सीजीपीएससी सीएमओ पिछले वर्ष के प्रश्नपत्र – CG CMO Question Paper 2019 PDF | CGPSC Chief Municipal Officer Question Paper
क्या आप सीजी मुख्य नगरपालिका अधिकारी (CGPSC Chief Municipal Officer – CMO) परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र ढूंढ रहे हैं? प्रतियोगी परीक्षा में सफलता पाने के लिए Previous Year Question Papers को हल करना सबसे कारगर रणनीतियों में से एक माना जाता है।
पुराने प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करने से न केवल आपको परीक्षा के पैटर्न (Exam Pattern), प्रश्नों के प्रकार और कठिनाई के स्तर का सही विचार मिलता है, बल्कि यह समय प्रबंधन (Time Management) को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।
🚀 परीक्षा में पाना चाहते हैं 100% सफलता? 🚀
आपकी परीक्षा की तैयारी को और अधिक मजबूत और बेहतर बनाने के लिए, अभी हमारे Official WhatsApp Channel और Telegram ग्रुप से जुड़ें! प्रतिदिन नए मॉक टेस्ट (Mock Test) अपडेट किए जा रहे हैं!
✨ आपको क्या मिलेगा?
✅ Latest Exam Updates
✅ बिल्कुल FREE Practice Sets
✅ महत्वपूर्ण MCQ और Mock Tests
✅ Study Material और परीक्षा की तैयारी
देर न करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके 👇 अभी जॉइन करें:
उत्तर अंकित करने का समय : 3 घण्टे (अधिकतम अंक : 300)
SET-A
इस प्रश्न-पत्र में 150 प्रश्न हैं । प्रत्येक प्रश्न 2 अंक का है।
प्रश्नों के उत्तर देने की विधि सम्बन्धी निर्देश जो आखिरी पृष्ठ पर दिये गये हैं, ध्यान से पढ़िये । प्रश्नों के उत्तर, दी गई उत्तर-शीट (आन्सर शीट) पर अंकित कीजिये ।
CGPSC CMO Question Paper 2019 Pdf
भू-राजस्व संहिता की धारा 29 के अन्तर्गत राजस्व मामला एक जिले से अन्य जिले में अन्तरित करने के लिये कौन सक्षम है ?
भारतीय दण्ड संहिता की कौन सी धारा हत्या को परिभाषित करती है ?
एक व्यक्ति स्वयं कोई अपराध कारित नहीं करता है, वह अन्य व्यक्ति की मदद या सहायता करता है, वह दोषी है।
भू-राजस्व संहिता 1959 की परिभाषा के अनुसार निम्न में से कौन राजस्व अधिकारी नहीं है ?
संपत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की कौन सी धारा मौखिक अंतरण से संबंधित है ?
निम्नलिखित में से किस उपनिषद् में वाजपेय यज्ञ की क्रियाओं के संबंध में उल्लेख किया गया है ?
निम्नलिखित कथन पढ़िए : 1. मध्यकाल में उलेमाओं ने दिल्ली के सुलतानों की प्रतिष्ठा को बढ़ाया। 2. वे सुलतान को ईश्वर के समान समझते थे। 3. उन्होंने सुलतान के दैवीय अधिकार सिद्धान्त का प्रतिपादन किया। सही उत्तर चुनिए :
सम्पत्ति अंतरण अधिनियम, 1882 की कौन सी धारा कपटपूर्ण अंतरण को वर्जित करती है ?
भोपाल गैस दुर्घटना में यूनियन कार्बाइड टैंक से रिसाव हुई गैस का नाम है।
‘पृथ्वी दिवस’ प्रतिवर्ष किस तिथि को मनाया जाता है ?
फ्लोराईड जो कि फ्लोरोसिस का कारण है, पाया जाता है।
सबसे अधिक परिसंकटमय अपशिष्ट है
प्रदूषक सी.एफ.सी. का पूरा नाम है
विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र स्थित है।
संगणक निकाय निम्नलिखित में से किस नम्बर (अंक) सिस्टम (प्रणाली) पर कार्य करता है ?
निम्नलिखित कम्प्यूटर का कौन सा अंग हार्डवेयर नहीं है ?
