छत्तीसगढ़ जिसे भारत का ‘धान का कटोरा’ कहा जाता है—अपनी विपुल खनिज संपदा, विशाल वन क्षेत्र और तेजी से उभरते औद्योगिक परिदृश्य के लिए प्रसिद्ध है। राज्य के गठन के बाद से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था ने कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। यही कारण है कि CGPSC (राज्य सेवा परीक्षा), CG Vyapam, शिक्षक भर्ती और पुलिस SI जैसी राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में ‘छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था (CG Economics)’ से जुड़े प्रश्नों का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा पूछा जाता है।
आपकी परीक्षा की तैयारी को और अधिक मजबूत और बेहतर बनाने के लिए, अभी हमारे Official WhatsApp Channel और Telegram ग्रुप से जुड़ें! प्रतिदिन नए मॉक टेस्ट (Mock Test) अपडेट किए जा रहे हैं!
01. सुराजी गांव योजना संबंधित है-
(A) ग्रामीण विकास व रोजगार सृजन
(B) धान का समर्थन मूल्य
(C) महिलाओं के प्रसूति से
(D) लिंगानुपात विषमता कम करने से
02. निम्नलिखित में से कौन-सा छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व का स्रोत नहीं है ?
(A) वाणिज्यिक कर
(B) धन कर (Wealth Tax)
(C) खनिजों की रॉयल्टी
(D) आबकारी शुल्क
03. छत्तीसगढ़ के राजस्व में सबसे अधिक अंश किस कर से प्राप्त होता है ?
(A) जलकर
(B) वाणिज्यिक कर (GST / वाणिज्यकर)
(C) विद्युत कर
(D) भू-राजस्व कर
04. कर राजस्व संघटन में सर्वाधिक हिस्सा किसका है ?
(A) राज्य एक्साइज टैक्स
(B) वेहिकल टैक्स
(C) राज्य जी.एस.टी. (SGST)
(D) इलेक्ट्रिसिटी टैक्स
05. निम्नलिखित में से कौन-सा कर छत्तीसगढ़ राज्य के राजस्व में सर्वाधिक धनराशि प्रदान करता है ?
(A) वन कर
(B) भू-राजस्व कर
(C) विद्युत कर
(D) वैट / वाणिज्यिक कर
06. अर्थव्यवस्था के द्वितीयक क्षेत्र (Secondary Sector) में किसे शामिल नहीं किया जाता ?
(A) निर्माण
(B) विद्युत, गैस तथा जलापूर्ति
(C) खनन तथा उत्खनन (Mining & Quarrying)
(D) विनिर्माण
07. छत्तीसगढ़ में मानव विकास सूचकांक (HDI) मूल्यों में सर्वोच्च जिला कौन-सा है ?
(A) रायपुर
(B) कोरबा
(C) दुर्ग
(D) बिलासपुर
08. सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) में आर्थिक क्षेत्रों का सही घटता क्रम बताइये-
(A) उद्योग क्षेत्र > सेवा क्षेत्र > कृषि क्षेत्र
(B) सेवा क्षेत्र > उद्योग क्षेत्र > कृषि क्षेत्र
(C) उद्योग क्षेत्र > कृषि क्षेत्र > सेवा क्षेत्र
(D) कृषि क्षेत्र > उद्योग क्षेत्र > सेवा क्षेत्र
09. छत्तीसगढ़ राज्य के इनमें से किस क्षेत्र में आर्थिक वृद्धि दर स्थिर कीमतों पर वर्ष 2019-20 में सबसे अधिक अनुमानित की गयी थी ?
(A) वानिकी
(B) संचार एवं प्रसारण
(C) सामुदायिक एवं वैयक्तिक सेवाएं
(D) बैंकिंग
10. नीति आयोग/तेंदुलकर समिति के अनुसार किस भारतीय राज्य में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोगों का प्रतिशत सर्वाधिक दर्ज किया गया था ?
(A) राजस्थान
(B) छत्तीसगढ़
(C) असम
(D) मेघालय
11. विनिर्माण (Manufacturing) मुख्य रूप से किस क्षेत्र से संबंधित है ?
