विस्तार के लिए निम्नलिखित में से सही विकल्प चुनें-
(A) q = 0, ΔT ≠ 0, w = 0
(B) q ≠ 0, ΔT = 0, w = 0
(C) q = 0, ΔT = 0, w = 0
(D) q = 0, ΔT < 0, w ≠ 0
उत्तर – C
22. क्रिस्टलों में शॉटकी दोष तब प्रेक्षित होता है, जब-
(A) कुछ धनायन अपने जालक स्थानों से निकलकर अन्तराकाशी स्थानों में अध्यासित हो जाते है ।
(B) जालक से समान संख्या में धनायन एवं ऋणायन अनुपस्थित होते है ।
(C) कुछ जालक स्थल इलेक्ट्रानों द्वारा अध्यासित होते है ।
(D) जालक में कोई अशुद्धि उपस्थित होती है ।
उत्तर – B
23. नाइट्रोबेंजीन की इलेक्ट्रोफिलिक प्रतिस्थापन प्रतिक्रिया में, नाइट्रो समूह की उपस्थिति…….
(A) आगमनात्मक प्रभाव से रिंग को निष्क्रिय कर देता है ।
(B) आगमनात्मक प्रभाव से रिंग को सक्रिय करता है ।
(C) अनुनाद द्वारा मेटा-स्थिति के सापेक्ष रिंग के ऑर्थो और पैरा- पोजीशन पर चार्ज घनत्व कम हो जाता है ।
(D) अनुनाद द्वारा रिंग के ऑर्थो और पैरा- पोजीशन के सापेक्ष मेटा पोजीशन पर चार्ज घनत्व बढ़ जाता है
उत्तर – *
24. निम्न में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(A) कॉपर अम्लों से हाइड्रोजन निकलती है ।
(B) उच्च आक्सीकरण अवस्था में मैंगनीज, ऑक्सीजन एवं फ्लुरीन के साथ स्थायी यौगिक बनाती है ।
(C) Mn³⁺ एवं Co³⁺ घटनाएँ जलीय विलयन में ऑक्सीकारक अभिकर्मक है ।
(D) Ti²⁺ एवं Cr²⁺ जलीय विलयन में अपचायक अभिकर्मक है ।
उत्तर – A
25. कॉलम – I में दी गई को कॉलम – II में उल्लेखित गुणों से मिलाये-
कॉलम – I — कॉलम-II
(a) सल्फर के आक्साइड — (I) ग्लोबल वार्मिंग
(b) नाइट्रोजन डाइआक्साइड — (II) यातायात और भीडभाड वाले इलाको में लाल धुंध
(c) कार्बन डाइआक्साइड — (III) ‘ब्लु बेबी’ सिंड्रोम
(d) पेयजल में नाइट्रेट — (IV) श्वसन संबंधी रोग
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-IV, b-II, c-I, d-III
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-III, b-II, c-I, d-IV
(D) a-II, b-III, c-IV, d-I
उत्तर – A
26. निम्नलिखित अणुओं में कार्बन परमाणु sp³ – sp² – sp संकरण कक्षक प्रयुक्त करते है
(A) CH₃ – CH₃
(B) CH₃ – CH = CH₂
(C) CH₃ – CH₂OH
(D) CH₃ – CHO
उत्तर – B
27. दो कथन दिए गए है – जिनमें एक को अभिकथन [As] तथा दूसरे को कारण [R] द्वारा अंकित किया गया है। अभिकथन [As] – रिसेप्टर्स शरीर की संचार प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण है। कारण [R] – रिसेप्टर्स प्रोटीन है। नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सही है एवं [R], [As] की सहीं व्याख्या हैं ।
(B) [As] और [R] दोनों सही है लेकिन [R], [As] की सही व्याख्या नहीं हैं।
(C) [As] सही हैं परंतु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – B
28. क्षार धातुओं में आयनीकरण एन्थैल्पी घटने का क्रम है-
(I) Li
(II) Na
(III) K
(IV) Rb
(A) (II) > (I) > (III) > (IV)
(B) (IV) < (II) < (III) < (I)
(C) (I) > (II) > (III) > (IV)
(D) (III) < (I) < (II) < (IV)
उत्तर – C
29. यदि ऐमीनो को गैसीय अवस्था में उनके बढ़ते हुए क्षारकीय सामर्थ्य के अनुसार व्यवस्थित किया जाय तो सही क्रम होगा-
(I) NH₃
(II) (CH₃)NH₂
(III) (CH₃)₂NH
(IV) (CH₃)₃N
(A) (I) < (II) < (IV) < (III)
(B) (I) < (III) < (IV) < (II)
(C) (IV) < (III) < (II) < (I)
(D) (I) < (II) < (III) < (IV)
उत्तर – D
30. निम्नलिखित में से कौन-सा विकल्प सही है?
