छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 Notification | CG Teacher Recruitment 2026, Apply Online

|
On: July 28, 2026
Chhattisgarh Shikshak Bharti 2026 Notification
Join WhatsApp
Join Now

Chhattisgarh Shikshak Bharti 2026 Notification, Syllabus, Age Limit & Exam Date छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026: नोटिफिकेशन जारी, कुल 1654 पद, यहाँ से करें अप्लाई

CG Shikshak Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय के आदेशानुसार द्वारा ई एवं टी संवर्ग की शासकीय शालाओं में शिक्षक के रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती निकाली गई है | छत्तीसगढ़ शिक्षक के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं आधिकारिक नोटिफिकेशन 28 जुलाई 2026 को जारी किया गया | छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल CGSSB पूर्व नाम (CG Vyapam) की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन (Online Application) मंगाए गए हैं। इस भर्ती से जुड़ी जरूरी बातें जैसे पढ़ाई-लिखाई (योग्यता), उम्र सीमा, आरक्षण के नियम और अन्य जरूरी नीचे दिए जा रहे हैं

Chhattisgarh Shikshak Bharti Notification 2026 Out

CG Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। छत्तीसगढ़ लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षक के पदो पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है । छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने शिक्षक के कुल 1654 पदों पर भर्ती हेतु नोटिफिकेशन जारी किया है | इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 29 जुलाई 2026 से आवेदन कर सकते है आवेदन की अंतिम तिथि आप निचे देख सकते है

(CG शिक्षक भर्ती 2026)

CG Teacher Bharti 2026 के लिए रिक्त विवरण, आवेदन फॉर्म, आयु सीमा दक्षता, वेतनमान आदि की गहन अध्ययन करके छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट (CGSSB.IN) & vyapamcg.cgstate.gov.in से Notification देख सकते हैं. इस से जुड़े नौकरी विज्ञापन PDF नीचे में निर्देशित है. आवेदन फॉर्म भरने से पहले एक बार विज्ञापन PDF का अवलोकन जरूर कर लें ताकि में कोई दिक्कत ना हो.

Chhattisgarh Shikshak Bharti 2026 Notification

विभाग का नामछत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल
संस्था का नामलोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़
पदों का नामशिक्षक
आवेदन मोडऑनलाइन
कुल पद1654 पद
अंतिम तिथि25 अगस्त 2026
कैटेगरीसरकारी नौकरी
परीक्षा केंद्र16 जिलो में

CG Teacher Recruitment 2026 सैलरी कितना है

सैलरी25500-55,000/- रु.

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के तहत कुल 1654 पदों पर सीधी भर्ती निकाली गई है। रिक्तियों की सामन्य जानकरी निचे देख सकते है

विषय रिक्तियों की संख्या
अंग्रेज़ी504
संस्कृत300
हिन्दी250
गणित250
सामाजिक विज्ञान250
कृषि100
कुल 1654 पद

Chhattisgarh Teacher Bharti 2026

आयु सीमा

  1. 01 जनवरी, 2026 को न्यूनतम आयु 21 वर्ष पूरी कर ली हो तथा 35 वर्ष की आयु पूरी न की हो
  2. यदि अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों या अन्य पिछड़ा वर्गों (गैर-क्रीमीलेयर) का हो, तो उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 5 वर्ष तक शिथिलनीय होगी;
  3. छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (महिलाओं की नियुक्ति के लिये विशेष उपबंध) नियम, 1997 के उपबंधों के अनुसार, महिला अभ्यर्थियों के लिये, उच्चतर आयु सीमा अधिकतम 10 वर्ष तक शिथिलनीय होगी
  4. दिव्यांगजन व्यक्तियों को सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जायेग
  5. उपरोक्त संवर्गों के किसी एक या एक से अधिक आधार पर छूट प्राप्त करने के उपरांत, शासकीय सेवा में प्रवेश के लिए अधिकतम आयु 45 वर्ष से अधिक नहीं होगी

महत्वपूर्ण तिथि तिथि 

आवेदन प्रारंभ तारीख29 जुलाई 2026
आवेदन अंतिम तारीख25 अगस्त 2026
आवेदन में त्रुटि सुधार प्रारंभ दिनांक26-30 अगस्त 2026
परीक्षा की संभावित तिथि25 अक्टूबर 2026
वेबसाइट पर प्रवेश पत्र जारी करने की संभावित तिथि13 अक्टूबर 2026

