Agriculture GK Questions: कृषि सामान्य ज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)

|
On: October 29, 2026
Agriculture GK Questions
Join WhatsApp
Join Now

यह ऑनलाइन मॉक टेस्ट विशेष रूप से कृषि शिक्षक भर्ती, RAEO, PAT, JET, IBPS AFO, CG/MP कृषि अधिकारी (RHO/SADO), ICAR एवं एग्रीकल्चर सुपरवाइजर (Agriculture Supervisor) जैसी सभी प्रमुख प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

सभी विषयों के टेस्ट, मॉडल पेपर और सीधे अपडेट्स अपने फोन पर पाने के लिए जॉइन करें WhatsApp ग्रुप!

इस टेस्ट में कृषि विज्ञान (Agriculture Science) के नवीनतम परीक्षा पैटर्न पर आधारित अति-महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) और उनके सटीक उत्तर शामिल हैं। यदि आप अपनी परीक्षा की तैयारी को मजबूत करना चाहते हैं तथा राज्य और राष्ट्रीय स्तर (State & All-India Rank) पर बेहतर स्कोर पाना चाहते हैं, तो यह Agriculture GK Notes & Mock Test Series आपके लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।

सलाह: प्रश्नों को हल करने से पहले कृषि सामान्य ज्ञान के इन महत्वपूर्ण नोट्स को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नियमित अभ्यास से अपनी सफलता सुनिश्चित करें।

कृषि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पूछे जाने वाले Agriculture GK Questions and Answers हिंदी में।

