CG Abkari Aarakshak Question Paper 2025: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG व्यापम) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 का संपूर्ण प्रश्न पत्र अभ्यर्थियों की बेहतर तैयारी के लिए यहाँ उपलब्ध कराया गया है। इस पेपर में छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान, भारत का सामान्य अध्ययन, गणित, रीजनिंग और सामान्य भाषा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रश्नों का सटीक संकलन शामिल है। इसे हल करने से उम्मीदवारों को परीक्षा के वास्तविक पैटर्न, प्रश्नों के स्तर और समय प्रबंधन को गहराई से समझने में काफी मदद मिलेगी। आगामी पुलिस एवं व्यापम परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह प्रश्न पत्र स्व-मूल्यांकन का एक बेहतरीन माध्यम है। अपनी तैयारी को परखने और परीक्षा में उच्च अंक हासिल करने के लिए नीचे दिए गए प्रश्नों का अभ्यास अभी शुरू करें।
🚀परीक्षा में पाना चाहते हैं 100% सफलता?
आपकी परीक्षा की तैयारी को और अधिक मजबूत और बेहतर बनाने के लिए, अभी हमारे Official WhatsApp Channel और Telegram ग्रुप से जुड़ें! प्रतिदिन नए मॉक टेस्ट (Mock Test) अपडेट किए जा रहे हैं!
✨ आपको क्या मिलेगा?
✅ Latest Exam Updates
✅ बिल्कुल FREE Practice Sets
✅ महत्वपूर्ण MCQ और Mock Tests
✅ Study Material और परीक्षा की तैयारी
देर न करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके 👇 अभी जॉइन करें:
कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, रायपुर के अंतर्गत आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती परीक्षा (ABA25)
भाग – 1 सामान्य अध्ययन
01. केंद्र–राज्य संबंधों का अध्ययन करने के लिए सरकारीया आयोग किस वर्ष बनाया गया?
02. 4 अप्रैल 2025 को आयोजित छठे (Sixth) BIMSTEC का मेजबान देश था– (a) भूटान (b) थाईलैंड (c) म्यांमार (d) बांग्लादेश
03. भारत में निम्नलिखित में से कौन–सा स्थल बौद्ध शिक्षा का केन्द्र था ?
04. भारतीय संविधान की सातवीं अनुसूची के तहत राज्य सूची में शामिल विषय/विषयों की पहचान कीजिए। (J) बैंकिंग (K) भूमि (L) वन (M) कृषि निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए–
05. भित्ति चित्रकला के लिए प्रसिद्ध बाघ की गुफाएँ मध्य प्रदेश के किस जिले में स्थित हैं?
06. कथन [As] एवं कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें– कथन [As] : नीरज चोपड़ा प्रसिद्ध जेबलिन थ्रो के खिलाड़ी हैं। कारण [R] : उन्होंने ओलंपिक 2020 में स्वर्ण पदक जीता हैं।
07. पृथ्वी की भू–परपटी में सबसे अधिक मात्रा में पाया जाने वाला तत्व है–
08. निम्नलिखित में से कौन–सी राशि सदिश है?
09. 2011 की जनगणना अनुसार भारत में लिंग अनुपात (प्रति 1000 पुरूषों पर महिलाएं) कितनी है?
10. संविधान का कौन–सा अनुच्छेद वित्त आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति से संबंधित है?
11. बुद्ध ने दुःख निरोध के कितने मार्ग बताए हैं ?