निम्नलिखित भारतीय आविष्कारक-आविष्कार (खोज) की सही जोड़ी है:
संचार में उपयोग होने वाले ऑप्टिकल फायबर, प्रकाश के किस सिद्धांत से कार्य करता है ?
‘राष्ट्रीय बीज नीति’ की घोषणा किस वर्ष हुई थी ?
“भूरी क्रांति” संबंधित है।
‘विश्व व्यापार संगठन’ के अन्तर्गत कृषि सब्सिडी जो न्यूनतम अथवा व्यापार में व्यवधान का कारण नहीं है, किस बॉक्स के अन्तर्गत रखे जाते हैं ?
वर्ष 1991 के आर्थिक संकट के लिए निम्न में से किसे एक कारण के रूप में उद्धृत किया जा सकता है? 1. बाह्य ऋण का उच्च स्तर 2. विदेशी विनिमय कोष का उच्च स्तर 3. राजनीतिक अस्थिरता 4. भारत की आयात प्रतिस्थापन नीति सही उत्तर चुनिए:
नगरपालिका परिषद् के विषय में क्या सही नहीं है? i. इसकी न्यूनतम और अधिकतम सदस्य संख्या 15-30 हो सकती है。 ii. इसकी न्यूनतम और अधिकतम सदस्य संख्या 15-40 हो सकती है。 iii. परिषद का अध्यक्ष पार्षदों द्वारा चुना जाता है。 iv. परिषद्, में तीन सदस्य राज्य शासन द्वारा मनोनीत किए जाते हैं。 v. प्रत्येक व्यक्ति जो 21 वर्ष से कम आयु का नहीं है अध्यक्ष का चुनाव लड़ सकता है。 vi. एक व्यक्ति पार्षद और अध्यक्ष का चुनाव एक साथ लड़ सकता है。 सही उत्तर का चयन कीजिए:
भारत एक गणराज्य है क्योंकि i. शासन का स्वरूप लोकतांत्रिक है। ii. शासन का स्वरूप संसदीय है। iii. राष्ट्रपति का पद निर्वाचित है। iv. राष्ट्रपति का कार्यकाल निश्चित है। v. शासन में कोई भी पद वंशानुगत नहीं है। सही उत्तर का चयन कीजिए।
1857 में लखनऊ में हुए विद्रोह को दबाने का प्रयास निम्नलिखित ब्रिटिश सेनापतियों ने किया – i. टू व्हीलर ii. हेवलॉक iii. आउट्रम iv. कॉलिन कैम्पबेल सही उत्तर चुनिये :
निम्नलिखित में से किस क्रान्तिकारी संगठन ने 8 अप्रैल, 1929 को दिल्ली की केन्द्रीय असेम्बली में बम फेंका था ?
सुमेलित कीजिए (सिन्धु घाटी सभ्यता के नगर एवं उनकी विशेषताएँ): सूची–I (नगर) — सूची-II (विशेषताएँ) A. मोहेन्जोदड़ो — i. मनके बनाने का कारखाना B. चन्हूदड़ो — ii. गोदी बाड़ा C. कालीबंगा — iii. विशाल स्नानागार D. लोथल — iv. हवन कुंड
एक “बन्द अर्थव्यवस्था” एक प्रकार की अर्थव्यवस्था है, जिसमें
भारत में “मिश्रित अर्थव्यवस्था” को स्वीकार किया गया।
सुमेलित कीजिए (जनजातीय विद्रोह एवं उनके नेता): सूची-I (विद्रोह) — सूची-II (नेता) A. संथाल विद्रोह — i. त्रिम्बकजी देंगला B. भील विद्रोह (पश्चिम भारत) — ii. चित्तर सिंह C. रमोसी विद्रोह (1822) — iii. बिरसा मुण्डा D. मुण्डा विद्रोह (1898) — iv. सिद्ध एवं कान्हू
भारत में संसदीय व्यवस्था है क्योंकि i. प्रधानमंत्री वास्तविक प्रधान है। ii. मंत्रिपरिषद् में सामूहिक उत्तरदायित्व है। iii. मंत्रिपरिषद् लोकसभा के प्रति उत्तरदायी है। iv. राष्ट्रपति का पद निर्वाचित है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
सही क्या है ? i. राष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष है। ii. उपराष्ट्रपति का कार्यकाल 5 वर्ष है। iii. लोकसभा का कार्यकाल 5 वर्ष है। iv. राज्यसभा का कार्यकाल 6 वर्ष है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
नगरपालिका परिषद् के अध्यक्ष को कैसे पदच्युत किया जा सकता है ? i. उसे अविश्वास प्रस्ताव द्वारा पदच्युत किया जा सकता है। ii. उसे परिषद् के 3/4 बहुमत से पदच्युत किया जा सकता है। iii. उसे प्रत्यावर्तित किया जा सकता है। iv. उसे मतदान करने वाले मतदाताओं के बहुमत से प्रत्यावर्तित किया जा सकता है। v. उसे समस्त मतदाताओं के बहुमत से पदच्युत किया जा सकता है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
यदि ग्राम पंचायत की ग्राम सभाओं के मध्य मतभेद हो तो उस विषय पर निर्णय कौन करेगा ?