(A) प्राथमिक क्षेत्र
(B) द्वितीयक क्षेत्र (उद्योग)
(C) तृतीयक क्षेत्र (सेवा)
(D) उपर्युक्त सभी
12. प्राथमिक क्षेत्र (Primary Sector) के अंतर्गत किसे शामिल किया जाता है ?
(A) फसलें एवं कृषि
(B) पशुपालन एवं मत्स्य पालन
(C) वानिकी एवं लट्ठे बनाना
(D) उपर्युक्त सभी
13. निम्नलिखित में से कौन द्वितीयक क्षेत्र से संबंधित नहीं है ?
(A) विनिर्माण
(B) निर्माण
(C) विद्युत, गैस एवं जल आपूर्ति
(D) लोक प्रशासन (Public Administration)
14. तृतीयक क्षेत्र (Tertiary Sector) से संबंधित नहीं है-
(A) संचार
(B) भंडारण
(C) व्यापार
(D) विनिर्माण (Manufacturing)
15. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) को भारत में कितने समूहों/प्रकारों में वर्गीकृत किया गया है ?
(A) 3
(B) 4 (IW, AL, RL, Combined)
(C) 6
(D) 2
16. थोक मूल्य सूचकांक (WPI – आधार वर्ष 2004-05) में कुल कितनी वस्तुओं को शामिल किया गया था ?
(A) 676
(B) 697
(C) 702
(D) 448
17. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) में शामिल मदों में सर्वाधिक भार (Weightage) किसका है ?
(A) खाद्य एवं पेय पदार्थ
(B) ईंधन एवं प्रकाश
(C) पान, तंबाकू एवं नशीले पदार्थ
(D) आवास (Housing)
18. कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) का निर्धारण किसके आधार पर किया जाता है ?
(A) प्रति व्यक्ति आय
(B) जीवन स्तर सूचकांक
(C) थोक मूल्य सूचकांक (WPI)
(D) उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW)
19. थोक मूल्य सूचकांक (WPI) में शामिल प्रमुख समूहों को उनके भार (Weightage) के घटते क्रम में चुनें-
(A) विनिर्मित समूह > ईंधन-ऊर्जा समूह > प्राथमिक वस्तु समूह
(B) विनिर्मित समूह > प्राथमिक वस्तु समूह > ईंधन-ऊर्जा समूह
(C) प्राथमिक वस्तु समूह > ईंधन-ऊर्जा > विनिर्मित समूह
(D) ईंधन-ऊर्जा समूह > विनिर्मित समूह > प्राथमिक वस्तु
20. उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-ग्रामीण/शहरी) में वस्तुओं के बास्केट में कुल लगभग कितने मद शामिल हैं ?
(A) 240
(B) 260
(C) 270
(D) 245
21. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के अंतर्गत सामग्रियों के आबंटन मात्रा के अनुसार सही घटता क्रम चुनें-
(A) चावल, नमक, शक्कर, चना
(B) चना, शक्कर, नमक, चावल
(C) चावल, शक्कर, नमक, चना
(D) चावल, नमक, चना, शक्कर
22. न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) किन मापदंडों को ध्यान में रखकर निर्धारित किया जाता है ?
(A) उत्पादन लागत
(B) घरेलू एवं अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्य
(C) इनपुट-आउटपुट मूल्य समता
(D) उपर्युक्त सभी मापदंड
23. छत्तीसगढ़ में ‘प्राथमिकता परिवार’ (Priority Households) राशन कार्ड का रंग क्या होता है ?
(A) हरा
(B) लाल
(C) पीला
(D) नीला
24. ‘अंत्योदय परिवार’ राशन कार्ड का रंग क्या होता है ?
(A) हरा
(B) नीला
(C) पीला
(D) सफेद
25. ‘निःशक्तजन परिवार’ राशन कार्ड का रंग क्या होता है ?
(A) नीला
(B) पीला
(C) काला
(D) गुलाबी
26. छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक राशन कार्ड किस श्रेणी के परिवारों के हैं ?