12. निम्नलिखित वित्त आयोग के अध्यक्षों को सही कालानुक्रमिक क्रम में व्यवस्थित करें– (a) डॉ. सी. रंगराजन (b) वाई. बी. रेड्डी (c) एन. के. सिंह (d) विजय एल. केलकर (e) अरविंद पनगढ़िया
13. भारत के बन्दरगाहों को उत्तर से दक्षिण दिशा के क्रम मे रखें– (a) मुम्बाई (b) मोरमुगाओ (c) कांडला (d) कोचीन
14. जास्कर पर्वत श्रेणी स्थित है–
15. नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें– अभिकथन [As] : गोलमेज सम्मेलन का आयोजन भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन की समस्या का समाधान खोजने के लिए किया गया था। कारण [R] : इंग्लैड की सरकार भारतीय समस्या का समाधान बिना भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सहायता से करना चाहती थी।
16. निर्देश : नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें– कथन [As] : बैंगनी क्रांति जिसका उद्देश्य जम्मू और कश्मीर में लैवेंडर की खेती को बढ़ाना है। कारण [R] : इस क्रांति का उद्देश्य भौगोलिक परिस्थितियों का लाभ उठाना और किसानों की आय के साथ–साथ घरेलू बाजार को बढ़ाना है।
17. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए– कालम–I: (a) रोफ (b) घुघुती (c) बिहू (d) डिण्डी कालम–II: (I) असम (II) महाराष्ट्र (III) हिमाचल प्रदेश (IV) जम्मू और कश्मीर नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
18. मौलिक कर्तव्यों का भारतीय संविधान में समावेश किस संविधान संशोधन द्वारा किया गया था?
19. निम्नलिखित में से ब्लैक होल के बारे में कौन–से कथन सत्य हैं? (I) उनमें अत्यधिक गुरुत्वाकर्षण होता है। (II) उनमें कोई भी चीज, यहां तक कि प्रकाश भी बाहर नहीं निकल सकता। (III) ये हॉकिंग विकिरण उत्सर्जित करते हैं। (IV) ये नग्न आंखों से दिखाई देते हैं। सही विकल्प का चयन करें–
20. सुमेलित करके सही उत्तर चुनें– कालम–I (लेखक): (a) मेगस्थनीज (b) पतंजलि (c) कल्हण (d) बिल्लण कालम–II (कृति): (I) महाभाष्य (II) राजतरंगिणी (III) विक्रमांकदेवचरित (IV) इंडिका नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
21. निम्न में से किस टीम ने आईपीएल–2025 का खिताब जीता?
22. निम्न में से कौन–सा कथन सत्य है? (I) जिन वस्त्रों में फूलों की कढ़ाई होती थी, उन्हें पुष्पपट्ट कहा जाता था। (II) भारतीय वस्त्रों के सजावट की इस कला का संबंध राजस्थान से है।
23. 2011 की जनगणना के अनुसार, भारत में जनसंख्या का घनत्व (व्यक्ति प्रति वर्ग कि.मी.) कितना है?
24. प्रकाश–स्वतंत्र अभिक्रियाएं (कैल्विन चक्र) कहां पर होती हैं?
25. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें– कथन [As] : झारखण्ड एवं उड़ीसा राज्यों में पूर्व कैम्ब्रियन युग की क्वार्ट्ज और गार्नेट चट्टानें हैं। कारण [R] : पूर्व कैम्ब्रियन युग की क्वार्ट्ज तथा गार्नेट चट्टानों में मैंगनीज प्राप्त होता है।
26. भारतीय स्वतंत्रता आंदोलनों को उनके होने के समय अनुसार सही क्रम में रखें (बढ़ते क्रम में)– (a) सविनय अवज्ञा आंदोलन (b) खिलाफत आंदोलन (c) असहयोग आंदोलन (d) भारत छोड़ो आंदोलन
27. निम्नलिखित प्रधानमंत्रियों को उनके कार्यकाल के सही कालानुक्रमिक क्रम में जमाइए तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए– (a) नरसिंह राव (b) वी.पी.सिंह (c) चंद्रशेखर (d) एच.डी.देव गौड़ा e) इन्द्र कुमार गुजराल