(A) जलीय घोल में साबुन द्वारा मिसेल का निर्माण सभी तापमानों पर संभव है ।
(B) जलीय घोल में साबुन द्वारा मिसेल का निर्माण एक विशेष सान्द्रता से उपर होता है ।
(C) साबुन के घोल को पतला करने पर मिसेल अलग-अलग आयनों में वापस आ सकते है ।
(D) साबुन का घोल सभी सान्द्रता में एक सामान्य मजबूत इलेक्ट्रोलाइट के रूप में व्यवहार करता है ।
उत्तर – *
31. हाल ही में चर्चित ” श्री अन्न” क्या है?
(A) दलहन
(B) तिलहन
(C) खाद्यान्न
(D) मोटे अनाज ( मिलेट्स)
उत्तर – D
32. दिये गये शहरो में वर्षा की अवधि (मानसून) के आधार पर सबसे अधिक से कम की ओर क्रमानुसार जमाईये – (a) मुंबई (b) शिलांग (c) जैसलमेर (d) लेह (e) चेन्नई
(A) b a e d c
(B) c e d a b
(C) c e a d b
(D) d e a b c
उत्तर – A
33. भौगोलिक रूप में भारत एक ………… है?
(A) प्रायद्वीप
(B) द्वीप
(C) महाद्वीप
(D) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – A
34. अभिकथन [As]- स्वर्णिम चतुर्भुज योजना दिल्ली, मुंबई चेन्नई, कोलकाता को जोडता है। कारण [R] – जो ज्यामितीय आकार में चतुर्भुज की तरह दिखती है । नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें-
(A) दोनों [As] और [R] सही है एवं [R], [As] की सही कारण प्रस्तुत करता हैं ।
(B) दोनों [As] और [R] गलत है ।
(C) [As] सही हैं परंतु [R] गलत है।
(D) दोनों [As] और [R] सही है परंतु [R], [As] की सही कारण प्रस्तुत करता नहीं हैं ।
उत्तर – A
35. भारत में सामान्यतया किन पवनो से वर्षा होती है।
(A) दक्षिण पश्चिमी मानसून
(B) टॉरनैडो
(C) चक्रवात
(D) उत्तरी पूर्वी मानसून
उत्तर – A
36. वायुमंडल में सर्वाधिक गैस कौन-सी है?
(A) कार्बन डाईआक्साइड
(B) आक्सीजन
(C) नाइट्रोजन
(D) हीलियम
उत्तर –
37. भारत की पूर्व की ओर प्रवाहित होने वाली नदियों को उत्तर से दक्षिण में क्रमानुसार जमाइए-
(a) कावेरी (b) गंगा
(c) महानदी (d) कृष्णा (e) गोदावरी
(A) c d e b a
(B) a d c b e
(C) b c e d a
(D) b c d e a
उत्तर – C
38. नाथू ला, शिपकी ला, बोमडी ला और जोजिला क्या है?
