Balodabazar Court Bharti 2026: स्टेनोग्राफर और सहायक ग्रेड पदों पर भर्ती, फॉर्म भरना शुरू

|
On: July 28, 2026
Balodabazar Court Bharti 2026
Join WhatsApp
Join Now

Balodabazar District Court Recruitment 2026: बलौदाबाजार कोर्ट स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 और सहायक ग्रेड-3 पदों पर सीधी भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

Chhattisgarh Balodabazar Court Vacancy 2026 Notification, Syllabus, Age Limit & Exam Date

CG Balodabazar District Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 3 (हिंदी & अंग्रेजी), सहायक ग्रेड-3 पदो पर भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन आमंत्रित किया है । कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिला बलौदाबाजार ने Stenographer 3, Assistant Grade-03 के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 24 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि आप निचे देख सकते है

(Balodabazar District Court Vacancy 2026)

जिला एवं सत्र न्यायालय बलौदाबाजार रिक्रूटमेंट 2026: स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी & अंग्रेजी) एवं सहायक ग्रेड-3 भर्ती के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से https://balodabazar.dcourts.gov.in/ & CGSSB.IN से Official Notification Download कर सकते हैं. इस स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (हिंदी & अंग्रेजी) एवं सहायक ग्रेड-3 जॉब से जुड़े नौकरी विज्ञापन PDF नीचे में निर्देशित है. आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन PDF का अवलोकन जरूर कर लें ताकि में कोई दिक्कत ना हो.

Balodabazar Court Recruitment 2026 Notification

विभाग का नामजिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार (छ.ग.)
पदों का नामStenographer 3 हिंदी & अंग्रेजी , Assistant Grade-03
आवेदन मोडऑफलाइन
टोटल पोस्ट18 पद
अंतिम तिथि14 अगस्त 2026
कैटेगरीनौकरी

सैलरी कितना है

सैलरी19500-62,000/- रु.

आयु सीमा

दिनांक 01.01.2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुका हो परन्तु 30 वर्ष की आयु पूर्ण न की हो। (केवल छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हेतु आयु सीमा अधिकतम 40 वर्ष होगी)

आवेदन की अंतिम  तिथि 

आवेदन प्रारंभ तारीख24 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तारीख14 अगस्त 2026

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स 2026 – CLICK HERE

चयन प्रक्रिया

चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। इसके लिए आप विभागीय विज्ञापन देखे

शैक्षणिक योग्यता

स्टेनोग्राफर ग्रेड-3

  1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण तथा;
  2. मान्यता प्राप्त शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन बोर्ड से हिन्दी शीघ्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण।
  3. कम्प्यूटर में हिन्दी मुद्रलेखन का ज्ञान होना चाहिए।
  4. कम्प्यूटर एप्लीकेशन के उपयोग की जानकारी होनी चाहिए ।
  5. यह अपेक्षित है कि अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ी (बोली) / स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए ।

सहायक ग्रेड-तीन संवर्ग

  1. किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक तथा;
  2. किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड / विश्वविद्यालय से कम्प्यूटर में एक वर्ष का डिप्लोमा कोर्स तथा;
  3. कम्प्यूटर में हिन्दी एवं अंग्रजी मुद्रलेखन का ज्ञान ।
  4. यह अपेक्षित है कि अभ्यर्थी को छत्तीसगढी (बोली) / स्थानीय भाषा (बोली) का ज्ञान होना चाहिए ।

आवेदन शुल्क

  • नि:शुल्क है

आवेदन कैसे करे

आवेदन पत्र विज्ञापन के साथ संलग्न प्रारूप में प्रस्तुत किये जावे। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र बंद लिफाफे में, जिस पर वह आवेदित पद जिसके लिए आवेदन किया गया हो स्पष्ट रूप से उल्लेखित करते हुए प्रस्तुत करें। आवेदक अपना आवेदन पत्र कार्यालय :- प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बलौदाबाजार के कार्यालय में रखे बॉक्स पर निर्धारित अवधि तक डाल सकते हैं, जो कि दिनांक 14/08/2026 को समय संध्या 5.30 बजे तक प्राप्त हो गये हों। इसके लिए अलावा डाक / रजिस्ट्री / स्पीड पोस्ट / कुरियर / ई-मेल या (अन्य किसी भी माध्यम) से प्रेषित आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जाएंगे। आवेदन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 14/08/2026 की संध्या 5.30 बजे के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्र पर विचार नहीं किया जावेगा। अतः आवेदक को सलाह दी जाती है कि आवेदन निर्धारित बॉक्स में निर्धारित तिथि के पूर्व डाले।

अभ्यर्थी यदि एक से अधिक पदों के लिए आवेदन पत्र प्रस्तुत करना चाहता है, तो प्रत्येक पद के लिए पृथक-पृथक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र लिफाफे के ऊपर अभ्यर्थी को स्पष्ट रूप से (अनारक्षित / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / भूतपूर्व सैनिक),आवेदित पद का नाम एवं कार्यालय का नाम अंकित कर प्रस्तुत करना होगा।

विज्ञापन प्रकाशन तिथि के पूर्व तथा निर्धारित तिथि एवं समय के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा। आवेदन पत्र के साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास आदि से संबंधित प्रमाण पत्र की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां संलग्न करना आवश्यक होगा।

Balodabazar Court Bharti 2026 Notification PDF डाउनलोड ऑफिशियल लिंक

 विभागीय PDF देखे pdf
ऑफिसियल वेबसाइट balodabazar.dcourts.gov.in
टेलीग्राम चैनलJoin Now

लिखित प्रतियोगी परीक्षा की तिथि समय एवं स्थान की सूचना उम्मीदवारों को न्यायालय के वेबसाइट, स्थानीय समाचार पत्रों में विज्ञप्ति के माध्यम से ही दी जावेगी।

Balodabazar Court Vacancy 2026 FAQ | बलौदाबाजार कोर्ट भर्ती 2026

बलौदाबाजार कोर्ट भर्ती में आवेदन करने की तिथि कब है?

24 जुलाई से 14 अगस्त तक 2026

बलौदाबाजार कोर्ट भर्ती के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

ऑफलाइन स्पीड पोस्ट से

बलौदाबाजार कोर्ट भर्ती के लिए कितना उम्र होना चाहिए?

18 से 45 वर्ष

छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?

डिग्री होनी चाहिए तब आवेदन कर सकते है

क्या दुसरे राज्य वाले भी आवेदन कर सकता है?

जी हां

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट CGSSB.IN & balodabazar.dcourts.gov.in पर जाएँ।

यदि आप बलौदाबाजार कोर्ट परीक्षा 2026 की तैयारी को और भी मजबूत बनाना चाहते हैं, तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको मुफ़्त CG कोर्ट भर्ती Practice Set फ्री में मिलने वाले हैं।

टेलीग्राम चैनलज्वाइन
व्हाट्सएप चैनलज्वाइन

छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार कोर्ट भर्ती 2026 आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

Leave a Comment