28. निम्न टीमों को आईसीटी रैंकिंग के घटते क्रम में सुव्यवस्थित कीजिए– (a) भारत (b) इंग्लैंड (c) दक्षिण अफ्रीका (d) ऑस्ट्रेलिया (e) न्यूज़ीलैंड
29. महाकुंभ 2025 के संदर्भ में निम्न मिलान कीजिए– कालम–I: (a) 14 जनवरी (b) 29 जनवरी (c) 12 फरवरी (d) 26 फरवरी कालम–II: (I) मौनी अमावस्या (II) मकर संक्रांति (III) महाशिवरात्रि (IV) माघ पूर्णिमा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
30. बंगाल की खाड़ी में मिलने वाली नदियाँ हैं– (J) दामोदर (K) इंद्रावती (L) माही (M) कावेरी निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन करें–
31. सुमेलित कीजिए– कालम–I: (a) ब्रिटिश संविधान (b) आयरलैंड का संविधान (c) कनाडा का संविधान (d) अमेरिका का संविधान कालम–II: (I) अर्ध–संघनात्मक सरकार का स्वरूप (II) न्यायिक पुनरावलोकन (III) सरकार का संसदीय स्वरूप (IV) राज्य के नीति निर्देशक तत्व नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
32. सुमेलित कीजिए– कालम–I: (a) एक्सोथर्मिक (b) एंडोथर्मिक (c) एन्थैल्पी (d) सक्रियण ऊर्जा कालम–II: (I) ऊष्मा अवशोषित करता है। (II) ऊष्मा उत्सर्जित करता है। (III) किसी तंत्र की कुल ऊष्मा सामग्री (IV) अभिक्रिया आरंभ करने के लिए आवश्यक न्यूनतम ऊर्जा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
33. गाय को मूल्य इकाई के रूप में मान्यता प्राप्त थी– (I) ऋग्वेद काल (II) बौद्ध काल (III) उत्तर वैदिक काल (IV) मौर्यकाल सही उत्तर का चयन करें।
भाग – 2 छत्तीसगढ़ का सामान्य अध्ययन
34. निर्देश : नीचे दिए गए अभिकथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनिए– अभिकथन [As] : छत्तीसगढ़ में राज्यपाल द्वारा वित्तीय आयोग का गठन पांच साल के लिए किया जाता है। कारण [R] : वित्तीय आयोग पंचायतों की वित्तीय स्थिति का निरीक्षण राज्य सरकार तथा पंचायतों के बीच करों का बटवारा, सहायता अनुदान के संबंध में सिफारिशें करता है।
35. जनगणना 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ की दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर (2001–2011) है–
36. छत्तीसगढ़ विधानसभा में फरवरी 2025 में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट के अनुसार, सन् 2024–25 में प्रतिव्यक्ति आय है–
37. श्री मुकुटधर पांडेय जी ने किस नृत्य को ‘छत्तीसगढ़ का गरबा’ कहा है?
38. छत्तीसगढ़ में ‘तीज पर्व’ मनाया जाता है–
39. छत्तीसगढ़–मैदान की आकृति कैसी है?
40. महारानी वास्टा का संबंध छत्तीसगढ़ के किस प्राचीन वंश से है?
41. निम्नलिखित छत्तीसगढ़ के जिलों को उत्तर से दक्षिण की दिशा में सही क्रम में लगाइए तथा नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए– (a) धमतरी (b) रायपुर (c) कोरिया (d) कोरबा (e) सुकमा
42. महाभारत की कथा संबंधित है–
43. छत्तीसगढ़ में ‘पी वी टी जी’ अन्तर्गत जनजाति को पहचाने– (J) अबूझमाड़िया (K) गोंड (L) संथाल (M) कमार
44. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] आधारित प्रश्न के लिए सही विकल्प चुनिए– कथन [As] : छत्तीसगढ़ का धमतरी जिला, कबीरधाम जिले की तुलना में अधिक वर्षा प्राप्त करता है। कारण [R] : कबीरधाम जिला वृष्टि–छाया प्रदेश के अन्तर्गत आता है। नीचे दिए गए सही विकल्प को चुनिए–
45. छत्तीसगढ़ राज्य में संविधान के किस भाग के अनुसार पंचायती राज व्यवस्था की स्थापना की गई?