एक ग्राम पंचायत के लिए चुनाव 10 जनवरी, 2016 को हुआ इसका प्रथम सम्मिलन 24 जनवरी, 2016 को आहूत किया गया। इसके बाद कुछ अनियमितताओं के कारण ग्राम पंचायत 10 अक्टूबर, 2018 को विघटित कर दिया गया। नई ग्राम पंचायत के लिए चुनाव 12 दिसम्बर, 2018 को हुआ। नई ग्राम पंचायत का प्रथम सम्मिलन 27 दिसम्बर, 2018 को आयोजित किया गया। इस नवगठित ग्राम पंचायत की अवधि क्या होगी ?
यदि ग्राम पंचायत में सरपंच का चुनाव लम्बित है, तो क्या होगा?
नगरपालिका परिषद् के एक पार्षद को कौन हटा सकता है ?
नगरपालिका परिषद् के प्रथम सम्मिलन की अध्यक्षता कौन करता है ?
नगरपालिका परिषद् के विषय में क्या सही है ? i. अध्यक्ष को प्रत्यावर्तित किया जा सकता है। ii. उपाध्यक्ष को प्रत्यावर्तित किया जा सकता है। iii. समस्त पार्षद और अध्यक्ष, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के समक्ष पद की शपथ लेते हैं। iv. परिषद् की गणपूर्ति 1/3 सदस्यों से होती है। v. परिषद् की गणपूर्ति आधे से अधिक सदस्यों से होती है। vi. उपाध्यक्ष के चुनाव में अध्यक्ष निर्णायक मत का उपयोग कर सकता है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
नगरपालिका परिषद् की अवधि की गणना किस तिथि से की जाती है?
नगरपालिका परिषद् के उपाध्यक्ष की पदच्युति के विषय में क्या सही है – i. उसे अविश्वास प्रस्ताव द्वारा पदच्युत किया जा सकता है। ii. पदच्युति प्रस्ताव केवल निर्वाचित पार्षद रख सकते हैं। iii. पदच्युति प्रस्ताव पदेन सदस्यों के द्वारा भी प्रस्तुत किया जा सकता है। iv. सम्मिलन की अध्यक्षता, परिषद् का अध्यक्ष करेगा। v. सम्मिलन की अध्यक्षता, एक प्रथम श्रेणी अधिकारी करेगा। vi. उसे कुल सदस्यों के आधे से अधिक सदस्यों तथा उपस्थित व मतदान करने वाले निर्वाचित पार्षदों के 2/3 बहुमत से पदच्युत किया जा सकता है। vii. उसे 3/4 बहुमत से पदच्युत किया जा सकता है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
नगरपालिका परिषद् के सपरिषद्-अध्यक्ष के विषय में सही क्या है ? i. इसमें अध्यक्ष और सात पार्षद होते हैं। ii. सदस्य परिषद् के द्वारा चुने जाते हैं। iii. सदस्य अध्यक्ष के प्रसाद-पर्यन्त अपने पद पर बने रहते हैं। iv. अध्यक्ष, इसका पदेन सभापति होता है। v. अध्यक्ष की अनुपस्थिति में उपाध्यक्ष इसकी बैठकों की अध्यक्षता करता है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
भारत में संघीय व्यवस्था है क्योंकि i. शक्तियों का विकेन्द्रीकरण ii. राज्य सरकारों का अस्तित्व iii. लिखित और कठोर संविधान iv. राष्ट्रपति का पद निर्वाचित होना सही उत्तर का चयन कीजिए :
दल विभाजन के संदर्भ में क्या सुमेलित नहीं है?