(A) सागर
(B) नदी
(C) झील
(D) दर्रे
उत्तर – D
39. रंगनथिट्टू (कर्नाटक) भरतपुर (राजस्थान) का संबंध …………… से है ।
(A) वन्य जीव अभ्यारण्य
(B) पक्षी अभ्यारण्य
(C) राष्ट्रीय पार्क
(D) इनमें से कोई नही
उत्तर – B
40. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
सूची-I — सूची -II
(a) हरित क्रांति — (I) मत्स्योत्पादन
(b) श्वेत क्रांति — (II) मांस और पोल्ट्री उत्पादन
(c) नीली क्रांति — (III) कृषि
(d) गुलाबी क्रांति — (IV) दुग्ध उत्पादन
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें-
(A) b-IV, c-I, d-II, a-III
(B) c-II, d-I, b-IV, a-III
(C) a-IV, b-III, c-I, d-II
(D) d-II, c-III, a-I, b-IV
उत्तर – A
41. प्रभावी बचत और निवेश योजना के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(a) अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन करें ।
(b) अल्पकालिक एवं दीर्घकालिक वित्तीय लक्ष्य निर्धारित करें।
(c) आय और व्यय को प्रबंधन करने के लिए बजट तैयार करें ।
(d) उचित निवेश विकल्पों की खोज और चयन करें।
(A) a → b → c → d
(B) a → c → b → d
(C) b → a → c → d
(D) a → b → d → c
उत्तर – B
42. निम्नलिखित में से कौन सा वाक्य किशोरावस्था के दौरान एक सामान्य शारीरिक परिवर्तन को सबसे अच्छे तरीके में वर्णित करता है-
(a) ऊँचाई की वृद्धि में कमी और यौवन की शुरूआत में देरी ।
(b) सेक्स हार्मोन का उत्पादन बढ़ना, जिसमें वृद्धि चक्र और द्वितीयक यौन लक्षणों का विकास होता है ।
(c) शरीर की संरचना में कोई परिवर्तन के बिना लगातार वजन बढ़ना ।
(d) हार्मोन स्तर का स्थिर होना जिसमें मुहांसे और अन्य त्वचा समस्याओं में कमी आती है।
(A) b, c एवं d
(B) a एवं b
(C) c एवं d
(D) केवल b
उत्तर – D
43. निम्नलिखित को सुमेलित किजिए-
स्तंभ-1 — स्तंभ-II
(a) ‘XX’ क्रोमोसोम्स (गुणसूत्र) — (I) गुणसूत्र विन्यास जिसके परिणामस्वरूप वह एक पुरूष व्यक्ति है।
(b) ‘XY’ गुणसूत्र — (II) ‘Y’ गुणसूत्रों पर पाया जाने वाला जीन जो पुरूष लिंग निर्धारण को आरंभ करता है ।
(c) ‘SRY’ जीन (लिंग निर्धारण क्षेत्र) — (III) गुणसूत्र विन्यास जिसके परिणाम स्वरूप वह एक महिला व्यक्ति है ।
(d) लिंग में जुड़े गुण — (IV) ऐसे लक्षण जो लिंग गुणसूत्रों पर स्थित जीन के माध्यम से विरासत में मिले है।
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-I, b-III, c-IV, d-II
उत्तर – A
44. ऐसे कार्य जो किसी अन्य व्यक्ति को लाभ पहुंचाते है, बिना स्वयं के लिए किसी इनाम की उम्मीद के –
(A) सहानुभूति
(B) प्रसामाजिक व्यवहार
(C) अनुशासन
(D) नैतिक विकास
उत्तर – B
45. आंतरिक सजावट में सांमजस्यपूर्ण रंग योजना बनाने के लिए निम्नलिखित चरणों को सही क्रम में व्यवस्थित करें-
(a) प्राथमिक रंग चुने |
(b) रंग चक्र में सम्पूरक रंगों का चयन करें ।
(c) रंग वितरण और संतुलन निर्धारित करें ।
(d) कमरे में प्रकाश की स्थिति और कार्य को ध्यान में रखे ।
(A) a → b → c → d
(B) d → a → b → c
(C) a → d → b → c
(D) d → c → b → a
उत्तर – B
46. बढ़ते हुए परिवार में हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाए रखने के लिए कौन-सा पोषक तत्व महत्वपूर्ण है?
(A) कार्बोहाइड्रेट
(B) प्रोटीन
(C) विटामिन डी
(D) लवण
उत्तर – C
47. निर्णय लेने की प्रक्रिया में कौन-से चरणों में प्रभावी कार्यो का निर्धारण करने के लिए विभिन्न विकल्पों का मूल्यांकन करना शामिल है?
(A) समस्या की पहचान करना ।
(B) सूचनाओं का एकत्रीकरण करना ।
(C) विकल्पों का मूल्यांकन करना ।
(D) निर्णय को कार्यान्वित करना ।
उत्तर – C
48. परिधान समाजिक परिस्थितियों में व्यक्ति की व्यक्तित्व धारणा को कैसे प्रभावित करते है?