46. निम्नलिखित में से पण्डित सुन्दरलाल शर्मा द्वारा स्थापित आश्रम कौन–सा/से था/थे? (I) सतनामी आश्रम (II) पवनार आश्रम (III) खादी आश्रम (IV) सत्याग्रह आश्रम निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए–
47. महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय, रायपुर की पुरातात्विक–दीर्घा में समृद्ध–संग्रह प्रदर्शित किया गया है–
48. निम्नलिखित में कौन–से ‘परिहार’ सम्बन्ध माने जाते हैं?
49. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व किसने किया?
50. छत्तीसगढ़ की निम्नलिखित प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं को उनकी स्थापना के सही कालानुक्रम में व्यवस्थित करें– (a) मिनीमाता हसदेव बांगो जलविद्युत परियोजना (b) गंगरेल जलविद्युत परियोजना (c) सिकासार जलविद्युत परियोजना (d) बोधघाट जलविद्युत परियोजना
51. छत्तीसगढ़ राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में वर्ष 2024–25 में स्थिर कीमतों पर किस क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक है?
52. दिए गए प्रमुख जनजाति विद्रोह को कालानुक्रम में व्यवस्थित करें– (a) भूमकाल विद्रोह (b) मुड़िया विद्रोह (c) कोई विद्रोह (d) लिंगागिरी विद्रोह (e) मेरिया विद्रोह
53. छत्तीसगढ़ राज्य में महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन तथा उनके स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार योजना है–
54. निम्नलिखित में कौन–सी जनजाति ‘लौह शिल्प कला’ से सम्बन्धित है?
55. निम्नलिखित में से छत्तीसगढ़ के महत्वपूर्ण जनजाति विद्रोह कौन–से हैं? (J) हल्बा विद्रोह (K) परलकोट विद्रोह (L) संथाल विद्रोह (M) मुड़िया विद्रोह निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए–
56. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कालम–I: a. सोलर स्पेशल इकोनॉमिक जोन (SEZ) b. मेगा फूड पार्क c. ए.आई. डेटा सेन्टर d. एम. एस. एम. ई. टेक्नोलॉजी सेन्टर कालम–II: I. धमतरी II. नवा रायपुर III. भिलाई IV. राजनांदगांव नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
57. छत्तीसगढ़ में सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा दिया जाने वाला यतियतनलाल सम्मान किस क्षेत्र में दिया जाता है?
58. निम्न में कौन–सा आभूषण कान में पहना जाता है? (a) लुरकी (b) तितरी (c) तरकी (d) पहुँची (e) झुमका
59. स्टेटमेंट: औद्योगिक विकास नीति 2024 के में– अभिकथन [As] : अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन 2047 की परिकल्पना है। कारण [R] : राज्य की आंतरिक क्षमताओं एवं प्राकृतिक संसाधनों का पूर्ण सदुपयोग कर औद्योगिक दृष्टि से नवाचार को अपनाना। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
60. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित खनिजों को उनके उत्पादन मूल्य के आधार पर अवरोही क्रम में व्यवस्थित करें– (a) लौह अयस्क (b) कोयला (c) बाक्साइट (d) चूना पत्थर
61. ‘मांदरी’ नृत्य किस जनजाति से संबंधित है?
62. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए– (I) ग्राम सभा की बैठक ग्राम पंचायत सरपंच बुलाता है। (II) ग्राम सभा का प्रत्येक छः मास में कम से कम एक सम्मेलन किया जाएगा। (III) ग्राम पंचायत के प्रत्येक ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। (IV) ग्राम सभा के सम्मेलन की अध्यक्षता सरपंच द्वारा की जाएगी। सही विकल्प का चयन करें–
63. नीचे दिए गए कथन [As] एवं कारण [R] को विचार करके सही विकल्प का चयन कीजिए– कथन [As] : छत्तीसगढ़ में 2 मई, 2025 को मां अभियान प्रारंभ किया गया। कारण [R] : महानदी के उद्गम क्षेत्र तथा महानदी की स्वच्छता, संरक्षण एवं जागरूकता लाना उसका उद्देश्य है।
64. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कालम–I: a. झण्डा सत्याग्रह b. तानवट–नवापारा जंगल सत्याग्रह c. कंडेल नहर सत्याग्रह d. रायपुर षडयंत्र केस कालम–II: I. 1942 II. 1920 III. 1923 IV. 1930 नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
65. निम्नलिखित को वर्ष के बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिए– (a) मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना (b) महतारी वंदन योजना (c) एकीकृत बाल संरक्षण अधिनियम d) संजीवनी सहायता कोष
66. पंचायती राज व्यवस्था के संदर्भ में निम्नलिखित समितियों को कालक्रमानुसार व्यवस्थित कीजिए– (a) बलवंत राय मेहता समिति (b) अशोक मेहता समिति (c) जी. वी. के. राव. समिति (d) एल. एम. सिंघवी समिति (e) सरकारिया आयोग सही उत्तर का चयन करें–
भाग – 3 सामान्य गणित
67. एक व्यक्ति एक रूपये में 8 पेेंसिल खरीदता है। 60% लाभ प्राप्त करने के लिए उसे एक रूपये में कितनी पेेंसिल बेचना चाहिए?
68. त्रिकोणमितीय अनुपातों का मान ज्ञात कीजिए– (J) sin 60° = 2/√3 (K) cos 60° = 1/2 (L) tan 30° = 1/√3 (M) cot 90° = 1 निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए–
69. निम्न वाक्यों को ध्यानपूर्वक पढ़िए– (J) प्रथम n प्राकृतिक संख्याओं का योग (n(n+1))/2 है। (K) प्रथम n सम संख्याओं का योग n(n+1) है। (L) प्रथम n विषम संख्याओं का योग (n+1)² है। (M) प्रथम n प्राकृतिक संख्याओं के घनों का योग ((n(n+1))/2)² है। निम्न विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए–
70. निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए– कालम–(I): (a) लंब वृत्तीय बेलन का आयतन (b) लंब वृत्तीय शंकु का आयतन (c) गोले का आयतन (d) गोले का कुल पृष्ठीय क्षेत्रफल कालम–(II): (I) 1/3 πr²h (II) 4πr² (III) πr²h (IV) 4/3 πr³ नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें –
71. निम्न आँकड़ों से बहुलक ज्ञात कीजिए– कक्षा: 0-5, 5-10, 10-15, 15-20, 20-25, 25-30 आवृत्ति: 18, 20, 25, 30, 16, 14 बहुलक ज्ञात करने के लिए निम्न चरणों को क्रम में रखिए– (a) L₁, L₂, f, f₁ तथा f₂ ज्ञात कीजिए। (b) बहुलक वर्ग ज्ञात कीजिए। (c) अधिकतम आवृत्ति ज्ञात कीजिए। (d) गणना कीजिए – L₁ + [(f – f₁) / (2f – f₁ – f₂)] × (L₂ – L₁) (e) बहुलक = L₁ + [(f – f₁) / (2f – f₁ – f₂)] × (L₂ – L₁) नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें –
72. गणित में ऊँचाई और दूरी के प्रश्न का हल करने का सही क्रम में ज्ञात कीजिए– (a) समकोण त्रिभुज की पहचान करें। (b) स्थिति का प्रतिनिधित्व करने वाला एक आलेख बनाएँ। (c) परिणाम की व्याख्या करें। (d) उपयुक्त त्रिकोणमितीय अनुपात चुनें। (e) समीकरण को सेट कर अज्ञात राशियों को ज्ञात करें। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें –
73. दो व्यक्तियों R तथा S का कुल वेतन 1500 रू. है R अपने वेतन का 70% खर्च करता है तथा S अपने वेतन का 80% खर्च करता है। दोनों की बचत का अनुपात 3:4 है। तब R तथा S का वेतन क्या होगा?
