Balrampur District Court Recruitment 2026 बलरामपुर-रामानुजगंज जिला कोर्ट भर्ती 2026: स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड-3 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
Chhattisgarh Balrampur Ramanujganj Court Vacancy 2026 Notification, Syllabus, Age Limit & Exam Date
Balrampur Ramanujganj District Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (अंग्रेजी), सहायक ग्रेड-3 पदो पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किया है । कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (अंग्रेजी) (Stenographer-3) और सहायक ग्रेड-3 (Assistant Grade-3) के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए लेटेस्ट ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 23 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि आप निचे देख सकते है
(Balrampur Ramanujganj District Court Vacancy 2026)
जिला एवं सत्र न्यायालय बलरामपुर-रामानुजगंज रिक्रूटमेंट 2026: स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (अंग्रेजी) एवं सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से https://balrampur.dcourts.gov.in/ से Official Notification Download कर सकते हैं. इस स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिन्दी) एवं सहायक ग्रेड-3 जॉब से जुड़े नौकरी विज्ञापन PDF नीचे में निर्देशित है. आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन PDF का अवलोकन जरूर कर लें ताकि में कोई दिक्कत ना हो.
Balrampur District Court Recruitment 2026 Notification
| विभाग का नाम | जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलरामपुर-रामानुजगंज (छ.ग.) |
| पदों का नाम | Stenographer 3, Assistant Grade-03 |
| आवेदन मोड | ऑफलाइन |
| टोटल पोस्ट | 09 पद |
| अंतिम तिथि | 14 अगस्त 2026 |
| कैटेगरी | नौकरी |
सैलरी कितना है
| सैलरी | 19500-91300/- रु. |
आयु सीमा
दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो परन्तु 30 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो। (केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हेतु आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष होगी)
आवेदन की अंतिम तिथि
| आवेदन प्रारंभ तारीख | 23 जुलाई 2026 |
| आवेदन अंतिम तारीख | 14 अगस्त 2026 |
छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE
Balrampur Court Bharti 2026 चयन प्रक्रिया
चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आप विभागीय विज्ञापन देखे
शैक्षणिक योग्यता
स्टेनोग्राफर ग्रेड-3– अंग्रेजी
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण तथा;
- मान्यता प्राप्त शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन बोर्ड से अंग्रेजी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण।
- कम्प्यूटर में अंग्रेजी मुद्रलेखन का ज्ञान होना चाहिए।
- कम्प्यूटर एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी होनी चाहिए ।
- यह अपेक्षित है कि अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ी (बोली) / स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए ।
सहायक ग्रेड-तीन संवर्ग
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा;
- किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स तथा;
- कम्प्यूटर में हिन्दी एवं अंग्रजी मुद्रलेखन का ज्ञान ।
- यह अपेक्षित है कि अभ्यर्थी को छत्तीसगढी (बोली) / स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए ।
आवेदन शुल्क
- नि:शुल्क है
आवेदन कैसे करे
आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की प्रक्रिया :-” आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में ही प्रस्तुत किए जा सकेंगे। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र बंद लिफाफे में “आवेदित पद का नाम …………..के पद हेतु आवेदन पत्र” लिखा हो, कार्यालय, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बलरामपुर स्थान रामानुजगंज (छ.ग.), पिन कोड नम्बर 497220 के पते पर “व्यक्तिगत रूप से न्यायालय परिसर में रखे ड्राप बॉक्स में अथवा रजिस्टर्ड पोस्ट/स्पीड पोस्ट/कोरियर” द्वारा अंतिम दिनांक 14.08. 2026 दिन-शुक्रवार की संध्या 05:00 बजे के पूर्व भेजे जा सकेगें अन्य किसी माध्यम अथवा ई-मेल से प्रेषित आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। निर्धारित तिथि उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता एवं अन्य दस्तावेजों की स्वयं अभिप्रमाणित (Self Attested) प्रति संलग्न करना आवश्यक होगा। विज्ञापन व आवेदन पत्र के प्रारूप की प्रति प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय, बलरामपुर स्थान रामानुजगंज के अधिकारिक वेबसाईट https://balrampur.dcourts.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। निर्धारित प्रारूप से भिन्न प्रारूप में प्रस्तुत आवेदन पत्र निरस्त किये जावेंगे।
डाक द्वारा भेजे गए आवेदन पत्र निर्धारित तिथि के पश्चात् विलम्ब से प्राप्त होने या नहीं प्राप्त होने की जिम्मेदारी इस कार्यालय की नहीं होगी। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदन पत्रों को स्वीकार नहीं किया जावेगा।
Balrampur Court Vacancy 2026 Notification PDF डाउनलोड करने का ऑफिशियल लिंक नीचे दिया गया है
| विभागीय PDF | देखे pdf |
| ऑफिसियल वेबसाइट | Balrampur.dcourts.gov.in |
लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तिथि समय एवं स्थान की सूचना उम्मीदवारों को न्यायालय के वेबसाइट, स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति के माध्यम से ही दी जावेगी।
Balrampur District Court Vacancy 2026, FAQ | बलरामपुर-रामानुजगंज कोर्ट भर्ती 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज कोर्ट भर्ती में आवेदन करने की तिथि कब है?