(A) परिधान व्यक्तित्व धारणा पर कोई प्रभाव नहीं डालते है ।
(B) परिधान केवल औपचारिक स्थितियों में व्यक्तित्व को प्रभावित करते है ।
(C) सही तरीके से चुने हुए परिधान आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं और व्यक्तित्व गुणों को प्रदर्शित कर सकते है ।
(D) परिधान व्यक्ति की बुद्धिमत्ता को निर्धारित करते है ।
उत्तर – C
49. मांसपेशियों में अत्यधिक लैक्टिक एसिड के संचय के परिणामस्वरूप थकान का प्रकार होता है।
(a) मानसिक थकान
(b) शारीरिक थकान
(c) सिर दर्द
(d) नीरसता
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें-
(A) a, b एवं c
(B) केवल b
(C) b, c एवं d
(D) c एवं d केवल
उत्तर – B
50. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 यह सुनिश्चित करता है-
तर्क [As] – उपभोक्ताओं को बेचे जाने वाले उत्पादों को विशिष्ट लेबलिंग और गुणवत्ता मानको जैसे ‘ISI’ ‘AGMARK’ और ‘FSSAI को पूरा करना चाहिए ।
कारण [R] – इन लेबलिंग मानको का उद्देश्य उपभोक्ताओं को खतरनाक सामान से बचाना और बाजार में उत्पादों की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
(A) दोनों [As] और [R] सत्य है और [R], [As] की सही व्याख्या हैं ।
(B) दोनों [As] और [R] सत्य है और [R], [As] की सही व्याख्या नही हैं ।
(C) [As] सत्य हैं लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य हैं लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A
51. एक पारस्परिक क्रिया जिसमें कोयल अपने अंडे कौवे के घोंसले में देकर उसे सेने (इंक्युबेट) देती है, यह उदाहरण है-
(A) सहभोजिता
(B) सहोपकारिता
(C) स्पर्धा
(D) अंड परजीविता
उत्तर – D
52. ऐलन के नियम के अनुसार ठंडी जलवायु वाले स्तनधारियों में होते है-
(I) छोटे कान
(II) लंबे पाद
(III) लंबे कान
(IV) छोटे पाद
(A) I और III
(B) II और IV
(C) III और IV
(D) I और IV
उत्तर – D
53. भूमध्य रेखा से ध्रुवों की ओर जाने पर जाति विविधता सामान्यतः-
(A) बढ़ती है।
(B) घटती है ।
(C) यथावत बनी रहती है ।
(D) इनमें से कोई भी नहीं
उत्तर – B
54. शुष्कतारंभी अनुक्रमण के घटनाओं को क्रमबद्ध कीजिए-
(a) ब्रायोफाइट जैसे छोटे पौधों का उगना ।
(b) बड़े पौधों द्वारा विस्थापन |
(c) लाइकेन द्वारा चट्टानों पर अम्ल का स्त्राव ।
(d) स्थिर चरमावस्था पर वन समुदाय का निर्माण |
(e) चरमसीमा समुदाय का स्थिर रहना जब तक पर्यावरण स्थिर है ।
(A) a → b → c → d → e
(B) c → a → b → d → e
(C) b → d → a → c → e
(D) d → a → c → b → e
उत्तर – B
55. नेट प्राथमिक उत्पादकता प्राप्त की जा सकती है-
एन.पी.पी. = नेट प्राथमिक उत्पादकता
जी.पी.पी = सकल प्राथमिक उत्पादकता
आर = श्वसन के दौरान हुई क्षति
(A) जी.पी.पी + आर = एन.पी.पी.
(B) जी.पी.पी – आर = एन.पी.पी.
(C) जी.पी.पी × आर = एन.पी.पी.
(D) जी.पी.पी ÷ आर = एन.पी.पी.
उत्तर – B
56. सजीवों को पारिस्थितिक तंत्र में घटते पोषण स्तर पर क्रमबद्ध कीजिए-
(a) पक्षी, मछलियाँ, भेड़िया
(b) मनुष्य, शेर
(c) पादप प्लवक, घास एवं वृक्ष
(d) जंतु प्लवक, टिड्डे एवं गाय
(A) a > b > c > d
(B) b > d > a > c
(C) b > a > d > c
(D) c > d > a > b
उत्तर – C
57. अभिकथन [As] और कारण [R] प्रश्नों के लिए निर्देश- अभिकथन [As] – प्रकृति में परभक्षी विवेकी है। कारण [R] – अगर परभक्षी ज्यादा ही दक्ष हो जाए और अपने शिकार का अतिदोहन करे तो हो सकता है शिकार विलुप्त हो जाए और इसके बाद खाने के अभाव में परभक्षी भी विलुप्त हो जाएगा। नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर चुनें-
(A) [As] और [R] दोनों सत्य है एवं [R], [As] की सही व्याख्या हैं।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य है परंतु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं हैं।
(C) [As] सत्य हैं परंतु [R] असत्य है
(D) [As] असत्य है लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A
58. निम्न (सजीवों) जंतुओं का उनके स्थानों से मिलाप कीजिए-