(A) अंत्योदय
(B) प्राथमिकता
(C) एकल निराश्रित
(D) सामान्य परिवार
27. ‘छत्तीसगढ़ खाद्य एवं पोषण सुरक्षा अधिनियम’ किस वर्ष लागू हुआ था ?
(A) 2011
(B) 2012
(C) 2013
(D) 2014
28. सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के कंप्यूटरीकरण की शुरुआत छत्तीसगढ़ में किस वर्ष हुई थी ?
(A) 2007-08
(B) 2009-10
(C) 2011-12
(D) 2004-05
29. फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की आधिकारिक घोषणा किसके द्वारा की जाती है ?
(A) संबंधित राज्य सरकार
(B) भारत सरकार (कृषि लागत एवं मूल्य आयोग की अनुशंसा पर)
(C) नाबार्ड (NABARD)
(D) राज्य कृषि विपणन बोर्ड
30. “प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना” का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
(A) ग्रामीण विद्युतीकरण
(B) महिलाओं को स्वच्छ रसोई ईंधन (LPG) उपलब्ध कराना
(C) सौर ऊर्जा चालित पंप वितरण
(D) एलईडी बल्ब वितरण
31. “प्रधानमंत्री जन-धन योजना” (PMJDY) देश भर में औपचारिक रूप से कब लॉन्च की गई थी ?
(A) 15 अगस्त 2014
(B) 28 अगस्त 2014
(C) 8 मई 2015
(D) 26 जनवरी 2015
32. MUDRA का पूर्ण रूप क्या है ?
(A) Micro Union Development Refinance Agency
(B) Micro Urban Development Reliance Agency
(C) Micro Units Development and Refinance Agency
(D) Medium Units Development Finance Agency
33. मुद्रा (MUDRA) योजना के अंतर्गत ऋण को कितने श्रेणियों (शिशु, किशोर, तरुण) में विभाजित किया गया है ?
(A) 2 श्रेणियां
(B) 4 श्रेणियां
(C) 3 श्रेणियां
(D) 5 श्रेणियां
34. छत्तीसगढ़ में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (SRLM) को किस नाम से जाना जाता है ?
(A) उजास
(B) रोशनी
(C) संगवारी
(D) बिहान
35. ‘रोशनी’ योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है ?
(A) ग्रामीण विद्युतीकरण
(B) सौर ऊर्जा का विस्तार
(C) प्राथमिक विद्यालयों में प्रकाश व्यवस्था
(D) नक्सल प्रभावित जिलों के युवाओं को कौशल विकास व रोजगार देना
36. भारत सरकार के ‘अमृत मिशन’ (AMRUT) में छत्तीसगढ़ के कितने शहर/निकाय शामिल हैं ?
(A) 5
(B) 7
(C) 9
(D) 12
37. स्वर्ण जयंती ग्राम स्वरोजगार योजना (SGSY) को पुनर्गठित कर कौन-सी योजना प्रारंभ की गई है ?
(A) मनरेगा (MGNREGA)
(B) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
(C) श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन
(D) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM – बिहान)
छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था से जुड़ा कोई भी सवाल या संदेह हो, तो कमेंट में पूछें। हमारी टीम आपकी पूरी मदद करेगी!
नगरीय विकास – भाग 2
01. छत्तीसगढ़ में ‘पौनी पसारी योजना’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
(A) पारंपरिक व्यवसायों को बढ़ावा देना एवं चबूतरा निर्माण
(B) शहरी क्षेत्रों में आवास उपलब्ध कराना
(C) महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन देना
(D) युवाओं को कंप्यूटर प्रशिक्षण देना
[CGPSC (Pre) 2020]
02. ‘मोर बिजली ऐप’ छत्तीसगढ़ में किस विभाग/संस्थान द्वारा संचालित किया जा रहा है?
(A) नगरीय प्रशासन विभाग
(B) छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित (CSPDCL)
(C) राज्य सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग
(D) नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विभाग (CREDA)
[CG Vyapam (DEO) 2021]
03. स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में छत्तीसगढ़ राज्य को देश में कौन-सा स्थान प्राप्त हुआ था?