इनमें से कौन सा क्षेत्रीय दल है ? i. तेलगू देशम पार्टी ii. आम आदमी पार्टी iii. अकाली दल iv. तृणमूल कांग्रेस सही उत्तर का चयन कीजिए :
सूची-A को सूची-B के साथ सुमेलित कीजिए: सूची–I (संस्था) — सूची–II (सदस्य संख्या न्यूनतम-अधिकतम) A. ग्राम पंचायत — i. 10-25 B. जनपद पंचायत — ii. 15-40 C. जिला पंचायत — iii. 10-20 D. नगरपालिका परिषद् — iv. 10-35 सही उत्तर का चयन कीजिए :
नव-निर्वाचन के बाद नगर पंचायत के प्रथम सम्मिलन के विषय में सही क्या है ? i. यह प्रथम सम्मिलन निर्वाचन अधिसूचना के प्रकाशन के पन्द्रह दिनों के भीतर बुलाया जाता है। ii. इस सम्मिलन की अध्यक्षता एक डिप्टी कलेक्टर करता है। iii. इस सम्मिलन की अध्यक्षता एक तहसीलदार करता है। iv. इसे सम्मिलन में अध्यक्ष और सदस्य शपथ लेते हैं। v. इसके बाद सदस्य उपाध्यक्ष का निर्वाचन करते हैं। vi. उपाध्यक्ष के निर्वाचन में समान मत आने पर अध्यक्ष निर्णायक मत का उपयोग कर सकता है। vii. उपाध्यक्ष के निर्वाचन में समान मत आने पर परिणाम का विनिश्चय लॉट द्वारा किया जाता है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
संविधान में क्या नहीं लिखा है ? i. भारतीय शासन व्यवस्था संघीय (Federal) होगी। ii. भारतीय शासन व्यवस्था संसदीय होगी। iii. भारत में राष्ट्रपति संविधानिक प्रधान होगा। iv. प्रधानमंत्री मन्त्रिमण्डल का अध्यक्ष होगा। सही उत्तर का चयन कीजिए :
किसे प्रत्यावर्तित किया जा सकता है ? i. पंच ii. उप सरपंच iii. सरपंच iv. जनपद पंचायत अध्यक्ष v. जिला पंचायत अध्यक्ष vi. नगरपालिका परिषद् उपाध्यक्ष vii. नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष सही उत्तर का चयन कीजिए :
एक अनुसूचित क्षेत्र में ग्राम सभा की बैठकों की अध्यक्षता कौन करता है ?
जिला पंचायत का अध्यक्ष यदि निलंबित हो जाय तो क्या होगा ?
इथियोपिया विमान दुर्घटना मार्च 2019 के संदर्भ में एंटोनिस मार्वोपोलस कौन था ?
निम्न में से विधायन के संदर्भ में क्या सुमेलित नहीं है?
सूचना का अधिकार के विषय में सही क्या है ?
इस्लामिक सहयोग संगठन के विषय में सही क्या है? i. यह मुस्लिम देशों का संगठन है। ii. इसमें विश्व के 57 देश शामिल हैं। iii. इन 57 देशों में से 56 देश संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य हैं। iv. इसकी स्थापना 1965 में हुई थी। v. भारत इसका सदस्य बनना चाहता है। vi. पाकिस्तान इसका उपसभापति चुना गया है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
पैरा-ओलम्पिक एथ्लेटिक्स छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय टूर्नामेन्ट के भाला फेंक में किसे स्वर्णपदक मिला ?
ई.एस.पी.एन. के द्वारा मार्च 2019 में घोषित विश्वस्तरीय 100 खिलाड़ियों की सूची में भारत का कौन खिलाड़ी शामिल है ? i. सानिया मिर्जा ii. विराट कोहली iii. महेन्द्र सिंह धोनी iv. सुरेश रैना सही उत्तर का चयन कीजिए :
सनियर एशियन बैडमिंटन टूर्नामेन्ट (19-24 मार्च, 2019) में भाग लेने के लिए टीम में छत्तीसगढ़ के किस खिलाड़ी का चयन किया गया है?