सूची-I — सूची -II
(a) डोडो — (I) अफ्रीका
(b) क्वैगा — (II) रूस
(c) थाइले सिन — (III) मॉरीशस
(d) स्टेलर समुद्री गाय — (IV) आस्ट्रेलिया
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प चुनें-
(A) b-I, c-III, d-II, a-IV
(B) c-IV, d-III, b-I, a-II
(C) a-III, b-I, c-IV, d-II (नोट: विकल्पों में टाइपिंग त्रुटि हो सकती है, मूल पाठ अनुसार)
(D) d-III, c-I, a-IV, b-II
उत्तर – D
59. वायुमंडल के निचले भाग से लेकर शिखर तक वायु स्तंभ (कॉलम) में ओजोन की मोटाई को …………… जाता है-
(A) डेसीबल (डीबी) यूनिट
(B) पास्कल (पीए) यूनिट
(C) डॉबसन यूनिट (डीयू)
(D) स्वेडबर्ग यूनिट (एस)
उत्तर – C
60. अपघटन एक प्रक्रिया है जिसमें ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है । अपघटन की दर जलवायुवीय घटकों तथा अपरदन के रासायनिक संघटनों द्वारा निर्धारित होती है । एवं विशिष्ट जलवायुवीय परिस्थिति में अपघटन की दर –
(I) धीमी होती है यदि अपरद काइटिन तथा लिग्निन से भरपूर हो ।
(II) तेज होती है यदि यदि अपरद नाइट्रोजन जल विलेय तत्वों से भरपूर हो |
(III) धीमी होती है अगर उच्च ताप हो ।
(IV) तेज होती है अगर निम्न ताप हो ।
(A) I और II
(B) I और IV
(C) II और III
(D) II और IV
उत्तर – A
PART – II (सामान्य अध्ययन)
61. राज्य के जैविक ब्राण्ड का सही मिलान कीजिए-
स्तंभ- I — स्तंभ-II
(a) आगर जैव उत्पाद — (I) राजनांदगांव
(b) आरूग जैविक — (II) धमतरी
(c) रूद्र आर्गेनिक — (III) मुंगेली
(d) मैकल्स नेचर — (IV) कबीरधाम
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने-
(A) a-III, b-I, c-II, d-IV
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-II, b-IV, c-III, d-I
उत्तर – A
62. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
साहित्यकार — रचना
(a) टिकेन्द्र टिकरिहा — (I) कऊवा लेगे कान ल
(b) गिरिवर दास वैष्णव — (II) छत्तीसगढ़ी सुराज
(c) कोदूराम दलित — (III) नाक में चुना
(d) मेहत्तर राम साहु — (IV) कनवा समधी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-III, b-II, c-IV, d-I
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-IV, b-III, c-II, d-I
(D) a-II, b-III, c-I, d-IV
उत्तर – *
63. विनता घाटी किस क्षेत्र से सम्बंधित है?
(A) कबीर धाम
(B) जशपुर
(C) रायगढ़
(D) बस्तर
उत्तर – D
64. शरभपुरीय शासक मुख्य रूप से किस धर्म के उपासक थे?
(A) वैष्णव धर्म
(B) शाक्त धर्म
(C) शैव धर्म
(D) बौद्ध धर्म
उत्तर – A
65. नीचे दिये गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] – बघेलखण्ड पठार के उत्तर और दक्षिण से बहने वाली नदियों ने अपने तीव्र कटाव से कंदराओं और पहाड़ियों की रचना कर दी है।
कारण [R]– इनका बलुआ पत्थर मुलायम है जो जल अपरदन नहीं सह पाते ।
(A) [As] और [R] दोनों सत्य है और [R], [As] की मूल व्याख्या हैं ।
(B) [As] और [R] दोनों सत्य है और [R], [As] की मूल व्याख्या नहीं हैं ।
(C) [As] सत्य हैं लेकिन [R] असत्य है ।
(D) [As] असत्य हैं लेकिन [R] सत्य है ।
उत्तर – A
66. छत्तीसगढ़ के वाद्य यंत्रों के संबंध में सही जोड़ी बनाइये ।
स्तंभ-I — स्तंभ- II
(a) मोहरी — (I) डमरू के समान वाद्ययंत्र
(b) रायगढ़ी — (II) शहनाई नुमा वाद्ययंत्र
(c) पिटोर्का — (III) सुखे लौकी का खोल
(d) तमूरा — (IV) प्याले के समान आकृति वाला वाद्ययंत्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने-
(A) a-I, b-II, c-III, d-IV
(B) a-II, b-I, c-IV, d-III
(C) a-III, b-IV, c-II, d-I
(D) a-IV, b-III, c-II, d-I
उत्तर – B
67. जनगणना 2011 के अनुसार निम्न जिलों में जन घनत्व के आधार पर अधिक से कम के क्रम में सही विकल्प का चयन करें-
(A) दुर्ग, रायपुर, मुंगेली, जांजगीर-चांपा
(B) रायपुर, दुर्ग, मुंगेली, जांजगीर-चांपा
(C) जांजगीर-चांपा, मुंगेली, दुर्ग, रायपुर
(D) दुर्ग, जांजगीर-चांपा, रायपुर, मुंगेली
उत्तर – *
68. शरभपुरीय वंश के शासकों के संबंध में नहीं है?