(A) द्वितीय
(B) तृतीय
(C) प्रथम (सबसे स्वच्छ राज्य)
(D) चतुर्थ
[CGPSC (Pre) 2021]
04. छत्तीसगढ़ में ‘धन्वंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना’ के तहत दवाओं पर न्यूनतम कितने प्रतिशत छूट का प्रावधान है?
(A) 20%
(B) 30%
(C) 40%
(D) 50% से अधिक
[CGPSC (Peon) 2022]
05. ‘दाई-दीदी क्लीनिक योजना’ के अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट में पदस्थ समस्त स्टाफ होते हैं–
(A) केवल महिला स्वास्थ्य कर्मी
(B) केवल आयुष चिकित्सक
(C) केवल विशेषज्ञ सर्जन
(D) पुरुष एवं महिला दोनों समान रूप से
[CG Vyapam (Supervisor) 2021]
12. ग्रामीण विकास एवं रोजगार – भाग 2
06. महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत जॉब कार्ड की वैधता कितने वर्षों की होती है?
(A) 3 वर्ष
(B) 5 वर्ष
(C) 7 वर्ष
(D) आजीवन
[CG Vyapam (ADEO) 2017]
07. मनरेगा अधिनियम के अनुसार ग्राम सभा द्वारा पारित वार्षिक कार्ययोजना का अनुमोदन किसके द्वारा किया जाता है?
(A) ग्राम पंचायत द्वारा
(B) जनपद पंचायत द्वारा
(C) जिला पंचायत द्वारा
(D) राज्य शासन द्वारा
[CG Vyapam (ADEO) 2012]
08. मनरेगा योजनांतर्गत सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) कराने का प्राथमिक दायित्व किसका है?
(A) ग्राम सभा
(B) मुख्य कार्यपालन अधिकारी (जनपद पंचायत)
(C) कार्यक्रम समन्वयक (कलेक्टर)
(D) राज्य सामाजिक लेखा समिति
[CG Vyapam (ADEO) 2017]
09. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (DAY-NRLM) के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूह (SHG) में न्यूनतम सदस्यों की सामान्य संख्या कितनी होती है?
(A) 5
(B) 7
(C) 8
(D) 10
[CG Vyapam (ADEO) 2017]
10. छत्तीसगढ़ में ‘गोधन न्याय योजना’ का शुभारंभ किस पर्व के अवसर पर किया गया था?
(A) पोला
(B) तीजा
(C) हरेली
(D) छेरछेरा
[CGPSC (Pre) 2020]
11. प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत मैदानी क्षेत्रों में केंद्र एवं राज्य सरकार के वित्तीय अंशदान का अनुपात क्या है?
(A) 50 : 50
(B) 60 : 40
(C) 75 : 25
(D) 90 : 10
[CG Vyapam (Patwari) 2019]
12. छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण (CGRRDA) का मुख्य कार्य क्या है?
(A) प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का क्रियान्वयन
(B) राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण
(C) केवल शहरी पक्की सड़कों का संधारण
(D) एक्सप्रेस-वे का निर्माण
[CGPSC (Civil Engg.) 2020]
13. छत्तीसगढ़ में ‘दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना’ (DDU-GKY) किस आयु वर्ग के युवाओं के लिए है?
(A) 18 से 45 वर्ष
(B) 15 से 35 वर्ष
(C) 21 से 40 वर्ष
(D) 14 से 30 वर्ष
[CG Vyapam (ADEO) 2017]
14. ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने हेतु ‘जल जीवन मिशन’ के तहत प्रति व्यक्ति प्रतिदिन कितने लीटर पेयजल का लक्ष्य है?
(A) 55 लीटर
(B) 40 लीटर
(C) 70 लीटर
(D) 100 लीटर
[CGPSC (Pre) 2022]
क्या आपको यह जानकारी उपयोगी लगी? अपने सवाल या राय नीचे कमेंट करके हमारे साथ साझा करें और इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें!
8th question ka answer wrong hai.
Right answer is option b.
Nice
Very nice 👍
कूट प्रश्न लाइये
Nice topics 🙂
Good
thanku sir ji
cg ke bhautik bhugol la bhi kripya abhyas kariyega
thanku sir
ho ske to any vishyo ka bhi karaye