श्री राम जन्म भूमि मंदिर विवाद मध्यस्थता के द्वारा हल करने के सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय में कौन सुमेलित है ? i. जस्टिस कलिफुल्ला ii. श्री श्री रविशंकर iii. राजीव धवन iv. स्वामी अग्निवेश सही उत्तर का चयन कीजिए :
सही क्या है ? i. मसूद अजहर जैश-ए-मोहम्मद का सरगना ii. हाफिद सईद संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। iii. चीन ने मसूद अजहर के पक्ष में चार बार निषेधाधिकार का प्रयोग किया है। iv. चीन ने वर्ष 2016, 2017, 2018 और 2019 में निषेधाधिकार का प्रयोग किया है। सही उत्तर का चयन कीजिए।
भारत के मैदानी भाग में मानसून वर्षा किस दिशा में घटती जाती है ?
हिमालय में सबसे गहरा गर्त (गार्ज) कौन सी नदी बनाती है ?
भारत में बाढ़ नियंत्रण कार्यक्रम की शुरुआत किस वर्ष की गयी थी ?
तमिलनाडु के किस जनपद पर सुनामी का विध्वंशकारी प्रभाव सबसे अधिक पड़ा ?
निम्नलिखित में से किसे स्वेन हैडन ने उच्च एशिया की रीढ़ कहा है ?
जनपद पंचायत के विषय में सही क्या है? i. इसकी सदस्य संख्या न्यूनतम और अधिकतम 15-30 हो सकती है。 ii. इसकी सदस्य संख्या न्यूनतम और अधिकतम 10-25 हो सकती है。 iii. इसमें वार्ड से निर्वाचित व्यक्ति सदस्य बनते हैं。 iv. इसमें 25% सरपंच पदेन सदस्य होते हैं。 v. इसमें 20% सरपंच पदेन सदस्य होते हैं。 vi. इसमें जिला पंचायत के कुछ सदस्य मनोनीत किए जाते हैं。 सही उत्तर का चयन कीजिए
CG CMO Question Paper 2019
एक जिले की जनसंख्या 40 लाख है । उस जिले में जिला पंचायत की सदस्य संख्या क्या होगी जबकि 50 हजार की जनसंख्या पर एक प्रतिनिधि चुना जाता है ?
सूखे से निपटने के लिये योजनाओं को किस स्तर पर तैयार किया जाता है
अभिप्रेरणा में x और Y सिद्धान्त किसने प्रतिपादित किया है ?
सूची-A को सूची-B से सुमेलित कीजिए : सूची-A — सूची-B (लेख — अर्थ) A. बन्दी प्रत्यक्षीकरण लेख — i. हम आदेश देते हैं। B. परमादेश लेख — ii. किस अधिकार से C. अधिकार-पृच्छा — iii. पूर्णतया सूचित कीजिए D. उत्प्रेषण लेख — iv. हमें शरीर चाहिए
प्रबंध के संदर्भ में ‘पर्ट’ में क्या शामिल है ? i. कार्यक्रम ii. योजना iii. परीक्षण iv. मूल्यांकन v. पुनरीक्षा तकनीक vi. बौद्धिक तकनीक सही उत्तर का चयन कीजिए :
बजट के विषय में सही क्या है ? i. बजट मन्त्रिमण्डल द्वारा स्वीकृत किया जाता है। ii. सदन में पुरस्थापित करने के पूर्व बजट पर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर आवश्यक है। iii. विनियोग विधेयक प्रस्तुत करने के पूर्व उस पर राष्ट्रपति का हस्ताक्षर आवश्यक है। iv. सदन अनुदान माँगों में वृद्धि कर सकता है। v. सदन अनुदान माँगों में वृद्धि नहीं कर सकता। vi. सदन यदि बजट पारित नहीं करता तो मन्त्रिमण्डल को त्यागपत्र देना पड़ता है। सही उत्तर का चयन कीजिए:
लोक लेखा समिति के विषय में सही क्या है ? i. इसमें 15 सदस्य लोकसभा और 7 सदस्य राज्यसभा से चुने जाते हैं। ii. सदस्यों का चुनाव बहुमत के आधार पर होता है। iii. सदस्य आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के आधार पर चुने जाते हैं। iv. कोई भी मंत्री इसका सदस्य बन सकता है। v. इसके अध्यक्ष का निर्वाचन सदस्य करते हैं। vi. समिति का कार्यकाल एक वर्ष होता है। vii. इसका अध्यक्ष, बहुमत दल से नहीं हो सकता सही उत्तर का चयन कीजिए :
मान लीजिए राज्य विधानसभा की सदस्य संख्या 90 है। दो स्थान रिक्त हैं । बैठक में 86 सदस्य उपस्थित हैं । सदन उपाध्यक्ष के विरुद्ध पदच्युति प्रस्ताव पर विचार कर रहा है । मतदान में प्रस्ताव के पक्ष में 45 मत और विरोध में 38 मत आए । तीन सदस्यों ने मतदान में भाग नहीं लिया । अब क्या होगा ?