परीक्षा शुल्क के सम्बंध में

अभ्यर्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन करते समय निर्धारित परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन पद्धति से करना है

सामान्य वर्गरू. 350.00
अन्य पिछड़ा वर्गरू. 250.00
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति दिव्यांगरू. 200.00

निर्देश: छ.ग. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर का पत्र क्र. क्रमांक RULE-8/2/2024-GAD-1 दिनांक 21.04.2025 के परिपालन में परीक्षा परिणाम जारी होने के उपरांत छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासी परीक्षार्थी, जो परीक्षा में उपस्थित होंगे, उन्हें उनके द्वारा दी गई परीक्षा शुल्क की राशि उसी बैंक खाता में वापस की जायेगी, जिस बैंक खाता से अभ्यर्थी ने परीक्षा शुल्क का भुगतान किया है।

न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएँ

(क) स्रातक तथा प्रारंभिक शिक्षाशास्त्र (चाहे उसे किसी भी नाम से जाना जाता हो) में द्विवर्षीय डिप्लोमा

अथवा

कम से कम 50% अंकों के साथ स्रातक एवं शिक्षा (बी.एड) में एक वर्षीय स्रातक

अथवा

कम से कम 45% अंकों के साथ स्नातक एवं शिक्षा (बी.एड) में 1 वर्षीय स्नातक, जो इस संबंध में समय-समय पर जारी किये गये एनसीटीई (मान्यता, मानदण्ड तथा क्रियाविधि) विनियमों के अनुसार प्राप्त किया गया हो।

अथवा

कम से कम 50% अंकों के साथ उच्चतर माध्यमिक

अथवा

इसके समकक्ष तथा 4 वर्षीय बी.ए.एड./बी.एससी.एड या बी.ईएल.एड।

अथवा

कम से कम 50% अंकों के साथ स्रातक एवं बी.एड (स्पेशल एजुकेशन) में एक वर्षीय स्रातक

तथा

(ख) राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद द्वारा इस प्रयोजन के लिए जारी किये गये मार्गदर्शी सिद्धांतो के अनुसार समुचित सरकार द्वारा आयोजित अध्यापक पात्रता परीक्षा (टी.ई.टी.) में उत्तीर्ण।

किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से उम्मीदवार का अपने शैक्षणिक विषय के साथ स्नातक उत्तीर्ण तथा टी.ई.टी. परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है

निर्देश – कोई भी पुरूष अभ्यर्थी, जिनकी एक से अधिक पत्नियां जीवित हों और कोई भी महिला अभ्यर्थी, जिसने ऐसे पुरूष से विवाह किया हो, जिसकी पहले ही एक पत्नी जीवित हो, किसी सेवा या पद में नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगा / होगी

आवेदन कैसे करे

CG शिक्षक भर्ती 2026 Notification नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसका आफिशियल नोटिस PDF डाउनलोड कर सकते हैं। और ऑनलाइन आवेदन कर सकते है

NotificationPDF
NotificationClick Here
Apply LinkApply Online
2019 पेपरclick here

CG Shikshak Bharti 2026 Exam Centre 2026 : CG शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा केंद्र का नाम

अंबिकापुरबिलासपुर
कोरिया (बैकुण्ठपुर)धमतरी
दुर्गजगदलपुर
रायपुरराजनांदगाँव
कांकेररायगढ़
जांजगीर चांपाजशपुर नगर
कांकेरमहासमुंद
रायगढ़कबीरधाम

चयन प्रक्रिया

  1. चयन के लिये अभ्यर्थी की पात्रता अथवा अन्यथा के संबंध में नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी का विनिश्चय अंतिम होगा तथा ऐसे किसी भी अभ्यर्थी को, जिसे परीक्षा हेतु प्रवेश प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया गया हो, परीक्षा में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जायेगी।
  2. चयन प्रक्रिया के किसी समय पर अथवा नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी को चयन सूची भेजने के बाद भी, यदि नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी के संज्ञान में यह तथ्य आता है कि अभ्यर्थी ने असत्य जानकारी दी है अथवा उसके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों में कोई विसंगति पायी गई है, तो वह निरहित हो जायेगा एवं उसका चयन /नियुक्ति, नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी द्वारा समाप्त कर दी जायेगी।