23 जुलाई से 14 अगस्त तक 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?
ऑफलाइन स्पीड पोस्ट से
बलरामपुर-रामानुजगंज कोर्ट भर्ती के लिए कितना उम्र होना चाहिए?
18 से 45 वर्ष
छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?
डिग्री होनी चाहिए तब आवेदन कर सकते है
क्या दुसरे राज्य वाले भी आवेदन कर सकता है?
जी हां
अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट Balrampur.dcourts.gov.in पर जाएँ।
सेवा में नियुक्ति हेतु निरहर्ता :-
- कोई व्यक्ति नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होगा यदि वह भारत का नागरिक नहीं है।
- कोई व्यक्ति जिसकी,/जिसका एक से अधिक पत्नी/पति जीवित हो वह सेवा में नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होगा।
- (कोई अभ्यर्थी नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होगा जब तक उसे जिला चिकित्सा बोर्ड/सक्षम चिकित्सकीय प्राधिकारी द्वारा पद पर नियुक्ति हेतु चिकित्सकीय तौर पर स्वस्थ प्रमाणित नहीं किया गया हो।
- परन्तु यह कि नियुक्ति की तिथि से 30 दिनों के भीतर चिकित्सकीय आरोग्य प्रमाण पत्र (मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट) की प्रस्तुति के अध्ययीन किसी अभ्यर्थी को अनंतिम तौर पर नियुक्त किया जा सकता है। चिकित्सा बोर्ड द्वारा सेवा हेतु अनुपयुक्त पाए जाने पर अभ्यर्थी की सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
- अभ्यर्थी की ओर से उसकी अभ्यर्थिता हेतु किसी भी साधन से समर्थन अभिप्राप्त करने के किसी भी प्रयास को परीक्षा समिति द्वारा उसकी भर्ती हेतु निरहर्ता मानी जाएगी।
- कोई व्यक्ति नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होगा यदि :-
- वह किसी विधि-विरूछ निकाय अथवा संगठन से जुड़ा हुआ है अथवा उसका सदस्य है या रह चुका है अथवा (ख) ऐसी किसी गतिविधि अथवा कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ हो या उनसे जुड़ा हुआ है –
- जिसका उद्देश्य भारत के संविधान का विनाश हो,
- जिसका उद्देश्य हिंसा करते हुए विधि का संगठित उल्लेख अथवा विधि का विरोध करना हो, (गत) जो भारत की संप्रभुता तथा अखण्डता के हितों तथा राज्य की सुरक्षा के विपरीत हो,
- अथवा कि नागरिकों के विभिन्न वर्गों में धर्म, प्रजाति, भाषा, जाति अथवा समुदाय के आधार पर वैमनस्यता अथवा घृणा को बढ़ावा देता हो,
NotiCe – चयन प्रक्रिया के किसी भी चरण से संबंधित सूचना यदि, डाक के माध्यम से भेजा जाता है तो निर्धारित समयावधि के भीतर सूचना प्राप्त नहीं होती है, तो जिला की अधिकारिक वेबसाइट न्यायालय, बलरामपुर स्थान रामानुजगंज अभ्यर्थी उपस्थित हो सकेगा। किसी भी चरण में उपस्थित होने पर अभ्यर्थी को अपना पहचान पत्र (ID Proof) के रूप में ड्राइविंग लाइसेंस वोटर आईडी/आधार कार्ड/ पैन कार्ड/स्मार्ट कार्ड एवं अन्य वैध दस्तावेज दिखाना अनिवार्य होगा। https://balrampur.dcourts.gov.in पर अपलोड किये गये सूचना के आधार पर
छत्तीसगढ़ बलरामपुर-रामानुजगंज कोर्ट भर्ती 2026 आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