सही क्या है? i. तारांकित प्रश्नों के उत्तर लिखित रूप में दिए जाते हैं। ii. तारांकित प्रश्नों के उत्तर मौखिक रूप में दिए जाते हैं। iii. अतारांकित प्रश्नों के उत्तर लिखित रूप में दिए जाते हैं। iv. अतारांकित प्रश्नों के उत्तर मौखिक रूप में दिए जाते हैं। v. तारांकित प्रश्नों पर पूरक प्रश्न पूछा जा सकता है। vi. अतारांकित प्रश्नों पर पूरक प्रश्न पूछा जा सकता है। vii. प्रश्नकाल में प्रश्नों के उत्तर पर बहस की जा सकती है। viii. प्रश्नकाल में प्रश्नों के उत्तर पर बहस नहीं की जा सकती। सही उत्तर का चयन कीजिए :
सदन के अस्थायी अध्यक्ष के विषय में सही क्या है ? i. वह सदन का एक वरिष्ठ सदस्य होता है। ii. वह राज्य सरकार द्वारा मनोनीत किया जाता है। iii. वह राज्यपाल द्वारा नियुक्त किया जाता है। iv. वह नवगठित विधान सभा सदस्यों को शपथ दिलाता है। v. वह स्पीकर के निर्वाचन को सम्पन्न करता है। vi. वह स्पीकर को शपथ दिलाता है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों को लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ सुमेलित कीजिए : सूची-I (लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र) — सूची-II (विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र) A. कांकेर — i. नारायणपुर B. सरगुजा — ii. गुंडरदेही C. बस्तर — iii. नवागढ़ D. दुर्ग — iv. सीतापुर सही उत्तर का चयन कीजिए :
संसदीय सचिवों को पद की शपथ कौन दिलाता है
अनुसूचित क्षेत्रों में ग्रामसभा के विषय में सही क्या है i. प्रत्येक ग्राम में एक ग्राम सभा होगी ii. प्रत्येक ग्राम में एकाधिक ग्राम सभाएँ हो सकती हैं। iii. ग्रामसभा की गणपूर्ति कुल सदस्यों के 1/3 से होती है। iv. ग्रामसभा की गणपूर्ति कुल सदस्यों के 1/4 से होती है। v. ग्रामसभा की बैठकों की अध्यक्षता सरपंच करता है। vi. ग्रामसभा की बैठकों की अध्यक्षता सरपंच नहीं करता। सही उत्तर का चयन कीजिए :
छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 के विषय में सही क्या है ?
राजस्व प्रशासन में कौन सा सुमेलित नहीं है
किस विषय में राज्यपाल के लिए मुख्यमंत्री का परामर्श मानना आवश्यक है ?
सरपंच के विषय में सही क्या है ? i. उसे अविश्वास प्रस्ताव द्वारा पद से हटाया जा सकता है। ii. उसे प्रत्यावर्तित किया जा सकता है। iii. सदस्यों की माँग पर यदि सरपंच तीन अवसरों पर ग्राम पंचायत की बैठक नहीं बुलाता तो उसे पदच्युत किया जा सकता है। iv. यदि तीन अवसरों पर ग्राम सभा में गणपूर्ति के लिए वह असफल होता है तो उसे पदच्युत किया जा सकता है। सही उत्तर का चयन कीजिए :
छत्तीसगढ़ के कलचुरि शासक रत्नदेव द्वितीय के संबंध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य नहीं है ?
छत्तीसगढ़ में कलचुरि प्रशासन के अंतर्गत रायपुर शाखा के शासक को निम्नलिखित में से किस उपाधि से संबोधित किया जाता था ?