1. कृषि किस प्रकार की मानवीय आर्थिक क्रिया है? (UPSC 2010)
(a) प्राथमिक
(b) द्वितीयक
(c) तृतीयक
(d) उपरोक्त में से कोई नहीं
2. विश्व हरित क्रान्ति के जनक कौन थे? [RRB 2008]
(a) वर्गीज कुरीयन
(b) निकोलस बॉल्मी
(c) नॉर्मन बोरलॉग
(d) फ्रेडरिक हेमिल्टन
3. दियारा भूमि से तात्पर्य है [RRB 2007]
(a) ऊबड़-खाबड़ भूमि
(b) निर्जन भूमि
(c) जलोढ़ मैदान
(d) मरुस्थलीय भूमि
4. तुंग्या कृषि जहाँ की जाती है, वह है [RAS/RTS 1999]
(a) म्यांमार
(b) जापान
(c) न्यूजीलैण्ड
(d) फिलिपीन्स
5. इजरायल में की जाने वाली सामूहिक कृषि को कहा जाता है
(a) किबुतजीम
(b) फलाह
(c) चेन्या
(d) केंगिन
6. ‘एक फसली’ कृषि विशेषता है [UP UDA/LDA 2010]
(a) व्यापारिक अन्न कृषि की
(b) चलवासी कृषि की
(c) आत्मनिर्भरता मूलक कृषि की
(d) जैविक-कृषि की
7. एक फसल प्रणाली, जिसके अन्तर्गत फसलों को रोपण किए गए पेड़ों की कतारों के बीच के स्थान में उगाया जाता है, कहलाती है
(a) रिले क्रॉपिंग
(b) मिलवाँ खेती
(c) अन्तःफसली
(d) ऐले क्रॉपिंग
8. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द भूमि के एक ही (उसी) टुकड़े पर एक साथ (एक ही समय में) दो अथवा अधिक फसलें उगाने की पद्धति को वर्णित करता है? [NDA 2020]
(a) फसल चक्रण (क्रॉप रोटेशन)
(b) मिश्रित फसल (मिक्स्ड क्रॉपिंग)
(c) अन्तर-फसल (इण्टरक्रॉपिंग)
(d) मिश्रित खेती (मिक्सड फार्मिंग)
9. सरसों की मिश्रित खेती किसके साथ होती है? [RRB 2007]
(a) सूरजमुखी के साथ
(b) मटर के साथ
(c) मक्का के साथ
(d) गेहूँ के साथ
10. निम्नलिखित में से कौन एक चलवासी कृषि नहीं है? [UPPCS 2010]
(a) चेना
(b) झूमिंग
(c) मिल्पा
(d) फेजेंडा
11. निम्नलिखित में से कौन-सा एक सही सुमेलित नहीं है? [UPPCS 2015]
(a) फूलों की खेती – फ्लोरिकल्चर
(b) फसलों की खेती – ऐग्रोनॉमी
(c) सब्जियों की खेती – हॉर्टीकल्चर
(d) फलों की खेती – पोमोलॉजी
12. सुमेलित कीजिए: A. आर्बरीकल्चर (2), B. ऑलेरीकल्चर (1), C. सिल्वीकल्चर (4), D. विटीकल्चर (3)
(a) 1 2 4 3
(b) 2 1 4 3
(c) 2 1 3 4
(d) 1 2 3 4
13. कनाडा के प्रेयरी प्रदेश में गेहूँ की कृषि की जाती है [UPPCS 2006]
(a) ग्रीष्म काल में
(b) बसन्त काल में
(c) शीतकाल में
(d) ग्रीष्म काल और शीतकाल दोनों में
14. भारत में किस प्रकार के गेहूँ की कृषि की जाती है?
(a) बसन्तकालीन
(b) शीतकालीन
(c) ग्रीष्मकालीन
(d) इनमें से कोई नहीं
15. निम्नलिखित में से कौन-से क्षेत्र की मुख्य फसल चावल है? [RRB 2006]
(a) विषुवतीय रेखीय
(b) स्टेपी
(c) उष्णकटिबन्धीय मानसून
(d) भूमध्यसागरीय
16. निम्नलिखित में से कौन-सा प्राकृतिक क्षेत्र विश्व का ब्रेड बॉस्केट के नाम से जाना जाता है? [RRB 2012]
(a) स्टेपी क्षेत्र
(b) भूमध्यसागरीय क्षेत्र
(c) मानसून क्षेत्र
(d) विषुवतीय क्षेत्र
17. संकर धान की खेती सर्वाधिक लोकप्रिय है [UPPCS 2013]
(a) जापान में
(b) चीन में
(c) कोरिया में
(d) भारत में
18. निम्नलिखित में से कौन-सा एक वाणिज्य कृषि का प्रकार नहीं है? [UPPCS (BED) 2020]
(a) डेयरी कृषि
(b) अनाज खेती (ग्रेन फार्मिंग)