भाग – 4 हिन्दी
74. नीचे दिए गए विकल्पों में से ‘अंधकार’ का सही पर्यायवाची शब्द है–
75. निम्नलिखित विकल्पों में से वाक्य के शुद्ध रूप का चयन कीजिए–
76. नीचे दिए गए कथन के अनुसार वाक्यों को उचित क्रम में व्यवस्थित करिए– कथन : देश में अनुशासन की पुनः स्थापना हेतु– (a) का थोड़ा–बहुत समावेश (b) यह आवश्यक है कि हमारी शिक्षा व्यवस्था में (c) अवश्य किया जाए (d) नैतिक और चारित्रिक शिक्षा (e) ताकि विद्यार्थियों को कर्तव्य–अकर्तव्य का ज्ञान हो सके दिए गए विकल्पों में से सही क्रम का चयन करिए–
77. निर्देश : नीचे दी गई स्थापना (Assertion)[As] और तर्क तथा कारण (Reason) [R] के अधार पर सही विकल्प का चयन करिए– स्थापना [As]: रस का निर्णायक सहृदय है। तर्क [R]: क्योंकि सहृदय रस का समीक्षक होता है। नीचे दिए गए विकल्पों में से सही विकल्प का चयन कीजिए–
78. ‘बुढ़ापा’ भी एक प्रकार का अभिशाप है। इस वाक्य में ‘बुढ़ापा’ शब्द की संज्ञा का चयन करिए–
79. निम्नलिखित शब्दों का उनके संधि के नामों के साथ सही मिलान करिए– सूची–I (शब्द): (a) नीरोग (b) अभीष्ट (c) चिन्मय (d) प्रत्येक सूची–II (संधि): (I) यण संधि (II) व्यंजन संधि (III) विसर्ग संधि (IV) दीर्घ संधि नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
80. नीचे दिए गए विकल्पों में से बहुव्रीहि समास का पहचान कर बहुव्रीहि समास वाले शब्दों के क्रम का चयन करिए– (a) चतुर्भुज (b) सहस्रबाहु (c) दुःख–सुख (d) चन्द्रमौलि सही क्रम का चयन करिए–
भाग – 5 छत्तीसगढ़ी भाषा
81. छत्तीसगढ़ी के उपबोली अऊ ओखर विशिष्ट शब्द्मन के सही जोड़ी बनाव– कालम–I: (a) हलबी (b) कलंगा (c) सरगुजिया (d) सदरी कोरवा कालम–II: (I) सान–सित्तिर (II) बेलसुगा (III) लेका (IV) पनाहि नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
82. छत्तीसगढ़ी के मानक रूप माने गे हैं– (I) रायपुर के छत्तीसगढ़ी ल (II) अंबिकापुर के छत्तीसगढ़ी ल (III) रायगढ़ के छत्तीसगढ़ी ल (IV) बिलासपुर के छत्तीसगढ़ी ल सही उत्तर के चुनाव करव–
83. छत्तीसगढ़ के उत्तर से दक्षिण दिशा डहर प्रयोग के आधार पर छत्तीसगढ़ी अऊ ओखर उपबोलीमन सही क्रम होही– (a) सरगुजिया (b) बिंझवारी (c) छत्तीसगढ़ी (d) लरिया (e) हलबी
84. लरिया बोले जाथे–
85. ‘मच्छर’ ल छत्तीसगढ़ी म का कहे जाथे?