छत्तीसगढ़ में कलचुरि राजवंश का वास्तविक संस्थापक निम्नलिखित में से कौन था ?
छत्तीसगढ़ में मराठा प्रशासन के अंतर्गत परगना पद्धति में निम्नलिखित में से कौन सी जोड़ी सुमेलित नहीं है ?
सुमेलित कीजिए : (छत्तीसगढ़ में पदस्थ मराठा सूबेदार एवं घटनाएँ) सूची-I (सूबेदार) — सूची-II (घटनाएँ) A. महिपतराव — i. कोलबुक की छत्तीसगढ़ यात्रा B. विठ्ठलराव — ii. फॉरेस्टर की छत्तीसगढ़ यात्रा C. केशव गोविन्द — iii. सरगुजा रियासत में उत्तराधिकार का प्रश्न D. बीकाजी गोपाल — iv. जे.टी. ब्लंट की छत्तीसगढ़ यात्रा सही उत्तर चुनिए :
प्राचीन जनश्रुति के अनुसार राजा मोरध्वज का संबंध छत्तीसगढ़ के निम्न स्थानों से जोड़ा जाता है : 1. आरंग 2. खल्लारी 3. रतनपुर 4. रायपुर सही उत्तर चुनिए :
बिलासपुर जिले के किरारी से प्राप्त काष्ठ स्तंभ से पता चलता है कि प्राचीन काल में निम्नलिखित में से किस राजवंश का शासन छत्तीसगढ़ में था ?
छत्तीसगढ़ नगरपालिका अधिनियम में कलेक्टर के विषय में क्या कहा गया है ?
प्राचीन छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित किस राजवंश के शासकों ने ‘त्रिकलिंगाधिपति’ की उपाधि धारण की थी ?
छत्तीसगढ़ के बस्तर के प्राचीन राजवंश छिंदक नाग वंश से निम्नलिखित शासक संबंधित थे : (i) सोमेश्वर देव (ii) कन्हरदेव (iii) नरसिंहदेव (iv) जयदेव सही उत्तर चुनिए :
सुमेलित कीजिए : (छत्तीसगढ़ के प्राचीन राजवंश एवं शासक) सूची-I (राजवंश) — सूची-II (शासक) A. राजर्षितुल्यकुल — i. जयराज B. नलवंश — ii. स्कंदवर्मा C. शरभपुरीय — iii. भीमसेन प्रथम D. पाण्डवंश — iv. चन्द्रगुप्त सही उत्तर चुनिए :
“धमनी हाट” किस कवि की रचना है ?
निम्न में से कौन सी रचना लाला जगदलपुरी की है ?
निम्न में से कौन सा शब्द दिशा का नाम नहीं है ?
‘दोरली’ मुख्यत: किस जिले की भाषा है ?
निम्न में से किस साहित्यकार ने “गीता रहस्य” का हिन्दी अनुवाद किया था ?
‘परिया’ शब्द का तात्पर्य क्या है ?
निम्न में से कौन सी जनजाति अयस्क को गलाकर लोहा तैयार करती है ?
‘सैला’ नृत्य मुख्यत: किस अवसर पर किया जाता है ?
बियार जनजाति मुख्यतः किस जिले में निवास करती है ?
बस्तर की सम्पर्क भाषा किसे कहा जाता है ?
छत्तीसगढ़ में राजनीतिक चेतना जागृत करने के लिए 1870 से 1900 के बीच निम्नलिखित संस्थाएँ गठित की गई थी : (i) मालिनी रीडिंग क्लब (ii) बुद्धिमान सभा (iii) कवि समाज (iv) बाल समाज सही उत्तर चुनिए :
छत्तीसगढ़ में असहयोग आंदोलन के दौरान रायपुर में राष्ट्रीय विद्यालय की स्थापना में निम्नलिखित व्यक्तियों ने योगदान दिया : (i) माधवराव सप्रे (ii) महंत लक्ष्मीनारायण दास (iii) बलदेव प्रसाद मिश्र (iv) एन.डी. दानी सही उत्तर चुनिए :
छत्तीसगढ़ में 1858 में हुए सैन्य विद्रोह के संदर्भ में हनुमानसिंह के 17 साथियों को निम्नलिखित में से किस तिथि को फाँसी दी गई ?
छत्तीसगढ़ में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान निम्नलिखित में से किस राजनेता की पत्नी भी 6 माह के लिए जेल गई थी ?