अधिक जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट cgssb.in पर जाएँ।

प्रवेश पत्र संबंधी जानकारी: परीक्षा के लगभग 07 दिन पूर्व प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) CGSSB (पूर्व नाम व्यापम ) की वेबसाइट पर अपलोड किया जायेगा। अभ्यर्थी अपनी प्रोफाइल में जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा पश्चात् भी एडमिट कार्ड को संभालकर रखें । चयन प्रक्रिया के समय /सर्विस ज्वाइनिंग के समय इसे प्रस्तुत करना पड़ सकता है।

चयन सूची

(i) चयन हेतु भर्ती परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापम) द्वारा किया जायेगा। परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in या eduportal.cg.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

CG शिक्षक भर्ती 2026, FAQ

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 में आवेदन करने की तिथि कब है?

29 जुलाई से 30 अगस्त 2026 तक

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं?

ऑनलाइन माध्यम से

छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 के लिए कितना उम्र होना चाहिए?

21 से 35 वर्ष

छत्तीसगढ़ का कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है?

अभ्यर्थी के पास शिक्षक पद पर सेवा के लिये निम्नानुसार न्यूनतम शैक्षणिक अर्हताएं होना आवश्यक है

यदि आप CG शिक्षक भर्ती 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो अभी हमारे व्हाट्सएप (WhatsApp) और टेलीग्राम (Telegram) ग्रुप को ज्वाइन करें। हमारे ग्रुप में जल्द ही आपको मुफ़्त CG शिक्षक भर्ती Practice Set फ्री में मिलने वाले हैं। साथ ही पुराना पेपर pdf, 2026 नोट्स फ्री में |

टेलीग्राम चैनलज्वाइन
व्हाट्सएप चैनलज्वाइन

यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे

CG Shikshak Vacancy 2026 आवेदन करने से पहले विभागीय विज्ञापन का अवलोकन जरुर करे | यदि आपका कोई सवाल है निचे कमेन्ट करे और व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें |

14 thoughts on “छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती 2026 Notification | CG Teacher Recruitment 2026, Apply Online”

  1. क्या सेम पोस्ट के लिए विभागीय अनुमति मिलता है ? यदि संभाग अलग अलग हो,क्योंकि मैं महासमुंद जिला से हूं और अभी शिक्षक के पद पर कोंडागांव जिला में सेवा दे रहा हूं जो कि मेरे पारिवारिक निवास स्थान से काफी दूर है मार्गदर्शन करें।

    Reply
    • छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के नियमों के मुताबिक, समान पद (Same Post/Same Pay Scale) पर दोबारा सीधी भर्ती परीक्षा में शामिल होने के लिए सामान्यतः विभागीय अनुमति (NOC) नहीं मिलती है। vaise aap school me principal se ek baar puche

      Reply
  2. 2024-2026 year wale b.ed student ka 4th sem result, hemchand yadav university se nahi aya hai. kya hum abhi form bhar sakte hai.

    Reply
    • Aap apne university ko ek application likha ke de do ki exam result jaldi jari kre form bharne ke last date se pahle

      Reply
  3. September ctet valo ko moka milana chhiaye
    Kyuki ek month ke ki hi bat hai fir vo bhi eligible ho jayege. Onke sath glt ho raha hai. Vahi bat
    Hath to aya ayha pr moh na lgaya
    Onka bhi aoro ki trh is bharti pr mora hk hai…

    Reply
  4. September ctet valo ko moka milana chhiaye
    Kyuki ek month ke ki hi bat hai fir vo bhi eligible ho jayege. Onke sath glt ho raha hai. Vahi bat
    Hath to aya ayha pr moh na lgaya
    Onka bhi aoro ki trh is bharti pr pora hk hai…

    Reply
  5. 2024-2026 year wale b.ed student ka 4th sem result, hemchand yadav university se nahi aya hai. kya hum abhi form bhar sakte hai.

    kripya mere puche gye sawal ka ans de. yeah mere jaise student ke liye bhut helpful hoga.

    Reply

Leave a Comment