(A) राजा महासुदेव राज के सर्वाधिक ताम्रपत्र हुए है ।
(B) राजा महासुदेव राज प्रसन्नमात्र के पुत्र थे ।
(C) शरभपुरीय वंश के शासको ने सिरपुर को अपनी दूसरी राजधानी बनाया |
(D) सुदेवराज का आरंग पर भी अधिकार था ।
उत्तर – B
69. निम्न में से किस जनजाति के व्युत्पत्ति बाण से मानी जाती है?
(A) भतरा
(B) भैना
(C) कंडरा
(D) धनबाद
उत्तर – C
70. आर्थिक सर्वेक्षण 2023-24 के अनुसार छत्तीसगढ़ का सकल राज्य घरेलू उत्पाद स्थिर भाव पर क्षेत्रवार वृद्धि दर किस क्षेत्र का सर्वाधिक है?
(A) कृषि
(B) वानिकी
(C) उद्योग
(D) सेवाएं
उत्तर – C
71. छत्तीसगढ़ में सूबा शासन व्यवस्था कब प्रारंभ हुई?
(A) 1785 ई.
(B) 1787 ई.
(C) 1790 ई.
(D) 1795 ई.
उत्तर – B
72. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
शासक — संबंधित अभिलेख
(a) नरेंद्र — (I) पीपरदुला
(b) इंद्रबल — (II) मलगा बिलासपुर
(c) तीवरदेव — (III) अड़भार ताम्रपत्र
(d) नन्नराज द्वितीय — (IV) बोडा ताम्रपत्र
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने-
(A) a-I, b-II, c-IV, d-III
(B) a-I, b-II, c-III, d-IV
(C) a-II, b-I, c-IV, d-III
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर – A
73. कथन [As] — बिलासपुर जिले में असहयोग आंदोलन का प्रारंभ रतनपुर से हुआ, जहां आंदोलन का नेतृत्व सदाशिव राव हरपाल नामक युवक ने किया । कारण [R] – 7 फरवरी, 1921 को रायपुर के गांधी चौक पर पं. रविशंकर शुक्ल और नारायणराव मेघावले ने मद्यनिषेध कार्यक्रम गंभीरता से चलाने का आव्हान किया । नीचे दिए गए विकल्पों मे से सही उत्तर चुने-
(A) [As] तथा [R] दोनों सही है और [R], [As] की सही व्याख्या हैं ।
(B) [As] तथा [R] दोनों सही है परन्तु [R], [As] की सही व्याख्या नहीं हैं।
(C) [As] सही है, परन्तु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है, परन्तु [R] सही है ।
उत्तर – C
74. निम्न में से किस कलचुरी शासक ने बस्तर के छिंदक नागवंशी शासक सोमेश्वर को पराजित कर बंदी बना लिया था?
(A) रत्नराज प्रथम
(B) जाजल्लदेव प्रथम
(C) पृथ्वीदेव प्रथम
(D) जाजल्लदेव द्वितीय
उत्तर – B
75. 1910 ई. में धमतरी में किसने सार्वजनिक गणेशोत्सव को जन्म दिया?
(A) पं. सुंदरलाल शर्मा
(B) बाबूराव दानी
(C) नत्थुजी जगताप
(D) यशवंत राव मेघावले
उत्तर – *
76. छ.ग. के किस जिले में दगोरी औद्योगिक केन्द्र स्थित है?
(A) रायगढ़
(B) महासमुंद
(C) बिलासपुर
(D) बस्तर
उत्तर – C
77. ‘कलेक्टर’ किस संहिता में परिभाषित किया गया है?