86. प्रकाशन वर्ष के अनुसार छत्तीसगढ़ी बोली के ऊपर प्रकाशित किताबमन के सही क्रम हे– (a) छत्तीसगढ़ी बियाकरण (मंगत रविंद्र) (b) छत्तीसगढ़ी बोली : व्याकरण और कोश (क्रांति कुमार) (c) छत्तीसगढ़ी की व्याकरणिक कोटियाँ (डॉ. चित्तरंजन कर) (d) छत्तीसगढ़ी में उपसर्ग (नरेन्द्र कुमार सौदर्शन) e) छत्तीसगढ़ी भाषा का उद्विकास (डॉ. नरेन्द्र देव वर्मा)
87. एमें के शुद्ध छत्तीसगढ़ी शब्द हवें– (I) झरना (II) झुरना (III) मुलहा (IV) टोकना
भाग – 6 तार्किक
88. निम्नलिखित सुमेलित कीजिए– कालम–I: (a) वर्ग से वृत्त (b) छोटे त्रिभुज से बड़ा त्रिभुज (c) काले वर्ग से सफेद वर्ग (d) घुमाया हुआ तीर कालम–II: (I) रंग में परिवर्तन (II) आकार में परिवर्तन (III) दिशा में परिवर्तन (IV) माप में परिवर्तन नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
89. नीचे दिए गए कथन [As] और कारण [R] के लिए सही विकल्प चुनें– कथन [As] : एंटीबायोटिक्स कोरोना संक्रमण का इलाज नहीं करता। कारण [R] : कोरोना एक वायरस है; न कि बैक्टीरिया।
90. निम्नलिखित में से कौन प्रकाश के प्राकृतिक रूप है? (a) सूर्य (b) जुगनू (c) बल्ब (d) उपरोक्त में से कोई नहीं
91. जिस प्रकार “डॉक्टर” का संबंध “मरीज” से है उसी प्रकार “शिक्षक” का संबंध है–
भाग – 7 अंग्रेजी
92. निम्नलिखित में से कौन–सी नदियाँ भारत में हैं?
93. यदि किसी भाषा में ‘BROTHER’ को ‘DQSVJGT’ तो ‘SISTER’ को कैस लिखा जाएगा?
94. जीवों को उनके आकार के अनुसार व्यवस्थित कीजिए– (a) नीली व्हेल (b) पेंगुइन (c) विशालकाय कछुआ (d) शार्क (e) स्टारफिश नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें–
95. In the following items, there is a sentence in which some parts have been jumbled. Rearrange the parts which are denoted as a, b, c, d and e. So that the reordered sentence makes a coherent sequence– (a) like Wordsworth, (b) It is the feeling of ecstasy, which Blake. (c) is for him the sign of inspiration and truth. d) values supremely, (e) and the pressure of that feeling
96. Directions – In the following items, a sentence has been jumbled in some parts. Rearrange the parts which are denoted as a, b, c, d and e. So that the reordered sentence makes a coherent sequence– (a) from other kinds of life. (b) When we distinguish between art and morals, we do not mean that (c) which dwell aloof in some starry world reserved for poets, painters, or musicians. (d) that it is made up of ideas peculiarly its own. (e) the life of art is in its nature different.
97. Match the following– Column-1 (Sentence): (a) You will be looked after. (b) What a good friend you are! (c) Open the door for me. (d) It is terrible that people should die of starvation. Column-11 (Type of sentence): (I) Imperative (II) Passive (III) Complex (IV) Exclamatory Choose the correct answer from the options given below–
98. Out of the given alternatives, choose the one which best expresses the meaning of the given word– TYRANNY
99. Out of the given alternatives, choose the word opposite in meaning to the given word– REJECT
100. For the below Assertion [As] and Reason [R] choose the correct alternative– Assertion [As]: A simple sentence has only one independent clause. Reason [R]: A simple sentence contains one subject and one predicate only.
छत्तीसगढ़ आबकारी आरक्षक क्वेश्चन पेपर 2025
क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!
Highest level