निम्न में से कौन सी बोली बस्तर अंचल की बोली नहीं है ?
सुमेलित कीजिए : (सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़ में हुए जंगल सत्याग्रह एवं नेता) सूची-I (जंगल सत्याग्रह) — सूची-II (नेता) A. रुद्री नवागाँव, अगस्त 1930 — i. नत्थूजी जगताप B. तमोरा, सितंबर 1930 — ii. रामाधार दुबे C. पकरिया, अक्टूबर 1930 — iii. यति यतनलाल D. पोड़ीगाँव, अक्टूबर 1930 — iv. अयोध्या प्रसाद जैन सही उत्तर चुनिए :
निम्न में से कौन घोटुल से संबंधित है ?
‘बिलमा’ नृत्य किस जनजाति से संबंधित है ?
मृतक स्तंभ की परंपरा किस जनजाति में है ?
‘पंडौँ’ भाषा किस भाषा परिवार का सदस्य है ?
परधान जनजाति मुख्यत: किस जिले के निवासी हैं ?
काछन गादी किस पर्व से संबंधित अनुष्ठान है ?
गंधेश्वर मंदिर इनमें से किस स्थल पर स्थित है ?
डीपाडीह किस नदी के तट पर स्थित पुरास्थल है ?
चित्रकोट इनमें से किस वर्ग में सम्मिलित है ?
डिडनेश्वरी देवी का पूजित मंदिर इनमें से किस स्थल पर है ?
भोरमदेव इनमें से किस नागवंश से संबंधित है ?
किस जनजाति में पारंपरिक रूप से युवागृह का प्रचलन है ?
वेरियर एल्विन ने किस नृत्य को संसार का एक सबसे सुंदर नृत्य कहा है ?
श्रृंगार रस की प्रधानता किस लोकगीत में होती है ?
सरहुल नृत्य किस जनजाति से संबंधित है ?
बस्तर की किस जनजाति का मूल निवास उड़ीसा राज्य है ?
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मिनीमाता सम्मान किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
ककसाड़ नृत्य किस जनजाति से संबंधित है ?
निम्न में से क्या बस्तर संभाग से संबंधित नहीं है ?
‘तुपकी’ किस पर्व से संबंधित है ?
निम्न में से किस स्थान की मड़ई प्रसिद्ध है ?
छत्तीसगढ़ के तिलहन फसलों को क्षेत्रफल के अनुसार बढ़ते क्रम में व्यवस्थित कीजिये :
अवर्गीकृत वनों का विस्तार सर्वाधिक किस जिले में है ?
छत्तीसगढ़ के पहुँच विहीन क्षेत्रों में किस प्रकार के ऊर्जा उपयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है ?
छत्तीसगढ़ के कृषि जलवायु प्रदेश हैं
नांदघाट किस नदी के किनारे स्थित हैं ?
(MSMEs) को किस वर्ष के सूक्ष्म, लघु, मध्यम उपक्रमों के विकास अधिनियम के द्वारा परिभाषित एवं वर्गीकृत किया गया है ?
औद्योगिक नीति 1991 के अनुसार, कुल कितने उद्योग सार्वजनिक क्षेत्र हेतु संरक्षित थे ?
छत्तीसगढ़ राज्य में शक्कर कारखानों की कितनी इकाइयाँ हैं ?
छत्तीसगढ़ में गोदावरी सबरी का मैदान स्थित है।
इनमें से कौन ‘महारत्न’ वर्ग की इकाई नहीं है ?
निम्नलिखित में से कौन सी मिट्टी छत्तीसगढ़ में सबसे अधिक पायी जाती है ?
कत्था बनाने के लिये किस पेड़ की लकड़ी का उपयोग होता है ?
जनगणना 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य में स्त्री एवं पुरुष साक्षरता में वृद्धि दर क्या है ?
जनगणना 2011 के अनुसार छत्तीसगढ़ में नगरीय जनसंख्या के जिलो को घटते क्रम में व्यवस्थित करें :
स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना का संबंध किसके विकास से है ?
CGPSC CMO Question Paper 2019 से जुड़ा कोई भी सवाल या संदेह हो, तो कमेंट में पूछें। हमारी टीम आपकी पूरी मदद करेगी!
Nice MCQ