(A) छत्तीसगढ़ भूराजस्व संहिता 1955
(B) छत्तीसगढ़ भूराजस्व संहिता 1957
(C) छत्तीसगढ़ भूराजस्व संहिता 1959
(D) छत्तीसगढ़ भूराजस्व संहिता 1965
उत्तर – C
78. औद्योगिक क्षेत्र एवं जिले में कौन-सी जोड़ी सुमेलित नहीं है?
(A) सिलतरा — रायपुर
(B) सिरगिट्टी — बिलासपुर
(C) बोरई — दुर्ग
(D) अंजनी — रायगढ़
उत्तर – D
79. किसी ग्राम पंचायत के सरपंच के पद में आकस्मिक रिक्ति हो जाने की दशा में कौन सरपंच के रूप में कार्य करेगा?
(A) उप सरपंच
(B) एक पंच, जो पंचों द्वारा अपने में से चुना गया हो
(C) ग्राम पंचायत का सचिव
(D) जनपद पंचायत का अध्यक्ष
उत्तर – B
80. निम्नांकित कथनों पर विचार कीजिए-
(I) जिला पंचायत की बैठक में गणपूर्ति निर्वाचित सदस्यों की 1/3 से होगी ।
(II) यदि जिला पंचायत के अध्यक्ष के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव, पंचायत में उपस्थित मतदान करने वाले समस्त सदस्यों में 3 / 4 समस्त सदस्यों के 2/3 बहुमत से पारित किया जाता है तो जिला पंचायत का अध्यक्ष पद पर नहीं रह जाएगा ।
सही उत्तर का चयन कीजिए ।
(A) I सही है।
(B) II सही है।
(C) I और II दोनों सही हैं ।
(D) I और II दोनों गलत है ।
उत्तर – C
81. मल्टी मीडिया प्रेसेन्टेशन बनाने के क्रम को चुनें- (a) अपने टूल्स चुनें। (b) अधोरचना तैयार करें। (c) अपनी रूपरेखा तैयार करें । (d) बनाना आरंभ करें और मीडिया जोड़े । (e) निरीक्षण और सुधार
(A) c b a d e
(B) c a d b e
(C) c b d a e
(D) c a b d e
उत्तर – A
82. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
फाइल प्रकार — एक्सटेंशन
(a) वीडियो — (I) जे.पी.ई.जी
(b) पिक्चर — (II) ए.वी.आई
(c) टेक्स्ट — (III) एम.पी – 3
(d) ऑडियो — (IV) डी. ओ. सी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें-
(A) a-II, b-IV, c-III, d-I
(B) a-IV, b-I, c-III, d-II
(C) a-II, b-I, c-IV, d-III
(D) a-II, b-I, c-III, d-IV
उत्तर – C
83. सही विकल्प चुनिए —
(a) CD की स्टोरेज क्षमता DVD से अधिक है।
(b) ROM की स्टोरेज क्षमता हार्ड डिस्क से कम है ।
(c) RAM और ROM की क्षमता बराबर है ।
(d) हार्ड डिस्क की स्टोरेज क्षमता DVD से कम है ।
(A) केवल a
(B) केवल b
(C) b और d दोनों
(D) a और b दोनों
उत्तर – B
84. जीमेल में अकाउंट खोलने का क्रम चुनिए- (a) क्रिएट अकाउंट चुनिए (b) गूगल खोले अकाउंट पेज पर जाए (c) अपना नाम डालिए (d) पासवर्ड कन्फर्म करें (e) यूजरनेम और पासवर्ड डाले
(A) b, a, e, c, d
(B) b, a, c, e, d
(C) b, a, c, d, e
(D) a, b, c, d, e
उत्तर – B
85. एक्सेल में, दो संख्यात्मक चरों के बीच संबंध प्रदर्शित करने के लिए कौन – सा चार्ट प्रकार प्रभावी हैं ?
(A) बार चार्ट
(B) लाइन चार्ट
(C) रडार चार्ट
(D) स्कैटर प्लॉट चार्ट
उत्तर – D
86. कौन-सी चीज हमें विभिन्न व्यक्तियों को एक जैसे पत्र भेजने की अनुमति देती है ?
(A) मेल मर्ज
(B) टेम्पलेट
(C) मैक्रो
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – A
87. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : डी.वी.डी. में अनेक वीडियो फाईल स्टोर की जा सकती है।
कारण [R] : उनकी स्टोरेज क्षमता अधिक है और वे रीड ओनली होती हैं
(A) [As] और [R] दोनों सही है ।
(B) [As] सही है परंतु [R] गलत है।
(C) [As] गलत है परंतु [R] सही है ।
(D) [As] और [R] दोनों गलत है ।
उत्तर – B
88. डी.वी.डी. की क्षमता किसमें होती है ?