(c) पशुधन रैंचन (पशुपालन)
(d) गहन निर्वाह कृषि
19. कौन-सा देश तम्बाकू उत्पादन में विश्व में प्रथम है? [MPPCS 2004]
(a) चीन
(b) भारत
(c) पाकिस्तान
(d) बांग्लादेश
20. विश्व में प्राकृतिक रबड़ के दो बड़े उत्पादक हैं [IAS (Pre) 2006]
(a) ब्राजील एवं मलेशिया
(b) वियतनाम एवं भारत
(c) चीन एवं फिलिपीन्स
(d) थाइलैण्ड एवं इण्डोनेशिया
21. निम्नलिखित में से किसे विश्व का ‘चीनी का कटोरा’ कहा जाता है? [UPPCS 2015]
(a) हवाई द्वीपसमूह
(b) क्यूबा
(c) भारत
(d) फिलिपीन्स
22. बागानी फसल है [CG Patwari 2019]
(a) धान
(b) गेहूँ
(c) जूट
(d) चाय
23. निम्नलिखित में से कौन-सा एक चाय में नहीं पाया जाता है? [UP UDA/LDA 2010]
(a) थीन
(b) कैफीन
(c) टेनिन
(d) मार्फीन
24. चाय के पौधे उगाने की डैपाग विधि विकसित हुई थी
(a) चीन में
(b) इण्डोनेशिया में
(c) जापान में
(d) फिलिपीन्स में
25. विश्व में सबसे अधिक कॉफी उत्पादक देश कौन-सा है? [RRB 2009]
(a) चीन
(b) भारत
(c) मैक्सिको
(d) ब्राजील
26. श्रीलंका में कॉफी की कृषि किस रोग के कारण बन्द कर दी गई? [IAS (Pre) 1995]
(a) पर्ण शीणता
(b) पर्ण वित्ती
(c) पर्ण किट्ट
(d) विगलन
27. रोबस्टा एक प्रकार का/की …….” है, जो अफ्रीका में उत्पन्न होता/होती है [UPCS 2013]
(a) केला
(b) कॉफी
(c) तम्बाकू
(d) कोकोआ
28. विश्व में कहवा के दो अग्रगण्य उत्पादक देश हैं
(a) ब्राजील तथा कोलम्बिया
(b) ब्राजील तथा वियतनाम
(c) मैक्सिको तथा भारत
(d) इथोपिया तथा मैक्सिको
29. ‘मोचा’ कॉफी जहाँ उगाई जाती है, वह है [RPSC 2010]
(a) इराक
(b) ब्राजील
(c) अर्जेण्टीना
(d) यमन
30. यू.एस.ए. के निम्नलिखित राज्यों में से किसमें कॉफी का उत्पादन होता है? [UPPCS 2015]
(a) फ्लोरिडा
(b) कैलिफोर्निया
(c) हवाई
(d) एरिजोना
31. ब्राजील में विशाल कहवा बागानों को कहा जाता है [UPPCS 2017]
(a) इस्टेट
(b) इस्टेंसियाज
(c) कलखोजेस
(d) फेजेण्डा
32. विश्व में कपास की कृषि के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल किस देश में है
(a) भारत
(b) चीन
(c) संयुक्त राज्य अमेरिका
(d) रूस
33. विषुवतीय प्रदेश में कपास की खेती क्यों नहीं की जाती है?
(a) वहाँ श्रमिकों का अभाव है।
(b) वहाँ उपजाऊ मिट्टी नहीं मिलती है।
(c) वहाँ की अधिक वर्षा इसके लिए घातक है।
(d) वहाँ यातायात की सुविधाएँ नहीं हैं
34. विश्व का सर्वाधिक जूट उत्पादक क्षेत्र है
(a) गंगा-ब्रह्मपुत्र डेल्टाई मैदान
(b) गंगा ब्रह्मपुत्र का मैदान
(c) कांगो बेसिन
(d) इरावदी बेसिन
35. निम्नलिखित में से कौन-सा कथन असत्य है?
(a) जूट उष्ण एवं आर्द्र कटिबन्ध की फसल है।
(b) जूट की कृषि मुख्यत: भारत एवं बांग्लादेश में गंगा-ब्रह्मपुत्र की डेल्टा में की जाती है।
(c) भारत विश्व का सबसे बड़ा जूट उत्पादक देश है।
(d) जूट उत्पादन की दृष्टि से बांग्लादेश का विश्व में तीसरा स्थान है।
36. निम्न युग्मों में सही युग्म की पहचान कीजिए
(a) विश्व में कपास के अन्तर्गत – भारत सर्वाधिक क्षेत्रफल
(b) विश्व में लम्बे रेशे वाली कपास – मिस्र की उच्चकोटि का उत्पादन