(A) मेगा बाइट
(B) गीगा बाइट
(C) किलो बाइट
(D) टेरा बाइट
उत्तर – B
89. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
स्तंभ- I — स्तंभ-II
(a) CPU — (I) इनपुट डिवाइस
(b) प्रिंटर — (II) कम्प्यूटर का दिमाग
(c) हार्ड डिस्क — (III) मेमोरी
(d) RAM — (IV) आउटपुट डिवाइस
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुने-
(A) a – I, b- IV, c- II, d-III
(B) a – II, b- I, c- IV, d-III
(C) a – IV, b- I, c- III, d-II
(D) a – II, b- IV, c- I, d-III
उत्तर – D
90. प्रायमरी मेमोरी कौन-सी हैं ?
(A) RAM
(B) ROM
(C) A और B दोनों
(D) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर – C
91. मेमोरी को बढ़ते क्रम में जमाइए- (a) मेगा बाइट (b) टेरा बाइट (c) गीगा बाइट (d) पेटा बाइट
(A) b → a → d → c
(B) c → a → d → b
(C) c → d → a → b
(D) a → c → b → d
उत्तर – D
92. कौन-सा पावरपॉइंट दृश्य सभी स्लाइडों को लघु रूप में प्रदर्शित करता है, जिससे आप उनके क्रम को पुनर्व्यवस्थित कर सकते हैं?
(A) नॉर्मल व्यू
(B) स्लाइड सॉर्टर व्यू
(C) आउटलाइन व्यू
(D) नोट्स पेज व्यू
उत्तर – B
93. यूट्यूब …………… है ।
(A) सोशल मीडिया प्लेटफार्म
(B) वेब एप्लीकेशन
(C) ई मेल सुविधा प्रदाता
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – *
94. कम्प्यूटर की इनपुट डिवाइस पहचानिए- (a) लाइन पेन (b) स्कैनर (c) प्रिंटर (d) की-बोर्ड
(A) केवल a और b
(B) a, b और d
(C) केवल d
(D) a, b और c
उत्तर – B
95. निम्नलिखित कम्प्यूटर क्रियाओं के लिए कमांडस को क्रम से जमाइए-
(I) कॉपी — (a) ctrl + v
(II) पेस्ट — (b) ctrl + c
(III) प्रिंट — (c) ctrl + s
(IV) सेव — (d) ctrl + p
(V) टेक्स्ट अलाईनमेंट — (e) ctrl + e
(A) b → a → d → c → e
(B) a → c → b → e → d
(C) b → d → c → a → e
(D) c → d → b → a → e
उत्तर – A
96. निम्नलिखित कथन [As] एवं कारण [R] के सही विकल्प चुनें-
कथन [As] : ऑपरेटिंग सिस्टम एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जो कम्प्यूटर हार्डवेयर को कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर के साथ कार्य करने में सक्षम बनाता है।
कारण [R] : विन्डोज एक ओपन सोर्स ऑपरेटिंग सिस्टम है ।
(A) [As] तथा [R] दोनों सही है और [R], [As] का सही विवरण है ।
(B) [As] तथा [R] दोनों सही है परंतु [R], [As] का सही विवरण नहीं है।
(C) [As] सही है परंतु [R] गलत है ।
(D) [As] गलत है परंतु [R] सही है
उत्तर – C
97. निम्न में से कौन – सा आउटपुट डिवाइस हैं?
(A) की-बोर्ड
(B) माउस
(C) लाइट पेन
(D) वी. डी. यू.
उत्तर – D
98. प्रिंटर के प्रकारों को पहचानिए- (a) डॉट मैट्रिक्स (b) स्कैनर (c) इंकजेट (d) मॉनिटर
(A) b और d
(B) a, b और c
(C) a और c
(D) a, b और d
उत्तर – C
99. कौन – सा सर्च इंजन नहीं है?
(A) गूगल
(B) याहू!
(C) माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस
(D) बैदू
उत्तर – C
100. मल्टीमीडिया का उपयोग होता है-
(A) सामाजिक कार्य
(B) ऐनिमेशन प्रभाव
(C) शिक्षा
(D) उपरोक्त सभी
उत्तर – D
यदि प्रश्न पत्र (CG Lab Technician Question Paper ) से संबंधित आपका कोई भी सवाल है, तो कृपया नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछें, हमारी टीम जल्द ही आपकी सहायता करेगी |