(c) विश्व में रंगीन रेशे वाली कपास – जापान का उत्पादन
(d) विश्व में लम्बे रेशे वाली कपास – श्रीलंका का सबसे बड़ा उत्पादक
37. कथन (A) भारत विश्व में जूट का सबसे बड़ा उत्पादक है। कारण (R) जूट की कृषि के अन्तर्गत सर्वाधिक क्षेत्रफल भारत में पाया जाता है।
(a) A और R दोनों सही हैं तथा R, A की सही व्याख्या है।
(b) A और R दोनों सही हैं, परन्तु R, A की सही व्याख्या नहीं करता।
(c) A सही है, किन्तु R गलत है।
(d) A गलत है, किन्तु R सही है।
38. तेल-ताड़ का उत्पत्ति स्थल निम्न में से किसे माना जाता है?
(a) चीन
(b) ब्राजील
(c) नाइजीरिया
(d) रूस
39. मूंगफली का मूल स्थान है [UPPCS 2010]
(a) ऑस्ट्रेलिया
(b) ब्राजील
(c) चीन
(d) दक्षिण अफ्रीका
40. मूंगफली निम्नलिखित में से कहाँ की प्रमुख फसल है? [UP RO/ARO 2013]
(a) जॉर्जिया की
(b) गैम्बिया की
(c) घाना की
(d) ग्वाटेमाला की
41. अफ्रीका के किस देश में कोको की खेती की जाती है?
(a) आइवरी कोस्ट
(b) घाना
(c) कैमरून
(d) ये सभी
42. रेशम की उत्पत्ति निम्न में से किस देश में मानी जाती है?
(a) भारत
(b) चीन
(c) पुर्तगाल
(d) संयुक्त राज्य अमेरिका
43. ‘अंगूरोत्पादन’ निम्नलिखित ऑस्ट्रेलियाई शहरों में से किस एक की सामान्य विशेषता है? [NDA 2019]
(a) एडिलेड
(b) डार्विन
(c) होबार्ट
(d) ब्रिस्बेन
44. ‘विटीकल्चर’ किसे कहते हैं? [MPPCS 2003]
(a) वनों का संरक्षण
(b) अंगूर का उत्पादन
(c) कृषि का आदिम प्रकार
(d) गन्ने का उत्पादन
45. विश्व में सबसे अधिक कपास का उत्पादन कहाँ होता है? [UPCS 2003]
(a) भारत
(b) मिस्र
(c) अमेरिका
(d) रूस
46. वह देश, जो विश्व में रेशम का सबसे बड़ा उत्पादक है [BPSC 2018]
(a) भारत
(b) चीन
(c) ब्राजील
(d) जापान
47. निम्नलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे अधिक केसर उत्पादन करने वाला देश है? [BPSC 2019]
(a) स्पेन
(b) ग्रीस
(c) न्यूजीलैण्ड
(d) ईरान
48. सैक्रामेण्टो-सॉन जोवाक्विन घाटी, जो अमेरिका में अंगूर एवं सिट्रस (नींबू-वंश) फलों के उत्पादन के लिए विख्यात है, अवस्थित है [UPPCS 1998]
(a) कैलिफोर्निया राज्य में
(b) अलास्का में
(c) मैक्सिको में
(d) कोलम्बिया में
49. मत्स्यन निम्नलिखित में से किस प्रकार की आर्थिक क्रिया है?
(a) प्राथमिक
(b) द्वितीयक
(c) तृतीयक
(d) चतुर्थक
50. मत्स्यन से सम्बन्धित जॉर्ज बैंक कहाँ अवस्थित है? [BPSC 2018]
(a) नोवा स्कोशिया
(b) न्यूफाउण्डलैण्ड
(c) उत्तरी सागर
(d) हडसन की खाड़ी
51. सुमेलित कीजिए: A. ग्रैंड बैंक (2), B. डॉगर बैंक (3), C. जॉर्ज बैंक (1)
(a) 1 2 3
(b) 2 1 3
(c) 2 3 1
(d) 3 2 1
52. एक ही भूमि पर एक ही समय में दो तरह की फसलों को उगाना कहलाता है
(a) शस्यावर्तन
(b) मिश्रित शस्यन
(c) फसल चक्र
(d) ये सभी
53. ‘एपीकल्चर’ एक वैज्ञानिक विधि है, जो उत्पादन से सम्बन्धित है [RAS/RTS 1997]
(a) शहद के
(b) रेशम के
(c) सेब के
(d) लाख के

क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!

1 thought on “Agriculture GK Questions: कृषि सामान्य ज्ञान वस्तुनिष्ठ प्रश्न (MCQs)”

Leave a Comment